Sarkari jobs

Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में बंपर नौकरियां, आवेदन के लिए यहां जानें डिटेल्स

Sarkari Naukri 2020 Updates: बहुत सारे युवाओं को सरकारी नौकरी पाने की हसरत होती है. अच्छी बात यह है कि 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स तक के उम्मीदवारों के लिए देश में सरकारी नौकरियों (Govegnment Jobs) की कमी नहीं है. आप अपनी योग्यता के मुताबिक इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. यहां हम आपको एयर इंडिया, रेलवे, हाई कोर्ट, राजस्थान पटवारी के पदों समेत विभिन्न विभागों में नौकरियों (Sarkari Naukri) की जानकारी दे रहे हैं. साथ ही सलाह देते हैं कि नौकरियों से जुड़ी डिटेल्स संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर क्रॉस चेक जरूर करें.

MP High Court Recruitment 2020: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सहायक लाइब्रेरियन (Assistant Librarian) के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. इन पदों पर 18 से 35 साल के बीच आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल, 2020 है. इन पदों पर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा. परीक्षा की तारीख 28 अप्रैल निर्धारित की गई है. चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति जबलपुर में होगी. इन नौकरियों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

DSSSB Recruitment 2020:  दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. फीस की बात करें तो इन पदों पर आवेदन के लिए सामान्य यानी जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 100 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा. इसके अलावा महिलाओं और SC/ST श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी. बता दें कि इन पदों पर आवेदन के लिए बस हफ्ते भर का समय बाकी है. दरअसल, इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2020 है.

रेलवे में 570 पदों पर निकली नौकरी, जानें- कैसे करें अप्लाई

West Central Railway 2020: पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने ट्रेड अप्रेंटिस के तहत फिटर, वायरमैन और  इलेक्ट्रीशियन समेत 570 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. योग्यता की बात करें तो इन पदों पर10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अवाला संबंधित ट्रेड में आईटीआई (Affilated to NCTV/SCVT) पास भी आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 साल निर्धारित की गई है. बता दें कि इन पदों पर 15 मार्च तक आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2020 है. संबंधित नौकरी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

एयर इंडिया में सुपरवाइजर के पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Air India Supervisor Recruitment 2020: एयर इंडिया में नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. 51 सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन करने आखिरी तारीख 4 मार्च 2020 है.  इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को 22,371 रुपये प्रति महीने सैलरी दी जाएगी. शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट हो. इसके साथ ही हिंदी- इंग्लिश दोनों भाषा बोल सकता हो.

 

राजस्थान में पटवारी के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका

Rajasthan Patwari Recruitment 2020: राजस्थान में पटवारी के पदों पर निकलीं नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज आखिरी मौका है. इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2020 है. राजस्थान (RSMSSB) में पटवारी के पदों पर निकली वैकेंसी के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदन शुल्क की बात करें तो इन पदों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये, ओबीसी के लिए 350 रुपये और SC/ST श्रेणी के अभ्यर्थियों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

 

Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में बंपर नौकरियां, आवेदन के लिए यहां जानें डिटेल्स Read More
shahin bag protest

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई टीम, 24 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को हटाने को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लोगों को एक कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन सवाल आंदोलन की जगह का है। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और वकील साधना रामचंद्रन को वार्ताकार नियुक्त किया। मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।
shahin-bag-protest

  • 24 फरवरी को होगी सुनवाई 
  • प्रदर्शनकारियों को समझायेंगे CAA 

चिंता इस बात को लेकर है कि अगर लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने लगें तो क्या होगा, एक बैलेंसिंग फैक्टर होना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि विरोध करना लोगों का मौलिक अधिकार है लेकिन सड़कों को ब्लॉक कर हम परेशान कर रहे हैं।

सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि ऐसा संदेश न दें कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश में हर संस्था अपने घुटने पर है। कोर्ट ने कहा कि यदि कुछ भी काम नहीं करता है, तो हम स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को छोड़ देंगे। कोर्ट ने वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन को सलाह दी कि प्रदर्शनकारियों को वैकल्पिक स्थल पर जाने के लिए राजी करने की सलाह दी जाए, जहां किसी सार्वजनिक स्थान पर रूकावट न हो।

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकतंत्र विचार व्यक्त करने पर काम करता है लेकिन इसके लिए रेखाएं और सीमाएं हैं।

