Axis Bank ATM machine theft from Sector 10 Faridabad

सेक्टर 10 फरीदाबाद से Axis Bank के ATM मशीन की हुई चोरी

Axis Bank ATM machine theft from Sector 10 Faridabad
फरीदाबाद: बीते रात सेक्टर 10 मार्केट में लगे Axis Bank ATM की चोरी हो गयी | विश्वस्त सूत्रों  ने बताया की फरीदाबाद में सेक्टर 10 (7-10) मार्केट में  Axis Bank का ATM लगा हुआ था जिसको कुछ अज्ञात अपराधियों ने रात के अँधेरे का  फायदा उठाते हुए पुरे ATM को ही उखाड़ कर ले गए | जबकि रोड 24 घंटे चालू रहता है | यहाँ तक की ठीक Axis Bank ATM के सामने PCR वैन भी तैनात रहती है | पता चला की इस ATM में कोई भी गार्ड नहीं था | फरीदाबाद पुलिस की टीम आस  पास के लगे CCTV खंगाल रही है और जांच में जुटी है | प्रमुख समाजसेवी नागेश सहगल ने फरीदाबाद में बढ़ते अपराधों पर फरीदाबाद पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया |

Axis Bank ATM machine theft from Sector 10 Faridabad

 

सेक्टर 10 फरीदाबाद से Axis Bank के ATM मशीन की हुई चोरी Read More
Surajkund mela

Surajkund Mela 2020: थीम, टाइम और टिकट से लेकर सबकुछ, जानिए यहां

सूरजकुंड मेला एक बार फिर से लोगों के लिए तैयार है. सूरजकुंड इंटरनेशनल मेला 2020 का आयोजन 1-16 फरवरी 2020 तक किया जाएगा. इस साल हिमाचल प्रदेश को थीम राज्य बनाया गया है. सूरजकुंड मेला भारत का एक रंगीन पारंपरिक शिल्प त्योहार है, जिसे हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित किया जाता है. इस मेले का पहली बार आयोजन साल 1987 में किया गया था. सूरजकुंड मेले की खास बात यह है कि यहां पर देश के अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प और कारीगरों के बनाए गए सामान को खरीदा जा सकता है. सूरजकुंड मेले में लोक संगीत का भी आयोजन किया जाता है. यहां सभी राज्य के कलाकार अपने-अपने लोक संगीत का प्रदर्शन करते हैं. इस मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा विदेशों से भी कलाकार आते हैं. मेले में प्रवेश केवल टिकट के जरिए ही दिया जाता है.

सूरजकुंड मेले में क्या खरीदा जा सकता है

सूरजकुंड मेले में लोग घर सजावट का सामान, लकड़ी से बना घरेलू सामान, पेंटिंग, बांस की पेंटिंग, कश्मीरी और अफगानिस्तान समेत कई जगहों की बनी कालीन, लैंप, किचन के बर्तन, कपड़े जैसे- शॉल, साड़ी, जैकेट, शर्दियों के कपड़े, महिलाओं के कपड़े खरीदे जा सकते हैं.

SurajKund Mela 2020

सूरजकुंड का इतिहास

सूरजकुंड यानि 6 एकड़ में एक तालाब है. इसकी बनावट यूनानी रंगभूमि से बहुत मिलती है. जिसे तोमर वंश के राजा सूर्यपाल ने बनवाया था. सूरजकुंड को बनाने के पीछे का कारण सूर्यदेव की उपासना और पानी स्रोत जमा करना था.

सूरजकुंड मेला कहां होता है आयोजित

सूरजकुंड मेले 2020 का आयोजन लेकवुड सिटी, सूरजकुंड, फरीदाबाद में किया जाता है.

 

सूरजकुंड मेले का टिकट

सूरजकुंड मेले की टिकट की कीमत वीकडेज में 80 रुपए और वीकेंड में 120 रुपए तय की गई है. लोगों को टिकट खरीदने में ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए मेले में एक टिकट काउंटर बनाया गया है. इसके अलावा टिकट को paytm या bookmyshow वेबसाइट से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है.

