Surajkund mela

Surajkund Mela 2020: थीम, टाइम और टिकट से लेकर सबकुछ, जानिए यहां

सूरजकुंड मेला एक बार फिर से लोगों के लिए तैयार है. सूरजकुंड इंटरनेशनल मेला 2020 का आयोजन 1-16 फरवरी 2020 तक किया जाएगा. इस साल हिमाचल प्रदेश को थीम राज्य बनाया गया है. सूरजकुंड मेला भारत का एक रंगीन पारंपरिक शिल्प त्योहार है, जिसे हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित किया जाता है. इस मेले का पहली बार आयोजन साल 1987 में किया गया था. सूरजकुंड मेले की खास बात यह है कि यहां पर देश के अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प और कारीगरों के बनाए गए सामान को खरीदा जा सकता है. सूरजकुंड मेले में लोक संगीत का भी आयोजन किया जाता है. यहां सभी राज्य के कलाकार अपने-अपने लोक संगीत का प्रदर्शन करते हैं. इस मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा विदेशों से भी कलाकार आते हैं. मेले में प्रवेश केवल टिकट के जरिए ही दिया जाता है.

सूरजकुंड मेले में क्या खरीदा जा सकता है

सूरजकुंड मेले में लोग घर सजावट का सामान, लकड़ी से बना घरेलू सामान, पेंटिंग, बांस की पेंटिंग, कश्मीरी और अफगानिस्तान समेत कई जगहों की बनी कालीन, लैंप, किचन के बर्तन, कपड़े जैसे- शॉल, साड़ी, जैकेट, शर्दियों के कपड़े, महिलाओं के कपड़े खरीदे जा सकते हैं.

SurajKund Mela 2020

सूरजकुंड का इतिहास

सूरजकुंड यानि 6 एकड़ में एक तालाब है. इसकी बनावट यूनानी रंगभूमि से बहुत मिलती है. जिसे तोमर वंश के राजा सूर्यपाल ने बनवाया था. सूरजकुंड को बनाने के पीछे का कारण सूर्यदेव की उपासना और पानी स्रोत जमा करना था.

सूरजकुंड मेला कहां होता है आयोजित

सूरजकुंड मेले 2020 का आयोजन लेकवुड सिटी, सूरजकुंड, फरीदाबाद में किया जाता है.

 

सूरजकुंड मेले का टिकट

सूरजकुंड मेले की टिकट की कीमत वीकडेज में 80 रुपए और वीकेंड में 120 रुपए तय की गई है. लोगों को टिकट खरीदने में ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए मेले में एक टिकट काउंटर बनाया गया है. इसके अलावा टिकट को paytm या bookmyshow वेबसाइट से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है.

Surajkund Mela 2020: थीम, टाइम और टिकट से लेकर सबकुछ, जानिए यहां Read More
Corona Virus in words

Coronavirus: कोरोना वायरस के लक्षण छुपा रही थी चीनी महिला, पुलिस ने हिरासत में लिया

कोरोना वायरस वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ा खतरा बन चुका है। चीन में इससे मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन में पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने कोरोनो वायरस से प्रभावित क्षेत्र के व्यक्ति को छूने की बात को छुपाया।

हिरासत में ली गई महिला की पहचान 36 वर्षीय लियू के रूप में हुई है। लियू पर आरोप है कि उसने कोरोना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों को चोट पहुंचाई है। तिआनजिन के उत्तरी नगरपालिका में सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया। राज्य की समाचार एजेंसी ने इस बात का कोई ब्योरा नहीं दिया कि महिला ने क्या किया या फिर उसे कब रिहा किया जाएगा।

Lab Photo

वायरस फैलाने वालों को मौत की सजा

अधिकारियों ने कुछ स्थानों पर वायरस से लड़ाई के प्रयासों के संबंध में कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को सख्त सजा की बात कही है। वहीं, पूर्वोत्तर प्रांत हेइलोंगजियांग के एक उच्च न्यायालय द्वारा 31 जनवरी को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि जान-बूझकर वायरस फैलाने वाले लोग मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

