Movie Review: झेलने लायक नहीं है ‘रमन राघव 2.0’

nawaj-sm_650_062416110436फिल्म का नाम: रमन राघव 2.0
डायरेक्टर: अनुराग कश्यप
स्टार कास्ट: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विकी कौशल, विपिन शर्मा, सोभिता धुलिपाला, अमृता सुभाष
अवधि: 2 घंटा 20 मिनट
सर्टिफिकेट: A
                                                                                रेटिंग: 1.5 स्टार

60 के दशक में मुंबई में एक साइको किलर हुआ करता था जिसे ‘साइको रमन’ के नाम से लोग जानते थे. वो अलग अंदाज में लोगों का मर्डर किया करता था. साल 1991 में डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने इस सायको किलर के ऊपर एक डॉक्युमेंट्री भी बनाई थी और अब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने उसी की कहानी के मद्देनजर फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ बनाई है. आइए जानते हैं कैसी है ये फिल्म…

कहानी:
फिल्म की कहानी मुंबई में आधारित है जहां साइको किलर रमन (नवाजुद्दीन सिद्दीकी ) आये दिन कत्ल करता रहता है. कभी किसी मास्टर का, कभी अपने घर वालों का तो कभी सूद पर पैसे देने वाले का. इस घटना की तफ्शीश करने के लिए इंस्पेक्टर राघव (विकी कौशल) को तैनात किया जाता है.

राघव की जिंदगी में भी सिम्मी (सोभिता धुलिपाला) की मौजूदगी रहती है. साथ ही वो नशे में हर वक्त धुत रहता है. अब क्या रमन को राघव पकड़ पाता है या कहानी को क्या अंजाम मिलता है. इसका पता आपको फिल्म देखकर ही चलेगा.

स्क्रिप्ट:
फिल्म की कहानी एक साइको किलर के मानसिक स्थिति के हिसाब से लिखी गई है. आखिरकार हर किलिंग से पहले उसकी सोच क्या रहती थी. इसे डायरेक्टर ने स्क्रिप्ट में उतारने की कोशिश तो की है लेकिन वो नाकाम सी नजर आती है. फिल्म की पटकथा कमजोर और लम्बाई काफी ज्यादा है. एक वक्त के बाद ये सोच होने लगती है कि आखिर ये फिल्म कब खत्म होगी.

हालांकि कभी-कभी नवाजुद्दीन की मौजूदगी फिल्म में मनोरंजन ले आती है लेकिन वो भी स्क्रीनप्ले के हिसाब से फीकी ही पड़ जाती है. फिल्म की स्क्रिप्ट को 8 अलग-अलग चैप्टर्स में बांटकर दिखाया गया है. लेकिन यह विभाजन भी फिल्म में रोमांच ला पाने में असमर्थ रहता है. ‘बॉम्बे वेलवेट’ की असफलता के बाद भी अनुराग कश्यप की फिल्म की स्क्रिप्ट और लम्बाई में कोई बदलाव नहीं आया है.

अभिनय:
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साइको रमन का किरदार बहुत ही उम्दा निभाया है और उसे देखकर यकीन हो जाता है की रमन अपने समय में ऐसा ही रहा होगा. विकी कौशल ने पुलिस के रूप में ठीक काम किया है जो कि और भी बेहतर हो सकता था. नवाजुद्दीन की बहन के किरदार में एक्ट्रेस अमृता सुभाष ने लाजवाब काम किया है. वहीं, सोभिता धुलिपाला का काम भी अच्छा है.

कमजोर कड़ी:
फिल्म की कमजोर कड़ी इसकी स्पीड और कहानी है जिसे बहुत ज्यादा बेहतर किया जा सकता था. एडिटिंग पर और भी ज्यादा ध्यान देते तो फिल्म किसी और लेवल पर दिखाई पड़ती और ज्यादा प्रभावित करती.

संगीत:
फिल्म का संगीत राम सम्पत ने अच्छा दिया है. ‘बेहूदा’ और ‘कत्ल ए आम’ गाने अच्छे हैं.

