कश्मीर हासिल करने का ख्वाब छोड़ दे पाकिस्तान : गुलाम नबी आजाद

gulam--580x395नई दिल्ली/लखनऊ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को रवैया बदलने की चेतावनी दी थी. अब, सरकार के सुर में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी सुर मिलाया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तान को चेतया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को कश्मीर हासिल करने का ख्वाब देखना बंद कर देना चाहिए.

मुल्क के नाम पर जो भी बचा है, उसी की रक्षा करें

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से उन्होंने कहा कि उनके पास मुल्क के नाम पर जो भी बचा है, उसी की रक्षा करें. कांग्रेस की ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा को लेकर शाहजहाँपुर पहुँचे आजाद ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जबाब में कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कश्मीर को पाने का सपना देखना बंद करें. आजाद ने कहा कि पाकिस्तानी हुक्मरानों ने कश्मीर को पाने की कोशिश में अपने देश के दो टुकड़े कर बांग्लादेश जरूर बनवा दिया और भारत की एक इंच जमीन भी नहीं ले पाये.

बीजेपी सपा और बसपा जनता को धर्म और जाति के आधार पर बांट रही है

शरीफ को सलाह है कि पाकिस्तान के नाम पर उनके पास जो भी बचा है उसकी रक्षा करें. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नफरत के इस माहौल में कांग्रेस अपनी यात्रा के जरिये दिलों को जोड़ने पहुँची है. बीजेपी सपा और बसपा जनता को धर्म और जाति के आधार पर बांट रही है. इस कारण प्रदेश विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है. आजाद ने कहा कि बीजेपी नेता कहते थे कि केन्द्र में सरकार बनने पर विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाया जाएगा, लेकिन दो साल गुजर जाने के बाद भी काले धन का अता-पता नहीं है.

यादव सरकार ने लैपटॉप बांटे जबकि उसे रोजगार देना चाहिये था

उन्होंने कहा कि प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने लैपटॉप बांटे जबकि उसे रोजगार देना चाहिये था. आजाद ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई कानून व्यवस्था बदलने की है. सूबे में पिछले तीन दशकों से जो सरकारें आयीं उनसे जनता को इंसाफ नहीं मिल पाया. सिर्फ 10 प्रतिशत ऐसे लोगों को इंसाफ मिला जो बाहुबली थे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने आरोप लगाया कि पिछले 27 वषोर्ं में सूबे का माहौल काफी बिगड़ चुका है.

अब उत्तर प्रदेश की जनता को सोचना होगा कि राज्य को विकास और सौहार्द के रास्ते पर कौन ले जा सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी.

Source :- ABP News

कश्मीर हासिल करने का ख्वाब छोड़ दे पाकिस्तान : गुलाम नबी आजाद Read More

मुझसे कहा गया पंजाब से दूर रहो, मैं अपनी जड़, अपना वतन कैसे छोड़ दूं : नवजोत सिंह सिद्धू

sidhu_ndtv_24x7_clean_486633_ahtasham_159883_highx_25071157384497_650x400_636050449698879652नई दिल्ली: बीजेपी में बगावत का झंडा बुलंद करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने आज साफ किया कि क्यों उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दिया। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिद्धू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ‘मैंने इस्तीफा दिया क्योंकि मुझसे कहा गया था कि पंजाब की तरफ मुंह नहीं करोगे।’ सिद्धू ने आगे कहा ‘मुझसे कहा गया कि तुम पंजाब से दूर रहोगे। धर्मों में सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रधर्म होता है। तो फिर कैसे मैं अपनी जड़, अपना वतन छोड़ दूं।’ उधर बीजेपी ने साफ किया है कि सिद्धू को पंजाब से दूर रहने के लिए कभी नहीं कहा गया। पार्टी की ओर से यह भी कहा गया है कि इस शर्त पर सिद्धू राज्यसभा नहीं जाते।

मोदी की लहर
सिद्धू ने बीजेपी का नाम नहीं लिया लेकिन यह ज़रूर कहा कि ‘मोदी की लहर ने सिर्फ विपक्ष को ही नहीं सिद्धू को भी डुबो दिया।’ राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके सिद्धू ने कहा ‘चार इलेक्शन जीतने के बाद राज्यसभा देकर कहा जाता है कि सिद्धू पंजाब से दूर रहो। लेकिन पंछी भी शाम को अपने घौंसले में लौटता है। राष्ट्रभक्त पक्षी भी अपने पेड़ नहीं छोड़ते। दुनिया की कोई भी पार्टी पंजाब से ऊपर नहीं है और कोई भी नफा नुकसान हो उसे झेलने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू तैयार है। अपने निजी स्वार्थों के लिए उन लोगों को नहीं छोड़ सकता जिन्होंने मुझे वोट दिया।’

