जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में सेना ने सात आतंकियों को मार गिराया

india-pakistan-kashmir-border-loc-reuters_650x400_41442933037नई दिल्‍ली: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पिछले 24 घंटे में सेना ने सात आतंकियों को मार गिराया है। आज सुबह हंदवाड़ा में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया जबकि कल दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकियों को मार                                                                                        गिराया गया था।
लोलाब और दुर्गमाला में हुई मुठभेड़
यह मुठभेड़ लोलाब और दुर्गमुला में हुई। सेना को इन दोनों जगहों पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद ये ऑपरेशन चलाया गया।

तलाशी अभियान जारी
सेना के मुताबिक, इलाके में अभी कुछ और आतंकी छिपे हुए हो सकते हैं लिहाजा उसका तलाशी अभियान जारी है। जनवरी से अब तक कश्मीर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 70 से ज़्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं…

Source:-NDTV

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में सेना ने सात आतंकियों को मार गिराया Read More

J&K: कुपवाड़ा के लोलाब में मुठभेड़ जारी, सुरक्षों ने 3 आतंकियों को किया ढेर

bsf_146668077318_650x425_062316045520जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों ने देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 3 आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया है. सुरक्षाबलों के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर तीनों आतंकी लश्कर संगठन के हैं. आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ कुपवाड़ा के लोलाब जंगल में गुरुवार सुबह हो रही है.
दरअसल कि पिछले दिनों खुफिया एजेंसियों न पाकिस्तान की ओर से आतंकी घुसपैठ की कोशिश जानकारी दी थी. खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर मुहर लगाते हुए बीएसएस के डीजी केके शर्मा ने भी कहा था कि पाक स्थिति आतंकी संगठन सीमा पर घुसपैठ और बड़े हमले के फिराक में हैं. उन्होंने कहा था कि सीमा पार आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली हैं|
5 आतंकी हुए थे ढेर गौरतलब है कि पिछले शनिवार को कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था. आतंकियों ने सोमवार को भी कश्मीर में दहशतगर्दी फैलाई. हाल ही में खुफिया इनपुट से खुलासा हुआ था कि सीमा पार तकरीबन 30 से 35 ट्रेनिंग कैंप और 18 से 20 लॉन्चिंग पैड एक्टिव हैं. इसके अलावा बॉर्डर पर आतंकी संगठनों के बीच लगातार मीटिंग करने की खबरें भी आई थीं. है.सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है.

source=aaj tak

J&K: कुपवाड़ा के लोलाब में मुठभेड़ जारी, सुरक्षों ने 3 आतंकियों को किया ढेर Read More

अब भारत बना 20 का बॉस, ISRO ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 26 मिनट में श्रीहरिकोटा से स्पेस पहुंचेंगे सैटेलाइट

“Satellite will reach space from Sriharikota in 26 minutes”
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने बुधवार श्री‍ हरिकोटा से एक ही उड़ान में एक साथ 20 सैटेलाइट अंतरिक्ष में लॉन्च कर नया कीर्तिमान रचा है. इसरो के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान की ये उड़ान सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर लॉन्च की गई. इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर वैज्ञानिकों को बधाई दी है|

अपनी 36वीं उड़ान में पीएसएलवी-C34 कार्टोसैट-2 श्रृंखला के 727.5 किलो के सैटेलाइट के साथ 19 दूसरे सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में लॉन्च किया. इसरो ने 20 सैटेलाइटों को एक साथ लॉन्च करके अपने पहले 10 सैटेलाइटों के लॉन्चिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है|

17 सैटेलाइट विदेशी, तीन देसी
पीएसएलवी-C34 की लॉन्चिंग सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से श्रीहरिकोटा में की गई. भारतीय समय के अनुसार पीएसएलवी C-34 की लॉन्चिंग 22 जून को सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर की गई. पीएसएलवी सी-34 के 20 सैटेलाइटों में से 17 टकमर्शियल सैटेलाइट हैं, यानी 17 सैटेलाइट दूसरे देशों के हैं जिन्हें भेजने के लिए इसरो ने उन देशों से फीस ली है. इसके अलावा दो सैटेलाइट देश के दो शिक्षा संस्थानों के हैं. इस लॉन्चिंग में एक सैटेलाइट कॉर्टोसैट 2 सीरीज का इसरो का अपना है|

PM ने दी बधाई, छात्रों के उत्साह पर खुशी
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर इसरो की इस सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने पुणे और चेन्नई के उन छात्रों के उत्साह की भी चर्चा की है, जिन्होंने सैटेलाइट के निर्माण में भूमिका निभाई है. पीएम ने लिखा है कि छात्रों का उत्साह देखकर वह बहुत खुश हैं|

 

 

 

 

Source: आज तक

अब भारत बना 20 का बॉस, ISRO ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 26 मिनट में श्रीहरिकोटा से स्पेस पहुंचेंगे सैटेलाइट Read More

“Ajaz Khan is NOT guilty, says Danish Khan”

13401440_10153643484177644_751797624_nFIR has been lodged against Actor Ajaz Khan, Big Boss Fame for sending lewd text messages to model Aishwarya Chaubey.

