“B.S.V.S. पंतनगर में ड्रैस डिजाईनिंग प्रशिक्षण का समापन समारोह”

f23784b1-db6a-4c14-beb3-56ad6d4873eeदिनांक 03/07/2016 को बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान /आरसेटी पंतनगर में शिक्षित बेरोजगार युवतियों हेतु चलाये जा रहे 21 दिवसीय ड्रैस डिजाईनिंग प्रशिक्षण का समापन संस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया संस्थान के निर्देशक श्री जे. सी.गाइन एवं कोर्स कोर्डीनेटर ,श्री सुरेश चन्द्र विश्व कर्मा ने समापन अवसर पर आये मुख्य अतिथि वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री संजय गोयल ,बैंक ऑफ बडौदा ,सिडकुल ,फिल्म डायरेक्टर श्री चन्दन मेहता, फिल्म एवं टी वी कलाकार श्री दिनेश सहगल ,फिल्म प्रोड्यूसर राजेश कुमार गुप्ता (खन्ना जी ) एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं  आगंतुको का स्वागत करते हुये बताया कि महिलाओ हेतु ड्रैस डिजाईनिंग के स्वरोजगार की उपयोगिता व माडर्न फैशन के अंतर्गत वस्त्रों को डिज़ाइन करना एक एसी कला हैं जो एक्सेसरीज की मदद से किसी इन्सान की लाइफ स्टाइल को सामने लाती है ,ड्रैस डिजाईनिंग के महत्व व् उपयोगिता दे बारे मे बताया.तथा बताया की यह संस्थान पिछले पांच साल से ग्रामीण एवं शहरी युवक /युवतियों को रोजगार परक योजनाओ की ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार की ओर अग्रसर कर रहा हैं.

श्री चन्दन मेहता ,फिल्म डायरेक्टर ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुये अपने आने वाली फिल्म के बारे मे बताया ,फिल्म प्रोड्यूसर श्री राजेश कुमार ने टी वी स्टार श्री प्राण जी ,देवानन्द जी आदि की मिम्मीकरी कर समापन अवसर मे चार चाँद लगा दिये .

निर्देशक बी .एस .वी .एस ने बताया कि  भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय व बैंक ऑफ़ बडौदा के अधीन इस संस्थान का मुख्य उप्देश्य युवक /युवतियो द्वारा अपने क्षेत्र मे स्वरोजगार उधमस्थापित कर स्वयं एवं अन्य युवक /युवतियो को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है ,श्री  संजय गोयल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाये दी.

श्री सुरेश चंद्र  ने बताया कि संस्थान मे प्रशिक्षण पूरे साल चलते रहते है ,किसी भी प्रशिक्षण के लिये कभी  भी आवेदन किये जा सकते है संस्थान मे प्रशिक्षण पूरा साल चलते रहते है .शीघ्र ही कंप्यूटर टैली का प्रशिक्षण शुरू होने वाला है इच्छुक अभ्यर्थी शीध्र ही आवेदन कर सकते है इस मौके पर श्री जे.सी.गाइन ,श्री संजय गोयल ,श्री सुरेश चन्द्र ,मास्टर ट्रेनर दिपिका मौर्या ,रंजीत कौर महेक सिंह ,स्तुति ,रैना मिश्रा ,अंजू ,निशा रानी आदि सदस्य उपस्थित थे.

जे.सी.गाइन

निदेशक

बडौदा आरसे टी

भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय

 

News Coverage by- Direct team

 

“B.S.V.S. पंतनगर में ड्रैस डिजाईनिंग प्रशिक्षण का समापन समारोह” Read More

SRK और आदित्य चोपड़ा की दूरियां बढ़ीं, किंग खान ने छोड़ी ‘योद्धा’

shahrukh~04~07~2016~1467616180_storyimageबॉलीवुड के किंग खान शाहरूख ने साफ़ कर दिया है कि वो आदित्य चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ में कोई किरदार नहीं निभा रहे हैं। इससे पहले चर्चा थी कि एसआरके आदित्य की ‘योद्धा’ और आनंद एल राय की फिल्म ‘बौना’ में लीड रोल निभाने वाले हैं।

शाहरुख़ ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, “मैंने कई लोगों से सुना कि मैं आदित्य की ‘योद्धा’ और और आनंद की फिल्म ‘बौना’ में काम कर रहा हूं। मैं ऐसी बातों पर कमेन्ट करना ठीक नहीं समझता लेकिन न मैं योद्धा बनने वाला हूं और न ही बौना। न मैं किसी फिल्म में सलाहकार हूं न ही किसी में कोई भूमिका निभा रहा हूं।”

