M.S Dhoni & Kapil dev

धोनी की वापसी पर बोले कपिल देव, 6-7 महीने तक क्रिकेट नहीं खेलने से…

भारत के स्टार विकेटकीपर- बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सालाना अनुबंध का हिस्सा नहीं हैं. पिछले साल आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup) के बाद से ही वह क्रिकेट से दूर हैं. जिसके बाद से उनके भविष्य पर काफी अटकलें लगाई जा रही है. कुछ खबरों की मानें तो धोनी टी20 वर्ल्ड कप तक संन्यास की घोषणा नहीं करेंगे. फिलहाल वह आने वाले समय में क्या करते हैं, इसके बारे में समय आने पर पता चलेगा. मगर भारत के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) ने धोनी की वापसी पर कहा कि उनका वापसी करना मुश्किल है.

  • वर्ल्ड कप के बाद से ही एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट से दूर हैं और अब जल्द ही आईपीएल (IPL) भी शुरू होने वाला हैं.

कविल देव ने कहा कि एमएस धोनी के पास वापसी करने के लिए आईपीएल है.

1983 में भारत को पहली बार वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल ने एबीपी से बात करते हुए कहा कि धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर है, ऐसे में उनका वापसी करना मुश्किल है. यहीं नहीं चयनकर्ताओं के लिए भी उन्हें टीम में शामिल करना मुश्किल होगा.

Dhoni IPL

आईपीएल में फॉर्म अहम

कपिल देव (Kapil Dev)  ने कहा कि जब कोई लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेलता हैं तो उन्हें नहीं लगता कि वह कहीं से वापसी कर सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी आईपीएल (IPL) शुरू होने वाले हैं और इसमें धोनी की फॉर्म अहम होगी. चयनकर्ता देखेंगे कि देश के लिए क्या चीज बेहतर है. एमएस धोनी  (MS Dhoni) ने देश के लिए काफी कुछ किया है, मगर जब आप 6- 7 महीने नहीं खेलते हैं तो हर किसी के दिमाग में एक संदेह पैदा  करते हैं. हर कोई इसी बात की चर्चा करता है, जो नहीं होना चाहिए.

Dhoni practice

आईपीएल में धोनी की फॉर्म उनकी वापसी तय करेगी.

इस बार के आईपीएल (IPL) सीजन पर हर किसी की नजरें होगी, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन इस टूर्नामेंट पर काफी हद तक निर्भर करेगा. आईपीएल का यह सीजन कई भारतीय खिलाड़ियों के भविष्य को तय करेगा. इसी से टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए टीम का चुनाव होना है. यह आईपीएल धोनी के भविष्य का भी फैसला करेगा. भारतीय कोच रवि शास्‍त्री (Ravi Shastri) पहले ही कह चुके हैं कि आईपीएल का प्रदर्शन उनकी वापसी तय करेगा.

धोनी की वापसी पर बोले कपिल देव, 6-7 महीने तक क्रिकेट नहीं खेलने से… Read More

भारत के इनकार के बाद पाकिस्तान पस्त, यूएई में हो सकता है एशिया कप

भारत ने किया पाकिस्तान को मना
टीम इंडिया के पाकिस्तान नहीं आने के फैसले के बाद पीसीबी के सीइओ वसीम खान ने कहा था कि, अगर भारत पाकिस्तान में एशिया कप खेलने नहीं आएगा, तो हम भी टी-20 विश्व कप का विरोध करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार यह बात सामने आ रही है कि भारत की धमकी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यूएई में “एशिया कप 2020″ के आयोजन के लिए तैयार हो गया है।

एशिया कप 2020 का आयोजन पाकिस्तान में होगा या नहीं इस पर अभी भी संशय बना हुआ है, लेकिन खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में करने के लिए तैयार हो गया है। बीसीसीआई ने कहा था कि टीम इंडिया एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी।

India refuse pakistanमिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि भारतीय टीम किसी भी हालत में एशिया कप में हिस्सा नहीं लेती, यदि इसका आयोजन पाकिस्तान में किया जाता। अब इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में होगा और टीम इंडिया इसमें शामिल होंगी। एशिया कप के तटस्थ स्थल पर आयोजन पर मुहर एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की बैठक में लगाई जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

एशिया कप 2020 का आयोजन इस साल सितंबर में होना है। टी-20 विश्व कप को देखते हुए यह टूर्नामेट इस बार टी-20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। इस साल अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

