Indo Boomerang Press Meet

बूमरैंग खेल की तकनीक और विज्ञान मोगली की विलुप्त कला से जोड़ती है-विवेक मोंट्रोस

अरावली गोल्फ क्लब, फरीदाबाद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मेँ आईएफबीए, जर्मनी द्वारा इंडो-बूमरैंग एसोसिएशन की संबद्धता की घोषणा की गयी । इस कार्यक्रम में श्री. एस के सचदेवा, अध्यक्ष, पब्लिक राइट्स प्रोटेक्शन फोरम  एवं पूर्व निदेशक, (डीएचबीवीएन, हरियाणा),  फिल्म प्रोड्यूसर व डाय्रेक्टर श्री चंदन मेह्ता  और श्री विपिन गुलाटी, कोषाध्यक्ष (पी आर पी एफ) मौजूद थे, जिन्होंने पूरे दिल से खेल का समर्थन किया ।

इंडो- बूमरैंग एसोसिएशन (आईबीए) बूमरैंग के अंतरराष्ट्रीय खेल के क्षेत्र में भारत का पहला संगठन है, और अब इस खेल के विश्वशासी निकाय, आईएफबीए (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बूमरैंग एसोसिएशन), जर्मनी से संबद्ध है, जो इस लीग में शामिल होने वाला 14वां  देश बन गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंग्लैंड, फ्रांस, स्पेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, इटली जैसे देश शामिल हैं।
मोगली एक ऐसा नाम है जिससे पूरी दुनिया वाकिफ है। बूमरैंग एक ऐसा खेल है जो आधुनिक तकनीक और विज्ञान के साथ मोगली के इस उपकरण की विलुप्त कला को जोड़ता है, जिसके प्रशंसक न केवल देश में बल्कि दुनिया भर के लोग शामिल हैं ।

  • आईबीए के संस्थापक अध्यक्ष, श्री विवेक मोंट्रोज़ ने 1991 में 15 साल की उम्र में इस खेल की शुरुआत की थी|
  • 2019 में ऑस्ट्रेलिया से इस खेल में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए निमंत्रण प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने।
  • 15 राज्यों में इसकी जागरूकता फैलाई है, और कई बच्चों और युवाओं को सिखाया है|
  •  आदिवासी गोंड समुदाय ने ‘विश्व आदिवासी दिवस 2019 पर उन्हें ‘जीन्स वाला मोगली’ की उपाधि से सम्मानित किया।
  • 2020 का वर्ल्ड ऑफ बूमरैंग अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय भी बने हैं।

 

श्री विवेक मोंट्रोस ने देश को न सिर्फ पहला बूमरैंग संघ दिया बल्कि इस खेल को कई राज्य में पहुचाया जिसके कारण उन्हें कई अन्य देशों से प्रशंसा मिली |  ब्राजील टीम द्वारा बनाए गए ‘विवेक’ नाम का तिरंगा बूमरैंग उनके सम्मान में दुनिया के सबसे खूबसूरत ‘कोपाकबाना’ समुद्र तट पर चलाया गया। वे आईएफबीए के पहले भारतीय सदस्य भी थे, और वे इंग्लैंड के ‘लॉन्ग डिस्टेंस बूमरैंग क्लब’ में नामांकित होने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। आईबीए ने न केवल राज्य स्तर पर बल्कि देश का पहला राष्ट्रीय बूमरैंग चैंपियनशिप 2020 में सफलतापूर्वक आयोजित किया।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बूमरैंग एसोसिएशन, जर्मनी के साथ देश का नाम दर्ज करने के बाद, आईबीए ने 2021 में देश की दूसरी राष्ट्रीय बूमरैंग चैंपियनशिप का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,, यूपी, एमपी, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि जैसे राज्यों की भागीदारी देखी गई। विभिन्न खेलों के खिलाडियोँ ने इसमेँ बहुत रुचि दिखाई है, जैसे यूपी के एक राज्य स्तरीय क्रिकेटर जय सिंह यादव, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में ही शानदार प्रदर्शन किया । एमपी से एक अन्य थ्रोअर सुनील उइके एक दुर्घटना से अपने दाहिने हाथ में गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैँ, पर हिम्मत ना हारते हुए अब बाएं हाथ के एक पक्के खिलाड़ी बन गए हैं, जो दुनिया भर से बड़ी शाबाशी अर्जित कर रहे हैं। मौजूद खिलाडियोँ मेँ हिमाचल के विकास सिँह, एम.पी. के यश शुक्ला, व मेम्बर रूपक कुमार शामिल थे।
विवेक अपने कौशल और उपलब्धियों का श्रेय अपने ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी गुरु श्री केन कोलबँग को देते हैं।

