बिहार के बाहुबली आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन शनिवार को जेल से रिहा हो गए. सीवान के चर्चित तेजाब कांड में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार सुबह वह जेल से रिहा हुए| उन्हें कुछ दिनों पहले पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के आरोपों में घिरने के बाद सीवान से भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था| बताया जा रहा है कि जेल से रिहा होने के बाद शहाबुद्दीन 1300 गाड़ियों के काफिले के साथ सीवान जाएंगे|
शहाबुद्दीन के जेल से बाहर आने की खबर मिलते ही सीवान प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है| जगह-जगह सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है| राज्य में पहले ही कानून-व्यवस्था बदहाल है और वहां गुंडाराज फैला है| अब शहाबुद्दीन के रिहा होने से राज्य में अपराध बढ़ेंगे| उनकी रिहाई को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई है| बीजेपी का कहना है कि जंगल राज के प्रतीक रहे शहाबुद्दीन के बाहर आने की खबर से लोग सहमे हुए हैं|
‘लालू ही हमारे नेता’
जेल से बाहर आने के बाद शहाबुद्दीन ने लालू प्रसाद यादव को अपना नेता बताया. उन्होंने कहा, ‘लालू यादव ही हमारे नेता हैं| मुझे उनके ही छत्रछाया में रहना है| मैं अपनी छवि क्यों बदलूं? मैं जैसा हूं, 26 साल तक लोगों ने मुझे इसी रूप में स्वीकार किया है| सब जानते हैं कि मुझे फंसाया गया था| कोर्ट ने मुझे जेल भेजा और अब कोर्ट ने ही मुझे आजाद किया है|
तेजाब से नहलाकर की चश्मदीद की हत्या
शहाबुद्दीन दो भाइयों की तेजाब से नहलाकर हत्या करने और बाद में हत्याकांड के इकलौते गवाह उनके तीसरे भाई राजीव रौशन की हत्या के मामले में भागलपुर जेल में बंद थे| दोहरे हत्याकांड में उन्हें हाई कोर्ट से फरवरी में ही जमानत मिल चुकी थी| बुधवार को चश्मदीद की गवाह की हत्या के मामले में भी अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर ली| इसके बाद उनकी रिहाई हुई|
कैसे बना बाहुबली
शहाबुद्दीन के अपराध की कहानी 15 मार्च 2001 को लालू की पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार करने आए पुलिस ऑफिसर संजीव कुमार को थप्पड़ मारने से शुरू हुई थी| इस घटना के बाद शहाबुद्दीन के समर्थकों और पुलिस के बीच काफी लंबी झड़प हुई| थप्पड़ मारने वाले शहाबुद्दीन के घर पुलिस ने छापेमारी की| इस दौरान शहाबुद्दीन के समर्थकों और पुलिस के बीच गई घंटों तक गोलीबारी हुई| इस घटना में 10 लोग मारे गए और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा| तभी से उन्हें एक बाहुबली के रूप में पहचाना जाने लगा|
ट्रांसपोर्ट की दो दिग्गज कंपनी महिंद्रा और ओला के बीच एक समझौता पर हस्ताक्षर हुआ | साथ आये महिंद्रा और ओला, 40 हजार ड्राईवर को जोड़ने का लक्ष्य बनाया है दोनों कंपनियों ने |
इस गठबंधन के अंतर्गत, वर्ष 2018 तक भारत में 40,000 ड्राइवर पार्टनरों को सशक्त बनाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण गठबंधन के माध्यम से कंपनी ने 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर (2600 करोड़ रुपये) से अधिक के वाहनों की बिक्री और फ़ाइनैंसिंग करने का लक्ष्य तय किया है।
ड्राइवरों को दिया जाएगा पैकेज