Surajkund Mela 2020: थीम, टाइम और टिकट से लेकर सबकुछ, जानिए यहां Read More

बेटियों को उच्चतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए स्पेशल बसों का बंदोबस्त – मनोहर लाल खट्टर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को फरीदाबाद के दयानंद महिला कॉलेज में आयोजित केएल मेहता महिला शिक्षा संस्थान के स्वर्ण जयंती समोराह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बेटियों को उच्चतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए स्पेशल बसों का बंदोबस्त किया जाएगा। बेटियों को यातायात की सुरक्षित परिवहन योजना के तहत 181 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। 100 के करीब बसें शुरू हो चुकी हैं, इसके अलावा सरकार ने 125 मिनी बस भी खरीदी हैं, जो जल्द शुरू होंगी। हर बस में एक महिला कॉन्स्टेबल भी तैनात होगी।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बेटी बचाओ के बाद बेटियों की शिक्षा के लिए काम किया। प्रदेश में मैपिंग करने के बाद 40 स्थान मार्क किए गए जहां 40 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज नहीं थे वहां पर 31 कॉलेज खोले गए। बाकी स्थानों पर भी जल्द कॉलेज खुलने वाले हैं। बेटियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए 10 किलोमीटर के दायरे में स्कूल एवं कॉलेज की स्थापित किए गए हैं।

  1. 31 महिला थाने खोले गए
    मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर महिला थाने भी खोले गए हैं। सबसे पहले प्रयोगात्मक तौर पर सोनीपत में इनकी शुरुआत की गई और फिर प्रदेश में 31 महिला थाने खोले गए। दो महीने में दो और थाने खुलेंगे। इसके साथ ही पुलिस विभाग में महिलाओं की भर्ती भी बढ़ाई गई। सरकार का पुलिस विभाग में 15 प्रतिशत महिला स्टाफ बढ़ाने का लक्ष्य है। बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना लाई गई है। एक लाख और कैमरे लगेंगे।
  2.  लिंगानुपात में हुआ सुधार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन, प्रशासन, खेल, सौंदर्य, राजनीति, शिक्षा हर क्षेत्र में आज बेटियां आगे बढ़ रही हैं। अक्टूबर में सरकार संभालते ही नवंबर में प्रधानमंत्री ने लिंगानुपात सुधारने का विचार रखा। उन्होंने कहा कि इस योजना कि शुरुआत हरियाणा से हो क्योंकि प्रदेश में लिंगानुपात बेहद खराब है। हर स्तर पर इसके लिए लोग काम करें। 22 जनवरी 2015 को पानीपत में सम्मेलन किया गया और इस योजना की शुरुआत की गई। इसके बाद लगातार लिंगानुपात सुधरा। अब लिंगानुपात यह आंकड़ा 922 तक पहुंच चुका है।
  3.  महिलाओं के प्रति अपराध पर सरकार गंभीर
    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के शोषण के मामलों पर गंभीरता जताते हुए राज्य सरकार ने हरियाणा में 12 साल से छोटी बच्ची के साथ रेप होने पर दोषी के लिए मृत्यदंड का प्रावधान किया। इन घटनाओं की प्रारम्भिक पुलिस जांच के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। जैसे- सामान्य छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के लिए 15 दिन और रेप केस में 30 दिन का समय तय किया गया है। इसके साथ ही बलात्कार का आरोप सिद्ध होने पर दोषी को भोजन और दवाई के अलावा किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा ये भी सरकार ने तय किया है।
  4. टीवी से भारतीय संस्कृति कुप्रभावित हुई
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश नारी को पूजनीय मानने वाला देश है, लेकिन टीवी के माध्यम से हमारी संस्कृति कुप्रभावित हुई है। सरकार बेटियों के लिए हरसंभव काम करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने कोटे से 31 लाख रुपये का योगदान शिक्षण संस्थान के लिए दिया।
  5. फरीदाबाद से हुई सार्वजनिक जीवन की शुरुआत
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत एक जुलाई 1980 को फरीदाबाद से हुई थी, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। केएल मेहता के सान्निध्य में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। 50 वर्षों में दयानंद शिक्षण संस्थानों ने लाखों बेटियों को शिक्षित बनाया है। एक बेटी की शिक्षा कई परिवारों के किए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ज्ञान और संस्कारों की जननी है। दयानंद की प्रेरणा से चलने वाले संस्थानों का समाज में अहम योगदान है।

