अगर गणित सत्य है तो ज्योतिष विज्ञान भी सत्य है ।

jyotishइस भागमभाग भरी जिंदगी में जहाँ थकना मना है । स्पर्धा हर ओर है, न चाहते हुए भी लोग विवस हो जाते है ये जानने के लिए की हमारी नसीब में क्या है ? क्या कहती है हस्तरेखा? क्या कहती है जन्मकुंडली?  जब भी हम कोई नए काम की शुरुआत करते हैं तो एक शुभ मुहूर्त निकलवाते हैं ताकि काम में लाभ हो। आइये जानते है भविस्यवाणी का सच क्या है । भारतीय ज्योतिष का आधार ग्रह और नक्षत्र की गणना है । भारत में इसी पद्धति से पंचांग बनते है । जिसके आधार पर धार्मिक कार्य एवं पर्व त्यौहार मनाये जाते हैं ।  सीधे तौर पर अगर माने अगर गणित सत्य है तो ज्योतिष विज्ञान भी सत्य है । क्या आप नहीं चाहते की जो कार्य आपका इतने दिनों से पूरा नहीं हो पा रहा वो पूरा हो, घर का वातावरण सौहार्द पूर्ण हो, आपकी प्रियतमा आपसे खुश रहे, हमेशा आपके पास धन हो, अच्छी नौकरी मिले, जो आप बनना चाहते हैं आपका सपना पूरा हो, एकबार ज्योतिष शास्त्री से मिलें और उनसे उपाय पूछे । ज्योतिष विज्ञान आपके भविष्य को सही दिशा प्रदान करने में आपकी मदद करेगा ।
जानिए : ?
01 अपना भविष्यफल
02 अपना राशि
03 कौन सा रत्न आपके भविष्य को बनाएगा
04 प्रेम सम्बन्ध कैसे रहेंगे
05 आपकी शादी कब होगी
06 संतान सुख कब मिलेगा
07 कब मिलेगा प्रमोशन
08 राजनीति में सफलता मिलेगी या नहीं
09 कला के क्षेत्र में कब मिलेगी पहचान
10 कैसे हटेगा कालसर्प योग
11 कब होंगे कर्ज से मुक्त

अभी डायल करें +91 93 123 866 30

[sam id=”1″]

अगर गणित सत्य है तो ज्योतिष विज्ञान भी सत्य है । Read More

Talented kids of Faridabad scatter incinerate audition in Fame of India 2015!

01
Aryan Pandey (Singing Judge), Ishika Tomar (Modeling Judge) and Saurabh Sharma (Dancing Judge) are judge the talent in faridabad.

5 अप्रैल ( रविवार ) : फरीदाबाद के गीता कान्वेंट स्कूल में टैलेंट शो बड़े धूम धाम के साथ संपन्न हुआ जिसका फाइनल ऑडिशन तालकटोरा स्टेडियम में होगा । इस कार्यक्रम में लगभग 100 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया | फेम ऑफ इंडिया 2015 की तीनो कैटगरी में फरीदाबाद के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया | डांसिंग के जज मशहूर कोरिओग्राफर सौरभ शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया की मैंने काफी शो में जजमेंट की है लेकिन जो प्रतिभा फरीदाबाद के बच्चों में देखने को मिली वो किसी और शहर के बच्चों में कम ही दिखी | अभिभावकों का बच्चों के प्रति लगाव और सहयोग काबिले  तारीफ़ था | क्योंकि इन्होंने इनके प्रदर्शन के साथ- साथ परिधान, मेकअप, प्रॉप्स पर काफी मेहनत की जिसके कारण बच्चों का प्रदर्शन और भी निखार कर सामने आया | इस तरह का टैलेंट शो जो मार्वेलस ट्रस्ट के द्वारा किया गया भविष्य में और भी होना चाहिए जिससे शहर के बच्चों को कम्पटीशन के द्वारा बड़ा प्लेटफॉर्म मिल पायेगा | मॉडलिंग की जज इशिका तोमर, सिंगिंग के जज आर्यन पांडेय ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया और बताया की जो बच्चे किसी कारणवश सेलेक्ट नहीं हो सके उनको निराश न होकर और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारी करनी चाहिए | सिनेमेहता प्रोडक्शन के डायरेक्टर चन्दन मेहता ने भी बच्चों के टैलेंट को सराहा और बताया की 2016 में आने वाली मूवी के अंदर बच्चों को अपना प्रतिभा आजमाने का मौका देंगे |  फरीदाबाद की मीडिया ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जो सहयोग दिया हैं उसका फेम ऑफ़ इंडिया सम्मान करती है | इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप, सलोनी, चन्दन मेहता, रमेश उपाध्याय, कैप्टन सचदेव,मोहनजी, तरुण गुप्ता, दिनेश सहगल, ऋषि, सिद्धार्थ, सुमित मंडल, मौजूद थे |

