दारा सिंह जी से काफी कुछ सीखा है – हरभजन

harbhajanशहर के ऐसे कई  कलाकार जिनके अंदर योग्यता होने  बाबजूद  भी गुमनाम से होते  है।  लेकिन वो  कार्यरत रहते है, और बड़ी मेहनत और  ईमानदारी से प्रदर्शन करने  में लगे रहते  है ।  ऐसे ही एक कलाकार हरभजन सिंह भट्टी है।  जिनका जन्म दिल्ली उत्तम नगर में  हुआ। जो काफी दिन पहले फरीदाबाद आ गए । हरभजन सिंह 5 भाइयो में अकेले थे जिनका रुझान फिल्म इंडस्ट्री की तरफ हुआ और इन्होने 1995 में पंजाबी फीचर फिल्म “रब दिआ रक्खा”  के मशहूर निर्देशक श्री दारा सिंह को असिस्ट किया। ये बताते हैं की मैंने दारा सिंह जी से काफी कुछ सीखा है । इनकी कार्य करने  छमता से प्रभावित होकर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर लगातार 4-5 फिल्मो में काम दिया।  श्री भजन ने पंजाब के जाने माने निर्देशक योगराज सिंह, योगेश चावला को भी असिस्ट किया। जो अपने ज़माने के मशहूर फिल्म ( दहशत, देशो परदेश, कांच की चूड़िया) में गिनी जाती है।  पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अनुभव लेने के बाद बतौर एक्टर टीवी सीरियल हँसते हँसते, ये है मौसम प्यार के, के लिए भी काम किया। हिंदी फ़ीचर फिल्म में सपोर्टिंग आर्टिस्ट  “आखिरी नागिन” “ दी  लव ऑफ़ फॉरएवर” काम किया। हाल ही में रिलीज हिंदी फ़ीचर फिल्म “डियर वर्सेज बियर” में कॉमेडी किरदार के लिए इनको दर्शकों ने काफी सराहा। हरभजन सिंह भट्टी ने काफी गाने भी लिखे हैं लेकिन अब ये केवल अलग अलग तरह के किरदार करना चाहतें हैं । इनको जल्द ही आप फिल्म “शेखचिल्ली दी ग्रेट” में देख पाएंगे।

View more pics of Harbhajan Singh Bhatti

[flagallery gid=3]

Interview Conducted By: Sumit Mandal

दारा सिंह जी से काफी कुछ सीखा है – हरभजन Read More

Talented kids of Faridabad scatter incinerate audition in Fame of India 2015!

01
Aryan Pandey (Singing Judge), Ishika Tomar (Modeling Judge) and Saurabh Sharma (Dancing Judge) are judge the talent in faridabad.

5 अप्रैल ( रविवार ) : फरीदाबाद के गीता कान्वेंट स्कूल में टैलेंट शो बड़े धूम धाम के साथ संपन्न हुआ जिसका फाइनल ऑडिशन तालकटोरा स्टेडियम में होगा । इस कार्यक्रम में लगभग 100 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया | फेम ऑफ इंडिया 2015 की तीनो कैटगरी में फरीदाबाद के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया | डांसिंग के जज मशहूर कोरिओग्राफर सौरभ शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया की मैंने काफी शो में जजमेंट की है लेकिन जो प्रतिभा फरीदाबाद के बच्चों में देखने को मिली वो किसी और शहर के बच्चों में कम ही दिखी | अभिभावकों का बच्चों के प्रति लगाव और सहयोग काबिले  तारीफ़ था | क्योंकि इन्होंने इनके प्रदर्शन के साथ- साथ परिधान, मेकअप, प्रॉप्स पर काफी मेहनत की जिसके कारण बच्चों का प्रदर्शन और भी निखार कर सामने आया | इस तरह का टैलेंट शो जो मार्वेलस ट्रस्ट के द्वारा किया गया भविष्य में और भी होना चाहिए जिससे शहर के बच्चों को कम्पटीशन के द्वारा बड़ा प्लेटफॉर्म मिल पायेगा | मॉडलिंग की जज इशिका तोमर, सिंगिंग के जज आर्यन पांडेय ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया और बताया की जो बच्चे किसी कारणवश सेलेक्ट नहीं हो सके उनको निराश न होकर और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारी करनी चाहिए | सिनेमेहता प्रोडक्शन के डायरेक्टर चन्दन मेहता ने भी बच्चों के टैलेंट को सराहा और बताया की 2016 में आने वाली मूवी के अंदर बच्चों को अपना प्रतिभा आजमाने का मौका देंगे |  फरीदाबाद की मीडिया ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जो सहयोग दिया हैं उसका फेम ऑफ़ इंडिया सम्मान करती है | इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप, सलोनी, चन्दन मेहता, रमेश उपाध्याय, कैप्टन सचदेव,मोहनजी, तरुण गुप्ता, दिनेश सहगल, ऋषि, सिद्धार्थ, सुमित मंडल, मौजूद थे |