बेटियों को उच्चतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए स्पेशल बसों का बंदोबस्त – मनोहर लाल खट्टर Read More

Ishika Taneja offered Valentine makeover to Senior Citizens…

Ishika-Tneja-offring-Makeover-to-elder-lady-webFaridabad : Our heart never gets wrinkles – and love never grows old. Guinness World Record holder Ishika Taneja, Executive Director, Alps Cosmetic Clinic and Academies, celebrated the spirit of Valentine with the elderly couples at The Golden Estate a fully serviced Senior Living facility in Faridabad. Ishika gave special Valentine Makeover to the couples to make them feel younger and revive their nostalgic moments together with their partner. Ishika Taneja offered Valentine gifts to the couple wishing them the enduring love and making their Valentine celebrations exceptional.

Mr. & Mrs Malik Said, “This is a great experience for us; we have never thought before that we would ever have such a valentine celebration at this age. When we were young, we never celebrated such occasions. We would like to thank Ishika Taneja for a lovely initiative, which helped us to revive our golden memories.”

Ishika Taneja, Executive Director ALPS Group said, “Love is an eternal bond and goes beyond anyone’s age– these couples define this with a true heart. After I gave them a makeover, we made them express their love by letting them offer red rose to each other. It was so astounding to see their joyous faces while doing it. The entire event was a splendid experience.”

Col. Sandher (retd), Chief Operating Officer of, The Golden Estate said, “We are very thankful to Ishika Taneja and ALPS group for making this Valentine wonderful for our residents. Life is beautiful when you have your loved one around, love has no age. Ishika Taneja with her special effort, made these couples rejuvenate their love. It was great to see the sparkle in their eyes as they wished their partner and shared their journey of love.”

About Ishika Taneja:- Ms. Ishika Taneja, the makeup maestro, is Guinness World Record Holder for Fastest and Best Makeup in the World; has worked with best Hollywood and Bollywood Celebrities and is also the Executive Director of ALPS group. She comes with strong credentials of Advanced Make Up course from London School and Beauty and Make Up. She also mastered Prosthetics from the world renowned Atti Tabak , also known as “Picasso Of Prosthetics” from Netherlands. She then went to Hollywood to gain an in-depth training at cinema make-up and had the opportunity to work with the renowned Nelly Recchia (Airbrush) , Marcel Munoz (Hair extensive), Mirelle Bertrand (Hi fashion make up), Wendy Ann Rosen (Period Make up) and Christal Lee (Classic make up).

News Coverage : Dinesh Sehgal

 

Ishika Taneja offered Valentine makeover to Senior Citizens… Read More

G.D.Goenka school celebrates JANMASHTMI & TEACHERS DAY

IMG_5630G.D.Goenka School, Faridabad is known for its adherence with the Indian culture. The school makes their best efforts to inculcate among students the appreciation and respect for India’s rich heritage and diversity. Attempts are made to keep the students closely associated with the Indian traditions to reinforce the spiritual values in them. Continuing the same effort, a special assembly was held at G.D Goenka Public school, Faridabad to mark the birth of Lord Krishna the ‘Makhan Chor and as a mark of tribute for the contribution made by the teachers towards the society. The assembly began with a speech delivered by Naman Garg of class VIII depicting the life  of Lord Krishna followed by a speech on the significance of Teacher’s day by Tanishq Mehra of class XI. The school’s western instrumental orchestra comprising of students from VI-X left everyone spell bound with their captivating performance .The Indian Orchestra consisting of students from III-V was not left behind and enchanted all with the comforting music. The day had an emotional and recreational touch.
The students did all the preparations with complete energy and excitement. The students of class II, III- V captivated the audience by their ‘Radha Dance’ performance; everyone was enthralled by the divine leela of Lord Krishna presented by the students. The students were beautifully dressed in Lord Krishna’s and Radha’s attire. The dancers won the heart of the audience by enacting various roles of Sri Krishna. The dance was followed by a Krishna Janam (Hindi Song) and Govind Bolo –Gopal Bolo a fusion song by students of classes IV – XII and III – V respectively. These soul reaching songs immersed all with the spirit of the day. A flute dance followed the songs which mesmerized everyone and made us remember the melodious music once played by the almighty himself.
Apart from Janmashtami festival, the school also celebrated the teachers’ day. A floral tribute was paid to the former President Dr. Sarvapalli Radhakrishnan. The students engaged in themselves in unbridled capacity to shower their love, adoration and respect to their teachers. The whole school was absorbed in an atmosphere of gaiety.
Addressing the school, Director Principal Dr. Shreesh Bhardwaj told the students to live a life of great dignity and human values so as to become successful and contented .Besides moving on the path of performing their duties honestly and without thinking about the result, as taught by Lord Krishna through Geeta. He further recognized the great role of a teacher in building up the characters of students and shape them to become an ideal citizen of India.

