कश्मीर हासिल करने का ख्वाब छोड़ दे पाकिस्तान : गुलाम नबी आजाद

gulam--580x395नई दिल्ली/लखनऊ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को रवैया बदलने की चेतावनी दी थी. अब, सरकार के सुर में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी सुर मिलाया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तान को चेतया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को कश्मीर हासिल करने का ख्वाब देखना बंद कर देना चाहिए.

मुल्क के नाम पर जो भी बचा है, उसी की रक्षा करें

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से उन्होंने कहा कि उनके पास मुल्क के नाम पर जो भी बचा है, उसी की रक्षा करें. कांग्रेस की ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा को लेकर शाहजहाँपुर पहुँचे आजाद ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जबाब में कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कश्मीर को पाने का सपना देखना बंद करें. आजाद ने कहा कि पाकिस्तानी हुक्मरानों ने कश्मीर को पाने की कोशिश में अपने देश के दो टुकड़े कर बांग्लादेश जरूर बनवा दिया और भारत की एक इंच जमीन भी नहीं ले पाये.

बीजेपी सपा और बसपा जनता को धर्म और जाति के आधार पर बांट रही है

शरीफ को सलाह है कि पाकिस्तान के नाम पर उनके पास जो भी बचा है उसकी रक्षा करें. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नफरत के इस माहौल में कांग्रेस अपनी यात्रा के जरिये दिलों को जोड़ने पहुँची है. बीजेपी सपा और बसपा जनता को धर्म और जाति के आधार पर बांट रही है. इस कारण प्रदेश विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है. आजाद ने कहा कि बीजेपी नेता कहते थे कि केन्द्र में सरकार बनने पर विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाया जाएगा, लेकिन दो साल गुजर जाने के बाद भी काले धन का अता-पता नहीं है.

यादव सरकार ने लैपटॉप बांटे जबकि उसे रोजगार देना चाहिये था

उन्होंने कहा कि प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने लैपटॉप बांटे जबकि उसे रोजगार देना चाहिये था. आजाद ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई कानून व्यवस्था बदलने की है. सूबे में पिछले तीन दशकों से जो सरकारें आयीं उनसे जनता को इंसाफ नहीं मिल पाया. सिर्फ 10 प्रतिशत ऐसे लोगों को इंसाफ मिला जो बाहुबली थे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने आरोप लगाया कि पिछले 27 वषोर्ं में सूबे का माहौल काफी बिगड़ चुका है.

अब उत्तर प्रदेश की जनता को सोचना होगा कि राज्य को विकास और सौहार्द के रास्ते पर कौन ले जा सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी.

Source :- ABP News

कश्मीर हासिल करने का ख्वाब छोड़ दे पाकिस्तान : गुलाम नबी आजाद Read More

मुझसे कहा गया पंजाब से दूर रहो, मैं अपनी जड़, अपना वतन कैसे छोड़ दूं : नवजोत सिंह सिद्धू

sidhu_ndtv_24x7_clean_486633_ahtasham_159883_highx_25071157384497_650x400_636050449698879652नई दिल्ली: बीजेपी में बगावत का झंडा बुलंद करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने आज साफ किया कि क्यों उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दिया। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिद्धू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ‘मैंने इस्तीफा दिया क्योंकि मुझसे कहा गया था कि पंजाब की तरफ मुंह नहीं करोगे।’ सिद्धू ने आगे कहा ‘मुझसे कहा गया कि तुम पंजाब से दूर रहोगे। धर्मों में सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रधर्म होता है। तो फिर कैसे मैं अपनी जड़, अपना वतन छोड़ दूं।’ उधर बीजेपी ने साफ किया है कि सिद्धू को पंजाब से दूर रहने के लिए कभी नहीं कहा गया। पार्टी की ओर से यह भी कहा गया है कि इस शर्त पर सिद्धू राज्यसभा नहीं जाते।

मोदी की लहर
सिद्धू ने बीजेपी का नाम नहीं लिया लेकिन यह ज़रूर कहा कि ‘मोदी की लहर ने सिर्फ विपक्ष को ही नहीं सिद्धू को भी डुबो दिया।’ राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके सिद्धू ने कहा ‘चार इलेक्शन जीतने के बाद राज्यसभा देकर कहा जाता है कि सिद्धू पंजाब से दूर रहो। लेकिन पंछी भी शाम को अपने घौंसले में लौटता है। राष्ट्रभक्त पक्षी भी अपने पेड़ नहीं छोड़ते। दुनिया की कोई भी पार्टी पंजाब से ऊपर नहीं है और कोई भी नफा नुकसान हो उसे झेलने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू तैयार है। अपने निजी स्वार्थों के लिए उन लोगों को नहीं छोड़ सकता जिन्होंने मुझे वोट दिया।’

आप में शामिल होने का सवाल
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सवाल को सिद्धू टाल गए और उन्होंने कहा कि ‘जहां पंजाब का हित होगा, वहां जाऊंगा।’ दरअसल सिद्धू राज्यसभा से इस्तीफ़ा दे चुके हैं और उनके आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें हैं। हालांकि पंजाब बीजेपी की तरफ़ से बार-बार यह कहा जा रहा था कि अब तक उन्हें सिद्धू का इस्तीफ़ा नहीं मिला है जबकि सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर ने साफ़ किया था कि राज्यसभा से इस्तीफे का मतलब बीजेपी से भी इस्तीफा है।

‘बोझ नहीं ढोना..’
इससे पहले इस्तीफे पर संक्षिप्त बयान में सिद्धू ने अपनी भावी योजना के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया था, लेकिन संकेत हैं कि वह अपनी पार्टी में राज्य में चल रही चीजों से नाखुश थे। सिद्धू ने अपने बयान में कहा था ‘सम्मानीय प्रधानमंत्री के कहने पर मैंने पंजाब के कल्याण के लिए राज्यसभा का मनोयन स्वीकार कर लिया था। पंजाब के लिए हर खिड़की बंद होने के साथ उद्देश्य धराशायी हो गया। अब यह महज बोझ रह गया। मैंने इसे नहीं ढोना सही समझा।’ उन्होंने कहा, ‘सही और गलत की लड़ाई में आप आत्मकेंद्रित होने के बजाय तटस्थ नहीं रह सकते। पंजाब का हित सर्वोपरि है।’

