बारामूला में सेना कैंप पर आतंकी हमला : एक जवान शहीद, आतंकी संभवत: भागने में कामयाब रहे

baramulla-attack-650_650x400_41475437482नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले के बाद सेना का सर्च अभियान जारी है. दरअसल, रविवार की रात सेना और बीएसएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ. इस हमले में एक बीएसएफ जवान शहीद और एक घायल हुआ है.

सूत्रों के मुताबिक, दो घंटे तक भारी फायरिंग के बाद आतंकी (जिनकी संख्या तीन से चार हो सकती है) भाग गए. फिलहाल इलाके को घेरे में लेकर तलाशी अभियान जारी है. बारामूला हाइवे को सील कर दिया गया है.

आतंकवादियों ने बारामूला में सेना के 46 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप और इसी से सटे बीएसएफ कैंप पर दो गुटों में लगभग 10.30 बजे हमला किया. इसके बाद भारी गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनी गईं. यह जगह श्रीनगर से 60 किलोमीटर दूर है.

राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को बारामूला की सुरक्षा स्थिति के बारे में सूचित कर दिया गया है.

सूत्रों का कहना है आतंकवादी बीएसएफ शिविर के किनारे तक प्रवेश करने में कामयाब रहे, लेकिन उन लोगों को उरी हमले के बाद हाई अलर्ट पर चल रही सेना और बीएसएफ की भारी फायरिंग का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने झेलम नदी की ओर से घुसपैठ की.

गौरतलब है कि बीते 29 सितंबर को सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम देने की खबर दी थी. भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी लॉन्‍च पैड्स की गई सर्जिकल स्‍ट्राइक्‍स में लगभग 34 आतंकवादी मारे गए थे.

बता दें कि पाकिस्तान के हथियारबंद आतंकियों ने 18 सितंबर को सेना के उरी शिविर में हमला किया था, जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे. हालांकि, भारतीय सेना ने इस मुठभेड़ में पाकिस्तान से आए चार आतंकवादियों को भी मार गिराया गया था.

Source: NDTV
बारामूला में सेना कैंप पर आतंकी हमला : एक जवान शहीद, आतंकी संभवत: भागने में कामयाब रहे Read More

वुहान ओपन : सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी फाइनल में हारी, तीसरा खिताब जीतने से चूकी

sania-barbora_650x400_61474716120वुहान: भारत की सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा को वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्स के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इस प्रकार वह तीसरा खिताब जीतने से चूक गईं. उन्हें बेथानी मैटेक-सैंड्स और लूसी सैफारोवा की जोड़ी ने 1-6, 3-6 से हराया.

सिनसिनाटी ओपन और पैन पैसिफिक खिताब जीतने के बाद तीसरी वरीयता प्राप्त सानिया-बारबरा की जोड़ी की निगाहें तीसरे खिताब पर थीं, लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया.
सानिया ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस का साथ छोड़कर स्ट्रायकोवा के साथ जोड़ी बनाई है. तब से इस जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. इस जोड़ी का पहला टूर्नामेंट सिनसिनाटी ओपन था जहां इन्होंने हिंगिस और कोको वानडेवेघे की जोड़ी को फाइनल में मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।.

सानिया-स्ट्रायकोवा की जोड़ी ने अभी तक सिर्फ दो मैच ही गंवाए हैं. इस जोड़ी को अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल और अब वुहान ओपन के फाइनल में हार मिली है. पिछले सप्ताह ही इस जोड़ी ने टोक्यो में पैन पेसिफिक ओपन का खिताब अपने नाम किया जोकि इनका दूसरा खिताब था.

 

Source: NDTV

वुहान ओपन : सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी फाइनल में हारी, तीसरा खिताब जीतने से चूकी Read More

जवानों से वादा है कि PAK को हराने के लिए जी जान लगा देंगेः हॉकी कप्तान

sreejesh-29-09-2016-1475133676_storyimage-1भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा टक्कर का होता है, वो मैदान चाहे क्रिकेट का हो या फिर हॉकी का। दोनों मुल्कों के बीच इन दिनों तनाव बढ़ गया है और इस बीच हॉकी के मैदान पर ये दोनों टीमें भिड़ने वाली हैं। भारतीय कप्तान श्रीजेश ने कहा है कि उनका भारतीय जवानों से वादा है कि पाक को हराने के लिए वो जी-जान लगा देंगे।