425 की मौत, 20 हजार संक्रमित

चीनी वायरस की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा चार सौ को पार कर चुका है। अभी तक मौतों का आंकड़ा सिर्फ चीन तक सीमित था। हालांकि अब दुनिया के दूसरे हिस्सों से भी कोरोना वायरस से मौतों की पुष्टि हो रही है। भारत में भी इसके तीन मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 425 तक पहुंच गई है। जबकि 20 हजार लगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

वायरस को रोकने के लिए उपाय

चीन ने वायरस को रोकने के लिए व्यापक उपाय किए हैं। इसमें कोरोना वायरस के केंद्र माने जा रहे हुबेई के केंद्रीय प्रांत को बंद करना शामिल है। बता दें कि दिसंबर में वायरस यही से फैला था। इसके अलावा उन लोगों को भी 14 दिनों के लिए खुद को अलग करने के लिए कहा गया है जो वहां गए थे।

Coronavirus: कोरोना वायरस के लक्षण छुपा रही थी चीनी महिला, पुलिस ने हिरासत में लिया Read More
Air India

एयर इंडिया को खरीदने का प्लान तैयार, 88 साल बाद फिर टाटा की हो जाएगी कंपनी!

जिस एयरलाइन्स की 88 साल पहले जेआरडी टाटा ने नींव रखी थी, ऐसा लगता है वह फिर टाटा की होने वाली है। संकट से जूझ रही एयर इंडिया के लिए 17 मार्च तक बोलियां मंगाई गई हैं और टाटा ग्रुप इस नैशनल कैरियर के लिए अपनी दावेदारी को लेकर अपने प्लान को अंतिम रूप देने के बेहद करीब है। टाटा ग्रुप सिंगापुर एयरलाइन्स के साथ मिलकर एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रहा है और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मिलकर इस अधिग्रहण को स्वरूप देने के लिए काम शुरू कर चुके हैं। बता दें कि साल 1932 में जेआरडी टाटा ने ही एयर इंडिया की नींव रखी थी और 1946 में इसका नैश्नलाइजेशन कर दिया गया था। शुरुआत में इसका नाम टाटा एयरलाइन्स हुआ करता था और नैशनलाइजेशन के बाद 1948 में इसका नाम एयर इंडिया कर दिया गया था। अब यह एयरलाइन वापस टाटा घराने के पास जा सकती है। टाटा ग्रुप प्लान को सफल बनाने की कोशिश में जुटा है। उसके प्लान में एयर एशिया इंडिया का मर्जर(इसमें टाटा की 51% हिस्सेदारी) और एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल हैं, जो एयर इंडिया की 100% सब्सिडियरी है।

  • एयर इंडिया के लिए 17 मार्च तक बोलियां मंगाई गई हैं और टाटा ग्रुप इसके लिए बोली के प्लान को अंतिम रूप देने के बेहद करीब
  • टाटा ग्रुप सिंगापुर एयरलाइन्स के साथ मिलकर एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रहा है
  • खबरें ऐसी भी हैं कि टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया एक्सप्रेस खरीदने की मंजूरी के लिए मलयेशियाई आंत्रप्रन्योर टोनी फर्नांडिस से भी संपर्क किया है

खबरें ऐसी भी हैं कि टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया एक्सप्रेस खरीदने की मंजूरी के लिए मलयेशियाई आंत्रप्रन्योर टोनी फर्नांडिस से भी संपर्क किया है, जो एयर एशिया में 49% हिस्सेदारी रखते हैं। शेयरधारक समझौते के मुताबिक, अगर फर्नांडिस तैयार नहीं हैं तो टाटा ग्रुप किसी अन्य बजट एयरलाइन्स में 10 फीसदी से ज्यादा निवेश नहीं कर सकता।

  • टाटा ग्रुप सिंगापुर एयरलाइन्स के साथ मिलकर संकट से जूझ रही एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रहा है और सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मिलकर इस अधिग्रहण को स्वरूप देने के लिए काम शुरू कर चुके हैं।