आप में शामिल होने का सवाल
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सवाल को सिद्धू टाल गए और उन्होंने कहा कि ‘जहां पंजाब का हित होगा, वहां जाऊंगा।’ दरअसल सिद्धू राज्यसभा से इस्तीफ़ा दे चुके हैं और उनके आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें हैं। हालांकि पंजाब बीजेपी की तरफ़ से बार-बार यह कहा जा रहा था कि अब तक उन्हें सिद्धू का इस्तीफ़ा नहीं मिला है जबकि सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर ने साफ़ किया था कि राज्यसभा से इस्तीफे का मतलब बीजेपी से भी इस्तीफा है।

‘बोझ नहीं ढोना..’
इससे पहले इस्तीफे पर संक्षिप्त बयान में सिद्धू ने अपनी भावी योजना के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया था, लेकिन संकेत हैं कि वह अपनी पार्टी में राज्य में चल रही चीजों से नाखुश थे। सिद्धू ने अपने बयान में कहा था ‘सम्मानीय प्रधानमंत्री के कहने पर मैंने पंजाब के कल्याण के लिए राज्यसभा का मनोयन स्वीकार कर लिया था। पंजाब के लिए हर खिड़की बंद होने के साथ उद्देश्य धराशायी हो गया। अब यह महज बोझ रह गया। मैंने इसे नहीं ढोना सही समझा।’ उन्होंने कहा, ‘सही और गलत की लड़ाई में आप आत्मकेंद्रित होने के बजाय तटस्थ नहीं रह सकते। पंजाब का हित सर्वोपरि है।’

नवजोत सिंह सिद्धू ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर लोकसभा सीट अरुण जेटली के लिए छोड़ी थी, तब से वह पार्टी से नाखुश थे। सिद्धू पार्टी से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे, लेकिन मीडिया के सामने उन्होंने कभी भी खुलकर यह नहीं कहा था। अप्रैल 2016 में सिद्धू राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए और जून में सिद्धू को पंजाब भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। हालांकि सिद्धू कार्यकारिणी की बैठक में नहीं गए। उनकी पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि भाजपा, अकाली दल से नाता तोड़ें तब सिद्धू आएंगे। इसके बाद सिद्धू ने बीजेपी नेताओं से संपर्क जैसे तोड़ से लिए और उनके फोन रिसीव करने बंद किए। 18 जुलाई 2016 को सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया।

Source :- NDTV

मुझसे कहा गया पंजाब से दूर रहो, मैं अपनी जड़, अपना वतन कैसे छोड़ दूं : नवजोत सिंह सिद्धू Read More

पुणे : ‘सोने की शर्ट’ पहनने वाले दत्ता फुगे का बेरहमी से कत्ल, बेटे के सामने की हत्या

GOLD MINGER Wealthy Datta Phuge has splashed out 14,000 GBP on a solid gold shirt to make sure he's a 24 karat hit with women in central India. Money-lender Datta, 32, from Pimpri-Chinchwad, says the shirt took a team of 15 goldsmiths two weeks to make working 16 hours a day creating and weaving the gold threads. It comes complete with its own matching cuffs and a set of rings crafted from left-over gold. "I know I am not the best looking man in the world but surely no woman could fail to be dazzled by this shirt?" he explained. (ends)
GOLD MINGER
Wealthy Datta Phuge has splashed out 14,000 GBP on a solid gold shirt to make sure he’s a 24 karat hit with women in central India.
Money-lender Datta, 32, from Pimpri-Chinchwad, says the shirt took a team of 15 goldsmiths two weeks to make working 16 hours a day creating and weaving the gold threads.
It comes complete with its own matching cuffs and a set of rings crafted from left-over gold.
“I know I am not the best looking man in the world but surely no woman could fail to be dazzled by this shirt?” he explained.
(ends)

मुंबई : कुछ साल पहले एक करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की ‘सोने की शर्ट’ खरीदने पर सुखिर्यों में आए पुणे के 48 वर्षीय व्यापारी की उसके बेटे के सामने कथित तौर पर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने आज बताया कि जिले के पिम्परी-चिंचवाड उपनगर के व्यापारी दत्ता फुगे की हत्या कर दी गई है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

1.27 करोड़ मूल्य की ‘सोने की शर्ट’ पहनी थी

फुगे ने 2012 में करीब 3.5 किलो सोने से बनी 1.27 करोड़ मूल्य की ‘सोने की शर्ट’ पहनी थी. जिसके बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था. पुलिस ने बताया है कि पत्थरों और धारदार हथियारों से लैस कम से कम 12 लोगों ने कल रात करीब साढ़े 11 बजे यहां के दिघी इलाके के एक खुले मैदान में फुगे पर हमला किया.

