हिलेरी क्लिंटन ने रचा इतिहास, बनीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की पहली महिला प्रत्याशी

Rstrapatiहिलेरी क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बन गई हैं. इसी के साथ हिलेरी ने इतिहास रच दिया क्योंकि वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद की पहली महिला प्रत्याशी बनी हैं.

अब ट्रंप से होगा मुकाबला
अब डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी बनी हिलेरी क्लिंटन का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से इसी साल नवंबर में मुकाबला होगा. हिलेरी क्लिंटन अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं.

डेमोक्रेटिक पार्टी ने किया नामित
फिलाडेल्फिया में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी प्रतिनिधियों ने हिलेरी क्लिंटन को राष्ट्रपति पद के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया. इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा कि हिलेरी ने उन्हें पब्लिक सर्विस का नया नजरिया दिया है.

Source: Aaj Tak

हिलेरी क्लिंटन ने रचा इतिहास, बनीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की पहली महिला प्रत्याशी Read More

नाराज अमेरिका ने पाकिस्तान से दो टूक कहा, ‘भारत की NSG सदस्यता का हथियारों से कोई लेना-देना नहीं’

agni-iii_650x400_81429169117‘India’s NSG membership has nothing to do with weapons’
वॉशिंगटन:
भारत के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के सदस्य बनने को लेकर पाकिस्तान की ओर से जताए जा रहे विरोध पर स्पष्ट तौर पर नाराजगी जाहिर करते हुए अमेरिका ने कहा है कि भारत का इस समूह का सदस्य बनना हथियारों की दौड़ से जुड़ा नहीं है। यह परमाणु उर्जा के असैन्य इस्तेमाल के बारे में है।

‘… यह उम्मीद करते हैं पाकिस्तान इसे समझेगा’
विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने अपने संवाददाता सम्मलेन में कहा, ‘यह हथियारों की दौड़ के बारे में और परमाणु हथियारों के बारे में नहीं है। यह परमाणु उर्जा का इस्तेमाल शांतिपूर्ण असैन्य कार्यों में करने के बारे में है। इसलिए हम निश्चित तौर पर यह उम्मीद करते हैं पाकिस्तान इसे समझेगा।’

टोनर दरअसल एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत के आवेदन और इसपर पाकिस्तान द्वारा जताए जा रहे विरोध से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे थे। पाकिस्तान इस आधार पर विरोध कर रहा है कि भारत को इस समूह की सदस्यता मिलने से क्षेत्र में परमाणु हथियारों की दौड़ को गति मिलेगी।

‘कोई भी देश कर सकता है इस ग्रुप में सदस्यता के लिए आवेदन’
हालांकि अमेरिका 48 देशों वाले एनएसजी की अहम बैठक से पहले सबकुछ अच्छा होने की कामना कर रहा है। टोनर ने कहा, ‘देखिए, मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि राष्ट्रपति बराक ओबामा की वर्ष 2015 में हुई भारत यात्रा के दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि अमेरिका मानता है कि भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था की अनिवार्यताओं को पूरा करता है और सदस्यता के लिए तैयार है। लेकिन यह एक सर्वसम्मति वाली संस्था है इसलिए हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि मत किस ओर जाते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘एनएसजी में नए सदस्यों के शामिल होने की संभावनाओं पर चर्चा मौजूदा सदस्यों का आंतरिक मसला है। मुझे लगता है कि वे नियमित रूप से बैठकें करते हैं और इससे आगे मुझे कुछ नहीं कहना है।’

एनएसजी की आगामी बैठक इस उद्देश्य के लिए नहीं रखी गई है। टोनर ने कहा, ‘यह कोई विशेष बैठक नहीं है। मेरा मानना है कि इसे प्रमुख तौर पर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया गया है।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तान ने अपनी दिलचस्पी को सार्वजनिक कर दिया है और निश्चित तौर पर कोई भी देश सदस्यता के लिए आवेदन कर सकता है। हम सर्वसम्मति से लिए फैसले के आधार पर गौर करेंगे।’

(इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

नाराज अमेरिका ने पाकिस्तान से दो टूक कहा, ‘भारत की NSG सदस्यता का हथियारों से कोई लेना-देना नहीं’ Read More

71 साल बाद हिरोशिमा में अमेरिकी राष्ट्रपति, कहा- आसमान से गिरी मौत और सबकुछ बदल गया

japanobama_146434585950_650x425_052716041551अमेरिकी राष्ट्रपति बराब ओबामा ने हिरोशिमा की यात्रा कर इतिहास रच दिया है. ओबामा ने इस दौरान उन 1 लाख 40 हजार लोगों को श्रद्धांजलि दी जिनकी जान हिरोशिमा पर गिरे अमेरिकी एटमिक बम की वजह से गई थी. इस बमवर्षा के 7 दशक से ज्यादा बीत जाने के बाद किसी पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल में जापान के हिरोशिमा शहर की यात्रा की है|

छह अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा में ‘लिटिल ब्वॉय’ नाम का पेलोड गिराया था. इसके तीन दिन बाद ही 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने नागासाकी पर बम गिराया था. ओबामा ने ‘हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क’ में सभी मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. बम गिरने के बाद भी कई लोग विकिरण की वजह से बीमार होकर सालों बाद भी मरे|

ओबामा ने मेमोरियल पर फूल अर्पित करते हुए कहा, 71 वर्ष पहले आसमान से मौत गिरी थी और दुनिया बदल गई थी. ओबामा जब पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तब वह उदास लग रहे थे. उन्होंने अपना सिर झुकाया हुआ था और पीछे हटने से पहले वह थोड़ा रुके और अपनी आंखें बंद की ओबामा ने कहा कि बम ने यह दिखाया कि मानव जाति के पास स्वयं को नष्ट करने का जरिया है|

ओबामा ने मेमोरियल पर फूल अर्पित करते हुए कहा, 71 वर्ष पहले आसमान से मौत गिरी थी और दुनिया बदल गई थी. ओबामा जब पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तब वह उदास लग रहे थे. उन्होंने अपना सिर झुकाया हुआ था और पीछे हटने से पहले वह थोड़ा रुके और अपनी आंखें बंद की. ओबामा ने कहा कि बम ने यह दिखाया कि मानव जाति के पास स्वयं को नष्ट करने का जरिया है|

 

 

Source: आज तक

 

71 साल बाद हिरोशिमा में अमेरिकी राष्ट्रपति, कहा- आसमान से गिरी मौत और सबकुछ बदल गया Read More

भारत के मिसाइल परीक्षण पर भड़का पाकिस्तान, बोला- अमेरिका कर रहा है मदद

sartaj_aziz_imagenewइस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत का सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण क्षेत्र में शक्ति संतुलन को बिगाड़ने का काम करेगा और वह मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि पाकिस्तान इन घटनाक्रमों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज उठाएगा। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार उन्होंने कहा कि भारत के सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण से क्षेत्र में शक्ति संतुलन बिगड़ेगा।

अजीज ने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा के प्रति आंख मूंदकर नहीं रहेगा और अपनी रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा प्रणाली में सुधार के लिए निश्चित तौर पर आधुनिक प्रौद्योगिकी हासिल करेगा। अजीज ने कहा कि भारत को अमेरिका से सहयोग मिल रहा है जो यह सोचता है कि चीन को रोकने के लिए मजबूत भारत अत्यावश्यक है।

भारत द्वारा देश में विकसित सुरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किए जाने के एक दिन बाद अजीज की टिप्पणी आई है। भारत की यह इंटरसेप्टर मिसाइल किसी भी हमलावर बैलिस्टिक मिसाइल को आकाश में ही नष्ट कर डालने में सक्षम है।

SOURCE: IBN7

भारत के मिसाइल परीक्षण पर भड़का पाकिस्तान, बोला- अमेरिका कर रहा है मदद Read More

कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए अमेरिका ने भेजा पीएम मोदी को न्योता

वॉशिंगटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 8 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्‍त सत्र को संबोधित कर सकते हैं। अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के स्‍पीकर पॉल रायन ने गुरुवार को बताया कि उन्‍होंने इस तारीख को संयुक्‍त सत्र को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्‍योता भेजा है।

रायन ने साप्‍ताहिक न्‍यूज कॉन्‍फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को इस न्‍योते के बारे में जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्‍यों ने मांग की थी कि मोदी जब अमेरिका के दौरे पर आएं तो संयुक्‍त सत्र के सामने उनका भाषण करवाया जाए। रायन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच की दोस्‍ती दुनिया के लिए ‘संतुलन कायम करने वाले स्‍तंभ’ की तरह है।

बता दें कि अगर पीएम मोदी संयुक्‍त सत्र को संबोधित करते हैं तो वह ऐसा करने वाले पांचवें प्रधानमंत्री होंगे। इसके अलावा साल 2005 के बाद ऐसा करने वाले वह पहले पीएम होंगे।

इससे पहले चार अमेरिकी सांसदों ने पॉल रायन को लेटर लिखकर उनसे कहा था कि नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे पर संसद के संयुक्त सत्र के सामने उनका भाषण करवाया जाए। मोदी 7 और 8 जून को अमेरिकी दौरे पर रहेंगे। इन सांसदों ने रायन को लिखे पत्र में कहा था, ‘हमें लगता है कि भारत के साथ रक्षा, मानवता और आपदा राहत, अंतरिक्ष सहयोग और कंजर्वेशन और इनोवेशन हमारे रिश्तों की गहराई को देखते हुए यह प्रधानमंत्री को आमने-सामने सुनने का सही मौका है।’

Source: नवभारत टाइम्स

 

कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए अमेरिका ने भेजा पीएम मोदी को न्योता Read More

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, एफ 16 लड़ाकू विमान डील पड़ी खटाई में

article-zwrcorshql-1461821147वाशिंगटन। पाकिस्तान को अमेरिका से आठ एफ 16 विमान ख़रीदने के लिए अब पूरा पैसा अपनी जेब से खर्च करना होगा। इसको लेकर अमेरिकी कांग्रेस ने किसी तरह की मदद देने पर रोक लगा दी है। शीर्ष अमेरिकी सांसदों के ओबामा प्रशासन के फैसले पर चिंता करने के बाद से ही यह डील अब खटाई में पड़ गई है।

पाकिस्तान को बड़ा झटका

बीबीसी के मुताबिक, अमरीकी रक्षा विभाग की तरफ़ से जारी एक बयान में बताया गया है कि इन आठ विमानों और उससे जुड़े अन्य उपकरणों की क़ीमत लगभग सत्तर करोड़ डॉलर है। वहीं अब तक ये माना जा रहा था कि इस डील में लगभग 43 करोड़ डॉलर अमरीकी मदद के तहत पाक को मिलता और लगभग 27 करोड़ डॉलर पाक को स्वंय खर्च करने पड़ते।

अमरीकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि ओबामा प्रशासन अब भी पाकिस्तान को एफ 16 बेचने के पक्ष में हे लेकिन उसके लिए अमरीकी पैसा नहीं ख़र्च किया जा सकता। माना जा रहा है कि इस फ़ैसले से एफ़ 16 की बिक्री अब खटाई में पड़ गई है क्योंकि जानकारों के अनुसार पाकिस्तान इसके लिए पूरा पैसा अपनी जेब से नहीं ख़र्च करेगा।

इसके अलावा प्रशासन ने इस साल के लिए पाक के लिए विदेशी सैन्य मदद के तहत दी जाने वाली 74 करोड़ बीस लाख डॉलर की मदद पर पर भी फ़िलहाल रोक लग गई है। यह फैसला तभी बदल सकता है जब कांग्रेस अपना इस पर दोबारा विचार करेगी।

