team india 20

T20 WC: मोहाली में भिड़ने को तैयार टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया

team india 20ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज होने वाले लगभग क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा ताकि टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई जा सके।

टूर्नामेंट से पहले खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम अभी तक तीनों मैचों में आशातीत प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड ने 47 रन से हराया जबकि दूसरे मैच में उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हराया।

तीसरे मैच में अगर बांग्लादेशी बल्लेबाज गैर जिम्मेदाराना शॉट्स नहीं खेलते और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी दौड़ लगाकर एक स्टम्प आउट नहीं करते तो भारत एक रन से नहीं जीतता। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने मैच दर मैच अपने प्रदर्शन में सुधार किया है और शुक्रवार पाकिस्तान को करो या मरो के मुकाबले में हराकर अपनी तैयारी पुख्ता कर ली है।

जेम्स फॉकनेर और शेन वॉटसन का मानना है कि भारत को उसकी सरजमीं पर खेलना कड़ी चुनौती है लेकिन मेजबान टीम को भी पता है कि उसकी राह आसान नहीं है। भारत ने हालांकि जनवरी में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर तीन मैचों की सीरीज में हराया था। उस समय हालांकि टीम अलग थी लेकिन यह मुकाबला भी काफी रोमांचक रहेगा।

भारत के सितारा बल्लेबाज अभी तक अपनी चमक नहीं बिखेर सके हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन से आक्रामक पारियों का इंतजार है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर काफी हद तक दारोमदार होगा लेकिन बाकियों को भी उम्दा प्रदर्शन करना होगा।

सुरेश रैना ने बांग्लादेश के खिलाफ 30 रन बनाए लेकिन उन्हें और युवराज सिंह को अपनी क्षमता के अनुरूप खेलना होगा। युवराज पर अपने घरेलू मैदान पर खेलने का अतिरिक्त दबाव होगा।

गेंदबाजों खासकर आर.अश्विन और रविंद्र जडेजा ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश के खिलाफ जसप्रीत बुमरा और हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी गेंदबाजी की।

मोहाली की पिच से ज्यादा टर्न नहीं मिलेगी लेकिन भारतीय स्पिनर आज के मैच में अहम भूमिका निभायेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ फिरकी के जाल में फंसे भारतीय बल्लेबाजों को रविवार एडम जाम्पा का सामना करना होगा जिसने पिछले दो मैचों में अहम विकेट लेकर कप्तान स्टीवन स्मिथ का भरोसा जीता है।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की फील्डिंग भी उतनी चुस्त नहीं थी जिसमें सुधार करना होगा। उधर पाकिस्तान को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद है। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा बेहतरीन फॉर्म में हैं जबकि स्मिथ और शेन वॉटसन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। वे एक मैच यहां खेल चुके हैं और हालात के अनुकूल खुद को ढाल लिया है।

यह देखना होगा कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का आगाज कौन करता है। ख्वाजा और वॉटसन ने पहले दो मैचों में पारी की शुरुआत की। पाकिस्तान के खिलाफ ख्वाजा के साथ एरन फिंच उतरे थे। खतरनाक डेविड वॉर्नर को नीचे उतारने की रणनीति अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कारगर साबित नहीं हुई है।

टीमें :
भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमरा, शिखर धवन, हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, पवन नेगी, आशीष नेहरा, हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे।

ऑस्ट्रेलिया : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शेन वॉटसन, डेविड वॉर्नर, एश्टोन एगर, जेम्स फॉकनेर, जॉन हेस्टिंग्स, उस्मान ख्वाजा, ग्लेन मैक्सवेल, एंड्रयू टाये, एडम जम्पा, पीटर नेविल, मिशेल मार्श, जोश हेजलवुड, एरन फिंच, नैथन कल्टर नाइल।

मैच का समय : शाम 7:30 बजे से।

T20 WC: मोहाली में भिड़ने को तैयार टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया Read More
pm-modi-on-radio

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18वीं बार देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’

pm-modi-on-radioनई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18वीं बार रेडियो के जरिये देशवासियों से ‘मन की बात’ बात करेंगे। मोदी इस कार्यक्रम में अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। अपने इस खास कार्यक्रम के लिए पीएम ने देशभर की जनता से सुझाव भी मांगे है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाता है। पिछले कार्यक्रम में पीएम ने खादी को बढ़ावा देने, फसल बीमा योजना से देश के 50% किसानों को जोड़ने और स्टार्ट अप अभियान के बारे में बात की थी। साथ ही उन्होंने 10वीं और 12वीं के छात्रों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने को कहा था।