 

घटनास्थल पर ही उन्हें मौत के घाट उतारा

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया. दिघी थाना के इंस्पेक्टर नवनाथ घोगरे ने बताया, ‘प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, फुगे और उनके बेटे को संदिग्धों में से एक ने ही जन्मदिन मनाने के लिए आमंत्रित किया था. हालांकि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि फुगे खुले मैदान में कैसे पहुंच गये जहां उनकी हत्या की गयी.’

अपने पिता की हत्या होते हुये देखी

पुलिस ने बताया कि ‘जन्मदिन’ आमंत्रण पर फुगे का 22 वर्षीय बेटा भी घटनास्थल पर पहुंचा था. उसने अपने पिता की हत्या होते हुये देखी. हमलावरों ने उसे कुछ नहीं कहा. पिम्परी-चिंचवाड नगर निगम के पूर्व पाषर्द के पति दत्ता फुगे रिण देने और चिट फंट कारोबार करते थे.

रूपयों का लेन-देन एक वजह हो सकती है

पुलिस को संदेह है कि हत्या के पीछे रूपयों का लेन-देन एक वजह हो सकती है. घोगरे ने बताया, ‘हमने चार लोगों को हिरासत में लिया है. संदेह है कि उनके बीच रूपयों का लेनदेन इस हत्या की वजह हो सकता है.’ इस हत्या के बाद इलाके में काफी चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

source:- A B P News

पुणे : ‘सोने की शर्ट’ पहनने वाले दत्ता फुगे का बेरहमी से कत्ल, बेटे के सामने की हत्या Read More

महाराष्ट्रः ओवैसी की पार्टी AIMIM की मान्यता रद्द, सूबे में नहीं लड़ पाएगी निकाय चुनाव

owaisi_146840944699_650x425_071316051849महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने असदुद्दीन ओवैसी के ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमिन (एआईएमआईएम) के राज्य में राजनीतिक दल के रुप में कराए गए रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया है. इसके बाद पार्टी बीएमसी चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतार पाएगी.

चंदे और फंड के बारे में नहीं दी जानकारी
आयोग ने बुधवार को यह फैसला लेते हुए कहा कि पार्टी की ओर से अभी तक चंदे और दूसरे फंड के बारे में जरूरी जानकारी नहीं दी गई है. इसलिए पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाता है.

ओवैसी ने मानी गलती, कहा- जल्द जमा करेंगे कागजात
इस मामले में पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ‘इंडिया टुडे’ कहा कि हमसे भूल हो गई. हम जल्द ही चुनाव आयोग के सामने जरूरी दस्तावेज पेश कर देंगे. स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की इजाजत भी हम आयोग से मांगेंगे.

विधानसभा में ओवैसी के दो विधायक
हैदराबाद तक ही सीमित रही पार्टी एमआईएम ने महाराष्ट्र में पहली बार विधान सभा का चुनाव लड़ा था. इस दौरान उसके दो विधायक चुनकर सदन में पहुंचे थे. प्रदेश में कुल 24 सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे.

विधानसभा में किया मनसे से बेहतर प्रदर्शन
पहले ही चुनाव में एमआईएम ने राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जैसी स्थानीय पार्टियों से बेहतर प्रदर्शन करके सबको चौंका दिया था. दो सीटें जीतने के साथ ही पार्टी पांच सीटों पर दूसरे नंबर पर और नौ सीटों पर तीसरे स्थान पर रही थी.

विधायक वारिस पठान पा चुके हैं चर्चा
सरकार गठन के बाद विधान सभा में एमआईएम विधायक वारिस पठान को भारत माता की जय नारा लगाने के मामले में सदन से कुछ दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था |

source :- Aaj Tak

महाराष्ट्रः ओवैसी की पार्टी AIMIM की मान्यता रद्द, सूबे में नहीं लड़ पाएगी निकाय चुनाव Read More

“B.S.V.S. पंतनगर में ड्रैस डिजाईनिंग प्रशिक्षण का समापन समारोह”

f23784b1-db6a-4c14-beb3-56ad6d4873eeदिनांक 03/07/2016 को बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान /आरसेटी पंतनगर में शिक्षित बेरोजगार युवतियों हेतु चलाये जा रहे 21 दिवसीय ड्रैस डिजाईनिंग प्रशिक्षण का समापन संस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया संस्थान के निर्देशक श्री जे. सी.गाइन एवं कोर्स कोर्डीनेटर ,श्री सुरेश चन्द्र विश्व कर्मा ने समापन अवसर पर आये मुख्य अतिथि वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री संजय गोयल ,बैंक ऑफ बडौदा ,सिडकुल ,फिल्म डायरेक्टर श्री चन्दन मेहता, फिल्म एवं टी वी कलाकार श्री दिनेश सहगल ,फिल्म प्रोड्यूसर राजेश कुमार गुप्ता (खन्ना जी ) एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं  आगंतुको का स्वागत करते हुये बताया कि महिलाओ हेतु ड्रैस डिजाईनिंग के स्वरोजगार की उपयोगिता व माडर्न फैशन के अंतर्गत वस्त्रों को डिज़ाइन करना एक एसी कला हैं जो एक्सेसरीज की मदद से किसी इन्सान की लाइफ स्टाइल को सामने लाती है ,ड्रैस डिजाईनिंग के महत्व व् उपयोगिता दे बारे मे बताया.तथा बताया की यह संस्थान पिछले पांच साल से ग्रामीण एवं शहरी युवक /युवतियों को रोजगार परक योजनाओ की ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार की ओर अग्रसर कर रहा हैं.

