रणबीर कपूर के गिरते करियर के लिए ये मानते हैं खुद को जिम्मेदार

ranbir120920161473643971_storyimageफिल्ममेकर अनुराग कश्यप कहीं ना कहीं बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के गिरते करियर के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं। अनुराग ने कहा कि रणबीर का ग्राफ गिरने के लिए उन्हें बुरा लगता है और इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं, जो एक समय में बॉलीवुड में शीर्ष पर हुआ करते थे।

2013 में आई अनुराग के भाई अभिनव कश्यप की ‘बेशर्म’ ने रणबीर की कामयाबी पर विराम लगा दिया, जो तब तक ‘वेक अप सिड’, ‘बर्फी’ और ‘यह जवानी है दिवानी’ जैसी हिट फिल्मों से सफलता के शीर्ष पर थे। 2015 में अनुराग की ‘बॉम्बे वेलवेट’ के बॉक्स पर गिरने से रणबीर के करियर को बहुत नुकसान हुआ।

जब अनुराग से रणबीर के गिरते करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘बेशर्म’ दोनों ने ही मुझे निजी तौर पर प्रभावित किया। इन सब चीजों (रणबीर के करियर के गिरने) ने प्रभावित किया क्योंकि आप अपने काम की जिम्मेदारी लेते हैं। मैं उस चीज के लिए खुद को जिम्मेदार महसूस करता हूं। उन्होने कहा, मेरे ख्याल से रणबीर उम्दा अभिनेताओं में से एक है और प्रयोग की इच्छा कर रहे थे। हमने संयुक्त रूप से उन्हें विफल किया।

रणबीर कपूर के गिरते करियर के लिए ये मानते हैं खुद को जिम्मेदार Read More

पुंछ में सुबह होते ही आतंकियों ने फिर शुरू की फायरिंग, खाली करवाया गया मिनी सचिवालय का इलाका

poonch_650_091216074026जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार सुबह एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है. सुबह होते ही आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी हैं, जबकि सुरक्षा बलों भी आतंकियों को करारा जवाब दे रहे हैं. इससे पहले रविवार को पुंछ के दो इलाकों में एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था. जबकि मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गए|

पुंछ में अल्लाहपीर इलाके में रविवार को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक नागरिक घायल हुए. पुंछ के अलावा नौगाम सेक्टर में भी मुठभेड़ हुई, जिसमें घुसपैठ की कोश‍िश कर रहे 7 आतंकियों को सेना ने मार गिराया. उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए|

बंधक बनाए गए दंपति सुरक्षित
पुलिस के मुताबिक, एक आतंकी पुंछ के मिनी सचिवालय और दूसरा एक स्थानीय नागरिक के घर में छिपा है. इस दौरान 6 लोगों के घायल होने की भी खबर है, जबकि घर में बंधक बनाए गए दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. आतंकियों को पकड़ने की कोशिश जारी है. मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सब इंस्पेक्टर मंजूर अहमद और स्थानीय नागरिकों को अस्पताल पहुंचाया गया है. फायरिंग में पुलिस कांस्टेबल संदीप कुमार शहीद हो गए हैं|

रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई थी गोलीबारी
आतंकवादियों ने पुंछ में सुबह लगभग आठ बजे सेना के 93 ब्रिगेड मुख्यालयों के पास निर्माणाधीन सचिवालय इमारत से गोलीबारी करनी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों का कहना है कि इमारत में 4-5 आतंकी हो सकते हैं. फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. सुरक्षाबलों का कहना है कि तीन आतंकियों को मार गिराया गया है|

सेना ने इलाके को खाली कराया
मुठभेड़ को देखते हुए सेना ने पूरे इलाके को खाली करवा लिया है. आतंकियों की कुल संख्या में बारे में भी कोई सटीक जानकारी नहीं है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग एक साथ कई जगहों से हो रही है.

तीन जगह घुसपैठ की कोशिश
इस बीच कश्मीर घाटी में एलओसी के पास तीन जगहों पर घुसपैठ की कोशिश हुई है. पहली घुसपैठ नौगाम सेक्टर में हुई है, जहां सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. दूसरी घुसपैठ की कोशिश बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में हुई है, जहां सेना के ऑपरेशन के कारण घुसपैठिए पाकिस्तान की तरफ वापस चले गए हैं. घुसपैठ की तीसरी कोशिश कुपवाड़ा के एक इलाके में हुई. ऐसा माना जा रहा है कि 9/11 आतंकी हमले की 15वीं बरसी पर आतंकी एलओसी के अलग-अलग सेक्टरों से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं. एलओसी पर सेना को हाई अलर्ट कर दिया गया है.