उधर, चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के रविवार को प्रसारण की इन निर्देशों के साथ मंजूरी दे दी है कि इसमें पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी) के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाना चाहिए। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आयोग से संपर्क कर आचार संहिता के कारण मासिक रेडियो कार्यक्रम के प्रसारण को मंजूरी देने का अनुरोध किया था। सूत्रों ने कहा कि आयोग ने बुधवार को कार्यक्रम के प्रसारण को हरी झंडी देते हुए निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

एक सूत्र ने कहा, ऐसा कुछ नहीं कहा जाना चाहिए जो पांच राज्यों के मतदाताओं पर असर डालता हो। भाषण को मंजूरी देते हुए ये निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि यह नियमित कार्यक्रम है, इसलिए पहले की तरह मंजूरी प्रदान की गयी। आयोग पहले भी विधानसभा चुनावों के दौरान कार्यक्रम के प्रसारण की स्वीकृति देता रहा है। उसने महाराष्ट्र और दिल्ली के विधानसभा चुनावों के दौरान कार्यक्रम के लिए मंजूरी दी थी और कुछ महीने पहले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्वीकृति दे दी थी।

विपक्ष ने और खासतौर पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से संपर्क साधकर कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की थी और कहा था कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में 4 अप्रैल से चुनाव होने जा रहे हैं। आदर्श आचार संहिता चार मार्च को प्रभाव में आ गयी थी जब आयोग ने चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18वीं बार देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’ Read More

LIVE PAKvsAUS: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, शारजील आउट

sharjeel_145890616529_650x425_032516051408ऑस्ट्रेलिया के जिए 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान को जोश हेजलवुड ने तीसरे ही ओवर में बड़ा झटका देते हुए ओपनर अहमद शहजाद को कॉल्टर नाइल के हाथों कैच आउट करा दिया. तीन ओवरों के बाद पाकिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली के PCA मैदान पर चल रहे आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के मैच में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य रखा है. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 61, शेन वॉटसन ने नाबाद 44, ग्लेन मैक्सवेल ने 30, और उस्मान ख्वाजा ने 21 रन बनाए..

ऑसीज ने बनाया बड़ा स्कोर
इससे पहले कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. वहाब रियाज ने चौथे ही ओवर में कंगारुओं को पहला झटका देते हुए ओपनर उस्मान ख्वाजा को बोल्ड कर दिया. ख्वाजा 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए. रियाज ने पारी के छठें ओवर में डेविड वॉर्नर को 9 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका भी दिया. इससे पहले कि कंगारू इन झटकों से उबर पाते स्पिनर इमाद वसीम ने दूसरे ओपनर आरोन फिंच को भी बोल्ड कर दिया.

स्मिथ ने खेली कप्तानी पारी
यहां से मैक्सवेल और स्मिथ ने 62 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. 119 के कुल स्कोर पर मैक्सवेल के आउट होने के बाद वॉटसन ने स्मिथ के साथ 74 रनों की अविजित साझेदारी की. जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़े किया. पाकिस्तान के लिए वहाब रियाज और इमाद वसीम ने दो-दो विकेट लिए.

टीमें इस प्रकार हैं

ऑस्ट्रेलिया
उस्मान ख्वाजा, आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, शेन वॉटसन, जेम्स फॉकनर, फिल नेविल (विकेटकीपर), एडम जांपा, नाथन कॉल्टर नाइल, जोश हेजलवुड

पाकिस्तान
अहमद शहजाद, शारजील खान, खालिद लतीफ, उमर अकमल, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहिद अफरीदी (कप्तान), इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज, मोहम्मद समी|

source : Aaj Tak

LIVE PAKvsAUS: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, शारजील आउट Read More

मुंबई-दिल्ली पर आईएस के हमले का अलर्ट, सात आतंकी भारत में घुसने की फिराक में

मुंबई-दिल्ली पर आईएस के हमले का अलर्ट, सात आतंकी भारत में घुसने की फिराक मेंनई दिल्ली: दिल्ली और मुंबई में आईएस के हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट दिल्ली और मुंबई में हमले की फिराक में है।