नवजोत सिंह सिद्धू ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर लोकसभा सीट अरुण जेटली के लिए छोड़ी थी, तब से वह पार्टी से नाखुश थे। सिद्धू पार्टी से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे, लेकिन मीडिया के सामने उन्होंने कभी भी खुलकर यह नहीं कहा था। अप्रैल 2016 में सिद्धू राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए और जून में सिद्धू को पंजाब भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। हालांकि सिद्धू कार्यकारिणी की बैठक में नहीं गए। उनकी पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि भाजपा, अकाली दल से नाता तोड़ें तब सिद्धू आएंगे। इसके बाद सिद्धू ने बीजेपी नेताओं से संपर्क जैसे तोड़ से लिए और उनके फोन रिसीव करने बंद किए। 18 जुलाई 2016 को सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया।

Source :- NDTV

मुझसे कहा गया पंजाब से दूर रहो, मैं अपनी जड़, अपना वतन कैसे छोड़ दूं : नवजोत सिंह सिद्धू Read More

पुणे : ‘सोने की शर्ट’ पहनने वाले दत्ता फुगे का बेरहमी से कत्ल, बेटे के सामने की हत्या

GOLD MINGER Wealthy Datta Phuge has splashed out 14,000 GBP on a solid gold shirt to make sure he's a 24 karat hit with women in central India. Money-lender Datta, 32, from Pimpri-Chinchwad, says the shirt took a team of 15 goldsmiths two weeks to make working 16 hours a day creating and weaving the gold threads. It comes complete with its own matching cuffs and a set of rings crafted from left-over gold. "I know I am not the best looking man in the world but surely no woman could fail to be dazzled by this shirt?" he explained. (ends)
GOLD MINGER
Wealthy Datta Phuge has splashed out 14,000 GBP on a solid gold shirt to make sure he’s a 24 karat hit with women in central India.
Money-lender Datta, 32, from Pimpri-Chinchwad, says the shirt took a team of 15 goldsmiths two weeks to make working 16 hours a day creating and weaving the gold threads.
It comes complete with its own matching cuffs and a set of rings crafted from left-over gold.
“I know I am not the best looking man in the world but surely no woman could fail to be dazzled by this shirt?” he explained.
(ends)

मुंबई : कुछ साल पहले एक करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की ‘सोने की शर्ट’ खरीदने पर सुखिर्यों में आए पुणे के 48 वर्षीय व्यापारी की उसके बेटे के सामने कथित तौर पर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने आज बताया कि जिले के पिम्परी-चिंचवाड उपनगर के व्यापारी दत्ता फुगे की हत्या कर दी गई है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

1.27 करोड़ मूल्य की ‘सोने की शर्ट’ पहनी थी

फुगे ने 2012 में करीब 3.5 किलो सोने से बनी 1.27 करोड़ मूल्य की ‘सोने की शर्ट’ पहनी थी. जिसके बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था. पुलिस ने बताया है कि पत्थरों और धारदार हथियारों से लैस कम से कम 12 लोगों ने कल रात करीब साढ़े 11 बजे यहां के दिघी इलाके के एक खुले मैदान में फुगे पर हमला किया.

 

घटनास्थल पर ही उन्हें मौत के घाट उतारा

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया. दिघी थाना के इंस्पेक्टर नवनाथ घोगरे ने बताया, ‘प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, फुगे और उनके बेटे को संदिग्धों में से एक ने ही जन्मदिन मनाने के लिए आमंत्रित किया था. हालांकि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि फुगे खुले मैदान में कैसे पहुंच गये जहां उनकी हत्या की गयी.’

अपने पिता की हत्या होते हुये देखी

पुलिस ने बताया कि ‘जन्मदिन’ आमंत्रण पर फुगे का 22 वर्षीय बेटा भी घटनास्थल पर पहुंचा था. उसने अपने पिता की हत्या होते हुये देखी. हमलावरों ने उसे कुछ नहीं कहा. पिम्परी-चिंचवाड नगर निगम के पूर्व पाषर्द के पति दत्ता फुगे रिण देने और चिट फंट कारोबार करते थे.

रूपयों का लेन-देन एक वजह हो सकती है

पुलिस को संदेह है कि हत्या के पीछे रूपयों का लेन-देन एक वजह हो सकती है. घोगरे ने बताया, ‘हमने चार लोगों को हिरासत में लिया है. संदेह है कि उनके बीच रूपयों का लेनदेन इस हत्या की वजह हो सकता है.’ इस हत्या के बाद इलाके में काफी चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

source:- A B P News

पुणे : ‘सोने की शर्ट’ पहनने वाले दत्ता फुगे का बेरहमी से कत्ल, बेटे के सामने की हत्या Read More

जाकिर नाइक ने कहा, ‘अपनी जानकारी में कभी भी किसी आतंकवादी से नहीं मिला हूं’

zakir-naik_650x400_71468570697मुंबई: विवादास्पद धर्म प्रचारक जाकिर नाइक ने अपने ‘भड़काऊ भाषणों से आतंकवादियों को प्रेरणा देने’ के आरोपों को खारिज करते हुए शुक्रवार को सफाई पेश की। नाइक ने कहा, ‘मैं अपनी जानकारी में कभी भी किसी आतंकवादी से नहीं मिला हूं।’ नाइक ने यह भी कहा कि वह सभी तरह की आतंकी गतिविधियों की निंदा करते हैं। साथ ही दावा किया कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने खुद पर लगे इससे संबंधित आरोपों को झूठा करार दिया।