एयर एशिया को विदेशी उड़ान के लिए मंजूरी का इंतजार
मामले से वाकिफ सूत्रों के मुताबिक, जल्द एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। टाटा ग्रुप ने एयर एशिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के मर्जर का प्रस्ताव रखा है। सूत्र ने बताया, ‘इस मर्जर से भारतीय एविएशन सेक्टर में फर्नांडिस का बड़ा शेयर हो जाएगा, इसलिए दोनों पार्टनर्स के लिए जीत का ही सीन है।’

एयर एशिया की शुरुआत टाटा ग्रुप और फर्नांडिस के बीच एक जॉइंट वेंचर के तहत 2013 में हुई थी। टाटा एक और फुल-सर्विस कैरियर विस्तारा ऑपरेट करता है, जो सिंगापुर एयरलाइन्स के साथ जॉइंट वेंचर है। इसमें टाटा ग्रुप की 51% हिस्सेदारी है। हाल में टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बताया था, ‘बगैर मर्जर के हम तीसरी एयरलाइन नहीं चला सकते।’ एयर इंडिया और विस्तारा का साथ टाटा ग्रुप को फुल-सर्विस स्पेस में एकाधिकार दिला सकता है।

AI एक्सप्रेस और एयर एशिया कहां-कहां?
एयर इंडिया एक्सप्रेस 20 भारतीय शहरों में उड़ान भरती है। इसके अलावा, खाड़ी और दक्षिण एशियाई देशों के 13 इंटरनैशनल डेस्टिनेशन्स में भी इसकी मौजूदगी है। इसके बेड़े में 25 बोइंग 737 हैं, वहीं एयर एशिया की बात की जाए तो इसके पास 29 एयरबस A320 हैं और यह 21 शहरों में अपनी सेवाएं देती है।

विदेशी उड़ानों के लिए मंजूरी में अड़ंगा!
एयर एशिया इंडिया विदेशी उड़ानों के लिए इजाजत के इंतजार में है। यह इंतजार लंबा हो सकता है क्योंकि फर्नांडिस, एयर एशिया बोर्ड में टाटा नॉमिनी आर वेंकटरमन, दोनों पर आपराधिक षड़यंत्र का और मनी लॉन्डरिंग के केसस चल रहे हैं। फर्नांडिस को 5 फरवरी को ईडी ने समन किया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फर्नांडिया या एयर एशिया इंडिया टाटा-सिंगापुर एयरलाइन्स अलायंस की ओर से एयर इंडिया के लिए लगाई जाने वाली बोली का हिस्सा होंगे या नहीं। उनके खिलाफ चल रहा मामला इसकी वजह हो सकता है।

एयर इंडिया को खरीदने का प्लान तैयार, 88 साल बाद फिर टाटा की हो जाएगी कंपनी! Read More
NYSS Krishna tyagi Ashwani Gulati Ankit Tyagi at amroha

NYSS राष्ट्र को बचाने के लिए संगठन का विस्तार जरुरी – कृष्णा त्यागी

Organization needs to be expanded to save the nation-Krishna Tyagi

अमरोहा : नव युवा शक्ति संगठन (NYSS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  कृष्णा त्यागी ने अमरोहा में भारी जनसैलाब के बिच कहा की अगर हमें अपनी संस्कृति के साथ देश को बचाना है तो सबसे पहले राष्ट्र को बचाने के लिए संगठन का विस्तार जरुरी  | नव युवा शक्ति संगठन जिला अमरोहा इकाई की मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष हिन्दू युवा हिर्दय सम्राट भाई कृष्णा त्यागी जी Krishna Tyagi द्वारा की गई।
मीटिंग में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे मीटिंग के दौरान कुछ नए पद भार वितरित किए । मीटिंग के दौरान सी ए ए (CAA )और एन आर सी (NRC) को भी समझाया गया और संगठन की विचारधारा पर चलने का आह्वान किया गया । और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई । संगठन अमरोहा पदाधिकारियों से आशा करता है संगठन का विस्तार कर संगठन की विचारधारा को जिले के जन जन तक पहुंचाने में टीम सक्रिय रूप से काम करेगी और भाई कृष्णा त्यागी जी का पूर्ण रूप से साथ देगी ।

