“SPL क्रिकेट टूर्नामेंट सितारगंज में शामिल हुए फ़िल्मी कलाकार”

indexआज दिनांक 9 जून 2016 ,वृस्पतिवार , सितारगंज के रामलीला मैदान में विगत 1 जून से खेले जा रहे SPL क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैंच सिसैया एवं इस्लाम नगर के बीच खेला गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड के प्रसिद्ध डांस कोरियोग्राफी सौरभ शर्मा जी जिन्होंने धूम-2, रब ने बना दी जोड़ी, युवराज एवं कॉमनवेल्थ जैसे राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय डांस कोरियोग्राफ किया, फिल्म डायरेक्टर चंदन मेहता एवं टीवी एवं फिल्म कलाकार दिनेश सहगल मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे, इन्होने  टूर्नामेंट में आकर खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन किया तथा जनता भी फुले नहीं समाए |

सौरभ शर्मा के कार्यक्रम में प्रवेश करते ही भीड़ उमड़ पड़ी तथा बड़े ही जोरो शोरो से इनका अभिनन्दन किया गया |

मैच आरम्भ होने के कुछ समय बाद अचानक ही मौसम काफी बिगड़ने लगी ,लेकिन खिलाड़ियो का उत्साह इतना अधिक था कि मौसम को भी शान्त होना पड़ा |

इस कार्यक्रम का आयोजन गुप्ता परिवार द्वारा स्वर्गीय राकेश एवं अनीता गुप्ता जी के याद में कराया गया, जिसमे अभय गुप्ता एवं राजेश गुप्ता जी (खन्ना जी) का महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रही | कार्यक्रम में समस्त गुप्ता परिवार सम्मिलित हुए |

कार्यक्रम में चार चाँद तब लग गए जब सितारगंज के पूर्व विधायक माननीय नारायण पल जी भी पधारे तथा खिलाडियों का मनोबल बढाया||

दिनेश सहगल जी द्वारा कहे गये कुछ शब्दों ने जनता का मन मोह लिया, इन्होने खन्ना मूवीज का आभार व्यक्त किया एवं उनके प्रशंसनीय कार्य को खूब सराहा, राजेश गुप्ता (खन्ना जी) के अच्छे एवं मिलनसार व्यक्तित्व की खूब प्रशंसा की, तत्पश्चात राजेश गुप्ता (खन्ना जी) ने अपना परिचय देकर अपनी आने वाली फिल्म “माता पूर्णागिरी” के बारे में बताया तथा इसके लाभ का 40% गरीब कन्याओ के विवाह में लगाने की बात सुनकर जनता अति आनंदित हुए |

जनाग्रह एवं प्रेमवश होकर सौरभ शर्मा ने भी धूम-2 के गाने पर डांस करके प्रोग्राम में धूम मचा दी | कार्यक्रम के मध्य में मौसम खराब होने से कुछ समय की बर्बादी हुई परन्तु कहते है न मजबूत इरादे कभी हार नहीं मानते अन्तः सभी बाधाओं को पर करते हुए सिसैया की टीम ने जीत हासिल की जिनको सम्मान के रूप में सौरभ शर्मा, चन्दन मेहता, दिनेश सहगल एवं खन्ना जी के कर कमलो द्वारा ट्रोफी दी गयी |

दूसरी टीम को भी ट्रोफी एवं सभी खिलाडियो को पुरस्कृत किया गया |

सभी खिलाडियो एवं जनता ने खन्ना जी को उनकी फिल्म के लिए बधाई एवं शुभकामनाये दी |

 

News coverage by: kavita vakchi

“SPL क्रिकेट टूर्नामेंट सितारगंज में शामिल हुए फ़िल्मी कलाकार” Read More

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हैप्पी इंडिया काम्पैग्न की शुरुआत आज |

happy india compaignवाराणसीः आज दिनांक 15 मई को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान हैप्पी इंडिया काम्पैग्न जिसका मुख्य उद्देश्य दुखों का अंत, खुशियों का सवेरा फैलाना है का शुभारम्भ श्री केदारनाथ सिंह एम् एल सी , बनारस के कर कमलों द्वारा हुआ | काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के के एन उडुप आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश भर के विभिन्न राज्यों, शहरों व् गाँव से आये करीब 400 लोगों की उपस्थिति में बोलते हुए खुशहाली गुरु डॉक्टर संजय गुप्ता  ने हैप्पी इंडिया काम्पैग्न को भारत के कोने कोने में ले जाने का अवाहन किया | इस अवसर पर तनाव बढ़ाने वाले कारणों पर प्रकाश डालते हुए उससे बचने के उपायों का वर्णन किया | कार्यक्रम के दौरान डॉ बी के शुक्ला निदेशक आई एम् एस , बी एच यु  के श्री केदारनाथ मुख्य अथिति एवं श्री डा ओ पी उपाध्याय एम् एस, एस एस हॉस्पिटल बी एच यु ने इस विषय पर अपने उद्गार प्रकट किये | कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चुने गए आदर्श गाँव जमापुर के सरपंच श्री विनीत पटेल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए हैप्पी इंडिया काम्पैग्न से जुड़ने के फायदे लोगों के समक्ष रखे | सभागार में उपस्थित सदस्यों ने मधुर एवं कर्णप्रिय संगीत में डूबकर तनाव को भगाने के सफल प्रयास किया एवं इसी एतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बने |