नाइक सउदी अरब के मदीना से स्काइप के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। वह इन दिनों वहां कि धार्मिक यात्रा पर हैं। इस्लामिक धर्म प्रचारक ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कभी आत्मघाती हमलों की वकालत नहीं की, बल्कि हमेशा इनकी निंदा की, क्योंकि इससे निर्दोष लोगों की जान जाती है, जो इस्लाम के विरुद्ध है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले में शामिल उन आतंकियों से मिले थे, जिनके बारे में कथित रूप से कहा गया था कि वह आपकी स्पीच से प्रेरित हैं, तो मुंबई निवासी इस धर्म प्रचारक ने कहा, “अपनी जानकारी मैं कभी भी किसी आतंकवादी से नहीं मिला हूं, लेकिन यदि लोग मेरी बगल में खड़े होकर फोटो खिंचवाते हैं, तो मैं मुस्कुरा देता हूं। मैं नहीं जानता कि वह कौन हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘महीनेभर में हजारों लोगों से मिलता हूं।’

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने दावा किया था कि ढाका के कैफे में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकियों में से कम से कम दो को डॉ. नाइक ने प्रेरित किया था। भारत इन दिनों इस आरोप और डॉ. नाइक के भाषणों, लेखों और खातों की जांच कर रहा है।

नाइक ने अपनी स्पीच पर आतंकवाद को बढ़ावा दिए जाने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘मेरे कथनों को गलत संदर्भ में लिया गया है… मैं शांति का संदेशवाहक हूं। मेरी स्पीच में घृणास्पद बात के प्रमाण के बिना ही मुझ पर नफरत फैलाने वाले व्यक्ति का तमगा लगा दिया गया है।’

पीस चैनल पर बैन लगाए जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह एक कानूनी चैनल है। नाइक ने आरोप लगाया कि उन्हें भारत में इसे प्रसारित करने से रोकने का कारण नहीं बताया गया।

गौरतलब है कि जाकिर ने इससे पहले कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई देनी चाही थी, लेकिन उन्हें कोई जगह नहीं दे रहा था। इस बात की प्रबल संभावना जताई जा रही थी कि नाइक पिछले सोमवार को मुंबई लौट आएंगे, लेकिन उनके इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में अफ्रीका यात्रा पर जाएंगे।

नाइक की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुंबई में उनके फाउंडेशन ने मझगांव गार्डन के पास बैंक्वेट हॉल में सुबह 9.45 बजे स्काइप के जरिए किया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन स्थल के बाहर एक पुलिस वैन खड़ी रखी गई।

Source:- N D T V News

जाकिर नाइक ने कहा, ‘अपनी जानकारी में कभी भी किसी आतंकवादी से नहीं मिला हूं’ Read More

BOX OFFICE: सलमान खान की ‘सु्ल्तान’ ने तोड़े ये 23 रिकॉर्ड्स!

sultan8नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रही है. ये फिल्म सात दिनों में 200 करोड़ कमा चुकी है.  ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सलमान की इस फिल्म ने पहले दिन 36.54 करोड़, दूसरे दिन 37.32 करोड़, तीसरे दिन 31.67 करोड़, चौथे दिन 36.62 करोड़, पांचवे दिन 38.21, छठे दिन 15.54 करोड़ और सातवें दिन 5 करोड़ की कमाई की है. अब ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है.

आपको बताते हैं कि उन 23 रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस फिल्म ने कमाई के मामले में तोड़ दिए हैं.

  1. ‘सुल्तान’ ने इतिहास रच दिया है. ये पहली ऐसी हिंदी फिल्म बन गई है जिसने 200 करोड़ सात दिन में कमा लिए हैं. ‘पीके’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘धूम 3’ को 200 करोड़ क्लब में शामिल होने में 9 दिन लग गए थे.
  2. सलमान खान की ये तीसरी फिल्म है जो 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. इससे पहले किक और प्रेम रतन धन पायो इस क्लब में शामिल है. बजरंगी भाईजान 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी.
  3. पहले दिन कुल 36 करोड़ कमाकर ‘सुल्तान’ इस साल की सबसे बड़ी ओपेनर फिल्म है और इसने इसी साल रिलीज हुई सुपरस्टार शाहरूख खान की फिल्म ‘फैन’ ने करीब 19 करोड़ की कमाई की थी और अब इस फिल्म को पछाड़ ‘सुल्तान’ नंबर वन हो गई है.
  4. ईद पर रिलीज होने वाली फिल्मों में भी पहले दिन कमाई के मामले में ये फिल्म नंबर वन हो गई है. इससे पहले ईद पर रिलीज होने वाली फिल्मों में नंबर पर शाहरूख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ काबिज थी. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने कुल 33.1 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन अब ‘सुल्तान’ ने इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. (हालांकि अब भी शाहरूख खान की फिल्म ‘हैपी न्यू ईयर’ के नाम पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड है, जिसने पहले दिन करीब 44 करोड़ कमाई की थी.)
  5. ‘सुल्तान’ ने रिलीज से पहले ही एक रिकॉर्ड बना लिया था. इस फिल्म के रिलीज होने से तीन दिन पहले से ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी. रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 20 करोड़ कमा लिए थे. ये बुकिंग सलमान की बाकी फिल्मों ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘किक’ से बहुत ज्यादा है.
  6. पहले दिन की कमाई की बात करें तो स्पोर्टस पर बनने वाली फिल्मों की बात की जाए तो ये फिल्म भी उस लिस्ट में सबसे ऊपर दर्ज हो गई है. स्पोर्ट्स पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्का भाग’ ने पहले दिन करीब 9 करोड़ और ‘मैरी कॉम’ ने करीब 8.4 करोड़ की कमाई की थी.
  7. पहले दिन की कमाई के मामले में सलमान खान ने अपनी फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. सलमान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ ने भी पहले दिन 33 करोड़, ‘बजरंगी भाईजान’ ने 27.25 करोड़ और ‘किक’ ने 26.52 करोड़ की कमाई की थी. ये तीनों फिल्में भी ईद पर ही रिलीज हुई थीं.
  8. सलमान की अब तक दो फिल्में बुधवार को रिलीज हुई हैं. एक तो ‘सुल्तान’ है और दूसरी ‘एक था टाइगर’. इस कैटगरी में भी सुल्तान नंबर वन पर काबिज हो गई है. बता दें कि ‘एक था टाइगर’ ने पहले दिन करीब 33 करोड़ की कमाई की थी.
  9. ये फिल्म सलमान खान की ऐसी पहली बड़ी फिल्म बन गई है जिसने तीन दिनों में 105 करोड़ की कमाई कर ली है. इससे पहले ‘बजरंगी भाईजान’ ने तीन दिनों में 102 करोड़ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने तीन दिनों में 101 करोड़ की कमाई की थी.
  10. इस साल तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन गई है. 2016 की बात करें तो ‘सुल्तान’ से पहले ‘एयरलिफ्ट’ के नाम तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड था जिसने तीन दिन में 83.50 करोड़ कमाए थे.
  11. 2016 में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले अक्षय कुमार की ‘एयरलिफ्ट’, ‘हाउसफुल 3’ इस क्लब में शामिल हैं. और अब ‘सुल्तान’ ने तीन दिन में ही ये आंकडा़ पार कर लिया है.
  12. ये सलमान खान 10वीं ऐसी फिल्म है जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. इससे पहले दबंग (2010), रेडी (2011), बॉडीगार्ड (2011), एक था टाइगर (2012), दबंग 2 (2012, जय हो (2014), किक (2014), बजरंगी भाईजान (2015), प्रेम रतन धन पायो (2016), सुल्तान (2016)
  13. सलमान की अब तक दो फिल्में बुधवार को रिलीज हुई हैं. एक तो ‘सुल्तान’ है और दूसरी ‘एक था टाइगर’. इस कैटगरी में भी सुल्तान नंबर वन पर काबिज हो गई है. बता दें कि ‘एक था टाइगर’ फिल्म पांच दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुए थी.

