शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 13 और निफ्टी 3 अंक फिसला

23_09_2016-sharemarketjagranनई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में आज सुस्त शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 13.96 अंकों की गिरावट के साथ 28,759.17 के स्तर पर और निफ्टी 3 अंकों की कमजोरी के साथ 8863.55 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

इंडेक्स की बात करें तो बैंक, ऑटो और पीएसयू बैंक सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप के इंडेक्स में भी बढ़त देखने को मिल रही है।

दिग्गज शेयरों की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयरों में से 22 हरे निशान में और 29 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी इंफ्राटेल (1.53), बीपीसीएल (1.20). टीसीएस (0.89), एलटी (0.80) और एचसीएलटेक (0.78) के शेयर में देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट एक्सिस बैंक (2.82), लूपिन (1.03), टाटामोटर्स (0.92), एसीसी (0.88) और अंबूजासेम (0.83) के शेयरों में है।

रुपए में दिखी कमजोरी

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 66.73 पर खुला है। जबकि, गुरुवार के सत्र में एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 54 पैसे की मजबूती के साथ 66.66 के स्तर पर बंद हुआ था। –

SOURCE: JAGRAN
शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 13 और निफ्टी 3 अंक फिसला Read More

100 सबसे अमीर लोगों में मुकेश अंबानी की बादशाहत कायम, जानें और कौन हैं लिस्ट में शामिल

forbes-graphicsदेश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट फोर्ब्स ने जारी की है और इन 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में ज्यादातर बिजनेसमैन और बिजनेस घरानों के मालिकों के नाम हैं. इन 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में योग गुरू रामदेव के सहयोगी और उनके आयुर्वेदिक एवं खाद्य उत्पादों का कारोबार देखने वाले आचार्य बालकृष्ण का नाम भी शामिल है. फोर्ब्स के मुताबिक भारत के 100 सबसे धनी लोगों की कुल संपत्ति 10 फीसदी बढ़कर 381 अरब डॉलर हो गई है जो कि 2015 में 345 अरब डॉलर थी. ऐसा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 21 फीसदी उछाल आने की वजह से हुआ है. यह अमेरिकी पत्रिका दुनिया के धनी लोगों की सूचियां भी प्रकाशित करती है तो आगे की स्लाइड्स में जानिए देश के सबसे अमीर लोगों में पहले नंबर पर कौन है और दूसरे अमीर लोग कौनसे हैं…

तो पहले नंबर पर आए हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी. मुकेश अंबानी को लगातार नौंवे साल भारत की सबसे धनी हस्ती आंका गया है और उसकी कुल संपत्ति बढ़कर 22.7 अरब डॉलर हो गई है. मुकेश अंबानी की संपत्ति बीते एक साल में 18.9 अरब डॉलर से बढ़कर 22.7 अरब डॉलर या 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गई और उल्लेखनीय है कि धनी हस्तियों की वैश्विक सूची में मुकेश अंबानी 36वें स्थान पर हैं. हाल ही में रिलायंस जियो के लॉन्च के मौके पर मुकेश अंबानी ने जियो की धमाकेदार एंट्री का ऐलान कर बाकी टेलीकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी.

सन फार्मा के दिलीप सांघवी 16.9 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं. फोर्ब्स के अनुसार सांघवी ने सूची में दूसरा स्थान बनाए रखा है. सन फार्मा भारत में मेडिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक है और इसके मालिक दिलीप सांघवी देश के दूसरे सबसे ज्यादा अमीर इंसान बने हैं.

धनी व्यक्तियों पर फोर्ब्स पत्रिका की नई वार्षिक सूची में हिंदूजा परिवार 15.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के धनी लोगों में तीसरे स्थान पर आ गया है. हिंदुजा समूह के हिंदूजा परिवार के हिंदुजा बंधुओं श्रीचंद, गोपीचंद, प्रकाश और अशोक हिंदूजा की संपत्ति बढ़कर 15.2 अरब डॉलर हो गई. उन्होंने अजीम प्रेमजी को पछाड़कर सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है.

भारत की 100 सबसे धनी हस्तियों की सूची में विप्रो के अजीम प्रेमजी एक पायदान खिसककर चौथे स्थान पर आ गए हैं. उनकी संपत्ति 15.2 अरब डॉलर आंकी गई है. फोर्ब्स मैगजीन की भारत के टॉप 100 रईसों की ताजा लिस्ट में हिंदुजा परिवार 15.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है.