शाहरूख ने मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे यकीन है कि मैं एक दिन योद्धा या मार्गदर्शक बनूंगा। मैंने सुना कि किसी ने देव आनंद साहब और विजय आनंद साहब की क्लासिक ‘गाइड’ पर आधारित एक फिल्म मेरे लिए लिखनी शुरू कर दी है लेकिन मुझे अभी तक इस बारे में कोई खबर नहीं मिली है।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख ने साफ़ कर दिया है कि वो आदित्य चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ में कोई किरदार नहीं निभा रहे हैं। इससे पहले चर्चा थी कि एसआरके आदित्य की ‘योद्धा’ और आनंद एल राय की फिल्म ‘बौना’ में लीड रोल निभाने वाले हैं।

शाहरुख़ ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, “मैंने कई लोगों से सुना कि मैं आदित्य की ‘योद्धा’ और और आनंद की फिल्म ‘बौना’ में काम कर रहा हूं। मैं ऐसी बातों पर कमेन्ट करना ठीक नहीं समझता लेकिन न मैं योद्धा बनने वाला हूं और न ही बौना। न मैं किसी फिल्म में सलाहकार हूं न ही किसी में कोई भूमिका निभा रहा हूं।”

शाहरूख ने मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे यकीन है कि मैं एक दिन योद्धा या मार्गदर्शक बनूंगा। मैंने सुना कि किसी ने देव आनंद साहब और विजय आनंद साहब की क्लासिक ‘गाइड’ पर आधारित एक फिल्म मेरे लिए लिखनी शुरू कर दी है लेकिन मुझे अभी तक इस बारे में कोई खबर नहीं मिली है।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख ने साफ़ कर दिया है कि वो आदित्य चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ में कोई किरदार नहीं निभा रहे हैं। इससे पहले चर्चा थी कि एसआरके आदित्य की ‘योद्धा’ और आनंद एल राय की फिल्म ‘बौना’ में लीड रोल निभाने वाले हैं।

शाहरुख़ ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, “मैंने कई लोगों से सुना कि मैं आदित्य की ‘योद्धा’ और और आनंद की फिल्म ‘बौना’ में काम कर रहा हूं। मैं ऐसी बातों पर कमेन्ट करना ठीक नहीं समझता लेकिन न मैं योद्धा बनने वाला हूं और न ही बौना। न मैं किसी फिल्म में सलाहकार हूं न ही किसी में कोई भूमिका निभा रहा हूं।”

शाहरूख ने मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे यकीन है कि मैं एक दिन योद्धा या मार्गदर्शक बनूंगा। मैंने सुना कि किसी ने देव आनंद साहब और विजय आनंद साहब की क्लासिक ‘गाइड’ पर आधारित एक फिल्म मेरे लिए लिखनी शुरू कर दी है लेकिन मुझे अभी तक इस बारे में कोई खबर नहीं मिली है।

SRK और आदित्य चोपड़ा की दूरियां बढ़ीं, किंग खान ने छोड़ी ‘योद्धा’ Read More

सरोगेसी तकनीक से पिता बने तुषार कपूर

tusshar_1467010177बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर शादी से पहले ही पापा बन गए हैं। तुषार ने बच्चे को गोद नहीं लिया है बल्कि ये उनका अपना बच्चा है। बॉलीवुड में ऐसा पहली बार देखा गया है कि कोई अभिनेता शादी से पहले पिता बना है। दरअसल तुषार कपूर सेरोगेसी और आईवीएफ तकनीक के जरिए पिता बने हैं। तुषार कपूर बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं। उन्होंने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। लक्ष्य जन्म के बाद पूरी तरह ठीक है।
तुषार कपूर ने सरोगेसी के जरिए पिता बनने की इच्छा जताई थी। मुंबई के जसलोक अस्पताल में डॉ, फिरूजा पारिख की देखरेख में तुषार के बच्चे का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि सेलेब्रिटी होते हुए ये तुषार का एक साहसिक निर्णय है।

डॉ. फिरुजा का कहना है कि तुषार लगातार बच्चे का हालचाल लेते रहे इसे देखकर वो काफी प्रभावित हुईं। एक तरफ जहां तुषार कपूर बाप बनने से खुश हैं वहीं उनके माता-पिता यानि जितेन्द्र और शोभा भी खुश हैं। जितेन्द्र ने कहा कि तुषार एक बहुत होनहार बेटा है और उन्हें उम्मीद है कि लक्ष्य के लिए वो एक अच्छा पिता होगा।

