SAGITTARIUS (धनु)

जनवरी- इस माह पारिवारिक व आर्थिक उलझनों व तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा भागदौड़ के बाद खर्च भी अधिक होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय- मकर संक्रांति को गर्म वस्त्र दान करें।

फरवरी- व्यर्थ की यात्रा में परेशानी व खर्च अधिक होगा। भागदौड़ के बाद गुजारे योग्य धन प्राप्त में परेशानी आएगी। शनि-साढेसाती के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आएगी।
उपाय- शिव मानस पूजा स्तोत्र का पाठ करें।

मार्च- संघर्षमयी परिस्थितियों के बावजूद आय तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धर्मिक व्यक्ति के साथ सम्पर्क बढ़ेंगे। पति या पत्नी को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है।
उपाय- श्री दुर्गा सप्तशती में से चण्डी स्तोत्र का पाठ करें।

अप्रैल– इस माह आपको आर्थिक व मानसिक परेशानी हो सकती है। शनि साढ़ेसाती व केतु संचार होने से मन में अंशाति पारिवारिक उलझनें पैदा हो सकती है।
उपाय- पापप्रशनम स्तोत्र का पाठ करें।

मई- अपने साहस और परिश्रम से ही कार्यक्षेत्र की समस्याएं सुलझ सकती हैं। गुरु वक्री रहने से बौद्धिक कार्यों में रूचि कम होगी।
उपाय- सरस्वती स्तोत्र का पाठ करें।

जून- विघ्न बाधाओं के बावजूद गुजारे लायक धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। किसी कार्य के बन जाने से खुशी का माहौल बना रहेगा।
उपाय– श्री सूक्तम का पाठ करें।

जुलाई- इस माह की शुरुआत में वक्री गुरु पुनः इस राशि में आने से परिस्थितियों में सुधार आएगा। सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी।
उपाय- श्रावण माहात्म्य का नित्य पाठ करें।

अगस्त- कठिन परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। परिवार में व्यर्थ की आर्थिक उलझनें बढ़ेंगी। धार्मिक कामों में रूचि बढ़ेगी।
उपाय- शिवलिंग पर कच्ची लस्सी चढ़ाएं।

सितंबर– गुरु का संचार होने से उलझनों व अड़चनों के बावजूद आय के साधनों में वृद्धि होगी। इस मास के अंत में धन लाभ व शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- पितृ-स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

अक्टूबर- केचु का संचार इस राशि से हट जाने से पुरानी चली आ रही समस्याएं मानसिक चिंताएं दूर हो सकती है। धार्मिक व सामाजिक कामों में रूचि बढ़ेगी।
उपाय- हर रोज़ कार्तिक माहात्म्य का नित्य पाठ करें।

नवंबर- इस माह की शुरुआत में बिगड़े कामों में धीरे-धीरे सुधार आएगा।धन लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान और नौकरी में नए-नए अवसर मिलेंगे।
उपाय- आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

दिसंबर- घर-परिवार से कोई चिंता सता सकती है, जिससे मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। सूर्य इसी राशि पर होने से बिगड़े कामों में सुधार आएगा। व्यर्थ की यात्रा भी होगी।
उपाय- सोमवार के व्रत करें।

SAGITTARIUS (धनु) Read More

SCORPIO (वृश्चिक)

जनवरी- नवीन कार्यों की योजना बनेगी, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शनि की साढ़ेसाती के कारण मानसिक तनाव व निकट के भाई-बंधुओं के साथ मतभेद हो सकता है।
उपाय- मकर संक्रांति को गर्म वस्त्र और पंचांग दान करें।

फरवरी- आय के साधनों  में वृद्धि, शुभ व मांगलिक कामों में खर्च होगा। मंगल केतु युक्त होने से पारिवारिक समस्याएं व आर्छिक उलझनें बढ़ेगी।
उपाय– श्री विश्वनाथ मंगल स्तोत्र का पाठ करें।

मार्च- धन लाभ व पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार में मंगल कार्य पूरे होंगे। ज़मीन-जायदाद आदि का क्रय-विक्रय करने की योजना बनेगी।
उपाय- श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

अप्रैल- इस माह धन लाभ कम व घरेलू उलझनों के कारण मानसिक तनाव पैदा होगा।व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। वृद्धि, कार्य में लाभ व उन्नति के चांस मिलेंगे।
उपाय- पापप्रशनम स्तोत्र का पाठ करें।

मई- 04 मई 2020 से मंगल चतुर्थ स्थान पर आने से अचानक खर्चों में वृद्धि व घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।
उपाय- सूर्य देव को रोज़ जल चढ़ाएं।