इस सूची में एक आश्चर्यजनक नाम पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण का है. बाबा रामदेव के निकट सहयोगी बालकृष्ण को 2.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 48वें स्थान पर रखा गया है. उनके पास पतंजलि आयुर्वेद में 97 फीसदी हिस्सेदारी है और उससे उनकी हैसियत 2.5 अरब डॉलर की हो गयी है. फोर्ब्स की इस 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में बालकृष्ण का 48वां स्थान है. पतंजलि आयुर्वेद कंपनी को बाबा रामदेव और बालकृष्ण दोनों ने मिलकर 2006 में शुरू किया था. करीब 7.8 करोड़ डॉलर की कमाई करने वाली पतंजलि हर्बल टूथपेस्ट और कॉस्मेटिक्स से लेकर नूडल्स और जैम सब कुछ बेचती है. रामदेव कंपनी में किसी तरह के शेयर नहीं रखते हैं और वह कंपनी के वस्तुत: ब्रांड एंबेसडर हैं जबकि बालकृष्ण उसका ऑपरेशनल कारोबार संभालते हैं. इसके अलावा बालकृष्ण 5,000 पतंजलि स्वास्थ्य केंद्रों, पतंजलि विश्वविद्यालय एवं योग-आयुर्वेद शोध संस्थान को भी देखते हैं. फोर्ब्स पत्रिका का कहना है कि पतंजलि का मुनाफा विभिन्न न्यासों (ट्रस्ट) को दान कर दिया जाता है.

इस सूची में चौंकाने वाली एक और बात सामने आई है कि ऑनलाइन खुदरा प्लेटफार्म चलाने वाले कारोबारी और फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन और बिन्नी बंसल का इस सूची से बाहर हो जाना है. सचिन बंसल और बिन्नी बंसल पिछले साल इस सूची में वह 86वें स्थान पर थे. उस समय उनकी हैसियत 1.3 अरब डॉलर के बराबर थी. बाहर होने वालों में एक और बड़ा नाम टैक्सटाइल कारोबारी बालकृष्ण गोयनका का है. इस साल इस सूची में 1.25 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति वालों को ही स्थान मिला है जबकि 2015 में यह न्यूनतम सीमा 1.1 अरब डॉलर थी.

इस सूची में शामिल नए लोगों में भविन, दिव्यांक और तुराखिया सबसे कम उम्र के लोग हैं जिन्होंने अपनी विज्ञापन तकनीक कंपनी मीडिया डॉट नेट को अगस्त में 90 करोड़ डॉलर में बेचा था. दिव्यांक और भाविन मुंबई के जुहू और अंधेरी इलाके में पले-बढ़े हैं. इन दोनों भाइयों ने टेक स्टार्टअप के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया. उन्होंने अपना एडवर्टाइजिंग टेक्नोलॉजी स्टार्टअप मीडिया डॉट नेट एक चीनी कंपनी को 90 करोड़ डॉलर में बेचकर इतिहास रच दिया. इस सूची में शामिल लोगों की संपत्ति की गिनती 9 सितंबर को उनके शेयर बाजार मूल्य के आधार पर की गई है

देश के सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर काबिज मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी इस सूची में शामिल हैं, हालांकि उनका स्थान काफी पीछे है. अनिल अंबानी को इस सूची में 32वें स्थान पर रखा गया है और उनकी संपत्ति 3.4 अरब डॉलर आंकी गई है. मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी पिछले साल के 29वें स्थान की जगह अब 32वें स्थान पर आ गए हैं.

इस वर्ष फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में चार महिलाओं ने अपना स्थान बनाया है जिनमें ओ. पी. जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल शामिल हैं. इस सूची में शामिल अन्य महिलाओं में बायोकॉन लिमिटेड की प्रमुख किरन मजूमदार शॉ, हैवेल्स के संस्थापक की पत्नी विनोद गुप्ता और यूएसवी फार्मा की चेयरपर्सन लीना तिवारी हैं इन चारों महिलाओं की संपत्ति की संयुक्त नेटवर्थ 11.28 अरब डॉलर है, जबकि इस सूची में शामिल सभी 100 भारतीयों की कुल नेटवर्थ 381 अरब डॉलर है.

सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं और पूरी सूची में उनका स्थान 19वां है. उनकी संपत्ति की नेटवर्थ 5.2 अरब डॉलर है. विनोद गुप्ता ढाई अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरी सबसे अमीर महिला और 46वीं अमीर भारतीय हैं. किरन मजूमदार शॉ की संपत्ति 1.8 अरब डॉलर और सूची में 65वां स्थान है जबकि लीना तिवारी 1.62 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 79वें स्थान पर हैं.

