Kareena Kapoor and Kartik Aaryan seen on ramp walk

करीना कपूर का लहंगा संभालते दिखे कार्तिक आर्यन

kareena kapoor ramp walk
बॉलीवुड एक्‍टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आजकल अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘लव आज कल’ (Love Aj Kal) के प्रमोशन में बिजी हैं| उनकी इस फिल्‍म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| इस बीच कार्तिक आर्यन ने करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ रैंप वॉक की है| फैशन के लिए पहचानी जाने वाली एक्‍ट्रेस करीना कपूर और कार्तिक आर्यन ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा (Manish Malhotra) के शो में रैंप वॉक करके सबका ध्‍यान खींचा है| रैंप पर कार्तिक आर्यन करीना कपूर का लहंगा भी संभालते दिखे| दोनों का रैंप वॉक करता हुआ वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

kareena kapoor ramp walk कार्तिक आर्यन और करीना कपूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा के शो में रॉयल लुक में दिखे| करीना कपूर इस दौरान सफेद और सिल्‍वर लहंगा चोली और शॉर्ट हेयर में नजर आईं| वहीं कार्तिक आर्यन ने इस दौरान कुर्ता पजामा पहनकर सबका ध्‍यान खींचा|

Kareena Kapoor and Kartik Aaryan
kareena kapoor and kartik aaryan ramp walk

 

करीना कपूर का लहंगा संभालते दिखे कार्तिक आर्यन Read More
Jawaani Jaaneman box office collection, Day 1

Jawaani Jaaneman box office collection, Day 1: सैफ और तब्बू की इस फिल्म से ऐसी उम्मीद तो न थी

Jawaani Jaaneman ‘जवानी जानेमन’ का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मेकर्स के लिए निराशजनक साबित होता नजर आ रहा है। सैफ अली खान, तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला स्टारर फिल्म के पहले दिन की कमाई करीब 3 करोड़ के आसपास ही बताई जा रही है, जबकि अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ का जलवा अब भी बरकरार है।

Jawaani Jaaneman box office collection, Day 1

boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीक बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म ‘जवानी जानेमन’ ने पहले दिन करीब 2.5-3 करोड़ का बिजनेस किया है। वही जनवरी के शुरुआत में रिलीज़ हुई अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। जहां सैफ की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ पहले दिन बमुश्किल 3 करोड़ की कमाई कर सकी वहीं अजय की फिल्म ‘तान्हाजी’ ने इस शुक्रवार को करीब 2-2.25 करोड़ की कमाई कर डाली है।

  • इस वीकेंड सैफ अली खान, तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ रिलीज़ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्मेंस नहीं दिखा सकी यह फिल्म। फिल्म ने पहले दिन मुश्किल से 3 करोड़ का आकड़ा टच किया है।

jawaani jaaneman box office collection day 1

हालांकि, कहा जा रहा है कि सैफ की फिल्म

Jawaani Jaaneman box office collection, Day 1

वीकेंड पर अच्छे नंबर स्कोर कर सकती है और शनिवार व रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फर्स्ट डे कलेक्शन को रिकवर कर सकता है। ‘जवानी जानेमन’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लोगों को सैफ और तब्बू का अंदाज़ काफी पसंद आया था और इस फिल्म के अच्छे कलेक्शन की भी काफी उम्मीदें थीं।

नितिन कक्कर के डायरेक्शन में बनी ‘जवानी जानेमन’ समाज में रिश्तों के बदलते पैमानों की कहानी है। यह एक यूथ सेंट्रिक फिल्म है, जिसमें सैफ अली खान मूल रूप से कमिटमेंट से दूर भागनेवाला दिलफेंक शख्स है। वह शादी, बाल-बच्चे और उसकी जिम्मेदारी को अपनी आजादी का सबसे बड़ा रोड़ा मानता है, लेकिन एक दिन अचानक उनके सामने उनकी यंग बेटी आ जाती है, जो प्रेग्नेंट है। बता दें कि अलाया फर्नीचरवाला की यह पहली फिल्म है, इसके बावजूद उन्होंने अपनी भूमिका को बहुत ही सहजता और खूबसूरती से जिया है।

 

Jawaani Jaaneman box office collection, Day 1: सैफ और तब्बू की इस फिल्म से ऐसी उम्मीद तो न थी Read More