ओला के ड्राइवर पार्टनर अब इंटीग्रेटेड एवं आकर्षक ‘महिंद्रा-ओला’ पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। इसमें विशेष कीमतों में महिंद्रा की कारें, जीरो डाउन पेमेंट के साथ आकर्षक फाइनैंसिंग, और सर्वश्रेष्ठ एनबीएफसी ब्याज दरें, सब्सिडाइज्ड बीमा प्रीमियम, व्यापक रखरखाव पैकेज के साथ-साथ ओला प्लैटफॉर्म पर विशिष्ट लाभ शामिल हैं।
यह अनूठा गठबंधन भारत के दो सबसे प्रमुख ब्रैंड्स को साथ लेकर आया है। दोनों कंपनियां चालकों में माइक्रो-आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं, ताकि भारत की बढ़ती मोबिलिटी जरूरतों से निपटा जा सके।
महिंद्रा ने कहा, वक्त की जरूरत
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा, ‘यह ऐसी पहल है, जिसका समय आ गया है। यह पहल भारतीय ग्राहकों की मौजूदा एवं भावी जरूरतों को पूरा करती है। खासतौर से उन युवा ग्राहकों की जो शेयर्ड मोबिलिटी समाधानों को तवज्जो देते हैं। इसका कम से कम 40,000 ड्राइवर मालिकों और उनके परिवारों की जिंदगी पर सकारात्मक सामाजिक प्रभाव पड़ेगा। मेरे मुताबिक यह महिंद्रा ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक गठबंधन है।’ भारतीय ब्रांड के साथ काम करना अहम उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि इससे हमारे उद्योग के ढांचे में बदलाव आएगा और हमें भारत की तेजी से आगे बढ़ रही साझा अर्थव्यवस्था में सर्वप्रथम लाभ मिलेगा।’
वहीं, ओला के सीईओ भावीश अग्रवाल ने कहा, ‘हमें एक अरब भारतीयों के लिए मोबिलिटी का निर्माण करने के हमारे मिशन को आगे बढ़ाने के लिए महिंद्रा जैसे प्रतिष्ठित भारतीय ब्रैंड के साथ काम करके खुशी हो रही है। दो कंपनियों के बीच महत्वपूर्ण गठजोड़ के हिस्से के रूप में हमने एक अनूठा समाधान बनाया है, जिससे हजारों महत्वाकांक्षी ड्राइवर उद्यमियों को उनका सपना पूरा करने में मदद मिलेगी। महिंद्रा के साथ हमारी साझेदारी खोजपरक ढंग से मोबिलिटी के और अधिक विकल्प निर्मित कर दायरा बढ़ाने में मदद करेगी।’
फैजाबाद. किसान यात्रा के चौथे दिन शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे राहुल गांधी ने हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद महंत ज्ञान दास से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। लेकिन वे विवादित ढांचे से करीब एक किमी दूर ही रहे। बता दें, 1992 में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद राहुल नेहरू-गांधी परिवार के पहले ऐसे सदस्य हैं, जो अयोध्या पहुंचे हैं। 1990 में राजीव गांधी सद्भावना यात्रा के दौरान अयोध्या गए थे। रोड शो में फंसी एंबुलेंस…
(5वीं स्लाइड में देखें वीडियो…)
– इस बीच राहुल के रोड शो के चलते एक एंबुलेंस 10 मिनट से ज्यादा समय के लिए रुक गई।
– बाद में राहुल के खुद हस्तक्षेप करने के बाद रोड क्लीयर हो सकी।
कोई मीटिंग और प्रोग्राम नहीं
– फैजाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट रामदास वर्मा ने बताया कि मंदिर में दर्शन और महंत ज्ञानदास से मिलने के अलावा राहुल का और कोई प्रोग्राम या किसी के साथ मीटिंग नहीं है।
– इस दौरान राहुल को विवादित परिसर और जहां पत्थर रखे हैं, वहां से दूर रखा गया। ये वही पत्थर हैं, जो 1989 में राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या लाए गए थे।
– कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि राहुल के मंदिर के दौरे का राजनीति से कोई मतलब नहीं है।
