72 घंटों के लिए मोबाइल और इंटरनेट बंद तथा ड्रोन से रखी जा रही नजर

corfew-in-kashmir-the-sunday-headlines-image26 साल में यह पहली बार है जब किसी त्यौहार के अवसर पर कश्मीर में कर्फ्यू लगाया गया है यह कर्फ्यू ईद के मौके पर मंगलवार को हिंसा रोकने के लिए लगाया गया है |
अधिकारिक सूत्रों के हवाले पता चला है की सेना से तैयार रहने के लिए कहा गया है और अगर घाटी में हिंसा होती है तो सेना मोर्चा सँभालने के लिए मुस्तैद है | दो महीने होने को आये हैं लेकिन अभी भी अशांति ब्याप्त है | इसमें 75 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है |

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय कार्यालयों तक अलगाववादियों के मार्च के आह्वान को ध्यान में रखकर किया गया है।
कश्मीर में वर्ष 1990 में आतंकवाद शुरू होने के बाद संभवत: यह पहली बार है जब ईद के मौके पर कर्फ्यू लगाया जाएगा।

धार्मिक स्थलों पर लोगों के एकत्रित होने पर रोक

सूत्रों ने कहा कि हेलीकॉप्टर और ड्रोन आसमान से पैनी नजर रखेंगे और कुछ क्षेत्रों में लोगों के एकत्रित होने की स्थिति में सुरक्षाबलों को पूर्व चेतावनी देंगे।
उन्होंने कहा कि अलगाववादी तत्वों द्वारा हिंसा की आशंका को देखते हुए सड़कों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया जाएगा।

आतंकवाद की शुरूआत से अब तक 26 वर्ष में यह पहली बार है कि ईदगाह और हजरबल धार्मिक स्थलों पर ईद के मौके पर लोगों को एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी। सूत्रों ने कहा कि हालांकि लोगों को स्थानीय मस्जिदों में ईद की नमाज पढने की अनुमति होगी।

72 घंटों के लिए मोबाइल और इंटरनेट बंद
सरकार ने अगले 72 घंटों के लिए सभी दूरसंचार नेटवर्क की इंटरनेट सेवा और मोबाइल टेलीफोन सेवा को बंद करने का आदेश दे दिया है। केवल बीएसएनएल को इससे बाहर रखा गया है।

सूत्रों ने कहा कि राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद इंटरनेट सेवाओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि एयरटेल, एयरसेल, वोडाफोन और रिलायंस टेलीकाम से तत्काल प्रभाव से 72 घंटे तक सेवाएं बंद करने के लिए कहा गया है। बीएसएनएल से भी इंटरनेट ब्राडबैंड सेवाएं बंद करने को कहा गया है। हालांकि पोस्टपेड बीएसएनएल कनेक्शन को इस दायरे से बाहर किया गया है क्योंकि इसे मुख्य रूप से पुलिस, सेना और सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रयोग किया जाता है।

इस बीच, सेना ने जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किए। खुफिया खबर मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, क्षेत्रीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने संयुक्त अभियान में जिले के चासना के दुरीमरारी क्षेत्र से हथियार तथा विस्फोटक बरामद किए।

72 घंटों के लिए मोबाइल और इंटरनेट बंद तथा ड्रोन से रखी जा रही नजर Read More

पुंछ में सुबह होते ही आतंकियों ने फिर शुरू की फायरिंग, खाली करवाया गया मिनी सचिवालय का इलाका

poonch_650_091216074026जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार सुबह एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है. सुबह होते ही आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी हैं, जबकि सुरक्षा बलों भी आतंकियों को करारा जवाब दे रहे हैं. इससे पहले रविवार को पुंछ के दो इलाकों में एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था. जबकि मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गए|

पुंछ में अल्लाहपीर इलाके में रविवार को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक नागरिक घायल हुए. पुंछ के अलावा नौगाम सेक्टर में भी मुठभेड़ हुई, जिसमें घुसपैठ की कोश‍िश कर रहे 7 आतंकियों को सेना ने मार गिराया. उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए|

बंधक बनाए गए दंपति सुरक्षित
पुलिस के मुताबिक, एक आतंकी पुंछ के मिनी सचिवालय और दूसरा एक स्थानीय नागरिक के घर में छिपा है. इस दौरान 6 लोगों के घायल होने की भी खबर है, जबकि घर में बंधक बनाए गए दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. आतंकियों को पकड़ने की कोशिश जारी है. मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सब इंस्पेक्टर मंजूर अहमद और स्थानीय नागरिकों को अस्पताल पहुंचाया गया है. फायरिंग में पुलिस कांस्टेबल संदीप कुमार शहीद हो गए हैं|

रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई थी गोलीबारी
आतंकवादियों ने पुंछ में सुबह लगभग आठ बजे सेना के 93 ब्रिगेड मुख्यालयों के पास निर्माणाधीन सचिवालय इमारत से गोलीबारी करनी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों का कहना है कि इमारत में 4-5 आतंकी हो सकते हैं. फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. सुरक्षाबलों का कहना है कि तीन आतंकियों को मार गिराया गया है|

सेना ने इलाके को खाली कराया
मुठभेड़ को देखते हुए सेना ने पूरे इलाके को खाली करवा लिया है. आतंकियों की कुल संख्या में बारे में भी कोई सटीक जानकारी नहीं है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग एक साथ कई जगहों से हो रही है.

तीन जगह घुसपैठ की कोशिश
इस बीच कश्मीर घाटी में एलओसी के पास तीन जगहों पर घुसपैठ की कोशिश हुई है. पहली घुसपैठ नौगाम सेक्टर में हुई है, जहां सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. दूसरी घुसपैठ की कोशिश बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में हुई है, जहां सेना के ऑपरेशन के कारण घुसपैठिए पाकिस्तान की तरफ वापस चले गए हैं. घुसपैठ की तीसरी कोशिश कुपवाड़ा के एक इलाके में हुई. ऐसा माना जा रहा है कि 9/11 आतंकी हमले की 15वीं बरसी पर आतंकी एलओसी के अलग-अलग सेक्टरों से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं. एलओसी पर सेना को हाई अलर्ट कर दिया गया है.

हाल में बढ़े एनकाउंटर के मामले
बीते कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में आतंकियों से सेना की मुठभेड़ हो चुकी है. आठ अगस्त को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों और सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो गए और एक आतंकी को भी मार गिराया गया. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना ने मार 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया था.

जुलाई में कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में सेना ने आतंकियों के घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया. सेना को पहले ही खबर मिल चुकी थी कि आतंकी 29 और 30 जुलाई की रात को घुसपैठ की कोशिश करेंगे. सेना ने आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल, एक यूबीजीएल और अन्य हथियार बरामद किए थे|

 

 

Source By: Aaj Tak

पुंछ में सुबह होते ही आतंकियों ने फिर शुरू की फायरिंग, खाली करवाया गया मिनी सचिवालय का इलाका Read More