Saraswati Pooja 2020: वसंत पचंमी आज, यह है मां सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, राशि के अनुसार ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा

Saraswati Pooja 2020 : सुबह 10.45 बजे से पूजा का मुहूर्त शुरू
ज्योतिषाचार्य पीके युग के मुताबिक बुधवार 29 जनवरी को सुबह 10.45 बजे से 30 जनवरी को दोपहर 1.29 बजे तक पंचमी तिथि है। सरस्वती पूजा पर बृहस्पतिवार को अमलकीर्ति और अनफा योग बन रहा है। चंद्रमा से दशम भाव में किसी ग्रह के रहने पर अमलकीर्ति योग और सूर्य को छोड़ चंद्रमा के द्वादश भाव में कोई ग्रह रहता है, तब अनफा योग बनता है।

विद्या की देवी मां सरस्वती की उपासना का गुरुवार को खास दिन है। वसंत पंचमी पर मां की उपासना को लेकर बन रहे शुभ संयोग को लेकर स्कूल-कॉलेजों में विशेष तैयारी है। मां की उपासना को लेकर पटना के सभी छोट-बड़े शिक्षण संस्थानों में पूजा-अर्चना की तैयारी की गई है। कई शिक्षण संस्थानों के साथ गली-मोहल्लों में मूर्ति स्थापना कर मां की उपासना की जा रही है। मां सरस्वती की उपासना को लेकर वसंत पंचमी पर छात्र काफी उत्साहित होते हैं। छात्र मां की मूर्ति की स्थापना कर पूजा अनुष्ठान करते हैं। इस तिथि पर उपासना से विद्या और बुद्धि में वृद्धि होती है।

Saraswati Pooja 2020 राशि के अनुसार करें मां सरस्वती की आराधना

मेष : सिंदूर, लाल फूल, गुलाबी अबीर अर्पण करें।

वृष : हरे रंग की कलम, पीला फूल चढ़ाएं।

मिथुन : श्वेत रंग की कलम, अपराजिता पुष्प, नारियल अर्पण करें।

कर्क : लाल कलम, इत्र, अभ्रक चढ़ाएं।

सिंह : पीले रंग की कलम, लाल फूल, अभ्रक अर्पित करें।

कन्या : गुड़, अबीर, इत्र अर्पण करें।

तुला : नीला कलम, पंचामृत, गुलाबी अबीर, इत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक : सफेद रेशमी वस्त्र, ऋतुफल, गंगाजल अर्पित करें।

धनु : श्वेत चंदन, अबीर, पीला फूल चढ़ाएं।

मकर : अरवा चावल, दही, पुष्प माला, शहद अर्पण करें।

कुंभ : खीर, पीला अबीर, इत्र चढ़ाएं।

मीन : सफेद वस्त्र, पीला फूल और घी अर्पित करें।

अग्रसेन हस्पताल, जीवन नगर में सरस्वती पूजा के कुछ फोटो

Saraswati Maa

Saraswati Pooja 2020: वसंत पचंमी आज, यह है मां सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, राशि के अनुसार ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा Read More

चीन के जानलेवा कोरोना वायरस से आई भारी गिरावट डरे दुनियाभर के शेयर बाजार!

China’s fatal death due to corona virus

वायरस से दहशत में शेयर बाजार- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरस की वजह से दुनियाभर में एयरलाइंस ने अपनी सर्विसेस चीन समेत कई शहरों में बंद कर दी हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे चीन समेत दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर इसका निगेटिव असर होगा. क्योंकि, चीन से दुनिया अलग हो रही है.

  • गुरुवार को जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया के शेयर बाजार 3 फीसदी तक लुढ़क गए है. इसका असर घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी पर भी दिख रहा है. सुबह तेजी के साथ खुलने के बाद अब सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिर गया हैं. वहीं, निफ्टी में 70 की की गिरावट है.

चीन के घातक कोरोना वायरस से डरे निवशकों ने दुनियाभर के शेयर बाजारों (Stock Market Crash) में भारी बिकवाली की है. गुरुवार को जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया के शेयर बाजार 3 फीसदी तक लुढ़क गए. इसका असर घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी पर भी दिख रहा है. सुबह तेजी के साथ खुलने के बाद अब सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिर गया हैं. वहीं, निफ्टी में 70 अंक की गिरावट है. आपको बता दें कि चीन में कोरोना वायरस से अब तक 170 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वुहान शहर के अलावा इस संक्रमण का एक मामला बीजिंग में भी पाया गया है जिसके बाद बीजिंग प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो जितना हो सके यात्रा करने से बचें.