    sultan-the-film11
  14. स्पोर्टस पर बनने वाली फिल्मों की बात की जाए तो ये फिल्म भी उस लिस्ट में सबसे ऊपर दर्ज हो गई है. स्पोर्ट्स पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ ने पहले तीन दिनों में 52.44 करोड़ की कमाई की थी. प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मैरी कॉम’ ने भी शुरूआती दिन दिनों में करीब 12.7 करोड़ की कमाई की थी.
  15.  पांच दिनों के ओपनिंग वीकेंड में 180 करोड़ कमाने वाली सलमान की ये पहली फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड ‘प्रेम रतन धन पायो’ के नाम था जिसने 129.77 करोड़ की कमाई की थी.
  16. सिर्फ सलमान ही नहीं ये फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की भी ऐसी पहली फिल्म बन गई है जिसने ओपेनिंग वीकेंड में 180 करोड़ की कमाई की है. इससे पहले अनुष्का की फिल्म ‘पीके’ के नाम ये रिकॉर्ड था. ‘पीके’ ने 95.21 करोड़ कमाए थे.
  17. ये फिल्म यशराज के बैनर तले बनी है. यशराज के लिए भी इतनी कमाई ऐतिहासिक है. अब तक ये रिकॉर्ड आमिर खान की फिल्म ‘धूम 3’ के नाम था जिसने ओपेनिंग वीकेंड में 107 करोड़ की कमाई की थी.
  18.  ईद पर रिलीज होने वाली फिल्मों में भी सुल्तान सबसे ऊपर है. इससे पहले ईद पर सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड सलमान खान की ही फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के नाम था जिसने 102 करोड़ की कमाई की थी.
  19. स्पोर्ट्स पर बनी फिल्मों में भी ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले ‘भाग मिल्खा भाग’ ने 32 करोड़ और ‘मैरी कॉम’ ने 28 करोड़ की कमाई की थी.sultan2
  20. वर्ल्डवाइड ‘सुल्तान’ ने महज पांच दिनों में तकरीबन 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
  21. ‘सुल्तान’ ने पाकिस्तान में रिलीज होने के बाद पहले पांच दिनों में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. यह भी एक नया रिकार्ड है.
  22. पांचवे दिन के कलेक्शन (38 करोड़) के मामले में सुल्तान ने ‘हैपी न्यू ईयर’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘हैपी न्यू ईयर’ ने पांचवे दिन 29 करोड़ कमाए थे.
  23. चार दिनों में अब तक सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी ‘सुल्तान’ ने अपने नाम किया है. ‘सुल्तान’ ने चार दिनों में 142 करोड़ की कमाई की है. इससे पहले ये रिकॉर्ड आमिर खान की फिल्म ‘धूम 3’ के नाम था जिसने 128 करोड़ की कमाई की थी.

    source:- ABP news

BOX OFFICE: सलमान खान की ‘सु्ल्तान’ ने तोड़े ये 23 रिकॉर्ड्स! Read More

शाहरुख ने सानिया मिर्जा को ‘रैकेट की रानी’ बताया

2016_7$largeimg213_Jul_2016_220548400हैदराबाद : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने आज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा ‘ऐस अगेन्स्ट ऑड्स’ का विमोचन किया. उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों से कहा, ‘‘सही में मुझे लगता है कि हम अपनी लड़कियों के प्रति जितना अधिक प्यार दिखाएंगे, अपनी महिलाओं के प्रति जितना प्यार और सम्मान दिखाएंगे, हमें सानिया जैसी कई विश्वस्तरीय उपलब्धियां देखने को मिलेंगी. इस दुनिया में महिलाओं की तुलना में किसी ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की है. ‘ शाहरुख ने कहा, ‘‘वह (सानिया) रैकेट की रानी है.

