पठानकोट: US ने किया PAK को बेनकाब, डोजियर से खुलासा-80 घंटे तक आतंकियों से बात कर रहे थे बॉर्डर पार बैठे हैंडलर्स

670-pathankot-1-new_14698नई दिल्ली. पठानकोट हमले के मामले में अमेरिका ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अहम सबूत दिए हैं। अमेरिका ने भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को एक हजार पन्नों का डोजियर सौंपा है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर काशिफ जान और 4 फिदायीन के बीच बातचीत दर्ज थे। बता दें कि जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले में 7 जवान शहीद हुए थे। हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर था जो जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है। उसे 1999 के कंधार प्लेन हाईजैक केस में पैसेंजरों की रिहाई के बदले भारत ने छोड़ा था। मुंबई हमले से पहले भी लश्कर आतंकियों की हुई थी बातचीत…
– अमेरिकी डोजियर में पाक आतंकियों और उनके हैंडलर के बीच जिस बातचीत का जिक्र है, वह वैसी ही है, जैसी 2008 में मुंबई हमलों से पहले लश्कर के आतंकियों के बीच हुई थी।
– उस वक्त लश्कर के आतंकी कराची के सुरक्षित ठिकाने पर बैठकर भारत में लोगों को मारने की स्क्रिप्ट लिख रहे थे।
– एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, हमले के दौरान चारों फिदायीन नासिर हुसैन (पंजाब), अबू बकर (गुजरांवाला), उमर फारूक और अब्दुल कयूम (सिंध) 80 घंटे तक पाक में बैठे अपने हैंडलर्स से कॉन्टैक्ट में रहे।
– अमेरिकी अफसरों के मुताबिक, डॉक्युमेंट्स में काशिफ की पाकिस्तान स्थित जैश के हैंडलर्स से एक तय सीमा में बातचीत का ब्योरा भी दर्ज है। फिलहाल, एनआईए इन डॉक्युमेंट्स की जांच कर रही है।
डोजियर से और क्या पता चला?
– इन्वेस्टिगेशन बताती है कि वॉट्सऐप पर चैटिंग करने के अलावा काशिफ एक फेसबुक अकाउंट भी यूज कर रहा था।
– ये फेसबुक अकाउंट उसी नंबर से कनेक्टेड था, जिससे हमलावरों ने एसपी सलविंदर सिंह को किडनैप करते वक्त फोन किया था।
– आतंकियों ने एक अन्य ‘मुल्ला दादुल्ला’ के फेसबुक अकाउंट से कनेक्ट नंबर पर भी फोन किया था।
– यह अकाउंट भी काशिफ जान ही ऑपरेट करता था और इन्हें पाकिस्तान स्थित टेलिकॉम फर्म (टेलीनॉर एंड टेलीनॉर पाकिस्तान कम्युनिकेशन कंपनी लि. इस्लामाबाद) के आईपी ऐड्रेस का इस्तेमाल करके यूज किया जा रहा था।
– इन फेसबुक पेजों पर जिहादी कंटेंट, वीडियो और कमेंट्स मौजूद हैं। साथ ही, इनमें पाकिस्तान में जैश के आतंकियों को अरेस्ट करने को क्रिटिसाइज किया गया है।
– आतंकियों ने जैश की फाइनेंशियल बॉडी अल-रहमत ट्रस्ट के नंबरों पर भी कॉल किया था। एनआईए ने अमेरिका से इन चैट्स और अकाउंट्स की डिटेल मांगी थी।
अफसरों ने क्या कहा?
– यूएस अफसरों के मुताबिक, “अमेरिका ने भारत से सारी इन्फॉर्मेशन शेयर की है। लेकिन हम फिलहाल उन मोबाइल नंबरों का खुलासा नहीं कर रहे, क्योंकि इसकी जांच चल रही है।”
– अमेरिका ने भारत को ये सबूत म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (MLAT) के तहत सौंपे हैं।
– अमेरिका की भारत को दी गई इस जानकारी से यूएन सिक्युरिटी काउंसिल में मसूद अजहर को टेररिस्ट साबित करने में आसानी होगी।
कब हुआ पठानकोट हमला और इस केस में अब तक क्या हुआ?
– 2 जनवरी की सुबह 6 पाकिस्तानी आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया। इसमें 7 जवान शहीद हो गए।
– 36 घंटे एनकाउंटर और तीन दिन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला।
– हमले का मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का चीफ मौलाना मसूद अजहर है।
– अजहर को 1999 में कंधार प्लेन हाईजैक केस में पैसेंजरों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था।
– भारत ने आतंकियों की उनके हैंडलर्स से बातचीत की कॉल डिटेल्स और उनसे मिले पाकिस्तान में बने सामानों के सबूत पड़ोसी देश को सौंपे हैं।
– पाक मीडिया का दावा है कि मसूद अजहर को हिरासत में लिया जा चुका है। लेकिन पाकिस्तान इससे इनकार कर रहा है।
– इस बीच, भारत-पाक फॉरेन सेक्रेटरी लेवल की 15 जनवरी को जो बातचीत होनी थी, जो नहीं हुई।
– 28 मार्च को पाकिस्तान के पांच मेंबर्स वाली इन्वेस्टिगेशन टीम भी पठानकोट आई थी।
पाकिस्तान ने कहा- पठानकोट हमले में अजहर का हाथ नहीं
– पाकिस्तान भारत से कह चुका है कि उसे जांच में ऐसे सबूत नहीं मिले हैं, जिसके बेस पर उसे आरोपी बनाया जाए।
– भारत का दावा है कि मसूद अजहर ही एयरबेस अटैक का मास्टरमाइंड है। नवाज शरीफ ने खुद नरेंद्र मोदी को फोन कर हमले की जांच में पूरी मदद का भरोसा दिलाया था।
– हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि भारत ने जो फोन नंबर्स और कॉल डिटेल्स दी थी, उनकी जांच अब तक नहीं की जा सकी है।
Source :- Dainik Bhaskar
पठानकोट: US ने किया PAK को बेनकाब, डोजियर से खुलासा-80 घंटे तक आतंकियों से बात कर रहे थे बॉर्डर पार बैठे हैंडलर्स Read More

