काफी शानदार है रितिक रोशन की ‘काबिल’ का ट्रेलर, देखिए

msid-55063446width-400resizemode-4nbt-imageऐक्टर रितिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ एक ऐसी फिल्म है, जिसका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। और हो भी क्यों नहीं? यह फिल्म रितिक को उनके ऐक्शन अवतार में वापस जो ला रही है। ‘काबिल’ का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और यह बिल्कुल उम्मीद पर खरा है। ट्रेलर देख आप यह मान सकते हैं कि फिल्म एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है, जिसमें थ्रिल है, ऐक्शन है और रोमांस भी है।

इस फिल्म में रितिक एक अंधे व्यक्ति रोहन भटनागर के किरदार में नज़र आ रहे हैं, जो लाइफ के प्रति एक पॉज़िटिव सोच रखने वाला इंसान है। रितिक की मुलाकात यामी गौतम से होती है, जिनका जिंदगी के प्रति ठीक वैसी हो सोच है, जैसा रितिक सोचते हैं। यामी भी इस फिल्म में एक अंधी लड़की के किरदार में हैं, लेकिन जब दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं तो उनकी जिंदगी और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। लेकिन, ज्यादा वक्त नहीं गुजरता है कि उनकी जिंदगी तब अचानक एक दिन तहस-नहस हो जाती है, जब यामी के किरदार को किडनैप कर लिया जाता है। पुलिस कुछ नहीं कर पाती, जिसके बाद रोहन खुद ही इससे लड़ने का फैसला लेता है। रोहन सिस्टम के बारे में कहता है कि अंधों की दुनिया से ज्यादा अंधेरी आपकी दुनिया है।

कुल मिलाकर, ट्रेलर काफी शानदार है और फिल्म में रितिक के साथ यामी की काफी प्यारी केमिस्ट्री नज़र आ रही है। संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2017 को शाहरुख की ‘रईस’ के साथ ही रिलीज़ हो रही है|

 

 

Source: नवभारत टाइम्स

काफी शानदार है रितिक रोशन की ‘काबिल’ का ट्रेलर, देखिए Read More

हैप्‍पी बर्थडे ‘मस्‍त मस्‍त’ गर्ल रवीना टंडन, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें…

2016_10largeimg26_oct_2016_101414360‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री रवीना टंडन का आज 39वां जन्मदिन है. अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली रवीना का जन्‍म 26 अक्टूबर 1974 को हुआ था. रवीना अपने लव-अफेयर की चर्चा भी जोरों पर रही थी. करियर की शुरूआत में रवीना टंडन, अजय देवगन के प्यार में पागल थीं लेकिन करिश्मा कपूर के कारण रवीना और अजय देवगन का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया हालांकि रवीना-अजय ने ‘दिलवाले’ जैसी सिल्वर जुबली फिल्म दी थी|
इसके बाद रवीना की जिंदगी में अक्षय कुमार की इंट्री हुई. अक्षय के साथ रवीना ने पर्दे पर जमकर रोमांस किया. वहीं दोनों के अफेयर की चर्चा रीयल लाईफ में भी होने लगी. कहा तो यह भी जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले थे लेकिन बाद में किसी तीसरे के कारण यह रिश्ता टूट गया. वो तीसरा इंसान शिल्पा शेट्टी थीं. वैसे रवीना ने कभी अजय देवगन और अक्षय कुमार को लेकर पब्लिक प्लेटफार्म पर कोई खुलासा नहीं किया|
बॉलीवुड में तो रवीना को देर से सफलता मिली लेकिन कोई अवार्ड नहीं मिला लेकिन अचानक से कल्पना लाजिमी की ऑफ बीट फिल्म ‘दमन’ के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड जीतकर उन्होंने सबको चौंका दिया. हालांकि लोगों को उनका अवार्ड पाना पच नहीं रहा था. कई लोगों ने रवीना ने आरोप भी लगाया था कि उन्होंने ज्‍यूरी को पैसे दिये थे. लेकिन रवीना ने सारी बातों खंडन करके सबको चुप करा दिया|
रवीना ने 22 फरवरी 2004 को फिल्ममेकर अनिल थंडानी से शादी कर ली थी. रवीना की पहली लेकिन अनिल की यह दूसरी शादी थी. दोनों के दो बच्‍चे हैं बेटी राशा और बेटा रणबीर. इसके अलावा शादी से पहले ही उन्‍होंने दो बेटियों को गोद भी लिया था. इस तरह रवीना इस समय चार बच्चों का मां है|
रवीना ने ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘पत्‍थर के फूल’, ‘सत्‍ता’, ‘लाडला’, ‘जिद्दी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘दूल्हे राजा’, ‘परदेसी बाबू’ जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय करके वाहवाही बटोरी. रवीना की जोड़ी अजय देवगन, अक्षय कुमार, सनी देओल और गोविंदा के साथ पर्दे पर खूब सराही गई.  फिलहाल रवीना के आगामी किसी नये प्रोजेक्‍ट से जुड़ने की कोई जानकारी नहीं हैं|