बूमरैंग खेल की तकनीक और विज्ञान मोगली की विलुप्त कला से जोड़ती है-विवेक मोंट्रोस Read More
Kareena kapoor with Karan Jauhar

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं, 

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव हुई , जो एक लेखक के रूप में उनकी शुरुआत है।

kareena and karan jauhar technical problem

  • साउंड क्वालिटी अच्छी नहीं थी
  • करण जौहर और करीना दोनों काफी उत्साहित नजर आये
  • शुरुआत में आवाज की प्रॉब्लम थी बाद में ठीक हो गयी
  • जे अली खान नाम रख सकती हैं
  • करीना ने 8 महीने के दौरान हुए घटनाक्रम को अपनी बाइबिल में लिखा है

Kareena Instagram post

 

 

 

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं Read More
Corona vaccine started from 16 January 2021

भारत में कोरोना टीकाकरण आज से प्रारंभ

Corona Vaccination कोरॉना टीकाकरण आज से देश में शुरू होने जा रहा है आईए जानते है ?

भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज कॉरोना के टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दे दी है ।

  • 3600 केंद्र विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आपस में जुड़ेंगे ।
  • ओडिशा में पहले चरण में शनिवार को एक लाख 92 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। ये टीके राज्य के 160 केंद्रों पर लगाए जाएंगे। पहले चरण के टीकाकरण के लिए ओडिशा को चार लाख आठ हजार कोविशील्ड और 20 हजार कोवैक्सीन की खुराक प्राप्त हो चुकी हैं।
  • तमिलनाडु में कोरोना टीकाकरण के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री इड्डापड्डी पलनीसामी मदुरै में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में कोविन ऐप द्वारा पंजीकृत सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और सैन्यकर्मी कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा ।

टीकाकरण का यह कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाएगा, जिसके पहले चरण में हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 50 से अधिक उम्र के लोग और कोमोरबिडिटी वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में सभी टीकाकरण केंद्रों पर रोजाना करीब 100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

भारत में कोरोना टीकाकरण आज से प्रारंभ Read More
samsung s21 ultra

मोबाइल Samsung Galaxy S21 Ultra: 1,05,999 रुपये वाला प्रीमियम स्मार्टफोन

सैमसंग ने गुरुवार को Galaxy Unpacked 2021 इवेंट के दौरान अपनी Galaxy S21 सीरीज को लॉन्च किया है.

Mobile Samsung Galaxy S21 Ultra: Premium smartphone worth Rs 1,05,999, learn all the special things
  • इस सीरीज के तहत Galaxy S21, Galaxy S21 Plus और Samsung Galaxy S21 Ultra के 12GB + 256GB
  • वेरिएंट की कीमत भारत में 1,05,999 रुपये और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,16,999 रुपये रखी गई है.
  • अभी इसके 12GB/128GB वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है.
  • वहीं, ग्राहक इसे फैंटम ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे.
  • इसकी प्री-बुकिंग आज यानी 15 जनवरी से ही होगी. प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए डिलीवरी 25 जनवरी से शुरू की जाएगी.