भारत के इनकार के बाद पाकिस्तान पस्त, यूएई में हो सकता है एशिया कप Read More

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय

world games athlete of the year
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। वे यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्हें 1994 77 वोट मिले, जबकि कुल 705,610 वोट पड़े। द वर्ल्ड गेम्स ने गुरुवार को विजेता की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘भारतीय हाकी की सुपरस्टार रानी ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019′ हैं।’’ हॉकी इंडिया ने इस पुरस्कार के लिए रानी को बधाई दी। यूक्रेन की कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर, जबकि कनाडा की पावरलिफ्टर रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले साल एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने वालीं मारिया चर्नोवा-जियोर्जी पटारिया की रूसी जोड़ी को यह पुरस्कार मिला था। इन्हें कुल 159,348 वोट मिले थे।
  • रानी रामपाल ने कहा- यह देखकर अच्छा लगता है, जब  देश के साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है
  • इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश का चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला है

इस पुरस्कार के लिए वोटिंग जनता करती है। यह अवॉर्ड खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन, सामाजिक प्रतिबद्धता और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है। शुरुआत में 25 खेलों से 25 खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) को नामित किया गया था। वोटिंग के अंतिम राउंड में खिलाड़ियों की संख्या घटकर दस रह गई थी।

world games athlete of the year

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

world games athlete of the year

रानी ने कहा- हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे

न्यूजीलैंड दौर पर गई रानी ने यह सम्मान हासिल करने के बाद कहा, ‘‘यह पुरस्कार पाना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है। यह पुरस्कार मेरी टीम और देश को जाता है। यह देखकर अच्छा लगता है, जब देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है। मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। हमारी टीम के लिए 2019 शानदार साल रहा, क्योंकि हमने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया और हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे।’’

रानी भारत के लिए 240 मैच खेल चुकी हैं

इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला। रानी भारत के 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं। रानी की अगुआई में ही भारत ने तीसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय Read More

राजनीति के कोर्ट में दिखेंगी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, अपनी बहन चंद्रांशु के साथ BJP में हुईं शामिल

बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल ने सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है. साइना नेहवाल अपनी बहन चंद्रांशु नेहवाल के साथ बीजेपी में शामिल हुईं. भाजपा में शामिल होने के बाद साइना ने कहा, ”आज मैं ऐसी पार्टी ज्वाइन किया, जो देश के लिए इतना करती हैं. नरेंद्र मोदी सर दिन रात देश के लिए इतना मेहनत करते हैं. अभी मेरे लिए सबकुछ मेरे लिए नया है, लेकिन मुझे सब कुछ अच्छा लग रहा है. नरेंद्र सर खेलो को बढ़ावा देते हैं, खेलो इंडिया जैसे प्रोत्साहन के लिए काम करना शुरू किया है.” उन्होंने कहा, ”मैं बहुत हार्ड वर्किंग हूं. मैं मोदी जी के साथ देश के लिए कुछ करना चाहती हूं. मुझे राजनीति पसंद है. खेलो इंडिया से युवाओं को खेलने का मौका मिलता है. मोदी जी से मैं बहुत प्रेरित हूं.”
हरियाणा में जन्मी 29 साल की साइना नेहवाल भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी है, जिनकी फैन फॉलोइंग कहीं ज्यादा है. बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर वन रह चुकीं साइना को राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड से नवाजा जा चुका है. अभी तक साइना ने कुल 24 अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं. वहीं, लंदन ओलिंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. वह साल 2009 में दुनिया की दूसरी और साल 2015 में दुनिया की पहले नंबर की खिलाड़ी बनी थीं.

  • बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल BJP में हुईं शामिल
  • बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर वन रह चुकीं हैं साइना
  • लंदन ओलिंपिक में जीता था ब्रॉन्ज मेडलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उनके ट्वीट के साथ, साइना नेहवाल को भाजपा के प्रति झुकाव के लिए देखा गया है. साल 2015 में साइना ने पीएम मोदी को अपना एक रैकेट भेंट किया था, जब वह वर्ल्ड बैडमिंटन रैकिंग में पहले पायदान पर आई थीं. उन्होंने कहा, ”मैंने वह रैकेट भेंट किया जिससे मैंने विश्व चैम्पियनशिप फाइनल खेला था. उन्होंने इसे स्वीकार किया और कहा कि वह इसे बेशकीमती तोहफों में रखेंगे जो उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर मिले हैं.”

