बिग बॉस 10 के सेलेब्रिटी के नाम लीक

Radhe Maa
Radhe Maa
Santosh Tandon
Santosh Tandon
Sunil Grover
Sunil Grover
Shana Saeed
Shana Saeed
Kabir Bedi
Kabir Bedi
Shayni Ahuja
Shayni Ahuja
Rahul Raj Singh
Rahul Raj Singh

बताया जा रहा है की बिग बॉस 10 में हिस्सा लेने वाले सेलेब्रिटी के नाम बाहर आ गए हैं जिसमे काफी रोचक चेहरे देखने को मिलेंगे | इस बार कमाल के सेलेब्रिटी आने वाले है जो जितना विवादित होते है उतना ही नोक झोक देखने को मिलता है | चूँकि इस प्रोग्राम को सलमान खान होस्ट करते है तो इसकी टी आर पी भी अच्छी खासी होती है | बीग बॉस में चल रहे नोक झोक दर्शकों को काफी मनोरंजित करते है | इनका सेलिब्रिटी को चुनने का अंदाज भी सनसनी पैदा कर देता है | आइये अब नजर डालते है उन सेलेब्रिटी पर जिनका नाम अभी चर्चे में है | सबसे पहले राधे माँ का नाम आया है जिसके विडियो शोशल मीडिया काफी काफी वायरल हुए | कबीर बेदी : वैसे तो ये अब खासे चर्चे में नहीं है लेकिन इनका पारिवारिक कलह और क्लेश के कारन या फिर इनके बेहतरीन आवाज के कारन इनको एंट्री मिल रही हो | शायनी आहूजा : ये महाशय कुछ दिनों पहले अपने किये की सजा काट कर आये हैं और पिछले दिनों काफी विवादित भी रहे है | देखना ये है की अँधेरे से निकल कर अब कितनी शायनिग दिखा पाते है |  शना सईद : कुछ कुछ होता है की अंजलि को कैसे भूल सकते हैं पहले वो बच्ची थी अब वो बड़ी हो गई है कितनी बड़ी हुई है ये आप बिग बॉस में ही देख पाएंगे | राहुल राज सिंह : बालिका बधू में आनंदी के किरदार को निभा रही प्रतुषा बनर्जी जिसका मर्डर हो गया था और इसके बॉय फ्रेंड राहुल पर भी उंगलियाँ उठ रही थी पता नही इसको क्यों लिया जा रहा है ये तो बिग बॉस की टीम ही बता सकती है | संतोष टंडन : इस बार कहा जा रहा था की किसी नए चेहरे को भी लिया जा रहा है ये नाम है संतोष टंडन का | संतोष टंडन भजनपुरा, दिल्ली के रहने वाले है और अपनी एंकरिंग का जलवा हर आये दिन बिखेरते रहते हैं | टंडन देश और विदेश में भी काफी नाम कमा चुके हाल ही में चल रहे एक रियलिटी शो डांसिंग वॉर के भी होस्ट हैं इस कारण भी ये चर्चा में हैं | गुत्थी से डाक्टर मशहूर गुलाटी बने सुनील ग्रोवर इस बार बिग बॉस 10 में जाते दिख रहे है | अगर ऐसा होता है तो सच मानिये दर्शकों को काफी मजा आने वाला है | ये वो संभावित नाम है जो कर सकते है सलमान खान का सामना |

News source : Khabar Station
Edited by : Kavita Vakchi

बिग बॉस 10 के सेलेब्रिटी के नाम लीक Read More

‘बेताब’ के रीमेक से बेटे को लॉन्च करेंगे सनी देओल, जानिए किसको बनाना चाहते थे हीरोइन

‘घायल वंस अगेनsunny-sm_650_082516021208‘ में चार नए चेहरों को लॉन्च करने के बाद सनी देओल अब पूरी तरह से अपने बेटे करण पर फोकस कर रहे हैं. चर्चा है कि करण बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं. सनी ने फैसला लिया है कि वो अपने बेटे की फिल्म खुद डायरेक्ट करेंगे|