Samsung Galaxy S21 Ultra के स्पेसिफिकेशन्सये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड One UI पर चलता है. इसमें HDR10+ सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एडवांस्… 6.8-इंच एज QHD+ (1,440×3,200 पिक्सल) डायनैमिक AMOLED 2X इनफिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है. इस डिस्प्ले में S पेन सपोर्ट के लिए Wacom की टेक्नोलॉजी भी  दी गई है. ग्राहक चाहें तो अपने गैलेक्सी नोट या गैलेक्सी टैब के S पेन का भी इस्तेमाल यहां कर सकते हैं. या चाहें तो कंपैटिबल केस के साथ S पेन खरीद सकते … इस स्मार्टफोन में  16GB तक LPDDR5 रैम के साथ ऑक्टा-कोर Exynos 2100 प्रोसेसर ग्लोबल मार्केट के लिए दिया गया है. वहीं, US में इसमें स्नैपड्रैगन 888  प्रोसेसर दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए बात करें तो इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का है. ये OIS सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें 12MP डुअल-पिक्सल सेंसर, f/2.4 टेलीफोटो लेंस औरक OIS सपोर्ट के साथ 10MP सेंसर (3X ऑप्टिकल जूम) और f/4.9 टेलीफोटो लेंस और  OIS सपोर्ट के साथ एक और 10MP सेंसर (3X ऑप्टिकल जूम) और f/4.9 टेलीफोटो लेंस और  OIS सपोर्ट के साथ एक और 10MP सेंसर (10X ऑप्टिकल जूम) भी मौजूद है. इसके फ्रंट में 40MP का कैमरा दिया गया है. -6वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस प्रीमियम फोन में 512GB तक स्टोरेज दी गई है. कनेक्टिविटी  के लिहाज से इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, NFC, USB टाइप-C पोर्ट और UWB सपोर्ट मौजूद है. साथ ही इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

Galaxy S21 Ultra की बैटरी 5,000mAh की है और यहां वायरलेस चार्जिंग और फास्ट चार्चिंग के लिए USB PD 3.0 और Wireless Charging 2.0 का सपोर्ट भी दिया गया है.

मोबाइल Samsung Galaxy S21 Ultra: 1,05,999 रुपये वाला प्रीमियम स्मार्टफोन Read More

फिल्म जमा करने की तारीख 31 जनवरी 2021

covid-19 महामारी के बढ़ते हुए नतीजों का असर केवल रोजमर्रा की ज़िन्दगी पर ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र  में देखने को मिल रहा है इसका एंटरटेमेंट इंडस्ट्री पर  भी खासा असर देखने को मिल रहा है। विश्व में होने वाले 2020 के फिल्म फेस्टवल या तो रद्द कर दिए गए या फिर उनको ऑनलाइन किया गया। जहां तक बात करें ऑनलाइन फेस्टिवल की तो कुछ इसकी  खूबियां है तो कुछ इसके  नुकसान भी है। आईये एक नजर मारतें है :
ऑनलाइन की खूबियां
1. घर बैठे हम  फेस्टवल में हिस्सा ले सकते है।
2. इसका आयोजन विश्व के किसी भी जगह पर किया जा सकता है।
3. समय एवम पैसे  की बचत होती है।
4. प्रतियोगी के परिवार भी  शामिल हो  सकते है |
ऑफलाइन फिल्म फेस्टिवल के फायदे।
1. हम अपनी फीलिंग्स को अपनी हैप्पीनेस को लोगों के सामने रखते  हैं ।
2. देश विदेश घुमने का मौका मिलता है।
3. स्थानीय संस्कृति को समझने का मौका  मिलता है।
4. फिल्म की स्क्रीनिंग में दर्शकों का रिस्पांस देखने को मिलता है।
5. अनुभवी फिल्म मेकर्स से रुबरु होकर अपनी विचारों  का आदान प्रदान करने का मौका मिलता है।

इंडोगमा फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर चन्दन मेहता एवम डायरेक्टर जनरल मुकेश गंभीर  ने फेस्टिवल की गरिमा को बरकरार रखते हुए  इस कार्यक्रम को फरवरी के अंतिम सप्ताह में करने का निर्णय लिया है।  इस  फेस्टिवल में शार्ट फिल्म ,डाक्यूमेंट्री , एनीमेशन फिल्म्स एवम म्यूजिक वीडियो को शामिल किया जाता है।  फिल्म की एंट्री 31 जनवरी  तक ली जाएगी |

Film Submission Link:
https://indogmafilms.com/iff2020/user_login.php
फिल्म जमा करने की तारीख 31 जनवरी 2021 Read More