न्यूज़ एडिटर :कविता वाक्ची

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हैप्पी इंडिया काम्पैग्न की शुरुआत आज | Read More

नारायण पाल ने किये गुरुग्राम मंदिर के दर्शन

643ed5da-e29f-4823-a81e-298f22ddc07eशक्तिफार्म: राम नवमी के शुभ अवसर पर शक्तिफार्म नं 2 गुरुग्राम में भजनों की धूम रही| कृष्ण भजनों पर भाव विभोर होते हुए तमाम जन समूह अपनी मस्ती में था, इसी बीच सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल जी का आगमन से भक्तजन हर्षित हो गए| मंदिर में दर्शन करते हुए पाल जी भक्तो के बीच बैठकर कीर्तन का आनंद लिया, उसके बाद सभी मंदिर पदाधिकारियो के साथ मिलकर पूरे प्रांगन का अवलोकन किया एवं ग्रामवासियों की समस्या सुनी| वाकई नारायण पाल जी के नारे “जहाँ बुलाया वहीँ आया” सच सा ज्ञान पड़ता है , यह ग्रामवासियों का कहना है| इस मौके पर देवू मंडल,प्रशांत मंडल,महानंद अधकारी,उत्तम आचार्य जी,रविन खान,गोविन्द मंडल,जयन्त मंडल आदि मौजूद थे|

News coverage :- Dinesh Sehgal

नारायण पाल ने किये गुरुग्राम मंदिर के दर्शन Read More

महावारुनी के पावन अवसर पर गुरुग्राम पहुंचे सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल

शक्तिफार्म के गुरुग्राम में महावारुनी स्नान के शुभ अवसर पर सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल जी ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु आये श्री पाल सर्वप्रथम श्री श्री हरिचांद गुरुचांद मंदिर का दर्शन किया उसके बाद मंदिर के अध्यक्ष श्री किरण चाँद बासु एवं समिति सदस्यों से मिले |

मंदिर के सचिव श्री जीतेन्द्र नाथ भुईया ने नारायण पाल जी को बताया कि मंदिर के समस्याओ से अवगत कराया तथा अबतक बीस हज़ार श्रधालुओ ने भंडारा लिया जो अभी भी जारी है तथा अगले दो दिनों तक भंडारा चलता रहेगा|

नारायण पाल जी ने कामना सागर के दर्शन किया तथा मंदिर के विकास  हेतु तथा इस मेले को जिला स्तरीय मेला का दर्जा दिलवाने  हेतु डी.एम. से बात करने की बात कही |

इस अवसर पर उनके साथ राजेश गुप्ता (खन्ना जी), फिल्म और टीवी मशहूर कलाकर दिनेश सहगल और डायरेक्टर-प्रोडूसर चन्दन मेहता भी मौजूद थे |

नारायण पाल जी ने सभी क्षेत्र वासियों का उत्साह वर्धन किया तथा क्षेत्र के एवं मंदिर के विकास की बात कही  तथा बंगाली समुदाय के पूजा पाठ के प्रति समर्पण को बहुत ही सराहा |

महावारुनी महोत्सव श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मनाया जाता है, इस पावन अवसर पर गंगा स्नान किया जाता है |

आज श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी 204वी जन्मदिवस मनाया जा रहा है जिसमे सिर्फ शक्तिफार्म ही नहीं बल्कि सितारगंज, नानकमत्ता, रुद्रपुर, किच्छा एवं दिनेशपुर से भारी मात्रा में श्रद्धालु “हरी बोल” के भावपूर्ण स्वरों के साथ पधारे|

News coverage – Anukool Mistri
Edited By- Kavita Vakchi

 

महावारुनी के पावन अवसर पर गुरुग्राम पहुंचे सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल Read More

डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट एंड कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी के कार्यालय का उद्घाटन समारोह ।