बताया जा रहा है कि कुल सात आतंकी है, जिन्होंने नाइजीरिया में प्रशिक्षण लिया है। ये लोग इस वक्त पाकिस्तान में हैं और भारत में घुसने की फिराक में हैं। यह जानकारी नाइजीरिया के सूत्रों से मिली है।

वैसे, ब्रेसल्स हमले और इस अलर्ट के बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट पर जूते और बैल्ट उतरवाकर जांच की जा रही है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम को चाक-चौबंद कर दिया है। सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेक (एसलीपीएस) के जरिये विमान में दाखिल होने से पहले यात्रियों की विस्तृत तलाशी ली जा रही है। क्षेत्र में तैनात निगरानी और गश्त दलों से अतिरिक्त चौकसी बरतने को कहा गया है ताकि कोई भी यात्री बिना तलाशी के टर्मिनल क्षेत्र में दाखिल न हो सके।

source : NDTV

मुंबई-दिल्ली पर आईएस के हमले का अलर्ट, सात आतंकी भारत में घुसने की फिराक में Read More

सीएम केजरीवाल का भाजपा पर आरोप, उत्तराखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त की

1Arvind-Kejriwalनई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड में विधायकों की खुल्लमखुल्ला खरीद-फरोख्त की है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “खुल्लमखुल्ला खरीद-फरोख्त। पहले अरुणाचल प्रदेश और अब उत्तराखंड। भाजपा सबसे अधिक भ्रष्ट, देशद्रोही और सत्ता की भूखी पार्टी साबित हो रही है।”

उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को शुक्रवार देर शाम राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ा, जब उसके नौ बागी विधायकों ने विपक्षी पार्टी भाजपा से हाथ मिला लिया।

मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार को शुक्रवार को उस समय झटका लगा, जब उसे सदन में वित्त विधेयक को पारित कराने के लिए आवश्यक 36 में से सिर्फ 32 ही वोट मिले।

source : NDTV

सीएम केजरीवाल का भाजपा पर आरोप, उत्तराखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त की Read More

डोनाल्ड ट्रंप ने किया अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों का समर्थन

Donald Trump supports Indian students studying in America
अगले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लगातार किए जा रहे प्रचार के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों का समर्थन किया है। ट्रंप ने कहा है कि ऐसे स्मार्ट भारतीय छात्रों की अमेरिका की यूनिवर्सिटी को जरूरत है। उन्हें बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाना चाहिए। यह बात डोनाल्ड ट्रंप ने इमीग्रेशन पॉलिसी को ध्यान में रखकर कही है।उन्होंने कहा कि हम चाहें उन्हें पसंद करें या नहीं, पर हम बहुत लोगों को शिक्षा दे रहें हैं। वो समझदार लोग हैं। हमें उनके जैसे और ज्यादा लोगों की जरूरत इस समय देश में हैं। गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप ने एक बयान देते हुए कहा था कि ऐसे लोग देश में नहीं आ सकते हैं।

जो पहले हॉवर्ड में जाते हैं। वो अपने क्लॉस में फर्स्ट आते हैं। वो सभी भारत से होते हैं। फिर वो वापस भारत लौट जाते हैं। अपनी कंपनियां बनाते हैं। खूब सारा पैसा कमाते हैं और बहुत से लोगों को नौकरी देते हैं।

sourec by- dailyhunt

डोनाल्ड ट्रंप ने किया अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों का समर्थन Read More

भारत की तारीफ करने पर शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान में कानूनी नोटिस, मियांदाद बोले- शर्म करो

shahid_650_031416044349कराची: टी-20 वर्ल्ड कप खेलने आई पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी को भारत की तारीफ करने पर पाकिस्तान में कानूनी नोटिस जारी किया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार यह नोटिस लाहौर के एक वकील ने दिया है।

Shahid Afridi has been served legal notice by an advocate from Lahore over his remarks about getting “more love” in India: Pakistan Media

रविवार को ही अफरीदी ने कहा था कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों को पाकिस्तान से कहीं ज्यादा भारतीय दर्शकों से मिलता है। उनके इस बयान की पाकिस्तान में तीखी आलोचना हो रही है। अफरीदी की टिप्पणी से ‘आहत और हैरान’ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा कि इस तरह के बयान देने वाले खिलाड़ियों को खुद पर ‘शर्म आनी’ चाहिए।

