नेपाल के पीएम नें मंत्रियों के साथ देखा टिहरी बांध

kp-sharma-oli-tehri-visit-56c9d8d247166_exlstनेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के साथ एशिया के सबसे बड़े टिहरी बांध का दौरा किया। उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के संयुक्त सहयोग से काली नदी पर बनने वाले पंचेश्वर बांध के निर्माण के मद्देनजर ने टिहरी बांध के पावर हाउस के निर्माण, विद्युत उत्पादन की तकनीकी जानकारी के साथ ही प्रभावित हुए गांवों के पुनर्वास के संबंध में जानकारी ली।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नेपाल के प्रधानमंत्री ओली रविवार सुबह साढ़े दस बजे सेना के हेलीकॉप्टर से कोटी कालोनी पहुंचे। वहां केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने नेपाल के प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री वहां से सीधे व्यू प्वाइंट पर पहुंचे, जहां टीएचडीसी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यहां पर भागीरथी और भिलंगना नदी का संगम था। वर्तमान में यहां पर टी वन और टी टू सुरंग है। यहीं से पानी अब पावर हाउस में जाता है। झील 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है। पावर हाउस पहुंचने पर उन्होंने विद्युत उत्पादन और निर्माण की तकनीक के बारे में जानकारी ली।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि टिहरी बांध की झील में एक शहर और 125 गांव समाए हुए है, जिनका पुनर्वास नई टिहरी, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में किया गया है। टीएचडीसी के निदेशक (तकनीकी) डीपी सिंह ने बताया कि 1978 में शुरू हुई यह परियोजना 1988 में टीएचडीसी को हस्तगत की गई।
परियोजना की शुरूआती लागत 600 करोड़ आंकी गई थी लेकिन लोगों के पुनर्वास के बाद इस परियोजना पर कुल 19 हजार करोड़ खर्च हुए। वर्तमान में परियोजना से 10 से 15 करोड़ की आय प्रतिदिन हो रही है।
नेपाल के प्रधानमंत्री के इस दौरे में उनकी पत्नी सधिका साकिया, उपप्रधानमंत्री कमल थापा, गृह मंत्री शक्ति बहादुर, वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद, टिहरी सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, राज्य सभा सांसद तरूण विजय, भारत में नेपाल के राजदूत रणजी राय, नेपाल मामले देख रहे केंद्रीय संयुक्त सचिव अभय ठाकुर, डीआईजी गढ़वाल संजय गुंज्याल,  टीएचडीसी के सीएमडी आरटीएस साई शामिल थे।

नेपाल के पीएम नें मंत्रियों के साथ देखा टिहरी बांध Read More

पति पत्नी और वोः एक सेल्फी ने खोला कत्ल का राज

selfi_murder_650_021116123450गुरप्रीत बेहद खूबसूरत थी. उसकी शादी को केवल 6 साल हुए थे. उसका एक पांच साल का बेटा भी था. लेकिन इसके बावजूद उसके कदम बहक गए. उसने अपने पति से बेवफाई की और वो किसी और के इश्क में सब कुछ लुटा बैठी. यहां तक कि अपनी जान भी. लेकिन उसकी मौत का राज एक सेल्फी ने खोल दिया.

‘पति पत्नी और वो’ की ये खूनी वारदात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की है. यहां रहने वाले गुरजीत की शादी करीब 6 साल पहले गुरप्रीत के साथ हुई थी. दोनों की जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था. उनका एक 5 साल का बेटा भी है. घर में सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं.

बिजनेस के सिलसिले में गुरजीत को अक्सर बाहर जाना पड़ता था. इसी दौरान पति की गैरमौजूदगी में गुरप्रीत की जिंदगी में ‘वो’ आ गया. वह उनके मकान मालिक का बेटा आशीष था. वह कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र था. गुरप्रीत और आशीष बेहद करीब आ गए थे. लिहाजा उनके बीच सारी हदें टूट चुकी थी.

दोनों साथ घूमने जाते थे. साथ खाते थे. साथ में फिल्म देखते थे. इसी तरह से दोनों इश्क के समंदर में गोते लगा रहे थे. गुरप्रीत के पति गुरजीत को किसी काम से चंडीगढ़ जाना पड़ा. मौके के फायदा उठाकर गुरप्रीत और आशीष ने मिलने का प्रोग्राम बनाया. दोनों स्कूटी पर साथ घूमने निकल गए.