भारत के इनकार के बाद पाकिस्तान पस्त, यूएई में हो सकता है एशिया कप

भारत ने किया पाकिस्तान को मना
टीम इंडिया के पाकिस्तान नहीं आने के फैसले के बाद पीसीबी के सीइओ वसीम खान ने कहा था कि, अगर भारत पाकिस्तान में एशिया कप खेलने नहीं आएगा, तो हम भी टी-20 विश्व कप का विरोध करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार यह बात सामने आ रही है कि भारत की धमकी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यूएई में “एशिया कप 2020″ के आयोजन के लिए तैयार हो गया है।

एशिया कप 2020 का आयोजन पाकिस्तान में होगा या नहीं इस पर अभी भी संशय बना हुआ है, लेकिन खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में करने के लिए तैयार हो गया है। बीसीसीआई ने कहा था कि टीम इंडिया एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी।

India refuse pakistanमिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि भारतीय टीम किसी भी हालत में एशिया कप में हिस्सा नहीं लेती, यदि इसका आयोजन पाकिस्तान में किया जाता। अब इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में होगा और टीम इंडिया इसमें शामिल होंगी। एशिया कप के तटस्थ स्थल पर आयोजन पर मुहर एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की बैठक में लगाई जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

एशिया कप 2020 का आयोजन इस साल सितंबर में होना है। टी-20 विश्व कप को देखते हुए यह टूर्नामेट इस बार टी-20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। इस साल अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

भारत के इनकार के बाद पाकिस्तान पस्त, यूएई में हो सकता है एशिया कप Read More

निर्भया की मां :दोषियों के वकील ने दी थी चुनौती, ये फांसी अनंतकाल तक नहीं होगी

2012 Delhi gang rape
निर्भया के दोषियों की फांसी एक बार फिर रोक लग गई है। कोर्ट के अगले आदेश तक इन दरिंदों को फांसी नहीं दी जा सकती है। इस फैसले पर निर्भया की मां काफी भावुक हो गईं और रोते हुए कहा कि दोषियों के वकील ने चुनौती दी थी कि यह फांसी अनंतकाल तक नहीं होगी और उन्होंने इसे सही साबित कर दिया है।

उनका कहना है कि आखिर मुजरिम जो चाहते थे वो गया है। इस पर सरकार को कोर्ट और सरकार पर विचार करना चाहिए। अब तो ऐसा लग रहा है जैसे सभी लोग मुजरिमों का साथ दे रहे हैं। जब निर्भया की मां से सवाल किया गया कि क्या अभी भी आपको कानून पर विश्वास है तो उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। लेकिन सरकार और कोर्ट पर विचार करना चाहिए।

इसके साथ ही निर्भया का पक्ष रखने वाली वकील के भी आंसू आ गए और उन्होंने कहा कि न्याय में काफी देरी हो रही है। लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि जबतक निर्भया के दोषियों को फांसी नहीं हो जाती वो हार नहीं मानेंगी।

बता दें कि निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपियों को कल सुबह (एक फरवरी) फांसी नहीं होगी। पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक फांसी पर रोक लगा दी है।  दोषियों के वकील एपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कोर्ट ने अक्षय, विनय, पवन और मुकेश के डेथ वारंट को रद्द कर दिया है।

सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल ने कोर्ट से कहा है कि चाहें तो एक फरवरी को तीन दोषियों को फांसी दी जा सकती है। वहीं, दोषियों के वकील एपी सिंह ने दलील दी कि फांसी पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा देनी चाहिए। क्योंकि विनय की दया याचिका राष्ट्रपति के पास विचाराधीन है, जबकि अक्षय और पवन के कानूनी उपाय भी बाकी हैं। अक्षय की दया याचिका बाकी है। पवन ने अभी तक उपचारात्मक याचिका दायर नहीं की है।

निर्भया की मां :दोषियों के वकील ने दी थी चुनौती, ये फांसी अनंतकाल तक नहीं होगी Read More

Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को लेकर किए कई अहम ऐलान, पोषण संबंधी कार्यक्रम के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव

मोदी सरकार ने आज अपना दूसरा बजट (Union Budget 2020) पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करते हुए जीएसटी को ऐतिहासिक बताया। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के पोषण संबंधी कार्यक्रमों से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान भी किए। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं ये ऐलान-

पोषण संबंधी कार्यक्रम-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के पोषण संबंधी कार्यक्रमों के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है जबकि महिला विशिष्ट कार्यक्रमों को 28,600 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘पोषण मां के स्वास्थ्य के साथ बच्चों के लिए भी जरूरी है। आंगनबाड़ी सेविकाएं स्मार्टफोन के जरिए पोषण की स्थिति बताती हैं। पोषण अभियान के जरिए छह लाख से ज्यादा सेविकाएं इस काम में लगी हैं।

