Indo Boomerang Press Meet

बूमरैंग खेल की तकनीक और विज्ञान मोगली की विलुप्त कला से जोड़ती है-विवेक मोंट्रोस

अरावली गोल्फ क्लब, फरीदाबाद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मेँ आईएफबीए, जर्मनी द्वारा इंडो-बूमरैंग एसोसिएशन की संबद्धता की घोषणा की गयी । इस कार्यक्रम में श्री. एस के सचदेवा, अध्यक्ष, पब्लिक राइट्स प्रोटेक्शन फोरम  एवं पूर्व निदेशक, (डीएचबीवीएन, हरियाणा),  फिल्म प्रोड्यूसर व डाय्रेक्टर श्री चंदन मेह्ता  और श्री विपिन गुलाटी, कोषाध्यक्ष (पी आर पी एफ) मौजूद थे, जिन्होंने पूरे दिल से खेल का समर्थन किया ।

इंडो- बूमरैंग एसोसिएशन (आईबीए) बूमरैंग के अंतरराष्ट्रीय खेल के क्षेत्र में भारत का पहला संगठन है, और अब इस खेल के विश्वशासी निकाय, आईएफबीए (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बूमरैंग एसोसिएशन), जर्मनी से संबद्ध है, जो इस लीग में शामिल होने वाला 14वां  देश बन गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंग्लैंड, फ्रांस, स्पेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, इटली जैसे देश शामिल हैं।
मोगली एक ऐसा नाम है जिससे पूरी दुनिया वाकिफ है। बूमरैंग एक ऐसा खेल है जो आधुनिक तकनीक और विज्ञान के साथ मोगली के इस उपकरण की विलुप्त कला को जोड़ता है, जिसके प्रशंसक न केवल देश में बल्कि दुनिया भर के लोग शामिल हैं ।

  • आईबीए के संस्थापक अध्यक्ष, श्री विवेक मोंट्रोज़ ने 1991 में 15 साल की उम्र में इस खेल की शुरुआत की थी|
  • 2019 में ऑस्ट्रेलिया से इस खेल में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए निमंत्रण प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने।
  • 15 राज्यों में इसकी जागरूकता फैलाई है, और कई बच्चों और युवाओं को सिखाया है|
  •  आदिवासी गोंड समुदाय ने ‘विश्व आदिवासी दिवस 2019 पर उन्हें ‘जीन्स वाला मोगली’ की उपाधि से सम्मानित किया।
  • 2020 का वर्ल्ड ऑफ बूमरैंग अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय भी बने हैं।

 

श्री विवेक मोंट्रोस ने देश को न सिर्फ पहला बूमरैंग संघ दिया बल्कि इस खेल को कई राज्य में पहुचाया जिसके कारण उन्हें कई अन्य देशों से प्रशंसा मिली |  ब्राजील टीम द्वारा बनाए गए ‘विवेक’ नाम का तिरंगा बूमरैंग उनके सम्मान में दुनिया के सबसे खूबसूरत ‘कोपाकबाना’ समुद्र तट पर चलाया गया। वे आईएफबीए के पहले भारतीय सदस्य भी थे, और वे इंग्लैंड के ‘लॉन्ग डिस्टेंस बूमरैंग क्लब’ में नामांकित होने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। आईबीए ने न केवल राज्य स्तर पर बल्कि देश का पहला राष्ट्रीय बूमरैंग चैंपियनशिप 2020 में सफलतापूर्वक आयोजित किया।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बूमरैंग एसोसिएशन, जर्मनी के साथ देश का नाम दर्ज करने के बाद, आईबीए ने 2021 में देश की दूसरी राष्ट्रीय बूमरैंग चैंपियनशिप का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,, यूपी, एमपी, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि जैसे राज्यों की भागीदारी देखी गई। विभिन्न खेलों के खिलाडियोँ ने इसमेँ बहुत रुचि दिखाई है, जैसे यूपी के एक राज्य स्तरीय क्रिकेटर जय सिंह यादव, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में ही शानदार प्रदर्शन किया । एमपी से एक अन्य थ्रोअर सुनील उइके एक दुर्घटना से अपने दाहिने हाथ में गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैँ, पर हिम्मत ना हारते हुए अब बाएं हाथ के एक पक्के खिलाड़ी बन गए हैं, जो दुनिया भर से बड़ी शाबाशी अर्जित कर रहे हैं। मौजूद खिलाडियोँ मेँ हिमाचल के विकास सिँह, एम.पी. के यश शुक्ला, व मेम्बर रूपक कुमार शामिल थे।
विवेक अपने कौशल और उपलब्धियों का श्रेय अपने ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी गुरु श्री केन कोलबँग को देते हैं।