क्या बोले महंत
– महंत ज्ञानदास ने कहा, “हम मंदिर में सभी का स्वागत करते हैं। राहुल गांधी का भी स्वागत है। हम संत हैं और हम उन सभी को आशीर्वाद देते हैं, जो हमारा आशीर्वाद लेते हैं।”
– बता दें, कुछ दिनों पहले महंत ज्ञानदास ने अखिलेश यादव को लखनऊ में उनके घर पर एक प्रोग्राम के दौरान आशीर्वाद दिया था।
सुरक्षा में हुई थी चूक
– इससे पहले गुरुवार को जब राहुल का काफिला फैजाबाद पहुंचा तो उनकी सुरक्षा में सेंध लग गई।
– कांग्रेस नेता और समर्थक उनका स्वागत कर रहे थे, तभी रिवॉल्वर लिए एक युवक उनके करीब तक पहुंच गया था।
– बाद में एसपीजी के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
– एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के अफसरों ने आरोपी मानबहादुर को पुलिस को सौंप दिया है।
– वह कांग्रेस से जुड़ा नेता बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
अक्षय कुमार के अफेयर एक्ट्रेस पूजा बत्रा, शिल्पा शेट्टी से लेकर रेखा और प्रियंका चोपड़ा तक से रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने तो अक्षय पर प्यार में धोखा देने तक का आरोप लगा दिया था।
नई दिल्ली। बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी’ के नाम से पुकारे जाने वाले अक्षय कुमार आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय सादा जीवन बिताने में यकीन रखते हैं। इसलिए वह इस खास दिन को परिवार के साथ बिताना ही पसंद करेंगे। हालांकि शुरुआत से अक्षय ऐसे नहीं थे। एक समय था जब एक्टिंग से ज्यादा उनके अफेयर सुर्खियों में रहते थे। अक्षय का नाम रवीना टंडन से रेखा तक जुड़ चुका है।
खुद के दम पर बनाया बॉलीवुड में मुकाम
बॉलीवुड में आज अक्षय कुमार का एक अलग मुकाम है। अक्षय काफी संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं। बॉलीवुड में उनका ना कोई गॉडफादर है और ना कोई रॉयल बैकग्राउंड। अक्षय इस इंडस्ट्री में पिछले 25 सालों से हैं और 105 से भी ज्यादा फिल्मे कर चुके हैं जो शाहरूख, सलमान, आमिर, अजय देवगन से कहीं ज्यादा है।
इस साल अक्षय की हर फिल्म ने किया 100 करोड़ का कलेक्शन
बॉलीवुड में कई हीरो एक साल में एक ही फिल्म करते हैं। लेकिन अक्षय हर साल तीन-चार फिल्में ले आते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करती हैं। इस साल तो उनकी हर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस साल अक्षय की एयरलिफ्ट, हाउसफुल-3 और रुस्तम रिलीज हो चुकी हैं। इसके अलावा ढिशूम और अकीरा में उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस भी दिया है।
ऐसे जागा एक्टिंग की ओर रुझान
अक्षय कुमार मार्शल आर्ट सीखने के बाद जब इंडिया आए तो उनके स्टूडेंट ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी और एक मॉडलिंग असांइनमेंट भी दिया। 2 दिनों में अक्षय ने इतने पैसे कमा लिए जो उनकी 2 महीने की सैलरी से ज्यादा थे और अक्षय ने मॉडलिंग में करियर बनाने की सोच ली। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए काफी मेहनत की। एक बार अक्षय कुमार को पता चला राजोश खन्ना अपनी फिल्म के लिए युवा कलाकार की तलाश कर रहे हैं तो अक्षय राजेश खन्ना से मिलने पहुंचे। अक्षय वहां 4-5 घंटे तक इंतजार किया लेकिन वो नहीं मिले। हालांकि अक्षय ने हिम्मत नहीं हारी और संघर्ष करते रहे। धीरे-धीरे उन्हें फिल्में मिलनी शुरू हो गई। लगभग हर जॉनर के किरदार निभाए और आज अक्षय बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं।