शाहीन बाग में दिसंबर महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहा है, लोग नागरिकता संशोधन कानून को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। शाहीन बाग पर पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसी सार्वजनिक जगह पर अनंतकाल तक प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। हालांकि तब सड़क खाली करवाने का कोई आदेश नहीं दिया गया था।

न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने कहा था कि एक कानून है और लोगों की उसके खिलाफ शिकायत है। मामला अदालत में लंबित है। इसके बावजूद कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें प्रदर्शन का अधिकार है लेकिन आप सड़कों को अवरूद्ध नहीं कर सकते। ऐसे क्षेत्र में अनिश्चित समय तक प्रदर्शन नहीं हो सकते। अगर आप प्रदर्शन करना चाहते हैं तो यह प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान पर होना चाहिए।

कोर्ट ने कहा था कि शाहीन बाग में लंबे समय से प्रदर्शन चल रहा है लेकिन यह दूसरे के लिए असुविधा नहीं पैदा कर सकता। इसके साथ ही पीठ ने कहा कि वह दूसरे पक्ष को सुने बगैर कोई निर्देश जारी नहीं करेगी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 17 फरवरी के मुकर्रर की थी। दरअसल, नागरिक संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में हजारों लोग दिसंबर 2019 से सड़क संख्‍या 13 ए (मथुरा रोड से कालिंदी कुंज) पर बैठे हुए हैं। यह मुख्‍य सड़क दिल्‍ली को नोएडा, फरीदाबाद से जोड़ती है और रोजाना लाखों लोग आवाजाही में इस सड़क का इस्‍तेमाल करते हैं।

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई टीम, 24 फरवरी को होगी अगली सुनवाई Read More
Arvind kejriwal mla vijender gupta

शपथ ग्रहण समारोह पर सियासत तेज, BJP विधायक ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी

16 फरवरी यानी रविवार को अरविंद केजरीवाल कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथग्रहण कार्यक्रम में दिल्ली के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया। इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है।

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे उस परिपत्र को वापस लेने का अनुरोध किया, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में उनके शपथ ग्रहण समारोह में सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।

दिल्ली की पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को जारी किये गये परिपत्र को तानाशाही करार दिया है और कहा कि इससे उनका यह विश्वास चकनाचूर हो गया है कि सत्ता में आने के बाद केजरीवाल का जोर शासन और लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत बनाने पर होगा।

उन्होंने कहा इस आदेश की वजह से, 15000 शिक्षकों और अधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना होगा।

रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से फिर निर्वाचित हुए गुप्ता ने कहा कि वह रविवार को रामलीला मैदान में केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। गुप्ता की आपत्ति पर दिल्ली डायलॉग एवं डेवलपमेंट कमिशन के उपाध्यक्ष जस्मीन शाह ने कहा कि शिक्षक और प्राचार्य पिछले पांच वर्षों में दिल्ली के बदलाव के शिल्पी हैं और वे शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किये जाने के हकदार हैं।

 

शपथ ग्रहण समारोह पर सियासत तेज, BJP विधायक ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी Read More
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट का पार्टियों को निर्देश- बताना होगा, क्यों दिया क्रिमिनल को टिकट?

राजनीति में आपराधिक छवि के लोगों की बढ़ती हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चिंता व्यक्त की है. अदालत ने सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया है कि वे अपनी वेबसाइट पर सभी उम्मीदवारों की जानकारी साझा करें. इसमें उम्मीदवार पर दर्ज सभी आपराधिक केस, ट्रायल और उम्मीदवार के चयन का कारण भी बताना होगा. यानी राजनीतिक दलों को ये भी बताना होगा कि आखिर उन्होंने एक क्रिमिनल को उम्मीदवार क्यों बनाया है.

  • सुप्रीम कोर्ट का राजनीतिक दलों को निर्देश
  • अपराधियों की जानकारी सार्वजनिक करें: SC
  • टिकट देने से पहले कारण भी बताना होगा

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है. राजनीतिक दलों को अब किसी अपराधी को टिकट का कारण चुनाव आयोग को भी बताना होगा.

गुरुवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया है. अदालत के फैसले के अनुसार, सभी राजनीतिक दलों को उम्मीदवार घोषित करने के 72 घंटे के भीतर चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी देनी होगी. साथ ही घोषित किए गए उम्मीदवार की जानकारी को स्थानीय अखबारों में भी छपवानी होगी.