[flagallery gid=1]

Talented kids of Faridabad scatter incinerate audition in Fame of India 2015! Read More

मोती लाल गुप्ता मेहंदी किंग से साईं सेवक बन समाज में बनाई एक विश्वसनीय पहचान

motilal guptaपीपल के पत्ते जैसे ना बनो जो वक़्त आने पर सुख जाते है बनना है तो मेहंदी के पत्तों सा बनो जो खुद पीस कर भी दुसरो की ज़िन्दगी मे रंग भर जाते है। कुछ इसी तरह  की सोच है फरीदाबाद के समाजसेवी और उद्योगपति मोतीलाल गुप्ता की जो 78 साल की उम्र मे अपने दम पर एन जी ओ चला रहे है और एक नहीं , दो नहीं , 1100 बच्चो को शिक्षा भी मुहैया करा रहे है। दरअसल मोती लाल गुप्ता ने सन 1987 मे अपनी ही ज़मीन पर साईं बाबा का मंदिर बनवाया जो तिगांव रोड पर स्थित है। ये मंदिर अब साईं धाम के नाम से जाना जाता है।

ऐसे हुई शुरुआत :- मोतीलाल गुप्ता एक साईं भक्त है। वो निरंतर साईं मंदिर मे प्रसाद बांटने जाया करते थे। लेकिन वहां उन्होंने देखा की छोटे-छोटे बच्चे भीख मांग रहे थे। उनके कपडे और हालत देखकर उनकी निरक्षरता का साफ़ पता चल रहा था। ये सब देखकर मोतीलाल गुप्ता को काफी दुःख हुआ। तभी उन्होंने उन जैसे बच्चों  का भविष्य संवारने का निर्णय लिया। उन्होंने गलियों और मंदिरों से छोटे-छोटे बच्चों को इकट्ठा किया। सबसे पहले एक छोटे से कमरे में 67 बच्चों को बैठाकर उनकी पढ़ाई शुरू कराई लेकिन फिर भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिल पाई। धीरे-धीरे उन्होंने और अधिक प्रयास किये और 12 अप्रैल 2004 को अपने ही बनाए हुए साईं मंदिर के पास साईं धाम के नाम से स्कूल खोला। शुरुआत में स्कूल को चलने मे काफी दिक्कतें आई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज उसी प्रयास का नतीजा है कि उसी स्कूल मे 1100 बच्चों  की ज़िन्दगी संवारी जा रही है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को सारी सुविधाएँ  दी जाती है। जैसे स्कूल यूनिफार्म, स्टेशनरी, नाश्ता, खाना आदि। मोतीलाल जी के इस काम में अन्य सामाजिक लोगों ने भी आर्थिक रूप से उनकी काफी मदद की। जैसे यू एस की एक एन जी ओ होम ऑफ़ होप ने साईं धाम स्कूल मे कंप्यूटर लैब खोलने के लिए लगभग 24 कंप्यूटर दान दिए। साईं धाम मे पढ़ाई के साथ-साथ महिलाओ को भी आत्म निर्भर बनने मे उनकी मदद की जाती है। महिलाओ को फ्री सिलाई-कड़ाई की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके साथ-साथ शहर की कंपनियों मे उनकी नौकरी भी लगवायी जाती है ताकि वो अपने सामाजिक रूप को सुधार सके और अपने परिवार की आर्थिक रूप से सहायता कर सके। इस वक़्त अगर बात करे तो लगभग 100 महिलाओ को यहाँ प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

सिर्फ स्कूल नहीं स्मार्ट स्कूल :- कहने को तो साईं धाम एक एन जी ओ द्वारा चलाया जा रहा स्कूल है लेकिन अगर सुविधाओ की बात करे तो किसी प्राइवेट स्कूल से ज्यादा सुविधाये इस स्कूल में उपलब्ध है। प्राइवेट स्कूलों की तरह इस स्कूल मे भी शानदार बिल्डिंग,कंप्यूटर लैब,केमिस्ट्री लैब,फीजिक्स लैब,स्मार्ट क्लास के साथ-साथ खेलो के लिए की भी सारी आधुनिक सुविधाये उपलब्ध है। साईं धाम स्कूल हरियाणा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। स्कूल मे बच्चो की पढ़ाई के लिए एजुकेटेड टीचर्स का स्टाफ है जबकि खेलों के लिए अलग से कोच रखा गया है।