अब क्या करें निवेशक- सेठी फिनमार्ट के एमडी विकास सेठी का कहना है कि कोरोना वायरस के डर से बाजार में बिकवाली का माहौल है. बजट के पहले बाजार में सेंटीमेंट पॉजीटिव रहने की उम्मीद है लेकिन फिर भी निवेशकों को बाजार में थोड़ा सहज होकर निवेश करने की सलाह होगी. निवेशक चुनिंदा स्टॉक्स में निवेश करें. आने वाले 2 दिनों में स्टॉक्स स्पेशिफिक एक्शन देखने को मिलेगा.

चीन के जानलेवा कोरोना वायरस से आई भारी गिरावट डरे दुनियाभर के शेयर बाजार! Read More

नाथूराम गोडसे और पीएम मोदी की विचारधारा एक जैसी – राहुल गांधी का विवादित बयान

कांग्रेस (Congress) नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी  ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है| कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ’ मार्च के दौरान एक रैली में राहुल ने कहा, ‘नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) और नरेंद्र मोदी एक ही विचारधारा में विश्वास करते हैं, उनमें कोई अंतर नहीं है| सिवाय इसके नरेंद्र मोदी को यह कहने की हिम्मत नहीं है कि वह गोडसे में विश्वास करते हैं|

  • केरल के वायानाड में संविधान बचाओ मार्च के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर विवादास्पद बयान दिया|

राहुल ने कहा, ‘आप इस बात पर ध्यान दें कि जब भी आप नरेंद्र मोदी से बेरोजगारी और नौकरियों के बारे में पूछते हैं, तो वह अचानक ध्यान भटकाते हैं| NRC और CAA से नौकरियां नहीं मिलने जा रही हैं, कश्मीर की स्थिति और असम को जलाने से हमारे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है| उन्होंने कहा, ‘भारतीयों को यह साबित करने के लिए कहा जा रहा है कि वे भारतीय हैं|  यह तय करने वाले नरेंद्र मोदी कौन हैं कि मैं भारतीय हूं| किसने उन्हें लाइसेंस दिया है कि वह ये तय करें कि कौन भारतीय है और कौन नहीं?
मैं जानता हूं कि मैं एक भारतीय हूं और मुझे इसे साबित करने की जरूरत नहीं है|’

अब देखना ये है की इस कथन को लेकर मोदी जी क्या पलटवार करते है | सच देखा जाय तो राजनीति के इस घिनौने पक्ष को क्या हम आदर्शवादी तरीके से कभी रख पाएंगे ? अब लोगों की नजर 8 फ़रवरी के होने वाले चुनाव पर टिकी हुई है |

 

नाथूराम गोडसे और पीएम मोदी की विचारधारा एक जैसी – राहुल गांधी का विवादित बयान Read More

CAA Protest: पुलिस के सामने जामिया में पिस्तौल लहराकर युवक ने की फायरिंग

हमलावर अपना नाम पुलिस से गोपाल बता रहा है| साथ ही खुद को रामभक्त भी बता रहा है| पुलिस हमलावर के दावे की जांच कर रही है| घायल छात्र की पहचान शादाब के तौर पर हुई है| वह जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन का छात्र है|

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक शख्स ने फायरिंग की| जामिया इलाके के पास एक सनकी युवक ने गोली चला दी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया|

घटना गुरुवार दोपहर की है| प्रदर्शनकारी छात्र गोली लगने से घायल हो गया है. हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी गोली चली| पूरे मार्च वाले इलाके में  भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती है फिर भी आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई|

हमलावर ने लगाया वंदे मातरम का नारा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली चलाने के दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंंदे मातरम का नारा लगा रहा था. पुलिस ने बदमाश युवक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है| गोली लगने से घायल युवक को होली फैमली अस्पताल में भार्ती कराया गया है|

Crowd Shahin Bagh

पुलिस ने नहीं खोला बैरीकेड

जब यह हमला हुआ तब राजघाट की ओर प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे. जब युवक ने फायरिंग की तब भी पुलिस देखती रही| सब कुछ रिकॉर्ड होता लेकिन उसे रोका नहीं गया| प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब युवक घायल हुआ तब  पुलिस ने बैरिकेड खोलन से मना कर दिया. घायल छात्र को कूदकर आगे बढ़ना पड़ा|

CAA Protest: पुलिस के सामने जामिया में पिस्तौल लहराकर युवक ने की फायरिंग Read More
Sharjil Imam arrested through his girlfriend

कैसे कराया गर्लफ्रेंड ने शरजिल इमाम को गिरफ्तार ?