इस याचिका को दायर करने वाले वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि अगर कोई भी उम्मीदवार या राजनीतिक दल इन निर्देशों का पालन नहीं करेगा, तो उसे अदालत की अवमानना माना जाएगा. यानी सभी उम्मीदवारों को अखबार में अपनी जानकारी देनी होगी.

वकील के मुताबिक, अगर किसी नेता या उम्मीदवार के खिलाफ कोई केस नहीं है और कोई भी FIR दर्ज नहीं है तो उसे भी इसकी जानकारी देनी होगी. अगर कोई भी नेता सोशल मीडिया, अखबार या वेबसाइट पर ये सभी जानकारियां नहीं देता है तो चुनाव आयोग उसके खिलाफ एक्शन ले सकता है और सुप्रीम कोर्ट को भी जानकारी दे सकता है.

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में राजनीति में आपराधिक छवि के नेताओं की हिस्सेदारी बढ़ी है. इसका अंदाजा हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव से ही लगाया जा सकता है.

चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली गैर-सरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में चुने गए 70 में से 37 विधायकों पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं.

सुप्रीम कोर्ट का पार्टियों को निर्देश- बताना होगा, क्यों दिया क्रिमिनल को टिकट? Read More
Nirbhaya mother crying

Nirbhaya case: डेथ वॉरंट की मांग करते हुए कोर्ट में रो पड़ीं निर्भया की मां

निर्भया की मां फांसी की सजा पाए चारों दोषियों के लिए तुरंत नया डेथ वॉरंट जारी करने की मांग करते हुए बुधवार को कोर्ट में रो पड़ीं। निर्भया की मां ने जज से कहा कि वह सात साल से न्याय का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने जज से कहा ,’मैं हाथ जोड़कर मांग कर रही हूं कि दोषियों के खिलाफ डेथ वॉरंट जारी किया जाए।’ वह बाद में कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए भी रो पड़ीं।निर्भया के दोषियों पर नया डेथ वॉरंट जारी करने के मृतका के माता-पिता और दिल्ली सरकार की याचिका पर बुधवार को दिल्ली की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी।कोर्ट में मौजूद निर्भया की मां सुनवाई के दौरान काफी भावुक दिखीं। उन्होंने जज से कहा, ‘मैं एक साल से कोशिश कर रही हूं कि दोषियों को फांसी पर चढ़ाने की तारीख तय की जाए। मैं भी एक मां हूं। इंसाफ के लिए सात साल से इंतजार कर रही हूं। मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं।’ जज ने उन्हें आश्वसन दिया कि आपको सुनने के लिए ही कोर्ट लगा है। आपको सुना जा रहा है।

दोषियों को डेथ वॉरंट जारी करने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान निर्भया की मांग कोर्ट में भावुक हो गईं। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान निर्भया की मां ने कहा कि मैं एक साल से कोशिश कर रही हूं कि दोषियों को फांसी पर चढ़ाने की तारीख तय की जाए। मैं भी एक मां हूं। इंसाफ के लिए सात साल से इंतजार कर रही हूं। मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं।
  • दोषियों के लिए डेथ वॉरंट की मांगते वक्त रो पड़ीं निर्भया का मां
  • दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई को दौरान हुईं भावुक
  • बोलीं-मैं हाथ जोड़कर मांग कर रही हूं कि दोषियों के लिए डेथ वॉरंट जारी करें
सुनवाई के दौरान निर्भया के पिता ने जज से कहा कि अगर आज दोषियों को वकील दिया जाता है तो यह निर्भया के साथ अन्याय होगा। जज ने इस पर कहा कि कानून ने दोषियों को कुछ अधिकार दे रखे हैं। उन्हें वे अधिकार लेने न दिए जाएं, तो फिर अन्याय होगा। इसे पहले इस मामले पर मंगलवार को हुई सुनवाई में भी निर्भया के माता-पिता ने अदालत से कहा था कि दोषी करार दिए गए व्यक्ति कानून का मजाक उड़ा रहे हैं।
तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को निचली अदालत में एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर कहा था कि किसी भी दोषी ने पिछले सात दिनों में कोई कानूनी विकल्प नहीं चुना है, जो समयसीमा दिल्ली हाई कोर्ट ने दी थी। इन चारों दोषियों में मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार (31) शामिल हैं।कोर्ट ने हाई कोर्ट के पांच फरवरी के आदेश का संज्ञान लिया था, जिसमें दोषियों को एक हफ्ते के अंदर अपने सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई थी। अदालत ने कहा था, ‘दोषियों को ऐसे में फांसी देना पाप होगा, जब कानून उन्हें जीने का अधिकार देता है। हाई कोर्ट ने पांच फरवरी को दोषियों को न्याय के हित में इस आदेश के एक हफ्ते के अंदर अपने कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी।’ गौरतलब है कि निचली अदालत ने 31 जनवरी को मामले में चारों दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। ये चारों तिहाड़ जेल में कैद हैं।