पूजा बत्रा से लेकर रेखा तक से जुड़ा नाम
अक्षय कुमार के अफेयर एक्ट्रेस पूजा बत्रा, शिल्पा शेट्टी से लेकर रेखा और प्रियंका चोपड़ा तक से रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने तो अक्षय पर प्यार में धोखा देने तक का आरोप लगा दिया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अक्षय ने उनका इस्तेमाल किया। हालांकि, अब दोनों के बीच रिश्ते सामान्य हैं। एक दौर में अक्षय कुमार के इश्क के किस्से काफी मशहूर थे। उनका नाम उस दौर की तकरीबन हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ उनके अफेयर की खबरें तो इतनी ज्यादा पॉपुलर थीं कि सुनने वालों को लगने लगा था कि अक्षय शायद इन्हीं में से किसी से शादी कर लेंगे। फिल्म ‘खिलाडि़यों का खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान अक्षय का नाम रेखा से भी जुड़ा था। फिल्म में दोनों के बीच एक इंटीमेट सीन भी फिल्माया गया था। लेकिन आखिर में उन्होंने ट्विंकल खन्ना का हाथ थामा। 17 जनवरी, 2001 को अक्षय कुमार ने ट्विंकल से शादी कर ली।
दूसरे स्टार्स से जुदा हैं खिलाड़ी
बॉलीवुड में अधिकतर समय फिल्मों की शूटिंग दोपहर से रखी जाती है, लेकिन अगर फिल्म में अक्षय कुमार हैं तो इसकी शूटिंग सुबह में रखी जाती है। अक्षय अपनी फिल्मों में कभी मेकओवर लेना पसंद नहीं करते। उनका मानना है कि वो अगर 50 साल के हैं तो स्क्रीन पर भी 50 का दिखना चाहिए। अक्षय एक्सरसाइज को लेकर भी काफी सीरियस रहते। हालांकि अक्षय की जिम में इक्विपमेंट के नाम पर कुछ भी नहीं होता। वो खुद को बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट्स के जरिये फिट रखना पसंद करते हैं।
शुक्रवार, नौ सितंबर, 2016 की सुबह साढ़े नौ-दस बजे के आसपास जब राहुल गांधी अयोध्या की प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी में दर्शन करेंगे तो वे बाबरी मस्जिद कांड के बाद अयोध्या जाने वाले नेहरू-गांधी परिवार के पहले वंशज होंगे.
1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री और राहुल के पिता राजीव गांधी ने कांग्रेस के लोक सभा चुनाव प्रचार की शुरुआत अयोध्या से की थी, हालांकि वे हनुमान गढ़ी नहीं जा पाए थे, हालांकि यह उनके कार्यक्रम में था.
1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री और राहुल के पिता राजीव गांधी ने कांग्रेस के लोक सभा चुनाव प्रचार की शुरुआत अयोध्या से की थी, हालांकि वे हनुमान गढ़ी नहीं जा पाए थे, हालांकि यह उनके कार्यक्रम में था.
1990 में सद्भावना यात्रा के दौरान राजीव गांधी का गुज़र अयोध्या से हुआ था.
लेकिन तबसे हनुमान गढ़ी तो दूर, अयोध्या भी उनके परिवार का कोई कांग्रेसी नहीं गया. सोनिया ने फैज़ाबाद में तो सभाएं कीं लेकिन अयोध्या से वे दूर ही रहती आई हैं.
वैसे, राजीव अयोध्या में हनुमान गढ़ी दर्शन से कहीं ‘बड़ा’ काम कर चुके थे जिसके बल पर उन्होंने 1989 के उस चुनावी सभा में ‘राम-राज्य’ लाने का वादा किया था.
राहुल गांधी का हनुमान गढ़ी के दर्शन करने का कार्यक्रम पहले नहीं था. बुधवार की रात अचानक इसे उनके कार्यक्रम में जोड़ा गया. जोड़ा यह भी गया कि अयोध्या के बाद जब वे रोड शो करते हुए अम्बेडकरनगर जाएंगे तो किचौछा शरीफ़ दरगाह पर भी मत्था टेकेंगे.
