अमिताभ ने ‘पीकू’ में दीपिका को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

deepika-amitabh-sm_fb_650_090816104845बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन अपनी आने वाली फिल्‍म ‘पिंक’ के प्रमोशन में जुटे हैं. ‘पिंक’ के प्रमोशन के दौरान अमिताभ महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर बेहद जोर देते नजर आ रहे हैं. प्रमोशन के दौरान उन्होंने फिल्म ‘पीकू’ से जुड़े कई खुलासे किए|

अमिताभ बच्‍चन ने बताया कि फिल्‍म ‘पीकू’ में एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण को उनकी तुलना में ज्यादा पैसे दिए गए थे. एक बेवसाइट को दिए इंटरव्‍यू में महानायक अमिताभ बच्‍चन ने कहा, ‘पीकू के लिए दीपिका पादुकोण को मुझसे ज्यादा रकम दी गई थी, इससे दो बातें साफ होती हैं, पहली ये कि वह मुझसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और दूसरा कि मैंने बहुत लंबे वक्त से काम करते रहने के चलते अपना प्राइज टैग खो दिया है. शायद मैं उतना महत्वपूर्ण नहीं हूं|

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पिंक’ भी महिला केन्द्रित है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक वकील की भूमिका निभाई है. इस फिल्म का निर्माण शूजीत सरकार ने किया है, जिन्होंने ‘पीकू’ को निर्देशित किया था|

फिल्म ‘पीकू’ में अमिताभ बच्चन ने दीपिका पादुकोण के पिता का किरदार निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की थी. आपको बता दें कि फिल्‍म ‘पीकू’ के बाद अमिताभ बच्‍चन और दीपिका पादुकोण के बीच मनमुटाव की खबरें आई थी, हो सकता है फीस इसका कारण रहा हो|

 

अमिताभ ने ‘पीकू’ में दीपिका को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा Read More

iPhone7 में जुड़े नए फीचर, 10 बातों से जानें क्या हुआ है पहली बार

iphone_650_090716063622_090816101112मोबाइल टेक्नोलॉजी में अपनी अलग पहचान रखने वाली एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने बुधवार को दो नए आईफोन- iPhone7 और iPhone7 Plus लॉन्च किए. आइए जानते हैं इस बार लॉन्च हुए एप्पल आईफोन 7 और iPhone7 प्लस में कौन-कौन से नए फीचर्स हैं…

1. 32 जीबी के मिनिमम मेमोरी के साथ हुआ लॉन्च. 16 जीबी वैरिएंट अब नहीं मिलेगा|

2. दो नए कलर- मैट ब्लैक और जेट ग्लॉसी ब्लैक |

3. A10 Fusion प्रोसेसर iPhone 6s के मुकाबले 40 गुना ज्यादा फास्ट होगा|

4. इसमें क्वाड एलईडी ट्रू टोन फ्लैश भी दिया गया है|

5. सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है|

6. कैमरा- 2X ऑप्टिकल जूम के साथ दो रियर कैमरे. एक वाइड एंगल लेंस होगा जबकि दूसरा टेलीफोटो का काम करेगा. कंपनी का दावा है कि यह 10X तक जूम करने में सक्षम है|

7. iPhone में हेडफोन जैक नहीं मिलेगा. ऑडियो के लिए लाइटिंग पोर्ट का यूज किया गया है|

8. रेटिना एचडी डिस्प्ले- कंपनी का दावा है कि रेटिना एचडी डिस्प्ले ज्यादा कलर्स, 3डी टच के साथ 25 फीसदी ब्राइट है|

9. सेवेन सीरीज के आईफोन को वॉटर और डस्ट प्रूफ बनाया गया है|

10. होम बटन भी बदला- कंपनी ने होम बटन में बड़ा बदलाव किया है. यह अब एप्पल के टैप्टिक इंजन पर चलेगा, यानी मैकबुक के ट्रैकपैड जैसा काम करेगा. इसे आप क्लिक नहीं कर सकते, लेकिन इसे जोर से प्रेस करना होगा|

 

iPhone7 में जुड़े नए फीचर, 10 बातों से जानें क्या हुआ है पहली बार Read More

दिल्‍ली: कश्मीर पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा- राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं

