तो पॉर्न इंडस्‍ट्री में आने के लिए मजबूर ना होतीं सनी लियोन!

54276092सनी लियोन हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलते हुए नजर आईं। वह पहली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हैं, जिन्‍हें यह मौका मिला है।

नई दिल्ली। सनी लियोन ने पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले एक जर्मन बेकरी में काम किया था। इसके बाद एक टैक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में भी अपने करियर को बनाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। सनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग के लिए भी ट्राई किया था, लेकिन वहां भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

सनी लियोन ने बताया, ‘जब मैं छोटी लड़की थी तो मैं मॉडल बनना चाहती थी और जब मैं 18 साल की हुई तो मैंने इसके लिए कोशिश भी की। मुझसे कहा गया है कि मैं बहुत छोटी, बहुत मोटी, बहुत व्यावसायिक हूं या उन्हें मुझ में दिलचस्पी नहीं थी।’ अगर सनी लियोन को मॉडलिंग की फील्ड में काम करने का मौका मिल जाता, तो वह पॉर्न इंडस्ट्री की ओर रुख ना करतीं।

सनी लियोन की एडल्ट वेबसाइट पर बैन लगाने के लिए काशी से उठेगी आवाज

एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने कहा था कि उन्होंने जो कुछ भी किया उसका उन्हें कोई गम नहीं है। लेकिन अब वह अपने अतीत को पीछे छोड़ आई हैं और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। साथ ही उन्होंन इस ओर सभी संकेत दिया था कि उन्हें मजबूरी में पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखने पड़े थे। अगर सनी लियोन को मॉडलिंग की फील्ड में चांस मिल जाता, तो उनके नाम के साथ कभी ‘पॉर्न एक्टर’ नहीं जुड़ता।

सनी लियोन हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलते हुए नजर आईं। वह पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्हें यह मौका मिला है। सनी 8 सितंबर को प्रतिष्ठित फैशन वीक के रैंप पर चलीं और अर्चना कोचर द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में शो स्टॉपर के तौर पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ‘मस्तीजादे’ स्टार के लिए रैंप पर चलना उनके आलोचकों के लिए एक झटका है, जो यह सोचते थे कि वे कभी मॉडल नहीं बन सकती हैं।

तो पॉर्न इंडस्‍ट्री में आने के लिए मजबूर ना होतीं सनी लियोन! Read More

iPhone7 में जुड़े नए फीचर, 10 बातों से जानें क्या हुआ है पहली बार

iphone_650_090716063622_090816101112मोबाइल टेक्नोलॉजी में अपनी अलग पहचान रखने वाली एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने बुधवार को दो नए आईफोन- iPhone7 और iPhone7 Plus लॉन्च किए. आइए जानते हैं इस बार लॉन्च हुए एप्पल आईफोन 7 और iPhone7 प्लस में कौन-कौन से नए फीचर्स हैं…

1. 32 जीबी के मिनिमम मेमोरी के साथ हुआ लॉन्च. 16 जीबी वैरिएंट अब नहीं मिलेगा|

2. दो नए कलर- मैट ब्लैक और जेट ग्लॉसी ब्लैक |

3. A10 Fusion प्रोसेसर iPhone 6s के मुकाबले 40 गुना ज्यादा फास्ट होगा|

4. इसमें क्वाड एलईडी ट्रू टोन फ्लैश भी दिया गया है|

5. सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है|

6. कैमरा- 2X ऑप्टिकल जूम के साथ दो रियर कैमरे. एक वाइड एंगल लेंस होगा जबकि दूसरा टेलीफोटो का काम करेगा. कंपनी का दावा है कि यह 10X तक जूम करने में सक्षम है|

7. iPhone में हेडफोन जैक नहीं मिलेगा. ऑडियो के लिए लाइटिंग पोर्ट का यूज किया गया है|

8. रेटिना एचडी डिस्प्ले- कंपनी का दावा है कि रेटिना एचडी डिस्प्ले ज्यादा कलर्स, 3डी टच के साथ 25 फीसदी ब्राइट है|