हाल में बढ़े एनकाउंटर के मामले
बीते कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में आतंकियों से सेना की मुठभेड़ हो चुकी है. आठ अगस्त को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों और सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो गए और एक आतंकी को भी मार गिराया गया. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना ने मार 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया था.

जुलाई में कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में सेना ने आतंकियों के घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया. सेना को पहले ही खबर मिल चुकी थी कि आतंकी 29 और 30 जुलाई की रात को घुसपैठ की कोशिश करेंगे. सेना ने आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल, एक यूबीजीएल और अन्य हथियार बरामद किए थे|

 

 

Source By: Aaj Tak

पुंछ में सुबह होते ही आतंकियों ने फिर शुरू की फायरिंग, खाली करवाया गया मिनी सचिवालय का इलाका Read More

इंदिरा नूई बनीं दूसरी सबसे ताकतवर भारतीय महिला

1473479554नई दिल्ली। पेप्सिको की सीईओ और चेयरमैन इंदिरा नूई भारतीय मूल की एकमात्र महिला हैं, जिन्हें फॉर्चून की 51 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह मिली है। नूई के बारे में फॉर्चून ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है, जिससे लगे कि वह धीमी पड़ रही हैं। नुई लगातार 10 साल से सीईओ का कार्यभार संभाल रही हैं।

पेप्सीको की सीईओ तथा चेयरमैन इंदिरा नूई को फॉर्चून की 51 सर्वाधिक शक्तिशाली महिला की सूची में जगह मिली है। बता दें कि वह इस सूची में एकमात्र भारतीय मूल की महिला हैं। पहली पायदान पर जनरल मोटर्स कीसीईओ तथा चेयरमैन मैरी बारा का नाम दर्ज है।

ख़ास बात यह है कि वर्ष 2015 में भी वह इसी पायदान पर थीं जबकि 2014 में वह तीसरे स्थान पर थीं, जबकि मैरी बारा ने फॉर्चून की सबसे शक्तिशाली महिला का तमगा इस वर्ष भी बरकरार रखा है।

बता दें कि सूची में प्रमुख कंपनियों के 22 सीईओ तथा वरिष्ठ अधिकारी हैं।इस साल की सूची में नौ ऐसी महिलाएं हैं जो पहली बार सूची में सम्मिलित हुई हैं।

पिछले एक दशक से लगातार सीईओ का कार्यभार संभाल रही नूई के बारे में फॉर्चून ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे लगे कि वह धीमी पड़ रही हैं।पिछले एक साल में पेप्सीको का बाजार पूंजीकरण 18 प्रतिशत बढक़र 155 अरब डॉलर हो गया। यह स्थिति तब है जब अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव से 2015 की कमाई प्रभावित हुई। पेप्सीको की 2015 में बिक्री पांच प्रतिशत घटी, जबकि उसका लाभ 13 प्रतिशत घटा था।

इंदिरा नूई बनीं दूसरी सबसे ताकतवर भारतीय महिला Read More

रियो पैराओलिंपिक : ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने सोना जीतकर रचा इतिहास, वरुण भाटी को मिला कांस्य

650x400_636090898223509665रियो डे जेनेरो: रियो में चल रहे पैरा ओलिंपिक खेलों में भारत ने इतिहास रचा है. हाई जंप इवेंट में भारत ने गोल्ड और ब्रॉन्ज पदक पर कब्ज़ा जमाया है. ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया है तो वहीं, वरुण सिंह भाटी ने 1.86 मीटर कूद कर इसी इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया|
मरियप्‍पन थांगावेलू ने 1.89 मी. की जंप लगाते हुए सोना जीता, जबकि भाटी ने 1.86 मी. की जंप लगाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. वह मुरलीकांत पेटकर (स्वीमिंग 1972 हेजवर्ग) और देवेंद्र झाझरिया (भाला फेंक, एथेंस 2004 ) के बाद गोल्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं|

दोनों भारतीय खिलाडि़यों ने रियो पैरा ओलिंपिक में गोल्ड और कांस्‍य पदक जीतकर करोड़ों हिंदुस्तानियों को झूमने का मौका दे दिया है. जबकि रजत पदक अमेरिका के सैम ग्रेवी को मिला. उधर, भारत के ही संदीप भाला फेंक कांस्य जीतने से चूक गए और वह चौथे स्थान पर रहे|

थांगावेलू और भाटी की इस सफलता के बाद अभी तक के सभी पैरा ओलिंपिक खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है जिसमें 3 स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य शामिल है|

 

 
रियो पैराओलिंपिक : ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने सोना जीतकर रचा इतिहास, वरुण भाटी को मिला कांस्य Read More