124729-party-meet-77नई दिल्‍ली: कश्मीर में शांति बहाली की कोशिशें विफल होने के बाद बुधवार को दिल्ली में फिर से जम्मू-कश्मीर के मसले पर सर्वदलीय बैठक हुई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक संसद भवन परिसर में हुई। जानकारी के अनुसार, इस दौरान कश्मीर के हालात के साथ-साथ अलगाववादियों को लेकर सरकार ने अगले कदम और रणनीति पर चर्चा की। सर्वदलीय शिष्टमंडल के सदस्य अपने कश्मीर दौरे के दौरान निकाले गए निष्कर्षों पर चर्चा के लिए बुधवार को यहां बैठक की।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से संबंधित सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्र और जम्मू कश्मीर सरकार से ‘सभी पक्षकारों’ के साथ बातचीत शुरू करने की अपील की। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने शांति और बातचीत के लिए अपील करते हुए कहा कि नागरिक समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कुछ बातों पर सहमति बनी है। सरकार ने सभी से वार्ता के लिए संकेत दिए हैं।

इस बैठक के बाद जितेंद्र सिंह ने कहा कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभ्‍य समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। घाटी में घायलों के इलाज के लिए उचित व्‍यवस्‍था की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि कश्‍मीर पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अपील यह है कि बातचीत के जरिये समस्‍या का हल निकले। घाटी में स्‍कूल कॉलेज जल्‍द खुलें।

इस बैठक में अलगाववादियों को दी जा रही सहूलियतों, जिसमें उच्च स्तरीय सुरक्षा आदि की समीक्षा संबंधी बात की जानकारी नहीं मिली है। पहले यह खबर आई थी कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के पर कतरने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार केंद्र जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं की विदेश यात्रा कठिन बनाकर तथा उनकी सुरक्षा कम कर उनके प्रति अपना रुख कड़ा कर सकता है। सरकारी खजाने की कीमत पर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाती है। सांसदों की अलगाववादियों द्वारा जानबूझकर अनदेखी किये जाने से नाखुश केंद्र कुछ मामलों में उनका पासपोर्ट वापस लेकर तथा यात्रा दस्तावेजों से इनकार कर उनकी विदेश यात्राओं पर अंकुश लगाने के कदमों पर विचार कर रहा है। राज्य के दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के कुछ सांसदों ने अलगाववादियों से मिलने की कोशिश की थी।

इससे पहले, अशांत जम्मू कश्मीर का दौरा कर चुके सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वाले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की जिसके बाद यह सामने आई कि बुधवार को यहां सर्वदलीय बैठक के बाद कुछ घोषणा की जा सकती है। इस बैठक में वित्त मंत्री अरूण जेटली, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा महासचिव राममाधव भी मौजूद थे। इस प्रतिनिधिमंडल ने 4-5 सितंबर को श्रीनगर और जम्मू का दौरा किया था।

गृहमंत्री के आवास पर हुई इस बैठक के बाद माधव ने संवाददाताओं से कहा था कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद हमने जम्मू कश्मीर में भावी कार्ययोजना पर चर्चा की। जब उनसे पूछा गया कि क्या केंद्र सरकार कश्मीरी अलगाववादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बना रही है, माधव ने कहा कि सभी प्रस्ताव बुधवार को चर्चा के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सामने रखे जाऐंगे।

बता दें कि कश्मीर घाटी में हिंसा का चक्र जारी है। वहां पथराव करने वालों एवं सुरक्षाबलों के बीच झड़प में 73 लोगों की जान चा चुकी है। अलगावादियों की आहूत हड़ताल के कारण जनजीवन आज 60 वें दिन भी ठप्प रहा। कश्मीर घाटी में अशांति आठ जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से शुरू हुई थी।

वहीं, गृहमंत्री सिंह ने अपने इस दौरे को सकारात्मक बताया था और लेकिन कुछ सांसदों से मिलने से इनकार करने पर अलगाववादियों की खरी खोटी सुनायी थी। कुछ सांसदों से मिलने से हुर्रियत नेताओं के बिल्कुल इनकार कर देने से नाखुश सिंह ने कहा था कि उनका बर्ताव लोकतंत्र, इंसानियत एवं कश्मीरियत के विपरीत है। रविवार को श्रीनगर में हुर्रियत नेताओं ने अपने दरवाजे बंद कर लिए थे। सिंह ने 20 दलों के 26 सांसदों वाले प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की थी। प्रतिनिधिमंडल दोपहर को जम्मू में रूकने से पहले रात को श्रीनगर में ठहरा था। जम्मू में कुछ घंटे रुकने के बाद वह दिल्ली लौट आया था।

Source : Zee News

दिल्‍ली: कश्मीर पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा- राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं Read More