मलेशिया में 20 से 30 अक्टूबर के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पी. आर. श्रीजेश ने कहा कि उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकर उरी हमले में शहीद हुए जवानों के बलिदान का बदला लेंगे। उन्होंने कहा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में वह पाकिस्तान को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

हांलाकि श्रीजेश ने उड़ी में हुए आतंकी हमले का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में पाकिस्तान से हारकर भारतीय सैनिकों को निराश नहीं करना चाहेगी। श्रीजेश ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान मैच में काफी रोमांच होता है। हम अपनी तरफ से 100 फीसदी प्रदर्शन करेंगे। हम हारकर अपने सैनिकों को निराश नहीं करना चाहते खासकर तब जबकि वे सीमा पर गोलीबारी में अपनी जान गंवाते हैं।’

आपको बता दे कि है कि 18 सितंबर को उत्तरी कश्मीर के उड़ी शहर में आतंकवादियों ने सेना के मुख्यालय में घुसकर हमला किया था। इस हमले में 19 जवान शहीद हो गए और 17 अन्य घायल हुए। हमले में पाकिस्तान से आए आतंकियों का हाथ होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

 

 

Source: Hindustan

जवानों से वादा है कि PAK को हराने के लिए जी जान लगा देंगेः हॉकी कप्तान Read More

2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर 2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर

gautam-gambhir-11-580x395नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में गौतम गंभीर की दो साल बाद वापसी हो गई है. उन्हें कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में  दाईं हैमस्ट्रिंग से चोटिल हुए बल्लेबाज केएल राहुल (38) की जगह कोलकाता में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए चुना गया है. टीम में हुए सलेक्शन से खुद गौतम गंभीर भी खुश है और उन्होंने इसका इज़हार अपने सोशल मीडिया पेज पर किया.

गंभीर ने अपने ट्विटर पर लिखा कि, ‘देश के लिए फिर से खेलने से बेहतर कुछ नहीं होता. टेस्ट क्रिकेट, सफेद ड्रेस, लाल गेंद और फिर से भारत की कैप. शुक्रिया बीसीसीआई, आप सभी का मेरे लिए दुआएं करने के लिए भी शुक्रिया.’

इसके अलावा गंभीर ने एक और ट्वीट कर कहा, ‘डेब्यू करने वाले खिलाड़ी जैसा उत्साह, अनुभवी होने का यकीन, नए की तरह बैचेनी…मैं इस वक्त ये सब महसूस कर रहा हूं. ईडेन बहुत सारी महत्वकांक्षाओं के साथ मैं आ रहा हूं.’

गौतम गंभीर ने पूरे 2 साल बाद टीम इंडिया  में वापसी की है. हाल में दलीप ट्रॉफी के दौरान गंभीर ने अपने बल्ले का दम दिखाकर चयनकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित किया था. गंभीर ने दलीप ट्रॉफी की पांच पारियों में 71.20 के औसत से 356 रन बनाए थे. जबकि इससे पहले 34 साल के गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था जहां चार पारियों में वो महज 25 रन बनाने में कामयाब हो पाए थे.

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 30 तारीख से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए गए हैं. चोटिल सलामी बल्लेबाज के एल राहुल और चिकनगुनिया के कारण पहले टेस्ट से बाहर होने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया है. जबकि इनकी जगह गौतम गंभीर और हरियाण के ऑफ स्पिनर जयंत यादव को टीम में जगह मिली है. गंभीर अगले दोनों टेस्ट में टीम के साथ रहेंगे जबकि जयंत को कोलकाता टेस्ट के लिए टीम में जगह मिली है.

कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान केएल राहुल (38) की दाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था जिससी वजह से वो फील्डिंग भी नहीं कर पाए थे. गंभीर ने हाल ही खत्म हुए पिंक बॉल टेस्ट में टलीप ट्रॉपी में शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने के लिए दस्तक दी थी.

टीम के कोच अनिल कुंबले गंभीर को टीम में जगह देने के मूड में थे और उन्होंने ही गंभीर का नाम आगे बढ़ाया था. गंभीर ने बैंगलोर के NCA में अपना फिटनेस टेस्ट भी दे दिया था.

