thesundayheadlines

गुरुग्राम: स्कूल में मासूम का हत्यारा कंडक्टर गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न की हुई थी कोशिश

Gurugram: school’s student killer conductor arrested , attempted sexual harassment
गुरुग्राम के रियान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे की हत्या मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझाने का दावा किया है. गुड़गांव पुलिस ने इस मामले में बस के कंडक्टर, ड्राइवर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया था.

अब गुड़गांव के DCP सिमरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी कंडक्टर अशोक ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी कंडक्टर ने हत्या से पहले बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश की थी. जब बच्चे ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे मार डाला. डीसीपी ने बताया कि अभियुक्त पिछले करीब 8 महीने से स्कूल में काम कर रहा था. आशंका जता रही है कि मासूम के कत्ल की साजिश पूर्व नियोजित थी.

स्कूल के बाथरूम में बच्चे की हत्या की खबर के बाद मृतक के पिता के साथ सैकड़ों अभिभावकों ने पुलिस कमिश्नर के दफ्तर का घेराव किया. उनकी मांग है कि स्कूल के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए.

रियान इंटरनेशनल स्कूल में 2nd क्लास में पढ़ने वाले मासूम की मौत से गुस्साए अभिभावकों ने प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम पुलिस को आमरण अनशन की चेतावनी दी. प्रदर्शन कर रहे एक शख्स ने कहा कि अभिभावकों को पुलिस की कार्यशैली पर जरा भी विश्वास नहीं है.

उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि प्रबंधन मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहा है. लिहाजा केस की निष्पक्ष जांच के लिए स्कूल के खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए. अभिभावकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्कूल के खिलाफ केस दर्ज नहीं होगा तो वह लोग आमरण अनशन करेंगे.

क्या है मामला
शुक्रवार सुबह गुड़गांव के नामी रियान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाला 7 साल का मासूम स्कूल गया था. उसके पिता उसे स्कूल की बस तक छोड़कर आए थे. कुछ देर बाद करीब 8 बजे उन्हें स्कूल की ओर से फोन आया. उन्हें मासूम की तबीयत खराब होने के बारे में बताया गया.

गला रेतकर की गई हत्या
उनके स्कूल पहुंचने से पहले ही मासूम दम तोड़ चुका था. मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे की लाश स्कूल के टॉयलेट में मिली थी. मासूम की गला रेतकर हत्या की गई थी. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और केस की जांच शुरू की.

स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों से पूछताछ
पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों से पूछताछ की. पुलिस ने स्कूल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर 7 साल के मासूम का कौन दुश्मन हो सकता है, जो इतनी बेरहमी से उसकी हत्या कर सकता है.

क्या पूर्व नियोजित थी हत्या की साजिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्चे की हत्या पूर्व नियोजित तरीके से की गई. सूत्रों की मानें तो हत्या में नए चाकू का इस्तेमाल किया गया है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि मासूम की हत्या के मकसद से ही यह चाकू खरीदा गया था. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में स्कूल के बस ड्राइवर, कंडक्टर और एक अन्य स्टाफ को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

गुरुग्राम: स्कूल में मासूम का हत्यारा कंडक्टर गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न की हुई थी कोशिश Read More
thesundayheadlines

“यूट्यूब पे तेज़ी से वायरल हो रहा है ये विडियो”

thesundayheadlines“This video is rapidly becoming viral on YouTube”
अक्सर हम जानवरों की लड़ाई के बारे में सुनते रहते हैं, इनके बीच प्यार और सामंजस्य कम ही सुनने में आता हैं, खासकर तब जब दोनों ही जानवर अलग-अलग नस्ल की हो | जी हाँ हम बात कर रहे है ऐसे दो जानवरों की जिनके बीच प्यार और खेलकूद के बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा, हम बात कर रहे है नेवले और कुत्ते के बीच खेलकूद की |

दरअसल उत्तराखंड के एक छोटे क़स्बे शक्तिफार्म, के एक घर में अचानक दो  छोटे नेवले और उसकी माँ आती हैं, परिवार के सदस्यों के देखने की उत्साह में, नेवला एक बच्चे को लेकर भाग जाती है, दूसरा छोटा बच्चा नेवला उन्ही के घर में रह जाता है | घर के बच्चे बड़े ही खुश होते होते हैं उसके आने से, घर में एक कुत्ता भी है |
अब नन्हे नेवले को जब भी भूख लगती तो  वह सबके आस-पास जाकर, मानो कुछ मांगता है, बच्चे उसे  कटोरी में दूध लाकर देते   और वह बड़े उत्साह के साथ उसको   जल्दी 2 पी लेता हैं |

