दिल्‍ली: कश्मीर पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा- राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं

124729-party-meet-77नई दिल्‍ली: कश्मीर में शांति बहाली की कोशिशें विफल होने के बाद बुधवार को दिल्ली में फिर से जम्मू-कश्मीर के मसले पर सर्वदलीय बैठक हुई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक संसद भवन परिसर में हुई। जानकारी के अनुसार, इस दौरान कश्मीर के हालात के साथ-साथ अलगाववादियों को लेकर सरकार ने अगले कदम और रणनीति पर चर्चा की। सर्वदलीय शिष्टमंडल के सदस्य अपने कश्मीर दौरे के दौरान निकाले गए निष्कर्षों पर चर्चा के लिए बुधवार को यहां बैठक की।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से संबंधित सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्र और जम्मू कश्मीर सरकार से ‘सभी पक्षकारों’ के साथ बातचीत शुरू करने की अपील की। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने शांति और बातचीत के लिए अपील करते हुए कहा कि नागरिक समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कुछ बातों पर सहमति बनी है। सरकार ने सभी से वार्ता के लिए संकेत दिए हैं।

इस बैठक के बाद जितेंद्र सिंह ने कहा कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभ्‍य समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। घाटी में घायलों के इलाज के लिए उचित व्‍यवस्‍था की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि कश्‍मीर पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अपील यह है कि बातचीत के जरिये समस्‍या का हल निकले। घाटी में स्‍कूल कॉलेज जल्‍द खुलें।

इस बैठक में अलगाववादियों को दी जा रही सहूलियतों, जिसमें उच्च स्तरीय सुरक्षा आदि की समीक्षा संबंधी बात की जानकारी नहीं मिली है। पहले यह खबर आई थी कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के पर कतरने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार केंद्र जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं की विदेश यात्रा कठिन बनाकर तथा उनकी सुरक्षा कम कर उनके प्रति अपना रुख कड़ा कर सकता है। सरकारी खजाने की कीमत पर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाती है। सांसदों की अलगाववादियों द्वारा जानबूझकर अनदेखी किये जाने से नाखुश केंद्र कुछ मामलों में उनका पासपोर्ट वापस लेकर तथा यात्रा दस्तावेजों से इनकार कर उनकी विदेश यात्राओं पर अंकुश लगाने के कदमों पर विचार कर रहा है। राज्य के दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के कुछ सांसदों ने अलगाववादियों से मिलने की कोशिश की थी।

इससे पहले, अशांत जम्मू कश्मीर का दौरा कर चुके सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वाले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की जिसके बाद यह सामने आई कि बुधवार को यहां सर्वदलीय बैठक के बाद कुछ घोषणा की जा सकती है। इस बैठक में वित्त मंत्री अरूण जेटली, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा महासचिव राममाधव भी मौजूद थे। इस प्रतिनिधिमंडल ने 4-5 सितंबर को श्रीनगर और जम्मू का दौरा किया था।

गृहमंत्री के आवास पर हुई इस बैठक के बाद माधव ने संवाददाताओं से कहा था कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद हमने जम्मू कश्मीर में भावी कार्ययोजना पर चर्चा की। जब उनसे पूछा गया कि क्या केंद्र सरकार कश्मीरी अलगाववादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बना रही है, माधव ने कहा कि सभी प्रस्ताव बुधवार को चर्चा के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सामने रखे जाऐंगे।

बता दें कि कश्मीर घाटी में हिंसा का चक्र जारी है। वहां पथराव करने वालों एवं सुरक्षाबलों के बीच झड़प में 73 लोगों की जान चा चुकी है। अलगावादियों की आहूत हड़ताल के कारण जनजीवन आज 60 वें दिन भी ठप्प रहा। कश्मीर घाटी में अशांति आठ जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से शुरू हुई थी।