 

 

Source: ABP

2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर 2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर Read More

LIVE कानपुर टेस्ट: न्यूजीलैंड की जोरदार शुरुआत, गुप्टिल की बेजोड़ बैटिंग

new-zealandकानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के 318 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुआत की है। लाथम और गुप्टिल क्रीज पर हैं। इससे पहले भारतीय टीम सभी विकेट खोकर 318 रन ही बना सकी। पहले दिन के स्कोर में टीम इंडिया ने 27 रन जोड़े। अंतिम विकेट उमेश यादव (9 रन) के रूप में गिरा। रवींद्र जडेजा ने 44 बॉल में शानदार 42 रन बनाए।न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और सेंटनर ने जोरदार बॉलिंग की। दोनों को 3-3 विकेट मिले, जबकि वागनर को दो विकेट मिले।

अच्छी शुरुआत के बाद गिरे विकेटो

इससे पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत औसत रही। उसे पहला झटका 42 रन के टीम स्कोर पर लोकेश राहुल के रूप में लगा। राहुल को सेंटनर ने वॉटलिंग के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद मुरली विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 112 रन की पार्टनरिशप की। खतरनाक होती जोड़ी को सेंटनर ने तोड़ा। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (62 रन) को अपनी ही बॉल पर कैच आउट किया। इसके बाद मुरली विजय (65) को सोढ़ी ने पवेलियन भेजा।

पुजारा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान विराट कुछ खास नहीं कर सके। वे 9 रन बनाकर वागनर की बॉल पर चलते बने। रहाणे को 18 रन के निजी स्कोर पर क्रेग ने आउट किया। जब रहाणे आउट हुए तो टीम का स्कोर 209 रन था।

रोहित शर्मा और अश्विन ने जोड़े 52 रन

रहाणे और विराट के जल्दी आउट होने के बाद टीम इंडिया संकट में दिखाई दे रही थी, लेकिन रोहित शर्मा और अश्विन ने छठे विकेट के लिए 52 रन जोड़कर भारत का स्कोर 250 रन के पार पहुंचा दिया। फिफ्टी की ओर बढ़ रहे रोहित (35) को सेंटनर ने आउटकर भारत को छठा और अश्विन (40) को बोल्ट ने आउट कर 7वां झटका दे दिया। इसके बाद साहा और शमी बिना खाता खोले आउट हुए।

भारत: मुरली विजय, लोकेश राहुल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड:टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियम्सन, रॉस टेलर, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, बीजे वॉटलिंग, मार्क क्रेग, नेल वागनर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

source: IBN

LIVE कानपुर टेस्ट: न्यूजीलैंड की जोरदार शुरुआत, गुप्टिल की बेजोड़ बैटिंग Read More

इन पांच कारणों से कीवी टीम से ऐतिहासिक 500वां टेस्ट जीतेगा भारत

virat650_092216100550भारतीय टीम कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में अपना 500वां टेस्ट खेल रही है. इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के साथ ही घरेलू सीजन की शुरुआत हो गई है जहां भारत को 13 टेस्ट खेलने हैं. ग्रीन पार्क पर भारत पिछले 33 सालों से नहीं हारा है. साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू पिचों पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है. लिहाजा मजबूत बल्लेबाजी और टर्न लेती पिचों पर फिरकी के फन के उस्तादों से सजी टीम इंडिया इस ऐतिहासिक टेस्ट को जरूर जीतेगी बशर्ते मौसम साथ दे, ऐसा हम मानते हैं. चलिए आपको बताते हैं वो पांच कारण क्यों हमारा ऐसा मानना है कि टीम इंडिया सीरीज की शुरुआत ऐतिहासिक टेस्ट में जीत के साथ करेगी?

टर्न लेती पिच पर फिरकी की फांस
टीम इंडिया के तरकश में बेहतरीन स्पिनर्स हैं. न्यूजीलैंड के सामने सबसे बड़ी समस्या टर्न लेती भारतीय पिचों पर अश्विन, जडेजा और मिश्रा सरीखे फिरकी के उस्तादों के सामने न केवल अपने विकेट बचाए रखने की जद्दोजहद होगी बल्कि यहां उन्हें टीम इंडिया के सामने एक बड़ा टोटल भी खड़ा करना होगा. इतना ही नहीं जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरेगी तब उन्हें इसके धुरंधर बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट भी करना होगा जिससे वो मैच ड्रॉ कराने स्थिति तक भी पहुंचाने में कामयाब हो सकें. लेकिन यहां कीवी टीम कमजोर नजर आती है. भले ही उनके पास लेग स्पिनर ईश सोढ़ी, ऑर्थोडॉक्स ऑफ स्पिनर मार्क क्रेग और बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर की स्पिन तिकड़ी है लेकिन इन तीनों के पास कुल 98 टेस्ट विकेटों का अनुभव है.