बालकृष्ण इस सूची में नए शामिल छह लोगों में से एक हैं, जबकि मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल इस सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं. इसके अलावा करीब 13 लोग इस साल इस सूची में अपना स्थान बनाए रखने में कामयाब नहीं हो पाए हैं. भारत के 100 सबसे बड़े रईसों ने पिछले साल स्टॉक मार्केट से अच्छा लाभ कमाया है जिसके आधार पर देश की धनी लोगों की कुल संपत्ति में इजाफा हुआ है. भारत के 100 अमीरों की लिस्ट में इस बार कई चौंकाने वाले फेरबदल भी हुए हैं.

 

 

source: ABP

100 सबसे अमीर लोगों में मुकेश अंबानी की बादशाहत कायम, जानें और कौन हैं लिस्ट में शामिल Read More

करण की सलाह पर सोनाक्षी ने नहीं देखी पुरानी ‘इत्तेफाक’

sonakshi1-580x395मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा 60 के दशक की मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘इत्तेफाक’ के रीमेक में काम करेंगी लेकिन उन्होंने फिल्म निर्माता करण जौहर की सलाह पर मूल फिल्म नहीं देखी.

29 वर्षीय सोनाक्षी अगले साल जनवरी में शूटिंग शुरू करेंगी और 1969 की इस फिल्म के रीमेक में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई दे सकते हैं, हालांकि अभिनेता का नाम अभी तय नहीं हुआ है. पुरानी ‘इत्तेफाक’ में दिवंगत राजेश खन्ना और नंदा शीर्ष भूमिकाओं में थे.

सोनाक्षी ने पीटीआई से कहा, ‘‘पहली फिल्म में और रीमेक में तुलना की जाएगी. हमारी पीढ़ी के लोगों ने मूल फिल्म नहीं देखी है, इसलिए उनके लिए यह नयी फिल्म होगी. आज की पीढ़ी को ध्यान में रखकर पटकथा में कई बदलाव किये जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहली फिल्म नहीं देखी है. इसलिए मेरे लिए यह नया अनुभव है. करण जौहर ने मुझसे पुरानी फिल्म नहीं देखने को कहा था.’’

रीमेक फिल्म रेड चिलीज, धर्मा प्रोडक्शन्स और बीआर फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है.

हाल ही में आई फिल्म ‘अकीरा’ में काम कर चुकीं सोनाक्षी ने कहा कि यह हिंदी फिल्म उद्योग में काम करने का सबसे अच्छा वक्त है. इस समय अभिनेत्रियों को न केवल महत्वपूर्ण किरदार मिल रहे हैं, बल्कि पारिश्रमिक भी अच्छा मिल रहा है और पैसों को लेकर असमानता कम हो रही है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अच्छे किरदार लिखे जा रहे हैं. उनके लिए ‘अकीरा’ जैसी महिला केंद्रित फिल्में बनाई जा रहीं हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘यह कहानी हमारे अंदर के नायक की कहानी है. यह बहुत प्रेरक कहानी है. यह किसी की भी हो सकती है. एमएस धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है. इससे आपके सवालों का जवाब मिल गया होगा.’’

फिल्म में शीर्ष किरदार अदा कर रहे सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि कहानी कहने लायक है या नहीं. फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी.

 

 

 

soruce: ABP

करण की सलाह पर सोनाक्षी ने नहीं देखी पुरानी ‘इत्तेफाक’ Read More

कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज

kapil1-650_092016110141मुंबई में वर्सोवा पुलिसपुलिस ने पर्यावरण अधिनियम का कथित उल्लंघन करने के मामले में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली है.

पुलिस ने बताया कि कपिल ने वर्सोवा में अपने बंगले के पीछे मैंग्रोव के पास कथित तौर पर कचरा फेंका. साथ ही इसके नजदीक अवैध निर्माण भी कराया. क्या कपिल ने यहां कचरा फेंककर पर्यावरण अधिनियम का उल्लंघन किया है? इसका पता लगाने के लिए मुंबई उपनगरीय जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया था.

कपिल ने 2015 में खरीदा था बंगला
जांच के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हमने कपिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शिकायत करने वाले ने पुलिस को मैंग्रोव सेल रिपोर्ट भी सौंपी है. कपिल ने पिछले साल सात नवंबर को एक व्यवसायी से अंधेरी (वेस्ट) में फोर बंगलोज इलाके में बंगला नंबर 71 खरीदा था.