आईएस के निशाने पर पीएम मोदी, 15 अगस्त को बुलेट प्रूफ केबिन से दे सकते हैं भाषण

this-15th-august-threat-to-pms-life-higher_1469773201इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को सबसे ज्यादा खतरा है, ऐसा सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर पर होने वाले पीएम के भाषण के लिए एहतियातन बुलेट प्रूफ केबिन बनाने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल से कहा गया है कि इसबार पहले के मुकाबले पीएम की जान का खतरा ज्यादा है, इसलिए इसबार हर हाल में बुलेट प्रूफ केबिन पर गंभीरता से विचिर करना चाहिए।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस बार पीएम की जान के खतरे के पीछे वजह कश्मीर के हालात या सीमा पर तनाव नहीं, बल्कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों की वजह से भी है। जैसा का आतंकी संगठन ‘लोन वुल्फ’ (अकेल शख्स द्वारा हमला) हमले की नीति पर चल रहा है, वह पीएम को भी इसका निशाना बना सकता है। सुरक्षा एजेंसियों ने यह भी चेताया कि आतंकी ड्रोन हमले की भी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए पीएम को भाषण बुलेट प्रूफ केबिन से ही देना चाहिए।

बता दें कि बीते साल स्वतंत्रतता दिवस के मौके पर भी पीएम को बुलेट प्रूफ केबिन से भाषण देना था, लेकिन एन मौके पर पीएम मोदी ने उसे हटवा दिया और खुली हवा में रहकर देश की जनता को संबोधित किया।

सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो इस बार हालात कुछ और हैं, इसलिए इस बुलेट प्रूफ केबिन की अनदेखी नहीं की जा सकती, पीएम को इसका पालन करना ही चाहिए।
सूत्रों की मानें तो बुलेट प्रूफ केबिन से पीएम का भाषण देना इंदिरा गांधी की हत्या के बाद से परंपरा के तौर पर रहा है, लेकिन 2014 में पीएम मोदी ने इस परंपरा तोड़ा, लेकिन अब सुरक्षा के लिहाज से उन्हें भी इस परंपरा का पालन करना चाहिए।

सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो आईएस ही नहीं, अल कायदा, लश्कर-ए-तैयबा, जैस-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिद्दीन और हरकत-उल-जेहादी जैसे आतंकी संगठनों के निशाने पर ही पीएम नरेंद्र मोदी हैं।

पिछले साल जब पीएम ने बिना किसी बुलेट प्रूफ केबिन के जनता को संबोधित करने का फैसला किया तो उनकी सुरक्षा में काफी मश्क्कत करनी पड़ी थी। लाल किले के एक किलोमीटर के दायरे में स्पेशल कमांडोज का घेरा बनाया गया था और ड्रोन से निगरानी की गई थी। सूत्रों की मानें तो पीएम की सुरक्षा में एसपीजी, आईबी पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के 5000 जवान केवल लाल किले पर तैनात किए गए थे।