राजनीति के कोर्ट में दिखेंगी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, अपनी बहन चंद्रांशु के साथ BJP में हुईं शामिल Read More

कोरोना वायरस ने बिगाड़ा Tennis का खेल; अब चीन नहीं, इस देश खेलने जाएगी भारतीय टीम

चीन में फैले कोराना वायरस (Coronavirus) का असर अब खेलों पर भी पड़ने लगा है. अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने फेड कप (Fed Cup) मैचों को चीन के बजाय अब कजाकिस्तान में आयोजित कराने का फैसला किया है. अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने कहा कि चीन (China) में होने वाले मैचों को कजाकिस्तान (Kazakhastan) स्थानांतरित किया गया है |

चीन में कोराना वायरस के कारण आपात चिकित्सा स्थिति पैदा होने के चलते एआईटीए ने आईटीएफ को पत्र लिखकर फेड कप टूर्नामेंट के स्थान को बदलने या इसे स्थगित करने का अनुरोध किया था. इस पत्र का जवाब आ गया है. एआईटीएफ महासचिव हिरणमय चटर्जी ने कहा, ‘आईटीएफ ने कहा है कि मैचों को कजाकिस्तान स्थानांतरित किया गया है.’ कोरोना वायरस से चीन में अब तक 56 लोगों की जान जा चुकी है |
फेड कप टेनिस टूर्नामेंट पहले चार फरवरी से डोंगुआन में होना था. अब यह मैच कजाकिस्तान में होगा. भारतीय टीम को सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के बिना ही इस टूर्नामेंट के लिए कजाकिस्तान का दौरा करना पड़ सकता है. सानिया को पिंडली की चोट के कारण आस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल के पहले दौर के मैच से हटना पड़ा था. फेड कप में सानिया के लिए टोक्यो ओलंपिक के लिए टिकट पाने का मौका है. वे चार साल बाद भारतीय फेड कप टीम में लौटी हैं |

कोरोना वायरस ने बिगाड़ा Tennis का खेल; अब चीन नहीं, इस देश खेलने जाएगी भारतीय टीम Read More

INDvsENG : अश्विन-जयंत का जादू चला, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 246 रन से हराया, विराट मैन ऑफ द मैच, सीरीज में 1-0 से आगे

ravichandran-ashwin_650x400_51479698023विशाखापटनम: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के तहत विशाखापटनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में विशाल अंतर से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पांचवें दिन इंग्लैंड की टीम 405 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लंच के बाद 158 रन पर ही ढेर हो गई. इस प्रकार टीम इंडिया को 246 रनों से बड़ी जीत हासिल हो गई. जॉनी बेयरस्टॉ (34) रन पर नाबाद रहे. टीम इंडिया की ओर से दोनों ऑफ स्पिनर आर अश्विन और जयंत यादव ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए. इंग्लैंड की उम्मीदें जो रूट से थीं, जिन्होंने विराट के हाथों जीवनदान पाने के बाद 25 रन बनाए, लेकिन आगे टिक नहीं पाए. विराट कोहली को मुश्किल विकेट पर पहली पारी में 167 रन और दूसरी पारी में 81 रन की अहम पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मोहाली में 26 नवंबर से खेला जाएगा. (जयंत यादव के जीवन में दो मां का रहा है अहम रोल)

इंग्लैंड का विकेट पतन : 1/75 (हसीब हमीद- 25), 2/87 (एलिस्टर कुक- 54), 3/92 (बेन डकेट- 0), 4/101 (मोईन अली- 2), 5/115 (बेन स्टोक्स- 6), 6/115 (जो रूट- 25), 7/129 (आदिल राशिद- 4), 8/143 (जफर अंसारी- 0), 9/158 (स्टुअर्ट ब्रॉड- 5), 10/158 (जेम्स एंडरसन- 0)

विराट ने रूट को दिया जीवनदान, नहीं उठा पाए फायदा
टीम इंडिया ने रविवार को चौथे दिन के खेल के अंतिम ओवर में जमकर खेल रहे एलिस्टर कुक (54) को आउट कर बड़ी सफलता हासिल की थी, वहीं सोमवार सुबह भी उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि दिन के तीसरे और पारी के 63वें ओवर में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अश्विन की गेंद पर जो रूट को जीवनदान दे दिया. उन्होंने लेग स्लिप पर रूट का कैच छोड़ा. इसके बाद अश्विन ने 87 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड टीम को तीसरा झेटका महज 5 रन बाद ही दे दिया और बेन डकेट बिना खाता खोले ही विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को कैच दे बैठे. इंग्लैंड के स्कोर में 9 रन ही जुड़े थे कि रवींद्र जडेजा की फिरकी ने कमाल किया और मोईन अली गच्चा खा गए. अली ने बैकवर्ड शॉर्ट लेग पर कप्तान कोहली को कैच थमाया.