हर रोज़ शाम को नन्हा रिक्की टॉमी के साथ खेलता है और उसे बहुत परेशान करता है | लेकिन टॉमी उसको काटता नहीं है क्योंकि उसे पता है कि ये मेरा अच्छा दोस्त हैं |

ये विडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे है |

“यूट्यूब पे तेज़ी से वायरल हो रहा है ये विडियो” Read More
thesundayheadlines

ताज़ा अपडेट : डेरे में दो नाबालिग समेत 5 लोग मिले, फोरेंसिक टीम गुफा में दाखिल

साध्वियों से बलात्कार मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम जेल में सजा काट रहा है. कोर्ट के आदेश के बाद सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन जारी है. सर्च ऑपरेशन टीम में करीब 5 हजार जवान शामिल हैं. अभी तक की जांच में डेरे से कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क समेत जंगली जानवर भी बरामद किए गए हैं. डेरे में चल रहे सर्च ऑपरेशन की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है. हाई कोर्ट के पूर्व जज एके पवार सर्च ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं|

LIVE अपडेटः

डेरे की तलाशी के दौरान सर्च टीम को पांच बच्चे मिले, जिनमें दो नाबालिग हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. वहीं तलाशी में टीम को एक वॉकी-टॉकी सेट भी मिला है. रूड़की से आई फोरेंसिक टीम रेपिस्ट बाबा राम रहीम की गुफा में दाखिल हो चुकी है. फिलहाल सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय का तलाशी अभियान सरगर्मी से जारी है.

सर्च ऑपरेशन टीम को डेरे के अंदर से एक ब्लैक कलर की लग्जरी कार मिली है. कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं है. इसके साथ ही डेरे से काफी मात्रा में दवाइयां भी मिली हैं. इन दवाइयों पर किसी तरह का कोई लेबल नहीं लगा है. डेरे से पुरानी और नई करेंसी भी मिली है. टीम ने आश्रम से एक ओबी वैन भी बरामद की है.

सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के अंदर जेसीबी मशीनों से संदिग्ध जगहों की खुदाई करवाई जा रही है. सर्च टीम डेरे के अंदर स्थित MSG फैशन मार्ट पहुंच चुकी है. वहां तलाशी की जा रही है. इसके साथ ही एक टीम राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री की भी तलाशी ले रही है. पुलिस प्रशासन ने एहतियातन सिरसा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है|

the sunday headlinesसिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के गेट नंबर-7 से टीम ने तलाशी अभियान की शुरूआत की. सबसे पहले टीम बाबा के मीडिया मॉनिटरिंग रूम में दाखिल हुई. वहां से मिले लैपटॉप, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और दूसरे उपकरण टीम ने सीज किए हैं. दो रूम सील कर दिए गए हैं. टीम को तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कैश और प्लास्टिक करेंसी भी मिली है. वहीं दूसरी टीम राम रहीम के मेडिटेशन हॉल, चर्चा घर, प्रिंटिंग प्रेस और गेस्ट हाउस की तलाशी ले रही है|

पूर्व जज करेंगे निगरानी
कोर्ट की मंजूरी मिल जाने के बाद मौके पर 5000 जवानों की तैनाती की गई है. जो सर्च ऑपरेशन का हिस्सा होंगे. इस दौरान पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की जाएगी|

भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
सर्च ऑपरेशन के मद्देनजर सिरसा में पुलिस, पैरा मिलट्री फोर्स की 25 कंपनियां तैनात हैं. इसके अलावा आर्मी की 2 कंपनियां भी वहां मौजूद हैं. बम निरोधक दस्ते के 12 जवानों के अलावा 1000 जवान तैनात किए गए हैं. पुलिस ने ऑपरेशन के लिए 15 लोहारों को भी हायर किया है, जो ताले वगैरह तोड़ने के लिए तैयार रहेंगे|

डेरा इलाके में कर्फ्यू जारी
स्वात टीम भी सिरसा में मौजूदा है. डेरा सच्चा सौदा इलाके में अभी भी कर्फ्यू जारी है. बाहरी लोगों के डेरा परिसर में घुसने पर पाबंदी है. डेरा इलाके में गांव वालों को भी बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा. डेरा में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों का पहरा है|

हर हालात से निपटने की पुख्ता तैयारी
उपद्रवियों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. डेरे को पहले ही समर्थकों से खाली कराया जा चुका है. हर गेट पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर होगी. पिछली हिंसा की घटनाओं से सबक लेकर पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने किसी भी हालात से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी की है|