सबसे दिलचस्प बात यह है कि सनी इस फिल्म में करण के अपोजिट सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को लेना चाहते है. दरअसल सनी ने बॉलीवुड में डेब्यू अमृता सिंह के साथ ‘बेताब’ से की थी. हो सकता है वो अब अमृता की बेटी के साथ वहीं मैजिक क्रिएट करना चाहते हो जो उन्होंने अमृता के साथ ‘बेताब’ से की थी|

सूत्रों के मुताबिक, ‘सनी ने अमृता को फोन कर के अपनी ये इच्छा बताई. लेकिन अमृता ने यह फिलहाल ये ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि सारा, धर्मा प्रोडक्शन के साथ कॉन्ट्रेक्ट में हैं. सारा, करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखेंगी|

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सनी श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर को अप्रोच करेंगे. बता दें कि सनी ने ‘चालबाज’ में श्रीदेवी के साथ हिट जोड़ी बनाई थी|

 

‘बेताब’ के रीमेक से बेटे को लॉन्च करेंगे सनी देओल, जानिए किसको बनाना चाहते थे हीरोइन Read More

Box Office: जानें, पहले हफ्ते ‘रुस्तम’ और ‘मोहनजो दारो’ ने की है कितनी कमाई?

2167बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘रूस्तम’ की शानदार कमाई का सिलसिला जारी है. फिल्म ने पहले दिन 14.11 करोड़, दूसरे दिन 16.43 करोड़, तीसरे दिन 19.88 करोड़, चौथे दिन 17.81 करोड़, पांचवें दिन 7.67 करोड़ और छठे दिन 6.38 की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने 6 दिन में 82.28 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है. आगे जानें, दोनों फिल्मों की सात दिन की कमाई और साथ ही कई दिलचस्प रिकॉर्ड भी..

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ ने पहले हफ्ते (9 दिन, फिल्म बुधवार को रिलीज हुई थी) 229.16 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. वहीं रुस्तम ने 90.90 करोड़ की कमाई की है. अगर बात की जाए फिल्म की ओवरसीज कमाई की तो ‘रुस्तम’ ने अपने शुरुआती चार दिन में ही 20.27 करोड़ की कमाई कर ली थी. इन चार दिनों की कमाई को भी जोड़ लिया जाए तो फिल्म ने 110 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है|

कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘रुस्तम’ आने वाले दिनों में और भी धमाकेदार कमाई करने वाली है. वजह है कि इस फिल्म को रिव्यूज अच्छे मिले हैं और दर्शकों ने भी अक्षय को हाथों हाथ थाम लिया है|

रूस्तम’ को सिर्फ 2300 स्क्रिन्स पर भारत में रिलीज किया गया है जो कि ‘एयरलिफ्ट’ और ‘हाउसफुल 3’ से बहुत ही कम है. स्क्रिन्स के हिसाब से देखा जाए तो पहले हफ्ते की कमाई को शानदार कहा जाएगा|

वहीं सुपरस्टार रितिक रोशन की फिल्म ‘मोहनजो दारो’ ने पहले दिन 8.87 करोड़, दूसरे दिन 9.5 करोड़, तीसरे दिन 12.07 करोड़, चौथे दिन 10.36 करोड़, पांचवे दिन 3.16 करोड़ और छठे दिन 2.96 करोड़ की कमाई की. अगर बात की जाए सातवें दिन की कमाई की तो फिल्म ने तकरीबन 4.24 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने सात दिन में 51.18 करोड़ की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर मोहनजो दारो की कमाई की जानकारी दी है|

वहीं अगर बात की जाए मोहनजो दारो की ओवरसीज कमाई की तो फिल्म ने तकरीबन 24 करोड़ की कमाई कर ली है. ओवरसीज और घरेलू बॉक्स ऑफिस को जोड़ दिया जाए तो फिल्म ने 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है|

आपको यह भी बता दें कि ‘रूस्तम’ के एम नानावटी मामले पर आधारित है, जबकि गोवारिकर की ‘मोहनजो दारो’ सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित है|