इंग्लैंड को पांचवां झटका ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने दिया. यादव की फुल लेंथ गेंद पर बेन स्टोक्स चकमा खा गए और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गिल्लियां उड़ा गई. स्टोक्स ने 6 रन बनाए. इंग्लैंड की उम्मीदें जो रूट से थीं, लेकिन वह भी जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और मोहम्मद शमी ने उन्हें विकेटों के सामने पकड़ लिया और अंपायर ने पगबाधा आउट करार दिया. रूट ने रीव्यू भी लिया, लेकिन उससे भी उन्हें मदद नहीं मिल सकी. मोहम्मद शमी ने आदिल राशिद को सातवें विकेट के रूप में अपना दूसरा शिकार बनाया. आठवां विकेट अश्विन ने लिया, तो जयंत यादव ने अंतिम दोनों विकेट झटके.

विदेशी टीम चौथी पारी में 276 रन का ही कर पाई पीछा
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने जो लक्ष्य रखा है, वह लगभग असंभव है, क्योंकि भारतीय धरती पर किसी भी विदेशी टीम के चौथी पारी के स्कोर पर एक नजर डालें, तो वह 5 विकेट पर 276 रन रहा है, जो वेस्टइंडीज ने नवंबर, 1987 में भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में बनाया था और जीत दर्ज कर ली थी. इसके बाद न्यूजीलैंड की ओर से अहमदाबाद टेस्ट, 2003 में बनाए गए 6 विकेट पर 272 रन हैं, जो ड्रॉ रहा था. ऐसे में विशाखापटनम के टर्न लेते विकेट पर इंग्लैंड को करिश्माई बल्लेबाजी ही जीत दिला सकती है. अन्यथा हार तय है.

चौथे दिन विराट रिकॉर्ड से चूक गए थे
विराट ने विशाखापटनम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 167 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 81 रन पर ही आउट हो गए. इस तरह उन्हें मायूस होना पड़ा… विराट कोहली से पहले पांच भारतीय बल्लेबाज ऐसे रहे, जो अपने 50वें टेस्ट की किसी एक पारी में ही शतक लगा पाए थे. इनमें पाली उमरीगर (112), गुंडप्पा विश्वनाथ (124, 31), सुनील गावस्कर (13, 221), कपिल देव (13, 100*) और वीवीएस लक्ष्मण (178 रन) शामिल हैं.

बतौर कप्तान शतकों का रिकॉर्ड
कप्तान कोहली ने कप्तान के रूप में शतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. उन्होंने कप्तान के तौर पर अब तक 7 शतक लगा दिए हैं, जबकि सचिन के नाम भी 7 शतक ही हैं. कोहली फिलहाल मो. अजहरुद्दीन (9 शतक) और सुनील गावस्कर (11 शतक) से पीछे हैं.

चौथा दिन : इंडिया 204 पर सिमटी, रखा 405 का लक्ष्य
चौथे दिन टीम इंडिया की पारी 204 रन पर ही सिमट गई. विराट कोहली के 50वें टेस्ट में दूसरी पारी में भी शतक बनाकर रिकॉर्ड कायम करने से चूकने के बाद टीम टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया. हालांकि टीम इंडिया ने पहली पारी में मिली 204 रनों की बढ़त के सहारे 405 रन का लक्ष्य रखने में कामयाब रही. इसके बाद इंग्लैंड ने विशाल लक्ष्य के दबाव में नहीं आते हुए शानदार शुरुआत की. लंबे इंतजार के बाद आर अश्विन को 75 रन के स्कोर पर सफलता मिली, जब उन्होंने ओपनर हसीब हमीद को 25 के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट कर दिया. हमीद ने कुक के साथ 75 रन जोड़े. दिन के अंतिम ओवर में रवींद्र जडेजा ने एलिस्टर कुक को 54 रन पर आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया. इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में स्टुअर्ट ब्रॉड और आदिल राशिद ने 4-4 विकेट, वहीं जेम्स एंडरसन और मोईन अली ने एक-एक विकेट लिया.

