शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार, असम पर भड़काऊ विडियो हुआ था वायरल

देश को टुकड़ों में बांट देने जैसा विवादित भाषण देने के बाद छिपते फिर रहे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। असम को भारत से अलग करने के भड़काऊ बयान के बाद शरजील चर्चा में आया था। बताया जा रहा है कि शरजील को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया है। इससे पहले उसके भाई को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। शरजील की गिरफ्तार के बाद उसके वकील ने कहा है कि शरजील ने पहले सरेंडर किया है, फिर उसे गिरफ्तार किया गया है। शरजील के खिलाफ पांच राज्‍यों में केस दर्ज हैं।

  • असम पर विवादित बयान देने वाले शरजील इमाम को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • बिहार के जहानाबाद से पुलिस ने किया अरेस्ट, भाई को भी हिरासत में लिया था
  • पुलिस की पांच टीमों ने मुंबई, दिल्ली और पटना के कई इलाकों में छापेमारी की थी
  • शरजील ने शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण का आरोप

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दावा किया था कि शरजील जल्द ही मिल जाएगा। उसकी तलाश के लिए गठित पांच टीमों ने मुंबई, दिल्ली, पटना के कई इलाकों में छापेमारी की। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के ही एक आला-अफसर ने सोमवार रात कहा था, ‘वह पुलिस के रेडार से गायब हो चुका है। चिंता है कि नेपाल न निकल गया हो। नेपाल चला गया तो उसे भारत लाने में बहुत पापड़ बेलने पड़ सकते हैं। क्योंकि तमाम कानूनी अड़चनों से सामना करना होगा।’

आखिरी बार फुलवारी शरीफ में देखा गया शरजील
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के इसी आला-अफसर ने सोमवार को दावा किया था कि 25 जनवरी 2020 को शाम करीब 7-8 बजे के बीच फरार शरजील इमाम को बिहार के फुलवारी शरीफ में एक मीटिंग में आखिरी बार देखा गया था। उसके बाद से ही वह पुलिस के रेडार से गायब था।

शरजील के पिता ने जेडीयू टिकट पर लड़ा चुनाव
शरजील का परिवार मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले के काको का रहने वाला है। शरजील के पिता अकबर इमाम जेडीयू नेता थे। कुछ साल पहले उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो चुका है। सीएम नीतीश कुमार के करीबी रहे अकबर इमाम ने साल 2005 में जहानाबाद सीट से जेडीयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, जेडीयू की गठबंधन सहयोगी होने के नाते उस चुनाव में उन्हें बीजेपी का भी साथ मिला था। हालांकि वह आरजेडी के उम्मीदवार सच्चिदानंद राय से 3000 से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए थे।

 

 

शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार, असम पर भड़काऊ विडियो हुआ था वायरल Read More

6000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल कैमरा वाला सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन

सैमसंग ने भारत में Galaxy M और Galaxy A सीरीज से मिड रेंज स्मार्टफोन मार्केट में अपनी दावेदारी एक बार फिर से पेश की है. इन दोनों सीरीज के स्मार्टफोन्स काफी पॉपुलर हो रहे हैं और इनकी बिक्री भी हो रही है. अगर आपका बजट 10 से 13 हजार रुपये का है तो आप Samsung Galaxy M30s खरीद सकते हैं. हालांकि इसकी कीमत 15,500 रुपये थी, लेकिन ऑफर में इसे आप सस्ते में खरीद सकते हैं. Galaxy M30s को Amazon India की वेबसाइट से आप 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस कीमत पर 4GB रैम के साथ 64GB की इंटर्नल मेमोरी वेरिएंट मिलेगा. Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें सैमसंग का इनहाउस प्रोसेसर Exynos 9611 ऑक्टाकोर दिया गया है.
ये स्मार्टफोन Android 9 Pie बेस्ड सैमसंग के कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इस स्मार्टफोन की  खासियत इसकी बैटरी भी. इसमें आपको 6,000mAh की बैटरी मिलती है जो कम से कम 1.5 दिन का बैकअप आराम से देगी. अगर आप हेवी यूज नहीं करते हैं तो 2 दिन का बैकअप ले सकते हैं. फोन में 15W Type C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. कैमरे की बात करें तो इस डिपार्टमेंट में भी ये  स्मार्टफोन आपके लिए शानदार रहेगा. Galaxy M30s में  ट्रिपल रियर कैमरा दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है.  सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सैमसंग स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले अच्छे होते हैं. इसमें भी 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. इसके लिए कंपनी ने Infinity U डिस्प्ले दिया है यानी फ्रंट कैमरे के लिए छोटा नॉच देखने को मिलेगा. इस सेग्मेंट में ये स्मार्टफोन आपके लिए अच्छा रहेगा. क्योंकि बैटरी और कैमरा डिपार्टमेंट इसका अच्छा है. इसका परफॉर्मेंस ऐवरेज से ज्यादा है. अगर आप  ज्यादा गेमिंग करते हैं तो ये स्मार्टफोन आपके लिए नहीं है.