एबीपी न्यूज़ के रिव्यू के मुताबिक फिल्म 1959 के नानवाटी केस पर आधारित है. फिल्म में कहानी एक नौसेना ऑफिसर रूस्तम पावरी (अक्षय कुमार), उसकी खूबसूरत बीवी सेंथिया (इलियाना डीक्रूज) और बीवी का अय्याश आशिक विक्रम मखीजा (अर्जन बाजवा) जिसकी नौसेना में काफी ऊपर तक पहुंच हैं. रूस्तम का ट्रांसफर लंदन हो जाता है और इसी बीच उसकी बीवी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विक्रम मखीजा के साथ हो जाता है. रूस्तम खुद विक्रम का कत्ल कर देता है|
सारे गवाह और सबूत उसके खिलाफ हैं फिर वो खुद को कैसे सही साबित कर पाएगा? रूस्तम अपनी बेवफा बीवी को माफ कर पाता है? कत्ल की वजह बीवी है या फिर कुछ और? यही फिल्म का सस्पेंस है और जब सस्पेंस का खुलासा होता है तो सब कुछ बनावटी सा लगता है|

फिल्म के पहले भाग में प्यार और बेवफाई की कहानी है और दूसरे भाग में कोर्ट की कार्रवाई को दिखाया गया है जिसमें रूस्तम अपना केस खुद लड़ता है. अपने बचाव में यहां जब रूस्तम डायलॉग मारता है तो हॉल में बैठे लोगों से पहले उस कोर्ट में मौजूद लोग ही सीटियां मार रहे होते हैं… आपस में ‘सही है’, ‘गलत है’ जैसे फुसफुसाहट कर रहे होते हैं. कोर्ट में चल रही कार्रवाई को फनी बनाने की कोशिश की गई है जो ना ही फनी बन पाती है और ना ही गंभीर|

आपको यह भी बता दें कि आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म मोहनजो दारो के साथ पूजा हेगड़े अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं|

 

Source By- ABP News

Box Office: जानें, पहले हफ्ते ‘रुस्तम’ और ‘मोहनजो दारो’ ने की है कितनी कमाई? Read More

रियो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने रचा इतिहास; देश के लिए जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

122936-medal-rio-2रियो डि जेनेरियो : बैडमिंटन के महिला सिंगल्स के फाइनल में शुक्रवार को पीवी सिंधु स्पेन की विश्व नंबर एक महिला खिलाड़ी कैरोलिना मारिन से हार गईं। फाइनल में हारने की वजह से वह देश को गोल्ड मेडल नहीं दिला सकीं और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सिंधु ओलंपिक पदक जीतने वाली 5वीं भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।  ओलंपिक में भारत के लिए इतिहास बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु को बधाई दी। पीएम ने कहा कि उसकी उपलब्धि ऐतिहासिक है और वर्षों तक याद रहेगी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘रजत पदक के लिये बधाई पीवी सिंधु। बहुत बढ़िया खेली। रियो 2016 में तुम्हारी उपलब्धि ऐतिहासिक है और वर्षों तक याद की जायेगी।’

आठ साल पहले बीजिंग ओलंपिक में दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के स्वर्ण पदक प्रदर्शन की बराबरी करने के इरादे से उतरी 21 साल की सिंधु के भारत के लिए दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने का सपना दो बार की विश्व चैम्पियन मारिन ने तोड़ दिया। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु मारिन के बनाये दबाव के आगे टूट गई और उन्हें यहां रियो सेंटर में एक घंटा और 23 मिनट चले मुकाबले में पहला गेम जीतने के बावजूद 21-19, 12-21, 15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