टीम इंडिया का विकेट पतन : 1/16 (मुरली विजय- 3), 2/17 (लोकेश राहुल- 10), 3/40 (चेतेश्वर पुजारा-1), 4/117 (अजिंक्य रहाणे-26), 5/127 (आर अश्विन- 7), 6/130 (ऋद्धिमान साहा- 2), 7/151 (विराट कोहली- 81), 8/162 (रवींद्र जडेजा- 14), 9/162 (उमेश यादव- 0), 10/204 (मोहम्मद शमी- 19)

तीसरा दिन : अश्विन के पंजे में फंसे अंग्रेज
इंग्लैंड की टीम तीसरे दिन 255 रन पर ही ऑलआउट हो गई. वह फॉलोऑन में फंस गई थी, लेकिन टीम इंडिया ने गेंदबाजों को आराम देने और दो से अधिक दिन का खेल बचा होने के कारण बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन वह शुरुआती दौर में मुश्किल में फंस गई, जब उसके 40 रन पर ही 3 विकेट लौट गए. मुरली विजय (3), लोकेश राहुल (10) और पहली पारी के शतकवीर चेतेश्वर पुजारा (1) ने निराश किया. हालांकि बाद में कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभाला और मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. दोनों स्कोर को 3 विकेट पर 98 रन तक पहुंचा दिया. भारत ने पहली पारी की 200 रन की बढ़त को मिलाकर कुल 298 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली. पिच के मिजाज को देखते हुए 350 रन से अधिक का कोई भी लक्ष्य इंग्लैंड के लिए बेहद मुश्किल होगा.

सुबह इंग्लैंड ने दूसरे दिन के स्कोर 5 विकेट पर 103 रन से पारी को आगे बढ़ाया. उसके शुक्रवार के नाबाद बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ और बेन स्टोक्स ने लंच से कुछ देर पहले तक जमकर बल्लेबाजी की और ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया को विकेट के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा, लेकिन टीम का स्कोर 190 तक पहुंचा ही था कि बेयरस्टॉ ने एकाग्रता खो दी. फिर तो उनके विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया और देखते ही देखते पूरी टीम 255 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 70 रन बनाए और जॉनी बेयरस्टॉ के साथ 110 रन की साझेदारी की. बेयरस्टॉ और जो रूट ने 53-53 रन, तो आदिल राशिद ने 32 रनों का योगदान दिया. टीम इंडिया की ओर से आर अश्विन ने 29.5 ओवर में 67 रन देकर 5 विकेट, तो मोहम्मद शमी, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा और जयंत यादव ने एक-एक विकेट चटकाया. अश्विन ने 22वीं बार पारी में 5 या अधिक विकेट लिए हैं.

दूसरा दिन : अश्विन छाए, कोहली दोहरे शतक से चूके
दूसरे दिन टीम इंडिया के फैन्स को उम्मीद थी कि कप्तान विराट कोहली दोहरा शतक लगाएंगे, लेकिन वह 267 गेंदों में 167 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने पारी में 18 चौके लगाए. उनके अलावा अश्विन ने 58, तो जयंत यादव ने 35 रनों की पारी खेली, जबकि पहले दिन चेतेश्वर पुजारा ने 119 रन बनाए थे. इस प्रकार भारत की पहली पारी 455 रनों पर समाप्त हो गई. इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, मोईन अली ने 3-3 विकेट, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट चटकाया. चायकाल के समय तक इंग्लैंड ने एक विकेट पर 34 रन बना लिए थे.

गेंदबाजी में भारत की ओर से आर अश्विन ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल किया और इंग्लैंड के दो विकेट झटके. टीम इंडिया को पहली सफलता तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिलाई और कप्तान एलिस्टर कुक (2) को बोल्ड कर दिया, जबकि हसीब हमीद को जयंत यादव के वाइड थ्रो पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने शानदार तरीके से रनआउट किया. हमीद ने 13 रन बनाए और जो रूट के साथ 47 रन की साझेदारी की. रूट का साथ देने आए बेन डकेट अधिक देर नहीं टिक पाए और 5 रन के निजी स्कोर पर अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए. इंग्लैंड ने 72 रन पर ही 3 विकेट खो दिए. स्कोर में 7 रन और जुड़े थे कि अश्विन ने जो रूट को उमेश यादव के हाथों कैच करा दिया. रूट ने 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली. 80 रन पर इंग्लैंड ने पांचवां विकेट खो दिया. जयंत यादव ने अपना पहला टेस्ट विकेट डीआरएस के माध्यम से हासिल किया. उन्होंने मोईन अली को पगबाधा आउट करके पैवेलियन भेजा.दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 103 रन बना लिए थे.