लड़कियों के मां बनने की उम्र-
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अब हमारी सरकार लड़कियों के मां बनने की उम्र को बढ़ाने पर भी चर्चा कर रही है। इसके लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा जो 6 महीने में इस मुद्दे पर रिपोर्ट तैयार करेगी।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सफलता-
महिलाओं से जुड़ी योजना का ऐलान करते समय वित्त मंत्री ने कहा, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सफलता उल्लेखनीय है, लड़कियों के स्कूल जाने का आंकड़ा लड़कों से ज्यादा है। 98 फीसदी लड़कियां नर्सरी लेवल पर स्कूल जा रही हैं। प्लस टू लेवल पर भी इसी तरह के आंकड़े हैं, लड़कियां लड़कों से किसी मामले में पीछे नहीं।’

पर्यटन और स्किल डेवलपमेंट-
वित्त मंत्री ने पर्यटन के लिए 2500 करोड़ देते हुए स्किल डेवलपमेंट के लिए भी 99, 300 करोड़ आवंटित किए गए हैं। सीतारमण ने ऐलान किया, ”ये सरकार दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए संजीदा है। इनके लिए 9500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।’

Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को लेकर किए कई अहम ऐलान, पोषण संबंधी कार्यक्रम के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव Read More

8 साल के बच्चे भी बना सकते है मोबाइल एप : जाने कैसे ?

मोबाइल के इस दौर में आपने सबसे कहते सुना होगा मेरा बच्चा मेरी मोबाइल लेकर ऐसी सब चीजें निकल लेता है जिसकी जानकारी मुझे भी नहीं होती | अगर आपके घर में भी कोई बच्चा है तो आपने देखा होगा वो आपके मोबाइल से कैसे youtube निकाल कर अपने पसंद की विडियो देखना शुरू कर देता है | कई बच्चे अपने पसंद का गेम प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड कर लेते हैं और फिर उसको खेलना शुरू कर देते हैं | आईये कुछ जानकारी हम देते है जिससे की आप अपने बच्चों को उसकी प्रतिभा को निखारने में कैसे सहयोग कर पाएंगे |

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की कई बड़े संसथान IIM Bangalore, IIT Bombay, Discovery Network एवं Google जैसी कंपनियां इन बच्चों के लिए एक ऐसे प्रोग्राम को लेकर आया  है जिसका नाम है  WhiteHat Live Online Coding for Kids . इस प्रोग्राम के जरिये बच्चे ऑनलाइन कोडिंग कर अपने मन मुताबिक एप बना सकते हैं | अगर हम चाहते की आने वाले समय में हमारा बच्चा आगे रहे तो यह विडियो देखिये …

Live Online Coding for Kids  सबसे पहले लिंक पर क्लीक करे अपने या बच्चे की id बनाकर लॉग इन करें| पहले ट्रायल पर क्लिक करें | आपको पहला ऑनलाइन क्लास मिलेगा| इस क्लास को कम्पलीट करने के बाद आपको टेस्ट देना होता है और पास होने पर एक सर्टिफिकेट मिलेगा  अब बच्चे की रूचि को देखें |
live online coding for kids

एजुकेशन से जुडी जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ : EDUCATION

8 साल के बच्चे भी बना सकते है मोबाइल एप : जाने कैसे ? Read More

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय

world games athlete of the year
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। वे यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्हें 1994 77 वोट मिले, जबकि कुल 705,610 वोट पड़े। द वर्ल्ड गेम्स ने गुरुवार को विजेता की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘भारतीय हाकी की सुपरस्टार रानी ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019′ हैं।’’ हॉकी इंडिया ने इस पुरस्कार के लिए रानी को बधाई दी। यूक्रेन की कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर, जबकि कनाडा की पावरलिफ्टर रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले साल एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने वालीं मारिया चर्नोवा-जियोर्जी पटारिया की रूसी जोड़ी को यह पुरस्कार मिला था। इन्हें कुल 159,348 वोट मिले थे।
  • रानी रामपाल ने कहा- यह देखकर अच्छा लगता है, जब  देश के साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है
  • इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश का चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला है