जून- व्यवसाय में संघर्ष के बाद आय के स्तोत्र बढ़ेंगे।मंगल पंचम स्थान पर होने से स्वास्थ्य संबंधी कष्ट व खर्च अधिक होंगे। सावधानी बरतें।
उपाय- श्री सूक्तम का पाठ करें।

जुलाई- आय के साधन बनते रहेंगे लेकिन व्यवसायिक क्षेत्र में संघर्ष रहेगा। परिवार में अत्याधिक खर्च व परेशानी पैदा हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुभ होगा।

अगस्त- इस महीने में रक्त में गड़बड़ी, नेत्र पीड़ा हो सकती है, इससे आपके उत्साह में कमी होगी। स्वभाव में क्रोध व चिड़चिड़ापन रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर कच्ची लस्सी चढ़ाएं।

सितंबर- 10 सितंबर 2020 से मंगल वक्री होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, मानसिक तनाव व क्रोध के कारण निकट बंधुओं से मतभेद हो सकता है।
उपाय- पितृ-स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

अक्टूबर- महीने की शुरुआत में वक्री मंगल पंचम स्थान  पर आने से और केतु का संचार होने से वाद-विवाद व मानसिक तनाव हो सकता है।
उपाय- हर रोज़ कार्तिक माहात्म्य का नित्य पाठ करें।

नवंबर- विघ्न बाधाओं के बावजूद धन-लाभ व कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में कुछ बदलाव करने का विचार बन सकता है।
उपाय- आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

दिसंबर- संतान और माता-पिता के सहयोग से हर काम सफल होगा। सांझेदारी के कामों में हानि हो सकती है। धन के संबंध में निकट बन्धु से तकरार हो सकती है।
उपाय- मंगलवार के व्रत करें।

 

SCORPIO (वृश्चिक) Read More

LIBRA (तुला)

जनवरी- इस माह के शुरुआत में नए वाहन, भीमि-जायदाद लेने का विचार बन सकता है। शुक्र पंचम स्थान पर होने से धन-लाभ व उन्नति के योग बनेंगे।
उपाय- शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

फरवरी- संघर्ष के बावजूद गुज़ारे योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। सिनेमा, संगीत आदि कामों पर धन खर्च हो सकता है। चोट आदि का भय हो सकता है, सावधान रहें।
उपाय- महाशिवरात्रि का विधि पूर्वक व्रत रखें।

मार्च– मान-सम्मान में वृद्धि और अचानक धन लाभ व उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। विदेश संबंधी कार्यों प्रगति होगी लेकिन विघ्नों के बाद सफलता मिलेगी।
उपाय- दुर्गा-सप्तशती का पाठ करें।

अप्रैल- शनि की ढैय्या रहने से मानसिक तनाव, शरीर कष्ट व गुप्त चिंता हो सकती है। खर्च अधिक होंगे। घरेलु उलझनें पैदा हो सकती हैं।
उपाय- पापप्रशनम स्तोत्र का पाठ करें।

मई- व्यवसाय में अचानक लाभ व खरीदारी आदि पर खर्च अधिक होगा। 13 मई 2020 से शुक्र वक्री होने से शुभ फल में कमी रहेगी। विरोधियों द्वारा बनते कामों में अड़चनें पैदा करने से धन की हानि हो सकती है।
उपाय- कनकधारा-स्तोत्र का पाठ करें।

जून- बनते कामों में विघ्न, व्यर्थ की भाग-दौड़, मानसिक तनाव व अधिक खर्च रहेगा। 18 जून 2020 से मंगल की दृष्टि रहने से गुप्त चिंता व परिवार में उलझनें पैदा हो सकती हैं।
उपाय- शिवलिंग पर कच्ची लस्सी चढ़ाने से लाभ मिलेगा।

जुलाई- व्यवसाय में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी अपने से धोखा मिलने के संकेत हैं। आलस्य में वृद्धि, स्वास्थ्य में खराबी, अधिक धन व समय नष्ट होगा।
उपाय- मंगलवार व बुधवार गणेश चालीसा का पाठ करें।

अगस्त- शुक्र भाग्य के स्थान पर होने से संघर्ष व परिश्र्म करने के बावजूद ही आय के साधन बनेंगे। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
उपाय- तुलसी जी के समक्ष सुबह-शाम दीप दान करें।

सितंबर- शनि की ढैय्या के कारण आजीविका के लिए दौड़-धूप अधिक रहेगी। मन अंशात और असंतुष्ट रहेगा। स्वास्थ्य में विकार, माता-पिता से मतभेद हो सकता है।
उपाय- सूर्य देव को रोज़ जल चढ़ाएं।