Source:- Aaj Tak

Movie Review: झेलने लायक नहीं है ‘रमन राघव 2.0’ Read More

स्पाइसजेट का 444 रुपये में टिकट का ऑफर, डीजीसीए में हुई शिकायत

spicejet-580x393गुड़गांव: हवाई सेवा मुहैया कराने वाली कंपनियों के बीच कम किराये की जंग को तेज करते हुए स्पाइस जेट ने आज एक नयी योजना के तहत कुछ निश्चित स्थानों की दूरी तक हवाई सेवा का प्रयोग करने के लिए 444 रुपये के आधार किराये की पेशकश की. यह योजना उसके घरेलू नेटवर्क की सीमित सीटों पर सीमित अवधि के लिए है.

स्पाइसजेट ने बताया कि 5 दिन की इस सेल के तहत बुकिंग 26 जून की मध्यरात्रि तक होगी. इस योजना के तहत एक जुलाई से 30 सितंबर के बीच की यात्रा के लिए बुकिंग कराई जा सकती है. इस योजना में जम्मू-श्रीनगर, अहमदाबाद मुंबई, मुंबई-गोवा, दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-अमृतसर मार्गों के साथ अन्य कुछ और मार्गों पर भी हवाई यात्रा की जा सकती है.

अभी कुछ समय पहले ही कंपनी ने ‘मानसून बोनांजा सेल’ की घोषणा की थी. इस संबंध में एयर पैसेंजर्स एसोसिशन ऑफ इंडिया ने विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए को एक पत्र लिखकर यह जानकारी मांगी है कि क्या वह एयरलाइनों द्वारा दी जा रही ऐसी ‘फर्जी’ योजनाओं पर कार्रवाई करने का विचार कर रही है.

कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा, ‘किराया अलग-अलग मार्गो पर दूरी और समय सारणी पर निर्भर करेगा और उड़ान का समय नियामकीय मंजूरी पर निर्भर करेगा.’ योजना के तहत पांच दिवसीय बिक्री ऑफर बुधवार को शुरू हो चुका है और यह 26 जून 2016 की मध्यरात को समाप्त होगा.

यान में कहा गया है कि मानसून बोनांजा सेल के तहत यात्रा एक जुलाई 2016 से 30 सितंबर 2016 के बीच घरेलू मार्गो पर की जा सकती है. कंपनी अभी 41 डेस्टिनेशन के लिए रोजाना 293 उड़ानों चलाती है. इन गंतव्यों में 35 घरेलू और 6 अंतर्राष्ट्रीय डेस्टिनेशन हैं.

हालांकि स्पाइसजेट की मानसून बोनांजा सेल पर विवाद शुरू हो गया है. फ्लायर्स बॉडी एयर पैसेंजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एपीएआई) ने इस ऑफर पर एविएशन रेग्युलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन डीजीसीए) को लेटर लिखा है. एपीएआई ने पूछा है कि कुछ एयरलाइंस द्वारा दी जाने वाली इस तरह की “बोगस” स्कीम पर क्या किसी तरह के एक्शन लेने पर विचारर हो रहा है. के कई मेंबर्स ने इसे लेकर शिकायत रखी है और कहा है कि स्पाइस जेट के इस ऑफर की खबर आने से सवाल उठा है कि कोई भी कंपनी इतने सस्ते में कैसे हवाई यात्रा करा सकती है.

इस विवाद के बाद स्पाइसजेट का कहना है कि यह ऑफर फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व बेसिस पर दिया जा रहा है, जिसमें सीटों की संख्‍या लिमिटेड है. कंपनी पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और कंपनी यात्रियों की पूरी डिटेल्स शेयर करने को तैयार है जिन्हें इस ऑफर का फायदा मिलेगा.

source=ABP News

स्पाइसजेट का 444 रुपये में टिकट का ऑफर, डीजीसीए में हुई शिकायत Read More

‘मोहनजोदड़ो’ के युग की लग ही नहीं रही है आशुतोष गोवारिकर की नई फिल्म : ट्विटर पर तानों की लगी झड़ी

mohenjo-daro_640x480_81466496253नई दिल्ली: ‘बैंग-बैंग’ के बाद ऋतिक रोशन की ‘मोहनजोदड़ो’ को लेकर मायानगरी में काफी चर्चाएं हैं। चर्चा फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को लेकर भी है, जिनके लिए कहा जाता है कि वे अपनी फिल्मों के लिए काफी रिसर्च करते हैं और कोशिश करते है कि उनकी फिल्में इतिहास के करीब रहें। फिर चाहे ‘लगान’ हो या फिर ‘जोधा-अकबर’। दोनों ही फिल्मों ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचाया। हालांकि उनकी पिछली फिल्म ‘खेलें हम जी जान से’ ने उतनी सफलता नहीं बटोरी।

