Pranav Shukla is the Headlines for “The Sunday Headlines”

 “अनादि” का शाब्दिक अर्थ जिसका ना तो कोई अंत है न कोई शुरुआत ।  निसंदेह यह शब्द आज समाज या देश दुनिया में समय, काल, परिस्थिति अनुसार विभिन्न रूपों में प्रयोग में लाया जा रहा होगा । अनादि के इस प्रयोग की श्रृंखला में एक शख्स ऐसा भी है, जो भले ही अपने पारिवारिक संस्कारों के कारण सही पर “अनादि” का यथार्त रूप में प्रयोग करते हुए कभी ना शुरू व् ख़त्म होने वाले अनादि के इस शब्द को एक नया स्वरुप देकर अनगिनत लोगों व् परिवारों को अनादि के साथ जोड़ रहा है। प्रणव शुक्ला नाम के इस युवा ने “अनादि” को अपने कर्म व् संस्कारों से जो आधुनिक स्वरुप दिया है।

उसे शब्दों में बंधना कठिन ही नहीं अपितु नामुमकिन है। सन्डे का दिन हो और “दी संडे हेडलाइन्स” की हेडलाइन न हो ऐसा हो नहीं सकता।  अपने कार्य दायित्व के निर्वहन में “दी संडे हेडलाइन्स” इस संडे भी अछूता नहीं रहा। मैं बात कर रहा हूँ आबादी के लिहाज से 25 लाख की जनसंख्या वाले अपने फरीदाबाद नगर के नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह के प्रेरणाश्रोत उस युवा की जो विश्व की ग्लैमर इंडस्ट्री की टॉप टेन कंपनी में शुमार कंपनी का प्रतिनिधित्व भले ही करता हो पर इतने बड़े स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के बाबजूद भी प्रणव ने कभी भी अपने परिवार के संस्कारों को खुद से कभी अलग नहीं होने दिया। अपने पिता को इसके लिए अपना प्रेरणा स्रोत मानने वाले प्रणव ने आज नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह से असंख्य लोगों को जोड़कर यह साबित कर दिया की संडे के दिन दी संडे हेडलाइन्स से जुड़ा यदि कोई व्यक्तित्व  हो सकता है तो वो है प्रणव शुक्ला।
दरअसल मैं बात कर रहा हूँ  फरीदाबाद के गांव पाली स्थित बृद्ध आश्रम “अनादि सेवा प्रकल्प” के संचालक प्रणव शुक्ला की जिसने ग्लैमर इंडस्ट्री के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र के अलावा वृद्ध जनों के सम्मान में समर्पित किये गए अपने प्रयासों की कड़ी में एक और नई शुरुआत की है। दरअसल यह वृद्ध जनों के सम्मान की कड़ी में एक और नई कड़ी की शुरुआत है।  जिसे  “छाँव” नाम दिया गया ।  “छाँव” की शुरुआत का उद्देश्य असहाय, लाचार व् बेसहारा वृद्ध जनों को ऐसा वातावरण देना है।  जिसमें रहकर वे अपने जीवन के अंतिम पड़ाव की विपरीत परिस्थितियों में “अनादि सेवा प्रकल्प” (Anadi Seva Prakalp) के प्रयास से ही सही राहत महसूस कर उनसे जुड़े लोगों को अपनी दुआएं दे सके। बताना चाहूंगा की अनादि सेवा प्रकल्प सामाजिक क्षेत्र में इस प्रकार के वृद्ध जनों की  लिए गंभीरता से प्रयासरत है।  जिसने अनेकों असहाय व् बेसहारा वृद्ध जनों से खुद को जोड़कर उन्हें छाँव अर्थात अपने यहाँ आश्रय देने की एक ऐसी मुहीम शुरू की है।  जो असंख्य ऐसे असहाय व् लाचार वृद्ध जनों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही है जिन्हे उनके अपनों ने ही ढलती उम्र के इस पड़ाव में खुद ही उन्हें घर से बेघर कर दिया । जब उन्हें अपनों की आज सबसे ज्यादा जरुरत है।

मैं और ज्यादा कुछ ना कहते हुए इस सम्पादकीय लेख को लिखते हुए इतना गंभीर होकर कुछ ऐसा चिंतन और मनन करने के लिए विवश हो गया जिसके परिणाम स्वरुप कुदरत मेरी कलम को इतनी ताक़त दे जिसके बल पर मैं समाज के आलावा देश-दुनिया में ऐसा वातावरण बना सकूँ जो अलबत्ता तो जीवन के अंतिम क्षणों में इस प्रकार का दंश झेल रहे वृद्ध जनों के परिवारों को ऐसी सदबुद्धि दे सके  की वे अपने वृद्धजनों को खुद आकर वापिस अपने घरों में पहले से अधिक सेवा के लिए ले जाकर जाने-अनजाने में किये अपने पापों का प्रायश्चित कर सके और जिन लोगों व् परिवारों के अपने वृद्ध जान नहीं हैं वे “अनादि सेवा प्रकल्प” की छाँव से जुड़कर शायद पुण्य के भागी बन सकें ।

