72 घंटों के लिए मोबाइल और इंटरनेट बंद तथा ड्रोन से रखी जा रही नजर

corfew-in-kashmir-the-sunday-headlines-image26 साल में यह पहली बार है जब किसी त्यौहार के अवसर पर कश्मीर में कर्फ्यू लगाया गया है यह कर्फ्यू ईद के मौके पर मंगलवार को हिंसा रोकने के लिए लगाया गया है |
अधिकारिक सूत्रों के हवाले पता चला है की सेना से तैयार रहने के लिए कहा गया है और अगर घाटी में हिंसा होती है तो सेना मोर्चा सँभालने के लिए मुस्तैद है | दो महीने होने को आये हैं लेकिन अभी भी अशांति ब्याप्त है | इसमें 75 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है |

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय कार्यालयों तक अलगाववादियों के मार्च के आह्वान को ध्यान में रखकर किया गया है।
कश्मीर में वर्ष 1990 में आतंकवाद शुरू होने के बाद संभवत: यह पहली बार है जब ईद के मौके पर कर्फ्यू लगाया जाएगा।

धार्मिक स्थलों पर लोगों के एकत्रित होने पर रोक

सूत्रों ने कहा कि हेलीकॉप्टर और ड्रोन आसमान से पैनी नजर रखेंगे और कुछ क्षेत्रों में लोगों के एकत्रित होने की स्थिति में सुरक्षाबलों को पूर्व चेतावनी देंगे।
उन्होंने कहा कि अलगाववादी तत्वों द्वारा हिंसा की आशंका को देखते हुए सड़कों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया जाएगा।

आतंकवाद की शुरूआत से अब तक 26 वर्ष में यह पहली बार है कि ईदगाह और हजरबल धार्मिक स्थलों पर ईद के मौके पर लोगों को एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी। सूत्रों ने कहा कि हालांकि लोगों को स्थानीय मस्जिदों में ईद की नमाज पढने की अनुमति होगी।

72 घंटों के लिए मोबाइल और इंटरनेट बंद
सरकार ने अगले 72 घंटों के लिए सभी दूरसंचार नेटवर्क की इंटरनेट सेवा और मोबाइल टेलीफोन सेवा को बंद करने का आदेश दे दिया है। केवल बीएसएनएल को इससे बाहर रखा गया है।

सूत्रों ने कहा कि राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद इंटरनेट सेवाओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि एयरटेल, एयरसेल, वोडाफोन और रिलायंस टेलीकाम से तत्काल प्रभाव से 72 घंटे तक सेवाएं बंद करने के लिए कहा गया है। बीएसएनएल से भी इंटरनेट ब्राडबैंड सेवाएं बंद करने को कहा गया है। हालांकि पोस्टपेड बीएसएनएल कनेक्शन को इस दायरे से बाहर किया गया है क्योंकि इसे मुख्य रूप से पुलिस, सेना और सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रयोग किया जाता है।

इस बीच, सेना ने जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किए। खुफिया खबर मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, क्षेत्रीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने संयुक्त अभियान में जिले के चासना के दुरीमरारी क्षेत्र से हथियार तथा विस्फोटक बरामद किए।

72 घंटों के लिए मोबाइल और इंटरनेट बंद तथा ड्रोन से रखी जा रही नजर Read More

बाबरी कांड के 26 साल बाद अयोध्या पहुंचा गांधी फैमिली का कोई मेंबर, विवादित ढांचे से 1km दूर रहे राहुल

rahul5_1473409653फैजाबाद. किसान यात्रा के चौथे दिन शुक्रवार को अयोध्‍या पहुंचे राहुल गांधी ने हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद महंत ज्ञान दास से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। लेकिन वे विवादित ढांचे से करीब एक किमी दूर ही रहे। बता दें, 1992 में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद राहुल नेहरू-गांधी परिवार के पहले ऐसे सदस्‍य हैं, जो अयोध्‍या पहुंचे हैं। 1990 में राजीव गांधी सद्भावना यात्रा के दौरान अयोध्या गए थे। रोड शो में फंसी एंबुलेंस…
(5वीं स्‍लाइड में देखें वीडियो…)
– इस बीच राहुल के रोड शो के चलते एक एंबुलेंस 10 मिनट से ज्‍यादा समय के लिए रुक गई।
– बाद में राहुल के खुद हस्‍तक्षेप करने के बाद रोड क्‍लीयर हो सकी।
कोई मीटिंग और प्रोग्राम नहीं
– फैजाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट रामदास वर्मा ने बताया कि मंदिर में दर्शन और महंत ज्ञानदास से मिलने के अलावा राहुल का और कोई प्रोग्राम या किसी के साथ मीटिंग नहीं है।
– इस दौरान राहुल को विवादित परिसर और जहां पत्‍थर रखे हैं, वहां से दूर रखा गया। ये वही पत्‍थर हैं, जो 1989 में राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्‍या लाए गए थे।
– कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि राहुल के मंदिर के दौरे का राजनीति से कोई मतलब नहीं है।
क्या बोले महंत
– महंत ज्ञानदास ने कहा, “हम मंदिर में सभी का स्‍वागत करते हैं। राहुल गांधी का भी स्‍वागत है। हम संत हैं और हम उन सभी को आशीर्वाद देते हैं, जो हमारा आशीर्वाद लेते हैं।”
– बता दें, कुछ दिनों पहले महंत ज्ञानदास ने अखिलेश यादव को लखनऊ में उनके घर पर एक प्रोग्राम के दौरान आशीर्वाद दिया था।
सुरक्षा में हुई थी चूक
– इससे पहले गुरुवार को जब राहुल का काफिला फैजाबाद पहुंचा तो उनकी सुरक्षा में सेंध लग गई।
– कांग्रेस नेता और समर्थक उनका स्वागत कर रहे थे, तभी रिवॉल्वर लिए एक युवक उनके करीब तक पहुंच गया था।
– बाद में एसपीजी के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
– एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के अफसरों ने आरोपी मानबहादुर को पुलिस को सौंप दिया है।
– वह कांग्रेस से जुड़ा नेता बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
बाबरी कांड के 26 साल बाद अयोध्या पहुंचा गांधी फैमिली का कोई मेंबर, विवादित ढांचे से 1km दूर रहे राहुल Read More