‘महवारुणी महोत्सव में कामना सागर में छलांग लगायी बच्चे की हालत गम्भीर”

indexशक्तिफार्म के गुरुग्राम में चल रहे महावारुणी  महोत्सव में एक घटना घटी जिससे ग्रामवासी तथा श्रद्धालु काफी चिंतित है । यह घटना उस समय की है जब सभी श्रद्धालु गण शुभ मुहूर्त के अनुसार दिन के 12 बजे गंगा स्नान हेतु मंदिर के साथ बने तालाब (कामना सागर) में उतरे उसी बीच राजनगर (रतन फार्म न.-3) का ही एक लड़का (सूरज) भी अपने परिवार के साथ महावारुणी मेले में आया परन्तु वह परिवार वालो से नज़र बचा कर तालाब  छलांग लगा दी, अचानक ही वह पानी में डूबने लगा तभी उसके भाई ने देखा और उसको बचाने हेतु वो भी पानी में कूद गया लेकिन वो अकेले उसको उठा नहीं पा  रहा था फिर उसने बाकि श्रद्धालुओं की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला, संयोगवश वहां पर वर्तमान विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी भी उपस्थित थे तथा उस बच्चे को तुरंत अपने गाड़ी से शक्तिफार्म के प्राथमिक चिकित्सालय में ले गए तथा बच्चे की हालत सही होने तक वह रुके ।

सौरभ जी के नेकदिली और अच्छे व्यवहार से पीड़ित के घरवाले एवं क्षेत्रवासी  बहुत ही प्रसन्न दिखाई दिए ।

 

News Coverage- Arun Bairagi

 

‘महवारुणी महोत्सव में कामना सागर में छलांग लगायी बच्चे की हालत गम्भीर” Read More

उत्तराखंड में लगाया गया राष्ट्रपति शासन, नैनीताल हाई कोर्ट में कांग्रेस ने दी याचिका

harish-rawatदेहरादून: उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। केंद्र सरकार ने बीती रात कैबिनेट की बैठक के बाद राष्ट्रपति से इसके लिए सिफारिश की थी जिसे राष्ट्रपति ने मान लिया है। वहीं, कांग्रेस ने उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित हाई कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की है। पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह याचिका दायर कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने का विरोध किया है।

इससे पहले केंद्र सरकार का कहना था कि उत्तराखंड में संवैधानिक व्यवस्था चरमरा गई थी और विधायकों की खरीद-फरोख्त हो रही थी, जिसे देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला किया गया था।

आदेश के अनुसार, विधानसभा को भंग नहीं किया गया है, बल्कि निलंबित रखा गया है। उधर, कांग्रेस और खासतौर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत ने इसे संविधान और लोकतंत्र की हत्या बताया है।

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि धारा 356 के प्रयोग का इससे बेहतर कोई दूसरा उदाहरण नहीं हो सकता है। पिछले नौ दिन से हर दिन संविधान के प्रावधानों की हत्या हो रही थी।

नौ दिन पहले कांग्रेस के नौ विधायकों की बग़ावत का पटाक्षेप उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के तौर पर हुआ। राज्यपाल की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय कैबिनेट की सिफारिश राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंजूर कर ली। ये फैसला उत्तराखंड विधानसभा में बहुमत परीक्षण से ठीक एक दिन पहले हुआ।

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राज्य में संवैधानिक व्यवस्था चरमरा चुकी थी।

जेटली ने कहा कि संविधान में लिखा है कि जब बजट फेल होता है तो इस्तीफ़ा देना होता है। स्वतंत्र भारत में पहला उदाहरण है जब एक एक फेल्ड बिल को बिना वोट लिए पारित होने की घोषणा कर दी गई। 18 तारीख के बाद से जो सरकार चली है, वह असंवैधानिक है।

उधर, मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत ने इसे लोकतंत्र और संविधान की हत्या बताते हुए केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए।

रावत ने कहा कि शायद ही ऐसा कोई उदाहरण जिसे बहुमत सिद्ध करने से एक दिन पहले ही बर्ख़ास्त कर दिया जाए। सरकार का बहुमत विधानसभा में तय होना चाहिए था। ऐसी क्या जल्दबाज़ी थी कि सरकार को भंग कर दिया गया।

अरुण जेटली ने ये भी कहा कि विधानसभा स्पीकर ने बीजेपी के एक बाग़ी विधायक के ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही नहीं की जबकि वो कांग्रेस के नौ बाग़ी विधायकों के ख़िलाफ़ मनमाने तरीके से दल बदल कानून का प्रयोग कर रहे थे।