सिंधु निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (एथेंस 2004) और विजय कुमार (लंदन 2012) तथा पहलवान सुशील कुमार (लंदन 2012) के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत रजत पदक जीतने वाली चौथी भारतीय हैं। विश्व चैम्पियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधु भारत के लिए ओलंपिक में पदक जीतने वाली 5वीं महिला और रजत जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं। भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी (सिडनी 2000), मुक्केबाज एमसी मैरीकोम (लंदन 2012), बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (लंदन 2012) और पहलवान साक्षी मलिक (रियो 2016) भारत की ओर से खेलों के महाकुंभ में पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ी हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में संदीप तोमर कुश्ती स्पर्धा के 57 किग्रा भार वर्ग के पहले दौर में रूस के दो बार के विश्व चैंपियन विक्टर लेबदेव से अंकों के आधार पर 3-7 से हारकर बाहर हो गये। तोमर के पास इसके बाद रेपेचेज के जरिये कांस्य पदक के मुकाबले में बने रहने का मौका था लेकिन क्वार्टर फाइनल में ईरान के हसन सबजलि रहीमी ने लेबदेव को 6-1 से हराकर भारतीय खिलाड़ी की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। ट्रैक एवं फील्ड में भारतीय एथलीटों का निराशाजनक प्रदर्शन आज भी जारी रहा जब संदीप कुमार पुरूष 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 34वें स्थान पर रहे। राष्ट्रीय रिकार्ड धारक संदीप ने चार घंटे सात मिनट 55 सेकेंड का समय निकाला।

खुशबीर कौर ने भी महिला 20 किमी स्पर्धा में निराश किया और वह एक घंटे 40 मिनट 33 सेकंेड का समय निकालकर 54वें स्थान पर रहीं। वह अपनी स्पर्धा के दौरान एक बार शीर्ष 40 में भी जगह नहीं बना पाई और 12 किमी के बाद 50वें स्थान पर चल रही थी। इसी स्पर्धा में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय महिला धावक सपना स्पर्धा पूरी नहीं कर पाई। वह आठ किमी के बाद जब 49वें स्थान पर चल रही थी तो स्पर्धा से हट गई। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक तीसरे दौर में आठ ओवर 79 के लचर प्रदर्शन के साथ महिला स्पर्धा में संयुक्त 31वें स्थान पर खिसक गई। अदिति पहले दो दौर के बाद संयुक्त आठवें स्थान पर चल रही थी लेकिन आज आठ ओवर का स्कोर ही बना सकी जिससे वह पदक की दौड़ से लगभग बाहर हो गई हैं। अदिति का कुल स्कोर दो ओवर 215 है।

सिंधु पहले गेम में एक समय 16-19 से पिछड़ रही थी लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार पांच अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम कर लिया। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि दूसरा गेम आसानी से गंवा दिया जिससे मुकाबला 1-1 से बराबर हो गया। तीसरे और निर्णायक गेम में भी सिंधु एक समय 1-6 से पिछड़ रही थी लेकिन 10-10 के स्कोर पर बराबरी हासिल करने में सफल रही। वह हालांकि ब्रेक के बाद लय बरकरार नहीं कर सकी जिसके बाद मारिन ने शानदार खेल दिखाते हुए बैडमिंटन में स्पेन को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया।

पिछले दो साल में दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए पांच मुकाबलों में मारिन ने सिंधु को चार बार हराया है जबकि भारतीय खिलाड़ी ने पिछले साल डेनमार्क सुपर सीरीज के दौरान जीत दर्ज की थी लेकिन आज इस प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रही। मारिन ने रोमांचक मुकाबले में अपने ताकतवर और सटीक स्मैश से दबाव बनाया जिसका कई मौकों पर भारतीय खिलाड़ी के पास कोई जवाब नहीं था। सिंधु ने इसके अलावा काफी शाट बाहर भी मारे जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। पहले गेम में स्पेन की खिलाड़ी ब्रेक तक 11-8 से आगे थी। मारिन ने सिंधु को रैली में उलझाया और फिर नेट पर भी शानादार खेल दिखाते हुए 15-11 की बढ़त बना ली।