इससे पहले आमिर खान भी सरोगेट मदर के जरिए बाप बन चुके हैं। सरोगेसी के जरिए उन्हें और किरण राव को आजाद नामक बेटा हुआ था। वहीं शाहरुख भी आईवीएफ तकनीक के जरिए आर्यन के पिता बने थे।

source-amar ujala

सरोगेसी तकनीक से पिता बने तुषार कपूर Read More

चाकू से गोदते शख्स का वीडियो बनाते रहे लोग, लेकिन कोई बचाने नहीं आया

man-stabbed_1466608040कर्नाटक में एक युवक को सरेआम सड़को पर लगभग 20 मिनट तक पिटाई की गयी और उसे चाकू मार दिया गया लेकिन इस युवक के दोस्त के सिवा किसी ने भी इसे बचाने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान जुटी भीड़ में से कईयों ने इस घटना को अपने मोबाईल में रिकार्ड किया।

यह घटना बेंगलुरु से लगभग 185 किलोमीटर दूर हसन इलाके की है। पुलिस के मुताबिक धनुष नाम का एक व्यक्ति बस स्टैंड पर एक जवान लड़की को घूर रहा था जो वहां पर पहले से मौजूद दो लोगों को नागवार गुजरा। इन दोनों ने धनुष को इसके लिए टोका जिसके बाद इन लोगों का झगड़ा हो गया।

धनुष ने सहायता के लिए अपने भाई और दो दोस्तों को बुलाया जिसके बाद इन दोनों ग्रुप में लड़ाई होने लगी। इस लड़ाई के दौरान दुसरे ग्रुप ने धनुष के भाई सुदीप को चाकु मार दिया। भीड़ सुदीप के शरीर से खुन बहते देख रही थी लेकिन कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आया।

पुसिस के आने के बाद ही ये लड़ाई बंद हुई। इस मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

चाकू से गोदते शख्स का वीडियो बनाते रहे लोग, लेकिन कोई बचाने नहीं आया Read More

महिला और प्रेमी को निर्वस्‍त्र कर बांधा, फोटो खींचने के लिए उमड़ी भीड़

demo-pic_1466843230राजस्‍‌थान के उदयपुर जिले में एक महिला को और उसके प्रेमी को निर्वस्‍त्र कर गांव में घुमाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि लोगों ने दोनों को निर्वस्‍त्र अवस्‍था में एक सा‌थ बांधकर दो दिन तक रखा।
इतना ही नहीं प्रेमी जोड़े को निर्वस्‍त्र अवस्था में बंधे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग प्रेमी जोड़े की तस्वीरें खींच-खींच कर अपने फेसबुक डाल रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना देने का साहस नहीं दिखाया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक सरकारी दफ्तर के कुछ दूरी पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया। जिस भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र कर प्रताड़ित किया उसका नेतृत्व कर रहा था पीड़िता का पति।
रिपोर्ट के अनुसार, 17 जून को महिला कथित रूप से पति को छोड़कर अपने प्रेमी के घर चली गई थी। महिला अपने दोस्‍त के साथ रहने लगी ‌थी। इसके बाद उसके पति ने गांव वालों को साथ ले उसे सबक सिखाने की ठानी थी।

30-40 लोगों की भीड़ ने महिला को प्रेमी समेत उसके घर से उठा लाए और फिर निर्वस्‍त्र कर दोनों की पिटाई की। भीड़ ने पहले तो दोनों को निर्वस्‍त्र अवस्‍था में ही पूरे गांव में घुमाया और दोनों को एक साथ बांध दिया। दोनों दो दिन और एक रात बंधे पड़े रहे लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।

बताया जा रहा है जहां पर इस घटना को अंजाम दिया गया उसके बगल में एक सरकारी स्कूल भी है। स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी इसे देखकर अनदेखा किया और पुलिस को खबर नहीं दी।

दो दिन के बांधे रखने के बाद गांव वालों को 80 हजार रुपए देकर कथित प्रेमी को उसके परिजन छुड़ा ले गए जबकि महिला को पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने पीड़िता के पति समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 30 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

महिला और प्रेमी को निर्वस्‍त्र कर बांधा, फोटो खींचने के लिए उमड़ी भीड़ Read More

भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान सरदार सिंह के खिलाफ FIR क्यों दर्ज नहीं की गई : DCW ने दिल्ली पुलिस से पूछा

sardar-singh-650_650x488_51435260822नई दिल्‍ली: दिल्ली महिला आयोग ने नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को नोटिस जारी कर पूछा है कि भारत की हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ एक कथित यौन उत्पीड़न मामले में आठ दिन पहले शिकायत दर्ज होने के बावजूद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई?