आपको बता दें कि शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने ओबामा से कहा है कि उन्हें पाकिस्तान को एफ 16 विमान देने के फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। सांसदों का मानना था कि पाकिस्तान को दिए जाने वाले यह एयरक्राफ्ट्स का इस्तेमाल आतंकवाद के खात्मे की बजाए भारत के भारत के खिलाफ युद्ध के लिए हो सकता है।

Source: पूरी दुनिया

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, एफ 16 लड़ाकू विमान डील पड़ी खटाई में Read More

PM मोदी जून में जा सकते हैं अमेरिका, स्टेट विजिट पर US प्रेसिडेंट ओबामा करेंगे खातिरदारी

109935-480802-modi-obama700newPM Modi may visit US in June, Obama will welcome US President on state visit
नई दिल्ली
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून के महीने में अमेरिका जा सकते हैं। मोदी 7-8 जून को अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। द्विपक्षीय वार्ता के लिहाज से उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी पहली बार वाशिंगटन के स्टेट विजिट पर होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस मुलाकात को लेकर उत्सुकता जताई है।

स्टेट विजिट दो देशों के बीच रिश्तों की मजबूत को लेकर सबसे अहम माना जाता है। इससे पहले स्टेट विजिट के तौर पर साल 2009 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गए थे। ओबामा ने चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओं का 2011 और शी जिनपिंग का 2015 में स्टेट विजिट के दौरान स्वागत किया था।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह चौथा अमेरिकी दौरा होगा। हालांकि इसके पहले वह संयुक्त राष्ट्र, सिलिकॉन वैली और न्यूक्लियर समिट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका गए थे, लेकिन इस बार उनका दौरा पूरी तरह अमेरिका पर ही फोकस होगा। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से मील का पत्थर साबित हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने दूसरे कार्यकाल के खत्म होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहते थे। अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ इसी तरह का दुनिया के कई और नेताओं से भी मिल रहे हैं। गौर हो कि अगले साल जनवरी में ओबामा का बतौर राष्ट्रपति का टर्म खत्म हो रहा है।

Source- Z news

PM मोदी जून में जा सकते हैं अमेरिका, स्टेट विजिट पर US प्रेसिडेंट ओबामा करेंगे खातिरदारी Read More

डोनाल्ड ट्रंप ने किया अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों का समर्थन

Donald Trump supports Indian students studying in America
अगले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लगातार किए जा रहे प्रचार के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों का समर्थन किया है। ट्रंप ने कहा है कि ऐसे स्मार्ट भारतीय छात्रों की अमेरिका की यूनिवर्सिटी को जरूरत है। उन्हें बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाना चाहिए। यह बात डोनाल्ड ट्रंप ने इमीग्रेशन पॉलिसी को ध्यान में रखकर कही है।उन्होंने कहा कि हम चाहें उन्हें पसंद करें या नहीं, पर हम बहुत लोगों को शिक्षा दे रहें हैं। वो समझदार लोग हैं। हमें उनके जैसे और ज्यादा लोगों की जरूरत इस समय देश में हैं। गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप ने एक बयान देते हुए कहा था कि ऐसे लोग देश में नहीं आ सकते हैं।

जो पहले हॉवर्ड में जाते हैं। वो अपने क्लॉस में फर्स्ट आते हैं। वो सभी भारत से होते हैं। फिर वो वापस भारत लौट जाते हैं। अपनी कंपनियां बनाते हैं। खूब सारा पैसा कमाते हैं और बहुत से लोगों को नौकरी देते हैं।

sourec by- dailyhunt

डोनाल्ड ट्रंप ने किया अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों का समर्थन Read More

भारत को 5 अरब डॉलर क्यों भेजता है पाकिस्तान?