श्री चन्दन मेहता ,फिल्म डायरेक्टर ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुये अपने आने वाली फिल्म के बारे मे बताया ,फिल्म प्रोड्यूसर श्री राजेश कुमार ने टी वी स्टार श्री प्राण जी ,देवानन्द जी आदि की मिम्मीकरी कर समापन अवसर मे चार चाँद लगा दिये .

निर्देशक बी .एस .वी .एस ने बताया कि  भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय व बैंक ऑफ़ बडौदा के अधीन इस संस्थान का मुख्य उप्देश्य युवक /युवतियो द्वारा अपने क्षेत्र मे स्वरोजगार उधमस्थापित कर स्वयं एवं अन्य युवक /युवतियो को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है ,श्री  संजय गोयल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाये दी.

श्री सुरेश चंद्र  ने बताया कि संस्थान मे प्रशिक्षण पूरे साल चलते रहते है ,किसी भी प्रशिक्षण के लिये कभी  भी आवेदन किये जा सकते है संस्थान मे प्रशिक्षण पूरा साल चलते रहते है .शीघ्र ही कंप्यूटर टैली का प्रशिक्षण शुरू होने वाला है इच्छुक अभ्यर्थी शीध्र ही आवेदन कर सकते है इस मौके पर श्री जे.सी.गाइन ,श्री संजय गोयल ,श्री सुरेश चन्द्र ,मास्टर ट्रेनर दिपिका मौर्या ,रंजीत कौर महेक सिंह ,स्तुति ,रैना मिश्रा ,अंजू ,निशा रानी आदि सदस्य उपस्थित थे.

जे.सी.गाइन

निदेशक

बडौदा आरसे टी

भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय

 

News Coverage by- Direct team

 

“B.S.V.S. पंतनगर में ड्रैस डिजाईनिंग प्रशिक्षण का समापन समारोह” Read More

भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान सरदार सिंह के खिलाफ FIR क्यों दर्ज नहीं की गई : DCW ने दिल्ली पुलिस से पूछा

sardar-singh-650_650x488_51435260822नई दिल्‍ली: दिल्ली महिला आयोग ने नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को नोटिस जारी कर पूछा है कि भारत की हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ एक कथित यौन उत्पीड़न मामले में आठ दिन पहले शिकायत दर्ज होने के बावजूद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई?

डीसीडब्ल्यू ने यह भी पूछा कि आरोपी के साथ शारीरिक संबंधों के बारे में एक महिला अधिकारी के बजाए एक पुरूष एसी ने शिकायतकर्ता से पूछताछ क्यों की और उसे करीब आधी रात तक पुलिस थाने में क्यों रोका गया? आयोग ने इस मामले में 15 जून को प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की थी।

नोटिस में कहा गया है, ‘आयोग को सूचित किया गया है कि चाणक्यपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।’ इसमें कहा गया है, ‘आयोग इसे गंभीरता से लेता है, क्योंकि यह उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है, जिसमें यह कहा है कि यदि सूचना किसी संज्ञेय अपराध के बारे में खुलासा करती है तो प्राथमिकी दर्ज करना सीआरपीसी की धारा 154 के तहत आवश्यक है और ऐसी स्थिति में प्राथमिक जांच आवश्यक नहीं है।’ आयोग को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रोटोकॉल में किए गए कुछ ‘उल्लंघनों’ के संबंध में 22 जून को एक अभिवेदन मिला था, जिसके अनुसार शिकायतकर्ता से एक महिला अधिकारी के बजाए एक पुरूष एसीपी ने आरोपी के साथ शारीरिक संबंधों के बारे में पूछताछ की थी।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे 16 जून को रात नौ बजे पुलिस थाने बुलाया गया और पुलिस थाने में करीब आधी रात तक रोके रखा गया। महिला अधिकारी ने शिकायत मिलने के सात दिन बाद 20 जून को शिकायतकर्ता से संपर्क किया। आयोग ने डीसीपी से नोटिस मिलने के 48 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा है।

भारतीय मूल की एक ब्रितानी हॉकी खिलाड़ी ने आयोग के पास शिकायत की थी कि सिंह ने उसका शारीरिक उत्पीड़न किया और उसे दिल्ली के एक पांच सितारा होटल की सबसे ऊंची मंजिल से धक्का देने की कोशिश की गई।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान सरदार सिंह के खिलाफ FIR क्यों दर्ज नहीं की गई : DCW ने दिल्ली पुलिस से पूछा Read More

मुजफ्फरनगर के दंगे पर बनी फिल्म ‘शोरगुल’ के लिए जिमी शेरगिल के खिलाफ जारी हुआ फतवा

Shorgul 1नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल और आशुतोष राणा की फिल्म ‘शोरगुल’ को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित फिल्म पर यूपी के विभिन्न शहरों में लगा बैन अभी विवादों में छाया ही हुआ था कि इसी बीच फिल्म को लेकर एक्टर जिमी शेरगिल पर फतवा जारी कर दिया है.

मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित फिल्म ‘शोरगुल’ की रिलीज की तारीख एक सप्ताह और आगे बढ़ा दी गई है. आपको बता दें कि बड़े पर्दे पर आज यानी 24 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘शोरगुल’ अब सिल्वर स्क्रिन पर 1 जुलाई को रिलीज होगी.

इसी बीच फिल्म ‘शोरगुल’ को लेकर बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल पर फतवा जारी हो गया है. जिमी शेरगिल पर यह फतवा खम्मन पीर बाबा कमेटी ने मुस्लिमों की भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में जारी किया है.

‘शोरगुल’ को यूपी के मुजफ्फर नगर, कानपुर, लखनऊ औऱ गाजियाबाद जैसे शहरों में बैन कर दिया गया है. जिसे लेकर फिल्मकार यूपी के सीएम अखिलेश यादव से मिलने वाले हैं.

1 जुलाई को रिलीज होगी ‘शोरगुल’

जिमी शेरगिल और आशुतोष राणा की आने वाली फिल्म ‘शोरगुल’ की रिलीज की तारीख एक सप्ताह और आगे बढ़ा दी गई है. अब यह 24 जून की जगह एक जुलाई को सिनेमाघारों में रिलीज होगी.

फिल्म के निर्माताओं में से एक स्वतंत्र विजय सिंह ने एक बयान में कहा, “हमें अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख आगे बढ़ाकर एक जुलाई करने के लिए बाध्य किया गया है. फिल्म के प्रदर्शन को लेकर कई तरह की आशंकाएं हैं. कई सिनेमा प्रबंधकों ने इस मामले में अपनी शंकाएं जाहिर की हैं.”

सिंह ने कहा, “हमारे आश्वासनों के बावजूद कई थियेटर चेन्स फिल्म को प्रदर्शित न करने के अपने फैसले पर कायम हैं. पहली बार फिल्म निर्माण के बाद समर्थन न मिलने के कारण हम खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं.”

निर्माता ने कहा, “फिल्म में आम आदमी के लिए सशक्त संदेश है. हमें उम्मीद है कि प्रस्तावित तारीख पर फिल्म के आसानी से रिलीज होने में हमें जनता का पूरा समर्थन मिलेगा.”

‘शोरगुल’ की रिलीज की तारीख को पहली बार नहीं खिसकाया गया है. फिल्म पहले 17 जून को रिलीज होनी थी, लेकिन अभिषेक चौबे की ‘उड़ता पंजाब’ से टकराव को बचाने के लिए फिल्म की रिलीज की तारीख को 24 जून कर दी गई थी.

’24 एफपीएस फिल्म्स प्रोडक्शन्स’ के बैनर तले निर्मित फिल्म असहिष्णुता पर आधारित है.

‘मुजफ्फरनगर में ‘शोरगुल’ पर बैन’

फिल्म ‘शोरगुल’ के निर्माताओं ने कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहर मुजफ्फरनगर में फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. फिल्म में 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों को भी उठाया गया है. फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को एक बयान में दावा किया कि फिल्म में एक संवेदनशील मुद्दे को उठाया गया है, इसलिए सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के डर से मुजफ्फरनगर के जिलाधीश ने शहर के सभी सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है.

फिल्म में मुजफ्फरनगर हिंसा के अलावा गोधरा, बाबरी मस्जिद दंगों जैसे गंभीर विषयों को भी उठाया गया है. साथ ही फिल्म में नौकरशाहों के कुकर्मो, चालबाजियों और कुछ हाई प्रोफाइल शख्सियतों से जुड़े विवादास्पद मामलों का भी जिक्र है.

फिल्म के निर्माताओं में से एक व्यास वर्मा ने कहा, “हमने बार-बार कहा है कि ‘शोरगुल’ किसी विशिष्ट घटना पर आधारित नहीं है, बल्कि यह समाज में जो हो रहा है, उसका प्रतिबिंब है. इसमें उन मुद्दों को उठाया गया है जो देश के लिए चिंता का विषय हैं. उत्तर प्रदेश केवल फिल्म की पृष्ठभूमि है.”