 

 

 

 

Source: प्रभात खबर

हैप्‍पी बर्थडे ‘मस्‍त मस्‍त’ गर्ल रवीना टंडन, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें… Read More

40 करोड़ के 5 साल पुराने रिश्वत मामले में पूर्व सीएम येदियुरप्पा, उनके दो बेटे समेत 13 बरी

ys_1477462872बेंगलुरु.सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को बीजेपी नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को 40 करोड़ की घूस लेने के केस में बरी कर दिया है। कोर्ट ने उनके दो बेटे, दामाद समेत 12 लोगों को भी बरी किया है। बता दें कि इस मामले में येदियुरप्पा को तीन हफ्ते तक जेल भी रहना पड़ा था और अपनी सीएम की कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी। फैसले के बाद येदियुरप्पा ने कहा- मुझे भगवान पर भरोसा था…
– फैसले के बाद येदियुरप्पा ने कहा- “मुझे भगवन पर भरोसा था। इसका मुझे इनाम भी मिला।”
– उन्होंने ट्वीट कर कहा – “सत्यमेव जयते। मेरे मुश्किल वक्त में साथ खड़ा होने के लिए सभी शुभचिंतकों, दोस्तों और परिवार वालों को मैं थैंक्स कहता हूं।”
क्या मामला था?
– येदियुरप्पा और उनके परिवार पर आरोप था कि इन लोगों ने स्टील कंपनी जेएसडब्ल्यू का फेवर किया। इन्हें अवैध तरीके से माइनिंग लाइसेंस दिलाने में मदद की, वहीं 40 करोड़ रुपए की घूस ली। बता दें कि जब ये मामला सामने आया तब येदियुरप्पा कर्नाटक के सीएम थे।
इस मामले में कौन-कौन आरोपी थे?
– येदियुरप्पा के अलावा उनके दो बेटे, बीजेपी एमएलए बीवाई राघवेंद्र, बीवाई विजेंद्र, उनके दामाद सोहन कुमार, जेएसडब्ल्यू स्टील और उसके बेल्लारी बेस के ऑफिसियल्स को आरोपी बनाया गया था।
क्या आरोप लगे?
– सीबीआई की चार्जशीट में येदियुरप्पा समेत 13 लोगों को इस केस में आरोपी बनाया गया था। यह चार्जशीट 16 अक्टूबर, 2012 को फाइल की गई थी।
– आरोप था कि अगस्त से सितंबर 2010 के बीच जेएसडब्ल्यू स्टील ने येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र, बीवाई विजेंद्र और दामाद सोहन कुमार के बैंक अकाउंट में 20 करोड़ डिपाजिट किए गए थे। बता दें कि राघवेंद्र अभी कर्नाटक असेंबली में विधायक हैं।
– इसके अलावा जेएसडब्ल्यू ने प्रेरणा एजुकेशनल और सोशल ट्रस्ट में 20 करोड़ रुपए जमा किए थे। ये ट्रस्ट येदियुरप्पा के बेटे चलाते हैं।
येदियुरप्पा से पूछे गए 473 सवाल
– कोर्ट ने बुधवार को 300 पेज का फैसला सुनाया। येदियुरप्पा के वकील सीवी नागेश ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनसे 473 सवाल पूछे थे।
– कोर्ट ने इस मामले में 216 गवाहों से पूछताछ की थी।
Source: Dainik Bhaskar
40 करोड़ के 5 साल पुराने रिश्वत मामले में पूर्व सीएम येदियुरप्पा, उनके दो बेटे समेत 13 बरी Read More

फरहान और श्रद्धा की फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

rock-on2_sm_fb_650_102516084346फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिन पहले फिल्म का पोस्टर और टीजर भी रिलीज किया गया था. अब फिल्म का ट्रेलर भी आ गया है. यह फिल्म साल 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ की सीक्वल है. फिल्म को नेश्नल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था|

ट्रेलर में फरहान और श्रद्धा कपूर की खूबसूरत आवाज के साथ इनकी जोड़ी भी कमाल की लग रही है. ट्रेलर में दोस्तों की मस्ती के साथ इमोशनल ड्रामा भी दिखाया गया है. श्रद्धा कपूर का रोल भी दमदार नजर आ रहा है. इसमें फरहान, श्रद्धा को गाने के लिए मोटिवेट करते दिख रहे हैं. 2 मिनट 20 सेकेंड का यह ट्रेलर आपको खुद से बांधे रखता है|