 

6000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल कैमरा वाला सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन Read More

कोरोना वायरस ने बिगाड़ा Tennis का खेल; अब चीन नहीं, इस देश खेलने जाएगी भारतीय टीम

चीन में फैले कोराना वायरस (Coronavirus) का असर अब खेलों पर भी पड़ने लगा है. अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने फेड कप (Fed Cup) मैचों को चीन के बजाय अब कजाकिस्तान में आयोजित कराने का फैसला किया है. अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने कहा कि चीन (China) में होने वाले मैचों को कजाकिस्तान (Kazakhastan) स्थानांतरित किया गया है |

चीन में कोराना वायरस के कारण आपात चिकित्सा स्थिति पैदा होने के चलते एआईटीए ने आईटीएफ को पत्र लिखकर फेड कप टूर्नामेंट के स्थान को बदलने या इसे स्थगित करने का अनुरोध किया था. इस पत्र का जवाब आ गया है. एआईटीएफ महासचिव हिरणमय चटर्जी ने कहा, ‘आईटीएफ ने कहा है कि मैचों को कजाकिस्तान स्थानांतरित किया गया है.’ कोरोना वायरस से चीन में अब तक 56 लोगों की जान जा चुकी है |
फेड कप टेनिस टूर्नामेंट पहले चार फरवरी से डोंगुआन में होना था. अब यह मैच कजाकिस्तान में होगा. भारतीय टीम को सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के बिना ही इस टूर्नामेंट के लिए कजाकिस्तान का दौरा करना पड़ सकता है. सानिया को पिंडली की चोट के कारण आस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल के पहले दौर के मैच से हटना पड़ा था. फेड कप में सानिया के लिए टोक्यो ओलंपिक के लिए टिकट पाने का मौका है. वे चार साल बाद भारतीय फेड कप टीम में लौटी हैं |

कोरोना वायरस ने बिगाड़ा Tennis का खेल; अब चीन नहीं, इस देश खेलने जाएगी भारतीय टीम Read More

बेटियों को उच्चतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए स्पेशल बसों का बंदोबस्त – मनोहर लाल खट्टर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को फरीदाबाद के दयानंद महिला कॉलेज में आयोजित केएल मेहता महिला शिक्षा संस्थान के स्वर्ण जयंती समोराह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बेटियों को उच्चतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए स्पेशल बसों का बंदोबस्त किया जाएगा। बेटियों को यातायात की सुरक्षित परिवहन योजना के तहत 181 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। 100 के करीब बसें शुरू हो चुकी हैं, इसके अलावा सरकार ने 125 मिनी बस भी खरीदी हैं, जो जल्द शुरू होंगी। हर बस में एक महिला कॉन्स्टेबल भी तैनात होगी।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बेटी बचाओ के बाद बेटियों की शिक्षा के लिए काम किया। प्रदेश में मैपिंग करने के बाद 40 स्थान मार्क किए गए जहां 40 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज नहीं थे वहां पर 31 कॉलेज खोले गए। बाकी स्थानों पर भी जल्द कॉलेज खुलने वाले हैं। बेटियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए 10 किलोमीटर के दायरे में स्कूल एवं कॉलेज की स्थापित किए गए हैं।