देखें फिल्म का ट्रेलर

Source :-NDTV

 

‘मोहनजोदड़ो’ के युग की लग ही नहीं रही है आशुतोष गोवारिकर की नई फिल्म : ट्विटर पर तानों की लगी झड़ी Read More

4817 मीटर की ऊंचाई पर बर्फ की दरार में फंसी पर्वतारोही, कैसे निकली बाहर?

mountaineer-stuck-in-snow-peak-crack_1466657760नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की टीम ने द्रौपदी का डांडा समिट कैंप पर रेस्क्यू कर एक पर्वतारोही की जान बचाने में सफलता पाई है। पर्वतारोही युवती समुद्रतल से 4817 मीटर की ऊंचाई पर माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच बर्फ की अनंत गहराई और महज डेढ़ फीट चौड़ी दरार (क्रेवास) में फंस गई थी।

इस बीच अपने टेंट से कुछ दूरी पर पुणे महाराष्ट्र निवासी जयश्री डुंबरे क्रेवास (दरार) में समा गई। उसके साथ मौजूद कस्तूरी कुमारी ने शोर मचाकर दल के अन्य साथियों और निम के प्रशिक्षकों को इसकी सूचना दी। बर्फ की अनंत गहराई और मात्र डेढ़ फीट चौड़ी इस दरार में जयश्री का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। अचानक दरार के भीतर पचास फीट से भी ज्यादा गहराई पर जयश्री के सिर पर बंधी हेड लैंप की रोशनी टिमटिमाने से उसके अटके होने की पुष्टि हुई तो निम के प्रशिक्षक बिना समय गंवाए रेस्क्यू में जुट गए।

टीम के मुख्य प्रशिक्षक दिगंबर पंवार ने पहले प्रशिक्षक शिवराज पंवार को रस्सियों के सहारे क्रेवास (दरार) के भीतर भेजकर जयश्री की लोकेशन पता कर उसे एंकर करवाया। इसके बाद प्रशिक्षक उम्मेद राणा ने नीचे जाकर जयश्री को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन बर्फ की संकरी गली में बुरी तरह फंसी जयश्री को ऊपर निकालने की स्थिति नहीं बन पायी।

mountaineer-stuck-in-snow-peak-crack_1466657739कड़ाके की ठंड में बर्फ के बीच फंसे समय बीतने के साथ जयश्री की हालत बिगड़ती जा रही थी, तीसरे प्रयास में शिवराज ने नीचे जाकर जयश्री को रस्सी के सहारे बाहर धकेला। डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में जयश्री के सुरक्षित बाहर निकलने पर सभी लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू ऑपरेशन में निम के प्रशिक्षक सोबन भंडारी, दशरथ रावत, सूबेदार प्रकाश भट्ट, सोबन बिष्ट, ग्रीष रणाकोटी, नर्सिंग असिस्टेंट शैलेंद्र एवं संपूर्णानंद ने भी सहयोग किया।

निम में प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाता है। निम सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स चलाने वाला एशिया का इकलौता संस्थान है। पर्वतारोहण के दौरान हुए हादसे में निम के प्रशिक्षकों की टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया है। उच्चाधिकारियों से इन्हें सम्मानित करने की संस्तुति की जाएगी।

4817 मीटर की ऊंचाई पर बर्फ की दरार में फंसी पर्वतारोही, कैसे निकली बाहर? Read More