Coverage by : Sanjay Chaturvedi

G.D.Goenka school celebrates JANMASHTMI & TEACHERS DAY Read More

“मैं आपकी कॉलोनी को चांदनी चौक से भी सुन्दर बना दूंगा।”- Balkishan Chauhan

IMG_2964
Shri Balkishan Chauhan and Resident of Indira Complex

एकता में बड़ा बल होता है । अगर आपलोगों ने अपनी एकता बरक़रार रखी तो मैं विस्वास दिलाता हूँ की एक दिन मैं आपकी कॉलोनी को चांदनी चौक से भी सुन्दर बना दूंगा । इंदिरा कॉलोनी, गली न० 5 के कॉलोनी वासियों को सम्बोधित करते हुए यह कहना था बालकिशन चौहान का, साथ ही इन्होने कहा की मैं समाज के कार्य करने के लिए पैदा हुआ हूँ जो काम कोई नेता नहीं कर सके वो मैं करके दिखाऊंगा । मैं बिना किसी पद पर रहते हुए समाज के लिए जो कार्य किया है किसी से छुपा नहीं है। आज जितने लोग शिकायत लेकर आये है, अगर आपने यह जज्बा चुनाव तक दिखाया तो कॉलोनी की समस्या चाहे  पानी की हो, बिजली की हो, सीवर का हो, अथवा सड़क का हो मैं पूरा करूँगा। ये आप मेरे ऊपर छोड़ दें इसके लिए मुझे मंत्री जी के पास जाना पड़े या विधायक जी के पास जाना पड़े मैं आपके कॉलोनी को समस्या से मुक्त करवाऊंगा । श्री चौहान ने लोगों से अपील की जिसके पास वोटर आई कार्ड नहीं हैं वो अतिशीघ्र बनवाए तभी आपकी भागीदारी देश को सही राजनैतिक दिशा दे पायेगी । श्री बालकिशन ने बिजली के मुद्दे पर तत्काल फैसला लेते हुए एस डी ओ से मिलकर सर्वे कराने और बिजली के पोल देने की घोषणा की । कॉलोनी वासी ने बालकिशन चौहान को भारी मतों से विजयी बनाने का अस्वाशन दिया । इस बैठक में कॉलोनी के श्री हेतराज फौजी, गिर्राज नरवत, डा० कमल, देवदत्त खटाना, नितेश खटाना, अमित खटाना, नरेंद्र भाटी, विजयपाल भाटी, देवराज सैनी, हरविंदर चेची,  सम्मी चंदीला, मीनू भाटी, ओमबीर भाटी, महेंद्र शर्मा, जीतेन्द्र प्रसाद, चंद्रपाल शर्मा, श्याम पंडितजी, राजवीर चंदीला, सुनील भाटी, लख्मीचंद नरवत, बीर सिंह मलिक, सुभाष, प्रीतम पराशर, रावत, जीतेन्द्र झा, चन्दन तिवारी, डा० एस एस खटाना, भोला,  प्रकाश ठाकुर, कालीचरण, एवं योगेश शर्मा मौजूद थे।

News Coverage : Chandan Mehta

“मैं आपकी कॉलोनी को चांदनी चौक से भी सुन्दर बना दूंगा।”- Balkishan Chauhan Read More

“लीडर से ज्यादा मैं अपने आप को कोच, टीचर एवं मानव रचना यूनिवर्सिटी का हिस्सा मानता हूँ I” Sarkar Talwar

Shri Sarkar Talwarआज सीधी बात के तहत “दी संडे हेडलाइंस” की संवाददाता सोनल अरोड़ा ने श्री सरकार तलवार, डायरेक्टर स्पोर्ट्स, मानव रचना यूनिवर्सिटी से बातचीत की प्रस्तुत है  बातचीत के कुछ अंश, वैसे तो क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह नाम नया नहीं है I इनका जन्म आगरा, उत्तर प्रदेश में सन 22 सितम्बर 1952 में हुआ I आइये एक नजर डालते है श्री तलवार की उपलब्धियों पर….