  1. 31 महिला थाने खोले गए
    मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर महिला थाने भी खोले गए हैं। सबसे पहले प्रयोगात्मक तौर पर सोनीपत में इनकी शुरुआत की गई और फिर प्रदेश में 31 महिला थाने खोले गए। दो महीने में दो और थाने खुलेंगे। इसके साथ ही पुलिस विभाग में महिलाओं की भर्ती भी बढ़ाई गई। सरकार का पुलिस विभाग में 15 प्रतिशत महिला स्टाफ बढ़ाने का लक्ष्य है। बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना लाई गई है। एक लाख और कैमरे लगेंगे।
  2.  लिंगानुपात में हुआ सुधार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन, प्रशासन, खेल, सौंदर्य, राजनीति, शिक्षा हर क्षेत्र में आज बेटियां आगे बढ़ रही हैं। अक्टूबर में सरकार संभालते ही नवंबर में प्रधानमंत्री ने लिंगानुपात सुधारने का विचार रखा। उन्होंने कहा कि इस योजना कि शुरुआत हरियाणा से हो क्योंकि प्रदेश में लिंगानुपात बेहद खराब है। हर स्तर पर इसके लिए लोग काम करें। 22 जनवरी 2015 को पानीपत में सम्मेलन किया गया और इस योजना की शुरुआत की गई। इसके बाद लगातार लिंगानुपात सुधरा। अब लिंगानुपात यह आंकड़ा 922 तक पहुंच चुका है।
  3.  महिलाओं के प्रति अपराध पर सरकार गंभीर
    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के शोषण के मामलों पर गंभीरता जताते हुए राज्य सरकार ने हरियाणा में 12 साल से छोटी बच्ची के साथ रेप होने पर दोषी के लिए मृत्यदंड का प्रावधान किया। इन घटनाओं की प्रारम्भिक पुलिस जांच के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। जैसे- सामान्य छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के लिए 15 दिन और रेप केस में 30 दिन का समय तय किया गया है। इसके साथ ही बलात्कार का आरोप सिद्ध होने पर दोषी को भोजन और दवाई के अलावा किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा ये भी सरकार ने तय किया है।
  4. टीवी से भारतीय संस्कृति कुप्रभावित हुई
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश नारी को पूजनीय मानने वाला देश है, लेकिन टीवी के माध्यम से हमारी संस्कृति कुप्रभावित हुई है। सरकार बेटियों के लिए हरसंभव काम करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने कोटे से 31 लाख रुपये का योगदान शिक्षण संस्थान के लिए दिया।
  5. फरीदाबाद से हुई सार्वजनिक जीवन की शुरुआत
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत एक जुलाई 1980 को फरीदाबाद से हुई थी, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। केएल मेहता के सान्निध्य में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। 50 वर्षों में दयानंद शिक्षण संस्थानों ने लाखों बेटियों को शिक्षित बनाया है। एक बेटी की शिक्षा कई परिवारों के किए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ज्ञान और संस्कारों की जननी है। दयानंद की प्रेरणा से चलने वाले संस्थानों का समाज में अहम योगदान है।

बेटियों को उच्चतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए स्पेशल बसों का बंदोबस्त – मनोहर लाल खट्टर Read More
Celebrity at Grammy Award 2020

प्रियंका चोपड़ा ग्रेमी अवार्ड 2020 में दिखी हाफ न्यूड

आजकल प्रियंका चोपड़ा अपने ग्रेमी अवार्ड के ऑउटफिट को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चे में है | प्रियंका के फेन इस लॉन्ग नेक लाइन ड्रेस को पचा नहीं पा रहे और अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं |
ग्रेमी  वाली ड्रेस को लेकर   इन्टरनेट पर लगातार छाई हुई है | ग्रेमी अवार्ड 2020   में दुनिया भर से फ़िल्मी हस्तियों  हिस्सा लिया   लेकिन बॉलीवुड की प्रियंका चोपड़ा ने सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरी | हालांकि जिस ड्रेस को लेकर   प्रियंका सेंसेसन बनी रही कई भारतीय को बिलकुल भी पसंद नहीं आई |
Bollywood Celebrity Priyanka Chopra at Grammy Award 2020