[flagallery gid=1]

Talented kids of Faridabad scatter incinerate audition in Fame of India 2015! Read More

स्कूल को ही नहीं पुरे समस्तीपुर को गौरवान्वित किया !

naresh mandal
Shri Naresh Mandal and Dr Ramlakhan Roy giving award to the School Studens.

सैनिक मिशन स्कूल, माधुरी चौक समस्तीपुर में 28 मार्च को एक भव्य वार्षिकोत्सव मनाया गया । इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत किया । जिसमें श्रुति, अंजलि, संध्या, स्मृति, अन्नू, विकास, राकेश, दीपेश, हर्षवर्धन, आस्था, अंचल, अवंतिका, श्रेया, आदि ने नाटक, नृत्य, भाषण कर दर्शकों का दिल जीता । संगीत की शिक्षिका ने भी नृत्य प्रस्तुत किया । इस अवसर पर विद्यालय के चीफ निदेशक डा० रामलखन राय, प्रवन्ध निदेशक श्री नरेश मंडल, प्राचार्य श्री बी एन झा, अभिभावक रमेश कुमार, योगेन्द्र राय, शीला कुमारी, कृष्णा कुमारी, श्वेता कुमारी, आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सैनिक स्कूल में दिए जा रहे शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कृति की प्रशंशा की । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल को ही नहीं पुरे समस्तीपुर को गौरवान्वित किया है । कार्यक्रम के संचालक श्री बी एन झा ने कहा की अब हमारे स्कूल को नए मार्गदर्शक के रूप में श्री नरेश मंडल मिले हैं हमें आशा है की श्री मंडल के अनुभव का विशेष लाभ स्कूल को मिलेगा । छात्र – छात्राओं को हर अलग अलग श्रेणी में विशेष प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।  इस कार्यक्रम का समापन श्री प्रभात ने किया ।

स्कूल को ही नहीं पुरे समस्तीपुर को गौरवान्वित किया ! Read More

“शेखचिल्ली दी ग्रेट ” फिल्म में सी० आई० डी० चीफ की भूमिका निभा रहा हूँ ।- मनोज बक्शी

manoj bakshi फिल्म इंडस्ट्री युवाओं के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहाँ हमेशा उनके प्रतिभा को सम्मानित किया जाता है और ढेर सारा नाम और शोहरत कमाया जाता है जरुरत है खुद को परखने की और सिद्ध करने की ऐसा कहना है मनोज बक्शी का । मनोज बक्शी बड़े परदे के जाने माने आर्टिस्ट हैं इन्होने अपना कैरियर एक मोटर पार्ट्स के व्यापार से किया । लेकिन इनका मन इन कामों  में बिलकुल नहीं लगता । और भला लगता भी क्यों यहाँ तो ऊपर वाले ने कुछ और ही लिखा था ।  अब बक्शी जी ने मोटर पार्ट्स का काम बंद किया और कभी नुक्कड़ नाटक में काम करते तो कभी थिएटर में काम करते  नजर आने लगे। उसी दौरान इनको डी डी नेशनल के सीरियल में काम मिला । इन्होने उस सीरियल के लिए अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया ।  कब 12 साल बीत गये पता भी नहीं चला इस दौरान श्री बक्शी ने

डा० हांडा एसोसिएट्स “ओये लक्की ! लक्की ओये ” दादा पोपले “ दो दुनी चार ”  हीरा “मिस लवली” मिस्टर कपूर “जब तक है जान”  “डिअर वर्सेस बियर”, करीना के पिता  “गोरी तेरे प्यार में” रणवीर कपूर के केयर टेकर “बेशरम”  फिल्म किये ।  हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म  “बजरंगी भाईजान” में सलमान खान के साथ दिखेंगे ।  हमारी मुलाकात “शेखचिल्ली दी ग्रेट ” शूटिंग के दौरान हुई इस फिल्म में श्री बक्शी सी० आई०  डी०  चीफ  की भूमिका निभा रहे हैं ।

scene-shekhchilli-the-great-manoj-bakshi
During Shooting “Sheikhchilli The Great” as C.I.D. Chief Manoj Bakshi and artist.
11091376_650266161771774_369215368_n
Manoj Bakshi with Salman Khan during shooting in “Bajrangi Bhaijaan”