नेशनल चैंपियनशिप अवार्ड
खेल में स्नातक करने के साथ लगभग 20 वर्ष पंजाब एवं हरियाणा की रणजी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया I

बेस्ट बॉलर ऑफ़ दी कंट्री (1985)
इन्होने 358 विकेट एवं  2000 रन बनाये I 8 रणजी मैच में 45 विकेट लिए जिसके कारण इनको मुंबई में बेस्ट बॉलर ऑफ़ दी कंट्री से नवाजा गया I

इंटरनेशनल क्रिकेट कोच  लेवल 4

जूनियर क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता
सन 1996 में लॉड्स इंग्लैंड में पाकिस्तान को हराकर जूनियर क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता I

बेस्ट क्रिकेट कोच (1996 – 1997)
इंग्लैंड में वर्ल्ड कप जितने के बाद मिला I

भीम अवार्ड (विशिष्ट खिलाडियों की श्रेणी)
हरियाणा सरकार की तरफ से भीम अवार्ड से सम्मानित किया गया I

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
बी सी सी आई की तरफ से इनको लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया I

सोनल अरोड़ा : आप खुद को लीडर मानतें है या कुछ और ?
श्री तलवार : लीडर से ज्यादा मैं अपने आप को कोच, टीचर एवं मानव रचना यूनिवर्सिटी का हिस्सा मानता हूँ I     और यही कारण है की मैं स्पोर्ट्स को अलग नजरिये से देख पता हूँ I मैं समझता हूँ की अच्छे लीडर के अंदर अपना नजरिया होना जरुरी है I

सोनल अरोड़ा : क्या अचंभित करती है ?
श्री तलवार :  मुझे ख़ुशी होती है जब मैं  कुछ अलग देखता हूँ आजकल बच्चों के अंदर की प्रतिभा को देखकर अचंभित हो जाता हूँ I उनके अंदर सिखने की ललक को देखकर मुझे अपने पुराने दिन याद आने लगते हैं I और मैं हरसंभव प्रयास करता हूँ जिससे वो कुछ अच्छा प्रदर्शन कर सकें I

सोनल अरोड़ा : आपकी पूंजी क्या है उसपर आप कितना भरोसा करते हैं ?
श्री तलवार :     मेरी पूंजी मेरा आत्मबल है जो हमें बच्चों से मिलता है मैं खिलाडियों को खेलते नहीं उड़ते हुए देखना चाहता हूँ खिलाडियों को सही गाइड लाइन और प्रोत्साहन मिल सके  लिए समय समय पर वैसे खिलाडियों को भी आमंत्रित करता हूँ जो अपनी मेहनत के बल पर आम से खास बन चुकें हैं I

सोनल अरोड़ा : आपको प्रेरणा कैसे मिलती है ?
श्री तलवार : मैं जब भी बच्चों को क्लासरूम में या प्ले ग्राउंड में परफॉर्म करते देखता हूँ मैं  प्रेरित होता हूँ I खेल का जीवन में बड़ा महत्व है यह शारीरिक मानसिक विकास के साथ हमारे जीवनशैली को भी प्रभावित करती हैंI आप अच्छे खिलाडियों  देखकर इसका अंदाजा लगा सकते हैं I

सोनल अरोड़ा : लड़कियों के लिए खेल कितना जरुरी है ?
श्री तलवार : लड़कियां खेल में लड़कों के मुकाबले ज्यादा बढ़िया प्रदर्शन करतीं है इनके अंदर त्याग की भावना और वचनबद्धता लड़कों की अपेक्षा ज्यादा होती है हमें अपनी सोच बदलनी होगी I जिससे उन्हें बराबरी का दर्ज मिल सके I