इस पुरस्कार के लिए वोटिंग जनता करती है। यह अवॉर्ड खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन, सामाजिक प्रतिबद्धता और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है। शुरुआत में 25 खेलों से 25 खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) को नामित किया गया था। वोटिंग के अंतिम राउंड में खिलाड़ियों की संख्या घटकर दस रह गई थी।

world games athlete of the year

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

world games athlete of the year

रानी ने कहा- हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे

न्यूजीलैंड दौर पर गई रानी ने यह सम्मान हासिल करने के बाद कहा, ‘‘यह पुरस्कार पाना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है। यह पुरस्कार मेरी टीम और देश को जाता है। यह देखकर अच्छा लगता है, जब देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है। मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। हमारी टीम के लिए 2019 शानदार साल रहा, क्योंकि हमने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया और हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे।’’

रानी भारत के लिए 240 मैच खेल चुकी हैं

इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला। रानी भारत के 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं। रानी की अगुआई में ही भारत ने तीसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय Read More

शादी से दो हफ्ते पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की बैचलर पार्टी, जश्न की तस्वीरें आईं सामने!

Neha Kakkar and Aditya Narayan bachelor party
‘इंडियन आइडल 11’ के सेट पर इन दिनों कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से ज्यादा नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा जोरों पर है। शो में नेहा कक्कड़ जज हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट हैं। जब से दोनों की शादी की चर्चा छिड़ी है दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब नेहा और आदित्य बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए।
सामने आई तस्वीरों में नेहा कक्कड़ बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। उन्होंने होने वाली दुल्हन की तरह ‘ब्राइड टू बी’ के ग्लासेस लगा रखे हैं। इस दौरान नेहा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है और वो कैमरे की ओर पोज दे रही हैं।आदित्य नारायण ने नेहा कक्कड़ को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। उनके हाथ में लाल गुलाब है। जब आदित्य प्रपोज करते हैं तो नेहा खुशी से झूम उठती हैं। तस्वीर में नेहा को देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एक अन्य तस्वीर में आदित्य नेहा को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं। दरअसल, कार्तिक और सारा अपनी फिल्म ‘लव आजकल 2’ का प्रमोशन करने शो के सेट पर पहुंचे थे। तभी आदित्य और नेहा ने इस जश्न को मनाया।

neha kakkar and aditya narayan bachelor party

शादी से दो हफ्ते पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की बैचलर पार्टी, जश्न की तस्वीरें आईं सामने! Read More
One Soldier Killed Four Injured in Terror Attack on IAF Convoy in Poonch

जम्मू-कश्मीरः 2018 की तरह ही आतंकियों ने फिर किया हमला, इस बार भी ट्रक में था आतंकी अड्डा

सितंबर 2018 झज्जर कोटली आतंकी हमला
जम्मू से 27 किमी दूर झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आतंकियों ने सुबह सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। हालांकि, इस हमले में सुरक्षाबल का कोई जवान घायल नहीं हुआ था, लेकिन आतंकियों ने ड्यूटी पर खाकी वर्दी पहनकर जा रहे सेरीकल्चर विभाग के माली को निशाना बनाया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि एक की तलाश के लिए अभियान जारी है। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। यह आतंकी हमला साल 2018 के सितंबर महीने में हुए आतंकी हमले की तरह ही था। ठीक उसी तरह आतंकियों ने सभी हथकंडे अपनाए थे।

Jammu and Kashmir: Like 2018, terrorists attacked again, this time also the terrorist base was in a truck.

 

घायल गणेश दास (54) निवासी दामिनी, झज्जर कोटली आतंकियों का सिर्फ इसलिए निशाना बन गया क्योंकि उसने पुलिस की तरह खाकी वर्दी पहन रखी थी। सेरीकल्चर विभाग में माली (फील्ड) के पद पर कार्यरत गणेश सुबह 7.45 बजे ड्यूटी पर वर्दी में जा रहा था तभी उसके सामने पिट्ठू बैग उठाए तीन आतंकी आ गए।

आतंकियों ने उसकी वर्दी देख उसे पुलिस वाला समझकर फायर कर दिया। गणेश दास के अनुसार उस पर तीन फायर किए गए, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि एक गोली उसकी दाहिनी बाजू को पार करते हुए निकल गई। बाजू की एक हड्डी टूट गई।