बीएमसी में करप्शन की शिकायत के बाद जांच में तेजी
कपिल शर्मा ने बीते दिनों बीएमसी के अफसर की ओर से घूस मांगने की शिकायत ट्विटर पर की थी. उन्होने अपने ट्वीट में पीएम मोदी को मेंशन करते हुए कहा था कि क्या यही हैं आपके अच्छे दिन. इसके बाद मुंबई में कई राजनीतिक दलों ने उनसे जवाब मांगा था. कपिल के खिलाफ जांच के कार्रवाई और जांच के बाद यह एफआईआर उस ट्वीट का ही असर माना जा रहा है.

 

 

Source:Aaj Tak

कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज Read More

बॉक्स ऑफिस: नहीं डरा पाई ‘राज रीबूट, भारी पड़ी ‘पिंक’

collage_650_091916030138शुक्रवार को रिलीज हुई दो बड़ी फिल्म ‘राज रीबूट’ और ‘पिंक’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. लेकिन महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पिंक’ के आगे इमरान हाशमी की फिल्म ‘राज रीबूट’ फीकी पड़ गई है.

‘पिंक’ ने भारत में पहले दिन 4.32 करोड़ और ‘राज रीबूट‘ ने 6.30 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन ‘राज रीबूट’ की कमाई में गिरावट आई, फिल्म ने 5.49 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ‘पिंक’ ने दूसरे दिन 7.65 करोड़ की कमाई की. ‘पिंक’ का रविवार कलेक्शन 9.54 करोड़ रुपये रहा और फिल्म ‘राज रीबूट’ का रविवार की कमाई 6.30 करोड़ रही.

दोनों फिल्मों की कुल कमाई की अगर बात करें तो इंडियन मार्केट में ‘पिंक’ की कुल कमाई 21.51 करोड़ रुपये रही. इमरान की फिल्म ‘राज रीबूट’ की कमाई की रफ्तार धीमी रही, भारतीय बाजार में फिल्म ने 18.09 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ‘ ‘पिंक’ की कमाई शुक्रवार 4.32 करोड़, शनिवार 7.7.65 करोड़, रविवार 9.54 करोड़, कुल 21.51 करोड़ रुपये |

 

source : Aaj Tak

बॉक्स ऑफिस: नहीं डरा पाई ‘राज रीबूट, भारी पड़ी ‘पिंक’ Read More

Movie Review: ‘राज रीबूट’ में ‘राज’ जैसा कुछ नहीं

raaz_sm_650_091616021438फिल्म का नाम: ‘राज रीबूट’
डायरेक्टर: विक्रम भट्ट
स्टार कास्ट: इमरान हाशमी, कृति खरबंदा, गौरव अरोड़ा
अवधि: 2 घंटा 07 मिनट
सर्टिफिकेट: A
रेटिंग: 2 स्टार

विक्रम भट्ट का नाम आते ही आपके जहन में एक सवाल तुरंत दिमाग में चलने लगता है कि‍ आखिरकार अब किस तरह से वो डराने वाले हैं, और इस बार विक्रम भट्ट अपनी सफल फिल्म ‘राज’ की चौथी किश्त लेकर आए हैं, वैसे तो पिछले सालों में विशेष फिल्म्स की तरफ से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करतब नहीं दिखा पाई है, क्या ‘राज रीबूट’  कामयाब फिल्म साबित हो पाएगी? आइए फिल्म की समीक्षा कerरते हैं|

कहानी
यह कहानी शादीशुदा कपल शायना खन्ना (कृति खरबंदा) और रेहान खन्ना (गौरव अरोड़ा) की है, जिन्होंने रोमानिया में ही एक दूसरे से प्यार किया और शादी की, फिर मुम्बई चले गए, लेकिन कुछ सालों के बाद शायना की जिद पर रेहान फिर से रोमानिया आकर नौकरी करता है, इसी बीच कुछ ऐसे राज खुलते हैं, जिन्हें रेहान और शायना एक दूसरे से छुपाते रहते हैं. रोमानिया आकर जिस घर में शायना और रेहान रहते हैं उस में बार-बार शायना को किसी की आहट सुनाई और दिखाई देती है. और जब भी वो ये बात रेहान से शेयर करती है, रेहान उसकी बात को अनसुना ही करता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आदित्य श्रीवास्तव (इमरान हाशमी ) की एंट्री होती है. कई सारे राज खुलने लगते हैं और आखिरकार फिल्म को अंजाम मिलता है|