J&K: कुपवाड़ा के लोलाब में मुठभेड़ जारी, सुरक्षों ने 3 आतंकियों को किया ढेर

bsf_146668077318_650x425_062316045520जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों ने देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 3 आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया है. सुरक्षाबलों के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर तीनों आतंकी लश्कर संगठन के हैं. आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ कुपवाड़ा के लोलाब जंगल में गुरुवार सुबह हो रही है.
दरअसल कि पिछले दिनों खुफिया एजेंसियों न पाकिस्तान की ओर से आतंकी घुसपैठ की कोशिश जानकारी दी थी. खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर मुहर लगाते हुए बीएसएस के डीजी केके शर्मा ने भी कहा था कि पाक स्थिति आतंकी संगठन सीमा पर घुसपैठ और बड़े हमले के फिराक में हैं. उन्होंने कहा था कि सीमा पार आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली हैं|
5 आतंकी हुए थे ढेर गौरतलब है कि पिछले शनिवार को कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था. आतंकियों ने सोमवार को भी कश्मीर में दहशतगर्दी फैलाई. हाल ही में खुफिया इनपुट से खुलासा हुआ था कि सीमा पार तकरीबन 30 से 35 ट्रेनिंग कैंप और 18 से 20 लॉन्चिंग पैड एक्टिव हैं. इसके अलावा बॉर्डर पर आतंकी संगठनों के बीच लगातार मीटिंग करने की खबरें भी आई थीं. है.सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है.

source=aaj tak

J&K: कुपवाड़ा के लोलाब में मुठभेड़ जारी, सुरक्षों ने 3 आतंकियों को किया ढेर Read More