उन्होंने कहा, “यह खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है. मैं प्रशासन से पूछना चाहता हूं कि वह खासतौर पर मुजफ्फरनगर में फिल्म पर क्यों रोक लगा रहा है. क्या उन्हें किसी खास बात का डर है? क्या मुजफ्फरनगर के लोगों को यह देखने का हक नहीं है कि देश में क्या हो रहा है? हर नागरिक को फिल्म देखने का अधिकार है क्योंकि फिल्म में आम आदमी की आवाज उठाई गई है.”

इस महीने के शुरू में विश्व हिदू परिषद के एक नेता मिलन सोम ने फिल्म के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जनहति याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था.

फिल्म के सह निर्माता अमन सिंह ने कहा, “हमारी इच्छा किसी भी राजनैतिक दल को बदनाम करने की नहीं है. हम निश्चित ही यह चाहते हैं कि महत्वपूर्ण मुद्दे उठें और चाहते हैं कि लोग फिल्म देखकर ऐसे सवालों के साथ घर लौटें जिसके जवाब एक अधिक तार्किक भारत की तरफ ले जाते हों.”

‘शोरगुल’ के निर्माताओं को कानूनी नोटिस

‘शोरगुल’ एक बार फिर कानूनी पचड़े में पड़ गई है. चंडीगढ़ के लेखक विजय सौदाई ने फिल्म के निर्माताओं को कॉपीराइट उल्लंघन के लिए कानूनी नोटिस भेजा है. इसी महीने पहले विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता मिलन सोम द्वारा फिल्म के खिलाफ दायर की गई एक याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने खारिज कर दिया था.

शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, सौदाई के अधिवक्ता ने नोटिस में कहा है कि ‘शोरगुल’ की कहानी और ट्रेलर उनकी अप्रकाशित किताब ‘वंदे मातरम’ की नकल है. उनकी अनुमति के बिना ही यह नकल की गई है.

नोटिस में दावा किया गया है कि निर्माताओं ने लेखक के मौलिक रचनात्मक कार्य का फायदा उठाया है और उन्हें इसका कोई लाभ या श्रेय नहीं दिया गया है.

नोटिस में किताब की उन पंक्तियां का ब्योरा दिया गया है, जिनकी ट्रेलर में हूबहू नकल की गई है. निर्माताओं का कहना है कि ये आरोप झूठे हैं.

निर्माता स्वतंत्र विजय सिंह ने कहा, “यह गलत है. हमारी फिल्म किसी अन्य स्रोत की नकल से नहीं बनी है और यह सिनेमाई रचनात्मकता, ईमानदारी और मौलिकता से बनी फिल्म है. हमने किसी कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं किया है और हमारी कानूनी टीम इस मुद्दे को देखेगी.”

source :- ABP news

 

मुजफ्फरनगर के दंगे पर बनी फिल्म ‘शोरगुल’ के लिए जिमी शेरगिल के खिलाफ जारी हुआ फतवा Read More