 

वैसे, बता दें कि जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आनी शुरू हुई, लोग उनके इस स्टाइल की तुलना हॉलिवुड ऐक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज से करने लगे, जो साल 2020 में आयोजित ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान कुछ ऐसी ही ड्रेस में नजर आई थीं। जेनिफर का वह ग्रीन गाउन भी नाभि से नीचे तक के कट वाला था, जिसकी उस वक्त खूब चर्चा रही थी। जेनिफर जैसी प्रियंका की इस ड्रेस पर सोशल मीडिया पर कॉमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। हांलांकि, कुछ लोगों को उनकी यह ड्रेस खास लगी और ‘उनकी बॉडी उनकी चॉइस’ जैसी बातें कही तो कई लोगों ने जमकर आलोचना कर डाली। नीचे देखिए, लोगों ने उनकी इस ड्रेस को देखकर कैसे-कैसे कॉमेंट्स कर डाले। लोगों को उनकी यह डीप नेकलाइन बिल्कुल नहीं भाई।


 

प्रियंका चोपड़ा ग्रेमी अवार्ड 2020 में दिखी हाफ न्यूड Read More

नहीं दिखी झांकी गणतंत्र दिवस 2020 | बिहार | पश्चिम बंगाल | हरियाणा और महाराष्ट्र की

71 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर हो रहे परेड में देश विदेश से लोग हिस्सा लेने आते हैं | 2020 में होने वाले इस परेड में सैन्य शक्ति के साथ साथ आधुनिक मिसाइल एवं सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया | इस मोके पर विशेष अतिथि के रूप में ब्राज़ील के प्रधान मंत्री जैएर वोल्सोनारो शामिल हुए | परम्परागत तरीके से माननीय राष्ट्रपति श्री  रामनाथ कोविंद ने ध्वजारोहण किया |

भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम की अगुयाई की और हाथ  हिलाकर सबका अभिवादन भी किया | मंत्रीगण एवं
सम्मानित अतिथि अपनी संस्कृति से जुड़े झाकियों का आनंद लेते हुए नज़र   आये | कुछ लोग हतास भी नज़र आये जब उन्हें अपने
राज्य की झांकी देखने को नहीं मिली | कायक्रम की अवधि में पिछले साल से कुछ फेरबदल किया गया  था | जहाँ एक तरफ हर राज्य की  थी वहीँ पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र एवं हरियाणा की झाकी को इस परेड में शामिल नहीं किया गया |

 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरबा का भी लुत्फ उठाया। जब गुजरात की झांकी राजपथ से गुजरी तो इसमें युवक-युवतियां गुजरात के लोकप्रिय डांस गरबा करते नजर आए। जिसका आनंद पीएम मोदी भी उठाते दिखाई दिए।

 

 

नहीं दिखी झांकी गणतंत्र दिवस 2020 | बिहार | पश्चिम बंगाल | हरियाणा और महाराष्ट्र की Read More
the sunday headlines

खुफिया एजेंसी का अलर्ट, खतरे में बाबा की हनीप्रीत, हो सकती है हत्या

Intelligence agency alert, Baba’s Honeypreet in danger, may be murdered
गुरमीत राम रहीम की असलियत का पता अगर किसी को है तो वो है हनीप्रीत. वही हनीप्रीत जो खुद को राम रहीम की मुंहबोली बेटी बताती है. लेकिन फिलहाल तो पुलिस के सामने चुनौती हनीप्रीत को तलाशने की है. खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि हनीप्रीत की हत्या हो सकती है, उसकी जान को खतरा है. साथ ही ये पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि कौन हनीप्रीत को मार सकता है. खतरा ये भी है कि कहीं राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार की हत्या तो नहीं हो गई? खबर ये भी है कि हनीप्रीत उत्तर प्रदेश के रास्ते नेपाल पहुंच चुकी है.