राहुल इस समय उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों-कस्बों में रोड शो कर रहे हैं. उनकी यात्रा को ‘किसान यात्रा’ का नाम दिया गया है. राहुल की यह यात्रा देवरिया से अपनी शुरुआत ही में ‘खाट-प्रकरण’ के कारण चर्चा या विवाद में आ गई. सोशल साइटों पर तब से ‘खाट’ ट्रेंड कर रहा है.
देवरिया के बाद राहुल को गोरखपुर, गोण्डा होकर शुक्रवार को अयोध्या-फैज़ाबाद में रोड शो और किसानों से मुलाक़ात करते हुए अम्बेडकर नगर जाना था. “खाट-प्रकरण” उनके साथ-साथ चल रहा था लेकिन अब हनुमान गढ़ी का दर्शन उनके कार्यक्रम में जुड़ जाने से फोकस बदल गया लगता है.
क्या कांग्रेसी रणनीतिकारों ने ‘किसान यात्रा’ में ऐन वक्त पर ‘मंदिर टच’ जान-बूझ कर दिया है? क्या राहुल के हनुमान गढ़ी दर्शन से कांग्रेस कोई ख़ास संदेश यू पी के मतदाताओं को देना चाहती है? क्या आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा की काट के लिए कांग्रेस को थोड़ा हिंदू-झुकाव भी ज़रूरी लग रहा है?
जिन ब्राह्मण वोटों पर इस बार कांग्रेस सबसे ज़्यादा ज़ोर दे रही है, क्या राहुल का हनुमान गढ़ी प्रवेश उसे आसान बना देगा?
कई सवाल एकाएक उछलने लगे हैं.
राहुल के हनुमान गढ़ी में पूजन-अर्चन को 27 साल पहले की उनके पिता की रणनीति से जोड़कर भी देखा जाने लगा है.
राजीव गांधी ने अपने दोस्तों-सलाहकारों के कहने पर बाबरी मस्जिद मामले में कई तरह के फ़ैसले लिए थे: 1989 में विश्व हिंदू परिषद को अयोध्या के विवादित क्षेत्र में राम मंदिर के शिलान्यास की इजाज़त दी थी. इसकी परिणति छह दिसम्बर, 1992 को बाबरी मस्जिद ध्वंस में हुई, जिसने कांग्रेस को अपने व्यापक मुस्लिम जनाधार से वंचित कर दिया.
27 साल से कांग्रेस यूपी की सत्ता से बाहर है. ’27 साल यूपी बेहाल’ का नारा लेकर इस बार वह नए चुनावी प्रबंधन कौशल से प्रदेश में पैर जमाने निकली है. ये 27 साल यूपी में कांग्रेस की बदहाली के भी हैं. क्या इस बदहाली को दूर करने के लिए राहुल को अयोध्या और हनुमान गढ़ी की यात्रा ज़रूरी लग रही है?
बताया तो यह जा रहा है कि अयोध्या-फैज़ाबाद से कांग्रेस का टिकट चाहने वालों ने, जिनमें एक महंत भी हैं, राहुल के सलाहकारों तथा कांग्रेस के रणनीतिकारों पर दवाब बनाया और तब बुधवार की रात राहुल के हनुमान गढ़ी जाने का कार्यक्रम तय हुआ.
उन्हें यह समझाया गया कि सोनिया गांधी अपने वाराणसी रोड शो में काशी-विश्वनाथ के दर्शन नहीं कर पाई थीं. बहाना उनकी बीमारी बना लेकिन हिंदुओं में चर्चा यह रही कि रोड शो में बड़ी संख्या में मुस्लिम उपस्थिति देख कर सोनिया बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना टाल गईं.
राहुल और उनके सलाहकारों की रणनीति यदि इस बहाने हिंदू-कार्ड चलना है तो इतिहास में, विशेषकर राजीव गांधी की मंदिर-चाल में उनके लिए एक बड़ा सबक़ तो हो ही सकता है, यदि वे उस ओर देखना चाहें.