बूमरैंग खेल की तकनीक और विज्ञान मोगली की विलुप्त कला से जोड़ती है-विवेक मोंट्रोस Read More
2nd indo boomrang

2nd National Boomerang Championship organized by Indo-Boomerang Association.

‘Mowgli’, the jungle boy, was found with wolves in 1831 in the caves of Santbawdi village in the Gond tribal area of Seoni. Mowgli, a Gond tribal, held a weapon, the Boomerang, a hunting tool and weapon of the tribe. After being discovered by some British hunters, and their reciting the tale to their counterparts, famous writer Rudyard Kipling recreated the character and made him a famous kid with superhuman powers.

Boomerang, as is obvious from its name, is something that returns to the thrower when thrown with a certain technique. It was used for hunting, catching fruits and even defence. Originally, it was made of wood, but in present times, it is mainly a sport tool, and championship boomerangs are mainly foam and PVC materials. To promote the sport of boomerangs with its history and prehistory accurately, then perhaps we need to insist:
If it doesn’t come back, it’s not a boomerang. Indo-Boomerang Association was founded in 2019 by Mr. Vivek Montrose, with the aim of promoting this already international sport, give the country its team to represent nationally and internationally.

  • The first National Boomerang Championship was held in 2020 in Madhya Pradesh.

[flagallery gid=9]

Indo-Boomerang Association successfully held its 2nd National Boomerang Championship at Hosur, Tamil Nadu on 20th & 21st November, 2021, where around 52 players from states of Haryana, Himachal Pradesh, Bihar, Uttarakhand, Uttar Pradesh, New Delhi, Karnataka and Tamil Nadu participated. The competition took place at Adhyaman College of Engineering, where a huge audience of college goers and neighbouring areas watched this new sport excitedly, and many came forward to learn and participate in the future. Many dignitaries graced the occasion including Mr. Sathya, Mayor, Mr. Y. Prakash, MLA, Hosur, & ASP, Arvind B K, IPS, among the many guests invited, as well as a wide coverage by the media to encourage the participants and winners. Mr. Vivek Montrose, Founder President, IBA, thanked all those who worked hard to bring this competition together, and congratulated everyone for the admiration received worldwide.

2nd National Boomerang Championship organized by Indo-Boomerang Association. Read More
Karwa Chouth

जब रूठी थी मैं तो मनाया क्यूँ नहीं ?

रुठुंगी मैं तुमसे इक दिन इस बात पे
जब रूठी थी मैं तो मनाया क्यूँ नहीं ?

कहते थे तुम तो करते हो मुझसे प्यार
जो  दिखाया मैंने नखरा तो उठाया क्यूँ नहीं ?

मुँह फेर कर जब खड़ी थी मैं वहां
बुलाकर पास सीने से अपने लगाया क्यूँ नहीं ?

पकड़ कर तेरे कॉलर पूछूंगी मैं तुमसे
हक़ अपना मुझ पर तुमने जताया क्यूँ नहीं ?

इस धागे का एक सिरा तुम्हारे पास भी तो था
उलझा था अगर मुझसे तो तुमने सुलझाया क्यूँ नहीं ?

= पूनम सक्सेना –

ruthungee main tumase ik din is baat pe
jab roothee thee main to manaaya kyoon nahin ?

kahate the tum to karate ho mujhase pyaar 
jo  dikhaaya mainne nakhara to uthaaya kyoon nahin ?

munh pher kar jab kadee thee main vahaan 
bulaakar paas seene se apane lagaaya kyoon nahin ?

pakad kar tere kolar poochhoongee main tumase 
haq apana mujh par tumane jataaya kyoon nahin ?

is dhaage ka ek sira tumhaare paas bhee to tha 
ulajha tha agar mujhase to tumane sulajhaaya kyoon nahin ?