NYSS Krishna Tyagi Amroha

NYSS Ankit Tyagi

NYSS Ashwani Gulati Amroha

संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी अश्विनी गुलाटी जी ने भी राष्ट्र और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों के लिये संगठित होने का संदेश देते हुए कहा की सुप्रीम कोर्ट और वर्तमान सरकार पुराने कानून को बदलने पर काम कर रही है चाहे वो मंदिरों में महिलाओं का प्रवेश को लेकर हो या दाउदी बोहरा समुदाय में चल रहे महिला खतना को बंद करने का कानून हो | इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दिल्ली अंकित त्यागी जी, जिला अध्यक्ष बागपत रत्न त्यागी जी एवं विपुल त्यागी जी अमरोहा विपुल त्यागी जी उपस्थित रहे ।

NYSS राष्ट्र को बचाने के लिए संगठन का विस्तार जरुरी – कृष्णा त्यागी Read More
Santosh Yadav, Anjana Soni, Chandan Mehta and Dinesh Sehgal

Dazzling Dance Studio की टीम को Indogma Film Festival 2019 द्वारा सम्मान

Dazzling Dance Studio Awarded by Indogma Film Festival 2019
फरीदाबाद में पहला फिल्म फेस्टिवल 2018 शुरू हुआ | इस फिल्म फेस्टिवल को करने के पीछे हरियाणा में फिल्म से जुड़े छुपे प्रतिभा को बाहर लेकर आना, हरयाणवी संस्कृति को सिनेमा के जरिये विश्व तक पहुचाना है | जैसा की विदित   है जिस तरह बंगाल, बिहार,  मध्य प्रदेश, पंजाब में फिल्म उद्द्योग आगे आ रहा है उत्तराखंड की सरकार भी अपने पर्यटन को बढावा  देने के लिए कई फिल्म से जुड़े प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है | वहीँ हरियाणा सरकार भी इस दिशा   में  पहल करते हुए फिल्म पालिसी को लेकर सबके सामने आई |

Dazzling Dance Studio Awarded by Indogma Film Festival 2019

Indogma Film Festival का दूसरा वर्ष भी शानदार तरीके से मनाया गया | इस वर्ष भी देश एवं विदेश से प्रेरणादायक शोर्ट फिल्मे आई | तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में सलेक्टेड फिल्म को दिखाया गया | इस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने मुंबई, भोपाल सहित देश के अलग अलग राज्य से प्रतियोगी सम्मिलित हुए |  Dazzling Dance Studio के डारेक्टर अंजना सोनी के देखरेख में ग्रुप डांस परफॉरमेंस कराया गया जिसकी तारीफ सबने की | 

Dinesh Sehgal TV and Film Artist with choreographer

Indogma Film Festival 2019: Award Ceremony
इन्डोगमा फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर जनरल मुकेश गंभीर एवं डायरेक्टर चन्दन मेहता ने इस कार्यक्रम के प्रायोजक NHPC, IGL एवं Mehrasons Jewelers को  धन्यवाद करते हुए बताया की इस तरह के फेस्टिवल  हरियाणा के कलाकारों को फिल्म उद्योग   से जुड़ने का विशेष अवसर मिलेगा | डांस परफॉरमेंस के लिए  Dazzling Dance Studio की डायरेक्टर अंजना सोनी का विशेष आभार प्रकट किया | इस कार्यक्रम में सेलेब्रिटी गेस्ट Bollywood के मशहूर कलाकार मुश्ताक खान, हरियाणा के  कैबिनेट  मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, विधायक श्री नरेन्द्र गुप्ता सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि मोजूद थे | अवार्ड वितरण के  साथ रंगारंग कार्यक्रम को अनिशा अरोड़ा, दिनेश सहगल, नमिता राकेश,  पांचजन्य बत्रा सिंह, गीत भारद्वाज, एवं विवेक उपाध्याय अपने कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया |

Dazzling Dance Studio Group with Dinesh Sehgal
Aastha Gupta, Anchal Dobriyal, Madhura Jituri, Sonu Bisht, Rahul Yadav, Monu Gautam, Ved Agri, Lucky Rana, Neeraj Rana, Dharmendra, Kshitij Goyal

Surajkund Mela 2020 Ticket

Dazzling Dance Studio की टीम को Indogma Film Festival 2019 द्वारा सम्मान Read More
M.S Dhoni & Kapil dev

धोनी की वापसी पर बोले कपिल देव, 6-7 महीने तक क्रिकेट नहीं खेलने से…

भारत के स्टार विकेटकीपर- बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सालाना अनुबंध का हिस्सा नहीं हैं. पिछले साल आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup) के बाद से ही वह क्रिकेट से दूर हैं. जिसके बाद से उनके भविष्य पर काफी अटकलें लगाई जा रही है. कुछ खबरों की मानें तो धोनी टी20 वर्ल्ड कप तक संन्यास की घोषणा नहीं करेंगे. फिलहाल वह आने वाले समय में क्या करते हैं, इसके बारे में समय आने पर पता चलेगा. मगर भारत के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) ने धोनी की वापसी पर कहा कि उनका वापसी करना मुश्किल है.

  • वर्ल्ड कप के बाद से ही एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट से दूर हैं और अब जल्द ही आईपीएल (IPL) भी शुरू होने वाला हैं.

कविल देव ने कहा कि एमएस धोनी के पास वापसी करने के लिए आईपीएल है.

1983 में भारत को पहली बार वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल ने एबीपी से बात करते हुए कहा कि धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर है, ऐसे में उनका वापसी करना मुश्किल है. यहीं नहीं चयनकर्ताओं के लिए भी उन्हें टीम में शामिल करना मुश्किल होगा.

Dhoni IPL

आईपीएल में फॉर्म अहम

कपिल देव (Kapil Dev)  ने कहा कि जब कोई लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेलता हैं तो उन्हें नहीं लगता कि वह कहीं से वापसी कर सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी आईपीएल (IPL) शुरू होने वाले हैं और इसमें धोनी की फॉर्म अहम होगी. चयनकर्ता देखेंगे कि देश के लिए क्या चीज बेहतर है. एमएस धोनी  (MS Dhoni) ने देश के लिए काफी कुछ किया है, मगर जब आप 6- 7 महीने नहीं खेलते हैं तो हर किसी के दिमाग में एक संदेह पैदा  करते हैं. हर कोई इसी बात की चर्चा करता है, जो नहीं होना चाहिए.

Dhoni practice

आईपीएल में धोनी की फॉर्म उनकी वापसी तय करेगी.

इस बार के आईपीएल (IPL) सीजन पर हर किसी की नजरें होगी, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन इस टूर्नामेंट पर काफी हद तक निर्भर करेगा. आईपीएल का यह सीजन कई भारतीय खिलाड़ियों के भविष्य को तय करेगा. इसी से टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए टीम का चुनाव होना है. यह आईपीएल धोनी के भविष्य का भी फैसला करेगा. भारतीय कोच रवि शास्‍त्री (Ravi Shastri) पहले ही कह चुके हैं कि आईपीएल का प्रदर्शन उनकी वापसी तय करेगा.