दरअसल रोहतक जेल में पिछले 14 दिन से बाबा 20 साल की सज़ा काट रहा है और हनीप्रीत के खिलाफ़ लुक आउट नोटिसजारी करके, पुलिस हिंदुस्तान के कोने कोने में हनीप्रीत को खोज रही है.

हनीप्रीत को लेकर खुफिया एजेंसी का खुलासा

जैसे ही खुफिया एजेंसियों ने ये अलर्ट जारी किया कि हनीप्रीत की हत्या हो सकती है, पुलिस और भी शिद्दत ने हनीप्रीत की तलाश में जुट गई है. हनीप्रीत तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीम मुंबई समेत कई शहरों में सक्रिय है.

बता दें, बाबा राम रहीम कोई भी फैसला लेने से पहले सिर्फ हनीप्रीत से ही सलाह लेता था. बाबा की इस बेबी के हाथ में डेरे की सभी चाबियां रहती थीं. पैसे से लेकर हर वो फैसला जो डेरे से संबंधित होता था, वो हनीप्रीत की करती थी. हनीप्रीत ही राम रहीम के फिल्म प्रोडक्शन का काम संभालती थी. बाबा की सारी फिल्में हनीप्रीत ने ही डायरेक्ट की थीं.

कहा जाता है कि हनीप्रीत डेरे में एक दम चटक मटक रहती थी , ग्लैमरस कपड़े पहनती थी और जब बाबा हनीप्रीत के साथ नहीं होता था तो डेरे में लोग हनीप्रीत पर कमेंट करते थे, छेड़ते थे, सीटियां भी मारते थे. लेकिन बाबा अपनी हनीप्रीत पर सबकुछ लुटाने के लिए बेताब रहता था.

हनीप्रीत को लेकर एक खुलासा ये भी हुआ है कि हनीप्रीत ने अपने पूर्व पति विश्वास गुप्ता के जरिए बाबा से नज़दीकियां बढ़ाई थीं, और जब दोनों के रिश्ते बदनाम होने लगे तो बाबा ने हनीप्रीत को गोद ली हुई बेटी घोषित कर दिया. गुरमीत ने हनीप्रीत की शादी विश्वास गुप्ता से तो करवा दी, लेकिन सुहागरात नहीं मनाने दी. और विश्वास गुप्ता बाबा और हनीप्रीत के बीच की मात्र सीढ़ी बनकर रह गया.

खुफिया एजेंसी का अलर्ट, खतरे में बाबा की हनीप्रीत, हो सकती है हत्या Read More
thesundayheadlines

गुरुग्राम: स्कूल में मासूम का हत्यारा कंडक्टर गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न की हुई थी कोशिश

Gurugram: school’s student killer conductor arrested , attempted sexual harassment
गुरुग्राम के रियान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे की हत्या मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझाने का दावा किया है. गुड़गांव पुलिस ने इस मामले में बस के कंडक्टर, ड्राइवर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया था.

अब गुड़गांव के DCP सिमरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी कंडक्टर अशोक ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी कंडक्टर ने हत्या से पहले बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश की थी. जब बच्चे ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे मार डाला. डीसीपी ने बताया कि अभियुक्त पिछले करीब 8 महीने से स्कूल में काम कर रहा था. आशंका जता रही है कि मासूम के कत्ल की साजिश पूर्व नियोजित थी.

स्कूल के बाथरूम में बच्चे की हत्या की खबर के बाद मृतक के पिता के साथ सैकड़ों अभिभावकों ने पुलिस कमिश्नर के दफ्तर का घेराव किया. उनकी मांग है कि स्कूल के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए.

रियान इंटरनेशनल स्कूल में 2nd क्लास में पढ़ने वाले मासूम की मौत से गुस्साए अभिभावकों ने प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम पुलिस को आमरण अनशन की चेतावनी दी. प्रदर्शन कर रहे एक शख्स ने कहा कि अभिभावकों को पुलिस की कार्यशैली पर जरा भी विश्वास नहीं है.

उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि प्रबंधन मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहा है. लिहाजा केस की निष्पक्ष जांच के लिए स्कूल के खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए. अभिभावकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्कूल के खिलाफ केस दर्ज नहीं होगा तो वह लोग आमरण अनशन करेंगे.

क्या है मामला
शुक्रवार सुबह गुड़गांव के नामी रियान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाला 7 साल का मासूम स्कूल गया था. उसके पिता उसे स्कूल की बस तक छोड़कर आए थे. कुछ देर बाद करीब 8 बजे उन्हें स्कूल की ओर से फोन आया. उन्हें मासूम की तबीयत खराब होने के बारे में बताया गया.

गला रेतकर की गई हत्या
उनके स्कूल पहुंचने से पहले ही मासूम दम तोड़ चुका था. मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे की लाश स्कूल के टॉयलेट में मिली थी. मासूम की गला रेतकर हत्या की गई थी. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और केस की जांच शुरू की.

स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों से पूछताछ
पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों से पूछताछ की. पुलिस ने स्कूल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर 7 साल के मासूम का कौन दुश्मन हो सकता है, जो इतनी बेरहमी से उसकी हत्या कर सकता है.

क्या पूर्व नियोजित थी हत्या की साजिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्चे की हत्या पूर्व नियोजित तरीके से की गई. सूत्रों की मानें तो हत्या में नए चाकू का इस्तेमाल किया गया है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि मासूम की हत्या के मकसद से ही यह चाकू खरीदा गया था. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में स्कूल के बस ड्राइवर, कंडक्टर और एक अन्य स्टाफ को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

गुरुग्राम: स्कूल में मासूम का हत्यारा कंडक्टर गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न की हुई थी कोशिश Read More
thesundayheadlines

ताज़ा अपडेट : डेरे में दो नाबालिग समेत 5 लोग मिले, फोरेंसिक टीम गुफा में दाखिल

साध्वियों से बलात्कार मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम जेल में सजा काट रहा है. कोर्ट के आदेश के बाद सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन जारी है. सर्च ऑपरेशन टीम में करीब 5 हजार जवान शामिल हैं. अभी तक की जांच में डेरे से कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क समेत जंगली जानवर भी बरामद किए गए हैं. डेरे में चल रहे सर्च ऑपरेशन की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है. हाई कोर्ट के पूर्व जज एके पवार सर्च ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं|

LIVE अपडेटः

डेरे की तलाशी के दौरान सर्च टीम को पांच बच्चे मिले, जिनमें दो नाबालिग हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. वहीं तलाशी में टीम को एक वॉकी-टॉकी सेट भी मिला है. रूड़की से आई फोरेंसिक टीम रेपिस्ट बाबा राम रहीम की गुफा में दाखिल हो चुकी है. फिलहाल सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय का तलाशी अभियान सरगर्मी से जारी है.

सर्च ऑपरेशन टीम को डेरे के अंदर से एक ब्लैक कलर की लग्जरी कार मिली है. कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं है. इसके साथ ही डेरे से काफी मात्रा में दवाइयां भी मिली हैं. इन दवाइयों पर किसी तरह का कोई लेबल नहीं लगा है. डेरे से पुरानी और नई करेंसी भी मिली है. टीम ने आश्रम से एक ओबी वैन भी बरामद की है.

सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के अंदर जेसीबी मशीनों से संदिग्ध जगहों की खुदाई करवाई जा रही है. सर्च टीम डेरे के अंदर स्थित MSG फैशन मार्ट पहुंच चुकी है. वहां तलाशी की जा रही है. इसके साथ ही एक टीम राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री की भी तलाशी ले रही है. पुलिस प्रशासन ने एहतियातन सिरसा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है|

the sunday headlinesसिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के गेट नंबर-7 से टीम ने तलाशी अभियान की शुरूआत की. सबसे पहले टीम बाबा के मीडिया मॉनिटरिंग रूम में दाखिल हुई. वहां से मिले लैपटॉप, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और दूसरे उपकरण टीम ने सीज किए हैं. दो रूम सील कर दिए गए हैं. टीम को तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कैश और प्लास्टिक करेंसी भी मिली है. वहीं दूसरी टीम राम रहीम के मेडिटेशन हॉल, चर्चा घर, प्रिंटिंग प्रेस और गेस्ट हाउस की तलाशी ले रही है|