तनिक वाम झुकाव वाली कांग्रेस की मध्यमार्गी नीति से किनारा करते हुए राजीव गांधी ने 1986 से 1989 के बीच हिंदू झुकाव का जो रास्ता अपनाया उसने जहां देश को विकास के मार्ग से भटका कर धर्म की राजनीति का अखाड़ा बना दिया वहीं कांग्रेस पार्टी के धीरे-धीरे अप्रासंगिक होते जाने का रास्ता भी तैयार कर दिया था.
धर्म की राजनीति करने के लिए दूसरी पार्टियां अखाड़े में पहले से मौजूद थीं. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठनों की सहायता से भाजपा ने फ़ौरन राम मंदिर को चुनावी राजनीति का मुख्य मुद्दा बना डाला.
आज भी राहुल और उनकी कांग्रेस इस मामले में भाजपा का क़तई मुकाबला नहीं कर सकते. भाजपा को टक्कर देने के लिए उस ही की तरह बनने की कोशिश करने की बजाय कांग्रेसी मूल्यों की पुनर्स्थापना क्या बेहतर तरीक़ा नहीं होगा?
जिस निचले पायदान पर आज कांग्रेस खड़ी है वहां से उसे वापसी का रास्ता ढूंढना है. उससे नीचे मोदी जी का ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ है और वहां कांग्रेस निश्चय ही नहीं लुढ़कना चाहेगी.
Image copyright
आश्चर्य है कि राहुल अपने रोड शो और किसान पंचायतों में सीधे नरेंद्र मोदी और उनकी ‘सूट-बूट की सरकार’ को निशाना बना रहे हैं. उनके प्रचार का अंदाज़ लोकसभा चुनाव की याद दिलाता है.
चुनाव यूपी के होने हैं और यहां सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी उनकी आलोचना का केंद्र नहीं है. इस प्रदेश की बदहाली को दूर करने का कोई रोड मैप उनके मुंह से नहीं सुनाई देता.
किसानों की ऋण माफी का मुद्दा वे सीधे विजय माल्या से जोड़ते हैं लेकिन मुख्यमंत्री पद की अपनी उम्मीदवार ‘दिल्ली का कायाकल्प कर देने वाली’ शीला दीक्षित को प्रदेश के मतदाताओं से परिचय नहीं करा रहे.
बहरहाल, देखना होगा कि 27 साल बाद अयोध्या आ रहे पहले कांग्रेसी युवराज हनुमान गढ़ी दर्शन-पूजन के बाद किस तेवर में दिखाई देते हैं!
‘ऑफ़िस बनाने के लिए रिश्वत देने को मजबूर हुए’ कॉमेडियन कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा है ‘क्या ये हैं आपके अच्छे दिन?’
जाने-माने स्टैंड अप कॉमेडियन ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री को संदेश दिया है, “मोदी जी, मैं पिछले 5 सालों से सरकार को 15 करोड़ का आयकर दे रहा हूं लेकिन इसके बाद भी मुझे अपना ऑफिस खोलने के लिए बीएमसी को 5 लाख की रिश्वत देनी पड़ी है.”
इसके फ़ौरन बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया, “क्या ये हैं आपके अच्छे दिन?”
उनके ट्वीट पर सोशल मीडिया में चर्चा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कपिल शर्मा के दोनों ट्वीट को रीट्वीट किया है.
अभिषेक ने लिखा, “अगर एक सेलिब्रिटी हो कर आपको इन सबसे गुज़रना पड़ता है तो आप सोच सकते हैं कि आम आदमी का क्या हाल होता होगा.”
योगेश दहिया ने इस मुद्दे को उठाने के लिए कपिल को धन्यवाद किया है और लिखा है, “सर, ये तो हज़ारों क़िस्सों में से मात्र एक क़िस्सा है. बहुत सारे लोग इससे परेशान हैं.”
सुधांशु सिंह ने लिखा, “घूस दे कर आप भी घूस मांगने वालों की तरह गुनाहगार हो जाते हैं. आपने रिश्वत दी ही क्यों?”
दीपक चौहान ने कपिल को राय दी है, “कपिल भाई, यहां भक्त आर्मी आपको ही करप्ट साबित कर देगी. जो हो रहा है बस चुप रहो अच्छे दिनों का अहसास लो.”