 

 

Nirbhaya case: डेथ वॉरंट की मांग करते हुए कोर्ट में रो पड़ीं निर्भया की मां Read More

Auto Expo की ‘जान’ हैं ये ग्लैमरस चेहरे, एक दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप!

Auto Expo 2020 में हमनें आपको कई नई कार्स, बाइक्स, स्कूटर्स, साइकिल्स से लेकर ATV, बस और ट्रक्स के बारे में बताया है, लेकिन अब हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर सकती है। दरअसल ऑटो एक्सपो में पहुंचे लोगों का ध्यान दो चीजों पर सबसे पहले जाता है। इनमें एक प्रोडक्ट और दूसरा उन प्रोडक्ट के सामने खड़ी मॉडल्स होती हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इन मॉडल्स को घंटों तक खड़े रहने के लिए कितने पैसे मिलते हैं? तो चलिए आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देते हैं। इसके अलावा यह भी जानते हैं कि भारतीय और विदेशी मॉडल्स की कमाई में कितने का अंतर है।

भारतीय मॉडल्स की एक दिन की कमाई

नाम न बताने की शर्त पर एक भारतीय मॉडल ने बताया कि ऑटो एक्सपो में देसी मॉडल्स को एक दिन का तीन हजार से 12 हजार रुपये तक मिलता है। हालांकि, किसे कितना पैसा मिलेगा यह क्लाइंट और एजेंसी तय करती हैं।
Noida Auto-Expo 2020
विदेशी मॉडल्स की एक दिन की कमाई
भारतीय मॉडल्स के मुकाबले विदेशी मॉडल्स को ज्यादा पैसे मिलते हैं। इवेंट में मौजूद मॉडल्स के मुताबिक विदेशी मॉडल्स को एक दिन के 25 हजार रुपये तक मिल जाते हैं। वहीं, अगर किसी बड़ी मॉडल को इवेंट में बुलाया जाता है तो उसे 1 लाख रुपये तक दिए जाते हैं।
Noida Auto Expo-2020
खाना और रहना होता है फ्री
देसी और विदेशी दोनों ही मॉडल्स का खाना फ्री होता है। वहीं, बाहर से बुलाई गईं मॉडल्स का ट्रैवल, होटेल और फूड सब फ्री होता है।

कॉन्ट्रैक्ट पर आती हैं मॉडल्स

यह एजेंसी तय करती है कि कोई भी मॉडल कितने दिन तक इवेंट में रहेगी। ऐसे में इन मॉडल्स को कॉन्ट्रैक्ट के तहत शामिल किया जाता है। ज्यादातर यह कॉन्ट्रैक्ट पूरे इवेंट का होता है।
Auto Expo की ‘जान’ हैं ये ग्लैमरस चेहरे, एक दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप! Read More
Manish sisodia Win

Delhi Election Result: दिल्ली में कौन-कहां से जीता? यहां देखें लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections Result 2020)  के नतीजों की तस्वीर करीब-करीब साफ हो चुकी है. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं. अभी तक 20 सीटों के नतीजे आ गए हैं. इनमें से 17 सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) को जीत मिली है, जबकि बीजेपी को 3 सीट पर विजय मिली है. अब तक के रुझानों में AAP 52 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 6 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना रखी है. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है.