लॉकडाउन-4 का ऐलान? आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

corona-lockdown-pm-narendra-modi-nation-addressee-today-8-pm

अधिक छूट के साथ लॉकडाउन-4 का ऐलान? आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी रात 8 बजे देश से मुखातिब होंगे और सरकार की ओर से कोरोना को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे.
  • लॉकडाउन 4 का हो सकता है ऐलान
  • लोगों को दी जा सकती है सशर्त ज्यादा छूट

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी रात 8 बजे देश से मुखातिब होंगे और सरकार की ओर से कोरोना को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे. इस दौरान लॉकडाउन पर भी अहम ऐलान किया जा सकता है.

 

 

लॉकडाउन-4 का ऐलान? आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी Read More

लॉक डाउन स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल : दिल्ली से पटना, कानपुर आज से

Lock down special train time table: Delhi to Patna, Kanpur from today

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच फंसे प्रवासियों को घर पहुंचाने के वास्ते आज से भारतीय रेलवे कुछ यात्री ट्रेनों की सेवा प्रारंभ कर रही है। कोरोना लॉकडाउन के बीच रेल मंत्रालय आज यानी 12 मई से देश की राजधानी नई दिल्ली से देश के विभिन्न हिस्सों के प्रमुख शहरों के लिए 15 जोड़ी ट्रेन चलाने जा रहा है। नई दिल्ली से पटना, रांची, हावड़ा, डिब्रूगढ़, मुंबई, जम्मू तवी, अहमदाबाद सहित 15 रूटों पर एसी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के लिए टाइम टेबल की घोषणा कर दी है। इनमें से कुछ ट्रेनें हर दिन चलेंगी तो कुछ सप्ताह में दो दिन और कुछ साप्ताहिक हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये सभी ट्रेनें एसी हैं, जिसका किराया राजधानी के समान है।

इन स्पेशल ट्रेनों की टिकट के लिए रविवार शाम को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग हुई। अगर आप भी इन ट्रेनों का सफर कर घर जाना चाहते हैं तो आप भी जान लें कि कौन-कौन सी ट्रेनें चलेंगी, क्या टाइमिंग होगी और कहां-कहां ट्रेनों का स्टॉपेज होगा।

दिल्ली से यहां तक चलेंगी ट्रेनें : 