फरहान अख्तर ने अपनी इस फिल्म का ट्रेलर ट्व‍िटर पर शेयर किया. फरहान ने ट्वीट किया , ‘आपके साथ फिल्म का ट्रेलर शेयर करके खुश हूं, मुझे बताएं कि ट्रेलर के बारे में आप क्या सोचते हैं’|

इस फिल्म का निर्देशन शुजात सौदागार ने किया है. ‘रॉक ऑन 2’ 11 नवंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग शिलांग में हुई है|

बता दें कि ‘रॉक ऑन 2‘ में पहले पार्ट के लगभग सारे किरदार है बस श्रद्धा कपूर इसके सीक्वल में नई हैं. उनके अलावा फिल्म में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और प्राची देसाई सभी लगभग मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. नए चेहरों में ‘तितली’ फेम शशांक अरोड़ा हैं|

 

Source: आज तक

फरहान और श्रद्धा की फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज Read More

इस साल का करवाचौथ है दिव्य और चमत्कारी, 100 साल बाद महासंयोग

x18-1476775849-karva-18-1476791145-19-1476845662करवाचौथ को लोग चमत्कारी कहते हैं, इस व्रत को करने के बाद ही द्रोपदी को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मिला था

बेंगलुरू। 19 अक्टूबर को सुहागिनों का खास व्रत करवाचौथ है, जिसके लिए घरों में तैयारियां जोरों पर हो रही हैं। बाजारों में जबरदस्त रौनक हैं तो वहीं ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं और लड़कियों की लंबी लाइन देखी जा सकती है।

वैसे आपको बताएं कि इस बार का करवाचौथ काफी खास है, क्योंकि पूरे 100 साल बाद इस दिन नक्षत्रों का महासंयोग देखने को मिल रहा है इसलिए पंडितों के मुताबिक करवाचौथ 2016 काफी दिव्य और चमत्कारी है।

करवाचौथ में क्यों होती है चंद्रमा की पूजा? मालूम हो कि इस बार करवाचौथ बुधवार को है और इस दिन कार्तिक मास का रोहिणी नक्षत्र लगा है यानी कि इस दिन भगवान गणेश और भगवान कृष्ण दोनों का दिन है, जिसकी वजह से ये दिन महापावन हो गया है।

इसलिए इस दिन व्रत पड़ने से सुहागिनों के पति की आयु तो लंबी होगी ही, उन्हें सुख-समृद्दि भी मिलेगी, यही नहीं ये व्रत उन लोगों के लिए भी सुखद संयोग लेकर आया है जो संतान सुख चाहते हैं। इस व्रत को करने वाली स्त्री को अखंड सौभाग्य होने का भी गौरव मिलेगा।

करवाचौथ क्यों है चमत्कारी? वैसे इस व्रत के चमत्कारी होने के पीछे एक कहानी कही जाती है कि जब पांडव वनवास कर रहे थे तो भगवान श्री कृष्ण ने अपनी सखी द्रौपदी को इस दिव्य व्रत के बारे बताया था, जिसे करने के बाद ही द्रौपदी को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मिला था।

इस साल का करवाचौथ है दिव्य और चमत्कारी, 100 साल बाद महासंयोग Read More

आखिरकार मान गये ‘सिंघम’ अजय देवगन, भंसाली संग कर सकते हैं काम !

2016_10largeimg13_oct_2016_105137199

सिंघम अजय देवगन जल्‍द ही फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली के साथ फिर काम करते नजर आ सकते हैं. इससे पहले दोनों वर्ष 1999 में फिल्‍म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम कर चुके थे| अजय ने अपनी छोटी सी भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया था|

इस फिल्‍म के बाद दोनों ने फिर साथ काम नहीं किया. पिछले दिनों ऐसी खबरें थी कि भंसाली अपनी पिछली फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में सिंघम अजय देवगन को कास्‍ट करनेवाले थे, लेकिन बात बन नहीं पाई. लेकिन अब कहा जा रहा है कि भंसाली ने सिंघम को मना लिया है और जल्‍द ही दोनों साथ होंगे.

खबरों की मानें तो भंसाली बतौर निर्माता एक फिल्‍म शुरू करने जा रहे हैं जिसमें सिंघम अजय देवगन मुख्‍य भूमिका में होंगे. भंसाली सिर्फ इस फिल्‍म के निर्माता होंगे, निर्देशन की कमान किसी और के हाथ में होगी. फिलहाल फिल्‍म को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

भंसाली फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्‍य भूमिका में है. फिल्‍म का सेट तैयार हो चुका है और जल्‍द ही फिल्‍म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है.