How Girlfriend arrested Sharjil Imam

पुलिस टीम ने सोमवार रात को शरजील के दोस्त और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान सामने आया कि शरजील अंडरग्राउंड होने के बाद से केवल अपनी प्रेमिका के संपर्क में था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसकी प्रेमिका से संपर्क किया। शरजील की प्रेमिका ने उसे फोन कर मलिक टोला गांव के पास इमामबाड़ा में मिलने के लिए बुलाया। जहां पुलिस ने उसे जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। शरजील की प्रेमिका ने उसकी गिरफ्तारी में बड़ी भूमिका निभाई थी।
Victim of CAA NRC

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा शरजील को लेकर बुधवार दोपहर राजधानी लौट आई। शरजील की गिरफ्तारी में उसकी प्रेमिका ने बड़ी भूमिका निभाई है। दो दिन से बिहार में छापेमारी करने पहुंची पांच सदस्यों की पुलिस टीम को जांच के दौरान शरजील और उसकी प्रेमिका के संपर्क में होने की बात पता चली थी। जिसके बाद पुलिस ने उससे संपर्क किया और उसकी मदद ने शरजील को गिरफ्तार किया।
शरजील की गिरफ्तारी के लिए बिहार पहुंची दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम के सदस्यों की बिहार पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। सोमवार रात को जब दिल्ली पुलिस शरजील के घर छापेमारी के लिए पहुंची थी तो स्थानीय पुलिस उसके साथ नहीं थी। गांव के लोगों से सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और दिल्ली पुलिस से उलझ गई। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों के दखल के बाद दोनों टीमों ने शरजील को गिरफ्तार कर लिया।

450 संधिग्द मोबाइल नंबर 
शुरुआती जांच के बाद पुलिस को शरजील की कॉल डिटेल से 450 संदिग्ध नंबर मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि इन नंबरों में जामिया, अलीगढ़ हिंसा से जुड़े लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने इन सभी नंबरों को जांच के दायरे में रखा है। इन सभी लोगों के बारे में शरजील से पूछताछ होगी।
गिरफ्तारी के बाद शरजील ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल खो गया है। ऐसे में उसने पुलिस को अपना मोबाइल फोन नहीं दिया है। पुलिस टीम ने नया मोबाइल लेकर शरजील के नंबर का व्हाट्सएप शुरू किया, जिसके डाटा की जांच में पुलिस को पता चला कि शरजील से पीएफआई से जुडे़ कुछ लोग भी संपर्क में थे। जांच से जुड़े एक आला अधिकारी ने बताया कि शरजील की अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि वो ऐसे कुछ लोगो के संपर्क मे था, जो पीएफआई से जुडे़ हुए हैं। गत दिनों जांच एजेंसियों ने दिल्ली व देश भर में हुई हिंसा के पीछे पीएफआई के खातों से ही पैसा देने की बात कही थी। लिहाजा इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं शरजील भी पीएफआई से सीधे तौर पर तो नहीं जुड़ा है।
सूत्रों ने बताया कि आरंभिक पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने शरजील से जुड़े दो वीडियो जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिए हैं, जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि शरजील ने जो भाषण दिए उनमें किसी भी तरह से कोई मिलावट नहीं की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एफएसएल से आई रिपोर्ट को दिखाकर भी शरजील से पूछताछ होगी, जिससे सच सामने आ सके। इसके लिए शरजील की आवाज का नमूना भी लिया जा रहा है, इस आवाज से सीडी में मौजूद आवाज का मिलान किया जाएगा।