यह हमला सुबह 7.45 बजे हुआ था। आज यानी कि शुक्रवार को आतंकियों ने सुबह साढ़े पांच बजे हमला किया। इस दौरान आतंकियों ने ट्रक के अंदर ही छिपने का स्थान बना रखा था। दोनों हमलों में मुख्य बात यह है कि आंतकियों ने श्रीनगर जाने के लिए हाईवे का रास्ता चुना। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। जिनके पास से छह हथियार बरामद हुए हैं। ट्रक चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। साथ ही जंगल में छिपे एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। संदेह है कि यह आतंकी कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुए हों।

 

जम्मू-कश्मीरः 2018 की तरह ही आतंकियों ने फिर किया हमला, इस बार भी ट्रक में था आतंकी अड्डा Read More

2012 Delhi gang rape निर्भया केस: 1 फरवरी को फांसी पर रोक वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित, आज कभी भी आ सकता है कोर्ट का आदेश

दोषी अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा और पवन गुप्ता के वकील एपी सिंह ने कोर्ट से कहा कि ये दोषी आतंकवादी नहीं हैं। वकील ने जेल मैनुअल के नियम 836 का हवाला दिया | ऐसे मामले में जहां एक से अधिक लोगों को मौत की सजा दी गई है| दोषियों को तब तक फांसी की सजा नहीं दी गई है जब तक उन्होंने अपने कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल ना कर लिया हो।

निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस में फांसी की सजा पाने वाले दोषियों की फांसी की सजा पर रोक लगाने वाली याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। निर्भया गैंगरेप केस मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों की उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है| दोषियों ने 1 फरवरी को होने वाली फांसी की सजा पर रोक लगाने की मांग की है। कोर्ट आज शाम तक फैसला सुनाएगा। आपको बता दें कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने फांसी की सजा पर रोक लगाने के तीन दोषियों के अनुरोध वाली याचिका की सुनवाई को दिल्ली की एक अदालत में चुनौती दी थी।

वहीं तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने दिल्ली की अदालत को बताया कि केवल एक दोषी की ही दया याचिका लंबित है| अन्य को फांसी दी जा सकती है। वहीं दोषियों के वकील ने दिल्ली की अदालत को बताया कि जब एक दोषी की याचिका लंबित है तो नियमों के अनुसार अन्यों को भी फांसी नहीं दी सकती।

फांसी की सजा का सामना कर रहे दोषी विनय कुमार शर्मा की ओर से पेश वकील ए पी सिंह ने अदालत से फांसी को अनिश्चितकाल के लिए टाल देने को कहा क्योंकि कुछ दोषियों के कानूनी उपचार अभी बाकी हैं। अभियोजन पक्ष ने कहा कि याचिका न्याय का मजाक है और यह फांसी को टालने की महज एक तरकीब है।

जेल के अधिकारियों ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा के समक्ष दायर स्थिति रिपोर्ट में इस याचिका का विरोध किया। अदालत ने बृहस्पतिवार को जेल अधिकारियों को नोटिस जारी करके दोषियों की याचिका पर जवाब मांगा था। दोषी पवन गुप्ता, विनय कुमार शर्मा और अक्षय कुमार के वकील ए पी सिंह ने अदालत से फांसी पर अनिश्चितकालीन स्थगन लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि दोषियों में कुछ के द्वारा कानूनी उपायों का इस्तेमाल किया जाना बचा हुआ है।

निचली अदालत ने 17 जनवरी को मामले के चारों दोषियों मुकेश (32), पवन (25), विनय (26) और अक्षय (31) को मौत की सजा देने के लिए दूसरी बार ब्लैक वारंट जारी किया था जिसमें एक फरवरी को सुबह छह बजे तिहाड़ जेल में उन्हें फांसी देने का आदेश दिया गया। इससे पहले सात जनवरी को अदालत ने फांसी के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की थी।

अब तक की स्थिति में दोषी मुकेश ने सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर लिया है। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष दया याचिका दाखिल करना भी शामिल है। उसकी दया याचिका राष्ट्रपति ने 17 जनवरी को ठुकरा दी थी। मुकेश ने फिर दया याचिका ठुकराए जाने को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जिसने बुधवार को उसकी यह अपील खारिज कर दी।

गौरतलब है कि पैरा मेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा से 16-17 दिसंबर 2012 की मध्यरात्रि को छह लोगों ने चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसे सड़क पर फेंक दिया था। उसे इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था जहां 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी।

2012 Delhi gang rape निर्भया केस: 1 फरवरी को फांसी पर रोक वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित, आज कभी भी आ सकता है कोर्ट का आदेश Read More