महावारुनी के पावन अवसर पर गुरुग्राम पहुंचे सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल

शक्तिफार्म के गुरुग्राम में महावारुनी स्नान के शुभ अवसर पर सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल जी ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु आये श्री पाल सर्वप्रथम श्री श्री हरिचांद गुरुचांद मंदिर का दर्शन किया उसके बाद मंदिर के अध्यक्ष श्री किरण चाँद बासु एवं समिति सदस्यों से मिले |

मंदिर के सचिव श्री जीतेन्द्र नाथ भुईया ने नारायण पाल जी को बताया कि मंदिर के समस्याओ से अवगत कराया तथा अबतक बीस हज़ार श्रधालुओ ने भंडारा लिया जो अभी भी जारी है तथा अगले दो दिनों तक भंडारा चलता रहेगा|

नारायण पाल जी ने कामना सागर के दर्शन किया तथा मंदिर के विकास  हेतु तथा इस मेले को जिला स्तरीय मेला का दर्जा दिलवाने  हेतु डी.एम. से बात करने की बात कही |

इस अवसर पर उनके साथ राजेश गुप्ता (खन्ना जी), फिल्म और टीवी मशहूर कलाकर दिनेश सहगल और डायरेक्टर-प्रोडूसर चन्दन मेहता भी मौजूद थे |

नारायण पाल जी ने सभी क्षेत्र वासियों का उत्साह वर्धन किया तथा क्षेत्र के एवं मंदिर के विकास की बात कही  तथा बंगाली समुदाय के पूजा पाठ के प्रति समर्पण को बहुत ही सराहा |

महावारुनी महोत्सव श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मनाया जाता है, इस पावन अवसर पर गंगा स्नान किया जाता है |

आज श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी 204वी जन्मदिवस मनाया जा रहा है जिसमे सिर्फ शक्तिफार्म ही नहीं बल्कि सितारगंज, नानकमत्ता, रुद्रपुर, किच्छा एवं दिनेशपुर से भारी मात्रा में श्रद्धालु “हरी बोल” के भावपूर्ण स्वरों के साथ पधारे|

News coverage – Anukool Mistri
Edited By- Kavita Vakchi

 

महावारुनी के पावन अवसर पर गुरुग्राम पहुंचे सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल Read More

उत्तराखंड में लगाया गया राष्ट्रपति शासन, नैनीताल हाई कोर्ट में कांग्रेस ने दी याचिका

harish-rawatदेहरादून: उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। केंद्र सरकार ने बीती रात कैबिनेट की बैठक के बाद राष्ट्रपति से इसके लिए सिफारिश की थी जिसे राष्ट्रपति ने मान लिया है। वहीं, कांग्रेस ने उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित हाई कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की है। पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह याचिका दायर कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने का विरोध किया है।

इससे पहले केंद्र सरकार का कहना था कि उत्तराखंड में संवैधानिक व्यवस्था चरमरा गई थी और विधायकों की खरीद-फरोख्त हो रही थी, जिसे देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला किया गया था।

आदेश के अनुसार, विधानसभा को भंग नहीं किया गया है, बल्कि निलंबित रखा गया है। उधर, कांग्रेस और खासतौर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत ने इसे संविधान और लोकतंत्र की हत्या बताया है।

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि धारा 356 के प्रयोग का इससे बेहतर कोई दूसरा उदाहरण नहीं हो सकता है। पिछले नौ दिन से हर दिन संविधान के प्रावधानों की हत्या हो रही थी।

नौ दिन पहले कांग्रेस के नौ विधायकों की बग़ावत का पटाक्षेप उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के तौर पर हुआ। राज्यपाल की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय कैबिनेट की सिफारिश राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंजूर कर ली। ये फैसला उत्तराखंड विधानसभा में बहुमत परीक्षण से ठीक एक दिन पहले हुआ।

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राज्य में संवैधानिक व्यवस्था चरमरा चुकी थी।

जेटली ने कहा कि संविधान में लिखा है कि जब बजट फेल होता है तो इस्तीफ़ा देना होता है। स्वतंत्र भारत में पहला उदाहरण है जब एक एक फेल्ड बिल को बिना वोट लिए पारित होने की घोषणा कर दी गई। 18 तारीख के बाद से जो सरकार चली है, वह असंवैधानिक है।

उधर, मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत ने इसे लोकतंत्र और संविधान की हत्या बताते हुए केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए।

रावत ने कहा कि शायद ही ऐसा कोई उदाहरण जिसे बहुमत सिद्ध करने से एक दिन पहले ही बर्ख़ास्त कर दिया जाए। सरकार का बहुमत विधानसभा में तय होना चाहिए था। ऐसी क्या जल्दबाज़ी थी कि सरकार को भंग कर दिया गया।

अरुण जेटली ने ये भी कहा कि विधानसभा स्पीकर ने बीजेपी के एक बाग़ी विधायक के ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही नहीं की जबकि वो कांग्रेस के नौ बाग़ी विधायकों के ख़िलाफ़ मनमाने तरीके से दल बदल कानून का प्रयोग कर रहे थे।