13 जनवरी को दिया था पहला भाषण 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शरजील ने 13 जनवरी को पहला विवादित भाषण दिया था। अब पुलिस जानना चाहती है कि देश तोड़ने वाला जो भाषण शरजील ने दिया, उसकी स्क्रिप्ट तैयार करने में किन लोगों ने उसकी मदद की थी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस जानना चाहती है कि शरजील ने देश तोड़ने वाला भाषण क्यों दिया और अलीगढ़ व जामिया में भाषण देते समय कौन लोग उसके साथ मौजूद थे। साथ ही 13 दिसबंर को वह किन लोगों के साथ जामिया के बाहर था? एफआईआर होने के बाद किन लोगों के संपर्क में था और किन लोगो ने उसे छुपाने में मदद की?
मुकदमा दर्ज होने के फौरन बाद शरजील फरार हो गया था। शरजील ने अपने भाषणों में देश को बांटने की बात कही थी। उसने दिल्ली, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय समेत पटना में भी भाषण दिए। ऐसे में पुलिस अब शरजील को जामिया और अलीगढ़ ले जाने की तैयारी कर रही है जिससे वीडियो में दिखाई दे रही जगहों को चिन्हित किया जा सके।

कैसे कराया गर्लफ्रेंड ने शरजिल इमाम को गिरफ्तार ? Read More

24वें हफ्ते में भी गर्भपात करा सकेंगी महिलाएं, केबिनेट ने दी मंजूरी

जबकि डेनमार्क, घाना, कनाडा, जर्मनी, विएतनाम, और जाम्बिया सहित 23 देशों में किसी भी समय गर्भपात की अनुमति है.

इन देशों में गर्भपात की अनुमति

इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल एथिक्स के लेख के अनुसार नेपाल, फ्रांस, इंग्लैंड, ऑस्ट्रिया, इथोपिया, इटली, स्पेन, आइसलैंड, नार्वे, फिनलैंड, स्वीडन और स्विट्जरलैंड समेत 52 फीसदी देशों में बच्चे में विसंगतियां पाए जाने पर 20 हफ्ते से ज्यादा होने पर गर्भपात की इजाजत है.

कैबिनेट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (अमेंडमेंट) बिल, 2020 को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के साथ ही मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट, 1971 में संशोधन का रास्ता साफ हो गया है. अब इस बिल को संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा. इस बिल के जरिए अब महिलाएं 24वें हफ्ते भी गर्भपात करा सकेंगी.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज बुधवार को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (अमेंडमेंट) बिल, 2020 को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट, 1971 में संशोधन के लिए मंजूरी दे दी है. इस बिल को संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा.

‘गर्भपात का अधिकार महिलाओं के पास हो’

मंत्रालय ने यह हलफनामा याचिकाकर्ता और वकील अमित साहनी की जनहित याचिका के मामले में दाखिल किया. अमित साहनी ने अपनी याचिका में कहा था कि महिला और उसके भ्रूण के स्वास्थ्य के खतरे को देखते हुए गर्भपात कराने की अवधि 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 से 26 हफ्ते कर दी जाए. इसके अलावा अविवाहित महिला और विधवाओं को भी कानूनी रूप से गर्भपात कराने की अनुमति दी जाए. अमित साहनी ने अपनी इस जनहित याचिका में कई व्यावहारिक दिक्कतों का भी जिक्र किया था जो समाज में गर्भधारण के बाद महिलाओं को झेलनी पड़ती है. याचिका में यह भी कहा गया कि जिस तरह से गर्भधारण का अधिकार महिला के पास है उसी तरह से गर्भपात कराने का भी अधिकार महिला के पास होना चाहिए.

सरकार ने कहा था-कर रहे विचार-विमर्श

पिछले साल गर्भपात कराने की अवधि बढ़ाने को लेकर कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी. इस याचिका पर सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले साल अगस्त में दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि गर्भवती महिला के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसके गर्भपात की समयसीमा 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 से 26 हफ्ते करने को लेकर मंत्रालय ने विचार-विमर्श शुरू कर दिया है.

सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया कि संबंधित मंत्रालय और नीति आयोग की राय लेने के बाद गर्भपात संबंधी कानून में संशोधन के मसौदे को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा जिसके बाद उसे कानून मंत्रालय के पास भेज दिया जाएगा ताकि गर्भपात संबंधी कानून पर जरूरी संशोधन हो सके.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाई कोर्ट को यह भी बताया कि उसने गर्भपात संबंधी मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेन्सी (एमटीपी) कानून, 1971 में संशोधन को लेकर अपना मसौदा कानून मंत्रालय के पास भेज दिया है.