जेटली  ने कहा कि संविधान की दसवीं अनुसूची है जिसका डिसक्रिमिनेटरी तरीके से प्रयोग हुआ। ये पहला उदाहरण है स्वतंत्र उदाहरण में कि एविडेंस आया हो और अपने मुंह से मुख्यमंत्री जी हॉर्स ट्रेडिंग का प्रयास कर रहे हों।

राष्ट्रपति शासन के ऐलान के बावजूद उत्तराखंड विधानसभा के स्पीकर रहे गोविंद सिंह कुंजवाल ने बाग़ी विधायकों की सदस्यता रद्द करने का ऐलान कर दिया।

उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हमें राष्ट्रपति शासन की कोई सूचना नहीं मिली है।

साफ़ है कि उत्तराखंड की सियासत को लेकर खींचतान अभी बाक़ी है। विधानसभा को भंग नहीं किया गया है बल्कि निलंबित रखा गया है। ऐसे में राष्ट्रपति शासन के बावजूद किसी नई सरकार के गठन का विकल्प अभी खुला है। देखना है कि इसके लिए बीजेपी अगर पहल करती है तो कब।

उत्तराखंड में वसंत के मौसम में ही सियासी सरगर्मियों ने पारा काफ़ी बढ़ा दिया है। विधायकों की ख़रीदफ़रोख़्त के आरोपों के बीच बीते दो महीने में दूसरी बार किसी राज्य सरकार को बर्ख़ास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा है। हालांकि अरुणाचल में इसके बाद बीजेपी ने सरकार बना ली, लेकिन क्या उत्तराखंड में भी बाग़ियों के सहारे ऐसा करने की कोशिश होगी। ये एक बड़ा सवाल है।

News Coverage : Dinesh Sehgal

उत्तराखंड में लगाया गया राष्ट्रपति शासन, नैनीताल हाई कोर्ट में कांग्रेस ने दी याचिका Read More
indira hridyesh uttrakhand

कांग्रेस के 9 बागी विधायक बदल सकते हैं उत्तराखंड सरकार का समीकरण

indira hridyesh uttrakhandनई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड में चल रही सरकार में उथल-पुथल के बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि स्पीकर ने सभी नौ बागी विधायकों को मतदान के अयोग्य घोषित कर दिया है. हालांकि उत्तराखंड की संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृदयेश ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘स्पीकर ने बागी कांग्रेस विधायकों को अब तक निलंबित नहीं किया है.’

एएनआई के मुताबिक इंदिरा हृदयेश ने बताया है कि स्पीकर ने बागी विधायकों के वकीलों को आगे की सुनवाई के लिए आज सुबह 9 बजे का वक्त दिया है. इंदिरा हृदयेश का कहना है कि बागी विधायकों के निलंबन की जो खबरें आई हैं, वो महज अफवाह हैं।

इससे पहले सूत्रों के हवाले से ये खबर आ चुकी है कि स्पीकर ने सभी नौ बागी विधायकों को मतदान के अयोग्य घोषित कर दिया है।

अगर कांग्रेस के 9 बागी विधायक अयोग्य घोषित होने की वजह से विश्वास मत के दिन वोट नहीं दे पाए, तो 28 मार्च को होने वाले बहुमत के परीक्षण के दौरान सदन का समीकरण पूरी तरह से बदल जाएगा.

9 विधायकों के अयोग्य घोषित होने पर विधानसभा में 70 विधायकों की जगह 61 विधायक ही वोटिंग में हिस्सा ले पाएंगे। अगर विश्वासमत में 61 विधायक हिस्सा लेंगे तो बहुमत का आंकड़ा 31 का होगा। हरीश रावत 32 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहे हैं।

कल ही उस वक्त माहौल और गर्मा गया जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आ गया. पहली बार किसी राज्य के मुख्यमंत्री स्टिंग ऑपरेशन में फंसे है. कांग्रेस के बागी विधायकों ने दावा किया है कि हरीश रावत ने पत्रकार उमेश शर्मा के जरिए बागी विधायकों को खरीदने की कोशिश की. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बागी कांग्रेस विधायकों ने स्टिंग का वीडियो जारी किया. सीएम हरीश रावत ने स्टिंग को फर्जी करार दिया है.