 

ताज़ा अपडेट : डेरे में दो नाबालिग समेत 5 लोग मिले, फोरेंसिक टीम गुफा में दाखिल Read More
the sunday headlines

डेरे से बारामत हुई भारी मात्रा में 10 और 1 के प्लास्टिक करेंसी

राम रहीम सिंह के सिरसा स्थित डेरा सच्‍चा सौदा के मुख्‍यालय में प्रशासन भारी जाब्‍ते के साथ सर्च ऑपरेशन चला रहा है. इस दौरान आश्रम से काफी सारी चीजें मिली हैं. इनमें नकदी, पैसों के लेनदेन के दस्‍तावेज, 500 और 2000 रुपये के पुराने नोट शामिल हैं|
चौंकाने वाली बात यह है कि डेरे में प्‍लास्टिक के सिक्‍के भी मिले हैं. बाबा इन सिक्‍कों को अपनी करेंसी की तरह चलाता था. बरामद किए गए सिक्‍कों में 10 और एक रुपये के प्‍लास्टिक के सिक्‍के हैं. इन सिक्‍कों पर डेरे का नाम लिखा है साथ ही डेरा सच्‍चा सौदा का निशान भी बना हुआ है|

हरियाणा सरकार के डिप्‍टी डायरेक्‍टर पीआरओ सतीश मेहरा ने बताया कि कुछ फार्मेसी-दवा मिली है जि सपर किसी तरह का कोई लेबल नहीं है. एक बिना नंबर की लग्‍जरी गाड़ी मिली है. एक ओबी वैन है कुछ करेंसी मिली है. इसमें 10 हजार रुपये की पुरानी और सात हजार रुपये की नई करेंसी है|

सूत्रों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में पुरानी करेंसी भी शामिल है. संभावना है कि नोटबंदी के दौरान डेरा इस पुरानी करेंसी को नई करेंसी में चेंज नहीं करवा सका|

वहीं सिरसा में मोबाइल सेवा और डोंगल डाटा सेवा बंद की गई. 10 सितम्बर तक सिरसा में इंटरनेट बंद किया गया है. साथ ही केबल नेटवर्क भी काट दिया गया है. डेरे के अंदर हनीप्रीत की रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री की जांच भी की जा रही है. MSG फैशन मार्ट में भी जांच टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया|

 

डेरे से बारामत हुई भारी मात्रा में 10 और 1 के प्लास्टिक करेंसी Read More
the sunday headlines

जिंदगी की एक बूंद- कतरा कतरा मिलती है ‘इजाजत’: आशा

आशा-पंचम-गुलजार

इन तीन महान कलाकारों के संयोग ने हमेशा ही सुनने वालों को अपने जादू से सम्मोहित कर लिया है. इस तिकड़ी ने सदा ही श्रोताओं को आकर्षित और सम्मोहित किया है. यहां पेश है इस तिकड़ी का एक और ऐसा करिश्मा जिसे जितना सूना जाए कम ही लगता है|

1987 में आई फ़िल्म इजाजत में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत थे. ये सभी गीत आशा भोसले ने ही गाए थे. इस फिल्म के एक गीत ‘मेरा कुछ सामान’ ने आशा को सर्वश्रेष्ठ गायिका और गीतकार गुलजार को सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिलवाया था|

यह कहानी थी एक ऐसे विवाहित जोड़े की जो परिस्थितियों के चलते अलग हो गए और फिर एक रोज अचानक एक रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में एक-दूसरे से जा टकराए|

इस मुलाकात में यह दोनों अपनी बीती हुई जिंदगी से जुड़ी बहुत सी बातें खंगालते हैं. महेंदर (नसीरुद्दीन शाह) को सुधा (रेखा) मजबूरीवश शादी करनी पड़ जाती है जबकि वो माया (अनुराधा पटेल) से प्यार करता है|

सुधा माया के लिए महेंदर का प्यार जानती और समझती है. वह इस परिस्थिति का बहुत समझदारी से सामना करती है. सुधा महेंदर से बहुत प्यार करती है और उसके साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती है. वो ये भी जानती है कि महेंदर का पूरा प्यार उसके लिए नहीं है. लेकिन वो जीवन को जीना चाहती है. इस प्रेम-त्रिकोण को गुलजार ने बहुत संवेदनशील तरीके से दर्शाया है|

यह गीत शुरू होता है बांसुरी की आवाज से और सुनने वालों को प्यार से सहलाता है. उसके बाद आती है कुछ अन्य वाद्यों की आवाज जिसमें आशा भोसले की आवाज घुलकर बहने लगती है.