सेंटनर और क्रेग पहली बार भारत के खिलाफ खेल रहे हैं तो सोढ़ी को टीम इंडिया के खिलाफ केवल एक मैच का अनुभव है. उसमें वो 21 ओवर्स में कोई विकेट नहीं ले सके थे. हालांकि सोढ़ी के पास 13 टेस्ट में 35 विकेट और सेंटनर के पास सात टेस्ट में 15 विकेट लेने का अनुभव जरूर हैं. इन तीनों में जिस एक गेंदबाज पर सभी की नजर टिकी होगी वो हैं क्रेग. 14 टेस्ट मैचों में 48 विकेट लेने वाले क्रेग भी पहली बार ही भारत के खिलाफ खेल रहे हैं लेकिन यहां एक बात याद रखने की है कि ऑफ स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज जरूर थोड़े कमजोर पड़ जाते हैं लिहाजा क्रेग के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को होशियार रहना होगा.

बल्ले के उस्तादों से भरमार टीम इंडिया
भारतीय टीम में जहां विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं. साथ ही अश्विन जैसा ऑलराउंडर भी मौजूद है. जो टेस्ट मैचों में 34.26 रनों की औसत से खेलता है. अब तक चार शतकीय और छह अर्धशतकीय पारी खेल चुका है.

एक साल से टेस्ट नहीं हारी टीम इंडिया
जहां भारत अपना 500वां टेस्ट खेल रहा है वहीं कीवी टीम का यह 413वां टेस्ट है. पिछले एक साल से भारतीय टीम ने एक भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया है. इस दौरान खेले गए 10 टेस्ट मैचों में से भारत ने 7 जीते हैं. टीम इसी जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज से जीत कर अपना 500वां मैच खेलने पहुंची है. तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम नवंबर 2015 से खेले गए 11 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से पांच मैच हारी जबकि जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ चार मैच में जीत दर्ज की है. पिछले ही टेस्ट में अफ्रीका के खिलाफ कीवी टीम दोनों पारियों में महज 399 रन ही बना सकी. यानी यहीं भी भारत का पलड़ा ही भारी दिखता है.

न्यूजीलैंड पर टेस्ट में हावी रहा भारत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट रिकॉर्ड पर एक नजर डालने पर यह साफ हो जाता है कि क्रिकेट के इस फॉर्मेट में हमेशा ही टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 54 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत को 18 में जबकि न्यूजीलैंड को केवल 10 में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच टेस्ट मैचों में से भारत को तीन में जीत मिली है जबकि न्यूजीलैंड केवल एक जीत सका.

भारत में 28 सालों से नहीं जीती कीवी टीम
न्यूजीलैंड का भारत में रिकॉर्ड भी कुछ खास प्रभावित नहीं करता. यहां खेले गए कुल 31 टेस्ट मैचों में से भारत को 13 टेस्ट मैचों में जीत मिली. जबकि भारतीय पिचों पर न्यूजीलैंड को केवल दो जीत मिली है. पहली 1969 में विदर्भ में तो दूसरी 1988 में वानखेड़े में. यानी पिछले 28 सालों से न्यूजीलैंड को भारत में एक टेस्ट जीत की तलाश है.

घरेलू पिचों पर शेर है टीम इंडिया
अपने घरेलू पिच पर पिछले 40 सालों में 62 टेस्ट जीत चुकी है टीम इंडिया. वहीं इस दौरान उसे केवल 19 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 2008 से तो यह रिकॉर्ड और भी मजेदार है क्योंकि इस दौरान केवल तीन टेस्ट मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि 18 में जीत मिली. 2012-13 में इंग्लैंड से मिली हार के सिवा पिछले छह सालों में टीम इंडिया ने अपने आठ होम सीरीज में से सात जीते हैं.