स्क्रिप्ट
फिल्म की स्क्रिप्ट भी खुद विक्रम भट्ट ने लिखी है और फिल्मांकन के दौरान उनके अंदाज को आप भली भांति स्क्रीन पर देख भी सकते हैं. गिरीश धमीजा के लिखे हुए कुछ संवाद अच्छे भी लगते हैं. लोकेशंस कमाल की हैं, लेकिन फर्स्ट हाफ काफी धीमा है, और वहीं सेकंड हाफ में भी काफी लंबे सीन हैं जो एक हॉरर फिल्म को बोर फिल्म बनाने लगता है. मनोज सोनी की सिनेमैटोग्राफी लाजवाब है. पिछली 2-3 फिल्मों की ही तरह इस बार भी विक्रम भट्ट, कहानी से एक बार फिर मात खा गए. एक दो सीन ऐसे हैं जहां डर भी लगता है लेकिन पूर्ण रूप से यह फिल्म डरावनी कम और इमोशनल ज्यादा नजर आती है|

अभिनय
फिल्म में कृति खरबंदा का अभिनय काफी अच्छा है वहीं इमरान हाशमी अपने अहम किरदार को बखूबी निभाते नजर आते हैं.गौरव अरोड़ा की ये दूसरी फिल्म है लेकिन पिछली फिल्म के बाद उनके भीतर के अच्छे बदलाव पर्दे पर जरूर नजर आते हैं. बाकी सह-कलाकारों का काम भी सहज है|

कमजोर कड़ी
फिल्म की कमजोर कड़ी इसकी कहानी है. फर्स्ट हाफ खींचा हुआ है और इंटरवल के बाद का हिस्सा काफी हिला डुला है|

संगीत
फिल्म का संगीत रिलीज से पहले ही हिट है, फिल्म के गानों को जीत गांगुली ने बखूबी सजाया है और अरिजीत सिंह की आवाज में सुनने में ये गाने और भी मजेदार लगते हैं|

क्यों देखें
अगर विक्रम भट्ट की फिल्मों को पसंद करते हैं, तो ही थिएटर तक जाएं|

 

 

Source: Aaj Tak

Movie Review: ‘राज रीबूट’ में ‘राज’ जैसा कुछ नहीं Read More

अपराधी नहीं, अच्छे इंसान हैं कपिल शर्मा : विवेक ओबरॉय

vivek-oberoiनई दिल्ली| अभिनेता विवेक ओबरॉय का कहना है कि उन्हें हास्य कलाकार कपिल शर्मा में कुछ भी गलत नहीं लगा और न ही बीएमसी में भ्रष्टाचार पर किए गए उनके ट्वीट ने किसी प्रकार का विवाद खड़ा किया है। विवेक का कहना है कि उन्हें कपिल कोई अपराधी नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान लगते हैं।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कपिल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीस तक पहुंचने के लिए विवेक की मदद ली।

कपिल ने हाल ही में नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत ट्वीट के जरिए की थी।

‘द कपिल शर्मा शो’ के मेजबान कपिल ने अपने ट्वीट में कहा था कि वह पिछले पांच साल से प्रतिवर्ष 15 करोड़ रुपये कर अदा कर रहे हैं और अब भी उन्हें अपने कार्यालय के काम को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम के एक अधिकारी को 5,00,000 रुपये की रिश्वत देने को कहा गया था।

विवेक ने कपिल की मदद के लिए अपने राजनीतिक संपर्को का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “मैं अपने निजी अनुभवों के कारण उनकी परेशानी जानता हूं और इसलिए मैंने उनकी मदद करने के बारे में सोचा और करूंगा।”

अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कपिल का मानवीय रूप देखा है। उन्होंने कहा, “मैंने कैंसर से जूझ रहे बच्चों की वित्तीय सहायता के लिए काम किया है और काफी साल से इस ओर काम कर रहा हूं।”

विवेक ने कहा कि कपिल ने स्वयं आकर उनसे कहा कि वह इसका हिस्सा बनना चाहते हैं।

अपराधी नहीं, अच्छे इंसान हैं कपिल शर्मा : विवेक ओबरॉय Read More

‘एे दिल है मुश्किल’ के नए गाने ‘बुल्लेया’ के बारे में जानें ये पांच खास बातें

bulleya_sm_650_091616124111करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का नया गाना ‘बुल्लेया’ आज आपका दिन बना देगा. फिल्म का यह दूसरा गाना है जिसे रिलीज किया गया है|