इसके बाद, कानून मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय को कहा था कि अभी संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है. ऐसे में नई सरकार बनने के बाद इस मुद्दे पर गौर करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने तत्कालीन चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस सी. हरिशंकर की बेंच के सामने हलफनामा दाखिल किया था.

 

24वें हफ्ते में भी गर्भपात करा सकेंगी महिलाएं, केबिनेट ने दी मंजूरी Read More

राजनीति के कोर्ट में दिखेंगी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, अपनी बहन चंद्रांशु के साथ BJP में हुईं शामिल

बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल ने सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है. साइना नेहवाल अपनी बहन चंद्रांशु नेहवाल के साथ बीजेपी में शामिल हुईं. भाजपा में शामिल होने के बाद साइना ने कहा, ”आज मैं ऐसी पार्टी ज्वाइन किया, जो देश के लिए इतना करती हैं. नरेंद्र मोदी सर दिन रात देश के लिए इतना मेहनत करते हैं. अभी मेरे लिए सबकुछ मेरे लिए नया है, लेकिन मुझे सब कुछ अच्छा लग रहा है. नरेंद्र सर खेलो को बढ़ावा देते हैं, खेलो इंडिया जैसे प्रोत्साहन के लिए काम करना शुरू किया है.” उन्होंने कहा, ”मैं बहुत हार्ड वर्किंग हूं. मैं मोदी जी के साथ देश के लिए कुछ करना चाहती हूं. मुझे राजनीति पसंद है. खेलो इंडिया से युवाओं को खेलने का मौका मिलता है. मोदी जी से मैं बहुत प्रेरित हूं.”
हरियाणा में जन्मी 29 साल की साइना नेहवाल भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी है, जिनकी फैन फॉलोइंग कहीं ज्यादा है. बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर वन रह चुकीं साइना को राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड से नवाजा जा चुका है. अभी तक साइना ने कुल 24 अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं. वहीं, लंदन ओलिंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. वह साल 2009 में दुनिया की दूसरी और साल 2015 में दुनिया की पहले नंबर की खिलाड़ी बनी थीं.

  • बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल BJP में हुईं शामिल
  • बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर वन रह चुकीं हैं साइना
  • लंदन ओलिंपिक में जीता था ब्रॉन्ज मेडलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उनके ट्वीट के साथ, साइना नेहवाल को भाजपा के प्रति झुकाव के लिए देखा गया है. साल 2015 में साइना ने पीएम मोदी को अपना एक रैकेट भेंट किया था, जब वह वर्ल्ड बैडमिंटन रैकिंग में पहले पायदान पर आई थीं. उन्होंने कहा, ”मैंने वह रैकेट भेंट किया जिससे मैंने विश्व चैम्पियनशिप फाइनल खेला था. उन्होंने इसे स्वीकार किया और कहा कि वह इसे बेशकीमती तोहफों में रखेंगे जो उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर मिले हैं.”

राजनीति के कोर्ट में दिखेंगी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, अपनी बहन चंद्रांशु के साथ BJP में हुईं शामिल Read More

सलमान खान की गोवा में एंट्री पर BJP और NSUI ने की बैन की मांग, फैन का फोन छीनना पड़ा भारी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फैन का फोन छीनना भारी पड़ गया है। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को सलमान खान यह बर्ताव पसंद नहीं आया है। एनएसयूआई ने गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से सलमान खान की गोवा में एंट्री बैन करने की तब तक मांग की है, जब तक सलमान खान सावर्जनिक तौर पर माफी नहीं मांग लेते।

दरअसल, बीते दिन गोवा एयरपोर्ट पर सलमान खान के साथ सेल्फी लेने के लिए एक फैन उनके आगे-आगे चल रहा था, लेकिन तभी भाईजान ने उस फैन का मोबाइल छीन लिया और वहां से आगे बढ़ गए। सलमान खान का ऐसा व्यवहार देखकर हर कोई हैरान रह गया।