यह गाना पूरी तरह से आशा की आवाज पर ही निर्भर करता है. छेड़ती, इशारा करती, पूरे गले की आवाज जो बहुत मीठी और खालिस है. इस गाने की सबसे सबसे ख़ास बात आशा भोसले हैं, जलाती और डराती, वो भी बहुत खूबसूरती से.

कतरा कतरा मिलती है, कतरा कतरा जीने दो
जिंदगी है, जिंदगी है, कतरा कतरा बहने दो
प्यासी हूं मैं, प्यासी रहने दो
रहने दो ना…

महेंदर के साथ जितना भी समय मिला है सुधा को, वो उसके लिए खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती है. जिंदगी के ये कतरे उसे जीने की वजहें दे रहे हैं. उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसके जीवन में प्यार की कमी है.

इन लम्हों में पंचम का गूंजता हुआ संगीत मौजूद है. यह एक मखमली संगीत है जो परिस्थितियों को स्पष्ट करता है. बेस गिटार उन मौकों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाता है जब संगीत टूटे-फूटे अक्षरों के बीच अपनी जगह तलाशता है.

कल भी तो कुछ ऐसा ही हुआ था
नींद में थी, तुमने जब छुआ था
गिरते गिरते बाहों में बची मैं
सपने पे पांव पड़ गया था
सपनों में, बहने दो…

महेंदर की छुअन ने सुधा को उसकी बाहों में टूटकर बिखरने को मजबूर कर दिया था. ऐसा लगा जैसे वो किसी सपने से जागी हो. इस तरह वो अपने सपने के बारे में समझ पाई थी. लेकिन अब वो अपने उस सपने से बाहर ही नहीं आना चाहती. वो इसी सपने में बार-बार गोते खाना चाहती है|

यहां पर हमें वॉयलिन की धुन भी सुनाई देती है. उसके बाद कुछ संतूर और फिर ड्रम की बीट भी|

तुमने तो आकाश बिछाया
मेरे नंगे पैरों में जमीन है
पा के भी तुम्हारी आरजू है
शायद ऐसी ज़िंदगी हसीं है
आरजू में बहने दो…

वो खुश है, सातवें आसमान पर है और महेंदर का साथ उसे एक अच्छे भविष्य के सपने दिखा रहा है. लेकिन इसके साथ ही वो इस हकीकत से भी वाकिफ है कि वो किसी और के इश्क की गिरफ्त में है|

इसलिए वो उसे पा लेने से ज्यादा उसकी चाह का साथ पाकर ज्यादा खुश है. यह आरजू उसकी जिंदगी में एक रोमांच भर रही है. वो अपनी आरजू में ही बहना चाहती है|

पंचम ने आवाज के ऊपर आवाज चढ़ाकर एक बेहतरीन इफेक्ट पैदा किया है. यह आपको बहने, तैरने और डूब जाने का एहसास करवाता है|

हल्के-हल्के कोहरे के धुएं में
शायद आसमां तक आ गयी हूं
तेरी दो निगाहों के सहारे
देखो तो कहां तक आ गयी हूं
कोहरे में, बहने दो

जिंदगी की इस खूबसूरत धुंध में वो महेंदर पर भरोसा करती है और उसी के साथ खुशी के उस दौर में वो आगे बढ़ते रहना चाहती है. लेकिन उसे रुकना नहीं है. वो इसी धुंध में डूबते जाने चाहती है.इस मुलाकात में यह दोनों अपनी बीती हुई जिंदगी से जुड़ी बहुत सी बातें खंगालते हैं. महेंदर (नसीरुद्दीन शाह) को सुधा (रेखा) मजबूरीवश शादी करनी पड़ जाती है जबकि वो माया (अनुराधा पटेल) से प्यार करता है|

यह गाना पूरी तरह से आशा की आवाज पर ही निर्भर करता है. छेड़ती, इशारा करती, पूरे गले की आवाज जो बहुत मीठी और खालिस है. इस गाने की सबसे सबसे ख़ास बात आशा भोसले हैं, जलाती और डराती, वो भी बहुत खूबसूरती से|

कतरा कतरा मिलती है, कतरा कतरा जीने दो
जिंदगी है, जिंदगी है, कतरा कतरा बहने दो
प्यासी हूं मैं, प्यासी रहने दो
रहने दो ना…

महेंदर के साथ जितना भी समय मिला है सुधा को, वो उसके लिए खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती है. जिंदगी के ये कतरे उसे जीने की वजहें दे रहे हैं. उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसके जीवन में प्यार की कमी है|

इन लम्हों में पंचम का गूंजता हुआ संगीत मौजूद है. यह एक मखमली संगीत है जो परिस्थितियों को स्पष्ट करता है. बेस गिटार उन मौकों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाता है जब संगीत टूटे-फूटे अक्षरों के बीच अपनी जगह तलाशता है.