Source: Amar Ujala

आईएस के निशाने पर पीएम मोदी, 15 अगस्त को बुलेट प्रूफ केबिन से दे सकते हैं भाषण Read More

तांत्रिक ने की मांग, ‘संतान चाहिए तो मेरे सामने शारीरिक संबंध बनाओ’

खुद को भगवान का रूप बताने वाले एक ढोंगी तांत्रिक को विवाहित महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि तांत्रिक ने विवाहित जोड़े को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देने के लिए शर्त रखी कि वह जो कहे उसी तरह से महिला करे तो संतान प्राप्ति का सुख मिल सकता है।
मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है। आरोप है कि आरोपी तांत्रिक ने जादू टोना करने के बहाने महिला से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उसने मांग रखी कि दम्पत्ति को अगर संतान चाहिए तो उसकी आंखों के सामने शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने महिला से छेड़छाड़ की।

मिड-डे के अनुसार, पुलिस ने आरोपी की पहचान 43 वर्षीय योगेश कुमार के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार देर रात को गिरफ्तार किया जहां शुक्रवार को स्‍थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में 29 वर्षीय पीड़िता ने बताया है कि वह शादीशुदा है और कुछ साल से बच्चा न होने से परेशान थी। तभी आरोपी तांत्रिक के बारे में पता चला। महिला अपने पति के साब जब तांत्रिक के पास पहुंची तो उसने दोनों को अपने सामने शारीरिक संबंध बनाने क लिए कहा। इसके कुछ देर बाद उसने महिला के पति को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा।

इसके बाद उसने महिला से कहा कि वह अकेल में कुछ पूजा करेगा, लेकिन वह पूजा के बहाने महिला के शरीर को गलत तरीके से छूने लगा। महिला को कुछ गलत होने की आशंका हुई तो वह तुरंत कमरे से बाहर निकली और अपने पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद दोनों ने वर्तक नगर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और बलात्कार करने की धाराओं मं मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Source: Amar Ujala

तांत्रिक ने की मांग, ‘संतान चाहिए तो मेरे सामने शारीरिक संबंध बनाओ’ Read More

दुकान पर पी रहे थे चाय, अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर ले ली जान

murder2गुमला जिला मुख्यालय से महज बारह किमी की दूरी पर एन एच पर खरका चौक पर बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली कांड में दो अन्य लोग घायल भी हो गए. मामले में नक्सलियों के हाथ होने की आशंका जाहिर की जा रही है.

मृतक मनरखन साहू के बेटे ने बताया कि उसके पिता जब दुकान में चाय पी रहे थे, तभी मोटरसाईकिल पर सवार दो युवक आए और गोली मारकर निकल गए. घटना में दो अन्य लोग भी घायल हो गए. घायल लोगों को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मामले की छानबीन में लगे सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार ने कहा कि घटना के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी गयी है. हत्या के कारण के विषय में पुलिस ने कोई बयान देने से इंकार कर दिया. बकौल सब इंस्पेक्टर, हत्यारे की धड़ पकड़ के लिए आस पास के इलाके में सघन छापमारी की जा रही है.

 

Source: PRADESH18

दुकान पर पी रहे थे चाय, अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर ले ली जान Read More

लापता विमान AN-32 से नहीं मिला कोई सिग्नल, पर्रिकर बोले- सबूत अनहोनी की ओर कर रहे हैं इशारा

iaf_650_072616020603बंगाल की खाड़ी में लापता हुए भारतीय वायुसेना के विमान एएन-32 का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. सर्च ऑपरेशन पांचवे दिन भी जारी है और इसके दायरे को 300 नॉटिकल माइल (एनएम) से बढ़ाकर 360 एनएल कर दिया है, वहीं रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा कि अभी तक मिले सभी सबूत किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहे हैं.

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा, ‘कई संसाधन लगाए गए हैं. अभी तक मिले सभी सबूत अनहोनी की ओर इशारा कर रहे हैं. हम किसी क्षेत्र से आई आवाज या कुछ कड़ियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. हम वह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिसका पता लगाया जाना आवश्यक है, लेकिन कुछ सबूत गुमराह करने वाले हैं.’ उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान के हिम श्रेणी के अत्याधुनिक पोत सागर निधि को मॉरिशस से बुलाया गया है.