धोनी की वापसी पर बोले कपिल देव, 6-7 महीने तक क्रिकेट नहीं खेलने से… Read More

Delhi Election: हैदराबादी-मुरादाबादी के साथ अब दिल्ली में ‘चुनावी बिरयानी’, योगी ने चढ़ाई हांडी

Delhi Election 2020 Yogi Adityanath Shaheen Bagh Protest
दिल्ली में मिलने वाली हैदराबादी और मुरादाबादी बिरयानी काफी मशहूर है, लेकिन चुनावी (Delhi Election 2020) माहौल में यहां एक ऐसी बिरयानी भी पकाई जा रही है, जो स्वाद भी बिगाड़ सकती है और इसकी खुशबू से किसी का पेट भी भर सकता है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ से राजधानी दिल्ली आकर इस बिरयानी की हांडी चढ़ा दी है, Shaheen Bagh Protest जिसके असल टेस्ट का पता 11 फरवरी को चलेगा.
  • दिल्ली चुनाव में लगा बिरयानी का तड़का
  • सीएम योगी के बयानों में बिरयानी का जिक्र
  • शाहीन बाग के बहाने बिरयानी का छौंक

यूं तो दिल्ली में हैदराबाद से लेकर मुरादाबाद और कलकत्ता तक की बिरयानी मिलती है, लेकिन आजकल चुनावी माहौल है, लिहाजा यहां राजनीतिक बिरयानी भी पकाई जा रही है. खासकर, भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने भाषणों में बिरयानी की दावत और उसके पकौता के बारे में खूब जानकारी दे रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि दिल्ली में मिलने वाली इन बाहरी बिरयानी की तरह ये नेता भी लोकल नहीं हैं.

इस चुनावी बिरयानी में सबसे पहला छौंक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगाया. योगी आजकल दिल्ली में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं और इस क्रम में योगी जब 1 फरवरी को रोहिणी में चुनाव प्रचार के लिए उतरे तो उन्होंने सीधा निशाना नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर साधा. योगी ने कहा कि जो लोग कश्मीर में आतंकियों का समर्थन करते हैं, वो शाहीन बाग में मंच संभाले हुए हैं और आजादी के नारे लगा रहे हैं.

yogi adityanath shaheen bagh Delhi BJP Rally

इसके साथ ही योगी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार जनता को जहरीला पानी पिला रही है और जो लोग शाहीन बाग में धरना दे रहे हैं उन्हें बिरयानी सप्लाई की जा रही है. योगी ने ये भी कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, हर आतंकी की पहचान की जा रही है और उन्हें बिरयानी की जगह गोली दी जा रही है.’

बता दें कि मुंबई हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब जब जेल में था, उसे खाने में बिरयानी देने को लेकर देश में काफी चर्चा रही थी और बीजेपी ने तत्कालीन यूपीए सरकार पर आतंकी को बिरयानी खिलाने के आरोप लगाए थे.

अब बीजेपी केंद्र की सत्ता में है और उसके नेताओं की तरफ से आतंकवाद का जिक्र कर शाहीन बाग के प्रोटेस्ट को निशाने पर लिया जा रहा है और AAP पर प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिलाने की बात की जा रही है.

योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रचार के दूसरे दिन भी बिरयानी का मुद्दा उठाया. रविवार (2 जनवरी) को योगी जब दक्षिण दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे तो उन्होंने शाहीन बाग के बहाने बिरयानी भी पका दी और विरोधी आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर ले लिया.

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा, ‘बीजेपी आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस की दिशा में काम कर रही है, जबकि केजरीवाल शाहीन बाग के लिए बिरयानी का आयोजन करने और खिलाने में व्यस्त हैं.’

योगी की इस बिरयानी की हांडी में अब बीजेपी के दूसरे नेता भी हाथ बंटाने उतर आए हैं. मोदी कैबिनेट में मंत्री और बिहार से आने वाले सांसद अश्विनी चौबे ने शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वहां भाड़े के टट्टू फ्री की बिरयानी खाकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

बिरयानी की इस दावत का आयोजक अश्विनी चौबे ने भी आम आदमी पार्टी को ही बताया. चौबे ने कहा, ‘शाहीन बाग में बैठे लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. आम आदमी पार्टी शाहिन बाग के लोगों को बिरयानी दे रही है और वोट बैंक की राजनीति कर रही है.’