However , Ajaz denied all the allegations in a recent interview to ABP news Channel. But that’s not all, according to Ajaz’s younger brother and Actor Danish Khan , ABP Reporter visited their house in Yari Road and shot a detailed interview which was not aired properly.

The entire 15 minutes video footage and the conversation that happened between the reporter and Ajaz Khan was captured from a mobile by a family member. Danish shared those Uncut and Unedited videos on his official Facebook Page which not only revealed the entire Truth but also some interesting facts that have gone Viral on social media. “ABP reporter Ganesh visited our house in Yari Road for an exclusive interview.It is the Holy month of Ramadan and the entire family was busy in namaz and Taravih.Ajaz Bhai allowed ABP Reporter to take the interview expecting that real Truth will be shown to the public but to our surprise, we were wrong.

It was approx 15 minutes interview in which Ajaz Bhai shared the text messages and recordings of that model on camera with Reporter Ganesh..The entire story was changed and the interview that was aired, shown Ajaz Bhai in bad light.This model, previously tried to link herself with Salman Khan and calling him as her boyfriend and was spreading such fake news in the media by using those morphed pictures with Salman Bhai.It was so funny to know that how media can believe and cover such fake stories without confirming with the celebrity. Ofcourse Women have more rights than men in India but most of the rights are being misused for personal benefits or grudges.A similar incident happened with Actor Nawazuddin Siddique where a girl lodged FIR against him with false allegations.I will share that video too.

My brother is innocent and we have also lodged a complaint against the model few hours back.We have complete faith in Allah and our Judicial system”, says Danish Khan. The story is getting interesting day by day. But thankfully the unedited videos shared by Danish Khan on his Facebook cleared many misconceptions against Ajaz Khan and helped people understand the real truth behind the controversial interview.

https://www.youtube.com/watch?v=2Ny6BxASjMM

Edited by: Kavita Vakchi

“Ajaz Khan is NOT guilty, says Danish Khan” Read More

बहन को उसके प्रेमी के साथ देख बौखलाया भाई, मारी गोली

gun_1464250834उत्तर प्रदेश के भमोरा (बरेली) में दोस्त से बात करते देखकर बौखलाए भाई ने अपनी बहन को गोली मार कर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। जबकि घरवाले बता रहे हैं कि बंदर की घुड़की से छत से गिरकर मौत हुई। घटना के बाद से ही भाई घर से गायब है।

क्षेत्र के गांव देवचरा के रहने वाले और टायर पंचर का काम करने वाले एक ग्रामीण की 16 वर्षीय पुत्री हाईस्कूल में पढ़ती थी। बताया जाता है कि शनिवार को उसके भाई ने उसे किसी युवक से बात करते देख लिया था। युवक को उसका दोस्त मानते हुए रविवार को भाई ने पूछताछ की तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

इसके बाद गुस्साए भाई ने छात्रा के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी को इलाज के लिए पहले भमोरा के डॉक्टर के यहां ले जाया गया। डॉक्टर के जवाब देने पर परिवार वाले उसे बरेली शहर के एक अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने किशोरी के शव का बरेली के सिटी श्मशान घाट पर ही अंतिम संस्कार कर दिया। देर शाम घर पहुंचे किशोरी के पिता ने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया। एसओ भमोरा कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि एक लड़की की गोली लगने से मौत होने की सूचना अस्पताल से मिली थी। जिस पर जांच की जा रही है कि लड़की को गोली किसने और क्यों मारी।

Source: Amar Ujala

बहन को उसके प्रेमी के साथ देख बौखलाया भाई, मारी गोली Read More

बांग्लादेश: पुजारी की गला काटकर हत्या

murder-crime-s_650_060716045452बांग्लादेश में तीन हमलावरों ने मंगलवार को 70 वर्षीय एक हिंदू पुजारी की गला काट कर हत्या कर दी. मुस्लिम बहुल इस देश में अल्पसंख्यकों और धर्म निरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम चरमपंथियों के नृशंस हमलों की यह ताजा घटना है. इस साल यह दूसरे पुजारी की हत्या की गई है.
सहायक पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ कांजीलाल ने बताया कि झिनाईगाह जिले के नोलडांगा गांव में पुजारी आनंदा गोपाल गांगुली सुबह करीब साढ़े नौ बजे मंदिर जा रहे थे. तभी मोटरसाइकिल से आए तीन हमलावरों ने तेज धार वाले हथियारों से उनका गला काट दिया. संदिग्ध उग्रवादियों ने यह हत्या की है.
पुलिस प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने बताया कि इस मामले को देखकर ऐसा लग रहा है कि गांगुली को उग्रवादियों ने मारा है, क्योंकि जिस तरह उनकी हत्या की गई है, वह तरीका पहले उग्रवादियों का रहा है. वह साधारण बुजुर्ग आदमी थे, जिन्हें आसपास के ज्यादा लोग नहीं जानते थे.
उन्होंने बताया कि हमें ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि मृतक पुजारी की किसी से कोई दुश्मनी थी. परिस्थितियों से इसमें उग्रवादियों का हाथ होने का शक होता है. हमने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Source:-Aaj tak