Interview : Sonal Arora

“शेखचिल्ली दी ग्रेट ” फिल्म में सी० आई० डी० चीफ की भूमिका निभा रहा हूँ ।- मनोज बक्शी Read More

“मैं आपकी कॉलोनी को चांदनी चौक से भी सुन्दर बना दूंगा।”- Balkishan Chauhan

IMG_2964
Shri Balkishan Chauhan and Resident of Indira Complex

एकता में बड़ा बल होता है । अगर आपलोगों ने अपनी एकता बरक़रार रखी तो मैं विस्वास दिलाता हूँ की एक दिन मैं आपकी कॉलोनी को चांदनी चौक से भी सुन्दर बना दूंगा । इंदिरा कॉलोनी, गली न० 5 के कॉलोनी वासियों को सम्बोधित करते हुए यह कहना था बालकिशन चौहान का, साथ ही इन्होने कहा की मैं समाज के कार्य करने के लिए पैदा हुआ हूँ जो काम कोई नेता नहीं कर सके वो मैं करके दिखाऊंगा । मैं बिना किसी पद पर रहते हुए समाज के लिए जो कार्य किया है किसी से छुपा नहीं है। आज जितने लोग शिकायत लेकर आये है, अगर आपने यह जज्बा चुनाव तक दिखाया तो कॉलोनी की समस्या चाहे  पानी की हो, बिजली की हो, सीवर का हो, अथवा सड़क का हो मैं पूरा करूँगा। ये आप मेरे ऊपर छोड़ दें इसके लिए मुझे मंत्री जी के पास जाना पड़े या विधायक जी के पास जाना पड़े मैं आपके कॉलोनी को समस्या से मुक्त करवाऊंगा । श्री चौहान ने लोगों से अपील की जिसके पास वोटर आई कार्ड नहीं हैं वो अतिशीघ्र बनवाए तभी आपकी भागीदारी देश को सही राजनैतिक दिशा दे पायेगी । श्री बालकिशन ने बिजली के मुद्दे पर तत्काल फैसला लेते हुए एस डी ओ से मिलकर सर्वे कराने और बिजली के पोल देने की घोषणा की । कॉलोनी वासी ने बालकिशन चौहान को भारी मतों से विजयी बनाने का अस्वाशन दिया । इस बैठक में कॉलोनी के श्री हेतराज फौजी, गिर्राज नरवत, डा० कमल, देवदत्त खटाना, नितेश खटाना, अमित खटाना, नरेंद्र भाटी, विजयपाल भाटी, देवराज सैनी, हरविंदर चेची,  सम्मी चंदीला, मीनू भाटी, ओमबीर भाटी, महेंद्र शर्मा, जीतेन्द्र प्रसाद, चंद्रपाल शर्मा, श्याम पंडितजी, राजवीर चंदीला, सुनील भाटी, लख्मीचंद नरवत, बीर सिंह मलिक, सुभाष, प्रीतम पराशर, रावत, जीतेन्द्र झा, चन्दन तिवारी, डा० एस एस खटाना, भोला,  प्रकाश ठाकुर, कालीचरण, एवं योगेश शर्मा मौजूद थे।

News Coverage : Chandan Mehta

“मैं आपकी कॉलोनी को चांदनी चौक से भी सुन्दर बना दूंगा।”- Balkishan Chauhan Read More

3rd India’s Largest Nursery & Landscape Expo 2015 at Major Dhyan Chand Stadium, New Delhi.

BonsaiThe nursery & landscape season is just around the corner and the 3rd India’s Largest Nursery & Landscape Expo 2015 is set to showcase India’s leading horticulture, nursery and landscape experts. This expo will be truly a class experience for all professionals in this sector.