अक्टूबर- बिगड़े हुए कामों में सुधार आएगा। बहुत परिश्रम के बाद धन लाभ होगा। व्यर्थ के कामों पर खर्च होगा। नौकरी में तरक्की और व्यवसाय को बढ़ाने की योजनाएं बनेंगी।
उपाय- कार्तिक माहात्म्य का नित्य पाठ करें।

नवंबर- स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, बनते कामों में विघ्न, परिवार वालों के साथ मतभेद हो सकता है। क्रोध अधिक व चोट आदि का भय बना रहेगा।
उपाय- कार्तिक माहात्म्य का नित्य पाठ करें।

दिसंबर- दैनिक कार्यों में प्रगति होगी। निर्वाह योग्य आय के सादन बनते रहेंगे। शनि की ढैय्या के कारण आय कम व खर्च अधिक होंगे।
उपाय- श्री सूक्तम का पाठ करना शुभ रहेगा।

 

LIBRA (तुला) Read More

TAURUS (वृषभ)


जनवरी-
 साल 2020 की शुरूआत में इस राशि के स्वामी शुक्र उच्च स्थान में रहेंगे। जिससे धन लाभ व उन्नति के आसार पैदा होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- श्री दुर्गा सप्तशती पाठ करना शुभ रहेगा।

फरवरी- इस माह में धन लाभ होगा और साथ ही किसी काम में किया गया प्रयास सफल होगा। खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।
उपाय- महाशिवरात्रि के दिन गुड़-शक्कर से रुद्राभिषेक करना कल्याणकारी रहेगा।

मार्च- रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी काम को लेकर भागदौड़ हो सकती है। तनाव, उलझनें व खर्च बढ़ सकते हैं।
उपाय- हर शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा।

अप्रैल– व्यवसाय में अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। स्त्री सुख व परिवार में खुशी के अवसर मिलेंगे। सरकारी कामों मे विघ्न पैदा होंगे।
उपाय– शुक्र गायत्री मंत्र का पाठ करें।

मई- इस मास की शुरुआत में परिस्थितियां शुभ रहेंगी और धन लाभ होगा। 13 मई 2020 को शुक्र के वक्री होने से और 14 मई 2020 से सूर्य के इस राशि में आने से क्रोध बढ़ेगा, बनते कामों में विघ्न पैदा होगा।
उपाय- पापप्रशमन स्तोत्र का पाठ करना शुभ होगा।

जून– इस राशि पर सूर्य का संचार और शुक्र वक्री होने से दौड़-धूप अधिक रहेगी और व्यवसाय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आराम कम व संघर्ष अधिक करना पड़ेगा।
उपाय– संतान की उन्नति के लिए षष्ठी देवी स्तोत्र का पाठ करें।

जुलाई– अगर आपके घर में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है तो 2020 में परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। पुरानी मेहनत रंग लाएगी। भाई-बंधुओं के साथ मनमुटाव हो सकता है।
उपाय- महाकाल स्तुति का श्रावण मास में पाठ करें।

अगस्त– व्यावसायिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव व संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कुछ आर्थिक परेशानियां भी रह सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव पैदा होगा।
उपाय- महाकाल स्तुति का पाठ करें।

सितंबर- परिवार में मतभेद व अंशाति का माहौल बना रहेगा। 23 सितंबर 2020 से राहु इस राशि पर संचार करेंगे, जिससे आराम कम व संघर्ष ज्यादा करना पड़ेगा। कहीं दूर की यात्रा के योग बनेंगे।
उपाय- 03 सितंबर 2020  से 17 सितंबर 2020 तक श्राद्धकाल में दिवंगत पितरों के लिए श्राद्ध भोजन अवश्य करवाएं।

अक्टूबर– इस महीने की शुरुआत में आपकी लाइफ में कुछ विशेष परिवर्तन होंगे। आय कम व खर्च अधिक रहेगा। गुस्से के कारण बनते काम भी बिगड़ जाएंगे।
उपाय- कार्तिक माहात्म्य का पाठ करें।

नवंबर– मानसिक तनाव, पढ़ाई में विघ्न और बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सही समय आने पर सभी चीज़ों में सुधार आएगा। धीरे-धीरे आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।
उपाय- शुक्रवार के दिन कन्याओं का पूजन करें।

दिसंबर- संघर्ष व कठिनाईयों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। राहु संचार होने से धन लाभ व धन हानि के योग बनते रहेंगे।
उपाय– शुक्रवार के दिन माता संतोषी के व्रत रखें।