सानिया ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है. हम पीटी उषा, मेरीकोम और सानिया मिर्जा जैसे लोगों को याद करते हैं जिनसे प्रेरणा लेकर कई लड़कों और लड़कियों ने खेलों को पेशेवर करियर के तौर पर अपनाया और हमारे देश का मान बढ़ाया. ‘ इस अवसर पर सानिया ने कहा, ‘‘मैंने केवल इतना किया कि उनसे (शाहरुख) से कहा कि क्या आप मेरी जिंदगी के अहम हिस्से का विमोचन कर सकते हो. मैंने केवल इतना कहा कि वह यहां आ गये. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर की कृपा से मेरा करियर लंबा रहा.
कोर्ट के अंदर और बाहर मनोरंजक करियर रहा. मुझे खुशी है कि मैं इसे पेश करने में सफल रही.’ इस किताब में सानिया की महिला युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने की यात्रा तथा अपना सपना साकार करने के लिये उन्होंने जिन चुनौतियों का सामना किया उनका वर्णन है. हार्पर कालिन्स किताब का प्रकाशक है और यह देश के प्रमुख बुकस्टोर पर उपलब्ध है.
source :- Prabhat Khabar
शाहरुख ने सानिया मिर्जा को ‘रैकेट की रानी’ बताया Read More

महाराष्ट्रः ओवैसी की पार्टी AIMIM की मान्यता रद्द, सूबे में नहीं लड़ पाएगी निकाय चुनाव

owaisi_146840944699_650x425_071316051849महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने असदुद्दीन ओवैसी के ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमिन (एआईएमआईएम) के राज्य में राजनीतिक दल के रुप में कराए गए रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया है. इसके बाद पार्टी बीएमसी चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतार पाएगी.

चंदे और फंड के बारे में नहीं दी जानकारी
आयोग ने बुधवार को यह फैसला लेते हुए कहा कि पार्टी की ओर से अभी तक चंदे और दूसरे फंड के बारे में जरूरी जानकारी नहीं दी गई है. इसलिए पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाता है.

ओवैसी ने मानी गलती, कहा- जल्द जमा करेंगे कागजात
इस मामले में पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ‘इंडिया टुडे’ कहा कि हमसे भूल हो गई. हम जल्द ही चुनाव आयोग के सामने जरूरी दस्तावेज पेश कर देंगे. स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की इजाजत भी हम आयोग से मांगेंगे.

विधानसभा में ओवैसी के दो विधायक
हैदराबाद तक ही सीमित रही पार्टी एमआईएम ने महाराष्ट्र में पहली बार विधान सभा का चुनाव लड़ा था. इस दौरान उसके दो विधायक चुनकर सदन में पहुंचे थे. प्रदेश में कुल 24 सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे.

विधानसभा में किया मनसे से बेहतर प्रदर्शन
पहले ही चुनाव में एमआईएम ने राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जैसी स्थानीय पार्टियों से बेहतर प्रदर्शन करके सबको चौंका दिया था. दो सीटें जीतने के साथ ही पार्टी पांच सीटों पर दूसरे नंबर पर और नौ सीटों पर तीसरे स्थान पर रही थी.

विधायक वारिस पठान पा चुके हैं चर्चा
सरकार गठन के बाद विधान सभा में एमआईएम विधायक वारिस पठान को भारत माता की जय नारा लगाने के मामले में सदन से कुछ दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था |

source :- Aaj Tak

महाराष्ट्रः ओवैसी की पार्टी AIMIM की मान्यता रद्द, सूबे में नहीं लड़ पाएगी निकाय चुनाव Read More

दक्षिण चीन सागर पर मुंह की खाने के बाद ‘बौखलाये’ चीन ने फिलीपीन पर लगाये बेहद गंभीर आरोप

South chaina 2नयी दिल्ली/बीजिंग : साउथ चाइना शी यानी दक्षिण चीन सागर पर मंगलवार को हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले से चीन की बौखलाहट बढ़ गयी है. चीन की सरकार व मीडिया ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते करो या मरो का स्वरूप दे दिया है. चीन ने न्यायाधिकरण में शामिल जापानी न्यायाधीश को तो कोसा ही है, साथ ही अमेरिका को भी खरी-खोटी सुनाई है. चीन की मीडिया ने फैसला आने से पहले ही अपने सेना को इस मुद्दे पर एक्टिव मोड में आने की नसीहत दे दी थी, जिसका असर फैसला आने के साथ दिखा जब चीन के रक्षा मंत्रालय ने भी अपनी सेना को हर परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने को कहा. यानी इस मुद्दे पर वह युद्ध व सीमित संघर्ष के लिए मानसिक रूप से तैयार है. वहीं, अमेरिकी सांसदों ने अपनी सरकार ने कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले को लागू करवाने के लिए हर प्रयास करे और जरूरत हो तो सैन्य ताकत का भी इस्तेमाल किया जाये. जाहिर है अब चीन व अमेरिका के बीच इस मुद्दे पर नये सिरे से संघर्षपूर्ण स्थिति बनेगी और यह शीतयुद्ध वाली स्थिति भी हो सकती है. उधर, आज चीन ने इस मुद्दे पर एक श्वेत पत्र लाया है और उसमें कहा है कि दक्षिण चीन सागर के रणनीतिक क्षेत्र पर बीजिंग का दावा 2000 साल पुराना है.
चीन की न्यूज वेबसाइट चाइनाडेली ने विशेषज्ञों के हवाले से लिखा है कि चीन में साउथ चीन में चीन को ब्लॉक करने के फैसले में फिलीपीन के पीछे अमेरिका का हाथ है. वेबसाइट ने लिखा है कि  इस क्षेत्र में फौजी व कूटनीतिक सक्रियता बढ़ेगी. चाइनीज एकेडमी में यूएस स्टडीज पर रिसर्च करने वाले ताओ वेनझाओ को कोट करते हुए वेबसाइट ने लिखा है कि हमलोग यह देखते रहे हैं कि वाशिंगटन ने स्वयं कभी समुद्र के संबंध में नियमों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलनों की कभी पुष्टि नहीं की, वह इस मुद्दे पर काफी लंबे अरसे से इस मुद्दे पर व मध्यस्थता मामले में फिलीपीन को सपोर्ट व प्रोत्साहित करता रहा है.
इसी तरह शंघाई जियातोंग यूनिवर्सिटी के जापान स्टडी सेंटर के डायरेक्टर वांग साओपू को कोट करते हुए वेबसाइट ने लिखा है कि जापान ने स्वयं को एशिया प्रशाांत क्षेत्र में पुनर्संतुलन रणनीति के सहयोगी की भूमिका में मान लिया है, साउथ चीन सागर इसका एक उदाहरण है.
इसी तरह रूलिंग नल एंड वाइड फैसला अमान्य नाम से एक स्टोरी लिखी गयी है, जिसमें चीन के राष्ट्रपति के हवाले से अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले को नकारा गया है. इसमें चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के हवाले से कहा गया है कि चीन विवादों को सीधे वार्ताकर सुलझाना चाहता है, लेकिन उसकी सार्वभौमिकता किसी भी परिस्थिति में हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले से प्रभावित नहीं होगी. इसी तरह एक अन्य आलेख लिखा गया है : वाय इज द इनिटिएशन आॅफ आर्बिट्रेशन एंगेस्ट लॉ? यानी, मध्यस्थता की पहल नियम के विरुद्ध क्यों है? इस आलेख में बिंदुवार न्यायाधिकरण के फैसले को खारिज करने के पीछे तर्क दिये गये हैं. इसमें फिलीपीन पर झूठ बोलने व कभी इस मुद्दे पर वार्ता नहीं करने का आरोप लगाया गया है.