आपका
चन्दन

Pranav Shukla is the Headlines for “The Sunday Headlines” Read More

“शाहिद माल्या एवं जावेद अली ने “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने को स्वर दिया” जतिन शर्मा

shahid-jatin-jawed-deepak
SInger Shahid Mallya, Producer Deepak Shahi, Singer Jawed Ali and Music Director Jatin Sharma Recorded songs for upcoming movie “Sheikhchilli The Great”

गोल्डन फैदर फिल्म्स के बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म  “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने की रिकॉर्डिंग संपन्न हुई । यह जानकारी फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जतिन शर्मा ने दी। म्यूजिक डायरेक्टर जतिन ने बताया की गाने के बोल काफी अच्छे है स्टार सिंगर जावेद अली और शाहिद माल्या ने अपना स्वर देकर चार चाँद लगा दिया। प्रोडूसर दीपक शाही ने बताया की अब ऑडियो रिलीज की तैयारी है अब दर्शक कहानी के साथ अच्छे गाने का भी लुफ्त उठा पाएंगे। दी संडे हेडलाइंस की टीम ने विस्तार से मौके को कवर किया है हम जल्द ही शाहिद माल्या, जावेद अली एवं जतिन शर्मा से की गई बात आपके बीच लेकर आएंगे।

News Coverage by : Sonal Arora

“शाहिद माल्या एवं जावेद अली ने “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने को स्वर दिया” जतिन शर्मा Read More

मोती लाल गुप्ता मेहंदी किंग से साईं सेवक बन समाज में बनाई एक विश्वसनीय पहचान

motilal guptaपीपल के पत्ते जैसे ना बनो जो वक़्त आने पर सुख जाते है बनना है तो मेहंदी के पत्तों सा बनो जो खुद पीस कर भी दुसरो की ज़िन्दगी मे रंग भर जाते है। कुछ इसी तरह  की सोच है फरीदाबाद के समाजसेवी और उद्योगपति मोतीलाल गुप्ता की जो 78 साल की उम्र मे अपने दम पर एन जी ओ चला रहे है और एक नहीं , दो नहीं , 1100 बच्चो को शिक्षा भी मुहैया करा रहे है। दरअसल मोती लाल गुप्ता ने सन 1987 मे अपनी ही ज़मीन पर साईं बाबा का मंदिर बनवाया जो तिगांव रोड पर स्थित है। ये मंदिर अब साईं धाम के नाम से जाना जाता है।

ऐसे हुई शुरुआत :- मोतीलाल गुप्ता एक साईं भक्त है। वो निरंतर साईं मंदिर मे प्रसाद बांटने जाया करते थे। लेकिन वहां उन्होंने देखा की छोटे-छोटे बच्चे भीख मांग रहे थे। उनके कपडे और हालत देखकर उनकी निरक्षरता का साफ़ पता चल रहा था। ये सब देखकर मोतीलाल गुप्ता को काफी दुःख हुआ। तभी उन्होंने उन जैसे बच्चों  का भविष्य संवारने का निर्णय लिया। उन्होंने गलियों और मंदिरों से छोटे-छोटे बच्चों को इकट्ठा किया। सबसे पहले एक छोटे से कमरे में 67 बच्चों को बैठाकर उनकी पढ़ाई शुरू कराई लेकिन फिर भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिल पाई। धीरे-धीरे उन्होंने और अधिक प्रयास किये और 12 अप्रैल 2004 को अपने ही बनाए हुए साईं मंदिर के पास साईं धाम के नाम से स्कूल खोला। शुरुआत में स्कूल को चलने मे काफी दिक्कतें आई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज उसी प्रयास का नतीजा है कि उसी स्कूल मे 1100 बच्चों  की ज़िन्दगी संवारी जा रही है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को सारी सुविधाएँ  दी जाती है। जैसे स्कूल यूनिफार्म, स्टेशनरी, नाश्ता, खाना आदि। मोतीलाल जी के इस काम में अन्य सामाजिक लोगों ने भी आर्थिक रूप से उनकी काफी मदद की। जैसे यू एस की एक एन जी ओ होम ऑफ़ होप ने साईं धाम स्कूल मे कंप्यूटर लैब खोलने के लिए लगभग 24 कंप्यूटर दान दिए। साईं धाम मे पढ़ाई के साथ-साथ महिलाओ को भी आत्म निर्भर बनने मे उनकी मदद की जाती है। महिलाओ को फ्री सिलाई-कड़ाई की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके साथ-साथ शहर की कंपनियों मे उनकी नौकरी भी लगवायी जाती है ताकि वो अपने सामाजिक रूप को सुधार सके और अपने परिवार की आर्थिक रूप से सहायता कर सके। इस वक़्त अगर बात करे तो लगभग 100 महिलाओ को यहाँ प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