 

स्कूल मे अन्य सुविधाएँ :- बच्चो के तकनीकी ज्ञान के लिए कंप्यूटर लैब मे NIIT के ट्रेनर्स को रखा गया है। पढ़ाई के साथ-साथ साईं धाम मे 18 होम्योपैथिक डिस्पेंसरी भी है जिसमे लगभग 800 से 1000 लोगो का प्रतिदिन इलाज़ किया जाता है। इस से अलग स्कूल के हर फ्लोर पर तीन टॉयलेट है। स्कूल आई एस ओ सर्टिफाइड है। बच्चो के मनोरंजन के लिए उन्हें अलग-अलग जगह ऐतिहासिक स्थल पर ले जाया जाता है।

हाल ही मे साईं धाम ने उत्तर प्रदेश के निसवारा मे लगभग 6 एकड़ ज़मीन पर एक और स्कूल बनाया है जिसके निर्माण में  एक प्राइवेट कंपनी ने लगभग 30 लाख रुपये का योगदान दिया। इस स्कूल मे लगभग 400 से 500 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। इस से अलग दिल्ली के ग़ाज़ीपुर स्लम मे भी 2013 मे एन जी ओ द्वारा एक कोचिंग सेंटर बनाया गया जिसमे 200 बच्चो को कोचिंग दी जा रही है जिसमे से 40% लड़कियां है।

इसके साथ-साथ मोतीलाल गुप्ता जी सामूहिक विवाह भी करवाते है। लगभग 400 से 500 शादियां करवा चुके मोतीलाल गुप्ता हर साल लगभग 100 शादियां करवाते है। इन शादियों का पूरा खर्च ये खुद उठाते है। ये सब गुप्ता जी बिना किसी भेदभाव,जात-पात के करते है। चाहे कोई हिन्दू हो,मुसलमान हो,सिख हो या ईसाई सबकी समान रूप से सहायता करते है। साईं धाम की तरफ से एक पहल की गयी है – जरुरत है मानसिकता बदलने की, जिसका स्लोगन रखा गया-  बेटी बचाओ,बेटी पढाओ,आत्म निर्भर बनाओ,सामूहिक विवाह अपनाओ।

 

लक्ष्य :- मोतीलाल गुप्ता जी का कहना है कि अब उनका एक ही लक्ष्य है और वो है अशिक्षा मिटाना। उनका सपना है कि पुरे देश मे साईं धाम जैसी संस्थाएं खोली जाएँ जिससे गरीब बच्चो को फ्री शिक्षा दी जा सके और उनके भविष्य को सुधारा जा सके। वे चाहते है कि देश के हर बच्चे को अच्छा खाना,अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थय मिले। साथ ही वो लोगो को प्रेरित करना चाहते है कि इस तरह के स्कूल खोले। सामूहिक विवाह को अपनाए ताकि गरीब और अनाथ लड़कियों का विवाह भी अच्छे से संपन्न हो सके। मोतीलाल गुप्ता जी साल 2015 मे तीन बार सामूहिक विवाह करवा रहे है। सामूहिक विवाह की पहली तिथि 19 अप्रैल 2015,दूसरी तिथि 31 मई 2015 और तीसरी तिथि २२ नवंबर 2015 है।
Editor : Nitin Garg

 

 

मोती लाल गुप्ता मेहंदी किंग से साईं सेवक बन समाज में बनाई एक विश्वसनीय पहचान Read More

“शेख चिल्ली द ग्रेट” फिल्म की डबिंग कम्पलीट, फिल्म जल्द ही होगी परदे पर रिलीज़, अप्रैल तक होगा फिल्म का ऑडियो रिलीज़…