1. शानदार बोल और दिल को छू लेने म्यूजिक से सजे इस गाने को सुनने के बाद यकीनन आपके रोमांटिक बड्स एक्टिव हो जाएंगे और आप रोमांस की दूनिया के इस नए सफर को एंजॉय करेंगे|

2. सूफी अल्फाजों के साथ पिरोए गए इस गाने के वीडियो में शामिल किए गए शॉट्स में ऐश्वर्या और रणबीर का रोमांटिक अंदाज देखना वाकई मजेदार है. दोनों की रोमांटिक कैमिस्ट्री का जवाब नहीं. अरसे बाद ऐश्वर्या किसी रोमांटिक रोल में इतनी सहज दिख रही हैं|

3. गाने में अनुष्का शर्मा के साथ भी रणबीर के लव ट्रायएंगल को दिखाया गया है इसलिए गाने में दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है|

4. गाने के बोल चाहे सूफी हैं लेकिन हाई बीट्स म्यूजिक कंपोजि‍शन के साथ यह गाना मौजूदा म्यूजिक ट्रेंड के हिसाब से बिलकुल फिट है|

5. गाने में रणबीर कपूर का अंदाज उनकी फिल्म ‘रॉकस्टार’ में उनके किरदार की याद भी दिलाता है. और रणबीर का यह नया रोमियो रूप भी दर्शकों को पसंद आएगा. कुल मिलाकर बुल्लेया गाना शानदार है और सॉन्ग लवर्स की हिट लिस्ट में यह टॉप पर जरूर जगह बना सकता है.

‘बुल्लेया’ को लिखा है अमिताभ भट्टाचार्य ने और इसे गाया है अमित मिश्रा और शिल्पा राओ ने|

 

 

Source: AAj Tak

‘एे दिल है मुश्किल’ के नए गाने ‘बुल्लेया’ के बारे में जानें ये पांच खास बातें Read More

कौन सा वादा पूरा नहीं कर पाए अमिताभ, 32 साल बाद भी क्यों है मलाल!

LONDON, ENGLAND - JUNE 16: Amitabh Bachchan arrives at the World Premiere of Raavan at the BFI Southbank on June 16, 2010 in London, England. (Photo by Gareth Cattermole/Getty Images)

नई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन का राजनीति के साथ भले ही कम समय वास्ता रहा हो, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद के लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाने का मलाल है, जिसके कारण वह अब भी उस दौर से उबर नहीं पाए हैं।

अमिताभ ने अपने पुराने पारिवारिक दोस्त राजीव गांधी के समर्थन में राजनीति में प्रवेश करने के लिए 1984 में अभिनय से कुछ समय के लिए दूरी बनाई थी। उन्होंने इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ा था और बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

हालांकि उनका राजनीतिक करियर थोड़े समय के लिए ही रहा क्योंकि उन्होंने तीन साल बाद ही इस्तीफा दे दिय था। उन्होंने कहा, कि मैं इसके बारे में अक्सर सोचता हूं क्योंकि ऐसे कई वादे होते हैं जो एक व्यक्ति लोगों से वोट मांगते समय चुनाव प्रचार के दौरान करता है। उन वादों को पूरा नहीं कर पाने की मेरी असमर्थता से मुझे दुख होता है।

अमिताभ ने कहा कि अगर कोई ऐसी चीज है जिसका मुझे पछतावा है तो यह वही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इलाहाबाद शहर और इसके लोगों से कई वादे किये थे लेकिन मैं उन्हें पूरा नहीं कर पाया।’’ बच्चन ने एक कार्यक्रम ‘‘ऑफ द कफ’’ में शेखर गुप्ता और बरखा दत्त के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मैंने वह सब करने की कोशिश की जो मैं समाज के लिए कर सकता था लेकिन इस बात को लेकर इलाहाबाद के लोगों मे मेरे प्रति हमेशा नाराजगी रहेगी।

बच्चन ने कहा कि राजनीति में शामिल होने का उनका निर्णय भावनात्मक था लेकिन जब वह इसमें शामिल हुये तब उन्हें यह अहसास हुआ कि इसमें भावनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा फैसला भावनात्मक था। मैं एक दोस्त की मदद करना चाहता था लेकिन जब मैंने राजनीति में प्रवेश किया, तब मुझे अहसास हुआ कि उसका भावनाओं के लिए कोई लेना देना नहीं है। मुझे अहसास हुआ कि मैं इसे करने में असमर्थ हूं और फिर मैंने इसे छोड़ दिया।’