डीसीडब्ल्यू ने यह भी पूछा कि आरोपी के साथ शारीरिक संबंधों के बारे में एक महिला अधिकारी के बजाए एक पुरूष एसी ने शिकायतकर्ता से पूछताछ क्यों की और उसे करीब आधी रात तक पुलिस थाने में क्यों रोका गया? आयोग ने इस मामले में 15 जून को प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की थी।

नोटिस में कहा गया है, ‘आयोग को सूचित किया गया है कि चाणक्यपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।’ इसमें कहा गया है, ‘आयोग इसे गंभीरता से लेता है, क्योंकि यह उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है, जिसमें यह कहा है कि यदि सूचना किसी संज्ञेय अपराध के बारे में खुलासा करती है तो प्राथमिकी दर्ज करना सीआरपीसी की धारा 154 के तहत आवश्यक है और ऐसी स्थिति में प्राथमिक जांच आवश्यक नहीं है।’ आयोग को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रोटोकॉल में किए गए कुछ ‘उल्लंघनों’ के संबंध में 22 जून को एक अभिवेदन मिला था, जिसके अनुसार शिकायतकर्ता से एक महिला अधिकारी के बजाए एक पुरूष एसीपी ने आरोपी के साथ शारीरिक संबंधों के बारे में पूछताछ की थी।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे 16 जून को रात नौ बजे पुलिस थाने बुलाया गया और पुलिस थाने में करीब आधी रात तक रोके रखा गया। महिला अधिकारी ने शिकायत मिलने के सात दिन बाद 20 जून को शिकायतकर्ता से संपर्क किया। आयोग ने डीसीपी से नोटिस मिलने के 48 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा है।

भारतीय मूल की एक ब्रितानी हॉकी खिलाड़ी ने आयोग के पास शिकायत की थी कि सिंह ने उसका शारीरिक उत्पीड़न किया और उसे दिल्ली के एक पांच सितारा होटल की सबसे ऊंची मंजिल से धक्का देने की कोशिश की गई।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान सरदार सिंह के खिलाफ FIR क्यों दर्ज नहीं की गई : DCW ने दिल्ली पुलिस से पूछा Read More

सुब्रमण्यम स्वामी ने बिना नाम लिए दी धमकी, कहा, मैंने अनुशासन तोड़ा तो तूफान आ जाएगा

subramanian-swamy_650x400_51463467369नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय पर हमले को नए स्तर पर ले जाते हुए भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज अपने ऊपर नियंत्रण रखने की सलाह देने वालों को यह कहते हुए ढंके-छुपे अंदाज में धमकी दी कि कि यदि वह अनुशासन की उपेक्षा करेंगे                                                                                  तो तूफान आ जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट रूप से वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में कहा, ‘‘बिना मांगे मुझे अनुशासन और नियंत्रण की सलाह देने वाले लोग यह नहीं समझ रहे कि यदि मैंने अनुशासन की उपेक्षा की तो तूफान आ जाएगा।’’

जेटली ने दी थी अनुशासन में रहने की सलाह
स्वामी ने हालांकि जेटली का नाम नहीं लिया, लेकिन वह स्पष्ट रूप से वित्त मंत्री का हवाला दे रहे थे जिन्होंने बुधवार को उनसे मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर हमले के मद्देनजर नियंत्रण और अनुशासन की अपील की थी।

मंत्रियों के परिधान पर भी कमेंट
जेटली पर एक और तंज कसते हुए स्वामी ने भाजपा से कहा कि वे अपने मंत्रियों को निर्देश दें कि जब वे विदेश जाएं तो पारंपरिक अैर आधुनिकीकृत भारतीय परिधान पहनें। गौरतलब है कि आज अखबारों में जेटली की बैंक ऑफ चायना के अध्यक्ष तियान गुओली से मुलाकात की तस्वीर छपी है, जिसमें उन्होंने लाउंज सूट पहना हुआ है।