जेटली  ने कहा कि संविधान की दसवीं अनुसूची है जिसका डिसक्रिमिनेटरी तरीके से प्रयोग हुआ। ये पहला उदाहरण है स्वतंत्र उदाहरण में कि एविडेंस आया हो और अपने मुंह से मुख्यमंत्री जी हॉर्स ट्रेडिंग का प्रयास कर रहे हों।

राष्ट्रपति शासन के ऐलान के बावजूद उत्तराखंड विधानसभा के स्पीकर रहे गोविंद सिंह कुंजवाल ने बाग़ी विधायकों की सदस्यता रद्द करने का ऐलान कर दिया।

उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हमें राष्ट्रपति शासन की कोई सूचना नहीं मिली है।

साफ़ है कि उत्तराखंड की सियासत को लेकर खींचतान अभी बाक़ी है। विधानसभा को भंग नहीं किया गया है बल्कि निलंबित रखा गया है। ऐसे में राष्ट्रपति शासन के बावजूद किसी नई सरकार के गठन का विकल्प अभी खुला है। देखना है कि इसके लिए बीजेपी अगर पहल करती है तो कब।

उत्तराखंड में वसंत के मौसम में ही सियासी सरगर्मियों ने पारा काफ़ी बढ़ा दिया है। विधायकों की ख़रीदफ़रोख़्त के आरोपों के बीच बीते दो महीने में दूसरी बार किसी राज्य सरकार को बर्ख़ास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा है। हालांकि अरुणाचल में इसके बाद बीजेपी ने सरकार बना ली, लेकिन क्या उत्तराखंड में भी बाग़ियों के सहारे ऐसा करने की कोशिश होगी। ये एक बड़ा सवाल है।

News Coverage : Dinesh Sehgal

उत्तराखंड में लगाया गया राष्ट्रपति शासन, नैनीताल हाई कोर्ट में कांग्रेस ने दी याचिका Read More

“शक्तिफार्म नगर पंचायत में महासंकीर्तन, उमड़ा जन सैलाव”

49f09b67-61dc-4a87-9726-07aa2ab8190b

शक्तिफार्म के नगर पंचायत में अखंड महासंकीर्तन का  शुभारम्भ आज दिनांक 1 मार्च, मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ, यह कलश यात्रा शक्तिफार्म बाज़ार से सुरेंद्रनगर तक बड़े ही भव्यता के साथ संपन्न हुआ|

कलश यात्रा में शक्तिफार्म के महिलाओ ने बढ़-चढ़ कर सम्मिलित हुए तथा  पुण्य के भागी बने, लोगो में उत्साह देखते ही बन रहा था |

अखंड महासंकीर्तन के शुभारम्भ के सुअवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री माननीय यशपाल आर्य जी, श्री संजीव आर्या,पूर्व चेयरमैन अजय जायसवाल, ग्राम प्रधान किशोर राय(टैगोर नगर), पूर्व प्रधान रवि सरकार(देवनगर), श्री कुंवर शिव वर्धन सिंह तथा वर्तमान चेयरमैन श्री सुकांत ब्रह्म जी आदि पधारे तथा कलश यात्रा में सम्मिलित हो पुण्य के भागी बने |

सभी भक्तगणों के मुख से निकलता राधे-राधे की जयकार से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा|——जय श्री राधे

source by- Anukool and Munnajeet

“शक्तिफार्म नगर पंचायत में महासंकीर्तन, उमड़ा जन सैलाव” Read More

ब्रॉडी के षड़यंत्र में फंसे खली, रेसलरों के ‘ट्रिपल अटैक’ में लहूलुहान

great-khali-injuredहल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में आयोजित भारत के पहले रेसलिंग शो में द ग्रेट खली पर तीन रेसलरों ने एक साथ हमला कर लहूलुहान कर दिया। मालूम हो कि तीन दिन पहले ब्रॉडी स्टील ने डेथ वारंट साइन करने की चुनौती दी थी जिसे खली ने कबूला था। ऐसे में बुधवार को हुए मैच के दौरान दोनों एक दूसरे को मारने के इरादे से ही रिंग में उतरे थे।

लेकिन रिंग में खली और ब्रॉडी की फाइट में ब्रॉडी को पिटता देख माइक नॉक्स और अपोलो भी रिंग में उतर गए। तीनों ने मिलकर रिंग में खली पर कुर्सी और लात से सिर, सीने, गर्दन और पीठ पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। लहूलुहान खली को रिंग से स्ट्रेचर में ग्रीन रूम ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बृजलाल अस्पताल ले जाया गया।

इस फाइट पर रेफरी ने कोई फैसला नहीं दिया है। इस फाइट का फैसला देहरादून में 28 फरवरी को होगा। डॉक्टरों ने देर रात बताया कि बेहतर इलाज के लिए खली को बृहस्पतिवार सुबह दून एयर लिफ्ट किया जाएगा। वहीं एक अन्य फाइट में कनाडा की महिला रेसलर चेल्सिया का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। उन्हें भी खली के साथ्‍ा एयर लिफ्ट किया जाएगा।

 

Source : Munnajeet Mandal

ब्रॉडी के षड़यंत्र में फंसे खली, रेसलरों के ‘ट्रिपल अटैक’ में लहूलुहान Read More