 

 

Source: Aaj Tak

इन पांच कारणों से कीवी टीम से ऐतिहासिक 500वां टेस्ट जीतेगा भारत Read More

INDvsNZ: साउदी के बाद न्यूज़ीलैंड को एक और बड़ा झटका, निशाम पहले टेस्ट से बाहर

jamesneeshamjimmyneesham2009नई दिल्ली/कानपुर: भारत के खिलाफ कानपुर में 22 सितंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ से ठीक पहले न्यूज़ीलैंड टीम को टिम साउदी के बाद एक और बड़ा झटका लगा है, न्यूज़ीलैंड के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी टखने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज़ से बाहर होने के बाद अब तेज़ गेंदबाज़ ऑल-राउंडर जिमी निशान भी पसली में चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

हालांकि न्यूज़ीलैंड की टीम इस बात से संतुष्ट है कि उनके स्टार ऑल-राउंडर जिमी निशाम को लगी पसली में चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है और वो दूसरे टेस्ट में टीम में वापसी कर सकते हैं.

जिमी निशाम न्यूज़ीलैंड टीम के प्रमुख ऑल-राउंडर हैं जिनको लेकर कप्तान केन विलियम्सन ने भी रणनीति तैयार कर रखी थी. निशाम का काम बल्लेबाज़ी को मजबूती देने के साथ भारतीय बल्लेबाज़ों पर अपनी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी से लगाम लगाना भी था. लेकिन अब पहले टेस्ट से उनके बाहर होने से कप्तान समेत पूरी टीम की चिंता बढ़ गई है.

खुद निशाम भी अपनी इस चोट से परेशान हैं क्योंकि उन्हें लंबे अर्से बाद टीम के लिए खेलना का मौका मिला था. निशाम ने आखिरी बार साल 2015 के नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में आखिरी टेस्ट खेला था.

न्यूज़ीलैंड टीम के कोच माइक हेसन ने कहा, जिमी को नेट्स के दौरान ये चोट लगी जिसकी वजह से वो पिछले कुछ दिनों से तकलीफ में है, वो थोड़े दिनों में ठीक हो जाएंगे क्योंकि ये बहुत बड़ी चोट नहीं है.’

इस चोट ने न्यूज़ीलैंड टीम के कप्तान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि उनके पास अब कानपुर टेस्ट में चुनने के लिए केवल 14 खिलाड़ी ही बचे हैं.

जिमी निशाम ने न्यूज़ीलैंड के लिए 9 टेस्ट मुकाबलों में 38 के औसत से 612 रन और 12 विकेट चटकाए हैं

 

 

Source: ABP

INDvsNZ: साउदी के बाद न्यूज़ीलैंड को एक और बड़ा झटका, निशाम पहले टेस्ट से बाहर Read More

भारत के खिलाफ वनडे में खेलेगा ये खतरनाक बैट्समैन, किवी टीम में शामिल

kori_anderson_ge_190916वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को टीम में शामिल किया। टखने में चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले अनुभवी फास्ट बॉलर टिम साउथी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, जबकि टेस्ट टीम में शामिल हेनरी निकोल्स को टीम में जगह नहीं मिली है।

कौन हुआ इन और कौन आउट

16 अक्टूबर से धर्मशाला में शुरू हो रही सीरीज के लिए बल्लेबाज एन्टॉन डेविच, आलराउंडर जिमी नीशाम और विकेटकीपर बीजे वाटलिंग की टीम में वापसी हुई है। एंडरसन ने न्यूजीलैंड की ओर से पिछला वनडे भारत में वर्ल्ड टी20 के दौरान खेला था, लेकिन इसके बाद पीठ में चोट के कारण जिंबाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए थे।

साबित की फिटनेस

पिछले हफ्ते क्राइस्टचर्च में एमर्जिंग एकादश के खिलाफ न्यूजीलैंड एकादश की ओर से तीन मैचों में खेलकर उन्होंने अपनी फिटनेस साबित की।

कुछ ऐसी है टीम

केन विलियम्सन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, डॉग ब्रेसवेल, एन्टॉन डेविच, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, जेम्स नीशाम, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, रॉस टेलर, बीजे वॉटलिंग।

 

 

 

source: IBN

भारत के खिलाफ वनडे में खेलेगा ये खतरनाक बैट्समैन, किवी टीम में शामिल Read More

रियो पैरालंपिक: भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने जीता गोल्ड, तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड

devendra_147380942316_650x425_091416050416ब्राजील के रियो से भारत के लिए अच्छी खबर आई है. पैरालंपिक में भारत ने एक और पदक हासिल कर लिया है. भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने गोल्ड जीत लिया है. पैरालंपिक में यह उनका दूसरा गोल्ड है|

एथेंस में भी जीता था गोल्ड
12 साल पहले 2004 एथेंस पैरालंपिक में भी उन्होंने गोल्ड जीता था. इस पदक के साथ ही रियो पैरालंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 4 हो गई है, जिसमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है.

बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
देवेंद्र ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ ये पदक हासिल किया. देवेंद्र ने 63.97 मीटर दूर जेवलिन फेंक कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. एथेंस पैरालंपिक में उन्होंने 62.15 मीटर जेवलिन फेंका था, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था. 35 वर्षीय देवेंद्र राजस्थान के चुरू के रहने वाले हैं. झाझरिया ने 2002 में साउथ कोरिया में हुए FESPIC गेम्स और 2013 में आईपीसी ऐथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. इसके अलावा उन्होंने इसी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था. वहीं 2014 के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था. उन्हें 2012 में पद्म श्री मिला था.

आर्थिक मुश्किलें भी नहीं रोक सकी रास्ता
झाझरिया की राह में आर्थिक मुश्किलें खड़ी हुईं लेकिन वह लगातार आगे बढ़ते रहे. इसी साल एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैं आठ या नौ साल का था जब मुझे बिजली का करंट लगा. मैं गांव में एक पेड़ पर चढ़ रहा था तभी मेरा हाथ बिजली की तार से टकरा गया. शायद यह 11000 वॉल्ट की तार थी. इस दुर्घटना की वजह से मेरा दायां हाथ खराब हो गया.’

द्रोणाचार्य अवॉर्डी आरडी सिंह कोच
रेलवे के पूर्व कर्मचारी झाझरिया अब स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ काम करते हैं. झाझरिया को देते हैं|

भारत के तीन एथलीटों ने जैवेलिन में लिया हिस्सा
इस साल पैरालंपिक में भारत की ओर से जैवेलिन में हिस्‍सा लेने तीन एथलीट गए थे. देवेंद्र के अलावा रिंकू सिंह जैवेलिन थ्रो में पांचवें स्‍थान पर रहे. तीसरे पैराएथलीट सुंदर सिंह गुर्जर से भी मेडल की बड़ी उम्‍मीदें थीं लेकिन वे इवेंट के लिए वक्त पर स्‍टेडियम ही नहीं पहुंच पाए|

 

रियो पैरालंपिक: भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने जीता गोल्ड, तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड Read More

रियो पैराओलिंपिक : ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने सोना जीतकर रचा इतिहास, वरुण भाटी को मिला कांस्य

650x400_636090898223509665रियो डे जेनेरो: रियो में चल रहे पैरा ओलिंपिक खेलों में भारत ने इतिहास रचा है. हाई जंप इवेंट में भारत ने गोल्ड और ब्रॉन्ज पदक पर कब्ज़ा जमाया है. ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया है तो वहीं, वरुण सिंह भाटी ने 1.86 मीटर कूद कर इसी इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया|
मरियप्‍पन थांगावेलू ने 1.89 मी. की जंप लगाते हुए सोना जीता, जबकि भाटी ने 1.86 मी. की जंप लगाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. वह मुरलीकांत पेटकर (स्वीमिंग 1972 हेजवर्ग) और देवेंद्र झाझरिया (भाला फेंक, एथेंस 2004 ) के बाद गोल्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं|

दोनों भारतीय खिलाडि़यों ने रियो पैरा ओलिंपिक में गोल्ड और कांस्‍य पदक जीतकर करोड़ों हिंदुस्तानियों को झूमने का मौका दे दिया है. जबकि रजत पदक अमेरिका के सैम ग्रेवी को मिला. उधर, भारत के ही संदीप भाला फेंक कांस्य जीतने से चूक गए और वह चौथे स्थान पर रहे|

थांगावेलू और भाटी की इस सफलता के बाद अभी तक के सभी पैरा ओलिंपिक खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है जिसमें 3 स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य शामिल है|

 

 
रियो पैराओलिंपिक : ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने सोना जीतकर रचा इतिहास, वरुण भाटी को मिला कांस्य Read More