इमरेजेंसी लोकेशन बीकन (ईएलबीए) से कोई सिग्नल नहीं
इमरजेंसी लोकेशन बीकन एक ऐसा उपकरण है जो विमान के क्रैश होने या इमरजेंसी लैंडिंग की स्थि‍ति में एक खास फ्रिक्वेंसी पर तत्काल सिग्नल भेजता है. वायुसेना के विमान एएन-32 में जो बीकन लगा था, उसकी बैटरी क्षमता कम से कम 48 घंटे की है. बताया जाता है कि सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम को ट्रांसमीटर से कोई सिग्नल नहीं मिला है.

पोत को भी हो सकती है खोज में परेशानी
रक्षा मंत्री ने आगे कहा, ‘मॉरिशस से पोत पहुंच जाएगा, लेकिन गहरे पानी में काम करने वाले पोत को भी काम करने के लिए एक निर्दिष्ट क्षेत्र की आवश्यकता होती है. क्योंकि पानी के भीतर गहराई में जा सकने वाले पोत दरअसल तब तक तलाश नहीं कर सकते, जब तक आपके पास कोई निश्चित छोटा क्षेत्र नहीं हो. इसलिए पिछली बार (डोर्नियर दुर्घटना) पनडुब्बी ने स्थल की पहचान की थी और इसके बाद हमने इसे (गहरे पानी में काम करने वाला रियालंस का पोत) भेजा था. यह पहले पहचान होने के बाद द्वितीय चरण का अभियान है.’

खोज में लगे हैं 17 जहाज, 23 विमान, एक पनडुब्बी
बता दें कि इस विमान में 29 लोग सवार थे . पिछले चार दिन से बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे खोज और बचाव अभियान के बाद भी मलबे या जीवित बचे लोगों का कुछ पता नहीं चल सका है. विमान की खोज में लगे 17 जहाज, एक पनडुब्‍बी और 23 विमान समुद्र की सतह पर लापता विमान के मलबे का पता लगाने में नाकाम रहे हैं. इसलिए अब यह पूरा अभियान विमान में लगे इमरजेंसी लोकेटेर ट्रांसमीटर (ईएलटी) से मिलने वाले किसी सिग्‍नल पर भी निर्भर है.

रूस में बना है एएन-32 विमान
गौरतलब है कि विमान चेन्‍नई से पोर्ट ब्‍लेयर जा रहा था और यह उड़ान के शुरुआती घंटों में ही इमरजेंसी सिग्‍नल दिए बिना अचानक लापता हो गया. रूस के बने एएन-32 विमान में लगे ‘इमरजेंसी लोकेटेर ट्रांसमीटर’ कुछ इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि जैसे ही एक निश्चित बल के साथ यह पानी से टकराए, उसी क्षण से ये एक प्रकार का सिग्‍नल भेजना शुरू कर दे. ईएलटी की बैटरी लाइफ करीब एक महीने की होती है.

संभव है ट्रांसमीटर मलबे के नीचे दब गया हो
अधि‍कारी बताते हैं कि इस इलाके में समुद्र की गहराई करीब 3.5 किलोमीटर तक है, जहां जबरदस्‍त समुद्री दबाव होगा. इसका मतलब है एक छोटे बक्‍से के आकार के एलटीई के टूट जाने का खतरा है. मुख्‍य रूप से अगर यह विमान के क्रैश होने के समय ही क्षतिग्रस्‍त हो गया हो तो ईएलटी से मिलने वाले सिग्‍नल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि संभव है कि यह विमान के मलबे के नीचे दब गया हो.

Source :- Aaj Tak

लापता विमान AN-32 से नहीं मिला कोई सिग्नल, पर्रिकर बोले- सबूत अनहोनी की ओर कर रहे हैं इशारा Read More

J-K: LoC के पास मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, एक दहशतगर्द जिंदा हाथ लगा, MHA का बयान- PAK फिर बेनकाब

jk_650_072616105619जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. मंगलवार को लाइन ऑफ कंट्रोल के निकट मुठभेड़ में जवानों ने जहां चार आतंकियों को ढेर कर दिया है, वहीं एक पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा पकड़ने में सफलता मिली है.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि आतंकी को जिंदा पकड़ना बहुत बड़ी कामयाबी है और इससे पाकिस्तान को बेनकाब करने में मदद मिलेगी.

‘सरहद पार के हैं सभी आतंकी’
एनकाउंटर के बाद एक अधिकारी ने बताया, ‘चार आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि एक को जिंदा पकड़ा गया है. सभी आतंकी सरहद पार के हैं. मुठभेड़ स्थल पर आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई.’