यह पूछने पर कि क्या राजनीति छोड़ने के उनके निर्णय का असर गांधी परिवार के साथ उनकी मित्रता पर पड़ा, बच्चन ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसका कोई असर पड़ा। मित्रता समाप्त नहीं हुई है।’ अभिनेता से जब पूछा गया कि वह उस दोस्ती के बारे में बात क्यों नहीं करते हैं, उन्होंने कहा, ‘आप एक दोस्ती के बारे में कैसे बात करते हैं? हम दोस्त हैं।’ भारतीय अभिनेता अपने राजनीतिक विचार साझा करने से हिचकिचाते हैं जबकि अमेरिका में ऐसा नहीं हैं और वहां हॉलीवुड के बड़े स्टार चुनाव के दौरान अपने राजनीतिक विचार रखते हैं।

जब बच्चन से यह पूछा गया कि क्या विवाद का डर भारतीय अभिनेताओं को देश के राजनीतिक परिदृश्य को लेकर अपने विचार साझा करने से रोकता है, तो उन्होंने कहा, ‘आप एक कलाकार हैं और लोग आपसे प्यार करते हैं तो आपके मन में भी इसकी प्रतिक्रिया के रूप में यह प्यार लौटाने की इच्छा होती है और अगर एक राजनेता आपको पसंद करता है तब भी आप यही करते हैं।’ उन्होंने कहा कि यदि इस प्रतिक्रिया के रूप में वह कुछ कर रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं हुआ, वह उनकी राजनीति भी पसंद करने जा रहा हैं।

बच्चन ने कहा, ‘जब आप ऐसा नहीं करते तो हमें इसके परिणाम को लेकर डर होता है। राजनेता बहुत शक्तिशाली लोग होते हैं। मैं नहीं जानता कि क्या वह नुकसान पहुंचा सकते हैं या किस हद तक नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन कानून की व्यवस्था है।’ उन्होंने कहा कि लेकिन अदालतों में जाना और राजनीति से लड़ाई लड़ना उनका काम नहीं है। उनका काम कैमरे के सामने अच्छा काम करना है और वह अपना ध्यान भटकाना नहीं चाहते।

बच्चन ने कहा कि अमेरिका में दर्शक भारत के दर्शकों के मुकाबले ‘अधिक परिपक्व’ हैं और यह एक कारण हो सकता है कि उनके सितारे अपने राजनीतिक विचारों को लेकर साहसी हैं। उन्होंने कहा, ‘हॉलीवुड के पास अधिक परिपक्व दर्शक हैं। यहां ऐसे दर्शकों की संख्या सीमित हैं। जब मैं असम में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था तब मेरा हेलिकॉप्टर विपक्ष के एक स्थान पर उतरा।’ उन्होंने कहा, ‘जल्द ही, पुलिस ने हमसे जाने के लिए कह दिया। वहां भीड़ में युवा थे और उनमें से एक दौड़कर हेलिकॉप्टर के पास आया और उसने खिड़की का शीशा तोड़कर मेरे हाथ में एक कागज रख दिया।’

अमिताभ ने कहा, ‘उसने कागज में लिखा था कि वह मेरा बहुत बड़ा प्रशंसक है लेकिन मैं उसका ध्यान भटका रहा हूं इसलिए मुझे वहां से चले जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘यह ऐसी चीज है जिसका कलाकारों को सामना करना पड़ता है। हम लोगों का प्यार पाने के लिए पूरा जीवन लगा देते हैं और फिर हम अचानक उनसे कहते हैं कि आप मुझसे प्यार करते हैं इसलिए मेरी राजनीति से भी प्यार करें और मुझे नहीं लगता कि यह सही है।’

बच्चन ने कहा, ‘जब आप ऐसा नहीं करते तो हमें इसके परिणाम को लेकर डर होता है। राजनेता बहुत शक्तिशाली लोग होते हैं। मैं नहीं जानता कि क्या वह नुकसान पहुंचा सकते हैं या किस हद तक नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन कानून की व्यवस्था है।’ उन्होंने कहा कि लेकिन अदालतों में जाना और राजनीति से लड़ाई लड़ना उनका काम नहीं है। उनका काम कैमरे के सामने अच्छा काम करना है और वह अपना ध्यान भटकाना नहीं चाहते।