पहला दिन : पुजारा-कोहली का जलवा
दूसरे टेस्ट के पहले दिन के खेल का मुख्य आकर्षण विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी रही. खासतौर से पुजारा ने जिस तरह से विकेट के चारों ओर शॉट लगाए, वह दर्शनीय रहा. इतना ही नहीं उन्होंने स्वभाव के विपरीत दो छक्के भी जड़े और हां उन्होंने अपना शतक दूसरे छक्के से ही पूरा किया. हालांकि टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 6 के स्कोर पर ही गौतम गंभीर की जगह चोट के बाद वापसी कर रहे लोकेश राहुल का विकेट गंवा दिया. उसे दूसरा झटका भी जल्दी ही लग गया, जब राजकोट के शतकवीर ओपनर मुरली विजय भी टेस्ट में 3000 रन पूरे करने के बाद 20 के निजी स्कोर पर जेम्स अंडरसन का शिकार हो गए. ऐसे में चेतेश्वर पुजारा का साथ देने आए कप्तान विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 226 रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की. हालांकि कोहली को 56 के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला|

Source: NDTV इंडिया

INDvsENG : अश्विन-जयंत का जादू चला, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 246 रन से हराया, विराट मैन ऑफ द मैच, सीरीज में 1-0 से आगे Read More

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चोट के चलते रोहित-शिखर बाहर, पांड्या को मिली जगह

hardik-pandya-s_147808004363_650x425_110216031827इंग्लैंड के खिलाफ 9 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. केएल राहुल, शिखर धवन और रोहित शर्मा चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार भी अभी चोट से नहीं उभरे हैं. गौतम गंभीर की टीम में जगह बरकरार है और ईशांत शर्मा की टीम में वापसी हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले गंभीर ने इंदौर में हुए आखिरी टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया|

टीम में हार्दिक पांड्या, करुण नायर और जयंत यादव को शामिल किया गया है. ये टीम पहले दो टेस्ट के लिए चुनी गई है.

टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में 9-13 नवंबर के बीच होने वाले टेस्ट से सीरीज का आगाज होगा और भारतीय टीम 5 नवंबर से राजकोट में अभ्यास शुरू करेगी. इसके बाद 17-12 नवंबर के बीच विशाखापट्टनम में दूसरा, 26-30 नवंबर के बीच मोहाली में तीसरा, 8-12 दिसंबर के बीच मुंबई में चौथा और 16-20 दिसंबर के बीच चेन्नई में पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाना है|

इंग्लैंड से पिछली तीनों टेस्ट सीरीज हारा है भारत
आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद भारतीय टीम के लिए यह श्रृंखला किसी परीक्षा के समान होगी, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ पिछली तीन टेस्ट श्रृंखलाओं में भारत को हार मिली है|

टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, गौतम गंभीर, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, हार्दिक पंड्या, उमेश यादव, करुण नायर, अमित मिश्रा, रिद्धिमान साहा और चेतेश्वर पुजारा|

 

 

Source: Aaj Tak

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चोट के चलते रोहित-शिखर बाहर, पांड्या को मिली जगह Read More

मीरपुर वनडे : बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 34 रनों से हराया

msid-54774825width-400resizemode-4mashrafeमीरपुर
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने शेरे बांग्ला नैशनल स्टेडियम में रविवार को हुए दूसरे वनडे इंटरनैशनल मैच में इंग्लैंड को 34 रनों से हरा दिया। बांग्लादेश ने 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी 44.4 ओवरों में 204 रनों पर समेट दी। कप्तान मशरफे मुर्तजा बांग्लादेश की जीत के नायक रहे। मुर्तजा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज-तर्रार पारी खेलकर बांग्लादेश को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और उसके बाद इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखाकर उनकी पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड के पिछले प्रदर्शनों को देखते हुए 239 रनों के लक्ष्य को चुनौतीपूर्ण तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन 10 ओवरों के अंदर 26 रन तक पहुंचते-पहुंचते चार विकेट गंवाने के बाद जरूर यह सामान्य सा स्कोर चुनौतीपूर्ण लगने लगा था। मुर्तजा ने दोनों सलामी बल्लेबाजों जेसन रॉय (13) और जेम्स विंस (5) को आउट कर बांग्लादेश को शुरुआती सफलता दिलाई। इस बीच शाकिब अल हसन ने बेन डकेट को शून्य के निजी योग पर पविलियन की राह दिखाई। बेन स्टोक्स भी संघर्ष करते नजर आए और खाता खोले बगैर मुर्तजा का तीसरा शिकार हो पविलियन लौटे।