स्वामी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, भाजपा को अपने मंत्रियों को निर्देश देना चाहिए कि वे विदेश यात्रा के दौरान पारंपरिक और आधुनिकीकृत भारतीय परिधान पहनें। कोट और टाइ में वे वेटर जैसे लगते हैं। स्वामी पिछले दो तीन दिन से ट्विटर पर सक्रिय हैं और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों पर निशाना साध रहे हैं और जेटली पर तंज कस रहे हैं।

(इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

सुब्रमण्यम स्वामी ने बिना नाम लिए दी धमकी, कहा, मैंने अनुशासन तोड़ा तो तूफान आ जाएगा Read More

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में सेना ने सात आतंकियों को मार गिराया

india-pakistan-kashmir-border-loc-reuters_650x400_41442933037नई दिल्‍ली: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पिछले 24 घंटे में सेना ने सात आतंकियों को मार गिराया है। आज सुबह हंदवाड़ा में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया जबकि कल दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकियों को मार                                                                                        गिराया गया था।
लोलाब और दुर्गमाला में हुई मुठभेड़
यह मुठभेड़ लोलाब और दुर्गमुला में हुई। सेना को इन दोनों जगहों पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद ये ऑपरेशन चलाया गया।

तलाशी अभियान जारी
सेना के मुताबिक, इलाके में अभी कुछ और आतंकी छिपे हुए हो सकते हैं लिहाजा उसका तलाशी अभियान जारी है। जनवरी से अब तक कश्मीर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 70 से ज़्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं…

Source:-NDTV

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में सेना ने सात आतंकियों को मार गिराया Read More

मुजफ्फरनगर के दंगे पर बनी फिल्म ‘शोरगुल’ के लिए जिमी शेरगिल के खिलाफ जारी हुआ फतवा

Shorgul 1नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल और आशुतोष राणा की फिल्म ‘शोरगुल’ को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित फिल्म पर यूपी के विभिन्न शहरों में लगा बैन अभी विवादों में छाया ही हुआ था कि इसी बीच फिल्म को लेकर एक्टर जिमी शेरगिल पर फतवा जारी कर दिया है.

मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित फिल्म ‘शोरगुल’ की रिलीज की तारीख एक सप्ताह और आगे बढ़ा दी गई है. आपको बता दें कि बड़े पर्दे पर आज यानी 24 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘शोरगुल’ अब सिल्वर स्क्रिन पर 1 जुलाई को रिलीज होगी.

इसी बीच फिल्म ‘शोरगुल’ को लेकर बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल पर फतवा जारी हो गया है. जिमी शेरगिल पर यह फतवा खम्मन पीर बाबा कमेटी ने मुस्लिमों की भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में जारी किया है.

‘शोरगुल’ को यूपी के मुजफ्फर नगर, कानपुर, लखनऊ औऱ गाजियाबाद जैसे शहरों में बैन कर दिया गया है. जिसे लेकर फिल्मकार यूपी के सीएम अखिलेश यादव से मिलने वाले हैं.

1 जुलाई को रिलीज होगी ‘शोरगुल’

जिमी शेरगिल और आशुतोष राणा की आने वाली फिल्म ‘शोरगुल’ की रिलीज की तारीख एक सप्ताह और आगे बढ़ा दी गई है. अब यह 24 जून की जगह एक जुलाई को सिनेमाघारों में रिलीज होगी.

फिल्म के निर्माताओं में से एक स्वतंत्र विजय सिंह ने एक बयान में कहा, “हमें अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख आगे बढ़ाकर एक जुलाई करने के लिए बाध्य किया गया है. फिल्म के प्रदर्शन को लेकर कई तरह की आशंकाएं हैं. कई सिनेमा प्रबंधकों ने इस मामले में अपनी शंकाएं जाहिर की हैं.”

सिंह ने कहा, “हमारे आश्वासनों के बावजूद कई थियेटर चेन्स फिल्म को प्रदर्शित न करने के अपने फैसले पर कायम हैं. पहली बार फिल्म निर्माण के बाद समर्थन न मिलने के कारण हम खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं.”

निर्माता ने कहा, “फिल्म में आम आदमी के लिए सशक्त संदेश है. हमें उम्मीद है कि प्रस्तावित तारीख पर फिल्म के आसानी से रिलीज होने में हमें जनता का पूरा समर्थन मिलेगा.”

‘शोरगुल’ की रिलीज की तारीख को पहली बार नहीं खिसकाया गया है. फिल्म पहले 17 जून को रिलीज होनी थी, लेकिन अभिषेक चौबे की ‘उड़ता पंजाब’ से टकराव को बचाने के लिए फिल्म की रिलीज की तारीख को 24 जून कर दी गई थी.