चीन के दावे निरस्त, बनाये कृत्रिम द्वीप
चीन को कूटनीतिक तौर पर एक बड़ा झटका देते हुए स्थायी मध्यस्थता अदालत ने कल रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण दक्षिण चीन सागर में इस कम्युनिस्ट देश के दावों को निरस्त कर दिया था.

हेग स्थित अदालत ने कहा है कि चीन ने फिलीपीन के संप्रभुता के अधिकारों का उल्लंघन किया है. उसने कहा कि चीन ने कृत्रिम द्वीप बनाकर ‘‘मूंगे की चट्टानों वाले पर्यावरण को भारी नुकसान’ पहुंचाया है.


क्या है श्वेत पत्र में?

चीन द्वारा जारी किये गये श्वेत पत्र में कहा गया कि चीन का 2000 साल से दक्षिण चीन सागर पर दावा है और याचिका दायर करने वाला फिलीपीन चीनी क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है. इसमें कहा गया कि दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपीन के बीच विवादों के मूल में वे क्षेत्रीय मुद्दे हैं, जो 1970 के दशक में शुरू हुई फिलीपीन की घुसपैठ और कुछ द्वीपों एवं चीन के नांशा कुंदाओ :नांशा द्वीपसमूहों: पर अवैध कब्जे के कारण पैदा हुए हैं.

‘‘चीन और फिलीपीन के बीच दक्षिण चीन सागर को लेकर उपजे प्रासंगिक विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने को तैयार है चीन’ शीर्षक वाले दस्तावेज में कहा गया, ‘‘फिलीपीन ने इस तथ्य को छिपाने के लिए और अपने क्षेत्रीय दावे बरकरार रखने के लिए कई बहाने गढ़े हैं.’ स्टेट काउंसिल इन्फॉर्मेशन ऑफिस की ओर से जारी श्वेत पत्र में कहा गया कि फिलीपीन का दावा इतिहास और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार आधारहीन है.

पत्र में कहा गया कि इसके अलावा, समुद्र के अंतरराष्ट्रीय कानून के विकास के साथ दक्षिण चीन सागर के कुछ नौवहन क्षेत्रों को लेकर चीन और फिलीपीन में नौवहन सीमा-निर्धारण संबंधी विवाद भी पैदा हो गया.

श्वेत पत्र में फिलिपीन पर हमला बोलते हुए कहा गया कि मनीला ने चीन और फिलीपीन के बीच के द्विपक्षीय सहमति को नजरअंदाज करते हुए बार-बार प्रासंगिक विवादों को जटिल करने वाले कदम उठाए हैं, जिससे वे बढे ही हैं.


फिलीपीन ने हमारे द्वीपों पर बनाये हैं सैन्य ठिकाने : चीन
इस श्वेत पत्र में कहा गया है कि फिलीपीन ने घुसपैठ और अवैध कब्जा करके चीन के नांशा द्वीपसमूह के कुछ द्वीपों पर सैन्य प्रतिष्ठान बनाए हैं. उसने जानबूझकर चीन की ओर से लगाए गए सर्वेक्षण संकेतक नष्ट कर दिए और एक सैन्य वाहन को अवैध रूप से चलाकर चीन के रेनाई जियाओ द्वीप पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की.
मछुआरों को प्रताड़ित करने का आरोप
इसमें कहा गया कि फिलिपीन चीन के हुआनग्यान दाओ के क्षेत्र पर भी दावा करता है. यह इसे अवैध रूप से कब्जाने की कोशिश कर चुका है और इसने जानबूझकर हुआनग्यान दाओ की घटना को अंजाम दिया था. श्वेत पत्र के अनुसार, फिलिपीन ने बार-बार चीनी मछुआरों को प्रताड़ित किया और मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर हमला किया.

पत्र में कहा गया है कि जनवरी 2013 में, फिलिपीन गणतंत्र की तत्कालीन सरकार ने एकपक्षीय तरीके से दक्षिण चीन सागर मध्यस्थता शुरु कर दी थी. ऐसा करके उसने द्विपक्षीय वार्ता के जरिए विवादों को सुलझाने के चीन के साथ चल रहे समझौते का उल्लंघन किया. इसमें कहा गया, ‘‘फिलिपीन ने तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा है, कानूनों की गलत व्याख्या की है और बहुत से झूठ गढ़े हैं ताकि दक्षिण चीन सागर में चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकार एवं हितों को नकारा जा सके.’ आगे श्वेत पत्र में कहा गया है कि फिलिपीन के एकपक्षीय अनुरोध पर स्थापित न्यायाधिकरण का यह अधिकार क्षेत्र नहीं है और इसकी ओर से सुनाए गए फैसले अमान्य हैं और ये बाध्यकारी नहीं हैं. चीन ऐसे फैसलों को न तो स्वीकार करता है और न ही मान्यता देता है.