कल भी तो कुछ ऐसा ही हुआ था
नींद में थी, तुमने जब छुआ था
गिरते गिरते बाहों में बची मैं
सपने पे पांव पड़ गया था
सपनों में, बहने दो…

महेंदर की छुअन ने सुधा को उसकी बाहों में टूटकर बिखरने को मजबूर कर दिया था. ऐसा लगा जैसे वो किसी सपने से जागी हो. इस तरह वो अपने सपने के बारे में समझ पाई थी. लेकिन अब वो अपने उस सपने से बाहर ही नहीं आना चाहती. वो इसी सपने में बार-बार गोते खाना चाहती है.

यहां पर हमें वॉयलिन की धुन भी सुनाई देती है. उसके बाद कुछ संतूर और फिर ड्रम की बीट भी.

तुमने तो आकाश बिछाया
मेरे नंगे पैरों में जमीन है
पा के भी तुम्हारी आरजू है
शायद ऐसी ज़िंदगी हसीं है
आरजू में बहने दो…

वो खुश है, सातवें आसमान पर है और महेंदर का साथ उसे एक अच्छे भविष्य के सपने दिखा रहा है. लेकिन इसके साथ ही वो इस हकीकत से भी वाकिफ है कि वो किसी और के इश्क की गिरफ्त में है|

इसलिए वो उसे पा लेने से ज्यादा उसकी चाह का साथ पाकर ज्यादा खुश है. यह आरजू उसकी जिंदगी में एक रोमांच भर रही है. वो अपनी आरजू में ही बहना चाहती है|

पंचम ने आवाज के ऊपर आवाज चढ़ाकर एक बेहतरीन इफेक्ट पैदा किया है. यह आपको बहने, तैरने और डूब जाने का एहसास करवाता है|

हल्के-हल्के कोहरे के धुएं में
शायद आसमां तक आ गयी हूं
तेरी दो निगाहों के सहारे
देखो तो कहां तक आ गयी हूं
कोहरे में, बहने दो

जिंदगी की इस खूबसूरत धुंध में वो महेंदर पर भरोसा करती है और उसी के साथ खुशी के उस दौर में वो आगे बढ़ते रहना चाहती है. लेकिन उसे रुकना नहीं है. वो इसी धुंध में डूबते जाने चाहती है.

जिंदगी की एक बूंद- कतरा कतरा मिलती है ‘इजाजत’: आशा Read More

हिंदी मूवी “शेख़चिल्ली दी ग्रेट” के गाने वर्ल्ड वाइड रिलीज

sheikhchilli-the-great-posterजिसका इन्तजार आप काफी दिनों से कर रहे थे अब वह मूवी “शेखचिल्ली दी ग्रेट” जल्द ही सिनेमाघरों में देख पाएंगे | गोल्डन फैदर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोड्यूसर दीपक शाही एवं राजकुमार जी ने बताया की दीपावली के शुभ घड़ी इस मूवी का वर्ल्ड वाइड ऑडियो रिलीज  किया जा रहा है | म्यूजिक कंपनी Incense Audio द्वारा इस गानों को आप Digital Store (Google Play Store/ Android v4+, iOS v7+, or by exporting MP3 files to your computer and playing on any MP3 compatible music player / 800 से ज्यादा Online Streeming Site पर सुन सकते हैं|
Music Director: Jatin Sharma
Lyrics : Sanjay Pahuja, Gourav Goyal, Shaqeel & Raju Chauhan
Singers: Javed Ali, Shahid Mallya, Tarun Sagar, Faijaan Sabri, Aroh Sharma, Gouri Gosain & Rajeev Sharma

News By : Kavita Vakchi
google-play-store

हिंदी मूवी “शेख़चिल्ली दी ग्रेट” के गाने वर्ल्ड वाइड रिलीज Read More
Radhika Apte Parched