चित्रांश ने लिखा है, “प्रधानमंत्री की जगह पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को लिखना था.”
केज नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, “अगर मोदी जी म्यून्सिपिलटी को संभालते रहेंगे तो देश की गवर्नेंस एक मज़ाक बन कर रह जाएगी.”
~धुंएदार~ नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, “कॉमेडियन है, क्या पता मज़ाक़ ही कर रहे हो.”
इंडस्ट्री में फिल्मों को लेकर तना-तनी चलती रहती है। इस बार कट्रीना कैफ और दीपिका पादुकोण से जुड़ा यह किस्सा सामने आया है।
नई दिल्ली। कट्रीना कैफ की पिछली कुछ फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली हों, मगर इंडस्ड्री में उनकी मांग कम नहीं हुई है। शुक्रवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी फिल्म ‘बार बार देखो’ आ रही है। वही उन्होंने पहले ही फवाद खान के साथ धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘रात बाकि’ साइन कर ली है और जल्द ही ‘तनु वेड्स मनु’ फेम डायरेक्टर आनंद एल राय की अगली फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करती नजर आएंगी। मगर कट्रीना को लिए जाने से दीपिका पादुकोण, आनंद एल राय से नाराज हो गई हैं। कोंकणा सेन शर्मा की पहली डायरेक्शनल फिल्म का पोस्टर आया सामने, देखें चलिए आपको पूरा मामला खुलकर समझाते हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक साल पहले इस फिल्म के लिए आनंंद की पहली पसंद कट्रीना ही थीं, मगर बाद में वो दीपिका को कास्ट करने को उत्सुक दिखे। हालांकि संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ के कारण वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, जबकि आनंद की फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होने वाली है। पाक हीरो फवाद खान के साथ फिल्म करने पर ये बोलीं कट्रीना कैफ आनंद को जैसे पता चला कि दीपिका बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह व्यस्त हैं तो उन्होंने तुरंत यू-टर्न मार लिया और कट्रीना के पास चले आए। अब जबकि उन्होंने कट्रीना को अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया है तो दीपिका के उनसे नाराज होने की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका को इस बात का गुस्सा है कि उन्हें दूसरी बार पूछा नहीं गया। अब आपको तो पता ही है कि दो हीरोइनें कितना जल्दी बुरा मान जाती हैं। इस फिल्म के कारण दीपिका और कट्रीना के बीच भी मनमुटाव हो तो चौंकने वाली कोई बात नहीं होगी। वैसे भी रणबीर कपूर को लेकर उनके बीच तनातनी काफी पहले से ही देखने को मिल चुकी है।
केजरीवाल सरकार को आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव बनाने के मामले में बड़ा झटका लगा है. गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार द्वारा 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति को रद्द कर दिया. गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 13 मार्च 2015 के अपने आदेश के जरिए पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव बना दिया था. जिसे अदालत में चुनौती दी गई थी|
इससे पहले, दिल्ली सरकार द्वारा 21 विधायकों को संसदीय सचिव बनाए जाने के खिलाफ लगाई गई याचिका पर केंद्र सरकार ने अदालत के समक्ष अपनी स्थिति स्पष्ट की थी. केंद्र ने कहा कि कानून के मुताबिक दिल्ली में 21 संसदीय सचिव नहीं रखे जा सकते हैं. मौजूदा कानून में केवल एक संसदीय सचिव रखने का प्रावधान है, जो केवल मुख्यमंत्री के अंतर्गत काम करेगा|
एक संसदीय सचिव रखने का प्रावधान
मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा की खंडपीठ के समक्ष केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पेश वकील जसमीत सिंह ने कहा कि संसदीय सचिव के पद का जिक्र न तो भारत के संविधान में किया गया है और न ही दिल्ली विधानसभा सदस्य (अयोग्य घोषित करना) अधिनियम 1993 में इस बाबत कुछ कहा गया है. नियम के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री को केवल एक संसदीय सचिव रखने का प्रावधान है. लिहाजा, दिल्ली सरकार के 13 मार्च 2015 के आदेश के अनुसार बनाए गए 21 संसदीय सचिव कानून के अंतर्गत नहीं आते हैं\
स्वयंसेवी संस्था ने लगाई याचिका
यह याचिका अदालत के समक्ष एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा लगाई गई थी. याचिका में दिल्ली सरकार के 13 मार्च 2015 के उस आदेश को चुनौती देते हुए उसे खारिज करने की मांग की गई थी जिसके तहत आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया गया था|
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म ‘पिंक’ के प्रमोशन में जुटे हैं. ‘पिंक’ के प्रमोशन के दौरान अमिताभ महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर बेहद जोर देते नजर आ रहे हैं. प्रमोशन के दौरान उन्होंने फिल्म ‘पीकू’ से जुड़े कई खुलासे किए|
अमिताभ बच्चन ने बताया कि फिल्म ‘पीकू’ में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को उनकी तुलना में ज्यादा पैसे दिए गए थे. एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू में महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘पीकू के लिए दीपिका पादुकोण को मुझसे ज्यादा रकम दी गई थी, इससे दो बातें साफ होती हैं, पहली ये कि वह मुझसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और दूसरा कि मैंने बहुत लंबे वक्त से काम करते रहने के चलते अपना प्राइज टैग खो दिया है. शायद मैं उतना महत्वपूर्ण नहीं हूं|
अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पिंक’ भी महिला केन्द्रित है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक वकील की भूमिका निभाई है. इस फिल्म का निर्माण शूजीत सरकार ने किया है, जिन्होंने ‘पीकू’ को निर्देशित किया था|
फिल्म ‘पीकू’ में अमिताभ बच्चन ने दीपिका पादुकोण के पिता का किरदार निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की थी. आपको बता दें कि फिल्म ‘पीकू’ के बाद अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के बीच मनमुटाव की खबरें आई थी, हो सकता है फीस इसका कारण रहा हो|
मोबाइल टेक्नोलॉजी में अपनी अलग पहचान रखने वाली एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने बुधवार को दो नए आईफोन- iPhone7 और iPhone7 Plus लॉन्च किए. आइए जानते हैं इस बार लॉन्च हुए एप्पल आईफोन 7 और iPhone7 प्लस में कौन-कौन से नए फीचर्स हैं…
1. 32 जीबी के मिनिमम मेमोरी के साथ हुआ लॉन्च. 16 जीबी वैरिएंट अब नहीं मिलेगा|
2. दो नए कलर- मैट ब्लैक और जेट ग्लॉसी ब्लैक |
3. A10 Fusion प्रोसेसर iPhone 6s के मुकाबले 40 गुना ज्यादा फास्ट होगा|
4. इसमें क्वाड एलईडी ट्रू टोन फ्लैश भी दिया गया है|
5. सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है|
6. कैमरा- 2X ऑप्टिकल जूम के साथ दो रियर कैमरे. एक वाइड एंगल लेंस होगा जबकि दूसरा टेलीफोटो का काम करेगा. कंपनी का दावा है कि यह 10X तक जूम करने में सक्षम है|
7. iPhone में हेडफोन जैक नहीं मिलेगा. ऑडियो के लिए लाइटिंग पोर्ट का यूज किया गया है|
8. रेटिना एचडी डिस्प्ले- कंपनी का दावा है कि रेटिना एचडी डिस्प्ले ज्यादा कलर्स, 3डी टच के साथ 25 फीसदी ब्राइट है|
9. सेवेन सीरीज के आईफोन को वॉटर और डस्ट प्रूफ बनाया गया है|
10. होम बटन भी बदला- कंपनी ने होम बटन में बड़ा बदलाव किया है. यह अब एप्पल के टैप्टिक इंजन पर चलेगा, यानी मैकबुक के ट्रैकपैड जैसा काम करेगा. इसे आप क्लिक नहीं कर सकते, लेकिन इसे जोर से प्रेस करना होगा|