सोनल अरोड़ा : आपने कभी किसी को खेल से बाहर किया है ?
श्री तलवार : (मुस्कुराते हुए ) हाँ मुझे याद है एकबार खेल के दौरान एक ट्रेनर थे मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता काफी अनुभवी थे लेकिन उनका व्यव्हार अनप्रोफेशनल सा था खिलाडियों के साथ बात करने का तरीका, मुझे पसंद नहीं आया और मैंने उनको खेल के दौरान ही बाहर किया था I

सोनल अरोड़ा : अंतिम सवाल। … खिलाडियों को आप क्या कहना चाहेंगे ?
श्री तलवार : खिलाडियों से मैं यही कहना चाहूंगा की खेल को ईमानदारी के साथ खेलें सही डिसीजन लेना सीखे कोच की इज्जत करना सीखे I हार से भी सीखे क्योंकि हार के बाद जीत है I

 

Editor : Nitin Garg

“लीडर से ज्यादा मैं अपने आप को कोच, टीचर एवं मानव रचना यूनिवर्सिटी का हिस्सा मानता हूँ I” Sarkar Talwar Read More

“माँ के चरणों की धूलि, माँ की सेवा से बड़ा इस संसार में कुछ भी नहीं है” R D Manan

IMG-20150314-WA0011हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 3 ए एम काफी चर्चे में रही I “रेत की तरह “ गाने का कम्पोजीशन आर डी मनन की है I इस मूवी के सारे गाने काफी अच्छे है, आर डी मनन म्यूजिक कंपनी का निर्माण 8 महीने पहले हुआ I आज की तारीख में इस कंपनी के पास लगभग 400 गानों का म्यूजिक बैंक है I आइये अब हम बताते है कौन सी शख्सियत  हैं जो लगातार हिट गानों की सीरीज लेकर आ रहे हैं I रजत दीपक का नाम सुनते ही आप समझ गए होंगे मैं किसकी बात करने जा रहा हूँ I आजकल रजत दीपक ज्यादातर मुंबई नगरी में अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहतें है I फरीदाबाद होम टाउन होने के कारण यहाँ भी नजर आ जातें हैं I दी संडे हेडलाइंस के संवाददाता ने आर डी से मुलाकात की I आर डी दीवानगी में जीते हैं और अपने अंदाज से सबको मोहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते I बिंदास जिंदगी जीने वाले इस बांके गबरू जवान की दीवानगी इनके गानो में देखने को मिलती है I आर डी  बताते है मुझे बचपन से ही गाने का शौक था और जब भी कभी मौका मिला अपने गाने से लोगों को खुश करता रहा I लोगों  ने सराहना मिलती रही और मेरी गायकी में पैनापन आता गया I मैंने कहीं से संगीत की शिक्षा नहीं ली I मुझे ग़ज़ल एवं सूफी गाने काफी अच्छे लगते हैं I लगभग दस साल पहले मुझे तलाश थी अच्छे लिरिक्स राइटर एवं म्यूजिक कम्पोज़र की तभी मेरी मुलाकात मनन से हुई I हमने कंपनी आर डी मनन के नाम से शुरू की I आने वाली फिल्म यश राज प्रोडक्शन की है  “इश्क़ कभी करियो ना “ “ आप जैसा कोई “ विलेज बॉय प्रोडक्शन की आने वाली मूवी “ वेडिंग ”, एवं भट्ट जी के बैनर की आने वाली मूवी के लिए गाने गाये हैं I आर डी मनन कल गुडगाँव के लेज़र वैली में अरिजीत सिंह के साथ भी परफॉर्म करते हुए दिखेंगे I आर डी अपने कामयावी में  अपनी मम्मी की मेहर मानते हैं और सबको संदेश देना चाहते है की माँ के चरणों की धूलि, माँ की सेवा से बड़ा इस संसार में कुछ भी नहीं है माँ के चरणों में संसार का सारा सुख है I

Editor : Nitin Garg & Sonal Arora

“माँ के चरणों की धूलि, माँ की सेवा से बड़ा इस संसार में कुछ भी नहीं है” R D Manan Read More