क्‍यों करूं अपने शरीर को लेकर शर्म, न्‍यूड सीन पर राधिका आप्‍टे का बोल्‍ड जवाब

नई दिल्ली। राधिका आप्टे कम समय में ही बॉलीवुड की हीरोइनों से अलग अपनी छवि बनाने में कामयाब रही हैं और इसका श्रेय जाता है उनके अलग-अलग किरदारों के चयन को, जिनमें दर्शकों को विविधताएं देखने को मिलती हैं। इनको जीवंत बनाने के लिए वो किसी भी हद तक गुजर जाती हैं, यही वजह है कि उन्हें बोल्ड एक्ट्रेस का टैग भी मिल चुका है और अब उनकी एक और बोल्ड फिल्म आ रही है जिसका टाइटल है ‘पार्च्ड’ और यह फिल्म पहले से ही लीक हुए न्यूड सीन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। ये सीन इतने बोल्ड हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इन्हें पॉर्न फिल्म के तौर पर बेचा जा रहा है। ऐसी खबर सामने आई थी।

हेमा मालिनी ने इस एक्ट्रेस को बताया बॉलीवुड की नई ‘ड्रीम गर्ल’, क्या आप हैं सहमत?

लीना यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म राधिका आप्टे ने कई बोल्ड सीन किए हैं और उनका कहना है कि उन्हें फिल्मों में बोल्ड सीन करने से कोई परहेज नहीं है। ‘आइएएनएस’ से बातचीत में राधिका ने कहा, ‘मुझे बोल्ड सीन करने में कोई परेशानी नहीं है। मैं वर्ल्ड सिनेमा देखते हुए बड़ी हुई हूं, इसलिए मुझे इन सबको लेकर कोई झिझक नहीं है। मैंंने भारत और विदेशों में स्टेज पर लोगों को बोल्ड सीन करते हुए देखा है।’ राधिका ने यह भी कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि मुझे अपने शरीर को लेकर शर्म क्यों करनी चाहिए। यह ही एक ऐसा माध्यम है जिसे मैं एक कलाकार के रुप में उपयोग कर सकती हूं।’

वहीं न्यूड सीन लीक होने पर राधिका का कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, ‘मैं अपना काम करती हूं और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करती हूं।’ आपको बता दें कि फिल्म ‘पार्च्ड’ में राधिका आप्टे के साथ तनिष्ठा चटर्जी, सुरवीन चावला और आदिल हुसैन लीड रोल में हैं और अजय देवगन द्वारा प्रोड्यूस यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होगी। यह पूरी फिल्म तीन महिलाओं की कहानी है। ये महिलाएं गुजरात के एक रिमोट गांव में रहती हैं। ये महिलाएं सदियों पुरानी परम्पराएं तोड़ देती हैं, जो कि उन्हें गुलामी में जिंदगी जीने को मजबूर करती हैं।

 

क्‍यों करूं अपने शरीर को लेकर शर्म, न्‍यूड सीन पर राधिका आप्‍टे का बोल्‍ड जवाब Read More

72 घंटों के लिए मोबाइल और इंटरनेट बंद तथा ड्रोन से रखी जा रही नजर

corfew-in-kashmir-the-sunday-headlines-image26 साल में यह पहली बार है जब किसी त्यौहार के अवसर पर कश्मीर में कर्फ्यू लगाया गया है यह कर्फ्यू ईद के मौके पर मंगलवार को हिंसा रोकने के लिए लगाया गया है |
अधिकारिक सूत्रों के हवाले पता चला है की सेना से तैयार रहने के लिए कहा गया है और अगर घाटी में हिंसा होती है तो सेना मोर्चा सँभालने के लिए मुस्तैद है | दो महीने होने को आये हैं लेकिन अभी भी अशांति ब्याप्त है | इसमें 75 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है |

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय कार्यालयों तक अलगाववादियों के मार्च के आह्वान को ध्यान में रखकर किया गया है।
कश्मीर में वर्ष 1990 में आतंकवाद शुरू होने के बाद संभवत: यह पहली बार है जब ईद के मौके पर कर्फ्यू लगाया जाएगा।

धार्मिक स्थलों पर लोगों के एकत्रित होने पर रोक

सूत्रों ने कहा कि हेलीकॉप्टर और ड्रोन आसमान से पैनी नजर रखेंगे और कुछ क्षेत्रों में लोगों के एकत्रित होने की स्थिति में सुरक्षाबलों को पूर्व चेतावनी देंगे।
उन्होंने कहा कि अलगाववादी तत्वों द्वारा हिंसा की आशंका को देखते हुए सड़कों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया जाएगा।

आतंकवाद की शुरूआत से अब तक 26 वर्ष में यह पहली बार है कि ईदगाह और हजरबल धार्मिक स्थलों पर ईद के मौके पर लोगों को एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी। सूत्रों ने कहा कि हालांकि लोगों को स्थानीय मस्जिदों में ईद की नमाज पढने की अनुमति होगी।