इसके बाद जॉनी बेयरस्टो (35) को कप्तान जोस बटलर (57) का साथ मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 79 रन जोड़े और इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। तस्कीन अहमद ने यहां बेयरस्टो के रूप में इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने यहां जबरदस्त वापसी की और इंग्लैंड को संभलने का मौका दिए बगैर मोइन अली (3) और क्रिस वोक्स (7) के विकेट चटका डाले। तस्कीन अहमद ने 57 गेंदों पर सात चौकों के साथ अर्धशतक बनाकर जमे हुए बटलर को आउट कर इंग्लैंड को करारा झटका दे दिया।

 

 

Source: navbharattimes

मीरपुर वनडे : बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 34 रनों से हराया Read More

कोहली और रहाणे की रिकॉर्ड पारी, भारत ने पांच विकेट पर 557 रन बनाए

viratrahane09इंदौर: कप्तान विराट कोहली के दूसरे दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी पांच विकेट पर 557 रन बनाने के बाद घोषित की.

कोहली ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 211 रन बनाए. रहाणे ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 188 रन बनाए जिससे भारत ने अपनी स्थिति काफी मजबूत की.

दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं. मार्टिन गुप्टिल 17 जबकि टॉम लैथम छह रन बनाकर खेल रहे हैं.

कोहली ने 366 गेंद की अपनी पारी के दौरान 20 चौके मारे जबकि रहाणे ने 381 गेंद का सामना करते हुए 18 चौके और चार छक्के जड़े.

कोहली के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे रोहित शर्मा (63 गेंद में नाबाद 51) और रविंद्र जडेजा (नाबाद 17) ने कप्तान के पारी घोषित करने से पहले 59 गेंद में छठे विकेट के लिए 53 रन की अटूट साझेदारी की. रोहित का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है.

आज का दिन कोहली और रहाणे के नाम रहा. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 365 रन जोड़े जो भारत की ओर से चौथे विकेट की सर्वश्रेष्ठ और कुल पांचवीं सर्वोच्च साझेदारी है. कोहली ने इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ नार्थ साउंड में 200 रन जबकि रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमसीजी में 147 रन के अपने पिछले सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ा. कोहली इसके साथ कप्तान के रूप में दो दोहरे शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने.

केट गंवाया. दोंनो ने चौथे विकेट के लिए भारत की ओर से रिकॉर्ड साझेदारी की. दोनों ने सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की जनवरी 2004 में एससीजी में 353 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ा.

ऑफ स्पिनर जीतन पटेल (120 रन पर दो विकेट) ने टी के बाद कोहली को पगबाधा आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. कोहली और रहाणे ने आठ घंटे से नौ मिनट कम की साझेदारी के दौरान 673 गेंद का सामना किया. कोहली 539 मिनट तक क्रीज पर रहे.

कोहली के आउट होने के बाद रहाणे भी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (113 रन पर दो विकेट) की ऑफ साइड से बाहर जाती गेंद को खेलने की कोशिश में विकेटकीपर बीजे वाटलिंग को कैच दे बैठे और 12 रन से दोहरा शतक चूक गए. रहाणे ने अपने 29वें टेस्ट में आठवां शतक पूरा किया.

इससे पहले कोहली ने मैट हेनरी की गेंद को लांग लेग पर एक रन के लिए खेलकर 347 गेंद में अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा किया.

कोहली और रहाणे ने दूसरे सत्र की शुरूआत से ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को निशाना बनाया. दोनों को न्यूजीलैंड के तेजी गेंदबाजी और स्पिन मिश्रित आक्रमण के सामने कोई परेशानी नहीं हुई. इस जोड़ी ने सबसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से चौथे विकेट की सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की 281 रन की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी को पीछे छोड़ा जो अहमदाबाद में 1999 में बनी थी.

कोहली हालांकि जब दोहरे शतक से छह रन दूर थे तब हेनरी ने उनके खिलाफ पगबाधा की जोरदार अपील की लेकिन अंपायर से इसे ठुकरा दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से यह 300 से अधिक रन की सिर्फ दूसरी साझेदारी है. चौथे विकेट के लिए यह भारत की दूसरी तिहरी शतकीय साझेदारी है.