ये विशेष ट्रेनें नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी।

देखें स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, टाइमिंग, स्टॉपेज

कहां से(समय) कहां तक(समय) फ्रीक्वेंसी  स्टॉपेज कब से चलेगी
हावड़ा(16:50) नई दिल्ली(10:00) रोज धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
नई दिल्ली(16:55) हावड़ा़(09:55) रोज धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
राजेंद्र नगर(19:00) नई दिल्ली(07:40) रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
नई दिल्ली(17:15) राजेंद्र नगर(05:30) रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
डिब्रूगढ़(20:35) नई दिल्ली(10:15) रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई 2020
नई दिल्ली(16:10) डिब्रूगढ़(07:00) रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
नई दिल्ली(20:40) जम्मू तवी(05:45) रोज लुधियाना 13 मई 2020
जम्मू तवी(19:40) नई दिल्ली(05:00) रोज लुधियाना 14 मई 2020
बेंगलुरु(20:00) नई दिल्ली(05:55) रोज अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन 12 मई 2020
नई दिल्ली(20:45) बेंगलुरु(06:40) रोज  झांसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, नागपुर, सिकंदराबाद जंक्शन, गुंटाकल जंक्शन, अनंतपुर 14 मई 2020
तिरुवनंतपुरम (19:15) नई दिल्ली (12:40) मंगल, गुरुवार, शुक्रवार अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा 15 मई 2020
नई दिल्ली (10:55) तिरुवनंतपुरम (05:25)     मंगल, बुध और रविवार कोटा, वडोदरा, पनवेल, मडगांव, मैंगलोर, कोझीकोड, अर्नाकुलम जंक्शन, 13 मई 2020
चेन्नई सेंट्रल (06:05) नई दिल्ली (10:25) शुक्रवार, रविवार विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा 15 मई 2020
नई दिल्ली (15:55) चेन्नै सेंट्रल (20:40) बुधवार, शुक्रवार आगरा, झांसी, भोपाल, नागपुर, वारंगल, विजयवाडा़, 13 मई 2020
बिलासपुर (14:00) नई दिल्ली (10:55) सोमवार, गुरुवार रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी 14 मई 2020
नई दिल्ली (15:45) बिलासपुर (12:00) मंगल, शनि झांसी, भोपाल, नागपुर, रायपुर जंक्शन, 12 मई 2020
रांची (17:10) नई दिल्ली (10:55) गुरुवार, रविवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई 2020
नई दिल्ली (16:00) रांची (10:30) बुध, शनि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
मुंबई सेंट्रल (17:00) नई दिल्ली (08:35) रोज वडोदरा, रतलाम, कोटा 12 मई 2020
नई दिल्ली (16:25) मुंबई सेंट्रल (08:15) रोज कोटा,रतलाम, वडोदरा, 13 मई 2020
अहमदाबाद (17:40) नई दिल्ली (07:30) रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 12 मई 2020
नई दिल्ली (19:55) अहमदाबाद (09:40) रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 13 मई 2020
अगरतला (18:30) नई दिल्ली (11:20) सोमवार बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 18 मई 2020
नई दिल्ली (19:50) अगरतला (13:30) बुधवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,   पाटलिपुत्र, बरौनी जंक्शन,  कटिहार जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, बदरपुर जंक्शन, 20 मई 2020
भुवनेश्वर (09:30) नई दिल्ली (10:45) रोज हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
नई दिल्ली (17:05) भुवनेश्वर (17:25) रोज कानपुर सेंट्रल,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,   गया,  मूरी बोकारो स्टील सिटी, हिजली(खड़गपुर), 14 मई 2020
नई दिल्ली (10:55) मडगांव (12:50) शुक्र, शनि रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन 15 मई 2020
मडगांव (10:00) नई दिल्ली (12:40) सोमवार, रविवार कोटा जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, पनवेल, रत्नागिरी, 17 मई 2020
सिकंदराबाद (12:45) नई दिल्ली (10:40) बुधवार नागपुर, भोपाल, झांसी 20 मई 2020
नई दिल्ली (15:55) सिकंदराबाद(14:00) रविवार झांसी,भोपाल, नागपुर, 17 मई 2020

रेलवे की गाइडलाइंस:

  • स्पेशल ट्रेन में सिर्फ थर्ड एसी और फर्स्ट एसी कोच होंगे।
  • सिर्फ ई टिकट के जरिए ही यात्रा होगी, जो कि IRCTC के वेबसाइट के जरिए आप ले सकते हैं।
  • यात्री सिर्फ सात दिन एडवांस में टिकट बुक करा सकते हैं।
  • यात्रियों को अपने लिए खाना और पानी खुद लाना होगा।
  • यात्रियों के ट्रेन की समय से कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना अनिवार्य होगा।
  • नई दिल्ली स्टेशन से जिनकी ट्रेन है, उन्हें यह भी ध्यान रखना होगा कि स्टेशन पर एंट्री केवल पहाड़गंज साइड से ही मिलेगी।
  • यात्रा के दौरान रेलवे की तरफ से कंबल और तौलिए नहीं दिए जाएंगे।
  • सिर्फ और सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले ही यात्रा कर पाएंगे।
  • यात्रियों को यात्रा और स्टेशन पर आने के समय कवर या फेस मास्क का उपयोग करना होगा।
  • स्टेशन और ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है।
  • गंतव्य पर पहुंचने के बाद यात्रियों को स्थानीय सरकार द्वारा तय हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
  • प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री नहीं होगी।

सफर के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान

रेलवे के मुताबिक ट्रेनों में सिर्फ एसी कोच ही होंगे। किसी भी ट्रेन में जनरल या स्लीपर कोच नहीं लगाए जाएंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है  कि कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन पर जाने की इजाजत होगी। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ ना बढ़े इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा। रेलवे ने तय किया है कि वह प्लेटफार्म टिकट नहीं बेचेगी।