’24 एफपीएस फिल्म्स प्रोडक्शन्स’ के बैनर तले निर्मित फिल्म असहिष्णुता पर आधारित है.

‘मुजफ्फरनगर में ‘शोरगुल’ पर बैन’

फिल्म ‘शोरगुल’ के निर्माताओं ने कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहर मुजफ्फरनगर में फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. फिल्म में 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों को भी उठाया गया है. फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को एक बयान में दावा किया कि फिल्म में एक संवेदनशील मुद्दे को उठाया गया है, इसलिए सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के डर से मुजफ्फरनगर के जिलाधीश ने शहर के सभी सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है.

फिल्म में मुजफ्फरनगर हिंसा के अलावा गोधरा, बाबरी मस्जिद दंगों जैसे गंभीर विषयों को भी उठाया गया है. साथ ही फिल्म में नौकरशाहों के कुकर्मो, चालबाजियों और कुछ हाई प्रोफाइल शख्सियतों से जुड़े विवादास्पद मामलों का भी जिक्र है.

फिल्म के निर्माताओं में से एक व्यास वर्मा ने कहा, “हमने बार-बार कहा है कि ‘शोरगुल’ किसी विशिष्ट घटना पर आधारित नहीं है, बल्कि यह समाज में जो हो रहा है, उसका प्रतिबिंब है. इसमें उन मुद्दों को उठाया गया है जो देश के लिए चिंता का विषय हैं. उत्तर प्रदेश केवल फिल्म की पृष्ठभूमि है.”

उन्होंने कहा, “यह खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है. मैं प्रशासन से पूछना चाहता हूं कि वह खासतौर पर मुजफ्फरनगर में फिल्म पर क्यों रोक लगा रहा है. क्या उन्हें किसी खास बात का डर है? क्या मुजफ्फरनगर के लोगों को यह देखने का हक नहीं है कि देश में क्या हो रहा है? हर नागरिक को फिल्म देखने का अधिकार है क्योंकि फिल्म में आम आदमी की आवाज उठाई गई है.”

इस महीने के शुरू में विश्व हिदू परिषद के एक नेता मिलन सोम ने फिल्म के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जनहति याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था.

फिल्म के सह निर्माता अमन सिंह ने कहा, “हमारी इच्छा किसी भी राजनैतिक दल को बदनाम करने की नहीं है. हम निश्चित ही यह चाहते हैं कि महत्वपूर्ण मुद्दे उठें और चाहते हैं कि लोग फिल्म देखकर ऐसे सवालों के साथ घर लौटें जिसके जवाब एक अधिक तार्किक भारत की तरफ ले जाते हों.”

‘शोरगुल’ के निर्माताओं को कानूनी नोटिस

‘शोरगुल’ एक बार फिर कानूनी पचड़े में पड़ गई है. चंडीगढ़ के लेखक विजय सौदाई ने फिल्म के निर्माताओं को कॉपीराइट उल्लंघन के लिए कानूनी नोटिस भेजा है. इसी महीने पहले विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता मिलन सोम द्वारा फिल्म के खिलाफ दायर की गई एक याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने खारिज कर दिया था.

शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, सौदाई के अधिवक्ता ने नोटिस में कहा है कि ‘शोरगुल’ की कहानी और ट्रेलर उनकी अप्रकाशित किताब ‘वंदे मातरम’ की नकल है. उनकी अनुमति के बिना ही यह नकल की गई है.

नोटिस में दावा किया गया है कि निर्माताओं ने लेखक के मौलिक रचनात्मक कार्य का फायदा उठाया है और उन्हें इसका कोई लाभ या श्रेय नहीं दिया गया है.

नोटिस में किताब की उन पंक्तियां का ब्योरा दिया गया है, जिनकी ट्रेलर में हूबहू नकल की गई है. निर्माताओं का कहना है कि ये आरोप झूठे हैं.

निर्माता स्वतंत्र विजय सिंह ने कहा, “यह गलत है. हमारी फिल्म किसी अन्य स्रोत की नकल से नहीं बनी है और यह सिनेमाई रचनात्मकता, ईमानदारी और मौलिकता से बनी फिल्म है. हमने किसी कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं किया है और हमारी कानूनी टीम इस मुद्दे को देखेगी.”

source :- ABP news

 

मुजफ्फरनगर के दंगे पर बनी फिल्म ‘शोरगुल’ के लिए जिमी शेरगिल के खिलाफ जारी हुआ फतवा Read More