कुछ देर बाद ही दोनों टी स्टेट के जंगल में सड़क किनारे खड़े होकर बातें कर रहे थे. तभी किसी बात पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई. और थोड़ी देर बाद उनके बीच विवाद इतना बढ़ा कि वहीं सड़क पर आशीष ने गुरप्रीत का गला रेत दिया. गुरप्रीत वहीं सड़क के किनारे नीचे गिर पड़ी. वो खून से पूरी तरह सन चुकी थी.

उसके गले पर वार करने के फौरन बाद आशीष मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गया. आस-पास के लोग लड़की की चीख पुकार सुनकर उसकी तरफ दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसने सड़क पर ही लोगों के सामने दम तोड़ दिया. लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुरप्रीत की लाश को कब्जे में ले लिया. कई लोगों ने गुरप्रीत को आशीष के साथ स्कूटी से वहां आते देखा था. लिहाजा पुलिस समझ चुकी थी कि हत्या उसी ने की है जो गुरप्रीत को वहां लेकर गया था. पुलिस को इस मामले में आशीष का हाथ होने का पूरा शक था.

लेकिन ये साबित करना बाकी था कि खून आशीष ने ही किया है. लिहाजा पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. आशीष के फेसबुक अकाउंट पर गुरप्रीत के साथ पोस्ट की गई उसकी एक सेल्फी दिखाई दी. जो ठीक कत्ल से कुछ देर पहले ही पोस्ट की गई थी. पुलिस का शक अब हकीकत में बदल चुका था.

पुलिस ने इसी सेल्फी की वजह से हत्या की इस वारदात का खुलासा चंद घंटों में ही कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशीष के भाई और एक दोस्त को हिरासत में ले लिया. जबकि आशीष की गिरफ्तारी के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई. हत्या के दूसरे दिन आशीष को मसूरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के हाथ आने से पहले उसने आत्महत्या की कोशिश भी की.

इस वारदात से गुरजीत गहरे सदमे में है. वह इस घटना के बारे में कुछ भी बोल नहीं पा रहा है. उसका पांच साल का बेटा भी अपनी उस मां का इंतजार कर रहा है, जो अब कभी लौट कर नहीं आएगी.

source : Anukool Mistri

पति पत्नी और वोः एक सेल्फी ने खोला कत्ल का राज Read More

एटीएम चोर की जनता से अपीलः हमारे चंगुल में मत आना

rsz_skimmer-1024x768-2  atm 001               जब आप एटीएम से पैसे निकालने जाते हैं, तो अक्सर एटीएम के अंदर या बाहर अपील लिखी होती है ताकि आप सावधान रहें. लेकिन अगर यही अपील एक एटीएम चोर आप से करे तो आप क्या कहेंगे. जी हां, एक ऐसा चोर जो पिछले दो वर्षों से एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगा रहा था. दरअसल, उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून से एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो पिछले दो वर्षों से लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर या उनका पिन जानकर उन्हे चूना लगा रहा था. पुलिस की पकड़ में आने के बाद चोर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे उन जैसे लोगों के चंगुल में न फंसें. एटीएम में अकेले जाएं. किसी अजनबी की मदद न लें.

देहरादून के एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चोर एक ऐसे शातिर गिरोह का सदस्य है, जो लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर या कार्ड का पिन जानकर वारदात को अंजाम दिया करता था. ये गिरोह एटीएम सेंटर में अनजान लोगों की मदद के नाम पर उनका पासवर्ड जान लेता था और फिर कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगा देता था.

पुलिस ने जब इस चोर को पकड़ लिया तो यह संतों की तरह बातें करने लगा. लोगों को एटीएम ठगी से बचने के टिप्स देने लगा. चोर की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, दस कारतूस और कई बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई घटनाओं के बारे में पुलिस को बताया है. अब पुलिस एटीएम चोर के बाकी साथियों की तलाश में जुटी है.

source : aajtak (अनुकूल मिस्त्री )

एटीएम चोर की जनता से अपीलः हमारे चंगुल में मत आना Read More