वहीं, गृहमंत्री सिंह ने अपने इस दौरे को सकारात्मक बताया था और लेकिन कुछ सांसदों से मिलने से इनकार करने पर अलगाववादियों की खरी खोटी सुनायी थी। कुछ सांसदों से मिलने से हुर्रियत नेताओं के बिल्कुल इनकार कर देने से नाखुश सिंह ने कहा था कि उनका बर्ताव लोकतंत्र, इंसानियत एवं कश्मीरियत के विपरीत है। रविवार को श्रीनगर में हुर्रियत नेताओं ने अपने दरवाजे बंद कर लिए थे। सिंह ने 20 दलों के 26 सांसदों वाले प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की थी। प्रतिनिधिमंडल दोपहर को जम्मू में रूकने से पहले रात को श्रीनगर में ठहरा था। जम्मू में कुछ घंटे रुकने के बाद वह दिल्ली लौट आया था।

Source : Zee News

दिल्‍ली: कश्मीर पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा- राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं Read More

अमिताभ-आमिर बनेंगे ‘हिंदोस्तान के ठग’

160907082715_amitabh_aamir_624x351_gettybbcआमिर ख़ान ने घोषणा की है वे अपनी आने वाली फ़िल्म में अपने आइकन अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाले हैं.

हाल ही में ‘3 इडियट’ और ‘पीके’ जैसी सफ़ल और करोड़ों की कमाई करने वाली फ़िल्में दे चुके आमिर ख़ान ने अपने ट्विटर पर यह घोषणा की है.

उन्होंने लिखा है, “आखिरकार वह घड़ी आ गई जिसका मुझे इंतज़ार था… मैं अपने आइकन के साथ काम करूंगा. मैंने सारी ज़िदगी उनके काम को सराहा है और मैं बहुत उत्साहित हूं.”
आमिर ख़ान का ट्वीट

यशराज फ़िल्म के बैनर तले बनने वाली इस फ़िल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में पहली बार आमिर और अमिताभ साथ-साथ होंगे.

यशराज फ़िल्म्स के अनुसार फ़िल्म ‘धूम 3’ के लेखक-निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य भी इस फ़िल्म का हिस्सा होंगे.

फ़िल्म में अभिनेत्री कौन होंगी इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. जल्द ही किसी नाम की घोषणा हे सकती है.

यह फ़िल्म साल 2018 में दिवाली पर रिलीज़ होगी.
source : BBC hindi

अमिताभ-आमिर बनेंगे ‘हिंदोस्तान के ठग’ Read More

पाकिस्तान के लिए ‘कश्मीर जीने-मरने का सवाल’

160907020731_general_raheel_sharif_pakistan_army_chief_624x351_epa_nocreditपाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ़ ने कहा है कि भारत प्रशासित कश्मीर पाकिस्तान के जीन मरने का सवाल है – राहील शरीफ़ ने इसे ‘शह रग’ कहकर बुलाया|

उन्होंने कहा कि वो कश्मीरियों को कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि भारत प्रशासित कश्मीर की जनता सरकारी (भारत) हिंसा का निशाना बन रही है|

उन्होंने कहा कि वो आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए लड़ रहे भारत प्रशासित कश्मीर की जनता के बलिदान को सलाम करते हैं|

जनरल शरीफ़ ने मंगलवार को शहीदी दिवस के अवसर पर रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं|

उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या का अंतिम समाधान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के ज़रिए ही संभव है|

इस अवसर पर पाकिस्तानी प्रमुख ने कहा कि वो दोस्तों और दुश्मनों को अच्छी तरह से पहचानते हैं. पाक-चीन दोस्ती के लिए ‘सी पैक’ बड़ी परियोजना है, जो पूरे क्षेत्र की समृद्धि में मददगार साबित होगी. जनरल शरीफ़ ने कहा कि सी-पैक परियोजना को समय पर पूरा करना उनका राष्ट्रीय कर्तव्य है|

उन्होंने कहा, ”इस परियोजना में किसी बाहरी शक्ति को रास्ते में बाधा नहीं डालने देंगे, उसके ख़िलाफ़ हर प्रयास को सख़्ती से निपटा जाएगा|”

उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन में जी 20 के सम्मेलन के दौरान हुई चीनी राष्ट्रपति से मुलाक़ात में चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर का मामला उठाते हुए इसे भारतीय सीमा का अतिक्रमण बताया था|

जनरल शरीफ़ का कहना था कि वो सभी पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहते हैं, क्योंकि शांति का असल मतलब क्षेत्र में शक्ति संतुलन है|.