Raj Kumar copy
Co-Producer Deepak Shahi with Film Producer Rajkumar

गोल्डन फैदर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही फिल्म “शेख चिल्ली द ग्रेट” की डबिंग कम्पलीट हो चुकी है और जल्द ही फिल्म परदे पर रिलीज़ होने वाली है। ये जानकारी द संडे हेडलाइंस से बातचीत के दौरान फिल्म के निर्माता राजकुमार और सह निर्माता दीपक शाही ने दी। राजकुमार जी ने बताया फिल्म का ऑडियो अप्रैल तक रिलीज़ हो जायेगा और जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों मे दिखाई देगी । उनसे अलग फिल्म के दो निर्माता अजय सल्होत्रा और राहुल भी है। इसके अलग दीपक शाही के साथ साथ गौरव गोयल भी फिल्म के सह निर्माता है। दीपक शाही जी ने बताया की फिल्म के डायरेक्टर जितेंदर शर्मा है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जतिन संजीव है जबकि फिल्म के डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी मनीष राय है।फिल्म को संजीव शुक्ला , हरिराम तूफ़ान , डॉ ज़ाकिर अली द्वारा लिखा गया है। साथ ही उन्होंने बताया की फिल्म के अंदर एक आइटम सांग भी डाला गया है जिसके बोल है “चोली मे मेरी है यू पी बिहार” । गाने को आवाज़ गौरी भास्कर ने दी है जबकि इस गाने मे प्रिया सिंह को पिक्चराइज किया गया है जिनकी अदाएँ लोगो को काफी पसंद आएँगी। इस सांग को कोरिओग्राफ किया है सौरभ शर्मा ने एवं गाने की शूटिंग बल्लभगढ़ के नाहर सिंह महल में हुई है। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग संजय पाहुजा द्वारा लिखा गया है। । उन्होंने बताया कि ये एक पारिवारिक हास्य मूवी है जो बच्चो को काफी पसंद आएगी। राजकुमार जी का कहना है कि ये फिल्म उन्होंने किसी बिज़नेस के लिए नहीं बनाई है बल्कि उनका मकसद कुछ और ही था। उनका कहना है कि इस फिल्म के ज़रिये वो नए कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहते है क्यूंकि आज भारत के युवाओ मे टैलेंट की कोई कमी नहीं है उनके सिर्फ मौका मिलने की तलाश है । साथ ही उन्होंने कहा कि इस फिल्म के बाद वो सीरियल और सामाजिक मुद्दो पर कोई ऐसी फिल्म बनाना चाहते है जिससे लोगो को सीख मिले। फिल्म के सह निर्माता दीपक शाही ने बताया कि इस फिल्म के साथ साथ वो एक पंजाबी फिल्म भी बनाएंगे जिसका काम वो जल्द ही शुरू करने जा रहे है। फिल्म के किरदारों के मे बारे मे राजकुमार जी ने बताया की फिल्म मे हरिराम तूफ़ान का लीड रोल है जिन्होंने शेख चिल्ली का किरदार निभाया है जबकि मोनी ने फिल्म मे हीरोइन का किरदार निभाया है। इनसे अलग चन्दन मेहता जो की फिल्म के अस्सिटेंट डायरेक्टर भी है, नरेश घोसाई, मान सिंह , शमीम आलम , सविता भटनागर , राजीव शर्मा , दिनेश सहगल, जतिन, लकी , डॉ जाकिर अली आदि किरदारों को भी शामिल किया गया है।उनका कहना है कि फिल्म मे सभी किरदारों ने काफी मेहनत की है सभी ने फिल्म मे अपना पूरा सहयोग दिया है,लेकिन फिल्म मे सबसे मेहनत अगर किसी ने की है तो वो है फिल्म के डायरेक्टर जितेंदर शर्मा ने। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली,मंसूरी,बल्लभगढ़,शिमला मे हुई लेकिन फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शिमला मे शूट हुआ है। फिल्म की शूटिंग मे लगभग 45 से 50 दिन का समय लगा। फिल्म को मई मे दिल्ली,उत्तर प्रदेश, हरियाणा,बिहार आदि जगहों पर रिलीज़ किया जायेगा राजकुमार जी का कहना है कि इस फिल्म को देखने से लोगो के चेहरे पर कुछ पल के लिए मुस्कान ज़रूर खिलेगी जो इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी मे कही खो सी गयी है उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म ऐसा करने मे ज़रूर कामयाब होगी Written By Nitin Garg

“शेख चिल्ली द ग्रेट” फिल्म की डबिंग कम्पलीट, फिल्म जल्द ही होगी परदे पर रिलीज़, अप्रैल तक होगा फिल्म का ऑडियो रिलीज़… Read More

“माँ के चरणों की धूलि, माँ की सेवा से बड़ा इस संसार में कुछ भी नहीं है” R D Manan