72 घंटों के लिए मोबाइल और इंटरनेट बंद
सरकार ने अगले 72 घंटों के लिए सभी दूरसंचार नेटवर्क की इंटरनेट सेवा और मोबाइल टेलीफोन सेवा को बंद करने का आदेश दे दिया है। केवल बीएसएनएल को इससे बाहर रखा गया है।

सूत्रों ने कहा कि राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद इंटरनेट सेवाओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि एयरटेल, एयरसेल, वोडाफोन और रिलायंस टेलीकाम से तत्काल प्रभाव से 72 घंटे तक सेवाएं बंद करने के लिए कहा गया है। बीएसएनएल से भी इंटरनेट ब्राडबैंड सेवाएं बंद करने को कहा गया है। हालांकि पोस्टपेड बीएसएनएल कनेक्शन को इस दायरे से बाहर किया गया है क्योंकि इसे मुख्य रूप से पुलिस, सेना और सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रयोग किया जाता है।

इस बीच, सेना ने जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किए। खुफिया खबर मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, क्षेत्रीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने संयुक्त अभियान में जिले के चासना के दुरीमरारी क्षेत्र से हथियार तथा विस्फोटक बरामद किए।

72 घंटों के लिए मोबाइल और इंटरनेट बंद तथा ड्रोन से रखी जा रही नजर Read More

अगले महीने शाम 6 बजे ख़त्म हो जाएगी दुनिया! संत ने की भविष्यवाणी

harold-camping-tshनई दिल्ली: कैलिफोर्निया के एक संत हैरल्ड कैपिंग ने हिसाब लगाकर चेतावनी दी है कि इस वर्ष 2 अक्टूबर की शाम 6 बजे दुनिया खत्म होने वाली है। उनका कहना है कि अगले महीने शाम 6 बजे महाप्रलय आएगा जो सबकुछ मिटा कर रख देगा। हैरल्ड कैपिंग का मानना है कि दुनिया की दो फीसदी आबादी तुरंत खत्म हो जाएगी और शेष आबादी किसी दूसरे स्थान पर चली जाएगी।

हालांकि दुनिया खत्म होने की बातें तो हम पिछले कई सालों से सुनते आ रहे हैं। हमें कई बार दुनिया के खत्म होने की अफवाहें सुनने को मिल चुकी हैं। लेकिन यह खुलासा वाकई दिल दहला देने वाला है। अगर हैरल्ड की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो अगले महीने गांधी जयंती के दिन महाप्रलय आएगा और सबकुछ तबाह हो जायेगा।

  • यह है नास्त्रेदमस की 10 सटीक भविष्यवाणियां

पूर्व में सिविल इंजीनियर रहे 89 वर्षीय कैपिंग प्रत्येक दिन अपनी भविष्यवाणी फैमिली रेडियो नेटवर्क के जरिए करते हैं। उनका यह धार्मिक ब्रॉडकास्टिंग संगठन उनके श्रोताओं के दान से चलता है। 70 वर्षों तक बाइबल का अध्ययन करने के बाद उनका दावा है कि उन्होंने गणित की मदद से एक ऐसा तरीका विकसित किया है, जिसकी मदद से छिपी हुई भविष्यवाणियों को सामने लाया जा सकता है।

उनका कहना है कि ईसा को सूली पर चढ़ाए जाने के दिन से 7,22,500 दिनों बाद पृथ्वी का अंत तय है। 7,22,500 की संख्या अहम है, क्योंकि यह 3 पवित्र संख्याओं- 5, 10 और 17 का गुणनफल है। जापान, न्यूजीलैंड और हैती में आए भूकम्प इस प्रलय के पूर्व संकेत हैं।

  • नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी भारत में जन्मेगा एक अनोखा योद्धा

उल्लेखनीय है कि कैपिंग पहले भी दुनिया के खत्म होने की तारीख 6 सितंबर, 1994 घोषित कर चुके हैं, लेकिन बाद में उन्हें अपनी गणना संबंधी गलती का पता चला और अब यह तारीख निकाल रहे हैं।

अगले महीने शाम 6 बजे ख़त्म हो जाएगी दुनिया! संत ने की भविष्यवाणी Read More

वाद-विवाद के बाद साथ बैठीं रिलायंस जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियां

rjio_mukesh_ambaniनई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी रिलायंस जियो लेकर टेलीकॉम सेक्टर में कूद चुके हैं, लेकिन पुराने धुरंधरों ने उनका किसी भी तरह से स्वागत नहीं किया| मुकेश अंबानी की इस पहल को उनकी विरोधी टेलीकॉम कंपनियों ने 20 अरब डॉलर का स्टार्टअप कहकर मजाक उड़ाया था|