A three day Nursery and Landscape Expo has started from 20 March 2015 at Major Dhyan Chand Stadium, New Delhi. Plant growers from different parts of the country have exhibited their produce.  All kinds of ornamentals including flowering, foliage and landscape plants are on display. People took lot of interest in Bonsai plants and Orchids. Medicinal plants are also displayed for sale. Members of Indian Nurserymen Association   from across the country have gathered to attend their 14th convention.

Other than plants all other allied manufacturers related to horticulture have also displayed their products. Major highlights are irrigation equipments, different types of decorative pots, fertilizers, garden tools and soilless growing media. Seeds of various ornamental plants and vegetables are also displayed for sale. free potted medicinal & flowers plants distributions on last day for viewers by Indian Nurserymen Association, State Nurseryman Welfare Association of Delhi

3rd India’s Largest Nursery & Landscape Expo 2015 at Major Dhyan Chand Stadium, New Delhi. Read More

सांसद मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी

manoj tiwari foto
Member of Parliament Shri Manoj Tiwary

उत्तर पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी दी गयी है। यह धमकी उन्हे बकायदे एक रजिस्टर्ड पत्र के जरिये दी गयी और पत्र भेजने वाले ने साफ तौर पर धमकी दी है कि तुमको मार दिया जायेगा बच सको तो बचो। चर्चा है कि माननीय सांसद मनोज तिवारी को यह धमकी कांग्रेस उपाध्यक्ष  राहुल गांधी पर दिये गये उनके एक बयान के बाद दिया गया । मनोज तिवारी की तरफ से इस बात की जानकारी केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को दे दी गयी है। मनोज तिवारी इस समय वाराणसी में हैं और वे २५ मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं और उसके बाद संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया जायेगा। मनोज तिवारी के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत सिंह ने इस खबर की पुष्टी करते हुये बताया है कि माननीय सांसद और भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी जी को यह धमकी भरा पत्र पंजीकृत डाक से भेजा गया था जो माननीय सांसद मनोज तिवारी जी के कार्यालय को २१ मार्च को प्राप्त हुआ और कार्यालय के प्रतिदिन आने वाले डाक का २२ मार्च का निरीक्षण किया गया तब जाकर इस पत्र के बारे में पता चला। कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत इस बात की जानकारी वाराणसी में मौजुद माननीय सांसद मनोज तिवारी को दिया और मनोज तिवारी जी ने इस धमकी भरे पत्र की जानकारी केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को दी और उनके कार्यालय के कर्मचारियों ने भी गृह मंत्रालय को इस बात की लिखित सूचना दे दी। माननीय सांसद मनोज तिवारी जी २५ मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं जहां से वे स्थानीय पुलिस स्टेशन जायेंगे और मामले की रिर्पोट दर्ज करायेंगे।  मनोज तिवारी को मिली इस धमकी पर देश भर में लोग सकते में हैं और उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की गयी है।

सांसद मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी Read More

“शाहिद माल्या एवं जावेद अली ने “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने को स्वर दिया” जतिन शर्मा

shahid-jatin-jawed-deepak
SInger Shahid Mallya, Producer Deepak Shahi, Singer Jawed Ali and Music Director Jatin Sharma Recorded songs for upcoming movie “Sheikhchilli The Great”

गोल्डन फैदर फिल्म्स के बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म  “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने की रिकॉर्डिंग संपन्न हुई । यह जानकारी फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जतिन शर्मा ने दी। म्यूजिक डायरेक्टर जतिन ने बताया की गाने के बोल काफी अच्छे है स्टार सिंगर जावेद अली और शाहिद माल्या ने अपना स्वर देकर चार चाँद लगा दिया। प्रोडूसर दीपक शाही ने बताया की अब ऑडियो रिलीज की तैयारी है अब दर्शक कहानी के साथ अच्छे गाने का भी लुफ्त उठा पाएंगे। दी संडे हेडलाइंस की टीम ने विस्तार से मौके को कवर किया है हम जल्द ही शाहिद माल्या, जावेद अली एवं जतिन शर्मा से की गई बात आपके बीच लेकर आएंगे।

News Coverage by : Sonal Arora

“शाहिद माल्या एवं जावेद अली ने “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने को स्वर दिया” जतिन शर्मा Read More