यानी शाहीन बाग में 50 दिनों से चले आ रहे महिलाओं के धरने प्रदर्शन के बहाने बीजेपी नेता आतंकवाद और बिरयानी का जिक्र कर विशेषकर आम आदमी पार्टी को निशाना बना रहे हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections 2020) के लिए 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है, जिसके बाद 11 फरवरी को नतीजों के साथ ही पता चल पाएगा कि इस बिरयानी का असली टेस्ट कैसा है.

Delhi Election: हैदराबादी-मुरादाबादी के साथ अब दिल्ली में ‘चुनावी बिरयानी’, योगी ने चढ़ाई हांडी Read More
Airtel India

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, बंद की ये फ्री सर्विस

एयरटेल (Airtel ) ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए कुछ प्लान के साथ नेटफ्लिक्स (Netflix) का फ्री सब्सक्रिप्शन देना बंद करने का फैसला किया है। जिन प्लान के साथ यह सुविधा बंद की गई है उनमें एयरटेल Xstream फाइबर ब्रॉडबैंड और कुछ पोस्टपेड प्लान शामिल हैं। हालांकि वोडाफोन और ACT फाइबरनेट जैसे प्रतिद्वंदी कंपनियां अभी भी यह सुविधा दे रही हैं। बता दें रिलायंस जियो अपने कई प्लान के साथ ऐमजॉन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया था।

भारती एयरटेल अपने कुछ पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 3 महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन ऑफर करती आ रही थी। अब कंपनी ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया है। वहां से नेटफ्लिक्स को हटा दिया गया है। हलांकि वर्तमान यूजर्स की यह सुविधा वैलिडिटी खत्म होने तक जारी रहेगी।

Airtel logoये सुविधाएं जारी

एयरटेल के अधिकतर पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ऐमजॉन प्राइम, Zee5 और Xstream जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जैसे एयरटेल के 499 पोस्टपेड प्लान में 75 जीबी डेटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा एक साल के लिए ऐमजॉन प्राइम मेंबरशिप, Zee5 और Xstream जैसे ऐप्स के सब्सक्रिप्श के अलावा हैंडसेट प्रोटेक्शन भी मिलती है।

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, बंद की ये फ्री सर्विस Read More
supreme court of india

धार्मिक भेदभाव से जुड़े सभी मुद्दों पर नौ जजों की बेंच करेगी सुनवाई, मस्जिद में महिलाओं का प्रवेश, खतना और अन्य धर्म में विवाह

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) धार्मिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव से जुड़े सभी मुद्दे तय करेगी, जिस पर नौ जजों की बेंच सुनवाई करेगी| कोर्ट ने विभिन्न धर्मों में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव के मामले से निपटने के संबंध में उन सवालों को तैयार करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू की, जिस पर उसे चर्चा करनी है| इसमें केरल के सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़ा मामला भी शामिल है| सुप्रीम कोर्ट सबरीमला मंदिर (Sabarimala Temple) में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के साथ-साथ मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश, और दाऊदी बोहरा समुदाय की महिलाओं के खतना की परंपरा पर भी सुनवाई करेगी|

  • सबरीमला मंदिर (Sabarimala Temple) में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के साथ-साथ मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश, अपने धर्म से बाहर किसी अन्य धर्म में विवाह के लिए इंसाफ और दाउदी बोहरा समुदाय के बीच महिलाओं के खतना की परंपरा पर भी SC(Supreme Court) में होगी चर्चा|
Sabrimala Mandir

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने कहा था कि केरल के सबरीमला मंदिर समेत तमाम अन्य धार्मिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति भेदभाव से संबंधित मामले की सुनवाई 9 न्यायाधीशों की संविधान पीठ 10 दिन में पूरा कर लेगी| बेंच ने यह टिप्पणी उस समय की जब सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ के समक्ष इस मामले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अदालत के पूर्व में दिए गए आदेश की अनुपालना में वकीलों की एक बैठक हुई, लेकिन 9 न्यायाधीशों की पीठ के विचार-विमर्श के लिए कानूनी सवालों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका|