पूर्व जज करेंगे निगरानी
कोर्ट की मंजूरी मिल जाने के बाद मौके पर 5000 जवानों की तैनाती की गई है. जो सर्च ऑपरेशन का हिस्सा होंगे. इस दौरान पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की जाएगी|

भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
सर्च ऑपरेशन के मद्देनजर सिरसा में पुलिस, पैरा मिलट्री फोर्स की 25 कंपनियां तैनात हैं. इसके अलावा आर्मी की 2 कंपनियां भी वहां मौजूद हैं. बम निरोधक दस्ते के 12 जवानों के अलावा 1000 जवान तैनात किए गए हैं. पुलिस ने ऑपरेशन के लिए 15 लोहारों को भी हायर किया है, जो ताले वगैरह तोड़ने के लिए तैयार रहेंगे|

डेरा इलाके में कर्फ्यू जारी
स्वात टीम भी सिरसा में मौजूदा है. डेरा सच्चा सौदा इलाके में अभी भी कर्फ्यू जारी है. बाहरी लोगों के डेरा परिसर में घुसने पर पाबंदी है. डेरा इलाके में गांव वालों को भी बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा. डेरा में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों का पहरा है|

हर हालात से निपटने की पुख्ता तैयारी
उपद्रवियों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. डेरे को पहले ही समर्थकों से खाली कराया जा चुका है. हर गेट पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर होगी. पिछली हिंसा की घटनाओं से सबक लेकर पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने किसी भी हालात से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी की है|

 

ताज़ा अपडेट : डेरे में दो नाबालिग समेत 5 लोग मिले, फोरेंसिक टीम गुफा में दाखिल Read More
the sunday headlines

डेरे से बारामत हुई भारी मात्रा में 10 और 1 के प्लास्टिक करेंसी

राम रहीम सिंह के सिरसा स्थित डेरा सच्‍चा सौदा के मुख्‍यालय में प्रशासन भारी जाब्‍ते के साथ सर्च ऑपरेशन चला रहा है. इस दौरान आश्रम से काफी सारी चीजें मिली हैं. इनमें नकदी, पैसों के लेनदेन के दस्‍तावेज, 500 और 2000 रुपये के पुराने नोट शामिल हैं|
चौंकाने वाली बात यह है कि डेरे में प्‍लास्टिक के सिक्‍के भी मिले हैं. बाबा इन सिक्‍कों को अपनी करेंसी की तरह चलाता था. बरामद किए गए सिक्‍कों में 10 और एक रुपये के प्‍लास्टिक के सिक्‍के हैं. इन सिक्‍कों पर डेरे का नाम लिखा है साथ ही डेरा सच्‍चा सौदा का निशान भी बना हुआ है|

हरियाणा सरकार के डिप्‍टी डायरेक्‍टर पीआरओ सतीश मेहरा ने बताया कि कुछ फार्मेसी-दवा मिली है जि सपर किसी तरह का कोई लेबल नहीं है. एक बिना नंबर की लग्‍जरी गाड़ी मिली है. एक ओबी वैन है कुछ करेंसी मिली है. इसमें 10 हजार रुपये की पुरानी और सात हजार रुपये की नई करेंसी है|

सूत्रों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में पुरानी करेंसी भी शामिल है. संभावना है कि नोटबंदी के दौरान डेरा इस पुरानी करेंसी को नई करेंसी में चेंज नहीं करवा सका|

वहीं सिरसा में मोबाइल सेवा और डोंगल डाटा सेवा बंद की गई. 10 सितम्बर तक सिरसा में इंटरनेट बंद किया गया है. साथ ही केबल नेटवर्क भी काट दिया गया है. डेरे के अंदर हनीप्रीत की रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री की जांच भी की जा रही है. MSG फैशन मार्ट में भी जांच टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया|

 

डेरे से बारामत हुई भारी मात्रा में 10 और 1 के प्लास्टिक करेंसी Read More