 

 

 

Source: e paper

आखिरकार मान गये ‘सिंघम’ अजय देवगन, भंसाली संग कर सकते हैं काम ! Read More

निफ्टी 8635 के नीचे, सेंसेक्स 242 अंक टूटा

market-10-10-2016-1476077010_storyimageग्लोबल बाजारों में कमजोरी के चलते भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। बाजार में आज 8 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 242 अंक टूटा है। वहीं निफ्टी भी करीब 0.87 फीसदी की कमजोरी के साथ 8633 के स्तर पर आ गया है।

 

आज मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी, और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी टूटा है। वहीं निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

 

सेक्टोरियल आधार पर देखें तो आईटी सेक्टर को छोड़ बाकी सभी सेक्टर कमजोरी दिखा रहे हैं। सबसे ज्यादा मीडिया सेक्टर टूटा है और करीब 2 फीसदी कमजोरी दिखा रहा है। वहीं रियल्टी, मेटल, फार्मा सेक्टर भी 1 फीसदी से ज्यादा टूटे है। बैंक निफ्टी भी 1.3 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

 

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 242.30 अंक यानि 0.86 फीसदी की कमजोरी के साथ 27840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 75.55 अंक यानि 0.87 फीसदी गिरकर 8633 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

 

Source: CNBC

निफ्टी 8635 के नीचे, सेंसेक्स 242 अंक टूटा Read More

शिवसेना और राज ठाकरे का सलमान पर वार, कहा- पाकिस्तान चले जाएं

raj-thackeray_650_082616054447_100116114405-1पाकिस्तानी कलाकारों :- के समर्थन में बोलने के बाद सलमान खान एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. एक तरफ राज ठाकरे ने कहा है कि सलमान खान पाकिस्तान में वर्क परमिट लेकर दिखाएं, तो दूसरी ओर शिवसेना नेता संजय राउत ने सलीम खान को सलाह दी है कि वे अपने बेटे को घर में बंद कर के रखें.

राज ठाकरे ने कहा कि सलमान को भारत सरकार ने काम करने का अधिकार दिया है. अगर उन्हें पाकिस्तानी कलाकारों की ही तारीफ करनी है तो वे पाकिस्तान जाकर वर्क परमिट लेकर दिखाएं. उधर संजय राउत ने कहा है कि सलमान बेवजह विवादों को बढ़ा रहे हैं. सलीम खान को चाहिए कि वे सलमान को घर में बंद कर दें ताकि वे ज्यादा बोले नहीं.

सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करते हुए कहा था कि वे कोई आतंकवादी नहीं है, बल्कि वीजा लेकर भारत में आते हैं.सलमान पर भड़के राज ठाकरे ने कहा कि ‘हमारे देश में कलाकारों की कमी है क्या? मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि हमारी फिल्मों में काम करने के लिए पाकिस्तानी कलाकारों की जरूरत क्यों पड़ती है?

एक अंग्रेजी टीवी चैनल से बातचीत में राज ठाकरे ने कहा- ‘कलाकार कोई आकाश से नहीं टपकते. मैं भी एक कलाकार हूं.’ एमएनएस लगातार पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करता रहा है. इसी हफ्ते एमएनएस ने सभीपाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने की धमकी दी थी. एमएनएस ने करन जौहर के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म से पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को बाहर करने की मांग की थी.

क्या सैनिक हमारे नौकर हैं- ठाकरे
हालांकि, राज ठाकरे ने दावा कि जिन कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने को कहा गया था, उन्हें पहले उरी अटैक की निंदा करने को कहा गया था. राज ठाकरे ने कहा कि उरी अटैक की निंदा नहीं करने पर ही उन्हें भारत छोड़ने की धमकी दी गई. राज ठाकरे ने कहा कि क्या होगा अगर कल सैनिक बंदूक रखकर कहें कि वे भी गुलाम अली को सुनना चाहते हैं? क्या सैनिक हमारे नौकर हैं?

ठाकरे ने कहा- ‘मैंने कई बार कहा है कि पाकिस्तानी अच्छे लोग होते हैं. लेकिन इससे क्या बदलता है? एक अरब लोगों के देश में क्या टैलेंट की कमी है कि हम किसी दूसरे देश से टैलेंट उधार लें.’