मारिन ने इसके बाद नेट पर शाट मारा और एक शाट बाहर खेल गई जिससे सिंधु को दो अंक मिले। स्पेन की खिलाड़ी ने हालांकि 17-15 की बढ़त बनाए रखी। मारिन ने एक और शॉट बाहर मारा लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने वीडियो रैफरल में अंक गंवाया जिससे मारिन 18-16 से आगे हो गई। मारिन ने विनर के जरिये एक और अंक जुटाकर स्कोर 19-16 किया। मारिन ने इसके बाद दो शाट बाहर मारे और नेट पर भी चूकी जिससे सिंधु ने स्कोर 19-19 कर दिया। मारिन ने एक बार फिर नेट पर शाट मारा जिससे सिंधु ने गेम में पहली बार 20-19 से बढ़त बनाई। स्पेन की खिलाड़ी इसके बाद सिंधु के रिटर्न को वापस भेजने में नाकाम रही जिससे भारतीय खिलाड़ी ने हार की स्थिति में होने के बावजूद पहला गेम जीत लिया। मारिन ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की और जल्द ही 4-0 की बढ़त बना ली। सिंधु मारिन को रैली में उलझाने में नाकाम रही और उन्हें अपने स्मैश और फ्लिक को लेकर भी जूझना पड़ा जिससे ब्रेेक तक मारिन 11-2 से आगे थी।

ब्रेक के बाद सिंधु ने मारिन की लय तोड़ने की कोशिश की लेकिन स्पेन की खिलाड़ी ने रैली में दबदबा बनाए रखा और कुछ अच्छे क्रास कोर्ट शाट खेलकर बढ़त 17-9 तक पहुंचा दी। सिंधु अपने शाट में गलती भी कर रही थी जिससे मारिन ने बढ़त को 19-12 तक पहुंचाया। मारिन ने इसके बाद बेसलाइन से ओवरहैड रिटर्न के जरिये गेम प्वाइंट हासिल किया और फिर ड्राप शाट के साथ दूसरा गेम अपने नाम करते हुए मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में मारिन ने अच्छी शुरूआत की लेकिन सिंधु ने 10-10 के स्कोर पर बराबरी हासिल की। स्पेन की खिलाड़ी ने हालांकि धर्य बरकरार रखते हुए गेम और मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इससे पहले पुरूष 50 किमी पैदल चाल में संदीप कुमार ने 34वें स्थान पर रहकर निराश किया। उन्होंने चार घंटे सात मिनट और 55 सेकेंड का समय लिया जबकि उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन घंटे 56 मिनट और 22 सेकेंड का है। संदीप ने राष्ट्रीय रिकार्ड तीन मई 2014 को चीन के ताइकांग में आईएएएफ विश्व पैदल चाल कप के दौरान बनाया था। संदीप तोमर भी 57 किग्रा भार वर्ग के पहले दौर में हार गए। रूसी पहलवान शुरू में ही तोमर पर हावी हो गया और उन्होंने उसे उबरने का मौका नहीं दिया। पहले पीरियड में लेबदेव ने तीन अंक बनाये जबकि इस बीच भारतीय पहलवान को एक बार चेतावनी भी मिली।

तोमर ने दूसरे पीरियड में कुछ अच्छा खेल दिखाया और उन्होंने लेबदेव के सामने कड़ी चुनौती पेश करके तीन अंक बनाये लेकिन रूसी पहलवान ने उन्हें इससे आगे नहीं बढ़ने दिया। लेबदेव ने चार अंक बनाकर अपनी जीत सुनिश्चित की। कुश्ती में अब भारत का दारोमदार लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त पर टिका है जो 21 अगस्त को 65 किग्रा भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे। नरसिंह यादव (74 किग्रा) पर चार साल का प्रतिबंध लगने के कारण वह मुकाबले में नहीं उतरे और उनके प्रतिद्वंद्वी फ्रांस के जालिमखान खादीव को वाकओवर मिला।

 

News source by- Z news

रियो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने रचा इतिहास; देश के लिए जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई Read More

जानें कैटरीना से ब्रेक‍अप को लेकर क्‍या बोले रणबीर, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात ?

katrina-kaif-ranbir-kaapoorअभिनेता रणबीर कपूर ने पहली बार कैटरीना कैफ संग अपने ब्रेकअप को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है. इस साल की शुरुआत में दोनों एकदूसरे से अलग हो गये थे. इसके बाद लोगों को लगा कि शायद दोनों इस रिश्‍ते को एक दूसरा मौका दे सकते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और दोनों अपने-अपने रास्‍तों में आगे बढ़ गये|

एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने अपने अंदर छुपी बातों को सबके सामने खोल दिया. उन्‍होंने कहा,’ उन दिनों इस रिश्‍ते के टूटने की कई वजहें थी, जिसमें आधारहीन अफवाहें और खबरें भी शामिल है. ब्रेकअप का दर्द होता है. कैटरीना मेरी जिदंगी में मेरे माता-पिता के बाद सबसे प्रभावशाली महिला थी|

दोनों की मुलाकात वर्ष 2009 की फिल्‍म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के दौरान हुई थी. रणबीर उस समय दीपिका पादुकोण के साथ थे और कैटरीना सलमान खान के साथ. लेकिन 2010 में खबरें आई कि रणबीर का दीपिका से और कैटरीना का सलमान से ब्रेक‍अप हो गया है|

वर्ष 2012 में दोनों के करीब आने की खबरें आने लगी. इसके बाद 2013 में कैटरीना और रणबीर स्‍पेन में छुट्टियां मनाते नजर आये. दोनों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और इसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगी|

र्ष 2014 में दोनों ने अग-अलग इंटरव्‍यू में कहा कि दोनों एकदूसरे की जिंदगी में एक खास जगह है. इसके बाद कंफर्म हो गया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. रिपोर्टस की मानें तो इसी साल रणबीर अपने माता-पिता का घर छोड़कर कैटरीना के साथ लिव-इन में रहने लगे थे. रणबीर की मां नीतू कपूर ने कैटरीना के साथ अपनी एक तस्‍वीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी|

वर्ष 2015 में खबरें आई कि दोनों सगाई करनेवाले हैं और इसी साल के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं. लेकिन साल की शुरुआत में ही दोनों के अलग होने की खबरों ने सबको चौंका दिया. रणबीर फिर से अपने मां-पिता के साथ शिफ्ट हो गये|

जानें कैटरीना से ब्रेक‍अप को लेकर क्‍या बोले रणबीर, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात ? Read More

रियो ओलंपिक: दुनिया के 5वें नंबर के ख‍िलाड़ी को हराकर श्रीकांत ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

srikanth-kidambi-s_650_081516083135भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. मैन्स सिंग्लस के प्री-क्वार्टर मुकाबले में श्रीकांत ने डेनमार्क के पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जैन ओ जोर्गेनसेन को सीधे गेमों में 21-19,21-19 से शिकस्त दी|

ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
अब तक खेले गए मुकाबलों में श्रीकांत का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. इस मुकाबले में जोर्गेनसेन ने श्रीकांत को जबरदस्त चुनौती दी, लेकिन वो जीत दर्ज नहीं कर पाए. श्रीकांत ने पहला गेम 20 मिनट में 21-19 से अपने नाम किया. दूसरे गेम में भी श्रीकांत को काफी मेहनत करनी पड़ी और शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा गेम 22 मिनट में 21-19 से जीता. भारत के पारुपल्ली कश्यप के बाद श्रीकांत दूसरे ऐेसे बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे हैं|

श्रीकांत ने रिकॉर्ड किया बराबर
जोर्गेनसेन के खिलाफ जीत के साथ ही श्रीकांत ने अपनी जीत-हार का आंकड़ा 2-2 से बराबर कर लिया. क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत के सामने चीन के लिन डैन की कड़ी चुनौती होगी. जिससे पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा. श्रीकांत चीन के लिन डैन को अपसेट करने में कामयाब हो जाते हैं, तो उन्हें पोडियम तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता, और श्रीकांत बड़े उलफेर के लिए जाने जाते हैं. वो दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी मलेशिया के ली चोंग वेई को हरा चुके हैं. ऐसे में चीनी खिलाड़ी को श्रीकांत के सामने संभलकर खेलना होगा|

 

रियो ओलंपिक: दुनिया के 5वें नंबर के ख‍िलाड़ी को हराकर श्रीकांत ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह Read More

सुधा फाउंडेशन द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 70वी स्वतंत्रता दिवस⁠⁠⁠⁠।।। जय हिन्द जय भारत।।।