उन्होंने कहा कि ‘सभी बाहरी षड्यंत्र और उकसाने वाली घटना के बावजूद पाकिस्तानी सेना देश की रक्षा करने में सक्षम है. पाकिस्तान पहले मज़बूत था और आज अजेय है|”

उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान पड़ोसी देश है और वहां शांति और स्थिरता पाकिस्तान के हित में है|

भारत का नाम लिए बग़ैर उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ तत्व अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान के संबंधों में बाधा हैं, वो कभी अफ़ग़ानिस्तान के प्रति ईमानदार नहीं हैं|
source : BBC hindi

पाकिस्तान के लिए ‘कश्मीर जीने-मरने का सवाल’ Read More

अन्ना बोले- मैंने केजरीवाल से कहा था, लोगों का चाल-चरित्र जरूर देख लें…

anna-kejriwalरालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र)। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने फिर नाराजगी जताई है। दिल्ली सरकार के मंत्री संदीप कुमार की सेक्स सीडी सामने आने के बाद हुए हंगामे पर अन्ना ने कहा कि उन्होंने पहले ही केजरीवाल को आगाह किया था, लेकिन केजरीवाल ने उनकी कोई बात नहीं मानी।

समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा है कि वह ‘यह देखकर बहुत दुखी हैं’ कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुछ सहयोगी जेल जा रहे हैं जबकि कुछ अन्य ‘धोखाधड़ी में लिप्त हैं।’ हजारे ने कहा, ‘‘मुझे बहुत पीड़ा पहुंची है…।

अन्ना हजारे ने सोमवार को कहा कि मैंने कहा था कि लोगों का चाल-चरित्र जरूर देख लें। किसी पर यूं ही भरोसा करना ठीक नहीं है। पार्टी में आने वाले लोगों के चरित्र को जांचने की व्यवस्था होनी चाहिए। अन्ना ने इसके पहले भी केजरीवाल की राजनीति को लेकर खुलकर नसीहत दी थी। उसके बावजूद दिल्ली सरकार के कई मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक भ्रष्टाचार, घरेलू हिंसा, फर्जी सर्टिफिकेट, लोगों से दुर्व्यवहार जैसे कई अपराधिक गतिविधियों के आरोप में कानूनी कार्रवाई के दायरे में आए।

अन्ना ने कहा कि वह (केजरीवाल) जब मेरे साथ थे तो उन्होंने ग्राम स्वराज पर एक पुस्तक लिखी थी… क्या हम इसे ग्राम स्वराज कहेंगे? इस कारण मैं बहुत दुखी हूं। मैं जिस आशा के साथ उन्हें (केजरीवाल को) देख रहा था, वह समाप्त हो गई।’

उनका यह बयान आप विधायक संदीप कुमार की गिरफ्तारी के बाद आया है जिनपर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है।

Source : IBN7

अन्ना बोले- मैंने केजरीवाल से कहा था, लोगों का चाल-चरित्र जरूर देख लें… Read More

राजनगर,अरविंद नगर में आयोजित गणेश महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सौरभ बहुगुणा जी

14232363_1252577331473642_1653619336196200168_nशक्तिफ़ार्म नगर पंचायत,राजनगर,अरविंद नगर में आयोजित गणेश महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप मा०सौरभ बहुगुणा जी सम्मिलित हुए और फ़ीता काटकर गणेश महोत्सव का शुभारम्भ किया।बहुगुणा जी कहा इस तरह के महोत्सव में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं,छोटे छोटे बच्चों की भागीदारी देखकर बहुत अच्छा लगता है,उन्हें मुख्यअतिथि बनाकर जो सम्मान दिया उसके लिए बहुगुणा परिवार क्षेत्रवासियों का बहुत बहुत आभारी रहेगा।और हर सुख दुःख में हमेशा बहुगुणा परिवार क्षेत्रवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ा रहेगा|

राजनगर,अरविंद नगर में आयोजित गणेश महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सौरभ बहुगुणा जी Read More