शाहिद ने कहा था,भारत में कभी डर नहीं लगता
मियांदाद ने ‘आज टीवी’ चैनल से कहा, ‘‘इन क्रिकेटरों को इस तरह की चीज कहने से पहले खुद पर शर्म करनी चाहिए। शर्म करो।’ अफरीदी और सीनियर खिलाड़ी शोएब मलिक ने वर्ल्ड टी-20 के लिए कोलकाता पहुंचने के बाद भारत की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत में कभी भी डर नहीं लगता। हालांकि सुरक्षा चिंताओं के कारण उनकी रवानगी काफी दिनों तक टलती रही।

अफरीदी ने कहा था, ‘हमने हमेशा भारत में खेलने का लुत्फ उठाया है और भारतीय दर्शकों ने हमें पाकिस्तानी दर्शकों से कहीं ज्यादा प्यार दिया है।’ मियांदाद ने कहा कि पाकिस्तान वर्ल्ड टी-20 में भारत खेलने के लिए गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि खिलाड़ियों को मेजबानों की बड़ाई करनी चाहिए।

भारत ने हमें क्या दिया : मियांदाद
मियांदाद ने कहा, ‘हमें भारतीयों ने क्या दिया है? सच बोलो, भले ही आप भारत में हो। पिछले पांच सालों में उन्होंने हमें क्या दिया है या पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए क्या किया है। पाकिस्तानी क्रिकेट की इतने सालों तक सेवा करने के बाद मैं हैरत में हूं और हमारे खिलाड़ियों से इस तरह की टिप्पणी सुनकर आहत हूं।’

(इस खबर को  the sundayheadlines ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

source : NDTV

भारत की तारीफ करने पर शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान में कानूनी नोटिस, मियांदाद बोले- शर्म करो Read More

Happy Women’s Day: आज संसद में महिला सांसदों को मिलेगा बोलने का ज्यादा मौका

modi-womenअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लोकसभा में मंगलवार को महिला सांसदों को बोलने की प्राथमिकता दी जाएगी. संसद के शून्यकाल में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अपनी बात रखने देने के लिए मौके दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुझाव दिया था.

संसदीय कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी के 8 मार्च को महिलाओं को बोलने देने के सुझाव पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी मंजूरी दी थी. देश की 544 सदस्यों वाली लोकसभा में वर्तमान में 66 महिला सदस्य हैं, जबकि 241 सदस्यों वाली राज्यसभा में 31 महिला सदस्य हैं.

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्वीट कर सबको बधाई दी. उन्होंने महिलाओं की समाज में अहम भूमिका को सराहा और उन्हें सलाम किया.

मोदी ने ट्वीट किया कि वे महिलाओं की निपुणता को सलाम करते हैं. उन्होंने समाज में महिलाओं के अपरिहार्य योगदान के प्रति आभार भी प्रकट किया. साथ ही नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के विकास के लिए सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से लेकर बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं तक उनकी सरकार ने दृढ़ता दिखाई है. साथ ही मोदी ने कहा कि सरकार की कौशल विकास के लिए की जा रही पहल और मुद्रा बैंक देश की नारी शक्ति को सशक्त करने में योगदान देगी.

वसुंधरा राजे को दी जन्मदिन की बधाई
पीएम मोदी ने राजस्थान की मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे को ट्वीट कर उनके जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया कि वसुंधरा राजे ने राजस्थान को नई ऊंचाईंयों तक पहुंचाया है.

एक दिन नहीं 365 दिन हो महिला दिवस

दिल्ली के सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर महिला दिवस की बधाई दी है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महिला दिवस साल में सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि 365 दिन होना चाहिए.

सिर्फ महिलाओं के सत्यापन दस्तावेजों का होगा निपटारा

दिल्ली पुलिस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विशेष अभियान के तहत आज सिर्फ महिला आवेदकों के पासपोर्ट और अन्य सेवाओं के लिए लंबित सत्यापन दस्तावेजों का निपटारा करेगी. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया का काम देखने वाली विशेष शाखा ने यह अभियान चलाया है. उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पासपोर्ट या सेवा के लिए सत्यापन की खातिर आज आवेदन करेंगी, उनके आवेदनों का 24 घंटों के अंदर निपटारा होने की संभावना है

source : Aaj tak

Happy Women’s Day: आज संसद में महिला सांसदों को मिलेगा बोलने का ज्यादा मौका Read More