पिछले काफी दिनों से धमकियों, शिकायतों, आरोप-प्रतियारोपों और यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक को घसीटे जाने के बाद आखिरकार शुक्रवार को देश की तमाम बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के बड़े अधिकारियों ने एक कमरे में बैठकर अपने मुद्दों और विवादों को सुलझाने की कोशिश की|

दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई ने शुक्रवार को दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों ‘रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया’ से मुलाकात कर नेटवर्क अंतरसंपर्क को लेकर कंपनियों के बीच जारी विवाद पर बातचीत की, लेकिन इस बैठक से दूरसंचार उद्योग के संगठन सीओएआई के अधिकारियों को बाहर रखा|

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के निदेशक मंडल के सदस्य महेंद्र नहाटा ने घंटेभर चली बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘यह न्याय की लड़ाई है, यह ग्राहकों की लड़ाई है| यह न सिर्फ रिलायंस जियो या एयरटेल या वोडाफोन के ग्राहकों के लिए बल्कि सभी भारतीय ग्राहकों के लिए है|’ जियो ने मौजूदा दूरसंचार परिचालकों पर आरोप लगाया है कि वे रिलायंस जियो के मोबाइल नेटवर्क को उनके नेटवर्क से जुड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में उपकरण प्रदान नहीं कर रहे हैं|

नहाटा ने कहा, ‘हमने सही संख्या में संपर्क, सही मात्रा में अंतरसंपर्क की मांग की है| हमने ट्राई के सामने अपना विचार रखा. ट्राई की जिम्मेदारी है कि वह इस पर विचार करे| ट्राई ने इस संबंध में कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है|’ बता दें कि मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए किसी दूरसंचार कंपनी के ग्राहक या नंबर पर फोन करने के लिए अंतरसंपर्क आवश्यक है|

दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत मौजूदा कंपनियों की ओर से रिलायंस जियो से संघर्षरत उद्योग संगठन सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने आरोप लगाया है कि रिलायंस जियो के दबाव में उसे बैठक से बाहर रखा गया|

उद्योग मंडल के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यूज ने कहा, ‘सीओएआई को रिलायंस जियो के कहने पर ट्राई की बैठक से बाहर रखा गया और ट्राई ने अप्रत्याशित तौर पर उनकी मांग को चुप-चाप मान लिया|’ नहाटा ने इस आरोप को यह कहते हुए खारिज किया कि उन्होंने ऐसा कोई आग्रह नहीं किया| उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी आमंत्रित किया गया वे बैठक में भाग लें|

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (ट्राई) ने अंतरसंपर्क क्षेत्रों के संबंध में रिलायंस जियो और एयरटेल, वोडाफोन तथा आइडिया जैसे मौजूदा दूरसंचार परिचालकों के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बैठक बुलाई थी|

सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को ट्राई को लिखा है कि शुक्रवार को जो बैठक बुलाई गई है जिसमें कि एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को चर्चा के लिए बुलाया गया है, एसोसिएसन सभी सदस्यों से जुड़ी है न कि सिर्फ इन तीन दूरसंचार कंपनियों से.

सीओएआई ने पत्र में लिखा है, ‘इसलिए हम आग्रह करते हैं सीओएआई के सभी सदस्यों को उक्त बैठक में बुलाया जाए.’ सीओएआई ने अगस्त में ट्राई पर पक्षपात का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में ऐसे आरोप लगाने के लिए माफी भी मांग ली थी|

रिलायंस जियो जिसने पांच सितंबर को अपनी सेवा वाणिज्यिक तौर पर पेश की, ने मौजूदा परिचालकों पर आरोप लगाया था कि वे पर्याप्त अंतरसंपर्क पोर्ट नहीं छोड़ रही हैं और उसने इस संबंध में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है|

सीओएआई मौजूदा दूरसंचार परिचालकों की राय का प्रतिनिधित्व करते हुए रिलायंस जियो का यह कहते हुए विरोध कर रही है कि यह संगठन में बहुमत का विचार है| रिलायंस जियो भी सीओएआई का सदस्य है, लेकिन उसे संगठन में प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने दरकिनार कर दिया है.

रिलायंस जियो ने कहा है कि उसकी सेवा 31 दिसंबर तक मुफ्त हैं, जिसके बाद उपभोक्ताओं से मुफ्त वॉयस काल समेत टैरिफ प्लान के आधार पर शुल्क लिया जाएगा|

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को  दी सन्डे हेडलाइंस  टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

वाद-विवाद के बाद साथ बैठीं रिलायंस जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियां Read More