अमेरिकी सांसदों ने फैसले के क्रियान्वयन पर दिया जोर

वाशिंगटन : शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने कहा है कि अमेरिका को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दक्षिण चीन सागर में अधिकार संबंधी चीन के दावों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले को लागू किया जाए और यदि आवश्यकता पड़े तो उसे इस रणनीतिक क्षेत्र में ‘‘यथास्थिति’ बनाए रखने के लिए सैन्य संसाधनों का भी इस्तेमाल करना चाहिए.

सीनेटर जॉनी अर्नेस्ट ने छह रिपब्लिकन सीनेटरों के समूह का नेतृत्व करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें सभी पक्षों से हेग स्थित न्यायाधिकरण के फैसले का सम्मान करने की अपील की गयी है. न्यायाधिकरण ने फैसला सुनाया है कि ‘नाइन-डैश लाइन’ में पड़ने वाले समुद्री क्षेत्र या इसके संसाधनों पर ऐतिहासिक अधिकारों के दावे के लिए चीन के पास कोई कानूनी आधार नहीं है.

प्रस्ताव में दक्षिण चीन सागर में ‘‘बल प्रयोग के जरिए यथास्थिति बदलने ‘ के किसी भी प्रयास का विरोध करने की बात की गयी है. यह प्रस्ताव चीन से दक्षिण चीन सागर में सभी असैन्य एवं सैन्य गतिविधियों को रोकने की अपील करता है और अमेरिका एवं फिलीपीन के बीच आपसी सहयोग एवं सुरक्षा संधि की पुन: पुष्टि करता है. इसमें अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी से अपील की गयी है कि वह दक्षिण चीन सागर के उपर उड़ान भरने और नौवहन की स्वतंत्रता के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए ‘‘सभी राजनयिक माध्यमों’ का इस्तेमाल करें|

दक्षिण चीन सागर पर मुंह की खाने के बाद ‘बौखलाये’ चीन ने फिलीपीन पर लगाये बेहद गंभीर आरोप Read More

7 दिन में 200 करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्‍म बनी ‘सुल्तान’

salman_650_071316013805ईद के मौके पर इस साल रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

सलमान, अनुष्का स्टारर यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. यह फिल्म बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 7 दिन में 200 करोड़ रुपये की बेहतरीन कमाई की है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि सलमान की अब तक 3 फिल्में (किक, प्रेम रतन धन पायो और सुल्तान) 200 करोड़ क्लब में और एक फिल्म (बजरंगी भाईजान) 300 करोड़ क्लब में पहुंची है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक और ट्वीट में लिखा कि फिल्म ‘सुल्तान’ ने इतिहास रचा है. पहली हिंदी फिल्म जिसने 7 दिन में 200 करोड़ की कमाई की है. इससे पहले ‘पीके’, ‘बजरंगी भाईजान’ और फिल्म ‘धूम3’ को यह आंकड़ा छूने में 9 दिन का समय लगा था.

फिल्‍म की कुल कमाई की अगर बात करें तो फिल्‍म ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 36.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन यानी गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 37.3 करोड़ रुपये रहा. तीसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 31.5 करोड़ रुपए रहा, जो कि पहले दिन के मुकाबले 5 करोड़ रुपये कम है. चौथे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई की. पांचवे दिन रविवार को 38.21 करोड़ रुपये और छठे दिन यानी सोमवार को 15.54 करोड़ और 6 दिन में फिल्म ने करीब 195.90 करोड़ रुपये की बेहतरीन कमाई की और मंगलवार के आंकड़े अभी साफतौर पर आए नहीं है.

बता दें, ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान खान ने हरियाणा के एक पहलवान की भूमिका निभाई है. इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट अनुष्का शर्मा हैं. इस फिल्म की समीक्षकों ने भी तारीफ की है. पहली बार अनुष्का और सलमान किसी फिल्म में एकसाथ नजर आए हैं.

source :- Aaj Tak

7 दिन में 200 करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्‍म बनी ‘सुल्तान’ Read More

कश्मीर पर पाक का नया ‘पैंतरा’, इस बीच अमेरिकी सांसदों ने दिया है बड़ा झटका

NawazSharif-580x395नई दिल्ली/वाशिंगटन : कश्मीर हिंसा को लेकर पाकिस्तान हर बार नया पैंतरा खेल रहा है. पहले उसने आतंकी को मार गिराए जाने के लिए भारत की ‘निंदा’ कर दी. अब पाकिस्तान दुनिया के 5 बड़े देशों के सामने ‘शिकायत’ लेकर पहुंच गई है. पाक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के पांच स्थायी सदस्य देशों (पी-5) से कहा कि वे कश्मीर में तनावपूर्ण हालात का संज्ञान लें. इधर आतंकवाद मामले में अमेरिकी सांसदों एवं विशेषज्ञों ने पाक को बड़ा झटका दिया है.

पाकिस्तान ने लगाए थे भारत पर आरोप

इससे पहले पी-5 से पाक ने कहा है कि भारत से अपील करें कि वह हिंसा प्रभावित घाटी में लोगों के ‘मानवाधिकारों का सम्मान’ करे. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बयान दिया है कि विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के दूतों को कश्मीर के हालात की जानकारी दी. हालांकि, इससे पहले ही अमेरिका ने कह दिया है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है.

आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश

पाकिस्तान के इन सब पैंतरों के बीच अमेरिकी सांसदों एवं विशेषज्ञों ने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती करने को कहा है. इसके साथ ही पाक को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के तौर पर सूचीबद्ध करने की अपील की है. विशेषज्ञों ने हा कि आतंकवादी तत्वों को समर्थन देने वाला और चीजों को जोड़ तोड़ कर पेश करने वाला यह देश(पाकिस्तान) अमेरिका को मूर्ख समझता रहा है.