बच्चन ने कहा कि अमेरिका में दर्शक भारत के दर्शकों के मुकाबले ‘अधिक परिपक्व’ हैं और यह एक कारण हो सकता है कि उनके सितारे अपने राजनीतिक विचारों को लेकर साहसी हैं। उन्होंने कहा, ‘हॉलीवुड के पास अधिक परिपक्व दर्शक हैं। यहां ऐसे दर्शकों की संख्या सीमित हैं। जब मैं असम में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था तब मेरा हेलिकॉप्टर विपक्ष के एक स्थान पर उतरा।’ उन्होंने कहा, ‘जल्द ही, पुलिस ने हमसे जाने के लिए कह दिया। वहां भीड़ में युवा थे और उनमें से एक दौड़कर हेलिकॉप्टर के पास आया और उसने खिड़की का शीशा तोड़कर मेरे हाथ में एक कागज रख दिया।’

अमिताभ ने कहा, ‘उसने कागज में लिखा था कि वह मेरा बहुत बड़ा प्रशंसक है लेकिन मैं उसका ध्यान भटका रहा हूं इसलिए मुझे वहां से चले जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘यह ऐसी चीज है जिसका कलाकारों को सामना करना पड़ता है। हम लोगों का प्यार पाने के लिए पूरा जीवन लगा देते हैं और फिर हम अचानक उनसे कहते हैं कि आप मुझसे प्यार करते हैं इसलिए मेरी राजनीति से भी प्यार करें और मुझे नहीं लगता कि यह सही है।’

 

 

Source: IBN-Khabar

कौन सा वादा पूरा नहीं कर पाए अमिताभ, 32 साल बाद भी क्यों है मलाल! Read More

साल 2018 के क्रिसमस पर होगा शाहरुख की फिल्म और ऋतिक की ‘कृष 4’ में मुकाबला

hrithik-roshan_640x480_71473922428मुंबई: बॉलीवुड में जहां बॉक्स-ऑफिस पर ‘रईस’ और ‘काबिल’ के आगामी मुकाबले की चर्चा गर्म है, वहीं शाहरुख खान और ऋतिक रोशन पहले से ही बॉक्स-ऑफिस पर एक और लड़ाई के लिए तैयार हो रहे हैं. शाहरुख की एक नई फिल्म और रितिक की ‘कृष 4’ वर्ष 2018 में क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी|

फिल्मकार राकेश रोशन अपनी सुपरहीरो सीरीज की चौथी कड़ी बनाने के लिए तैयार हैं. शाहरुख की फिल्म का नाम अभी बताया नहीं गया है. इसके निर्देशक आनंद एल राय हैं. एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि रोशन के मन में पहले से फिल्म बनाने का विचार था. वह इस पर काम करेंगे. फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और यह वर्ष 2018 में क्रिसमस पर प्रदर्शित होगी|

हालांकि शाहरुख की निर्माण कंपनी रेड चिलीज ने पहले ट्वीट किया था, ‘‘आनंद एल राय और शाहरुख के साथ हमारी फिल्म की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं. रिलीज की तिथि 21 दिसंबर 2018. नाम जल्दी ही बताया जाएगा.’’ राकेश रोशन को ‘कृष 4’ का ख्याल उस समय आया जब उनकी पत्नी ने उन्हें भगवान गणेश की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें भगवान गणेश के चेहरे पर कृष का चेहरा लगा था|

 राकेश रोशन ने कहा, ‘‘जब मेरी पत्नी ने बप्पा (भगवान गणेश) की कृष के रूप में तस्वीर दिखाई तो इससे मेरा यह विश्वास पक्का हो गया कि हमारा असली सुपरहीरो कृष ही है. इससे चौथी कड़ी बनाने के प्रति मेरा विश्वास बढ़ा और मुझे प्रेरणा मिली.’’ उन्होंने कहा, ‘‘गणेश को शुभ शुरुआतों का भगवान भी कहा जाता है. मुझे लगता है कि यह घटना उनका यह कहने का तरीका था कि ‘कृष 4’ के लिए हमारे पास उनका आशीर्वाद है.’’

बुधवार को ऋतिक ने ट्विटर पर घोषणा की, ‘‘कृष 4 के लिए गणपति का आशीर्वाद. उम्मीद है कि सभी लोग त्योहार का आनंद उठा रहे हैं. आप सभी को प्यार.’’ ऋतिक की ‘काबिल’ और शाहरुख की ‘रईस’ अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर आ रही हैं|

 

 

Source: NDTV इंडिया

साल 2018 के क्रिसमस पर होगा शाहरुख की फिल्म और ऋतिक की ‘कृष 4’ में मुकाबला Read More