अधि‍कारी ने बताया कि पकड़े गए आतंकी से पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मामला घुसपैठ का है या नहीं.

Source :- Aaj Tak

J-K: LoC के पास मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, एक दहशतगर्द जिंदा हाथ लगा, MHA का बयान- PAK फिर बेनकाब Read More

पुणे : ‘सोने की शर्ट’ पहनने वाले दत्ता फुगे का बेरहमी से कत्ल, बेटे के सामने की हत्या

GOLD MINGER Wealthy Datta Phuge has splashed out 14,000 GBP on a solid gold shirt to make sure he's a 24 karat hit with women in central India. Money-lender Datta, 32, from Pimpri-Chinchwad, says the shirt took a team of 15 goldsmiths two weeks to make working 16 hours a day creating and weaving the gold threads. It comes complete with its own matching cuffs and a set of rings crafted from left-over gold. "I know I am not the best looking man in the world but surely no woman could fail to be dazzled by this shirt?" he explained. (ends)
GOLD MINGER
Wealthy Datta Phuge has splashed out 14,000 GBP on a solid gold shirt to make sure he’s a 24 karat hit with women in central India.
Money-lender Datta, 32, from Pimpri-Chinchwad, says the shirt took a team of 15 goldsmiths two weeks to make working 16 hours a day creating and weaving the gold threads.
It comes complete with its own matching cuffs and a set of rings crafted from left-over gold.
“I know I am not the best looking man in the world but surely no woman could fail to be dazzled by this shirt?” he explained.
(ends)

मुंबई : कुछ साल पहले एक करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की ‘सोने की शर्ट’ खरीदने पर सुखिर्यों में आए पुणे के 48 वर्षीय व्यापारी की उसके बेटे के सामने कथित तौर पर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने आज बताया कि जिले के पिम्परी-चिंचवाड उपनगर के व्यापारी दत्ता फुगे की हत्या कर दी गई है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

1.27 करोड़ मूल्य की ‘सोने की शर्ट’ पहनी थी

फुगे ने 2012 में करीब 3.5 किलो सोने से बनी 1.27 करोड़ मूल्य की ‘सोने की शर्ट’ पहनी थी. जिसके बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था. पुलिस ने बताया है कि पत्थरों और धारदार हथियारों से लैस कम से कम 12 लोगों ने कल रात करीब साढ़े 11 बजे यहां के दिघी इलाके के एक खुले मैदान में फुगे पर हमला किया.

 

घटनास्थल पर ही उन्हें मौत के घाट उतारा

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया. दिघी थाना के इंस्पेक्टर नवनाथ घोगरे ने बताया, ‘प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, फुगे और उनके बेटे को संदिग्धों में से एक ने ही जन्मदिन मनाने के लिए आमंत्रित किया था. हालांकि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि फुगे खुले मैदान में कैसे पहुंच गये जहां उनकी हत्या की गयी.’

अपने पिता की हत्या होते हुये देखी

पुलिस ने बताया कि ‘जन्मदिन’ आमंत्रण पर फुगे का 22 वर्षीय बेटा भी घटनास्थल पर पहुंचा था. उसने अपने पिता की हत्या होते हुये देखी. हमलावरों ने उसे कुछ नहीं कहा. पिम्परी-चिंचवाड नगर निगम के पूर्व पाषर्द के पति दत्ता फुगे रिण देने और चिट फंट कारोबार करते थे.

रूपयों का लेन-देन एक वजह हो सकती है

पुलिस को संदेह है कि हत्या के पीछे रूपयों का लेन-देन एक वजह हो सकती है. घोगरे ने बताया, ‘हमने चार लोगों को हिरासत में लिया है. संदेह है कि उनके बीच रूपयों का लेनदेन इस हत्या की वजह हो सकता है.’ इस हत्या के बाद इलाके में काफी चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

source:- A B P News

पुणे : ‘सोने की शर्ट’ पहनने वाले दत्ता फुगे का बेरहमी से कत्ल, बेटे के सामने की हत्या Read More