वहीं, गोवा के जनरल सेक्रेटरी और पूर्व सांसद नरेंद्र सवाइकर ने भी सलमान खान के इस व्यवहार को बेहद ही बेकार बताया था और साथ ही उन्होंने सलमान खान से माफी की भी मांग की थी।

एनएसयूआई गोवा के प्रसिडेंट अहराज मुल्ला ने सलमान खान से माफी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को लिखा कि मैं आपकी अथॉरिटी से यह निवेदन करता हूं कि कृप्या इस मामले को गंभीरता से देखें और एक्टर से माफी की मांग करें क्योंकि यह सावर्जनिक रूप से फैन का अपमान है, इस तरह के खराब रिकॉर्ड वाले हिंसक एक्टर को गोवा में आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। दक्षिण गोवा के भाजपा महासचिव नवीन पाई रायकर ने हवाईअड्डे की घटना के बारे में ट्वीट करते हुए 2002 के हिट एंड रन मामले का संदर्भ दिया जिसमें खान का नाम आरोपी के तौर पर सामने आया था। मुंबई की अदालत ने 2002 के मामले में सलमान को बरी कर दिया था और उच्चतम न्यायालय में मामले का फैसला लंबित है। रायकर ने ट्वीट किया, अंकल, यह गोवा में व्यवहार का तरीका नहीं है। ये मुंबई का फुटपाथ नहीं है जहां आप लोगों को अपनी कार से कुचलकर चले जाते हैं। सलमान खान आपको माफी मांगनी चाहिए।

सलमान खान की गोवा में एंट्री पर BJP और NSUI ने की बैन की मांग, फैन का फोन छीनना पड़ा भारी Read More
A girl with mask

Coronavirus: अब तक 6 बार मचा चुका है तबाही, 60 साल पहले खोजा गया था |

  • कोरोनावायरस (Coronavirus) पिछली साल चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से फैलना शुरु हुआ. कुछ लोग इसे वुहान कोरोनावायरस (Wuhan Coronavirus) भी बुला रहे हैं. लेकिन वुहान में पैदा नहीं हुआ. कोरोनावायरस की खोज 60 साल पहले ही की जा चुकी है. उसके बाद से इसने कई बार इंसानों पर हमला किया है. फोटो में दिख रहा है कोरोनावायरस का थ्रीडी मॉडल.
  • कोरोनावायरस (Coronavirus) की खोज 1960 के दशक में हो गई थी. तब इसे ब्रॉन्काइटिस वायरस (Bronchitis Virus) कहते थे. यह वायरस तब मुर्गियों में मिला था. इसके बाद इससे ज्यादा खतरनाक पीढ़ी इंसानों की नाक और गले में खोजी गई.
  • इंसानों की नाक और गले में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दो प्रकार मिले. इनका नाम है – ह्यूमन कोरोनावायरस 229ई (Human Coronavirus 229E) और ह्यूमन कोरोनावायरस ओसी43 (Human Coronavirus OC43). ये दोनों ही वायरस बेहद खतरनाक हैं. सामान्य सर्दी जुकाम से शुरु होकर घातक निमोनिया तक का रूप ले लेते हैं.
    Virus
  • इसके बाद कोरोनावायरस (Coronavirus) का सबसे ज्यादा खतरनाक रूप 2003 में सामने आया. इसे सार्स (SARS-CoV) कहा गया. इस वायरस की वजह से दुनिया भर में 8096 लोग संक्रमित हुए थे. इनमें से 774 लोगों की मौत हो गई थी.
  • साल 2004 में कोरोनावायरस (Coronavirus) का नया रूप देखने को मिला. इसका नाम है ह्यूमन कोरोनावायरस एनएल63 (HCoV-NL63). ये वायरस नीदरलैंड्स के सात माह के बच्चे में मिला था. इसके बाद इस वायरस के संक्रमण की खबर पूरी दुनिया से आई. लेकिन इससे किसी के मरने की खबरें नहीं आई.
  • वर्ष 2005 में कोरोनावायरस (Coronavirus) का अलग रूप आया. जिसका नाम था ह्यूमन कोरोनावायरस एचकेयू1 (HCoV-HKU 1). इस वायरस का पहला पेशेंट था चीन के शेंनझेन का 70 वर्षीय आदमी. इसे बाइलेटरल निमोनिया हुआ था. इस वायरस के 10 शिकार ऑस्ट्रेलिया में मिले. लेकिन इससे किसी की मौत नहीं हुई.
  • 2012 में कोरोनावायरस (Coronavirus) ने मध्यपूर्वी एशिया में हमला किया. इसे सबसे पहले खोजा गया था सउदी अरब में. इसका नाम था मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम कोरोनावायरस (MERS-CoV). 2015 में यह वायरस फिर फैला. तब इसने सउदी अरब, जॉर्डन, कतर, मिस्र, यूएई, कुवैत, तुर्की, ओमान, अल्जीरिया, बांग्लादेश, ऑस्ट्रिया, यूके, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, चीन और इंडोनेशिया में लोगों को संक्रमित किया. इसकी वजह से कुल 186 लोग बीमार पड़े और 38 लोगों की मौत हुई.
  • वुहान कोरोनावायरस (Wuhan Coronavirus) के लक्षण (Symptoms) हैं – बुखार, सर दर्द, गले में जलन, छाती में दर्द, खांसी, तेज धड़कन, सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया. अंत में इससे पीड़ित व्यक्ति की किडनी फेल हो जाती है. इससे उसकी मौत हो जाती है.
  • वुहान कोरोनावायरस (Wuhan Coronavirus) की वैक्सीन बनने में अभी करीब दो महीने लगेंगे. लेकिन तबतक इससे बचने (Precaution) के तरीके हैं – हाथ साफ रखें, नाक-मुंह को ढंक कर रखें, पीड़ित व्यक्ति के करीब न जाएं, पूरी तरह से पका हुआ खाना खाए और चेहरे पर मास्क लगाएं.
Coronavirus: अब तक 6 बार मचा चुका है तबाही, 60 साल पहले खोजा गया था | Read More