ताशकंद में मिले मोदी-जिनपिंग; सिओल में उठा NSG में भारत की मेंबरशिप का मुद्दा

modi33_1466681634नई दिल्ली. शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) में हिस्सा लेने गए मोदी की शी जिनपिंग से मुलाकात होगी। एनएसजी मेंबरशिप को लेकर ये मुलाकात काफी अहम है। वहीं सिओल में चल रही न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) की प्लेनरी मीटिंग में भारत की मेंबरशिप का मुद्दा उठा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुवार रात भी इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। सिओल में भारत की पैरवी करने फॉरेन सेक्रेटरी एस. जयशंकर गए हुए हैं। बता दें कि चीन, एनएसजी में भारत की एंट्री का विरोध कर रहा है। लेकिन हाल ही में उसके रवैये में नरमाहट आई है।
अकेले भारत को मेंबरशिप मिली तो बिगड़ेगा पावर बैलेंस…
– SCO से अलग पाकिस्तान के प्रेसिडेंट ममनून हुसैन ने ताशकंद में चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात की।
– दोनों लीडर्स ने एनएसजी में मेंबरशिप और चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर बातचीत की।
– दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि एनएसजी मेंबरशिप में भेदभाव नहीं होना चाहिए।
– दोनों का मानना है कि अगर अकेले भारत को मेंबरशिप मिलती है तो क्षेत्र में शक्ति संतुलन बिगड़ेगा।
– पाकिस्तान ने चीन को NSG मेंबरशिप के लिए सपोर्ट करने पर शुक्रिया भी किया।
– मोदी ने उज्बेकिस्तान के प्रेसिडेंट इस्लोम करीमोव के साथ भी मुलाकात की।
– शुक्रवार को मोदी की रशियन प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन से बातचीत होगी।
भारत बोला- पॉजिटिव रवैया रखें
– भारत ने एनएसजी मेंबर्स से अपील की है कि वे उसकी एंट्री को लेकर पॉजिटिव रवैया रखें।
– फ्रांस की फॉरेन मिनिस्ट्री ने बुधवार को जारी स्टेटमेंट में कहा, “हम भारत की चारों ग्रुप (एनएसजी, MTCR, ऑस्ट्रेलिया ग्रुप और वैसेनार अरेंजमेंट) में एंट्री के लिए सपोर्ट करेंगे। न्यूक्लियर प्रोलिफिरेशन (परमाणु अप्रसार) के लिए ये जरूरी होगा।”
मोदी की पहली मीटिंग जिनपिंग से
– ताशकंद में मोदी की पहली मीटिंग जिनपिंग से ही होगी।
– चीन इस बात को लेकर अड़ा है कि बिना न्यूक्लियर प्रोलिफिरेशन ट्रीटी (परमाणु अप्रसार संधि-NPT) साइन किए भारत कैसे एनएसजी की मेंबरशिप ले सकता है।
– हालांकि, बीते दो दिनों में चीन के रवैये में नरमी आई है। उसने कहा है कि इस मुद्दे पर नॉन-NPT मेंबर्स से चर्चा कर रास्ता निकाला जा सकता है।
– शुक्रवार को मोदी की पुतिन से मुलाकात होगी।
जयशंकर के साथ ये अफसर भी होंगे बातचीत में शामिल
– सिओल में फॉरेन सेक्रेटरी जयशंकर के साथ अमनदीप गिल (ज्वाइंट सेक्रेटरी, डिसआर्मामेंट एंड इंटरनेशनल सिक्युरिटी) और साउथ कोरिया में भारत के एम्बेसडर विक्रम दुरईस्वामी एनएसजी की मीटिंग में शामिल होंगे।
– गिल लगातार परमाणु मुद्दे पर बातचीत में शामिल रहे हैं, वहीं दुरईस्वामी को यूएस-चीन के साथ बातचीत का लंबा एक्सपीरियंस है।
भारत को अमेरिका से उम्मीद
– चीन नॉन-प्रोलिफिरेशन ट्रीटी (परमाणु अप्रसार संधि-NPT) को लेकर लगातार भारत की एनएसजी में एंट्री का विरोध कर रहा है।
– ऐसे में, मीटिंग में भारत को अमेरिका से सपोर्ट की खासी उम्मीद है।
– मोदी के यूएस दौरे में भी बराक ओबामा ने भारत को सपोर्ट करने की बात कही थी।
– चीन की फॉरेन मिनिस्ट्री की स्पोक्सपर्सन हुआ चुनयिंग के मुताबिक, “एनएसजी मेंबर्स के बीच नॉन-एनपीटी देशों की एंट्री को लेकर अलग-अलग राय है। इसे लेकर हमें चर्चा करनी होगी।”
– इससे पहले चीन, पाकिस्तान को भी एनएसजी मेंबरशिप मिलने की वकालत कर चुका है।
चीनी सरकारी मीडिया ने ऐसे किया था पाक का सपोर्ट
– चीन के सरकारी अखबार ने लिखा, “जहां भारत एनएसजी में शामिल होने की कोशिश कर रहा है, वहीं वह पाक को उसके खराब न्यूक्लियर रिकॉर्ड के बेस पर रोकता है।”
– “असल में पाकिस्तान की ओर से अब्दुल कादिर खान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम चलाया था। ये सरकार की ऑफिशियल पॉलिसी नहीं थी।”
– ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, “खान को कई साल घर में नजरबंद रखे जाने के बाद सरकार ने उन्हें दंडित किया।”
– “अगर NPT और एनएसजी भारत को छूट दे सकते हैं, तो ये छूट पाकिस्तान पर भी लागू होनी चाहिए।”
– ये पहली बार है जब चीनी मीडिया ने एनएसजी मेंबरशिप को लेकर सीधे तौर पर पाकिस्तान का सपोर्ट किया है।
NSG में भारत की दावेदारी में कहां फंसा है पेंच?
– चीन, तुर्की और आयरलैंड भारत को NSG की मेंबरशिप देने का खुलकर विरोध कर रहे हैं।
– इन देशों की अगुआई चीन कर रहा है। वह पाकिस्तान की एंट्री चाहता है।
– विरोधी देशों का कहना है कि नॉन प्रोलिफिरेशन ट्रीटी पर साइन किए बगैर भारत को NSG में शामिल न करें।
– चीन की शर्त है कि भारत NSG में शामिल हो तो पाकिस्तान को भी इसमें शामिल किया जाए।
– तुर्की का कहना है कि भारत और पाक को एक साथ मेंबरशिप दी जाए।
– आयरलैंड ने खुलकर कोई बयान नहीं दिया है।
ये देश NSG में भारत के समर्थन में
– अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस, बेल्जियम, ब्राजील, बुल्गारिया, कनाडा, क्रोएशिया, सायप्रस, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, एस्तोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस और हंगरी।
– इटली, जापान, कजाखस्तान, आइसलैंड, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, लात्विया, लिथुआनिया, लग्जमबर्ग, माल्टा, मेक्सिको, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, रशियन फेडरेशन, सर्बिया, स्लोवाकिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, यूक्रेन, यूके, फ्रांस और यूएस।
भारत का इसलिए हो रहा सपोर्ट
– अमेरिका समेत सभी समर्थक देशों का मानना है कि भारत को डेवलपमेंट के लिए एटॉमिक एनर्जी की जरूरत है।
– भारत लंबे समय से एक जिम्मेदार देश के रूप में पेश आया है। ऐसे में, उसे NSG में शामिल किया जाना चाहिए।
ये दो देश भी कर सकते हैं सपोर्ट
– न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का NSG में भारत की मेंबरशिप पर रुख नर्म हुआ है।
– अमेरिका ने न्यूजीलैंड के साथ ऑस्ट्रिया को भी भारत का सपोर्ट करने के लिए लेटर लिखा है।
– मोदी जुलाई में साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान वे साउथ अफ्रीका से NSG पर बात करेंगे।
क्या है SCO?
– एससीओ की स्थापना 2001 में हुई थी। उस वक्त इसमें चीन, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल थे।
– ये पहली बार है जब एससीओ में नए मेंबर्स को इनवाइट किया गया है। इसमें भारत और पाकिस्तान को मेंबर बनाया गया है, जबकि अफगानिस्तान, ईरान और मंगोलिया ऑब्जर्वर का दर्जा दिया गया है।
– भारत-पाकिस्तान को पिछले साल जुलाई में ही एससीओ में मेंबरशिप को मंजूरी दे दी गई थी।
– एससीओ की मेंबरशिप मिलने के बाद भारत को एनर्जी सेक्टर में काफी सपोर्ट मिलेगा।
Source :- Dainik Bhaskar
ताशकंद में मिले मोदी-जिनपिंग; सिओल में उठा NSG में भारत की मेंबरशिप का मुद्दा Read More