ओबामा को गाली देने वाले डुटार्टे

160509133805_filipinas_candidato_presidencial_elecciones_rodrigo_duterte_624x415_gettyअमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गाली देने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो डुटार्टे का विवादों से लंबा नाता रहा है| डुटार्टे पिछले महीने ही संयुक्त राष्ट्र की तर्ज पर नया अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाने की धमकी दे चुके हैं| डुटार्टेने अमरीकी राष्ट्रपति को ‘मां की गाली’ देते हुए कहा था कि ओबामा जब उनसे लाओस में मिलें तो मानवाधिकार के मुद्दे पर लेक्चर न दें| इसके बाद राष्ट्रपति ओबामा ने लाओस में होने जा रहे आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit 2016)में फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटार्टेसे मिलने से इनकार कर दिया था. हालाँकि डुटार्टेने ‘अपने शब्दों’ के लिए माफ़ी भी मांग ली है|

नशे के सौदागरों के खिलाफ युद्ध को फिलीपींस के राष्ट्रपति रोद्रिगो डुटार्टेनए मोड़ पर ले गए थे | उन्होंने धमकी दी थी कि अगर सयुंक्त राष्ट्र ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो फिलीपींस संयुक्त राष्ट्र छोड़ देगा और नया अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाएगा| रॉड्रिगो डुटार्टे 30 जून 2016 को फिलीपींस के राष्ट्रपति बने थे|
हिंसा के विरुद्ध उनके कड़े रवैये के चलते उन्हें ‘द पनिशर’ भी कहा जाता है| वह सज़ा-ए-मौत की वापसी चाहते हैं| उन्होंने ड्रग तस्करों को मारने पर सुरक्षा बलों और आम लोगों के लिए इनाम की घोषणा की है| डुटार्टेने ‘भ्रष्ट पत्रकारों’ की हत्या की और कथित तौर पर इसकी वक़ालत भी की| संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा था वो डुटार्टेके बयानों से परेशान हैं| डुटार्टेपर सेक्सिस्ट बयान देने के आरोप भी हैं.एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक महिला रिपोर्टर के लिए उन्होंने सीटी मार दी थी| 2015 में पोप फ्रांसिस की फिलीपींस यात्रा के दौरान जाम के चलते डुटार्टेने उन्हें भी निशाना बनाया था| डुटार्टेने कहा था कि वह सुबह से नहीं, बल्कि दोपहर बाद एक बजे से काम शुरू करना चाहते हैं|

ओबामा को गाली देने वाले डुटार्टे Read More

पटेल ने संभाली RBI गवर्नर की पोस्ट, होगी बैंकिंग सेक्टर की ‘डीप सर्जरी’ की जिम्मेदारी

urjit-_1473042191मुंबई. उर्जित पटेल ने सोमवार को आरबीआई के गवर्नर की पोस्ट संभाल ली। वे आरबीआई के 24th गवर्नर हैं। पटेल के कंधों पर बैंकिंग सेक्टर की ‘डीप सर्जरी’ की जिम्मेदारी होगी। बता दें कि रविवार को रघुराम राजन का कार्यकाल खत्म हो गया था। बैलेंस शीट साफ करने की चुनौती…
– बैंकों के फंसे पैसे से भरी बैलेंस शीट को साफ-सुथरा बनाने में पटेल को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कई बैंकों का कहना है कि इससे इन्वेस्टमेंट पर असर पड़ेगा।
– पटेल की पहली जिम्मेदारी राजन के अधूरे काम पूरे करने की होगी।
– बैंकों की ‘डीप सर्जरी’ और महंगाई के खिलाफ लड़ाई में जीतना इनमें शामिल है।
कॉरपोरेट एक्सपीरियंस से मिलेगी मदद
– पटेल कई कॉरपोरेट लीडर्स और बैंकर्स के साथ काम कर चुके हैं।
– उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कॉरपोरेट वर्ल्ड में कई बोर्डों में काम करने का एक्सपीरियंस है। यह मददगार साबित होगा।
कौन हैं उर्जित पटेल?
– 52 साल के पटेल को इस साल जनवरी में तीन साल के लिए रिअप्वाॅइंट किया गया था। वे 11 जनवरी 2013 को आरबीआई से जुड़े।
– रघुराम राजन के आने से पहले ही वे आरबीआई में आ गए थे।
– राजन और उर्जित में समानता ये है कि दोनों वॉशिंगटन में आईएमएफ में साथ काम कर चुके हैं।
– उर्जित कई फाइनेंशियल कमेटी के मेंबर रह चुके हैं। 2014 में देश में पहली बार महंगाई दर का लक्ष्य तय करने का फैसला भी पटेल की अगुआई वाली कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ही हुआ था।
– पटेल ने कहा था कि खुदरा महंगाई का लक्ष्य 4% रखा जाना चाहिए और इसमें 2% कम-ज्यादा की गुंजाइश हो। उन्हें इन्फ्लेशन वॉरियर के तौर पर देखा जाता है।
– आरबीआई में आने से पहले पटेल बोस्‍टन कंसल्टिंग ग्रुप के एडवाइजर थे।
Source : Dainik Bhaskar
पटेल ने संभाली RBI गवर्नर की पोस्ट, होगी बैंकिंग सेक्टर की ‘डीप सर्जरी’ की जिम्मेदारी Read More