देखें किस सीट से किसे मिली जीत:-

1>> ओखला- अमानातुल्ला खान (AAP)

2>> तिलकनगर- जरनैल सिंह (AAP)

4>> त्रिनगर- प्रीति तोमर (AAP)

5>> शालीमार बाग- वंदना कुमारी (AAP)6>>सीलमपुर- अब्दुल रहमान (AAP)

7>> बल्लीमारान- इमरान हुसैन (AAP)

8>> विश्वास नगर- ओपी शर्मा (BJP)

9>> ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज (AAP)

10>> राजेंद्र नगर -राघव चड्ढा (AAP)

11>> कालकाजी-आतिशी मार्लेना (AAP)

12>>रिठाला- मोहिंदर गोयल (AAP)

13>>सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार अहलावत (AAP)

14>>मॉडल टाउन-  अखिलेश पति त्रिपाठी (AAP)

15>> मटिया महल-शाहिब इकबाल (AAP)

16>> लक्ष्मी नगर- अभय वर्मा (BJP)

17>> पटपड़गंज – मनीष सिसोदिया (AAP)

18>> गांधीनगर- अनिल वाजपेयी (BJP)

19>> गोकुलपुर – सुरेंद्र कुमार (AAP)

20>> जनकपुरी-  राजेश ऋषि (AAP)

 

Delhi Election Result: दिल्ली में कौन-कहां से जीता? यहां देखें लिस्ट Read More
Chief-Electoral-Officer-Ranbeer-Singh

वोटिंग के आंकड़ों में 24 घंटे उलझी रही दिल्ली, देखिये- AAP के आरोप और EC के जवाब

दिल्ली विधानसभा चुनाव का फाइनल वोटिंग प्रतिशत जारी करने में चुनाव आयोग को पूरे 24 घंटे लग गए. दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के वोटिंग के फाइनल आंकड़ो में देरी और गड़बड़ी करने को लेकर सवाल उठाए तो चुनाव आयोग ने देर शाम 62.59 प्रतिशत मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी किया, जो 2015 के चुनाव से 5 फीसदी कम रहा. चुनाव आयोग ने कहा है कि हर बूथ से वोटिंग की डिटेल जुटाए जाने के बाद फाइनल आंकड़ा जारी किया गया है.

आम आदमी पार्टी द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने रविवार को देर शाम बताया कि इस बार दिल्ली में 62.59 फीसदी वोटिंग हुई है. कुल वोटिंग में 62.55 प्रतिशत महिलाओं और 62.62 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाला. साल 2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. इस तरह से इस बार पांच फीसदी कम वोटिंग रही.
  • दिल्ली चुनाव के फाइनल आंकड़े 24 घंटे बाद आए
  • आम आदमी पार्टी ने देरी पर उठाए सवाल

दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद शनिवार को चुनाव अयोग के ऐप पर पहले 57 फीसदी का अंतिम आंकड़ा दिखाया गया जो बाद में बढ़कर 61 फीसदी तक पहुंच गया. यही वजह रही कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मतदान के आंकड़ों में गड़बड़ी का आरोप तक लगाया. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सवाल खड़े हुए करते हुए कहा था कि चुनाव आयोग क्या कर रहा है?

फाइनल आंकड़े में देरी

वोटिंग प्रतिशत जारी करने में देरी पर दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि हर पोलिंग स्टेशन से देर रात तक डेटा आते रहे. उन सब को जोड़कर फाइनल निष्कर्ष पर पहुंचने में वक्त लगा. उन्होंने बताया कि कई पोलिंग स्टेशन पर उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन में भी गड़बड़ी की शिकायत आ गई थी, जिसके चलते पूरा डेटा आने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगा.

आप ने उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे कि वोटिंग संपन्न होने के इतने समय बाद तक मत प्रतिशत का आंकड़ा क्यों नहीं जारी किया गया है. लोकसभा चुनाव में 1 घंटे के अंदर चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत बता देता है, दिल्ली जैसे छोटे राज्य में इतना विलंब क्यों?

संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि कल से क्या खेल चल रहा है? कल चुनाव खत्म हो गए लेकिन अभी तक चुनाव आयोग के किसी अधिकारी ने वोटिंग प्रतिशत पर कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर सवाल उठाए कि आखिर चुनाव आयोग ने वोटिंग के इतने समय बाद भी मत प्रतिशत क्यों नहीं जारी किए. मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के नेता मतदान के आंकड़े दे रहे हैं. उधर चुनाव आयोग मतदान ख़त्म होने के 24 घंटे के बाद तक नहीं बता पाया है कि वोटिंग कितने प्रतिशत हुई. आयोग कह रहा है कि अभी डेटा इकट्ठा किया जा रहा है.

क्या चल रहा है. क्या मतदान का फाइनल आंकड़ा बीजेपी ऑफिस से मिलना है आपको?