TAURUS (वृषभ) Read More

वाद-विवाद के बाद साथ बैठीं रिलायंस जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियां

rjio_mukesh_ambaniनई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी रिलायंस जियो लेकर टेलीकॉम सेक्टर में कूद चुके हैं, लेकिन पुराने धुरंधरों ने उनका किसी भी तरह से स्वागत नहीं किया| मुकेश अंबानी की इस पहल को उनकी विरोधी टेलीकॉम कंपनियों ने 20 अरब डॉलर का स्टार्टअप कहकर मजाक उड़ाया था|

पिछले काफी दिनों से धमकियों, शिकायतों, आरोप-प्रतियारोपों और यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक को घसीटे जाने के बाद आखिरकार शुक्रवार को देश की तमाम बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के बड़े अधिकारियों ने एक कमरे में बैठकर अपने मुद्दों और विवादों को सुलझाने की कोशिश की|

दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई ने शुक्रवार को दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों ‘रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया’ से मुलाकात कर नेटवर्क अंतरसंपर्क को लेकर कंपनियों के बीच जारी विवाद पर बातचीत की, लेकिन इस बैठक से दूरसंचार उद्योग के संगठन सीओएआई के अधिकारियों को बाहर रखा|

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के निदेशक मंडल के सदस्य महेंद्र नहाटा ने घंटेभर चली बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘यह न्याय की लड़ाई है, यह ग्राहकों की लड़ाई है| यह न सिर्फ रिलायंस जियो या एयरटेल या वोडाफोन के ग्राहकों के लिए बल्कि सभी भारतीय ग्राहकों के लिए है|’ जियो ने मौजूदा दूरसंचार परिचालकों पर आरोप लगाया है कि वे रिलायंस जियो के मोबाइल नेटवर्क को उनके नेटवर्क से जुड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में उपकरण प्रदान नहीं कर रहे हैं|

नहाटा ने कहा, ‘हमने सही संख्या में संपर्क, सही मात्रा में अंतरसंपर्क की मांग की है| हमने ट्राई के सामने अपना विचार रखा. ट्राई की जिम्मेदारी है कि वह इस पर विचार करे| ट्राई ने इस संबंध में कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है|’ बता दें कि मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए किसी दूरसंचार कंपनी के ग्राहक या नंबर पर फोन करने के लिए अंतरसंपर्क आवश्यक है|

दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत मौजूदा कंपनियों की ओर से रिलायंस जियो से संघर्षरत उद्योग संगठन सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने आरोप लगाया है कि रिलायंस जियो के दबाव में उसे बैठक से बाहर रखा गया|

उद्योग मंडल के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यूज ने कहा, ‘सीओएआई को रिलायंस जियो के कहने पर ट्राई की बैठक से बाहर रखा गया और ट्राई ने अप्रत्याशित तौर पर उनकी मांग को चुप-चाप मान लिया|’ नहाटा ने इस आरोप को यह कहते हुए खारिज किया कि उन्होंने ऐसा कोई आग्रह नहीं किया| उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी आमंत्रित किया गया वे बैठक में भाग लें|

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (ट्राई) ने अंतरसंपर्क क्षेत्रों के संबंध में रिलायंस जियो और एयरटेल, वोडाफोन तथा आइडिया जैसे मौजूदा दूरसंचार परिचालकों के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बैठक बुलाई थी|

सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को ट्राई को लिखा है कि शुक्रवार को जो बैठक बुलाई गई है जिसमें कि एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को चर्चा के लिए बुलाया गया है, एसोसिएसन सभी सदस्यों से जुड़ी है न कि सिर्फ इन तीन दूरसंचार कंपनियों से.

सीओएआई ने पत्र में लिखा है, ‘इसलिए हम आग्रह करते हैं सीओएआई के सभी सदस्यों को उक्त बैठक में बुलाया जाए.’ सीओएआई ने अगस्त में ट्राई पर पक्षपात का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में ऐसे आरोप लगाने के लिए माफी भी मांग ली थी|

रिलायंस जियो जिसने पांच सितंबर को अपनी सेवा वाणिज्यिक तौर पर पेश की, ने मौजूदा परिचालकों पर आरोप लगाया था कि वे पर्याप्त अंतरसंपर्क पोर्ट नहीं छोड़ रही हैं और उसने इस संबंध में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है|

सीओएआई मौजूदा दूरसंचार परिचालकों की राय का प्रतिनिधित्व करते हुए रिलायंस जियो का यह कहते हुए विरोध कर रही है कि यह संगठन में बहुमत का विचार है| रिलायंस जियो भी सीओएआई का सदस्य है, लेकिन उसे संगठन में प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने दरकिनार कर दिया है.