9. सेवेन सीरीज के आईफोन को वॉटर और डस्ट प्रूफ बनाया गया है|

10. होम बटन भी बदला- कंपनी ने होम बटन में बड़ा बदलाव किया है. यह अब एप्पल के टैप्टिक इंजन पर चलेगा, यानी मैकबुक के ट्रैकपैड जैसा काम करेगा. इसे आप क्लिक नहीं कर सकते, लेकिन इसे जोर से प्रेस करना होगा|

 

iPhone7 में जुड़े नए फीचर, 10 बातों से जानें क्या हुआ है पहली बार Read More

ओबामा को गाली देने वाले डुटार्टे

160509133805_filipinas_candidato_presidencial_elecciones_rodrigo_duterte_624x415_gettyअमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गाली देने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो डुटार्टे का विवादों से लंबा नाता रहा है| डुटार्टे पिछले महीने ही संयुक्त राष्ट्र की तर्ज पर नया अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाने की धमकी दे चुके हैं| डुटार्टेने अमरीकी राष्ट्रपति को ‘मां की गाली’ देते हुए कहा था कि ओबामा जब उनसे लाओस में मिलें तो मानवाधिकार के मुद्दे पर लेक्चर न दें| इसके बाद राष्ट्रपति ओबामा ने लाओस में होने जा रहे आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit 2016)में फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटार्टेसे मिलने से इनकार कर दिया था. हालाँकि डुटार्टेने ‘अपने शब्दों’ के लिए माफ़ी भी मांग ली है|

नशे के सौदागरों के खिलाफ युद्ध को फिलीपींस के राष्ट्रपति रोद्रिगो डुटार्टेनए मोड़ पर ले गए थे | उन्होंने धमकी दी थी कि अगर सयुंक्त राष्ट्र ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो फिलीपींस संयुक्त राष्ट्र छोड़ देगा और नया अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाएगा| रॉड्रिगो डुटार्टे 30 जून 2016 को फिलीपींस के राष्ट्रपति बने थे|
हिंसा के विरुद्ध उनके कड़े रवैये के चलते उन्हें ‘द पनिशर’ भी कहा जाता है| वह सज़ा-ए-मौत की वापसी चाहते हैं| उन्होंने ड्रग तस्करों को मारने पर सुरक्षा बलों और आम लोगों के लिए इनाम की घोषणा की है| डुटार्टेने ‘भ्रष्ट पत्रकारों’ की हत्या की और कथित तौर पर इसकी वक़ालत भी की| संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा था वो डुटार्टेके बयानों से परेशान हैं| डुटार्टेपर सेक्सिस्ट बयान देने के आरोप भी हैं.एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक महिला रिपोर्टर के लिए उन्होंने सीटी मार दी थी| 2015 में पोप फ्रांसिस की फिलीपींस यात्रा के दौरान जाम के चलते डुटार्टेने उन्हें भी निशाना बनाया था| डुटार्टेने कहा था कि वह सुबह से नहीं, बल्कि दोपहर बाद एक बजे से काम शुरू करना चाहते हैं|

ओबामा को गाली देने वाले डुटार्टे Read More

चीन में ओबामा का नहीं हुआ सही स्वागत

160904165859_obama_g20_624x351_reutersचीन के बारे में पोस्ट किए गए अमरीकी सुरक्षा एजेंसी के एक ट्वीट की वजह से जी20 सम्मेलन के दौरान प्रोटोकॉल पर विवाद छिड़ गया है.

अमरीका में सुरक्षा के मामलों में सरकार को सलाह देने वाली डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए) ने ट्वीट किया “हमेशा से चीन की तरह ऊंचे दर्जे का”, जिसमें उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक ख़बर को लिंक किया.

इस ट्वीट को जल्द ही डिलीट कर दिया गया. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसी ने सफाई दी, “यह ट्वीट डीआईए का नज़रिया नहीं है. हमें इसके लिए खेद है.”

डीआईए का ट्वीट

डीआईए ने कहा, “एक ख़बर के बारे में आज ग़लती से एक ट्वीट इस अकाउंट से पोस्ट किया गया है.”

मामला कुछ ऐसा है कि जब अमरीकी राष्ट्रपति जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के खांगजो हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उनके लिए न रेड कार्पेट बिछाया गया था, न ही उनके उतरने के लिए स्वचालित सीढ़ियां थीं. और तो और उन्हें विमान के दूसरे दरवाज़े से उतरना पड़ा.