15 augustआज़ाद भारत की  70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर सुधा फाउंडेशन के फाउंडर श्री विजय दुआ जी ने समस्त स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।।।
सुधा फाउंडेशन के पुरे स्टाफ ने स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही जोरो शोरो से राष्ट्रगान गाकर शुरुआत की तथा जैसे2 प्रोग्राम आगे बढ़ता गया सभी स्टाफ एवं कैंडिडेट्स ने अपने विचार व्यक्त किये एवं अपनी अपनी कला को प्रदर्शित किया।।।
सुधा फाउंडेशन द्वारा इस प्रोग्राम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगो में देश प्रेम एवं देश के प्रति सभी के दायित्वों का ज्ञान करना एवं इस हेतु उत्साह भरना रहा।।।
प्रोग्राम में शामिल सुधा फाउंडेशन, सितारगंज के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर श्री चन्दन मेहता एवं सीनियर एग्जीक्यूटिव श्री दिनेश सहगल जी ने सभी स्टाफ एवं कैंडिडेट्स को देश के लिए सकारात्मक सोच एवं अपनी अपनी दायित्वों को समझने एवं निर्वाह हेतु प्रोत्साहित किया।।
खन्ना मूवीज के प्रोड्यूसर राजेश कुमार गुप्ता उर्फ़ खन्ना जी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।।।सभी स्टाफ एवं कैंडिडेट्स बहुत ही प्रसन्न एवं गर्वित दिखाई दिए तथा सुधा फाउंडेशन के इस आयोजन को बहुत सराहा की स्कूल कॉलेज से निकलने के बाद भी इस प्रकार के शानदार कार्यक्रम का हिस्सा बन पाये।।।
जय हिन्द जय भारत।।

सुधा फाउंडेशन द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 70वी स्वतंत्रता दिवस⁠⁠⁠⁠।।। जय हिन्द जय भारत।।। Read More
rakhi ke laaj

मैथिलि फिल्म “राखी के लाज” जल्द ही आ रही है दर्शको को लुभाने

समस्तीपुर के आनंद प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही मथिली फीचर फिल्म “राखी के लाज” की शूटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ | यह सिनेमा की शूटिंग 27 अक्टूबर 2015 को शुरू किया गया था | स्थानीय कलाकारों के अभिनय से सजी हुई यह फिल्म इसी साल के अंत तक यह फिल्म रिलीज़ होने की सम्भावना है | यह फिल्म नारी सशक्तिकरण पर आधारित है \

इस फिल्म के निर्देशक नरेश मंडल ग्राम दशौथ जिला समस्तीपुर के निवासी है | श्री मंडल अपना कीमती समय फिल्म नगरी मुंबई में काफी अच्छे बैनर के साथ कार्यरत रहकर अनुभव प्राप्त किया है | इन्होने अपने कुशल निर्देशन से फिल्म को भली भांति सजाया है, फिल्म की कहानी के लेखक आशुतोष सागर है, इनके लिखे हुए गीत को संगीत से सजाया है प्रमोद, रोहित और मनीष ने |
छायांकन पवन मिश्रा का है, इसके सह निर्देशक ख़ुशी यादव, कार्यकारी निर्माता राम रसीला, प्रोडक्शन हेड प्रभात रॉय है|
फिल्म के मुख्य कलाकार के रूप में राम रसीला, आशुतोष सागर, कंचन सिंह, मंजू दुबे आदि ने काम किया | समाज में नारी पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नारी सशक्तिकरण के किरदार कर्णप्रिय गीत संगीत के साथ साथ फिल्म के माध्यम से मैथिलि भाषा में लोगो के बीच पहुचाने का प्रयास किया गया | यह फिल्म दर्शको का खूब मनोरंजन करेगी |

 

[sam id=”” codes=”true”]