अजय देवगन द्वारा निर्मित फिल्म ‘पार्च्ड’ 23 सितंबर को होगी प्रदर्शित

124535-pardमुंबई: अभिनेता-फिल्म निर्माता अजय देवगन के प्रोडक्शन की नवीनतम कड़ी ‘पार्च्ड’ 23 सितंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं।

लीना यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म का तानाबाना भारत में गुजरात राज्य के ग्रामीण इलाकों में पड़े सूखे की पृष्ठभूमि में बुना गया है। इसमें चार आम महिलाओं रानी, लाजो, बिजली और जानकी की खट्टी मीठी कहानियों को दिखाया गया है।

अजय ने ट्वीट किया है, ‘पार्च्ड पेश कर रहा हूं.. सभी महाद्वीपों को मिला कर 24 अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 18 अवार्ड..। यह फिल्म 23 सितंबर को प्रदर्शित होगी और इसका ट्रेलर नौ सितंबर को जारी किया जाएगा।’ फिल्म में राधिका के अलावा आदिल हुसैन, सुरवीन चावला, तनिष्ठा चटर्जी और सयानी गुप्ता नजर आएंगी।

Source : Zee News

अजय देवगन द्वारा निर्मित फिल्म ‘पार्च्ड’ 23 सितंबर को होगी प्रदर्शित Read More

कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, हुर्रियत को जम्हूरियत में यकीन नहीं: राजनाथ सिंह

124557-522023-rajnath-singhHurriyat does not believe in junta: Rajnath Singh
श्रीनगर
: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। उन्होंने श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि कश्मीर के हालात सुधरें। हर व्यक्ति चाहता है कि कश्मीर में अमन और शांति कायम हो। गौर हो कि कश्मीर में आज सर्वदलीय प्रतिनिधिंडल का आज दूसरा दिन है।

हुर्रियत नेताओं से मिलने पहुंचे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से उनके मिलने से मना कर देने के एक दिन बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि अलगाववादियों का रवैया दर्शाता है कि वे ‘कश्मीरियत’, ‘इंसानियत’ और ‘जम्हूरियत’ में यकीन नहीं रखते हैं। प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दूसरे दिन एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये सिंह ने कहा कि वह इस बारे में आश्वस्त हैं कि राज्य में शांति बहाल होगी और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले 30 प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत की है।

गृहमंत्री ने कहा, ‘जहां तक वार्ता का संबंध है तो अमन और सामान्य स्थिति चाहने वाले सभी लोगों के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी पत्र लिखे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य कल हुर्रियत नेताओं से मिलने गये थे। जिन्हें हमने ना तो जाने के लिए कहा था और ना ही नहीं जाने के लिए। जो कुछ भी हुआ उसके बारे में आप जानते हैं। विस्तार में जाने की मेरी इच्छा नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन हमें उन दोस्तों ने वापस आ कर जो भी सूचना दी, यह कहा जा सकता है कि यह ‘कश्मीरियत’ नहीं है। इसे ‘इंसानियत’ नहीं कहा जा सकता। कोई बातचीत के लिए जाता है और वो उसे खारिज कर देते हैं, यह ‘जम्हूरियत’ भी नहीं है। शांति और सामान्य स्थिति चाहने वाले हरेक आदमी के साथ बातचीत के लिए हम तैयार हैं।’ सिंह ने कहा जम्मू कश्मीर ‘‘हमेशा भारत का अभिन्न अंग था , है और रहेगा।’