ताशकंद में मिले मोदी-जिनपिंग; सिओल में उठा NSG में भारत की मेंबरशिप का मुद्दा

modi33_1466681634नई दिल्ली. शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) में हिस्सा लेने गए मोदी की शी जिनपिंग से मुलाकात होगी। एनएसजी मेंबरशिप को लेकर ये मुलाकात काफी अहम है। वहीं सिओल में चल रही न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) की प्लेनरी मीटिंग में भारत की मेंबरशिप का मुद्दा उठा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुवार रात भी इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। सिओल में भारत की पैरवी करने फॉरेन सेक्रेटरी एस. जयशंकर गए हुए हैं। बता दें कि चीन, एनएसजी में भारत की एंट्री का विरोध कर रहा है। लेकिन हाल ही में उसके रवैये में नरमाहट आई है।
अकेले भारत को मेंबरशिप मिली तो बिगड़ेगा पावर बैलेंस…
– SCO से अलग पाकिस्तान के प्रेसिडेंट ममनून हुसैन ने ताशकंद में चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात की।
– दोनों लीडर्स ने एनएसजी में मेंबरशिप और चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर बातचीत की।
– दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि एनएसजी मेंबरशिप में भेदभाव नहीं होना चाहिए।
– दोनों का मानना है कि अगर अकेले भारत को मेंबरशिप मिलती है तो क्षेत्र में शक्ति संतुलन बिगड़ेगा।
– पाकिस्तान ने चीन को NSG मेंबरशिप के लिए सपोर्ट करने पर शुक्रिया भी किया।
– मोदी ने उज्बेकिस्तान के प्रेसिडेंट इस्लोम करीमोव के साथ भी मुलाकात की।
– शुक्रवार को मोदी की रशियन प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन से बातचीत होगी।
भारत बोला- पॉजिटिव रवैया रखें
– भारत ने एनएसजी मेंबर्स से अपील की है कि वे उसकी एंट्री को लेकर पॉजिटिव रवैया रखें।
– फ्रांस की फॉरेन मिनिस्ट्री ने बुधवार को जारी स्टेटमेंट में कहा, “हम भारत की चारों ग्रुप (एनएसजी, MTCR, ऑस्ट्रेलिया ग्रुप और वैसेनार अरेंजमेंट) में एंट्री के लिए सपोर्ट करेंगे। न्यूक्लियर प्रोलिफिरेशन (परमाणु अप्रसार) के लिए ये जरूरी होगा।”
मोदी की पहली मीटिंग जिनपिंग से
– ताशकंद में मोदी की पहली मीटिंग जिनपिंग से ही होगी।
– चीन इस बात को लेकर अड़ा है कि बिना न्यूक्लियर प्रोलिफिरेशन ट्रीटी (परमाणु अप्रसार संधि-NPT) साइन किए भारत कैसे एनएसजी की मेंबरशिप ले सकता है।
– हालांकि, बीते दो दिनों में चीन के रवैये में नरमी आई है। उसने कहा है कि इस मुद्दे पर नॉन-NPT मेंबर्स से चर्चा कर रास्ता निकाला जा सकता है।
– शुक्रवार को मोदी की पुतिन से मुलाकात होगी।
जयशंकर के साथ ये अफसर भी होंगे बातचीत में शामिल
– सिओल में फॉरेन सेक्रेटरी जयशंकर के साथ अमनदीप गिल (ज्वाइंट सेक्रेटरी, डिसआर्मामेंट एंड इंटरनेशनल सिक्युरिटी) और साउथ कोरिया में भारत के एम्बेसडर विक्रम दुरईस्वामी एनएसजी की मीटिंग में शामिल होंगे।
– गिल लगातार परमाणु मुद्दे पर बातचीत में शामिल रहे हैं, वहीं दुरईस्वामी को यूएस-चीन के साथ बातचीत का लंबा एक्सपीरियंस है।
भारत को अमेरिका से उम्मीद
– चीन नॉन-प्रोलिफिरेशन ट्रीटी (परमाणु अप्रसार संधि-NPT) को लेकर लगातार भारत की एनएसजी में एंट्री का विरोध कर रहा है।
– ऐसे में, मीटिंग में भारत को अमेरिका से सपोर्ट की खासी उम्मीद है।
– मोदी के यूएस दौरे में भी बराक ओबामा ने भारत को सपोर्ट करने की बात कही थी।
– चीन की फॉरेन मिनिस्ट्री की स्पोक्सपर्सन हुआ चुनयिंग के मुताबिक, “एनएसजी मेंबर्स के बीच नॉन-एनपीटी देशों की एंट्री को लेकर अलग-अलग राय है। इसे लेकर हमें चर्चा करनी होगी।”
– इससे पहले चीन, पाकिस्तान को भी एनएसजी मेंबरशिप मिलने की वकालत कर चुका है।
चीनी सरकारी मीडिया ने ऐसे किया था पाक का सपोर्ट
– चीन के सरकारी अखबार ने लिखा, “जहां भारत एनएसजी में शामिल होने की कोशिश कर रहा है, वहीं वह पाक को उसके खराब न्यूक्लियर रिकॉर्ड के बेस पर रोकता है।”
– “असल में पाकिस्तान की ओर से अब्दुल कादिर खान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम चलाया था। ये सरकार की ऑफिशियल पॉलिसी नहीं थी।”
– ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, “खान को कई साल घर में नजरबंद रखे जाने के बाद सरकार ने उन्हें दंडित किया।”
– “अगर NPT और एनएसजी भारत को छूट दे सकते हैं, तो ये छूट पाकिस्तान पर भी लागू होनी चाहिए।”
– ये पहली बार है जब चीनी मीडिया ने एनएसजी मेंबरशिप को लेकर सीधे तौर पर पाकिस्तान का सपोर्ट किया है।
NSG में भारत की दावेदारी में कहां फंसा है पेंच?
– चीन, तुर्की और आयरलैंड भारत को NSG की मेंबरशिप देने का खुलकर विरोध कर रहे हैं।
– इन देशों की अगुआई चीन कर रहा है। वह पाकिस्तान की एंट्री चाहता है।
– विरोधी देशों का कहना है कि नॉन प्रोलिफिरेशन ट्रीटी पर साइन किए बगैर भारत को NSG में शामिल न करें।
– चीन की शर्त है कि भारत NSG में शामिल हो तो पाकिस्तान को भी इसमें शामिल किया जाए।
– तुर्की का कहना है कि भारत और पाक को एक साथ मेंबरशिप दी जाए।
– आयरलैंड ने खुलकर कोई बयान नहीं दिया है।
ये देश NSG में भारत के समर्थन में
– अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस, बेल्जियम, ब्राजील, बुल्गारिया, कनाडा, क्रोएशिया, सायप्रस, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, एस्तोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस और हंगरी।
– इटली, जापान, कजाखस्तान, आइसलैंड, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, लात्विया, लिथुआनिया, लग्जमबर्ग, माल्टा, मेक्सिको, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, रशियन फेडरेशन, सर्बिया, स्लोवाकिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, यूक्रेन, यूके, फ्रांस और यूएस।
भारत का इसलिए हो रहा सपोर्ट
– अमेरिका समेत सभी समर्थक देशों का मानना है कि भारत को डेवलपमेंट के लिए एटॉमिक एनर्जी की जरूरत है।
– भारत लंबे समय से एक जिम्मेदार देश के रूप में पेश आया है। ऐसे में, उसे NSG में शामिल किया जाना चाहिए।
ये दो देश भी कर सकते हैं सपोर्ट
– न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का NSG में भारत की मेंबरशिप पर रुख नर्म हुआ है।
– अमेरिका ने न्यूजीलैंड के साथ ऑस्ट्रिया को भी भारत का सपोर्ट करने के लिए लेटर लिखा है।
– मोदी जुलाई में साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान वे साउथ अफ्रीका से NSG पर बात करेंगे।
क्या है SCO?
– एससीओ की स्थापना 2001 में हुई थी। उस वक्त इसमें चीन, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल थे।
– ये पहली बार है जब एससीओ में नए मेंबर्स को इनवाइट किया गया है। इसमें भारत और पाकिस्तान को मेंबर बनाया गया है, जबकि अफगानिस्तान, ईरान और मंगोलिया ऑब्जर्वर का दर्जा दिया गया है।
– भारत-पाकिस्तान को पिछले साल जुलाई में ही एससीओ में मेंबरशिप को मंजूरी दे दी गई थी।
– एससीओ की मेंबरशिप मिलने के बाद भारत को एनर्जी सेक्टर में काफी सपोर्ट मिलेगा।
Source :- Dainik Bhaskar
ताशकंद में मिले मोदी-जिनपिंग; सिओल में उठा NSG में भारत की मेंबरशिप का मुद्दा Read More