अनिल कपूर मेरे लिए परिवार के सदस्य जैसे : करीना

Kareena-Kapoor-3-580x395मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर उनके लिए एक परिवार के सदस्य के समान हैं. अभिनेत्री को अनिल के साथ फिल्म ‘टशन’ और ‘बेवफा’ जैसी फिल्मों में देखा गया है.

करीना ने बताया, “मेरे लिए अनिल एक परिवार के समान हैं. मैंने उनके, अर्जुन कपूर के साथ काम किया है और अब सोनम कपूर के साथ (‘वीर दी वेडिंग’) कर रही हूं.”

बॉलीवुड की 35 साल अभिनेत्री को सोनम, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ आगामी फिल्म ‘वीर दी वेडिंग’ में देखा जाएगा.

सोनम के साथ अपने तालमेल के बारे में करीना ने कहा, “मुझे वह एक बहन के समान लगती हैं, क्योंकि मैं काफी ध्यान रखने वाली हूं और रेहा तथा सोनम के प्रति स्नेह रखती हूं.”

करीना ने कहा कि वह अनिल के प्रति भी स्नेह रखती हैं, क्योंकि वह उन्हें एक परिवार के सदस्य के समान समझती हैं.

 

 

Source ABP News

अनिल कपूर मेरे लिए परिवार के सदस्य जैसे : करीना Read More

ताजमहल में बाल-बाल बचे पर्यटक, टूटकर गिरा 42 फुट का पत्थर

tajmahal_1459201765लापरवाही के कारण पश्चिमी गेट पर पत्थर गिर गया।

364 साल पहले तामीर हुए ताजमहल के संरक्षण में लापरवाही के कारण पश्चिमी गेट पर पत्थर गिर गया। मौसम विभाग के आफिस के छज्जे के ठीक ऊपर विनयरिंग का 42.5 फुट का पत्थर गिर पड़ा। शाम 6:30 बजे हुए इस हादसे में गनीमत ये रही कि कोई पर्यटक हताहत नहीं हुआ।

ताज से निकलने के बाद अधिकांश पर्यटक थक कर मौसम विभाग के आफिस के नीचे ही बैठ जाते हैं, लेकिन जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त कोई सैलानी छज्जे के नीचे नहीं था।

दीवार पर चूने से चिपकाए गए पत्थर के गिरने की खबर पर एएसआई अधिकारियों ने इसकी फोटोग्राफी कराई और रिपोर्ट तैयार कर सर्किल आफिस भेज दी है। ताज में इससे पहले पूर्वी गेट पर छज्जे का पत्थर गिरा था तो वहीं, काली मस्जिद की छत का प्लास्टर गिरा था। दक्षिण पश्चिम मीनार की पिनेकल भी दो महीने पहले ही गिर चुकी है।

ताजमहल में बाल-बाल बचे पर्यटक, टूटकर गिरा 42 फुट का पत्थर Read More