जाकिर नाइक ने कहा, ‘अपनी जानकारी में कभी भी किसी आतंकवादी से नहीं मिला हूं’

zakir-naik_650x400_71468570697मुंबई: विवादास्पद धर्म प्रचारक जाकिर नाइक ने अपने ‘भड़काऊ भाषणों से आतंकवादियों को प्रेरणा देने’ के आरोपों को खारिज करते हुए शुक्रवार को सफाई पेश की। नाइक ने कहा, ‘मैं अपनी जानकारी में कभी भी किसी आतंकवादी से नहीं मिला हूं।’ नाइक ने यह भी कहा कि वह सभी तरह की आतंकी गतिविधियों की निंदा करते हैं। साथ ही दावा किया कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने खुद पर लगे इससे संबंधित आरोपों को झूठा करार दिया।

नाइक सउदी अरब के मदीना से स्काइप के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। वह इन दिनों वहां कि धार्मिक यात्रा पर हैं। इस्लामिक धर्म प्रचारक ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कभी आत्मघाती हमलों की वकालत नहीं की, बल्कि हमेशा इनकी निंदा की, क्योंकि इससे निर्दोष लोगों की जान जाती है, जो इस्लाम के विरुद्ध है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले में शामिल उन आतंकियों से मिले थे, जिनके बारे में कथित रूप से कहा गया था कि वह आपकी स्पीच से प्रेरित हैं, तो मुंबई निवासी इस धर्म प्रचारक ने कहा, “अपनी जानकारी मैं कभी भी किसी आतंकवादी से नहीं मिला हूं, लेकिन यदि लोग मेरी बगल में खड़े होकर फोटो खिंचवाते हैं, तो मैं मुस्कुरा देता हूं। मैं नहीं जानता कि वह कौन हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘महीनेभर में हजारों लोगों से मिलता हूं।’

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने दावा किया था कि ढाका के कैफे में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकियों में से कम से कम दो को डॉ. नाइक ने प्रेरित किया था। भारत इन दिनों इस आरोप और डॉ. नाइक के भाषणों, लेखों और खातों की जांच कर रहा है।

नाइक ने अपनी स्पीच पर आतंकवाद को बढ़ावा दिए जाने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘मेरे कथनों को गलत संदर्भ में लिया गया है… मैं शांति का संदेशवाहक हूं। मेरी स्पीच में घृणास्पद बात के प्रमाण के बिना ही मुझ पर नफरत फैलाने वाले व्यक्ति का तमगा लगा दिया गया है।’

पीस चैनल पर बैन लगाए जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह एक कानूनी चैनल है। नाइक ने आरोप लगाया कि उन्हें भारत में इसे प्रसारित करने से रोकने का कारण नहीं बताया गया।

गौरतलब है कि जाकिर ने इससे पहले कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई देनी चाही थी, लेकिन उन्हें कोई जगह नहीं दे रहा था। इस बात की प्रबल संभावना जताई जा रही थी कि नाइक पिछले सोमवार को मुंबई लौट आएंगे, लेकिन उनके इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में अफ्रीका यात्रा पर जाएंगे।

नाइक की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुंबई में उनके फाउंडेशन ने मझगांव गार्डन के पास बैंक्वेट हॉल में सुबह 9.45 बजे स्काइप के जरिए किया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन स्थल के बाहर एक पुलिस वैन खड़ी रखी गई।

Source:- N D T V News

जाकिर नाइक ने कहा, ‘अपनी जानकारी में कभी भी किसी आतंकवादी से नहीं मिला हूं’ Read More

कश्मीर पर पाक का नया ‘पैंतरा’, इस बीच अमेरिकी सांसदों ने दिया है बड़ा झटका

NawazSharif-580x395नई दिल्ली/वाशिंगटन : कश्मीर हिंसा को लेकर पाकिस्तान हर बार नया पैंतरा खेल रहा है. पहले उसने आतंकी को मार गिराए जाने के लिए भारत की ‘निंदा’ कर दी. अब पाकिस्तान दुनिया के 5 बड़े देशों के सामने ‘शिकायत’ लेकर पहुंच गई है. पाक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के पांच स्थायी सदस्य देशों (पी-5) से कहा कि वे कश्मीर में तनावपूर्ण हालात का संज्ञान लें. इधर आतंकवाद मामले में अमेरिकी सांसदों एवं विशेषज्ञों ने पाक को बड़ा झटका दिया है.

पाकिस्तान ने लगाए थे भारत पर आरोप

इससे पहले पी-5 से पाक ने कहा है कि भारत से अपील करें कि वह हिंसा प्रभावित घाटी में लोगों के ‘मानवाधिकारों का सम्मान’ करे. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बयान दिया है कि विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के दूतों को कश्मीर के हालात की जानकारी दी. हालांकि, इससे पहले ही अमेरिका ने कह दिया है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है.

आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश

पाकिस्तान के इन सब पैंतरों के बीच अमेरिकी सांसदों एवं विशेषज्ञों ने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती करने को कहा है. इसके साथ ही पाक को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के तौर पर सूचीबद्ध करने की अपील की है. विशेषज्ञों ने हा कि आतंकवादी तत्वों को समर्थन देने वाला और चीजों को जोड़ तोड़ कर पेश करने वाला यह देश(पाकिस्तान) अमेरिका को मूर्ख समझता रहा है.

पाक, अमेरिका को मूर्ख बना रहा है

सदन की विदेश मामलों की समिति की एशिया एवं प्रशांत उपसमिति के अध्यक्ष मैट सैल्मन ने कहा, ‘वे हमें मूर्ख बना रहे हैं. वे हमें मूर्ख समझते हैं. यह माफिया को धन देने की तरह है.’ पूर्ववर्ती बुश काल के शीर्ष राजनयिक जाल्मे खलीलजाद ने सांसदों से कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व ने किस प्रकार दशकों से अमेरिकी प्रणाली के साथ खेल खेला है.

गैरराजनीतिक शब्दों का इस्तेमाल

उन्होंने कहा, ‘यदि मैं गैरराजनयिक शब्द का इस्तेमाल कर सकता हूं तो हम बहुत भोले भाले रहे हैं.’ सैल्मन ने खलीलजाद की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘भोले भाले मूर्ख अधिकतर अमेरिकी यह देख सकते हैं और हमारे तथाकथित नेताओं को यह बात अभी तक समझ नहीं आई.’

पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती हो

फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के लॉन्ग वार जर्नल के वरिष्ठ संपादक बिल रोजियो ने खलीलजाद से अपील की कि पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती की जाए. उसे आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के रूप में सूचीबद्ध किया जाए. रोजियो ने कांग्रेस की सुनवाई के दौरान खलीलजाद एवं अन्य विशेषज्ञों के साथ ‘पाकिस्तान: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र या दुश्मन’ विषय पर अपना पक्ष रखा.

पाकिस्तान के साथ अनुभव साझा

उन्होंने कहा, ‘अंतत: वे हमें मूर्ख समझकर हमसे व्यवहार कर रहे हैं और हम पाकिस्तान को धन देने के लिए बहुत आतुर हैं.’ खलीलजाद ने बुश के शासनकाल में अफगानिस्तान में अमेरिकी राजदूत एवं संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि समेत विभिन्न राजनयिक पदों की जिम्मेदारी संभालते हुए पाकिस्तान नेतृत्व के साथ हुए अनुभव को साझा किया.

पाकिस्तान चीजों को तोड़ मरोड़कर पेश करता है

उन्होंने जानकारी दी कि, ‘पाकिस्तान बहुत चालाकी से चीजों को तोड़ मरोड़कर पेश करके हमारा इस्तेमाल करता रहा है. मुझे यह कहना होगा.’ उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के विशिष्ट सदस्यों तक पहुंचते हैं. वे उन्हें यात्रा के लिए आमंत्रित करते हैं. वे उन्हें लुभाते हैं, वे एक बार फिर वादा करते हैं और हमारे बयानों का ऐसा निष्कर्ष निकालते हैं जो तथ्यों के सापेक्ष ‘हैरान करने वाले’ होते हैं.

पाकिस्तान के संबंधों पर सख्त टिप्पणी

यह पूछे जाने पर कि अमेरिका उसी नीति को क्यों अपनाता रहा है. खलीलजाद ने कहा कि अपने कृत्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की पाकिस्तान की क्षमता इसका एक कारण रही है. पूर्व शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा, ‘पाकिस्तान के साथ संबंधों का मेरा अनुभव यह है कि वे आपको तभी कुछ देंगे, जब उन्हें यह पता होगा कि उन्हें कुछ मिलने वाला है.’

‘बलूचिस्तान के लोगों को मार रहा है’

कांग्रेस के सदस्य डाना रोहराबाचर ने कहा कि पाकिस्तान सरकार और सउदी अरब ने तालिबान एवं हक्कानी नेटवर्क बनाया. रोहराबाचर ने कहा कि अमेरिका का पाकिस्तान को मदद देना ‘मूखर्तापूर्ण’ है. उन्होंने कहा, ‘यह भ्रष्ट दमनकारी शासन बलूचिस्तान के लोगों को मार रहा है. बलूचिस्तान के लोगों को यह समझना चाहिए कि अमेरिका एक भ्रष्ट, आतंकवादी समर्थन शासन से उनकी स्वतंत्रता एवं स्वाधीनता के लिए उनके साथ है.’