बिजली से जलकर व्यक्ति की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर

electricity_1466582676झांसी में एक बड़ा हादसा हुआ है। दो व्यक्ति बिजली के तारों की मरम्मत कर रहे थे कि तभी अचानक बिजली आ गई। बिजली से झुलसने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

जलते हुए व्यक्ति का चौंकाने वाला वीडियो एक मोबाइल में कैप्चर हो गया। वीडियो में व्यक्ति जलता हुआ साफ दिख रहा है। दूसरा व्यक्ति जब अपने साथी को खंभे से उतारने के लिए चड़ा तो वो भी झुलस गया। घटना उस वक्त की है जब दो व्यक्ति बिजली विभाग की तरफ से 11 हजार वोल्ट्स की बिजली की लाइन की मरम्मत के लिए खंभे पर चढ़े थे।

 

 

 

Source: Amar Ujala

बिजली से जलकर व्यक्ति की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर Read More

अनिल कपूर मेरे लिए परिवार के सदस्य जैसे : करीना

Kareena-Kapoor-3-580x395मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर उनके लिए एक परिवार के सदस्य के समान हैं. अभिनेत्री को अनिल के साथ फिल्म ‘टशन’ और ‘बेवफा’ जैसी फिल्मों में देखा गया है.

करीना ने बताया, “मेरे लिए अनिल एक परिवार के समान हैं. मैंने उनके, अर्जुन कपूर के साथ काम किया है और अब सोनम कपूर के साथ (‘वीर दी वेडिंग’) कर रही हूं.”

बॉलीवुड की 35 साल अभिनेत्री को सोनम, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ आगामी फिल्म ‘वीर दी वेडिंग’ में देखा जाएगा.

सोनम के साथ अपने तालमेल के बारे में करीना ने कहा, “मुझे वह एक बहन के समान लगती हैं, क्योंकि मैं काफी ध्यान रखने वाली हूं और रेहा तथा सोनम के प्रति स्नेह रखती हूं.”

करीना ने कहा कि वह अनिल के प्रति भी स्नेह रखती हैं, क्योंकि वह उन्हें एक परिवार के सदस्य के समान समझती हैं.