पाक, अमेरिका को मूर्ख बना रहा है

सदन की विदेश मामलों की समिति की एशिया एवं प्रशांत उपसमिति के अध्यक्ष मैट सैल्मन ने कहा, ‘वे हमें मूर्ख बना रहे हैं. वे हमें मूर्ख समझते हैं. यह माफिया को धन देने की तरह है.’ पूर्ववर्ती बुश काल के शीर्ष राजनयिक जाल्मे खलीलजाद ने सांसदों से कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व ने किस प्रकार दशकों से अमेरिकी प्रणाली के साथ खेल खेला है.

गैरराजनीतिक शब्दों का इस्तेमाल

उन्होंने कहा, ‘यदि मैं गैरराजनयिक शब्द का इस्तेमाल कर सकता हूं तो हम बहुत भोले भाले रहे हैं.’ सैल्मन ने खलीलजाद की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘भोले भाले मूर्ख अधिकतर अमेरिकी यह देख सकते हैं और हमारे तथाकथित नेताओं को यह बात अभी तक समझ नहीं आई.’

पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती हो

फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के लॉन्ग वार जर्नल के वरिष्ठ संपादक बिल रोजियो ने खलीलजाद से अपील की कि पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती की जाए. उसे आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के रूप में सूचीबद्ध किया जाए. रोजियो ने कांग्रेस की सुनवाई के दौरान खलीलजाद एवं अन्य विशेषज्ञों के साथ ‘पाकिस्तान: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र या दुश्मन’ विषय पर अपना पक्ष रखा.

पाकिस्तान के साथ अनुभव साझा

उन्होंने कहा, ‘अंतत: वे हमें मूर्ख समझकर हमसे व्यवहार कर रहे हैं और हम पाकिस्तान को धन देने के लिए बहुत आतुर हैं.’ खलीलजाद ने बुश के शासनकाल में अफगानिस्तान में अमेरिकी राजदूत एवं संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि समेत विभिन्न राजनयिक पदों की जिम्मेदारी संभालते हुए पाकिस्तान नेतृत्व के साथ हुए अनुभव को साझा किया.

पाकिस्तान चीजों को तोड़ मरोड़कर पेश करता है

उन्होंने जानकारी दी कि, ‘पाकिस्तान बहुत चालाकी से चीजों को तोड़ मरोड़कर पेश करके हमारा इस्तेमाल करता रहा है. मुझे यह कहना होगा.’ उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के विशिष्ट सदस्यों तक पहुंचते हैं. वे उन्हें यात्रा के लिए आमंत्रित करते हैं. वे उन्हें लुभाते हैं, वे एक बार फिर वादा करते हैं और हमारे बयानों का ऐसा निष्कर्ष निकालते हैं जो तथ्यों के सापेक्ष ‘हैरान करने वाले’ होते हैं.

पाकिस्तान के संबंधों पर सख्त टिप्पणी

यह पूछे जाने पर कि अमेरिका उसी नीति को क्यों अपनाता रहा है. खलीलजाद ने कहा कि अपने कृत्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की पाकिस्तान की क्षमता इसका एक कारण रही है. पूर्व शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा, ‘पाकिस्तान के साथ संबंधों का मेरा अनुभव यह है कि वे आपको तभी कुछ देंगे, जब उन्हें यह पता होगा कि उन्हें कुछ मिलने वाला है.’

‘बलूचिस्तान के लोगों को मार रहा है’

कांग्रेस के सदस्य डाना रोहराबाचर ने कहा कि पाकिस्तान सरकार और सउदी अरब ने तालिबान एवं हक्कानी नेटवर्क बनाया. रोहराबाचर ने कहा कि अमेरिका का पाकिस्तान को मदद देना ‘मूखर्तापूर्ण’ है. उन्होंने कहा, ‘यह भ्रष्ट दमनकारी शासन बलूचिस्तान के लोगों को मार रहा है. बलूचिस्तान के लोगों को यह समझना चाहिए कि अमेरिका एक भ्रष्ट, आतंकवादी समर्थन शासन से उनकी स्वतंत्रता एवं स्वाधीनता के लिए उनके साथ है.’

‘ऐसी ही स्थिति सिंधियों के साथ हैं’

उन्होंने कहा, ‘ऐसी ही स्थिति सिंधियों के साथ है. ऐसे ही हालात पाकिस्तान के अन्य समूहों के साथ हैं. यदि कोई शासन लोगों की जान लेता है, दमन करता है और भ्रष्ट है और इसके बावजूद हम उन्हें किसी प्रकार का समर्थन देना जारी रखते हैं.. तो यह वाकई बेतुका है.’ आतंकवाद, अप्रसार एवं व्यापार उपसमिति के रैंकिंग सदस्य विलियम कीटिंग ने पैनल के सदस्यों से सवाल किया कि क्या आईएसआईएस सरकार के भीतर एक सरकार है.

‘पाकिस्तानी सेना का एक हथियार है’

अमेरिकन यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर ट्रीसिया बैकन ने कहा, ‘यह पाकिस्तान के भीतर एक दुष्ट संस्था कतई नहीं है. यह स्वतंत्र रूप से या स्वयं संचालन नहीं करता. यह पाकिस्तानी सेना का एक हथियार है. यह पाकिस्तानी सेना की नीतियां लागू कर रहा है. यह पाकिस्तानी सेना की ओर से नीतियां लागू कर रहा है.’

आईएसआई पर कड़ टिप्पणी की गई

बैकन ने कहा, ‘रोजियो ने कहा कि आईएसआई पाकिस्तानी सेना की एक शाखा है. यह पाकिस्तानी सेना की इच्छा को अंजाम दे रहा है जो वास्तव में पाकिस्तानी सरकार है. (चयनित) सरकार पाकिस्तानी सेना का केवल चेहरा है.’ खलीलजाद ने कहा, ‘मैं अपने सहकर्मी से सहमत हूं.’ सैल्मन ने कहा कि निजी रूप से उनका मानना है कि अमेरिका को पहले कदम के तौर पर पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए.

source :- ABP news

कश्मीर पर पाक का नया ‘पैंतरा’, इस बीच अमेरिकी सांसदों ने दिया है बड़ा झटका Read More