Source : Zee News

कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, हुर्रियत को जम्हूरियत में यकीन नहीं: राजनाथ सिंह Read More

चीन में ओबामा का नहीं हुआ सही स्वागत

160904165859_obama_g20_624x351_reutersचीन के बारे में पोस्ट किए गए अमरीकी सुरक्षा एजेंसी के एक ट्वीट की वजह से जी20 सम्मेलन के दौरान प्रोटोकॉल पर विवाद छिड़ गया है.

अमरीका में सुरक्षा के मामलों में सरकार को सलाह देने वाली डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए) ने ट्वीट किया “हमेशा से चीन की तरह ऊंचे दर्जे का”, जिसमें उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक ख़बर को लिंक किया.

इस ट्वीट को जल्द ही डिलीट कर दिया गया. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसी ने सफाई दी, “यह ट्वीट डीआईए का नज़रिया नहीं है. हमें इसके लिए खेद है.”

डीआईए का ट्वीट

डीआईए ने कहा, “एक ख़बर के बारे में आज ग़लती से एक ट्वीट इस अकाउंट से पोस्ट किया गया है.”

मामला कुछ ऐसा है कि जब अमरीकी राष्ट्रपति जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के खांगजो हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उनके लिए न रेड कार्पेट बिछाया गया था, न ही उनके उतरने के लिए स्वचालित सीढ़ियां थीं. और तो और उन्हें विमान के दूसरे दरवाज़े से उतरना पड़ा.

जब व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने चीनी सुरक्षा अधिकारियों से बात की और उन्हें बताया कि यह प्रोटोकॉल का उल्लघंन है, तो अधिकारी ने उन्हें कहा, “ये हमारा देश है.”

ओबामा ने वहां मौजूद पत्रकारों से मामले को तूल न देने के लिए कहा.

ओबामा से साथ सम्मेलन में गए पत्रकारों ने कहा कि जब राष्ट्रपति विमान से उतर रहे थे तब चीनी सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें राष्ट्रपति को देखने से रोका. ऐसा अधिकतर अत्यधिक सुरक्षा वाले स्थानों जैसे अफगानिस्तान में किया जाता है.

न्यूयॉर्क टाइम्स के मार्क लैंडलर के अनुसार, “हम एक नीली पट्टी के पास मिले जिसे चीनी सुरक्षा अधिकारियों ने कस कर पकड़ा हुआ था. छह साल से मैं व्हाइट हाउस की खबरें कर रहा हूं, लेकिन मैंने कभी किसी विदेशी मेज़बान को मीडिया को ओबामा का प्लेन से उतरना देखने से नहीं रोका.”

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने रविवार को एक अधिकारी के हवाले से लिखा कि चीन सभी राष्ट्र के नेताओं का स्वागत रेड कार्पेट बिछा कर करता है, “लेकिन अमरीका ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और कहा था कि उन्हें स्वचालित सीढ़ियों की ज़रूरत नहीं है.”

बाद में जब ओबामा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने वेस्ट लेक स्टेट हाउस में पहुंचे तो वहां फिर से विवाद खड़ा हो गया.

व्हाइट हाउस के अधिकारियों, प्रोटोकॉल अधिकारियों और खुफिया सुरक्षा एजेंट और चीनी अधिकारियों के बीच इस बात को ले कर विवाद हो गया कि ओबामा के पहुंचने से पहले कितने अमरीकी अधिकारियों को इमारत के भीतर जाने की इजाज़त दी जाए. न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार एक वक्त ऐसा लगा कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो जाएगी.

ओबामा ने इस बात की ओर इशारा किया है कि यात्राओं के दौरान चीनी अधिकारियों के साथ सुरक्षा और मीडिया को ले कर इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है.

उन्होंने कहा, “लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है यह सामान्य से ज़्यादा हुआ.”

sourece : BBC Hindi

चीन में ओबामा का नहीं हुआ सही स्वागत Read More