रिलायंस जियो ने कहा है कि उसकी सेवा 31 दिसंबर तक मुफ्त हैं, जिसके बाद उपभोक्ताओं से मुफ्त वॉयस काल समेत टैरिफ प्लान के आधार पर शुल्क लिया जाएगा|

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को  दी सन्डे हेडलाइंस  टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

वाद-विवाद के बाद साथ बैठीं रिलायंस जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियां Read More

11 साल के बाद राजद नेता शाहबुद्दीन हुए जेल से रिहा, 1300 गाड़ियों के साथ सीवान रवाना

mohammed_shahbuddin_sivan_leaderबिहार के बाहुबली आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन शनिवार को जेल से रिहा हो गए. सीवान के चर्चित तेजाब कांड में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार सुबह वह जेल से रिहा हुए| उन्हें कुछ दिनों पहले पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के आरोपों में घिरने के बाद सीवान से भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था| बताया जा रहा है कि जेल से रिहा होने के बाद शहाबुद्दीन 1300 गाड़ियों के काफिले के साथ सीवान जाएंगे|

शहाबुद्दीन के जेल से बाहर आने की खबर मिलते ही सीवान प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है| जगह-जगह सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है| राज्य में पहले ही कानून-व्यवस्था बदहाल है और वहां गुंडाराज फैला है| अब शहाबुद्दीन के रिहा होने से राज्य में अपराध बढ़ेंगे| उनकी रिहाई को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई है| बीजेपी का कहना है कि जंगल राज के प्रतीक रहे शहाबुद्दीन के बाहर आने की खबर से लोग सहमे हुए हैं|

‘लालू ही हमारे नेता’
जेल से बाहर आने के बाद शहाबुद्दीन ने लालू प्रसाद यादव को अपना नेता बताया. उन्होंने कहा, ‘लालू यादव ही हमारे नेता हैं| मुझे उनके ही छत्रछाया में रहना है| मैं अपनी छवि क्यों बदलूं? मैं जैसा हूं, 26 साल तक लोगों ने मुझे इसी रूप में स्वीकार किया है| सब जानते हैं कि मुझे फंसाया गया था| कोर्ट ने मुझे जेल भेजा और अब कोर्ट ने ही मुझे आजाद किया है|

तेजाब से नहलाकर की चश्मदीद की हत्या
शहाबुद्दीन दो भाइयों की तेजाब से नहलाकर हत्या करने और बाद में हत्याकांड के इकलौते गवाह उनके तीसरे भाई राजीव रौशन की हत्या के मामले में भागलपुर जेल में बंद थे| दोहरे हत्याकांड में उन्हें हाई कोर्ट से फरवरी में ही जमानत मिल चुकी थी| बुधवार को चश्मदीद की गवाह की हत्या के मामले में भी अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर ली| इसके बाद उनकी रिहाई हुई|

कैसे बना बाहुबली
शहाबुद्दीन के अपराध की कहानी 15 मार्च 2001 को लालू की पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार करने आए पुलिस ऑफिसर संजीव कुमार को थप्पड़ मारने से शुरू हुई थी| इस घटना के बाद शहाबुद्दीन के समर्थकों और पुलिस के बीच काफी लंबी झड़प हुई| थप्पड़ मारने वाले शहाबुद्दीन के घर पुलिस ने छापेमारी की| इस दौरान शहाबुद्दीन के समर्थकों और पुलिस के बीच गई घंटों तक गोलीबारी हुई| इस घटना में 10 लोग मारे गए और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा| तभी से उन्हें एक बाहुबली के रूप में पहचाना जाने लगा|

News Coverage : Rakesh Roy

11 साल के बाद राजद नेता शाहबुद्दीन हुए जेल से रिहा, 1300 गाड़ियों के साथ सीवान रवाना Read More

Teachers Day: न नौकरी न कोई रोजगार फिर भी मुफ्त में बांट रहे ज्ञान

Teachers Day Manish Picsशिक्षक दिवस Teachers Day के मौके पर आज हम आपको एक ऐसे शिक्षक के बारे बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में पढ़कर आप खुद कह उठेंगे, वाह- वाह। ऐसे दौर में जहां इंसान बिना पैसा लिए कुछ नही करता, वहीं पिथौरागढ़ में एक युवा शिक्षक ऐसा भी है, जो छात्र-छात्राओं को मुफ्त में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर रहा है|

पिथौरागढ़ महाविद्यालय के क्लास रूम में मनीष डिमरी पिछले दो सालों से छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं. उन्हें देखकर कोई भी यह समझेगा कि वे कोई सरकारी टीचर हैं. लेकिन ऐसा नहीं है|