बांग्लादेश: पुजारी की गला काटकर हत्या Read More

सीबीआई जांच की मांग : मथुरा हिंसा मामले में बीजेपी नेता की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

mathura-clashes_650x400_51465024680नई दिल्ली: मथुरा में हुई ही हिंसा के मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनने से इनकार किया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि वो इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या आपकी याचिका में ये कहा गया है कि राज्य सरकार का कोई भी ऐसा एक्शन है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय से कहा कि ये मामला राज्य का विषय है, केंद्र सरकार अपनी ओर से सीबीआई जांच के आदेश नहीं दे सकती। कोर्ट ने पूछा कि क्या राज्य का कोई ऐसा काम है जिससे लोगों का भरोसा उठा हो ? साथ ही कहा कि क्या राज्य सरकार की जांच में कोई कमी हुई है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई जांच की मांग कोई रुटीन मामला नहीं है और ना ही किसी भी याचिका पर सीबीआई जांच के आदेश दिए जा सकते हैं।

अब हाईकोर्ट जाएंगे याचिकाकर्ता
दरअसल बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने अपनी याचिका में कहा था कि रामवृक्ष यादव 2014 से पार्क में एक समानांतर सरकार चला रहा था। जिसमें उसकी खुद की सरकार और सेना थी। बिना सरकार के समर्थन के ऐसा संभव ही नहीं है। याचिका में मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कहा गया है कि रामवृक्ष यादव कई नेताओं और मंत्रियों के क़रीबी रहा है। हालांकि याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस ले ली। उनका कहना है कि वो सीधे इलाहाबाद हाईकोर्ट जा रहे हैं और बुधवार को इसकी अर्जी दाखिल करेंगे।

इधर राज्य सरकार ने मथुरा के जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश सिंह को हटा दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में कहा है कि मथुरा के नए डीएम निखिल शुक्ला और नए एसएसपी बबलू कुमार होंगे। मथुरा हिंसा के बाबत राज्य सरकार ने कहा है कि पुलिस जवाहर बाग में अवैध कब्जा जमाए लोगों को हटाने की कार्रवाई में खतरों का सही अंदाजा नहीं लगा पाई थी।

केंद्र सरकार लगा रही राज्य सरकार पर आरोप….
वैसे जवाहर बाग में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पिछले हफ्ते की पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई हिंसा को केंद्र सरकार सीधे राज्य सरकार की नाकामी बता रही है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस मामले में सीधे शिवपाल सिंह यादव से इस्तीफा मांग चुके हैं। जवाहर बाग की घटना को लेकर कई सवाल उठाए रहे हैं, जैसे क्या यह बस स्थानीय पुलिस के अंदाजे की चूक है या फिर उसे तैयारी से पहले ही कार्रवाई के लिए मजबूर किया गया। इसके अलावा इन अतिक्रमणकारियों के पास इतनी भारी मात्रा में असलाह-बारूद की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में इस समूह का नक्सिलयों के साथ संबंध की ओर इशारा किया गया है, तो विपक्षी दल इसमें राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला…
गौरतलब है कि मथुरा के जवाहरबाग में गुरुवार को हुई हिंसा में 24 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इसमें दो पुलिस अधिकारी भी शहीद हो गए थे। इस कांड का मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव भी पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में मारा गया था। डीजीपी ने रविवार को ट्वीट कर उसकी मौत की पुष्टि की थी। इसके बाद अब उसके गांव वालों ने उसका शव लेने से इनकार  कर दिया है। इसके बाद मथुरा पुलिस ने रामवृक्ष यादव के साथ मारे गए 11 अन्य लोगों का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया।

Source :- NDTV

सीबीआई जांच की मांग : मथुरा हिंसा मामले में बीजेपी नेता की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार Read More

चीन ने पहली बार माना- मुंबई हमले में था PAK का हाथ, लश्कर पर बनाई डॉक्युमेंट्री

auto-mumbai_14652952मुंबई. चीन ने पहली बार माना है कि मुंबई हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के रोल को हाईलाइट करते हुए पिछले दिनों यहां के सरकारी चैनल CCTV9 पर बाकायदा एक डॉक्युमेंट्री में इसका जिक्र किया गया। बता दें कि 2008 में 26/11 हमलों के आरोपी लखवी और हाफिज सईद को पाकिस्तान के साथ चीन का भी सपोर्ट मिलता रहा है।