IMG-20150314-WA0011हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 3 ए एम काफी चर्चे में रही I “रेत की तरह “ गाने का कम्पोजीशन आर डी मनन की है I इस मूवी के सारे गाने काफी अच्छे है, आर डी मनन म्यूजिक कंपनी का निर्माण 8 महीने पहले हुआ I आज की तारीख में इस कंपनी के पास लगभग 400 गानों का म्यूजिक बैंक है I आइये अब हम बताते है कौन सी शख्सियत  हैं जो लगातार हिट गानों की सीरीज लेकर आ रहे हैं I रजत दीपक का नाम सुनते ही आप समझ गए होंगे मैं किसकी बात करने जा रहा हूँ I आजकल रजत दीपक ज्यादातर मुंबई नगरी में अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहतें है I फरीदाबाद होम टाउन होने के कारण यहाँ भी नजर आ जातें हैं I दी संडे हेडलाइंस के संवाददाता ने आर डी से मुलाकात की I आर डी दीवानगी में जीते हैं और अपने अंदाज से सबको मोहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते I बिंदास जिंदगी जीने वाले इस बांके गबरू जवान की दीवानगी इनके गानो में देखने को मिलती है I आर डी  बताते है मुझे बचपन से ही गाने का शौक था और जब भी कभी मौका मिला अपने गाने से लोगों को खुश करता रहा I लोगों  ने सराहना मिलती रही और मेरी गायकी में पैनापन आता गया I मैंने कहीं से संगीत की शिक्षा नहीं ली I मुझे ग़ज़ल एवं सूफी गाने काफी अच्छे लगते हैं I लगभग दस साल पहले मुझे तलाश थी अच्छे लिरिक्स राइटर एवं म्यूजिक कम्पोज़र की तभी मेरी मुलाकात मनन से हुई I हमने कंपनी आर डी मनन के नाम से शुरू की I आने वाली फिल्म यश राज प्रोडक्शन की है  “इश्क़ कभी करियो ना “ “ आप जैसा कोई “ विलेज बॉय प्रोडक्शन की आने वाली मूवी “ वेडिंग ”, एवं भट्ट जी के बैनर की आने वाली मूवी के लिए गाने गाये हैं I आर डी मनन कल गुडगाँव के लेज़र वैली में अरिजीत सिंह के साथ भी परफॉर्म करते हुए दिखेंगे I आर डी अपने कामयावी में  अपनी मम्मी की मेहर मानते हैं और सबको संदेश देना चाहते है की माँ के चरणों की धूलि, माँ की सेवा से बड़ा इस संसार में कुछ भी नहीं है माँ के चरणों में संसार का सारा सुख है I

Editor : Nitin Garg & Sonal Arora

“माँ के चरणों की धूलि, माँ की सेवा से बड़ा इस संसार में कुछ भी नहीं है” R D Manan Read More
pibs news seema trikha

Physical and Mental growth is prime necessity with education : Seema Trikha

आज बड़खल विधान सभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा बच्चों को सम्बोधित कर  थी अवसर था पाइनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल के वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव में जहाँ शहर के सारे शिक्षाविद उद्यमी एवं राजनेता उपस्थित थे I हर वर्ष की तरह इस साल भी पी आई वी एस के भवन को सजाया गया था सारे बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में तत्पर दिख रहे थे स्कूल के विशाल मैदान को चिन्हित किया गया था सभी बच्चों के अभिभावक अपने बच्चे द्वारा की गई तयारी पर बात विवाद में ब्यस्त थे सही समय पर महोत्सव की घोषणा हुई  शुभारम्भ फ्लेग मार्च से हुई सारे विशिष्ट अतिथि  अपने स्थान खड़े होकर फ्लेग मार्च का आनंद ले रहे थे और मंद मंद मुस्कुरा रहे थे I  अवसर पर पाइनवुड इंटरनेशनल के चेयरमैन श्री ओ पी परमार, मुख्या अथिति श्रीमती सीमा त्रिखा, श्री गोसाईं, श्री बी डी शर्मा, श्री एच एस मलिक, श्री रमणीक प्रभाकर, श्री संजय अत्री,  एवं गणमान्य मौजूद थे I

Cover by : Sonal Arora

Physical and Mental growth is prime necessity with education : Seema Trikha Read More
Mahila Gaurav Award