मनीष खुद पढ़े-लिखे बेरोजगार हैं, लेकिन इन्हें ज्ञान को लोगों में बांटने का जुनून है. इस जूनुन को पूरा करने के लिए मनीष पिछले दो सालों से महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के गुर सिखा रहे हैं|

इस युवा शिक्षक का कहना है कि पढ़ाना उनका शौक है. वे भी चाहते है कि सरकार उनकी सेवाओं का लाभ ले, लेकिन ऐसा हो नहीं सका. जिसके बाद उन्होनें मुफ्त में ही पढ़ाने का फैसला लिया है|

  • मनीष छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही कम्प्यूटर और सूचना तकनीक की भी जानकारी दते हैं.
  • दो सालों से मनीष सुबह महाविद्यालय को निकलते हैं 
  • सैकड़ों छात्रों को 4 घंटे तक मुफ्त में पढ़ाकर घर लौटते हैं.
  • इनके पढ़ाये हुए कई छात्र आज विभिन्न सरकारी महकमों में नौकरी कर रहे हैं.
  • मनीष का महाविद्यालय के साथ न तो कोई समझौता है और न ही विद्यालय इन्हें कुछ देता है,
  • मनीष के जज्बे को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने इन्हें पढ़ाने के लिए एक कमरा जरूर मुहैया कराया है|

पिथौरागढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती का कहना है कि मनीष भले ही उनके विद्यालय के शिक्षक न हों, लेकिन वे छात्रों को इतनी मेहनत और लगन से पढ़ाते हैं कि लगता है, उन्हें सरकार ने पढ़ाने के लिए नियुक्त किया हो. ज्ञान बांटने का मनीष का ये जुनून, उन सरकारी शिक्षकों के लिए चुनौती और सबक है, जो भारी-भरकम सैलरी लेकर भी कोई ठोस नतीजा नहीं दे पा रहे हैं|

Source : &d tv

Teachers Day: न नौकरी न कोई रोजगार फिर भी मुफ्त में बांट रहे ज्ञान Read More

आज 11.40 बजे से 2.00 बजे तक लगेगा सूर्यग्रहण

1-sep-2016-suryagrahanआज यानि 1 सितम्बर गुरूवार को सूर्यग्रहण लगेगा | ज्योतिषियों के मुताबिक भारतीय समयनुसार ये ग्रहण सुबह 11.40 पर लगेगा और 2 बजे ये ग्रहण चरम पर होगा। दरअसल, ये पूरा सूर्य ग्रहण नहीं है, आज के दिन सूर्य 97 फीसदी कवर होगा। ये ग्रहण भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान और फिजी में नहीं दिखेगा, लेकिन अफ्रीकन शहरों में दिखेगा। यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, पर्थ में ये आंशिक रूप से दिखाई देगा।

 

  • क्या होगा ग्रहण का प्रभाव
    आज का ये ग्रहण काफी प्रभावशाली है। एशिया के कई शहरों में आज इस ग्रहण के बाद तूफान और भूकंप की संभावनाए तेज हो जाएंगी। सभी राशि पर इसका प्रभाव कुछ खास अच्छा नहीं होगा।

    आज के बाद य़े ग्रहण साल 2017 के फरवरी में दिखाई देगा,लेकिन पूरा खगोस ग्रहण अगस्त 2017 में दिखाई देगा।
    सूर्यग्रहण तब होता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चांद आ जाता है। इसी साल के अंत में चंद्र ग्रहण भी होगा, जो शायद सितंबर के आस-पास बताया जा रहा है।

  • कौन सी राशी पर क्या होगा प्रभाव
    मेष राशि- इस राशि पर ग्रहण का काफी असर होगा, इन राशि वालों को सामाजिक कार्यों में दिक्कतें होंगी और काम काज में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

    मिथुन – इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन स्वास्थय संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।

    वृष- काम में सफलता मिलेगी और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। इनके लिए ग्रहण काफी अच्छा प्रभाव लेकर आएगा।

    कर्क- नए काम में हाथ न डालें, अपनी जुबान पर काबू रखें वरना दिक्कत हो सकती है।

    सिंह- कुछ लोगों को मानसिक और शारीरित पीड़ा हो सकती है।

    कन्या- घरेलू मामलों में जरा ध्यान रखें, आपके लिए ये ग्रहण कुछ खास संदेश लेकर नहीं आएगा।

    तुला- समय के महत्व को समझें और उसका सही उपयोग करें।

    वृश्चिक- सोच समझकर बातें कहें और संयम से काम लें।

    धनु- परिवार में चिंता आएगी, लेकिन सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा

    मकर- इस राशिवालों को स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा।

    कुंभ- आप अगर अपने साथी का साथ देंगे तो जीवन सुखमय होगा।

    मीन- कुछ खास असर नहीं होगा,लेकिन सावधानी बरतें।

आज 11.40 बजे से 2.00 बजे तक लगेगा सूर्यग्रहण Read More

महिला और प्रेमी को निर्वस्‍त्र कर बांधा, फोटो खींचने के लिए उमड़ी भीड़

demo-pic_1466843230राजस्‍‌थान के उदयपुर जिले में एक महिला को और उसके प्रेमी को निर्वस्‍त्र कर गांव में घुमाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि लोगों ने दोनों को निर्वस्‍त्र अवस्‍था में एक सा‌थ बांधकर दो दिन तक रखा।
इतना ही नहीं प्रेमी जोड़े को निर्वस्‍त्र अवस्था में बंधे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग प्रेमी जोड़े की तस्वीरें खींच-खींच कर अपने फेसबुक डाल रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना देने का साहस नहीं दिखाया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक सरकारी दफ्तर के कुछ दूरी पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया। जिस भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र कर प्रताड़ित किया उसका नेतृत्व कर रहा था पीड़िता का पति।
रिपोर्ट के अनुसार, 17 जून को महिला कथित रूप से पति को छोड़कर अपने प्रेमी के घर चली गई थी। महिला अपने दोस्‍त के साथ रहने लगी ‌थी। इसके बाद उसके पति ने गांव वालों को साथ ले उसे सबक सिखाने की ठानी थी।

30-40 लोगों की भीड़ ने महिला को प्रेमी समेत उसके घर से उठा लाए और फिर निर्वस्‍त्र कर दोनों की पिटाई की। भीड़ ने पहले तो दोनों को निर्वस्‍त्र अवस्‍था में ही पूरे गांव में घुमाया और दोनों को एक साथ बांध दिया। दोनों दो दिन और एक रात बंधे पड़े रहे लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।

बताया जा रहा है जहां पर इस घटना को अंजाम दिया गया उसके बगल में एक सरकारी स्कूल भी है। स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी इसे देखकर अनदेखा किया और पुलिस को खबर नहीं दी।

दो दिन के बांधे रखने के बाद गांव वालों को 80 हजार रुपए देकर कथित प्रेमी को उसके परिजन छुड़ा ले गए जबकि महिला को पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने पीड़िता के पति समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 30 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

महिला और प्रेमी को निर्वस्‍त्र कर बांधा, फोटो खींचने के लिए उमड़ी भीड़ Read More
Rahul Gandhi

28 मई 2024 को राहुल देश के नए प्रधानमंत्री बन सकतें हैं ।

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी 26 मई 2014 को बनेंगे भारत के नए प्रधानमंत्री की भविष्यवाणी शत प्रति शत सत्य प्रमाणित होने के बाद श्री एच आर शास्त्री ने राहुल गांधी के जन्म ग्रहों का विशेष अध्ययन कर बताया की श्री राहुल गांधी 28 अगस्त 2015 को बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष ।