चुनाव आयोग ने जारी किए फाइनल आंकड़े

आम आदमी पार्टी द्वारा सवाल उठाए जाने बाद चुनाव आयोग ने रविवार को देर शाम बताया कि इस बार दिल्ली में 62.59 फीसदी वोटिंग हुई है. कुल वोटिंग में 62.55 प्रतिशत महिलाओं और 62.62 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाला. साल 2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. इस तरह से इस बार पांच फीसदी कम वोटिंग रही.

आम आदमी पार्टी द्वारा खड़े किए सवालों पर दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि शनिवार को देर शाम तक वोटिंग होती रही, जिसके चलते हर बूथ से आंकड़े जुटाने में वक्त लगा. दिल्ली के हर बूथ से वोटिंग की डिटेल जुटाए जाने के बाद फाइनल आंकड़ा जारी किया गया है.

दिल्ली के बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 71.6 फीसदी वोटिंग हुई. दिल्ली कैंट इलाके में सबसे कम 45.4 फीसदी वोटिंग हुई. ओखला विधानसभा क्षेत्र में 58.84 और सीलमपुर में 71.22 फीसदी वोटिंग हुई. इस तरह से उन्होंने दिल्ली की सभी 70 सीटों का फाइनल आंकड़ा दिया.

 

 

 

 

वोटिंग के आंकड़ों में 24 घंटे उलझी रही दिल्ली, देखिये- AAP के आरोप और EC के जवाब Read More
Delhi-Election

Delhi Election 2020: शाहीन बाग के बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, 400 मीटर तक लगी कतार

पिछले करीब डेढ़ महीने से शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला। पूरी ओखला विधानसभा सीट और खासकर शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे। यहां भारी संख्या में महिला और पुरुष मतादाता वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। इनके अलावा यहां वृद्ध वोटरों की भी अच्छी-खासी संख्या है। मालूम हो कि शाहीन बाग इलाका ओखला विधानसभा क्षेत्र के अंदर आता है। यहां पिछले 15 दिसंबर से भारी संख्या में लोग नागरिकता कानून, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में बैठे हुए हैं।

Shaheen Bagh Voting

वोटिंग के चलते आज धरनास्थल पर लोग नजर नहीं आ रहे हैं और यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। पंडाल में इक्का-दुक्का लोग ही मौजूद हैं।
15 दिसंबर से यहां की सड़कें जाम हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पिछले दिनों यहां गोलीबारी की घटना हो गई थी, जिसके बाद माहौल और भी ज्यादा गंभीर हो गया था। ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने अमानतुल्ला खान, भारतीय जनता पार्टी ने ब्रह्म सिंह और कांग्रेस ने परवेज हाशमी को उतारा है।

 

Delhi Election 2020: शाहीन बाग के बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, 400 मीटर तक लगी कतार Read More
BJP will win delhi election

Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी सफलता

Delhi Assembly Election 2020: Astrology Prediction by Famous Astrologer Pandit H R Shastri

Pandit H R Shastri (Astrologer)बृहस्पति के बलवान व शनि के कमजोर होने से बनेगी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में बृहस्पति कर्क राशि पर 22 अंश का था और शनि वृश्चिक राशि पर 10 अंश का था। शनि के छठे भाव पर बलवान होने के कारण दिल्ली में 14 फरवरी 2015 को आम आदमी पार्टी की सरकार बनी और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने वर्तमान में बृहस्पति धनु राशि पर 20 अंश का बलवान हैं और शनि मकर राशि अष्टम भाव पर 01 अंश का कमजोर है। शनि अष्टमेश 01 अंश का होने से दिल्ली विधानसभा चुनाव Delhi Assembly Election 2020 में 8 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिलेगी 11 फरवरी को परिणाम वाले दिन भारतीय जनता पार्टी को 30 से 37 सीटें प्राप्त होगी और 17 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में शपथ ग्रहण करेगी। मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का होगा !

  • भारतीय जनता पार्टी को सफलता
  • भारतीय जनता पार्टी को 30 से 37 सीटें प्राप्त होगी
  • 17 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में शपथ ग्रहण करेगी

पंडित एच आर शास्त्री ने बराक ओबामा, नरेन्द्र मोदी, ममता बनर्जी, शीला दीक्षित जैसे कई राजनेताओं की भविष्य वाणी की है जो शत प्रतिशत प्रमाणित है देखना ये क्या इस बार भी दिल्ली विधान सभा में होने वाले चुनाव का परिणाम शत प्रतिशत प्रमाणित होती है या फिर केजरीवाल की सरकार बनती है?

Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी सफलता Read More