कल दूसरे सत्र में 100 रन के स्कोर पर चेतेश्वर पुजारा का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरी कोहली और रहाणे की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को बुरी तरह हताश करते हुए तीन सत्र में एक भी विकेट नहीं गिरने दिया.

न्यूजीलैंड का कोई भी गेंदबाज कोहली और रहाणे की जोड़ी पर ऐसी पिच पर कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाया है जिस पर कल की तुलना में आज बल्लेबाजी करना आसान लग रहा है.

रहाणे ने दिन की शुरूआत 79 रन से की और हैनरी ने सिर्फ 10 ओवर पुरानी नई गेंद से उन्हें कई शॉर्ट गेंद फेंकी. रहाणे हालांकि ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एक रन के साथ 29वें मैच में 210 गेंद में अपना आठवां शतक पूरा करने में सफल रहे. वह कोहली के बाद सीरीज में शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं.

रहाणे ने इस बीच बोल्ट पर चौका भी जड़ा लेकिन अगली शॉर्ट गेंद से नजर हटा ली जो उनके हेलमेट पर लगी.

कोहली 103 रन से आगे खेलने उतरे और उन्होंने कट और स्ट्रेट ड्राइव से हेनरी पर लगातार दो चौके जड़े.

भारत ने पहले घंटे में 14 ओवर में 46 रन जोड़े. रहाणे ने स्पिनर जीतन पटेल पर अपना दूसरा छक्का जड़ा जबकि बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया.

 

 

Source: ABP

कोहली और रहाणे की रिकॉर्ड पारी, भारत ने पांच विकेट पर 557 रन बनाए Read More

कोलकाता टेस्‍ट की नाकामी के बाद खतरे में है टीम इंडिया में शिखर धवन का स्‍थान !

shikhar-dhawan_650x400_71449373588कोलकाता टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शिखर धवन का बल्ला नाकाम रहा. पहली पारी में वे सिर्फ 1 रन बना पाएOK वहीं दूसरी पारी में 17 रन बनाकर वे ट्रेंट बोल्ट की गेंद का शिकार हुए. कोलकाता टेस्ट मैच से पहले लोकेश राहुल के घायल होने के कारण शिखर को मौका मिला मगर यहां दोनों पारी में मिली नाकामी ने अब टीम इंडिया में उनकी जगह पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.

बीसीसीआई में मौजूद सूत्रों के मुताबिक अब काफी समय तक शिखर को टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाज़ी करते नहीं देखा जाएगा. टीम मैनेजमेंट लोकेश राहुल और मुरली विजय को टीम की सलामी जोड़ी के रूप में देख रही है. अब शिखर को फिर से घरेलू क्रिकेट में लौटना होगा और अपने आप को साबित करना होगा, ठीक वैसे ही जैसे कि गौतम गंभीर ने किया है.
गौतम गंभीर को टीम में तीसरे सलामी बल्लेबाज़ के रूप में चुना गया है और अब वही टीम में शिखर की जगह लेने के प्रबल जावेदार हैं. सूत्रों की मानें तो जब लोकेश राहुल चोटिल हुए तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खास तौर पर गौतम गंभीर को टीम में शामिल करने के लिए कहा था. कोहली का मानना है कि गोतम गंभीर स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ़ बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं और वो भारत में आने वाले टेस्ट मैचों के लिए टीम की रणनीति का अहम हिस्सा बन सकते हैं. इतना ही नहीं, विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच किसी भी मनमुटाव की बात को बीसीसीआई के अधिकारियों ने सिरे से नकार दिया है.

दूसरी ओर शिखर धवन स्पिन के खिलाफ़ इतना मज़बूत नहीं है और कई बार स्पिन गेंदबाज़ों के शिकार बने हैं. ऐसा नहीं कि शिखर को मौके नहीं मिले हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वो मौकों का फायदा नहीं उठा पाए हैं. शिखर धवन के करीबी लोगों का मानना है कि इस समय टीम इंडिया के इस ओपनर को मैदान पर अपनी तैयारियों के साथ साथ दिमागी तौर पर भी अपने आप को निखारना होगा.

 

Source: NDTV

 

कोलकाता टेस्‍ट की नाकामी के बाद खतरे में है टीम इंडिया में शिखर धवन का स्‍थान ! Read More