मैथिलि फिल्म “राखी के लाज” जल्द ही आ रही है दर्शको को लुभाने Read More

हनुमान भक्त के बाद अब उनकी आवाज बनेंगे सलमान खान

bajrangi-bhaijaan1-10-08-2016-1470811591_storyimageवैसे तो सुपरस्टार सलमान खान इससे पहले अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में हनुमान भक्त का किरदार निभा चुके हैं, लेकिन अब वो आने वाली एनिमेटेड फिल्म ‘हनुमान द दमदार’ में अपनी आवाज देने वाले हैं।

फीचर फिल्म्स, परसेप्ट पिक्चर्स के प्रमुख यूसुफ शेख ने बताया कि हनुमान की आवाज के लिए बच्चों ने एकमत से सलमान खान को अपनी पसंद बताया।

शेख ने बताया कि हनुमान की आवाज के लिए किसी सेलिब्रिटी से संपर्क करने के संबंध में हम कोई फैसला लेते, इससे पहले हमने बच्चों का विचार जाना और सभी बच्चों ने एक सुर में सलमान खान को हनुमान की आवाज के लिए सबसे पसंदीदा आवाज बताया।

उन्होंने बताया, “इसके बाद निर्देशन और एनिमेशन टीम ने हनुमान की कहानी के क्रम में चरित्र और सलमान के कुछ लोकप्रिय संवादों को मिलाते हुए डिजाइन तैयार किया और सलमान ने जब ये फुटेज देखे तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि यह तालमेल इतना प्रभावी हो सकता है।”

आगामी 2डी एनिमेटेड फिल्म में सलमान के अलावा जावेद अख्तर, रवीना टंडन और कुणाल खेमू भी आवाज देंगे। यह फिल्म 07 अक्तूबर 2016 को रिलीज होगी।

source-live hindustan

हनुमान भक्त के बाद अब उनकी आवाज बनेंगे सलमान खान Read More

अमिताभ बच्चन फिर एक बार : ‘पिंक’ में बिल्कुल ‘हटकर’ है बिग बी का किरदार…

 

pink-trailer_650x400_41470799110

 

 

 

  • अमिताभ बच्चन के अलावा ‘पिंक’ में तापसी पन्नू, पीयूष मिश्रा भी हैं
  • मंगलवार को रिलीज़ किया गया है फिल्म ‘पिंक’ का ट्रेलर
  • 16 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही है ‘पिंक’                                                                    

 

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन पिछले कुछ सालों में कुछ ‘अलग’ फिल्में करते आ रहे हैं, और मंगलवार को रिलीज़ हुए उनकी आने वाली फिल्म ‘पिंक’ के ट्रेलर से भी लग रहा है कि फिल्म कुछ ‘हटकर’ है, जिसमें बेहद नाटकीय घटनाएं, यौन हिंसा और कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा…

pink-trailer_650x400_81470799067अमिताभ बच्चन के साथ ‘पीकू’ जैसी फिल्में दर्शकों के सामने परोस चुके शुजित सरकार एक बार फिर ‘बिग बी’ को बिल्कुल नए अंदाज़ में लेकर आ रहे हैं, जहां वह कोर्ट में बेहद आंदोलित होकर जिरह करते दिखाई देंगे. ‘पीकू’ के अलावा ‘विकी डोनर’ जैसी फिल्में बना चुके शुजित इस फिल्म से पहली बार निर्माता के रूप में सामने आ रहे हैं, और उन्होंने इस बार काफी ड्रामेटिक विषय चुना है, जिसमें तीन लड़कियां उन पर हुए यौन हमले की रिपोर्ट करती हैं, और सिस्टम उन्हीं पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगता है.

16 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा तापसी पन्नू और पीयूष मिश्रा भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देने जा रहे हैं, और ट्रेलर में उनका काम काफी प्रभावी लग रहा है… रिलीज़ किए गए ट्रेलर में फिल्म की कहानी के बारे में ज़्यादा नहीं, सिर्फ उतना बताया गया है, जिससे उत्सुकता बनी रहे, लेकिन सचमुच फिल्म की कहानी का पता न चल पाए…

source-NDTV  INDIA

अमिताभ बच्चन फिर एक बार : ‘पिंक’ में बिल्कुल ‘हटकर’ है बिग बी का किरदार… Read More