 

 

Source ABP News

अनिल कपूर मेरे लिए परिवार के सदस्य जैसे : करीना Read More

ताजमहल में बाल-बाल बचे पर्यटक, टूटकर गिरा 42 फुट का पत्थर

tajmahal_1459201765लापरवाही के कारण पश्चिमी गेट पर पत्थर गिर गया।

364 साल पहले तामीर हुए ताजमहल के संरक्षण में लापरवाही के कारण पश्चिमी गेट पर पत्थर गिर गया। मौसम विभाग के आफिस के छज्जे के ठीक ऊपर विनयरिंग का 42.5 फुट का पत्थर गिर पड़ा। शाम 6:30 बजे हुए इस हादसे में गनीमत ये रही कि कोई पर्यटक हताहत नहीं हुआ।

ताज से निकलने के बाद अधिकांश पर्यटक थक कर मौसम विभाग के आफिस के नीचे ही बैठ जाते हैं, लेकिन जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त कोई सैलानी छज्जे के नीचे नहीं था।

दीवार पर चूने से चिपकाए गए पत्थर के गिरने की खबर पर एएसआई अधिकारियों ने इसकी फोटोग्राफी कराई और रिपोर्ट तैयार कर सर्किल आफिस भेज दी है। ताज में इससे पहले पूर्वी गेट पर छज्जे का पत्थर गिरा था तो वहीं, काली मस्जिद की छत का प्लास्टर गिरा था। दक्षिण पश्चिम मीनार की पिनेकल भी दो महीने पहले ही गिर चुकी है।

ताजमहल में बाल-बाल बचे पर्यटक, टूटकर गिरा 42 फुट का पत्थर Read More

खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा हुआ रद्द, देहरादून पहुंचे महाम‌हिम

President-of-India-2
केदारनाथ में खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति को ले जा रहे एमआई 17 की लैंडिंग धाम में नहीं हो पाई। ‌‌गौचर में राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

महामहिम बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री हरीश रावत और राज्यपाल केके पॉल ने उनका स्वागत किया। नौ बजे MI- 17 से राष्ट्रपति केदारघाटी के लिए रवाना हुए। उनके साथ राज्यपाल केके पॉल और उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे।

नौ बजकर चालिस पर एमआई 17 ने केदारनाथ पहुंचा, लेकिन मौसम खराब होने के चलते नौ बजकर 55 मिनट पर गौचर में लैंडिंग की गई। जिसके बाद सुबह करीब 11 बजे वह गौचर से देहरादून के लिए रवाना हुए। ‌जिसके बाद वह राजभवन गए।

इससे पहले राष्ट्रपति के 22 जून को केदारनाथ धाम के संभावित दौरे को देखते हुए आला अधिकारी स्वयं धाम में डेरा डालकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मंगलवार को कमिश्नर सीएस नपलच्याल, आईजी संजय गुज्याल, जिलाधिकारी डा. राघव लंगर और एसपी पीएन मीणा, आईजी इंटेलीजेंस केदारनाथ पहुंचे।

उन्होंने वहां हो रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए। धाम में मंदाकिनी, सरस्वती और स्वर्गद्वारी नदी के संगम पर वीआईपी स्नानघाट का निर्माण पूरा कर उसे टाइल्स से सजा दिया गया है।

अधिकारियों की मौजूदगी में दोपहर बाद केदारनाथ में पुलिस और सुरक्षा बलों और अन्य विभागों ने तैयारियों की रिहर्सल की गई।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर केदारनाथ धाम को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा हुआ था। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए रुद्रप्रयाग सहित पौड़ी, चमोली और टिहरी से पुलिस बल बुलाया गया था।

महामहिम के धाम पहुंचने से लेकर रवानगी तक हेलीपैड से मंदिर और केदारपुरी पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के घेरे में रही।इसके लिए अलग से स्पेशल सुरक्षा बल भी तैनात किए गए। गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर कड़ी चौकसी कर दी गई।

पालकी भी हुई तैयार
महामहिम को वीआईपी हेलीपैड से मंदिर तक लाने के लिए पालकी भी तैयार कर दी गई थी। पालकी को विशेष तौर पर सजाया गया था। बता दें कि राजशाही के दौर में पालकी का विशेष महत्व था, इसकी सवारी शान समझी जाती थी। इसके अलावा ऑल टेरिन व्हेकिल (एटीवी) भी तैयार की गई थी।

Source: Amar Ujala

खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा हुआ रद्द, देहरादून पहुंचे महाम‌हिम Read More