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल ने विश्व बैंक के हवाले से कहा है कि जिन देशों से भारत को सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भेजी जाती है, उनमें पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। विश्व बैंक के अनुसार पिछले साल पाकिस्तान से लगभग पांच अरब डॉलर भारत भेजे गए। अखबार के अनुसार दोनों देशों के बीच विदेशी मुद्रा के सीधे आदान-प्रदान पर प्रतिबंधों के कारण यह ताज्जुब की बात है। विश्व बैंक के अनुमान के मुताबिक हर साल संयुक्त अरब अमीरात से 13 अरब 20 करोड़ डॉलर भारत जाते हैं, जबकि अमेरिका से साढ़े 11 अरब डॉलर और सऊदी अरब से 11 अरब डॉलर भारत को मिलते हैं। इस तरह भारत के लिए पाकिस्तान विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का चौथा बड़ा माध्यम बन जाता है।

यह बात और भी आश्चर्यजनक इसलिए है क्योंकि विश्व बैंक का कहना है कि यह कोई असामान्य बात नहीं है और पाकिस्तान से भारत विदेशी मुद्रा हर साल भेजी जाती है और यह बढ़ रही है। पाकिस्तान में रहने वालों ने पिछले साल चार अरब 90 करोड़ डॉलर भारत भेजे। इससे पिछले साल यह राशि चार अरब 79 करोड़ डॉलर थी और इससे पहले चार अरब 67 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा भारत भेजी गई थी।

उधर भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 2015 में केवल दस लाख डॉलर सरकारी माध्यमों से पाकिस्तान से भारत भेजे गए थे। अमेरिकी अखबार के अनुसार ऐसा नहीं कि बहुत अधिक संख्या में भारतीय नागरिक पाकिस्तान में नौकरी या व्यवसाय करने के लिए जा रहे हैं। वास्तव में हर साल कुछ हजार भारतीय ही काम करने पाकिस्तान जाते हैं। विश्व बैंक के एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री दिलीप रीथा के अनुसार ऐसा कुछ तो दोनों देशों के इतिहास की वजह से होता है, कुछ अज्ञात कारणों से। दुनिया भर में इधर से उधर ले जाने वाले पैसे का स्रोत पता नहीं किया जा सकता। किसी अन्य देश में भेजा जाने वाला पैसा कई देशों से होता हुआ अपने गंतव्य पर पहुँचता है। उदाहरण के लिए सिटीग्रुप बैंक के जरिए इटली से मुंबई भेजने जाने वाला पैसा रिकॉर्ड में अमेरिका से भारत स्थानांतरित होता हुआ दिखेगा क्योंकि सिटीग्रुप का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। हर साल भारत भेजे जाने वाले 72 अरब डॉलर का स्रोत खोजना संभव नहीं है और विश्व बैंक के अनुसार इस बारे में जानकारी के आधार पर अनुमान ही लगाए जा सकते हैं।

विश्व बैंक ने एक प्रणाली विकसित कर ली है जिसके तहत किसी देश में प्रवासियों के मूल देश, उनकी औसत आय और जीवन स्तर को सामने रखकर इस बारे में अनुमान लगाए जाते हैं। पाकिस्तान में 14 लाख लोग ऐसे हैं जो भारत में पैदा हुए। हालांकि ये वो पारंपरिक भारतीय नागरिक नहीं हैं जो विदेशों में बसे हैं। यह भारत के विभाजन के बाद बचे-खुचे लोग हैं जिन्होंने विभाजन के समय एक देश से दूसरे देश में जाने का फैसला किया या हिंसा के आधार पर देश छोड़ने को मजबूर हुए। विश्व बैंक का कहना है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा वही लोग भेज रहे हैं जिनके परिवार दोनों देशों में बँट गए हैं। बैंक के अनुसार भारत से भी लगभग दो अरब डॉलर वार्षिक पाकिस्तान भेजे जाते हैं क्योंकि भारत में 11 लाख ऐसे लोग हैं, जो पाकिस्तान में पैदा हुए।

source by-dailyhunt

भारत को 5 अरब डॉलर क्यों भेजता है पाकिस्तान? Read More