मोती लाल गुप्ता मेहंदी किंग से साईं सेवक बन समाज में बनाई एक विश्वसनीय पहचान

motilal guptaपीपल के पत्ते जैसे ना बनो जो वक़्त आने पर सुख जाते है बनना है तो मेहंदी के पत्तों सा बनो जो खुद पीस कर भी दुसरो की ज़िन्दगी मे रंग भर जाते है। कुछ इसी तरह  की सोच है फरीदाबाद के समाजसेवी और उद्योगपति मोतीलाल गुप्ता की जो 78 साल की उम्र मे अपने दम पर एन जी ओ चला रहे है और एक नहीं , दो नहीं , 1100 बच्चो को शिक्षा भी मुहैया करा रहे है। दरअसल मोती लाल गुप्ता ने सन 1987 मे अपनी ही ज़मीन पर साईं बाबा का मंदिर बनवाया जो तिगांव रोड पर स्थित है। ये मंदिर अब साईं धाम के नाम से जाना जाता है।

ऐसे हुई शुरुआत :- मोतीलाल गुप्ता एक साईं भक्त है। वो निरंतर साईं मंदिर मे प्रसाद बांटने जाया करते थे। लेकिन वहां उन्होंने देखा की छोटे-छोटे बच्चे भीख मांग रहे थे। उनके कपडे और हालत देखकर उनकी निरक्षरता का साफ़ पता चल रहा था। ये सब देखकर मोतीलाल गुप्ता को काफी दुःख हुआ। तभी उन्होंने उन जैसे बच्चों  का भविष्य संवारने का निर्णय लिया। उन्होंने गलियों और मंदिरों से छोटे-छोटे बच्चों को इकट्ठा किया। सबसे पहले एक छोटे से कमरे में 67 बच्चों को बैठाकर उनकी पढ़ाई शुरू कराई लेकिन फिर भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिल पाई। धीरे-धीरे उन्होंने और अधिक प्रयास किये और 12 अप्रैल 2004 को अपने ही बनाए हुए साईं मंदिर के पास साईं धाम के नाम से स्कूल खोला। शुरुआत में स्कूल को चलने मे काफी दिक्कतें आई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज उसी प्रयास का नतीजा है कि उसी स्कूल मे 1100 बच्चों  की ज़िन्दगी संवारी जा रही है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को सारी सुविधाएँ  दी जाती है। जैसे स्कूल यूनिफार्म, स्टेशनरी, नाश्ता, खाना आदि। मोतीलाल जी के इस काम में अन्य सामाजिक लोगों ने भी आर्थिक रूप से उनकी काफी मदद की। जैसे यू एस की एक एन जी ओ होम ऑफ़ होप ने साईं धाम स्कूल मे कंप्यूटर लैब खोलने के लिए लगभग 24 कंप्यूटर दान दिए। साईं धाम मे पढ़ाई के साथ-साथ महिलाओ को भी आत्म निर्भर बनने मे उनकी मदद की जाती है। महिलाओ को फ्री सिलाई-कड़ाई की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके साथ-साथ शहर की कंपनियों मे उनकी नौकरी भी लगवायी जाती है ताकि वो अपने सामाजिक रूप को सुधार सके और अपने परिवार की आर्थिक रूप से सहायता कर सके। इस वक़्त अगर बात करे तो लगभग 100 महिलाओ को यहाँ प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

सिर्फ स्कूल नहीं स्मार्ट स्कूल :- कहने को तो साईं धाम एक एन जी ओ द्वारा चलाया जा रहा स्कूल है लेकिन अगर सुविधाओ की बात करे तो किसी प्राइवेट स्कूल से ज्यादा सुविधाये इस स्कूल में उपलब्ध है। प्राइवेट स्कूलों की तरह इस स्कूल मे भी शानदार बिल्डिंग,कंप्यूटर लैब,केमिस्ट्री लैब,फीजिक्स लैब,स्मार्ट क्लास के साथ-साथ खेलो के लिए की भी सारी आधुनिक सुविधाये उपलब्ध है। साईं धाम स्कूल हरियाणा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। स्कूल मे बच्चो की पढ़ाई के लिए एजुकेटेड टीचर्स का स्टाफ है जबकि खेलों के लिए अलग से कोच रखा गया है।

 