शिवसेना भी भड़की
सलमान के बयान के बाद शिवसेना भी भड़क गई है. शिवसेना की मनीषा कयांडे ने कहा कि ‘सलमान को सबक सिखाना चाहिए. अगर उन्हें पाकिस्तानी कलाकारों से ज्यादा प्यार है तो वे खुद पाकिस्तान चले जाएं.

 

 

Source: Aaj Tak

शिवसेना और राज ठाकरे का सलमान पर वार, कहा- पाकिस्तान चले जाएं Read More

Manav Rachna signs MoU with Reliance Jio

mouFaridabad/ Alive News: A MoU was signed between Manav Rachna and Reliance Jio Infocomm Limited. The Institutions of Manav Rachna can look forward to a digitized campus and short programs of varying durations that would enable students to be tech-savvy in a digitized world. Reliance Jio has partnered with Manav Rachna to help create a ready talent pool to be hired by Jio Centres. This will enable Reliance Jio to create a sustainable supply chain of skilled and certified talent. Manav Rachna, for its part, is dedicated towards the nurturing of recruitment-ready students, and the recent MoU would therefore be a step in the right direction.

As part of the understanding, the institution would provide dedicated space along with smart classrooms for the Reliance Jio setup. Reliance Jio would be setting up a complete Training Centre at the campus and train the faculty members on Fibre Optics Technology, Sales and Marketing. The trained faculty would then disseminate knowledge to the students. As an initial step, Reliance Jio shall provide all required training equipments and display products to establish a Fibre Optic Communications Lab in the Electronics and Communications Department at the Manav Rachna campus.

Speaking on the occasion, Dr Amit Bhalla, Vice President, MREI, said, “This collaboration marks the beginning of the vast wealth of opportunities that is bound to open up for Manav Rachna’s students. We look forward to the digitization of our entire campus and a future where our students and faculty can explore Reliance Jio lab infrastructure and latest trends and technology for research opportunities. We are confident that this tie-up will ensure hands on practical exposure for our students and help them acquire technical expertise.”

While Dr Amit Bhalla, VP, MREI, signed the MoU on behalf of Manav Rachna; Mr Bala Iyer, Vice President, Reliance Jio, signed the MoU on behalf of Reliance Jio. Also present at the signing of the MoU were Dr Sanjay Srivastava, MD, MREI and VC, MRU; Dr N.C. Wadhwa, VC, MRIU; Dr V.K. Mahna, Pro-VC, MRU; Mr Manu Chanana, DGM-Head Training, Reliance Jio,  Ms Shilpa Sahu, DGM, Reliance Jio;  Dr Naresh Grover, Dean-Academics, MRIU, among others

 

 

Source: Alive news

Manav Rachna signs MoU with Reliance Jio Read More

आतंकियों के खिलाफ सेना द्वारा पिछली रात सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, 500 अंक गिरा

sensex_650x400_41473653365मुंबई: आतंकियों के खिलाफ सेना द्वारा पिछली रात सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान के बाद सेंसेक्स में जोरदार गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 500 अंक गिर गया. 12 बजकर 52 मिनट पर सेंसेक्स 557.75 अंकों की गिरावट के साथ 27735 के स्तर पर देखा गया. निफ्टी 144 अंकों की गिरावट के साथ 8600 के स्तर पर देखा गया.

आज सुबह बंबई शेयर बाजार का बेंचमार्क सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत 181 अंकों की तेजी के साथ हुई थी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,800 अंक के पार निकल गया था. तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की बैठक में तेल उत्पादन को सीमित रखने पर सहमति बनने से कारोबारी धारणा में सुधार रहा. पिछले आठ सालों में पहली बार ओपेक देशों में इस तरह की सहमति बनी है.

सितंबर माह के वायदा एवं विकल्प सौदों के निपटान का आज आखिरी दिन है. इससे भी लिवाली का जोर देखा जा रहा था. मुंबई शेयर बाजार का 30 प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में आज 181.31 अंक यानी 0.64 प्रतिशत ऊंचा रहकर 28,474.12 अंक पर पहुंच गया और गैस कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख रहा.

रीयल्टी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और धातु कंपनियों के शेयर आकषर्ण का केन्द्र रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के शुरआती दौर में 55.50 अंक उचा रहकर 8,800.65 अंक पर पहुंच गया. शेयर ब्रोकरों के अनुसार ओपेक सदस्य देशों के बीच तेल उत्पादन को सीमित रखने की आश्चर्यचकित करने वाली सहमति बनने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखा गया. वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल का नवंबर डिलीवरी भाव 22 सेंट बढ़कर 48.91 डालर प्रति बैरल हो गया

 

Source: NDTV INDIA

आतंकियों के खिलाफ सेना द्वारा पिछली रात सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, 500 अंक गिरा Read More