कांग्रेस के 9 बागी विधायक बदल सकते हैं उत्तराखंड सरकार का समीकरण Read More
kishor upadhyay

स्टिंग प्रकरण प्रदेश को कलंकित करने की गहरी साजिश : किशोर उपाध्याय

kishor upadhyayदेहरादून : प्रधानमंत्री  श्री मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आज सामने आये कथित स्टिंग प्रकरण को प्रदेश को कलंकित करने की गहरी साजिश बताते हुए कहा की हमारी पार्टी पूरी तरह से मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ खड़ी है ।

यहां जारी एक बयान मेम उपाध्याय ने कहा, ‘‘कथित स्टिंग प्रकरण में मुख्यमंत्री जी ने अपनी बात मीडिया के माध्यम से सबके सामने रख दी है तथा कांग्रेस पार्टी उनके इस संबंध में दिये गये वक्तव्य का समर्थन करती है और उनके साथ खडी है.” उन्होंने इस स्टिंग प्रकरण को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की साजिश बताया और दावा किया कि भाजपा के इस निन्दनीय कृत्य के दूरगामी परिणाम होंगे तथा उसे प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में भी इसके परिणाम भुगतने पडेंगे.

उपाध्याय ने भाजपा नेताओं की मुख्यमंत्री रावत से इस्तीफा मांगने के संबंध में कहा कि कुछ समय पहले गुजरात में एक वास्तुकार महिला का स्टिंग आपरेशन सामने आया था जिसके लिये उन्हें पहले अपने प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगना चाहिये. उन्होंने कहा कि उस स्टिंग के समय प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र नहीं दिया था. उपाध्याय ने कहा, ‘‘मैं उत्तराखण्ड के कांग्रेसजनों की ओर से उनके इस्तीफे की मांग करता हूं. साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को विनम्रता पूर्वक सलाह देना चाहता हूं कि वे अपने अध्यक्ष अमित शाह का भी त्यागपत्र लें क्येांकि उस समय वह मोदी जी के गृह मंत्री थे .”
स्टिंग प्रकरण प्रदेश को कलंकित करने की गहरी साजिश : किशोर उपाध्याय Read More

सीएम केजरीवाल का भाजपा पर आरोप, उत्तराखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त की

1Arvind-Kejriwalनई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड में विधायकों की खुल्लमखुल्ला खरीद-फरोख्त की है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “खुल्लमखुल्ला खरीद-फरोख्त। पहले अरुणाचल प्रदेश और अब उत्तराखंड। भाजपा सबसे अधिक भ्रष्ट, देशद्रोही और सत्ता की भूखी पार्टी साबित हो रही है।”

उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को शुक्रवार देर शाम राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ा, जब उसके नौ बागी विधायकों ने विपक्षी पार्टी भाजपा से हाथ मिला लिया।

मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार को शुक्रवार को उस समय झटका लगा, जब उसे सदन में वित्त विधेयक को पारित कराने के लिए आवश्यक 36 में से सिर्फ 32 ही वोट मिले।

source : NDTV

सीएम केजरीवाल का भाजपा पर आरोप, उत्तराखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त की Read More

उत्तराखंड में सरकार संकट पर बोले हरीश रावत, हमारी सरकार अल्पमत में नहीं

harish-rawat_650x400_81458371780नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने समर्थक विधायकों के साथ आज राज्यपाल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे और ताजा राजनीतिक हालात पर राय देने का भी अनुरोध करेंगे। हरीश रावत ने इस मामले पर कहा कि किसी के दबाव में नहीं झुकूंगा। मेरे लिए राज्य का हित पहले है। हालांकि अभी किसी ने इस्तीफा नहीं दिया है। कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। बागियों में से पांच विधायकों ने संपर्क किया है। हम गलती मानने वालों को माफ करेंगे। हमारे पास समर्थन है बहुमत साबित करेंगे।

इससे पहले बीती रात बीजेपी के 26 और कांग्रेस के 9 बाग़ी विधायक दिल्ली पहुंचे। जहां आज वह बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं।

दिल्ली पहुंचने से पहले बीजेपी और कांग्रेस के बागी विधायक रात करीब 11 बजे राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस के बागी विधायकों का नेतृत्व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत कर रहे हैं। हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। विजय बहुगुणा ने कहा है कि हरीश रावत को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं सीएम हरीश रावत ने कहा है कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं हैं और बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग में लगी है।

उत्तराखंड सरकार शुक्रवार को उस समय राजनीतिक संकट में फंस गई जब सत्ताधारी कांग्रेस के 36 में से नौ विधायकों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया।

70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में उस समय असमंजस की स्थिति पैदा हो गई जब पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कृषि मंत्री हरक सिंह रावत सात अन्य कांग्रेस सदस्यों के साथ विपक्षी बीजेपी के साथ सुर में सुर मिलाते हुए बजट पारित कराने के लिए मत विभाजन की मांग करते हुए उनके साथ सदन में धरने पर बैठ गए।