सिर्फ स्कूल नहीं स्मार्ट स्कूल :- कहने को तो साईं धाम एक एन जी ओ द्वारा चलाया जा रहा स्कूल है लेकिन अगर सुविधाओ की बात करे तो किसी प्राइवेट स्कूल से ज्यादा सुविधाये इस स्कूल में उपलब्ध है। प्राइवेट स्कूलों की तरह इस स्कूल मे भी शानदार बिल्डिंग,कंप्यूटर लैब,केमिस्ट्री लैब,फीजिक्स लैब,स्मार्ट क्लास के साथ-साथ खेलो के लिए की भी सारी आधुनिक सुविधाये उपलब्ध है। साईं धाम स्कूल हरियाणा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। स्कूल मे बच्चो की पढ़ाई के लिए एजुकेटेड टीचर्स का स्टाफ है जबकि खेलों के लिए अलग से कोच रखा गया है।

 

स्कूल मे अन्य सुविधाएँ :- बच्चो के तकनीकी ज्ञान के लिए कंप्यूटर लैब मे NIIT के ट्रेनर्स को रखा गया है। पढ़ाई के साथ-साथ साईं धाम मे 18 होम्योपैथिक डिस्पेंसरी भी है जिसमे लगभग 800 से 1000 लोगो का प्रतिदिन इलाज़ किया जाता है। इस से अलग स्कूल के हर फ्लोर पर तीन टॉयलेट है। स्कूल आई एस ओ सर्टिफाइड है। बच्चो के मनोरंजन के लिए उन्हें अलग-अलग जगह ऐतिहासिक स्थल पर ले जाया जाता है।

हाल ही मे साईं धाम ने उत्तर प्रदेश के निसवारा मे लगभग 6 एकड़ ज़मीन पर एक और स्कूल बनाया है जिसके निर्माण में  एक प्राइवेट कंपनी ने लगभग 30 लाख रुपये का योगदान दिया। इस स्कूल मे लगभग 400 से 500 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। इस से अलग दिल्ली के ग़ाज़ीपुर स्लम मे भी 2013 मे एन जी ओ द्वारा एक कोचिंग सेंटर बनाया गया जिसमे 200 बच्चो को कोचिंग दी जा रही है जिसमे से 40% लड़कियां है।

इसके साथ-साथ मोतीलाल गुप्ता जी सामूहिक विवाह भी करवाते है। लगभग 400 से 500 शादियां करवा चुके मोतीलाल गुप्ता हर साल लगभग 100 शादियां करवाते है। इन शादियों का पूरा खर्च ये खुद उठाते है। ये सब गुप्ता जी बिना किसी भेदभाव,जात-पात के करते है। चाहे कोई हिन्दू हो,मुसलमान हो,सिख हो या ईसाई सबकी समान रूप से सहायता करते है। साईं धाम की तरफ से एक पहल की गयी है – जरुरत है मानसिकता बदलने की, जिसका स्लोगन रखा गया-  बेटी बचाओ,बेटी पढाओ,आत्म निर्भर बनाओ,सामूहिक विवाह अपनाओ।

 

लक्ष्य :- मोतीलाल गुप्ता जी का कहना है कि अब उनका एक ही लक्ष्य है और वो है अशिक्षा मिटाना। उनका सपना है कि पुरे देश मे साईं धाम जैसी संस्थाएं खोली जाएँ जिससे गरीब बच्चो को फ्री शिक्षा दी जा सके और उनके भविष्य को सुधारा जा सके। वे चाहते है कि देश के हर बच्चे को अच्छा खाना,अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थय मिले। साथ ही वो लोगो को प्रेरित करना चाहते है कि इस तरह के स्कूल खोले। सामूहिक विवाह को अपनाए ताकि गरीब और अनाथ लड़कियों का विवाह भी अच्छे से संपन्न हो सके। मोतीलाल गुप्ता जी साल 2015 मे तीन बार सामूहिक विवाह करवा रहे है। सामूहिक विवाह की पहली तिथि 19 अप्रैल 2015,दूसरी तिथि 31 मई 2015 और तीसरी तिथि २२ नवंबर 2015 है।
Editor : Nitin Garg

 

 

मोती लाल गुप्ता मेहंदी किंग से साईं सेवक बन समाज में बनाई एक विश्वसनीय पहचान Read More