नेचरल शुगर एक्सट्रा फैट कम करने में होगी असरदार

natural-sugar_650x488_61456546962न्यूयार्क: प्राकृतिक शक्कर का एक रूप ‘ट्रीहलोज’ लीवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त वसा घटाने में असरदार है, जो भविष्य में नॉनअल्कोहलिक फैटी लिवर रोग (एनएफएलडी) के उपचार में मददगार हो सकता है।

इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने चूहों पर परीक्षण किया। उन्होंने देखा कि आहार में फ्रक्टोज की ज़्यादा मात्रा और भरपूर पानी के सेवन के साथ तीन प्रतिशत ट्रीहलोज (नेचरल शुगर के एक स्वरूप) की मौजूदगी से चूहों में फैटी लिवर का विकास रुक गया।

शोध के अनुसार, ट्रीहलोस लीवर में फ्रक्टोस (नॉनअल्कोहलिक फैटी लिवर रोग का प्रमुख कारण) को घुसने से रोकता है। ट्रीहलोज एक प्राकृतिक शक्कर है, जो पौधों और कीड़ों में पाई जाती है। इसमें दो ग्लूकोज के दो अणु एक साथ बंधे होते हैं।

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन से इस अध्ययन के पहले लेखक ब्रायन जे डीबॉश ने बताया, “सामान्य तौर पर अगर आप किसी चूहे को उच्च-शर्करा वाला आहार दे दें, तो उसे फैटी लीवर की शिकायत हो जाएगी।”

कई चिकित्सीय रिसर्च के बाद ही मानवों पर इसकी जांच की जा सकती है।

डीबॉश कहते हैं, “मैं अपने मरीजों से ट्रीहलोज के सेवन की सिफारिश नहीं कर रहा हूं, लेकिन मेरी सलाह है कि वह फ्रक्टोज वाले आहार और शक्कर वाले पदार्थों के सेवन से बचने की कोशिश करें।”

यह शोध पत्रिका ‘साइंस सिग्नलिंग’ में प्रकाशित हुआ है। 

source : NDTV india                                         (Anukool Mistri)

नेचरल शुगर एक्सट्रा फैट कम करने में होगी असरदार Read More

एशिया कप 2016 : टी-20 में एक बार फिर भारत से हारा पाक, जानिए कौन कहां है भारी

5_650_022716112455बांग्लादेश में खेले जा रहे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला शनिवार को मीरपुर में खेला गया। दरअसल दोनों देशों के फैन्स लंबे समय से इस हाईवोल्टेज मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। हुआ भी कुछ ऐसा ही। पहले पाकिस्तान की टीम 83 रन पर ऑलआउट हुई, फिर भारत ने 8 रन पर 3 विकेट खो दिए, जिससे मैच का रोमांच बढ़ गया। आखिरकार टीम इंडिया को जीत हासिल हुई। अब तक वर्ल्ड कप के मुकाबलों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है और पिछले 24 साल से भारत पर जीत के लिए पाक तरस रहा है। हालांकि कुछ मामलों में पाकिस्तान की टीम भी पीछे नहीं है। हम आपको टी-20 में दोनों देशों के प्रदर्शन के साथ ही उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आंकड़ों में सबसे आगे हैं।

टीम इंडिया ने 7 मैच खेले 5 जीते
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 7 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 5 में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा, वहीं एक मैच टाई रहा है, जिसे टीम इंडिया ने बॉल आउट से जीता था।

पाक के खिलाफ विराट कोहली हैं टॉप स्कोरर, गंभीर-युवी भी कम नहीं
भारत-पाक के बीच हुए अब तक के मुकाबलों में टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2012 से 2015 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैच खेले हैं, जिनमें 199 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 78 रन नाबाद है। विराट के बाद गौतम गंभीर का नंबर आता है, जिन्होंने 2007 से 2012 के बीच पाक के खिलाफ 5 मैच खेलकर 139 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट 75 रन रहा। तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 131 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट 72 रन है।

गेंदबाजी की बात करें, तो भारत-पाक मुकाबलों में टीम इंडिया की ओर से सबसे अधिक विकेट इरफान पठान ने लिए हैं। उन्होंने पाक के खिलाफ तीन मैचों में 6 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी ने तीन मैच खेलकर 5 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि एशिया कप के 27 फरवरी के मैच में हार्दिक पांड्या ने एक मैच में 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