IMG_20160110_154742आज दिनांक 10 जनवरी 2016 , रविवार को शक्तिफार्म में सुधा फाउंडेशन के अन्तर्गत चलाये जा रहे प्रोग्राम डायरेक्ट के कार्यालय का उद्घाटन बड़े जोर शोर के साथ फाउंडेशन के फाउंडर श्री विजय दुआ  कमलो द्वारा संपन्न हुआ । डायरेक्ट (डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी) डायरेक्ट का मुख्य उद्देश्य पिछड़े गाओं को वर्तमान परिपेक्ष्य के अनुरूप बनाना है । पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक जहाँ कोरिया देश में स्किल्ड लोगो की संख्या 96% है ,वहीं भारत की स्किल्ड लोगो की संख्या मात्र 3.5 % है । अब जबकि विदेशी निवेशकों की तादाद में बढ़ोतरी हुई है ,वहीं  आवश्यकता है की भारी मात्रा  में स्किल्ड लेबर (कुशल कारीगर ) तैयार हों । डायरेक्ट के बहुआयामी प्रोग्राम, सोशल मीडिआ, डिजिटल इंडिया प्रोग्राम, माइक्रो फाइनेंस, ऑनलाइन एजुकेशन, ऑर्गेनिक फार्मिंग, स्वयं सहायता समूह, इनफार्मेशन सेंटर जैसे आधुनिक प्रोग्राम पर केंद्रित हैं, जिससे ज्यादा  से ज्यादा लोग फायदा उठा सकेंगे, इस प्रोग्राम की एक विशेष खासियत ये हैं की इसमें महिलाये, पुरुष और बच्चे सभी लाभन्वित होंगे, जो इसी क्षेत्र के ही होंगे ।

चंदन मेहता, प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर ने बताया कि यहाँ पर युवाओं के वर्तमान रूचि को देखते हुए बॉलीवुड एवं टीवी के जानेमाने कलाकार दिनेश सहगल के देखरेख में युवाओं को एक्टिंग, डांस एवं मीडिया के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जायेगा फाउंडर सारिका दुआ के देखरेख में महिलाओं  के लिए स्वयं सहयता समूह प्रोग्राम चलाया जायेगा । संस्थान के फाउंडर द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया ,जिसमे प्रथम स्थान अंशु रॉय, द्वीतीय स्थान विश्वजीत मल्लिक तथा तृतीय स्थान संगीता रॉय ने प्राप्त किया । स्थानीय लोगो ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे विशाल रॉय ,अरुण मंडल ,प्रेमचंद गुप्ता ,चित्तरंजन दास ,निखिल बाक्ची तथा उत्तम मंडल मौजूद थे ।

News Coverage : Sanjay Chaturvedi

डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट एंड कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी के कार्यालय का उद्घाटन समारोह । Read More

Talented kids of Faridabad scatter incinerate audition in Fame of India 2015!

01
Aryan Pandey (Singing Judge), Ishika Tomar (Modeling Judge) and Saurabh Sharma (Dancing Judge) are judge the talent in faridabad.

5 अप्रैल ( रविवार ) : फरीदाबाद के गीता कान्वेंट स्कूल में टैलेंट शो बड़े धूम धाम के साथ संपन्न हुआ जिसका फाइनल ऑडिशन तालकटोरा स्टेडियम में होगा । इस कार्यक्रम में लगभग 100 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया | फेम ऑफ इंडिया 2015 की तीनो कैटगरी में फरीदाबाद के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया | डांसिंग के जज मशहूर कोरिओग्राफर सौरभ शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया की मैंने काफी शो में जजमेंट की है लेकिन जो प्रतिभा फरीदाबाद के बच्चों में देखने को मिली वो किसी और शहर के बच्चों में कम ही दिखी | अभिभावकों का बच्चों के प्रति लगाव और सहयोग काबिले  तारीफ़ था | क्योंकि इन्होंने इनके प्रदर्शन के साथ- साथ परिधान, मेकअप, प्रॉप्स पर काफी मेहनत की जिसके कारण बच्चों का प्रदर्शन और भी निखार कर सामने आया | इस तरह का टैलेंट शो जो मार्वेलस ट्रस्ट के द्वारा किया गया भविष्य में और भी होना चाहिए जिससे शहर के बच्चों को कम्पटीशन के द्वारा बड़ा प्लेटफॉर्म मिल पायेगा | मॉडलिंग की जज इशिका तोमर, सिंगिंग के जज आर्यन पांडेय ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया और बताया की जो बच्चे किसी कारणवश सेलेक्ट नहीं हो सके उनको निराश न होकर और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारी करनी चाहिए | सिनेमेहता प्रोडक्शन के डायरेक्टर चन्दन मेहता ने भी बच्चों के टैलेंट को सराहा और बताया की 2016 में आने वाली मूवी के अंदर बच्चों को अपना प्रतिभा आजमाने का मौका देंगे |  फरीदाबाद की मीडिया ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जो सहयोग दिया हैं उसका फेम ऑफ़ इंडिया सम्मान करती है | इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप, सलोनी, चन्दन मेहता, रमेश उपाध्याय, कैप्टन सचदेव,मोहनजी, तरुण गुप्ता, दिनेश सहगल, ऋषि, सिद्धार्थ, सुमित मंडल, मौजूद थे |

[flagallery gid=1]

Talented kids of Faridabad scatter incinerate audition in Fame of India 2015! Read More