जब व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने चीनी सुरक्षा अधिकारियों से बात की और उन्हें बताया कि यह प्रोटोकॉल का उल्लघंन है, तो अधिकारी ने उन्हें कहा, “ये हमारा देश है.”

ओबामा ने वहां मौजूद पत्रकारों से मामले को तूल न देने के लिए कहा.

ओबामा से साथ सम्मेलन में गए पत्रकारों ने कहा कि जब राष्ट्रपति विमान से उतर रहे थे तब चीनी सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें राष्ट्रपति को देखने से रोका. ऐसा अधिकतर अत्यधिक सुरक्षा वाले स्थानों जैसे अफगानिस्तान में किया जाता है.

न्यूयॉर्क टाइम्स के मार्क लैंडलर के अनुसार, “हम एक नीली पट्टी के पास मिले जिसे चीनी सुरक्षा अधिकारियों ने कस कर पकड़ा हुआ था. छह साल से मैं व्हाइट हाउस की खबरें कर रहा हूं, लेकिन मैंने कभी किसी विदेशी मेज़बान को मीडिया को ओबामा का प्लेन से उतरना देखने से नहीं रोका.”

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने रविवार को एक अधिकारी के हवाले से लिखा कि चीन सभी राष्ट्र के नेताओं का स्वागत रेड कार्पेट बिछा कर करता है, “लेकिन अमरीका ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और कहा था कि उन्हें स्वचालित सीढ़ियों की ज़रूरत नहीं है.”

बाद में जब ओबामा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने वेस्ट लेक स्टेट हाउस में पहुंचे तो वहां फिर से विवाद खड़ा हो गया.

व्हाइट हाउस के अधिकारियों, प्रोटोकॉल अधिकारियों और खुफिया सुरक्षा एजेंट और चीनी अधिकारियों के बीच इस बात को ले कर विवाद हो गया कि ओबामा के पहुंचने से पहले कितने अमरीकी अधिकारियों को इमारत के भीतर जाने की इजाज़त दी जाए. न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार एक वक्त ऐसा लगा कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो जाएगी.

ओबामा ने इस बात की ओर इशारा किया है कि यात्राओं के दौरान चीनी अधिकारियों के साथ सुरक्षा और मीडिया को ले कर इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है.

उन्होंने कहा, “लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है यह सामान्य से ज़्यादा हुआ.”

sourece : BBC Hindi

चीन में ओबामा का नहीं हुआ सही स्वागत Read More

पैसे की तरह अब एटीएम से निकलेगा पिज्जा, अमेरिका में लगा ‘पिज्जा ATM’

121771-eatingवाशिंगटन : पिज्जा खाने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका में ‘पिज्जा एटीएम’ की शुरुआत होने जा रही है, जिसके जरिए लोग अपने मनपसंद पिज्जा का लुत्फ उठा सकते हैं। अपने तरह के इस पहले ‘पिज्जा एटीएम’ को ओहियो में जेवियर यूनिवर्सिटी के कैंपस में लगाया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस ‘पिज्जा एटीएम’ में 12 इंच के पिज्जा रखने की सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि ऑर्डर देने के तीन मिनट के भीतर यह मशीन आपको ताजा एवं गर्म पिज्जा पेश कर देगी। लोग मशीन के टच स्क्रीन का इस्तेमाल करते हुए अपने मनपसंद पिज्जा का ऑर्डर दे सकते हैं। इस ‘पिज्जा एटीएम’ की शुरुआत 10 अगस्त से होगी। ‘पिज्जा एटीएम’ में तापमान अनुकूलित रेफ्रिजरेशन सिस्टम लगाया गया है जो पिज्जा को ताजा एवं गर्म रखेगा।

‘पिज्जा एटीएम’ में क्रेडिट और डेविड कार्ड से भुगतान की सुविधा दी गई है। एक पिज्जा की कीमत करीब 10 अमेरिकी डॉलर होगी।

source-zeenews

पैसे की तरह अब एटीएम से निकलेगा पिज्जा, अमेरिका में लगा ‘पिज्जा ATM’ Read More