नहीं लगेगा पेंट्रीकार : 

कल से चालू हाेने वाली ट्रेनों में पेट्रीकार का कोच नहीं होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बेहतर होगा यात्री भोजन और पानी साथ लेकर आएं, यात्रा के दौरान रेलवे उन्हें सिर्फ सूखा रेडी-टू-ईट भोजन और गर्म पानी देगा, जिसका उन्हें भुगतान करना होगा। ।

चादर-तकिया नहीं मिलेगा : 

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए इन ट्रेनों में यात्रा करने वालों को कंबल, चादर और तौलिया आदि नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों में वातानुकूलन के लिए विशेष नियम होंगे, तापमान सामान्य दिनों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रखा जाएगा और डिब्बों के भीतर ज्यादा से ज्यादा ताजा हवा की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

लॉक डाउन स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल : दिल्ली से पटना, कानपुर आज से Read More
Rajesh nagar donating five lakh

राजेश नागर ने पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की !

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत समाज के लोगों की भरपूर सहायता की जा रही है और इस कार्य में पूर्व की सरकारों की तरह भेदभाव नहीं किया जा रहा है। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने सहायता राशि के चैक वितरित करते हुए कही।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा सरकार सभी के विकास में विश्वास रखती है। यही कारण है कि जनता ने हमें दोबारा से मौका दिया है। आज सरकार अपने वादों को चरितार्थ करते हुए लोगों के दिलों में खास मुकाम बना चुकी है। श्री नागर ने कहा कि संकट के समय अपनों को खोने की कमी तो कोई पूरी नहीं कर सकता है लेकिन समय पर सहायता होने से अवश्य ही व्यक्ति को जीवन जीने में सुगमता हो जाती है। उन्होंने आज अचानक संकट में घिरे व्यक्तियों को सहायता राशि के चैक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसान, मजदूर, युवा हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। एक ओर जहां हमने बसों की संख्या में बढ़ोतरी की है तो वहीं पुलिस में भी गश्त वाहनों की संख्या जोड़ी है। उन्होंने कहा कि घर बैठे पुलिस वैरिफिकेशन रिपोर्ट उपलब्ध कराने वाला पहला राज्य हरियाणा बना है। वहीं गु्रप सी व डी में इन्टरव्यू को ही समाप्त कर भ्रष्टाचार के एक बड़े कारण को समाप्त कर दिया है। इसी प्रकार के अनेक कार्य राज्य सरकार कर रही है जिसका लाभ अब जनता को सीधे मिलता है।

विधायक राजेश नागर ने आज गांव शाहजहांपुर के बिशन सिंह की अचानक मृत्यु होने पर परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चैक सौंपा। वहीं गांव कौराली की अनीता भाटी को आंशिक रूप से एक अंगुली कटने पर 37 हजार 500 रुपये का चैक प्रदान किया। इस अवसर पर जजपा के जिला अध्यक्ष ठाकुर राजाराम, भाजपा नेता अमन नागर, अजय पाल नागर, जगबीर अधारा, राजू शर्मा अरूआ, उदय नर्वत, प्रिंस, ज्ञानेंद्र अधाना, श्रीपाल चीरसी, विरेंद्र भगत, पीतम अधारा सहित प्रशासन के भी कई अधिकारी मौजूद रहे।

राजेश नागर ने पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की ! Read More

Rajesh Nagar: Health check up camp by Public Right Protection Forum was successful.

राजेश नागर: पब्लिक राईट प्रोटेक्शन फोरम  द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर सफल रहा।
विश्व महिला दिवस के अवसर पर पब्लिक राईट प्रोटेक्शन फोरम (PRPF) द्वारा फ्री हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया |  सेक्टर 28 स्थित सीनियर सिटीजन पार्क में हेल्थ चेक अप कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला | जिसमे लगभग 200 से ज्यादा लोगों ने इसका लाभ उठाया | कोरोना वायरस से बचाव के सुझाव के साथ ही फ्री मास्क का भी वितरण किया गया |

  • 200 से ज्यादा लोगों ने जाँच कराया
  • फ्री मास्क का वितरण
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ
  • हड्डी रोग विशेषज्ञ
  • चर्म रोग विशेषज्ञ
  • नेत्र रोग विशेषज्ञ