हालांकि, अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सदस्यों की मत विभाजन की मांग को अस्वीकार कर दिया और ध्वनिमत से बजट के पारित होने की घोषणा करते हुए सदन की कार्यवाही 28 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।

उत्तराखंड में सरकार संकट पर बोले हरीश रावत, हमारी सरकार अल्पमत में नहीं Read More

देहरादून : प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायक ने लाठियां बरसा कर बेजुबान घोड़े की टांग तोड़ी

bjp-protest-dehradun-650_650x400_71457957102देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा घेराव के लिए सोमवार को अपनी पूरी ताकत लगा दी। बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेता विधानसभा के पास जा पहुंचे जिसके चलते पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

पुलिस और भाजपा की झड़प के बीच भाजपा विधायक को इतना गुस्सा आया की मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात अश्व दल में शामिल एक घोड़े पर ही ताबड़तोड़ लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इस दौरान भाजपा के बाकी कार्यकर्ताओं ने घोड़े की लगाम खींच कर उसे जमीन पर गिरा दिया। घटना के बाद घायल घोड़े को वेटेनरी एम्बुलेंस के जरिये ले जाया गया।

आजकल विधानसभा का सत्र जारी है जो कि 21 मार्च तक चलेगा, और दिन प्रतिदिन भाजपा अपना उग्र प्रदर्शन करती आ रही है। लेकिन सोमवार को हुई घटना ना केवल घटिया बल्कि शर्मानाक भी है कि अपनी बात मनवाने के लिए बीजेपी विधायक कितना आपा खो सकते हैं और एक बेजुबान जानवर पर किस तरह अपना बल प्रदर्शन करते हैं।

source : NDTV

देहरादून : प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायक ने लाठियां बरसा कर बेजुबान घोड़े की टांग तोड़ी Read More

“मा. विजय बहुगुणा जी के प्रयास से सितारगंज क्षेत्र में खोला जा रहा है पुस्तकालय “

मा०विजय बहुगुणा जी ने सितारगंज विधानसभा में लगभग 92.25 लाख रुपए के लागत से एक पुस्तकालय के निर्माण हेतु शासन से धनराशि स्वीकृत कराये है। यह पुस्तकालय ॰आर॰डबल्यू॰एस. द्वारा सितारगंज राजकीय इंटर कॉलेज के समीप बनाया जाएगा।।
क्षेत्र की विद्यार्थियों के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, अब विद्यार्थियों के पढाई के मार्ग सुगम हो जायेगा तथा वो सभी छात्र भी लाभ उठा सकेंगे जो प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारी कर रहे है और गरीब परिवार से है |

क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा के  स्तर को ऊपर उठाना जरुरी है और यह शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है जिससे क्षेत्रवासी एवं छात्र बहुत ही प्रसन्न है |

source by- Arun Bairagi 

“मा. विजय बहुगुणा जी के प्रयास से सितारगंज क्षेत्र में खोला जा रहा है पुस्तकालय “ Read More

” ग्रामीणों को मिला भूमिधारी का अधिकार “

bhumidhari2मा.सौरभ बहुगुणा जी के अथक प्रयास से पूरे उत्तराखंड में वर्ग 1ख और वर्ग 4 के ज़मीन की गवर्न्मेंट ऑर्डर(GO)केवीनेट में पास करवाया और वर्ग 1ख और वर्ग 4 के ज़मीन वाले किसान अपनी अपनी ज़मीन वर्ग 1क में दर्ज करवा सकेंगे।।
इस महान कार्य के लिए ग्राम पंचायत हल्दुआ,सवापुर और सरकड़ा के ग्रामवासीओ ने बहुगुणा जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।।

source by- Arun Bairagi (shaktifarm)

” ग्रामीणों को मिला भूमिधारी का अधिकार “ Read More

“सौरभ बहुगुणा जी का प्रयास, क्षेत्र का विकास”

gurugram1 gurugram2

मा.सौरभ बहुगुणा जी के सहयोग से मा.विजय बहुगुणा (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड) जी के कर कमलों से लगभग 1 करोड़ रुपये के लागत से गुरूग्राम (शक्तिफ़ार्म नं.2) में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किसानो के खेतों को ज़ोड़ने वाली मुख्य 6 मीटर आर०सी०सी० स्पान पुल का निर्माण करवाया गया है। जिससे सभी क्षेत्र वासी एवं किसान बेहद प्रसन्न दिखाई दिए |
इस कार्य के लिए ग्रामवासियो ने  बहुगुणा परिवार का आभार व्यक्त  किया |

source by- Arun Bairagi

“सौरभ बहुगुणा जी का प्रयास, क्षेत्र का विकास” Read More