 

फोटो क्रेडिट     

कविता क्रेडिट 

जब रूठी थी मैं तो मनाया क्यूँ नहीं ? Read More
Kangna Bold Look

कंगना रनौत का बोल्ड लुक अवतार -हो रही है ट्रोल

कंगना रनौत (Kangna Ranaut) मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने वाली, अक्सर एथनिक लुक में ही नजर आती हैं लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला. कंगना ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनका लुक काफी हॉट नजर आ रहा है.

 

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग खत्म कर ली है. उन्होंने रैप अप पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं. फिल्म में कंगना एक्शन अवतार में दिखेंगी. अब उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं. उनके पीछे सनसेट नजर आ रहा है. किसी लेक के किनारे खड़े होकर वह पोज दे रही हैं.

तस्वीरों में कंगना (Kangana Ranaut) ने व्हाइट कलर की ब्रालेट पहनी है और उसे हाई वेस्ट पैंट के साथ कैरी किया हुआ है. कंगना ने लुक को कंपलीट करने के लिए बालों का बन बनाया हुआ है. न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक शेर लिखा है- ‘मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देखकर जीते हैं जिस काफिर पर दम निकले !

कंगना की आने वाली फिल्म धाकड़ से कंगना आज कल चर्चे में है कंगना की IMDB प्रोफाइल देखने के लिए क्लिक करें :

 

कंगना रनौत का बोल्ड लुक अवतार -हो रही है ट्रोल Read More
Heeramandi on Netflix

संजय लीला भंसाली का बड़ा ऐलान- नेटफ्लिक्स के साथ करेंगे वेब सीरीज ‘हीरामंडी’

संजय लीला भंसाली की बड़ी घोषणा –

  • नेटफ्लिक्स के साथ शो करेंगे “हीरामंडी”
  • स्टार कास्ट की घोषणा अभी बांकी है

संजय लीला भंसाली ने मंगलवार सुबह घोषणा की कि हीरामंडी उनकी अगली नेटफ्लिक्स परियोजना होगी। यह घोषणा फिल्म निर्माता के उद्योग में 25 साल पूरे करने के अवसर पर हुई है। यह एक वेबसीरीज होगी।

हीरामंडी के लिए कलाकारों और क्रिएटिव टीम  की घोषणा की जानी बाकी है। यह शो आजादी से पहले के भारत के दौरान लाहौर के हीरामंडी की वेश्याओं की कहानियों पर  आधारित है जो वहां की छिपी सांस्कृतिक वास्तविकता के बारे में बताएगा । इसके अलग अलग एपिसोड में  प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति के बारे में बताया है। फिल्म निर्माता को वर्तमान में आलिया भट्ट-स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज का इंतजार है।

हीरामंडी पर अपने विचार साझा करते हुए, संजय लीला भंसाली ने एक प्रेस बयान में कहा, “हीरामंडी मेरे लिए  निर्माता के रूप में मेरी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह एक महाकाव्य है, जो लाहौर के दरबारियों पर आधारित अपनी तरह की पहली वेब सीरीज है। यह एक महत्वाकांक्षी, भव्य और सर्वव्यापी वेब सीरीज है; इसलिए मैं इसे बनाने के लिए नर्वस हूं फिर भी उत्साहित हूं। मैं नेटफ्लिक्स के साथ अपनी साझेदारी और हीरामंडी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्सुक हूं।”

 

संजय लीला भंसाली का बड़ा ऐलान- नेटफ्लिक्स के साथ करेंगे वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ Read More
Kareena kapoor with Karan Jauhar

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं, 

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव हुई , जो एक लेखक के रूप में उनकी शुरुआत है।

kareena and karan jauhar technical problem

  • साउंड क्वालिटी अच्छी नहीं थी
  • करण जौहर और करीना दोनों काफी उत्साहित नजर आये
  • शुरुआत में आवाज की प्रॉब्लम थी बाद में ठीक हो गयी
  • जे अली खान नाम रख सकती हैं
  • करीना ने 8 महीने के दौरान हुए घटनाक्रम को अपनी बाइबिल में लिखा है

Kareena Instagram post

 

 

 