स्कूल मे अन्य सुविधाएँ :- बच्चो के तकनीकी ज्ञान के लिए कंप्यूटर लैब मे NIIT के ट्रेनर्स को रखा गया है। पढ़ाई के साथ-साथ साईं धाम मे 18 होम्योपैथिक डिस्पेंसरी भी है जिसमे लगभग 800 से 1000 लोगो का प्रतिदिन इलाज़ किया जाता है। इस से अलग स्कूल के हर फ्लोर पर तीन टॉयलेट है। स्कूल आई एस ओ सर्टिफाइड है। बच्चो के मनोरंजन के लिए उन्हें अलग-अलग जगह ऐतिहासिक स्थल पर ले जाया जाता है।

हाल ही मे साईं धाम ने उत्तर प्रदेश के निसवारा मे लगभग 6 एकड़ ज़मीन पर एक और स्कूल बनाया है जिसके निर्माण में  एक प्राइवेट कंपनी ने लगभग 30 लाख रुपये का योगदान दिया। इस स्कूल मे लगभग 400 से 500 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। इस से अलग दिल्ली के ग़ाज़ीपुर स्लम मे भी 2013 मे एन जी ओ द्वारा एक कोचिंग सेंटर बनाया गया जिसमे 200 बच्चो को कोचिंग दी जा रही है जिसमे से 40% लड़कियां है।

इसके साथ-साथ मोतीलाल गुप्ता जी सामूहिक विवाह भी करवाते है। लगभग 400 से 500 शादियां करवा चुके मोतीलाल गुप्ता हर साल लगभग 100 शादियां करवाते है। इन शादियों का पूरा खर्च ये खुद उठाते है। ये सब गुप्ता जी बिना किसी भेदभाव,जात-पात के करते है। चाहे कोई हिन्दू हो,मुसलमान हो,सिख हो या ईसाई सबकी समान रूप से सहायता करते है। साईं धाम की तरफ से एक पहल की गयी है – जरुरत है मानसिकता बदलने की, जिसका स्लोगन रखा गया-  बेटी बचाओ,बेटी पढाओ,आत्म निर्भर बनाओ,सामूहिक विवाह अपनाओ।

 

लक्ष्य :- मोतीलाल गुप्ता जी का कहना है कि अब उनका एक ही लक्ष्य है और वो है अशिक्षा मिटाना। उनका सपना है कि पुरे देश मे साईं धाम जैसी संस्थाएं खोली जाएँ जिससे गरीब बच्चो को फ्री शिक्षा दी जा सके और उनके भविष्य को सुधारा जा सके। वे चाहते है कि देश के हर बच्चे को अच्छा खाना,अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थय मिले। साथ ही वो लोगो को प्रेरित करना चाहते है कि इस तरह के स्कूल खोले। सामूहिक विवाह को अपनाए ताकि गरीब और अनाथ लड़कियों का विवाह भी अच्छे से संपन्न हो सके। मोतीलाल गुप्ता जी साल 2015 मे तीन बार सामूहिक विवाह करवा रहे है। सामूहिक विवाह की पहली तिथि 19 अप्रैल 2015,दूसरी तिथि 31 मई 2015 और तीसरी तिथि २२ नवंबर 2015 है।
Editor : Nitin Garg

 

 

मोती लाल गुप्ता मेहंदी किंग से साईं सेवक बन समाज में बनाई एक विश्वसनीय पहचान Read More

“लीडर से ज्यादा मैं अपने आप को कोच, टीचर एवं मानव रचना यूनिवर्सिटी का हिस्सा मानता हूँ I” Sarkar Talwar

Shri Sarkar Talwarआज सीधी बात के तहत “दी संडे हेडलाइंस” की संवाददाता सोनल अरोड़ा ने श्री सरकार तलवार, डायरेक्टर स्पोर्ट्स, मानव रचना यूनिवर्सिटी से बातचीत की प्रस्तुत है  बातचीत के कुछ अंश, वैसे तो क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह नाम नया नहीं है I इनका जन्म आगरा, उत्तर प्रदेश में सन 22 सितम्बर 1952 में हुआ I आइये एक नजर डालते है श्री तलवार की उपलब्धियों पर….

