‘सुल्तान’ की शूटिंग शुरू, अर्जी लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे सलमान

salmannew~20~04~2016~1461145786_storyimageबॉलीवुड दबंग सलमान खान ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग के लिए मोरना पहुंचे। वह वहां ब्‍लॉक कार्यालय में बनाए गए रेवाडी जिले के बुरोली के जल निगम कार्यालय में शॉट दे रहे हैं। यहां सैंकड़ो पुलिसकर्मी शूटिंग की गोपनीयता बनाए रखने के लिए लगाए गए हैं।

सलमान की एक झलक पाने के लिए पहुंचे हजारों लोगों पर कई बार लाठियां भांजकर भगाया गया है। सलमान की शूटिंग में कोई बाधा न आए इसके लिए ब्लाक कार्यालय और शुक्रताल  के किनारे शूटिंग स्थल को छावनी बनाया गया है। यहां करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

सलमान 40 डिग्री सेंल्सियस के तापमान में अपनी एसी वैन में करीब  12:30 बजे  मोरना ब्लॉक कार्य़ालय में बनाए गए जल निगम के कार्यालय सेट पर पहुंचे। यहां हजारों की संख्या में सलमान खान के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए सवेरे से ही जुटे थे लेकिन उन्हें ब्लॉक से काफी दूर ही बैरिके़डिंग करके रोक दिया गया था।

भीड़ को दूर करने के लिए कई बार लाठियां भी फटकारनी पड़ीं। इस दौरान कुछ लोगों ने खेत के रास्‍ते से ब्‍लॉक कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें दौड़ाया भी। शूटिंग स्‍थल पर करीब सौ लोगों की मुंम्‍बई से आई यशराज बैनर्स की टीम शूटिंग में हिस्सा ले रही है।

छावनी बना शूटिंग स्थल

सलमान की सुरक्षा के लिए शूटिंग स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनात किया गया है। करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी  सलमान और शूटिंग की सुरक्षा में लगाए गए हैं।  शूटिंग के चलते मुजफ्फरनगर की लगभग सभी पुलिसकर्मी और  आस पास के जिलों से पुलिस- पीएसी और आरएएफ तैनात की गई है। इसके कारण मुजफ्फरनगर के महावीर चौक से लेकर प्रकाश चौक तक जाम भी लगा।

news coverage- live hindustan.com

‘सुल्तान’ की शूटिंग शुरू, अर्जी लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे सलमान Read More

नौसेना के डाइविंग शिप पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक नौसैनिक ने गंवाया पैर

ins_650x400_51461132079नई दिल्ली: नौसेना के डाइविंग शिप आईएनएस निरीक्षक के हेलमेट के अंदर एक 12 इंच की बोतल फटने से गंभीर हादसा हो गया। हादसे में तीन नौसैनिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक नौसैनिक के पैर का दाहिना हिस्सा काटना पड़ा है और बाकी बचे दोनों नौसैनिक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

बोतल में ऑक्सीजन किया जा रहा था चार्ज
बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब ये बोतल में ऑक्सीजन चार्ज किया जा रहा था। ये घटना 16 अप्रैल की है। नौसेना ने पूरे मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्कावयरी के आदेश दे दिए हैं। हादसे के वक्त आईएनेश निशंक विशाखापत्तनम से मुबंई आ रहा था।

भारतीय नौसेना इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी
नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब गोताखोरी के लिए इस्तेमाल होने वाली बोतल चार्ज की जा रही थी। यह 12 इंच की आक्सीजन की बोतल होती है जिसे गोताखोर अपने साथ ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी। ‘यह विस्फोट उस समय हुआ जब चालक दल के सदस्य पोत के डेक पर काम कर रहे थे।’

Source-IndiaTV

नौसेना के डाइविंग शिप पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक नौसैनिक ने गंवाया पैर Read More

महानगर मुंबई मुंबई में ‘मेक इन इंडिया वीक’ कार्यक्रम के दौरान लगी आग की 5 मुख्य बातें

मुंबई में ‘मेक इन इंडिया वीक’ कार्यक्रम के दौरान लगी आग की 5 मुख्य बाते

 

मेक इन इंडिया कार्यक्रम के दौरान लगी आग

मुंबई में ‘मेक इन इंडिया वीक’ कार्यक्रम के दौरान आग लगने और स्टेज के राख होने का मामला एक ओर जहां कई सवाल खड़े करता है तो दूसरी ओर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस की सूझबूझ और प्रशासन की तेजी को भी दिखाता है. कार्यक्रम में महाराष्ट्र का हर खास शख्स मौजूद था और करीब 5 हजार जनता भी शामिल थी. महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, शिवसेना अध्यक्ष, सांसद, बॉलीवुड के दिग्गज और तमाम वीवीआईपी भी कार्यक्रम में शामिल थे.

ये हैं इस पूरे घटनाक्रम की मुख्य बातें-
1. शाम करीब 8 बजकर 22 मिनट पर मंच के नीचे से शुरु हुई चिंगारी भीषण आग में तब्दील हो चुकी थी. शुरुआती जानकारी मिली कि मंच के नीचे पटाखों के फूटने से ये आग लगी. मंच को बनाने में लकड़ी, कार्डबोर्ड, प्लाईवुड और थर्मोकॉल का इस्तेमाल ज्यादा हुआ था, लिहाजा आग को भड़कने का पूरा मौका मिला.

2. समंदर से आने वाली तेज हवा से भी आग तेजी से फैली और गिरंगाव चौपाटी के बाहर सड़क पर जाम से दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में थोड़ा वक्त भी लगा. करीब 50 मिनट में पूरा मंच जलकर खाक हो गया.

3. आग लगने के वक्त देवेंद्र फडनवीस मंच के ठीक सामने ही बैठे थे लेकिन वो जानते थे कि अगर भगदड़ मची या फिर हालात काबू से बाहर हो गए तो अग्निकांड एक दर्दनाक हकीकत में तब्दील हो सकता था. मुख्यमंत्री ने खुद मंच के पास मौजूद रहकर राहत, लोगों की निकासी और आग बुझाने की कोशिशों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री से हादसे पर पल-पल की पूरी जानकारी ली.

4-बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी हादसे को बेहद डरावना कहा लेकिन साथ ही आपदा प्रबंधन की भी जमकर तारीफ की. कार्यक्रम में आमिर खान भी शरीक हुए और हादसे के बाद लोगों की सलामती के लिए उन्होंने भी सीएम फडनवीस को शुक्रिया कहा.
 



महानगर मुंबई मुंबई में ‘मेक इन इंडिया वीक’ कार्यक्रम के दौरान लगी आग की 5 मुख्य बातें Read More