बैटिंग में पाक की ओर से मोहम्मद हफीज आगे
पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ सबसे अधिक रन मोहम्मद हफीज ने बनाए हैं। हफीज ने भारत के खिलाफ 2007 से 2015 के बीच 6 मैच खेले, जिनमें 151 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 61 रन है। दूसरे नंबर पर शोएब मलिक हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 138 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट 57 रन नाबाद है।

पाक गेंदबाजी की बात करें, तो भारत-पाक के मुकाबलों में पाक की ओर से सबसे अधिक विकेट उमर गुल ने झटके हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 6 मैचों में 11 विकेट लिए हैं, जबकि मोहम्मद आसिफ ने दो मैच खेलकर 5 विकेट अपने नाम किए हैं। अफरीदी ने 6 मैच में 4 विकेट लिए हैं। एशिया कप के 27 फरवरी के मैच में स्पॉट फिक्सिंग के बाद टीम में वापसी कर रहे मोहम्मद आमिर ने तीन विकेट लिए।

गेंदबाजों में वर्ल्ड में अफरीदी सबसे आगे, जानिए कहां हैं अश्विन
टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 91 टी-20 में 91 विकेट चटकाए हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा 78 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शकिब अल हसन 51 विकेट झटक कर टॉप-10 में हैं। खास बात यह कि टी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप-10 सूची में कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं है। आर अश्विन एक ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जो 43 विकेट लेकर 21वें स्थान पर हैं।

टी-20 में बैटिंग के रिकॉर्ड में हाफिज आगे, विराट 17वें नंबर पर
बैटिंग के मामले में पाकिस्तान के बल्लेबाज टी-20 में भारत से आगे हैं। इसमें पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कलम हैं। उन्होंने टी-20 में सबसे अधिक 2140 रन बनाए हैं। श्रीलंका के दिलशान 1646 रन बनाकर तीसरे नंबर हैं। इस सूची में पाकिस्तान के मोहम्मद हाफिज पांचवें नंबर हैं, उन्होंने 72 मैचों में 1518 रन बनाए हैं, जबकि भारत के विराट कोहली 17वें नंबर पर हैं। उनके नाम 35 मैचों में 1271 रन है।

जीत के प्रतिशत में पाक है आगे
एशियाई देशों में टीम इंडिया ने अब तक 65 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें से 38 में इसे जीत हासिल हुई है और उसकी जीत का प्रतिशत 59.52 है, जबकि पाकिस्तानी टीम का जीत प्रतिशत 59.69 है। श्रीलंका ने अब तक 77 टी-20 खेले हैं, जिनमें से उसे 45 में जीत मिली।

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया है अजेय
अब तक हुए टी-20 वर्ल्ड कप में जब भी पाकिस्तान की टीम भारत से खेली है, उसे हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं वनडे वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले हुए और हर बार टीम इंडिया ने ही जीत दर्ज की।

2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया दो बार पाकिस्तान से भिड़ी थी। पहला मैच काफी रोमांचक मैच रहा था, जिसमें आखिरी गेंद तक विजेता का फैसला नहीं हो पाया था और इसके बाद बॉल आउट में टीम इंडिया ने पाक को हरा दिया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में एक बार फिर दोनों टीमें टकराईं और एक बार फिर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर कप पर कब्जा जमा लिया था।

2009 और 2010 के टी-20 वर्ल्ड कप में इनके बीच कोई मुकाबला नहीं हुआ। फिर 2012 और 2014 में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने खेलीं और पाकिस्तान का वही हश्र हुआ।

सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड पाक के नाम
भले ही महत्वपूर्ण मैचों में पाक टीम भारत से हार जाती हो, लेकिन टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के नाम है। पाक ने 99 टी-20 मैचों में से 57 मैच में जीत दर्ज की है। सबसे अधिक मैच खेलने के मामले में न्यूजीलैंड की टीम दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड ने अब तक 88 मैच खेले हैं, जिनमें से 42 में उसे जीत मिली है।

पाक ने खेले हैं सबसे अधिक टी-20 मैच, शतक के करीब
सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तानी टीम अब तक 99 टी- 20 मैच खेल चुकी है। 29 फरवरी को जब वह यूएई के खिलाफ उतरेगी, तो टी-20 क्रिकेट में उसका मैचों का शतक पूरा हो जाएगा।

source : NDTV india                             (Anukool Mistri)
एशिया कप 2016 : टी-20 में एक बार फिर भारत से हारा पाक, जानिए कौन कहां है भारी Read More