 

फ्री हेल्थ चेक अप कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजेश नागर ने किया और उपस्थित वार्ता में कहा की समाज में इस तरह के कार्यक्रम में जिस तरह पब्लिक राईट प्रोटेक्शन फोरम की भागीदारी हो रही है सराहनीय कदम है | जहाँ एक तरफ सरकारी पदाधिकारी सेवानिवृत होने के बाद अपना समय घर में बिताते हैं वहीँ PRPF के सदस्य समाज से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में मदद कर रही हैं | श्री नागर ने “विश्व महिला दिवस” में महिलाओं की विशेष भागीदारी पर ख़ुशी जाहिर करते  हुए कहा की आज के हेल्थ चेक अप कैंप में ज्यदातर डॉक्टर महिला थी जो प्रसंशनिय है | उन्होंने डॉक्टर की कमी होने की बात करते हुए कहा की यहाँ से MBBS के लिए अब बच्चे भी ज्यादा संख्या में दाखिला ले रहे है जबकि पहले ऐसा कम हो रहा था, हरियाणा सरकार ने विधान सभा में प्रान्त में डॉक्टर्स की कमी को मद्देनजर रखते हुए 247 की भर्ती की बात कही थी और सरकार की तरफ से रोहतक में एक टेस्ट भी लिया गया था | इसकी प्रक्रिया अभी चल रही है और जल्द ही पूरा हो जायेगा |

पब्लिक राईट प्रोटेक्शन फोरम के सचिव डा. मुकेश गंभीर ने अपने शायर अंदाज में कहा की अब हमलोग रिटायर्ड हो चुके है ये सही वक्त है समाज को चुकाने का उनकी मदद करने का….
“वाह वाह से फुर्सत नहीं मिलती
गुजर जाती है जिदगी और
खुद से मिलने की फुर्सत नहीं मिलती”

“यहाँ दौलत वालों ने जिन्दगी में अलग से क्या पा लिया
भर पेट खाने वाले ने अलग से क्या खा लिया
जिन्दगी के स्वाद यहाँ  भूख में बाबस्ता   हैं
जिसने खुद को गवा दिया
उसने ही पा लिया ”

पब्लिक राईट प्रोटेक्शन के अध्यक्ष एवं हरियाणा विद्युत् निगम के डायरेक्टर (सेवानिवृत ) इंजिनियर एस के सचदेवा ने विधायक श्री राजेश नागर का स्वागत करते हुए बताया की श्री नागर अपनी व्यस्तता के बाबजूद सामजिक कार्य में हमेशा आगे रहकर मदद करने को तैयार रहते है, पी आर पी एफ के उद्देश्य को पूरा करने में उनका हमेशा सहयोग मिलता रहता है |
प्रतिष्ठित वकील महावीर सिंह ने उद्घोषणा करते हुए  सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, सेक्टर -28 के योगदान के लिए सारे सदस्यों का अभिवादन किया |

हेल्थ चेकअप कैंप में शामिल डॉक्टर्स की सूचि 

  • DR. MRS. SWARAJ BATRA
    (GYNECOLOGIST )
    Ex- Medical Superintendent / HOD
    Gyne & Obs, Lok Nayak Hospital &
    Maulana Azad Medical College, New Delhi
  • DR. RASHMI GUPTA
    (EYE SPECIALIST)
    MBBS, MS (Ophthalmology)
    Presently in Govt. Job
  • DR. KAVITA MEHNDIRATTA
    (COSMETOLOGIST)
    MBBS, D.V.D, MIADVL, Dermatologist
    & Cosmetologistex Consultant
    Sarvodaya Hospital, Escort Hospital
  • Dr. VANITA GOEL
    (Gynecology)
    Geeta Hospital, Faridabad
  • DR. NIKHIL SACHDEVA
    (ORTHOPAEDIC)
    Bone & Joint Specialist
    DNB (Orthopaedic)
    Obs. in Sport Medicine
    (Sir Gangaram Hospital)
  • DR. GAURAV GOEL
    (ANESTHETIST)
    Consultant Anesthetist Geeta Hospital
    Specialist Painless Delivery
    M.D Anesthesia & Critical Care
    Ex Resident Dr G.B. Pant hospital and
    Safdurzung Hospital , New Delhi