पीठ सभी की सुनेगी दलीलें
जस्टिस एसए बोबड़े की अध्यक्षता में नौ न्यायाधीशों की पीठ सवालों को तय किये जाने के मुद्दे पर एफ एस नरीमन समेत विभिन्न वरिष्ठ वकीलों की दलीलें सुन रही है, जिस पर उसे फैसला करना है| सबरीमला मामले में पिछले साल 14 नवंबर को दिए गए फैसले के माध्यम से विभिन्न धर्मों में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव का मामला वृहद पीठ के समक्ष भेजा गया था|

Pm Modi with Daudi Bohra Muslim

याचिकाओं में उठाए ये मुद्दें
पीठ को याचिकाओं में उठाए गए मुद्दों, जैसे- मस्जिदों में महिलाओं के प्रवेश, दाऊदी बोहरा समुदाय में महिलाओं के खतना के चलन और अपने धर्म से बाहर किसी अन्य धर्म में विवाह करने वाली पारसी महिलाओं को अधिकार देने से इनकार करने आदि पर दिये गए तर्कों के मद्देनजर अपने सवाल तैयार करने हैं|

धार्मिक भेदभाव से जुड़े सभी मुद्दों पर नौ जजों की बेंच करेगी सुनवाई, मस्जिद में महिलाओं का प्रवेश, खतना और अन्य धर्म में विवाह Read More
Shehnaaz Gill Bigg Boss 13

शहनाज़ Bigg Boss 13 से हुई बाहर? क्या है सच

सलमान खान (Salman Khan) कहते हैं कि इस हफ्ते जिस सदस्य को घर से बेघर किया जा रहा है… शहनाज इस घर में आपकी जर्नी अब खत्म हो गई है.

Shehnaaz Out from Bigg Boss 13
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के इस बार के वीकेंड के वार ( Weekend Ka Vaar) में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है| शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) रविवार के एपिसोड के बाद दिखाए गए प्रोमो वीडियो में यह कहते सुने गए कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) घर से बेघर हो गई हैं| इस खबर के बाद जहां शहनाज के फैन्स को तगड़ा झटका लगा है| वहीं घरवालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है| ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के घर से जाने का सबसे ज्यादा दुख सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के चेहरे पर दिखा| सिद्धार्थ की आंख से आंसू तो नहीं निकले, लेकिन शहनाज के जाने का गम चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था|

Shehnaaz Gill and Salman Khan

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर से क्या सच में सबसे बड़ी एंटरटेनर ने विदाई ले ली है| दरअसल फिनाले के करीब आते ही मेकर्स ने शो में एक जबरदस्त ट्विस्ट क्रिएट किया है| बिग बॉस के फैन्स पेज के मुताबिक ये एक प्रैंक (Prank) है| घरवालों की शहनाज (Shehnaaz Gill) के लिए फिलिंग्स जानने के लिए सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड के वार एपिसोड में एक प्रैंक किया| इस प्रैंक में शहनाज के घर के मुख्य द्वार से बाहर निकाला जाएगा, लेकिन फिर घर के अंदर बुला लिया जाएगा|
वायरल हो रहे प्रीकैप में सलमान खान कहते हैं कि इस हफ्ते जिस सदस्य को घर से बेघर किया जा रहा है… शहनाज इस घर में आपकी जर्नी अब खत्म हो गई है| इस खबर के बाद बाकी के घरवाले शहनाज को बाहर तक छोड़ने आते हैं| रश्मि और शहनाज के गले लगकर खूब रोती हैं| आरती भी शहनाज से गले मिलती हैं| इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला को भी शहनाज से थोड़ा दूर खड़ा देखा गया, लेकिन उन्होंने उसे गले नहीं लगाया| सिद्धार्थ इस दौरान काफी मायूस दिखाई दिए|
आपको बता दें कि शहनाज का घर में सभी के साथ एक अच्छा बॉन्ड हैं, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमेस्ट्री कुछ अलग ही है| दोनों एक दूसरे के साथ लड़ते दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ ही पल में फिर से एक हो जाते हैं|

शहनाज़ Bigg Boss 13 से हुई बाहर? क्या है सच Read More