‘ऐसी ही स्थिति सिंधियों के साथ हैं’

उन्होंने कहा, ‘ऐसी ही स्थिति सिंधियों के साथ है. ऐसे ही हालात पाकिस्तान के अन्य समूहों के साथ हैं. यदि कोई शासन लोगों की जान लेता है, दमन करता है और भ्रष्ट है और इसके बावजूद हम उन्हें किसी प्रकार का समर्थन देना जारी रखते हैं.. तो यह वाकई बेतुका है.’ आतंकवाद, अप्रसार एवं व्यापार उपसमिति के रैंकिंग सदस्य विलियम कीटिंग ने पैनल के सदस्यों से सवाल किया कि क्या आईएसआईएस सरकार के भीतर एक सरकार है.

‘पाकिस्तानी सेना का एक हथियार है’

अमेरिकन यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर ट्रीसिया बैकन ने कहा, ‘यह पाकिस्तान के भीतर एक दुष्ट संस्था कतई नहीं है. यह स्वतंत्र रूप से या स्वयं संचालन नहीं करता. यह पाकिस्तानी सेना का एक हथियार है. यह पाकिस्तानी सेना की नीतियां लागू कर रहा है. यह पाकिस्तानी सेना की ओर से नीतियां लागू कर रहा है.’

आईएसआई पर कड़ टिप्पणी की गई

बैकन ने कहा, ‘रोजियो ने कहा कि आईएसआई पाकिस्तानी सेना की एक शाखा है. यह पाकिस्तानी सेना की इच्छा को अंजाम दे रहा है जो वास्तव में पाकिस्तानी सरकार है. (चयनित) सरकार पाकिस्तानी सेना का केवल चेहरा है.’ खलीलजाद ने कहा, ‘मैं अपने सहकर्मी से सहमत हूं.’ सैल्मन ने कहा कि निजी रूप से उनका मानना है कि अमेरिका को पहले कदम के तौर पर पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए.

source :- ABP news

कश्मीर पर पाक का नया ‘पैंतरा’, इस बीच अमेरिकी सांसदों ने दिया है बड़ा झटका Read More

महिला और प्रेमी को निर्वस्‍त्र कर बांधा, फोटो खींचने के लिए उमड़ी भीड़

demo-pic_1466843230राजस्‍‌थान के उदयपुर जिले में एक महिला को और उसके प्रेमी को निर्वस्‍त्र कर गांव में घुमाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि लोगों ने दोनों को निर्वस्‍त्र अवस्‍था में एक सा‌थ बांधकर दो दिन तक रखा।
इतना ही नहीं प्रेमी जोड़े को निर्वस्‍त्र अवस्था में बंधे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग प्रेमी जोड़े की तस्वीरें खींच-खींच कर अपने फेसबुक डाल रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना देने का साहस नहीं दिखाया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक सरकारी दफ्तर के कुछ दूरी पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया। जिस भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र कर प्रताड़ित किया उसका नेतृत्व कर रहा था पीड़िता का पति।
रिपोर्ट के अनुसार, 17 जून को महिला कथित रूप से पति को छोड़कर अपने प्रेमी के घर चली गई थी। महिला अपने दोस्‍त के साथ रहने लगी ‌थी। इसके बाद उसके पति ने गांव वालों को साथ ले उसे सबक सिखाने की ठानी थी।

30-40 लोगों की भीड़ ने महिला को प्रेमी समेत उसके घर से उठा लाए और फिर निर्वस्‍त्र कर दोनों की पिटाई की। भीड़ ने पहले तो दोनों को निर्वस्‍त्र अवस्‍था में ही पूरे गांव में घुमाया और दोनों को एक साथ बांध दिया। दोनों दो दिन और एक रात बंधे पड़े रहे लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।

बताया जा रहा है जहां पर इस घटना को अंजाम दिया गया उसके बगल में एक सरकारी स्कूल भी है। स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी इसे देखकर अनदेखा किया और पुलिस को खबर नहीं दी।

दो दिन के बांधे रखने के बाद गांव वालों को 80 हजार रुपए देकर कथित प्रेमी को उसके परिजन छुड़ा ले गए जबकि महिला को पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने पीड़िता के पति समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 30 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

महिला और प्रेमी को निर्वस्‍त्र कर बांधा, फोटो खींचने के लिए उमड़ी भीड़ Read More