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक श्री राजेश नागर एवं पब्लिक राईट प्रोटेक्शन फोरम के पदाधिकारी ने  उपरोक्त डॉक्टर समेत संध्या मेहता, मानसी कुमारी, आकांक्षा, सबीना, अशोक गुप्ता, सुनीता गोयल, टी डी मनोचा, चन्दन मेहता को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया | इस कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन के अध्यक्ष डी.आर. चौहान सहित पी आर पी एफ के पदाधिकारी श्याम सुन्दर कपूर, पांचजन्य बत्रा सिंह, कपिल मलिक, जीतेन्द्र शाह, दर्शन मलिक, नमिता राकेश, राकेश नामित, एस एस आहूजा , बिपिन गुलाटी, रूपचंद, राजेंद्र , अमृत शर्मा, मनोज आहूजा |

 

Rajesh Nagar: Health check up camp by Public Right Protection Forum was successful. Read More

भोपाल झील में पलटी IPS अफसरों से भरी नाव, DGP की पत्नी भी थीं सवार

भोपाल की बड़ी झील में हुए इस हादसे में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. डीजीपी विजय कुमार सिंह की पत्नी भी नाव में मौजूद थीं.

  • परिजनों के साथ आईपीएस अफसर थे सवार
  • आस-पास के नावों ने सबको सुरक्षित बचाया

आईपीएस सर्विस मीट के दौरान भोपाल की बड़ी झील में नाव पलट गई. नाव में कुछ आईपीएस अफसर और उनके परिजन मौदू थे. मध्यप्रदेश के डीजीपी विजय कुमार सिंह की पत्नी भी नाव में मौजूद थीं. वाटर स्पोर्ट्स के दौरान यह घटना हुई. नाव पलटते ही आसपास मौजूद दूसरी नावों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

पुलिस वेलफेयर के एडीजी विजय कटारिया ने बताया कि नाव में मौजूद सभी लोगों ने लाइफ जैकेट्स पहनी थी, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ. हर बार आईएएस और आईपीएस मीट में अधिकारी वाटर स्पोर्ट्स में हिस्सा लेते हैं, जिसमें सुरक्षा के लिहाज से लाइफ जैकेट्स और सेफ्टी बोट तैनात रहती.

आईपीएस मीट के पहले दिन क्रिकेट मैच

भोपाल में आईपीएस मीट 2020 चल रहा है. इसके पहले दिन पुलिस अधिकारियों ने अपने परिवार के साथ मौज मस्ती की. पहले दिन सुबह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आईपीएस अधिकारियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ. डीजीपी वीके सिंह और एडीजी डी श्रीनिवास राव की टीम के बीच मैच खेला गया. इस मैच में आईजी योगेश चौधरी ‘मैन ऑफ द मैच’ बने

जमकर नाचे आईपीएस अफसर

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पुलिस को आज तक लोगों को नचाते हुए देखा है. लेकिन नाचते हुए पहली बार देखा है. इस दौरान प्रदेशभर के चुनिंदा आईपीएस अधिकारियों ने ग्रुप डांस किया. सर्वश्रेष्ठ डांस मूव्स के लिए अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के विनर

प्रथम- जबलपुर जोन

द्वितीय- भोपाल जोन

तृतीय- इंदौर-उज्जैन जोन

चतुर्थ- ग्वालियर-चंबल

बनाई गई चार अलग-अलग जोन की टीमें

आईपीएस सर्विस मीट 2020 के लिए चार अलग-अलग जोन की टीमें बनाई गई हैं, जो मालवा जोन (उज्जैन, इंदौर), महाकौशल जोन (रीवा, जबलपुर और सागर), चंबल जोन (ग्वालियर-चंबल), भोपाल जोन (भोपाल, पीएचक्यू और होशंगाबाद) हैं.

भोपाल झील में पलटी IPS अफसरों से भरी नाव, DGP की पत्नी भी थीं सवार Read More