टाटा मोटर्स की मोस्‍ट अवेटेड इलेक्‍ट्रिक कार Nexon EV लॉन्च- जाने कीमत?

देश की लगभग हर ऑटो कंपनियों ने इलेक्‍ट्रिक वर्जन वाहनों की लॉन्चिंग शुरू कर दी है. इसी के तहत अब टाटा मोटर्स Nexon EV लॉन्‍च की है. इस लॉन्चिंग के दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के अलावा रतन टाटा भी मौजूद थे. यहां बता दें कि Nexon EV का अनावरण 19 दिसंबर, 2019 को किया गया था.

इस कार की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये है जबकि टॉप वेरियंट में कीमत 15.99 लाख रुपये है. यहां बता दें कि Tata Nexon EV तीन वेरियंट ( XM, XZ+ और XZ+ LUX) में उपलब्ध होगी. यह कंपनी की पहली कार होगी जिसमें टाटा की जिपट्रॉन (Ziptron) टेक्नॉलाजी मिलेगी.

 

21 हजार बुकिंग अमाउंट

वहीं इस कार की बुकिंग अमाउंट 21 हजार रुपये रखा गया है. अगर आप इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं वो कंपनी की वेबसाइट पर जाकर मात्र 21 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं. अगर फीचर्स की बात करें तो 2 मोड ड्राइव और स्पोर्ट्स मिलेंगे. इसके अलावा Tata Nexon EV में 30.2kWh की लीथियम बैटरी मिलेगी.  इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 95kW यानी 129 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देगी.यह कार 9.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं इस कार को 10 लाख किमी तक टेस्ट किया गया है. टाटा मोटर्स का दावा है कि नेक्सॉन इलेक्ट्रिक एक बार फुल चार्ज होने पर 312 किलोमीटर तक चलेगी.

ये हैं खास बातें…

  • कुल लंबाई – 3994 mm
  • कुल चौड़ाई- 1811 mm
  • कुल उंचाई – 1607 mm
  • व्‍हीलबेस-2498 mm
  • सीटिंग कैपिसिटी-5
  • फास्‍ट चार्जिंग टाइम- 60 मिनट
  • रेग्‍युलर चार्जिंग टाइम- 8 घंटे
  • ब्रेक्‍स फ्रंट- डिस्‍क, ब्रेक्‍स रियर-ड्रम
  • व्‍हील- 16 इंच

 

 

टाटा मोटर्स की मोस्‍ट अवेटेड इलेक्‍ट्रिक कार Nexon EV लॉन्च- जाने कीमत? Read More