पंजाबी फेडरेशन फरीदाबाद द्वारा आयोजित महिला गौरव पुरस्कार

Mahila Gaurav Award organized by Punjabi Federation Faridabad

महिला सशस्क्तिकरण की और अग्रसर आज फरीदाबाद में सेक्टर ११ स्थित फार्म हाउस में पंजाबी फेडरेशन फरीदाबाद की ओर से एक सम्मानित उद्घोष किया गया I जो बदलते समाज  के लिए महत्पूर्ण है I आज विश्व महिला दिवस के पावन अवसर पर महिला गौरव अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया I जिसमे देश प्रदेश की 31 महिलाओं को आमंत्रित किया गया I जिन्होंने भिन्न भिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है I इस कार्यक्रम में इन सभी 31 महिलाओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया I पूर्व पार्षद श्री धनेश अदलखा मुख्य अतिथि के रूप में सबका बारी बारी से स्वागत कर महिला सशक्तिकरण की और बढ़ते कदम को सराहनीय बताया I महिला दिवस के खास मौके पर हमने बात की  दिल्ली मानवाधिकार की महिला सेल की अध्यक्ष श्री मति निधि गुप्ता से  जिन्हे इस मौके पर भारतीय महिला गौरव अवार्ड में सर्वोत्तम सामाजिक महिला कार्यकर्ता से सम्मानित किया गया I

श्रीमति गुप्ता ने कन्या भ्रूण हत्या पर सवाल उठाया, और लगातार प्रयास से उनको सफलता भी मिली I उन्होंने कहा की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया अभियान “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” महिला सुरक्षा में काफी हद तक सहायता की है, इसके साथ साथ शिक्षा और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है, आजकल टीवी चैनल पर आ रहे कार्यक्रम “हल्ला बोल ” महिलाओं को जागरूक करने में सहायक हैं  साथ ही साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करती हैI लोगों को अपनी मानसिकता बदलने की जरुरत है जरुरी है शहरी क्षेत्र में रह रहे लोगों को जागरूक होना पड़ेगा I कहने के लिए तो समाज पुरुष प्रधान है लेकिन अगर गौर से देखा जाये तो महिलाये भी पीछे नहीं हैं भारत देश में सर्वोच्च पदों को महिलाये सुशोभित करती रही हैं चाहे प्रधान मंत्री रही हो, या राष्ट्रपति हों, अंतरिक्षयात्री हों या कंपनी की सी ई ओ I महिलाओं को भी अपनी आदत सुधारने की जरुरत है महिलाओं को सास बहु के झगडे से उठकर सोचना पड़ेगा.I कार्यक्रम में रंगारंग करने में बच्चों ने अपना जलवा विखेरा, अनिल बेताब ने प्रोग्राम का संचालन कर दर्शको की खूब तालियां बटोरी I

पंजाबी फेडरेशन फरीदाबाद द्वारा आयोजित महिला गौरव पुरस्कार Read More

Colorful crackers sale in Sector 15 Market on Holi festival

होली खेले रगुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा ” होली का त्यौहार आते ही सभी के चेहरे पर ख़ुशी छा जाती है बच्चे मन ही मन नई योजनाये बनाते है तो बड़े अपने नए अंदाज में होली मानाने लग जाते है यह त्यौहार बड़े , बूढ़े बच्चे सभी मिलकर मानते है I

इसके साथ – साथ दुकानदारों की भी चांदी है जगह जगह पर रंग, गुलाल, पिचकारी  छोटी से बड़ी दुकानें सजी है इस बार  संडे हेडलाइंस  टीम ने फरीदाबाद स्थित सेक्टर 15 के मार्केट का अवलोकन किया हर साल की तरह इस बार भी होली के लिए नए उत्पाद बाजार में दिखे रंग बिरंगे टी शर्ट जिसपर हैप्पी होली लिखा था लोगों  लुभा थी 100/- की टी शर्ट लोग मजे से खरीद रहे थे I जिस दुकान पर होली के सामान मिल  थे वहीँ कलरफुल पटाखे भी देखने को मिला, दुकानदारो से बात करने पर पता चला की ये पटाखे है जिससे रंग बिरंगे कलर निकलते है I होली का ये त्यौहार बैर को खत्म कर आपसी सौहार्द बढ़ने के लिए है लेकिन युवा पीढ़ी इसको रेस ड्राइविंग कर, शराब पी कर, भांग पीकर, लोगों को गालिया देकर, और पता नहीं कैसे कैसे मानते है I सोशल मीडिया के द्वारा लोग सन्देश भेजकर भी बधाई दे रहे है I

 

Colorful crackers sale in Sector 15 Market on Holi festival Read More