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं Read More
yaad e rafi

याद ए रफ़ी का सातवां सीजन संपन्न

हर वर्ष की भांति इसवर्ष भी सीनियर सिटीजन फोरम (रजि०) द प्राणायाम, सेक्टर 82-85, ग्रेटर फरीदाबाद ने सुरों के बादशाह “मोहम्मद रफी” की पुण्यतिथि 31 जुलाई को राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले व पुरस्कार वितरण समारोह “याद-ए-रफी : सीजन 7 ” के रूप में मनसकृति स्कूल, सेक्टर81, ग्रेटर फरीदाबाद के सभागार में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस प्रतियोगिता में 72 प्रतियोगियों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगियों को उम्र के आधार पर चार श्रेणियों अर्थात सब जूनियर, जूनियर, सीनियर व सीनियर सिटीजन में रखा गया। फोरम के प्रधान कैप्टन पी एल नाहर ने मुख्य अतिथि श्री मुकेश गंभीर, निदेशक, रेडियो बूज़, फरीदाबाद, अन्य गणमान्य अतिथियों, निर्णायक मंडल व उपस्थित समुदाय का हार्दिक अभिनंदन किया। प्रत्येक श्रेणी के प्रथम विजेता ने अपनी प्रस्तुति दी। इससे पूर्व कैप्टन नाहर व शालू ने युगल गीत प्रस्तुत किया। इन सभी ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को और भी आकर्षित बना दिया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी व शेष प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत रहते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति का सुझाव दिया। प्रतियोगिता के 15 विजाताओं को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। शेष प्रतियोगियों को इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के प्रमाण पत्र भी दिए गए। मुख्य अतिथि, गणमान्य अतिथियों व निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।

अंत में फोरम के उप प्रधान इन्जीनियर बी एस चोपड़ा ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने में फोरम की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

याद ए रफ़ी का सातवां सीजन संपन्न Read More
Corona vaccine started from 16 January 2021

भारत में कोरोना टीकाकरण आज से प्रारंभ

Corona Vaccination कोरॉना टीकाकरण आज से देश में शुरू होने जा रहा है आईए जानते है ?

भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज कॉरोना के टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दे दी है ।

  • 3600 केंद्र विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आपस में जुड़ेंगे ।
  • ओडिशा में पहले चरण में शनिवार को एक लाख 92 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। ये टीके राज्य के 160 केंद्रों पर लगाए जाएंगे। पहले चरण के टीकाकरण के लिए ओडिशा को चार लाख आठ हजार कोविशील्ड और 20 हजार कोवैक्सीन की खुराक प्राप्त हो चुकी हैं।
  • तमिलनाडु में कोरोना टीकाकरण के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री इड्डापड्डी पलनीसामी मदुरै में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में कोविन ऐप द्वारा पंजीकृत सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और सैन्यकर्मी कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा ।

टीकाकरण का यह कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाएगा, जिसके पहले चरण में हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 50 से अधिक उम्र के लोग और कोमोरबिडिटी वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में सभी टीकाकरण केंद्रों पर रोजाना करीब 100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

भारत में कोरोना टीकाकरण आज से प्रारंभ Read More
samsung s21 ultra

मोबाइल Samsung Galaxy S21 Ultra: 1,05,999 रुपये वाला प्रीमियम स्मार्टफोन

सैमसंग ने गुरुवार को Galaxy Unpacked 2021 इवेंट के दौरान अपनी Galaxy S21 सीरीज को लॉन्च किया है.

Mobile Samsung Galaxy S21 Ultra: Premium smartphone worth Rs 1,05,999, learn all the special things
  • इस सीरीज के तहत Galaxy S21, Galaxy S21 Plus और Samsung Galaxy S21 Ultra के 12GB + 256GB
  • वेरिएंट की कीमत भारत में 1,05,999 रुपये और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,16,999 रुपये रखी गई है.
  • अभी इसके 12GB/128GB वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है.
  • वहीं, ग्राहक इसे फैंटम ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे.
  • इसकी प्री-बुकिंग आज यानी 15 जनवरी से ही होगी. प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए डिलीवरी 25 जनवरी से शुरू की जाएगी.