लखवी के खिलाफ यूएन में प्रपोजल का चीन ने किया था विरोध…
 – मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड लखवी की रिहाई के विरोध में पिछले साल भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया था।
– पाकिस्तान के साथ इसका चीन ने भी विरोध किया था।
– चीन ने कहा था, ”लखवी के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।”
– लखवी के मुद्दे पर भारत की ओर से चर्चा की पेशकश पर पिछले साल चीन ने कहा था, ”भारत और चीन, दोनों आतंकवाद से पीड़ित देश हैं। इस मुद्दे पर दोनों देशों की राय एक जैसी है।”
– ”हम सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करते हैं। लेकिन अगर किसी खास मुद्दे की बात हो तो हमें चर्चा करनी होगी।”
– हालांकि, लखवी के बाद पठानकोट पर हमले के आरोपी अजहर मसूद मामले में भी चीन भारत के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगा चुका है।

चीन ने क्यों पलटा रुख?
– चीन के इस फैसले को पॉलिसी चेंज के तौर पर देखा जा रहा है।
– हाल ही में भारत ने जब यूएन में जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को आतंकियों की सूची में डालने की मांग की थी तो चीन ने अड़ंगा लगाया था।
– चीन ने इस प्रस्ताव पर रोक लगाई थी, जिसके बाद इंटरनेशनल कम्युनिटी में उसे जमकर लताड़ लगी थी।
– वहीं, जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों की यूएन में अल कायदा सेक्शन कमेटी द्वारा लिस्टिंग में चीन ने पिछले साल सितंबर में आपत्ति जताई थी।
– इस आपत्ति की मियाद 9 जून को खत्म होने वाली है।
– इस लिहाज से CCTV9 की डॉक्युमेंट्री को अहम माना जा सकता है। ये तीन आतंकी हैं – हाफिज अब्दुल रहमान मक्की, तलहा सईद और हाफिद अब्दुल रऊफ।
source :- Dainik Bhaskar
चीन ने पहली बार माना- मुंबई हमले में था PAK का हाथ, लश्कर पर बनाई डॉक्युमेंट्री Read More

‘प्रोड्यूसर’ पर अभिनेत्री ने लगाया नशा देकर कई बार रेप करने का आरोप

bollywood_rep32 वर्षीय अभिनेत्री ने एक क‌थित प्रोड्यूसर पर कई बार रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने कहा कि है खुद को एक फिल्म प्रोड्सर बताकर आरोपी ने उसे नशे की लत लगाई और फिर उससे रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके रेप की सीडी भी बना ली है।

आरोपी शख्स अलताफ मर्चेंट के खिलाफ पुलिस में एफआईआर देते हुए पीड़िता अभिनेत्री ने कहा कि आरोपी ने उसे बॉलीवुड में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया।

श‌िकायत के अनुसार, 55 वर्षीय आरोपी ने शुरुआत में ड्रग देकर उसे नशे का आदी बना दिया था जो एक नशा मुक्ति केंद्र में काफी दिन रहने के बाद उसकी नशे की लत छूटी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 2013 में पहली बार आरोपी से मिली थी। उसके एक दोस्त अशरफ मर्चेंट के जरिए मिली थी। इसके बाद 2014 में वह मुंबई के बांद्रा स्थित आरोपी के घर गई थी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के घर में कई युवक युतियां नशा कर रह रहे थे। मुझे यह सब देखकर अच्छा नहीं लगा लेकिन मर्चेंट ने मुझे भी नशा करने के लिए कहा। अभिनेत्री ने नशा करने से मना किया तो आरोपी ने कहा कि बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए नशा करना जरूरी है।

लेकिन वह लगातार मना करती रही। तभी आरोपी ने हाथपकड़ कर उसे अपने कमरे में ले गया और जबरदस्ती उसके बाल पकड़कर सफेद पाउडर सूंघने के लिए मजबूर किया। ऐसा करने से उसकी नाक से खून निकलने लगा और वह अचेत हो गई।

इसके बाद आरोपी ने अपना कमरा बंद कर लिया और उसका रेप किया। पीड़िता ने बताया कि जब वह सुबह सोकर जगी तो पाया कि उसका सिर भारी है और उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है। उसने बताया कि उसे यह भी रात में होश नहीं था कि उसके साथ मर्चेंट ने अकेले रेप किया था या किसी और ने भी।

Source: AMAR UJALA

‘प्रोड्यूसर’ पर अभिनेत्री ने लगाया नशा देकर कई बार रेप करने का आरोप Read More