नेशनल चैंपियनशिप अवार्ड
खेल में स्नातक करने के साथ लगभग 20 वर्ष पंजाब एवं हरियाणा की रणजी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया I

बेस्ट बॉलर ऑफ़ दी कंट्री (1985)
इन्होने 358 विकेट एवं  2000 रन बनाये I 8 रणजी मैच में 45 विकेट लिए जिसके कारण इनको मुंबई में बेस्ट बॉलर ऑफ़ दी कंट्री से नवाजा गया I

इंटरनेशनल क्रिकेट कोच  लेवल 4

जूनियर क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता
सन 1996 में लॉड्स इंग्लैंड में पाकिस्तान को हराकर जूनियर क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता I

बेस्ट क्रिकेट कोच (1996 – 1997)
इंग्लैंड में वर्ल्ड कप जितने के बाद मिला I

भीम अवार्ड (विशिष्ट खिलाडियों की श्रेणी)
हरियाणा सरकार की तरफ से भीम अवार्ड से सम्मानित किया गया I

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
बी सी सी आई की तरफ से इनको लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया I

सोनल अरोड़ा : आप खुद को लीडर मानतें है या कुछ और ?
श्री तलवार : लीडर से ज्यादा मैं अपने आप को कोच, टीचर एवं मानव रचना यूनिवर्सिटी का हिस्सा मानता हूँ I     और यही कारण है की मैं स्पोर्ट्स को अलग नजरिये से देख पता हूँ I मैं समझता हूँ की अच्छे लीडर के अंदर अपना नजरिया होना जरुरी है I

सोनल अरोड़ा : क्या अचंभित करती है ?
श्री तलवार :  मुझे ख़ुशी होती है जब मैं  कुछ अलग देखता हूँ आजकल बच्चों के अंदर की प्रतिभा को देखकर अचंभित हो जाता हूँ I उनके अंदर सिखने की ललक को देखकर मुझे अपने पुराने दिन याद आने लगते हैं I और मैं हरसंभव प्रयास करता हूँ जिससे वो कुछ अच्छा प्रदर्शन कर सकें I

सोनल अरोड़ा : आपकी पूंजी क्या है उसपर आप कितना भरोसा करते हैं ?
श्री तलवार :     मेरी पूंजी मेरा आत्मबल है जो हमें बच्चों से मिलता है मैं खिलाडियों को खेलते नहीं उड़ते हुए देखना चाहता हूँ खिलाडियों को सही गाइड लाइन और प्रोत्साहन मिल सके  लिए समय समय पर वैसे खिलाडियों को भी आमंत्रित करता हूँ जो अपनी मेहनत के बल पर आम से खास बन चुकें हैं I

सोनल अरोड़ा : आपको प्रेरणा कैसे मिलती है ?
श्री तलवार : मैं जब भी बच्चों को क्लासरूम में या प्ले ग्राउंड में परफॉर्म करते देखता हूँ मैं  प्रेरित होता हूँ I खेल का जीवन में बड़ा महत्व है यह शारीरिक मानसिक विकास के साथ हमारे जीवनशैली को भी प्रभावित करती हैंI आप अच्छे खिलाडियों  देखकर इसका अंदाजा लगा सकते हैं I

सोनल अरोड़ा : लड़कियों के लिए खेल कितना जरुरी है ?
श्री तलवार : लड़कियां खेल में लड़कों के मुकाबले ज्यादा बढ़िया प्रदर्शन करतीं है इनके अंदर त्याग की भावना और वचनबद्धता लड़कों की अपेक्षा ज्यादा होती है हमें अपनी सोच बदलनी होगी I जिससे उन्हें बराबरी का दर्ज मिल सके I

सोनल अरोड़ा : आपने कभी किसी को खेल से बाहर किया है ?
श्री तलवार : (मुस्कुराते हुए ) हाँ मुझे याद है एकबार खेल के दौरान एक ट्रेनर थे मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता काफी अनुभवी थे लेकिन उनका व्यव्हार अनप्रोफेशनल सा था खिलाडियों के साथ बात करने का तरीका, मुझे पसंद नहीं आया और मैंने उनको खेल के दौरान ही बाहर किया था I

सोनल अरोड़ा : अंतिम सवाल। … खिलाडियों को आप क्या कहना चाहेंगे ?
श्री तलवार : खिलाडियों से मैं यही कहना चाहूंगा की खेल को ईमानदारी के साथ खेलें सही डिसीजन लेना सीखे कोच की इज्जत करना सीखे I हार से भी सीखे क्योंकि हार के बाद जीत है I

 

Editor : Nitin Garg

“लीडर से ज्यादा मैं अपने आप को कोच, टीचर एवं मानव रचना यूनिवर्सिटी का हिस्सा मानता हूँ I” Sarkar Talwar Read More