Samsung Galaxy S21 Ultra के स्पेसिफिकेशन्सये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड One UI पर चलता है. इसमें HDR10+ सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एडवांस्… 6.8-इंच एज QHD+ (1,440×3,200 पिक्सल) डायनैमिक AMOLED 2X इनफिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है. इस डिस्प्ले में S पेन सपोर्ट के लिए Wacom की टेक्नोलॉजी भी  दी गई है. ग्राहक चाहें तो अपने गैलेक्सी नोट या गैलेक्सी टैब के S पेन का भी इस्तेमाल यहां कर सकते हैं. या चाहें तो कंपैटिबल केस के साथ S पेन खरीद सकते … इस स्मार्टफोन में  16GB तक LPDDR5 रैम के साथ ऑक्टा-कोर Exynos 2100 प्रोसेसर ग्लोबल मार्केट के लिए दिया गया है. वहीं, US में इसमें स्नैपड्रैगन 888  प्रोसेसर दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए बात करें तो इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का है. ये OIS सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें 12MP डुअल-पिक्सल सेंसर, f/2.4 टेलीफोटो लेंस औरक OIS सपोर्ट के साथ 10MP सेंसर (3X ऑप्टिकल जूम) और f/4.9 टेलीफोटो लेंस और  OIS सपोर्ट के साथ एक और 10MP सेंसर (3X ऑप्टिकल जूम) और f/4.9 टेलीफोटो लेंस और  OIS सपोर्ट के साथ एक और 10MP सेंसर (10X ऑप्टिकल जूम) भी मौजूद है. इसके फ्रंट में 40MP का कैमरा दिया गया है. -6वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस प्रीमियम फोन में 512GB तक स्टोरेज दी गई है. कनेक्टिविटी  के लिहाज से इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, NFC, USB टाइप-C पोर्ट और UWB सपोर्ट मौजूद है. साथ ही इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

Galaxy S21 Ultra की बैटरी 5,000mAh की है और यहां वायरलेस चार्जिंग और फास्ट चार्चिंग के लिए USB PD 3.0 और Wireless Charging 2.0 का सपोर्ट भी दिया गया है.

मोबाइल Samsung Galaxy S21 Ultra: 1,05,999 रुपये वाला प्रीमियम स्मार्टफोन Read More

फिल्म जमा करने की तारीख 31 जनवरी 2021

covid-19 महामारी के बढ़ते हुए नतीजों का असर केवल रोजमर्रा की ज़िन्दगी पर ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र  में देखने को मिल रहा है इसका एंटरटेमेंट इंडस्ट्री पर  भी खासा असर देखने को मिल रहा है। विश्व में होने वाले 2020 के फिल्म फेस्टवल या तो रद्द कर दिए गए या फिर उनको ऑनलाइन किया गया। जहां तक बात करें ऑनलाइन फेस्टिवल की तो कुछ इसकी  खूबियां है तो कुछ इसके  नुकसान भी है। आईये एक नजर मारतें है :
ऑनलाइन की खूबियां
1. घर बैठे हम  फेस्टवल में हिस्सा ले सकते है।
2. इसका आयोजन विश्व के किसी भी जगह पर किया जा सकता है।
3. समय एवम पैसे  की बचत होती है।
4. प्रतियोगी के परिवार भी  शामिल हो  सकते है |
ऑफलाइन फिल्म फेस्टिवल के फायदे।
1. हम अपनी फीलिंग्स को अपनी हैप्पीनेस को लोगों के सामने रखते  हैं ।
2. देश विदेश घुमने का मौका मिलता है।
3. स्थानीय संस्कृति को समझने का मौका  मिलता है।
4. फिल्म की स्क्रीनिंग में दर्शकों का रिस्पांस देखने को मिलता है।
5. अनुभवी फिल्म मेकर्स से रुबरु होकर अपनी विचारों  का आदान प्रदान करने का मौका मिलता है।

इंडोगमा फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर चन्दन मेहता एवम डायरेक्टर जनरल मुकेश गंभीर  ने फेस्टिवल की गरिमा को बरकरार रखते हुए  इस कार्यक्रम को फरवरी के अंतिम सप्ताह में करने का निर्णय लिया है।  इस  फेस्टिवल में शार्ट फिल्म ,डाक्यूमेंट्री , एनीमेशन फिल्म्स एवम म्यूजिक वीडियो को शामिल किया जाता है।  फिल्म की एंट्री 31 जनवरी  तक ली जाएगी |

Film Submission Link:
https://indogmafilms.com/iff2020/user_login.php
फिल्म जमा करने की तारीख 31 जनवरी 2021 Read More