प्राप्त कुंडली के अनुसार राहुल गांधी का जन्म 19  जून1970  समय 5 बजकर 5 मिनट प्रातः काल दिल्ली में वृष लग्न, ज्येष्ठा नक्षत्र, चौथा चरण, ज्येष्ठा शुक्ल, पूर्णिमा शुक्रवार को वृश्चिक राशि में हुआ । लग्नेश खष्टेश शुक्र तृतीय भाव में चन्द्रमा की राशि में 9 अंश का बलवान है। लग्नेश तीसरे भाव में शुभ है तथा खष्टेश से दशम भाव में होने से विपरीत राजयोग कराता है।  राहुल ग़ांधी को बड़े संघर्ष व् कठिन मेहनत के बाद उच्च राजयोग प्राप्त होता है । द्वितीयेश और पंचमेश बुध लग्न में 14 अंश का बलवान है । बुद्ध के कारण राहुल को भारत की जनता का पूर्ण समर्थन मिलेगा और कांग्रेस पार्टी का पूर्ण सहयोग रहेगा । तृतीयेश चन्द्रमा सप्तम् भाव में नीच राशि का होकर लग्न को उच्च दृष्टि से देखता है जिसके कारण राहुल को भाई का सुख अल्प प्राप्त हुआ व् माता का कारक नीच राशि का होने से माता को सर्दी से संवंधित रोग अधिक रहेंगे । और माता सोनिया गांधी का स्वास्थ्य कमजोर व् ख़राब रहेगा । चन्द्रमा उच्च राशि लग्न को देखता है जिसके कारण माता का स्नेह राहुल गांधी पर विशेष रहेगा । इस योग के कारण 28  अगस्त 2015 को 46 वें वर्ष की आयु में राहुल गांधी माता सोनिया गांधी के आशीर्वाद से और उच्च दृष्टि लग्न पर चन्द्रमा की कृपा से कांग्रेस अध्यक्ष का पद प्राप्त करने में सफल व् कामयाब  होंगे । शास्त्रीजी ने बताया की 24 अगस्त 2015 से 24 अप्रेल 2017 तक चन्द्रमा की महादशा और शुक्र की अन्तर्दशा रहेगी । 13 अगस्त से 30 सितम्बर तक शुक्र कर्क राशि पर रहेगा । 20 अगस्त को शुक्र उदय होगा । 12 अगस्त से 07 सितम्बर तक गुरु अस्त रहेगा । अष्टमेश व् लाभेश गुरु लग्न का प्रवल शत्रु है। गुरु 14 जुलाई से सिंह राशि  सुख भाव में प्रवेश करेगा जिसके   कारण माता सोनिया गांधी के चाहने पर भी आप कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बन पाएंगे । वृष लग्न का कारक गृह शुक्र, शनि, राहु, और बुद्ध माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र शनि की युति हो या शुक्र शनि का दृष्टि सम्बन्ध हो या शनि दशम नवम भाव में हो, शुक्र दशम या चतुर्थ भाव में हो, बुद्ध दसम भाव में या चतुर्थ भाव में केतु स्थित हो, तो यह योग उच्च पद राजयोग में सहायक होते है । राहुल गांधी की कुंडली में शुक्र, बुद्ध और राहु राजयोग कारक ग्रह माने जाते हैं ।
सूर्य पर राहु और शनि की दृष्टि होने से और सूर्य 3 अंश का कमजोर होने से राहुल गांधी को उच्च पद प्राप्त करने के लिए कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । बृष लग्न की कुंडली में राहु की श्रेष्ट स्थिति ही दसम भाव है । दसमस्थ राहु व्यक्ति को राजनीती में प्रवेश दिलाता है और राहु की महादशा में राजनीती में श्रेष्ट एवं उच्च पद प्राप्त करता है । शास्त्रीजी के अनुसार 28 मई 2024 को राहुल देश के नए प्रधानमंत्री बन सकतें हैं । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 24 अक्टूबर 2024 से 23 अक्टूबर 2042 तक राहु की महादशा रहेगी । 19 मई 2024 को शुक्र वृष राशि लग्न में स्वग्रही रहेगा । राहु 18 अंश का लाभ भाव में मीन राशि का रहेगा। सुख भाव का स्वामी सूर्य लग्न में 13 अंश का रहेगा । 9  मई से 3 जून 2024 तक  गुरु अस्त रहेगा । शुक्र शनि व् राहु की कृपा से राहुल गांधी 28 मई 2024 को भारत के नए प्रधान मंत्री बन सकतें हैं । ज्योतिष के अनुसार सप्तम भाव का स्वामी जन्म राशि का स्वामी मंगल अस्त होने के कारण राहुल गांधी का वैवाहिक जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है 45 वर्ष की आयु होने के बाद भी पत्नि सुख प्राप्त नहीं हुआ । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्तम भाव का स्वामी छटे, आठवें, बारहवे या द्वितीय  भाव में हो या सप्तम भाव का स्वामी वक्री और अस्त हो तो जातक के वैवाहिक जीवन में देरी रहती है और वैवाहिक जीवन में अनेकों परेशानियां बनी रहती है। तथा जातक चाहते हुए भी वैवाहिक सुख, पत्नि सुख प्राप्त नहीं कर पाता । शास्त्री जी ने राहुल को ज्योतिष शास्त्र अनुसार सलाह दी है की उच्च राजयोग प्राप्त करने के लिए 12 कैरेट का डायमंड दाहिने हाँथ की मध्यमा ऊँगली में और 11 कैरेट का हरा पन्ना दाहिने हाँथ की  कनिस्ट्का उंगली में धारण करें । वैवाहिक सुख प्राप्त करने के लिए दस रत्ती का मूंगा दाहिने हाँथ की अनामिका उंगली में धारण करें तथा 40 दिन सुन्दर काण्ड  का पाठ नियम पूर्वक करे अवस्य लाभ प्राप्त होगा । ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार राहुल गांधी 46 वर्ष की आयु में कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे व् 55 वर्ष की आयु में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे । अंक ज्योतिष के अनुसार शुभ अंक 1, 10, 19, और 28 अशुभ अंक 8, 17 और  26

Know more Astrologer

28 मई 2024 को राहुल देश के नए प्रधानमंत्री बन सकतें हैं । Read More