धोनी के बाद हरभजन सिंह का ‘दूसरा’, कहा- आम्रपाली ग्रुप ने नहीं पूरा किया वादा

धोनी के फैसले पर हरभजन ने जताई खुशी

रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी आम्रपाली ग्रुप से नाता तोड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी को साथी क्रिकेटर हरभजन सिंह का साथ मिला है. स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर धोनी की तारीफ की. उन्होंने आम्रपाली ग्रुप के मालिक पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया|

हरभजन ने आम्रपाली को बताया वादाखिलाफ
हरभजन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आम्रपाली ग्रुप की ब्रांड अंबेसडरशिप छोड़कर धोनी ने बहुत अच्छा काम किया है. उन्होंने कहा कि ग्रुप ने 2011 में हुए वर्ल्ड कप के वक्त जीने वाले इंडियन क्रिकेटर्स को विला देने का अपना वादा नहीं निभाया था|

धोनी के बाद हरभजन सिंह का ‘दूसरा’, कहा- आम्रपाली ग्रुप ने नहीं पूरा किया वादा Read More

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को चिट्ठी लिखकर कम कराया था लोधी एस्टेट में टाइप-VI बंगले का किराया

109542-priyanka-gandhiनई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने 14 साल पहले वाजपेयी सरकार के दौरान सरकारी बंगले का किराया कम करने की अपील की थी। प्रियंका को 2765 स्क्वायर मीटर में फैले लुटियंस जोन के बंगले का किराया 53,421 रुपये महीना देने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने 8,888 रुपये प्रति महीने ही दिया। प्रियंका ने सरकार को कहा कि इतनी मोटी राशि देने की उनकी हैसियत नहीं है।

नोएडा के देवाशीष भट्टाचार्य ने इस संबंध में एक आरटीआई दाखिल की थी जिसके जवाब में कहा गया कि 8 जुलाई 2003 के कैबिनेट कमेटी के नोट के मुताबिक यह माना गया है कि प्रियंका गांधी प्राइवेट सिटीजंस हैं और सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें तय नियम के हिसाब से ही घर दिए गए हैं। वे लाइसेंस फीस रेट के हिसाब से रेंट नहीं दे सकते। लिहाजा इसकी समीक्षा की गई।

प्रियंका गांधी फिलहाल लोधी एस्टेट के टाइप-6 सरकारी बंगले में रहती हैं। इसके लिए वे हर महीने 31,300 रुपये चुकाती हैं। प्रियंका और तीन अन्य प्राइवेट सिटीजंस जिसमें पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल, ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट चीफ एमएस बिट्टा और पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी कुमार सुरक्षा कारणों से इसी तरह के बंगले में रहते हैं। गिल और बिट्टा भी प्रियंका के बराबर ही किराया देते हैं जबकि पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी कुमार ने 2012 में बंगला खाली कर दिया था।

आरटीआई के मुताबिक, 7 मई 2002 को प्रियंका गांधी ने सरकार को खत लिखा था कि 53 हजार 421 रुपए हर महीने किराया देना उनकी हैसियत से बाहर है क्योंकि यह बहुत ज्यादा है। प्रियंका ने सरकार को सूचित किया था कि उन्होंने यह बंगला एसपीजी के आग्रह पर लिया है और इसके बड़े हिस्से पर एसपीजी ही काबिज है। चिट्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी ने कहा कि वह पूल हाउस में रहती हैं, इसकी वजह सुरक्षा है।

 प्रियंका पर 31 जनवरी 2004 को 3.76 लाख रुपये का बकाया भी था। कैबिनेट कमेटी के नोट से खुलासा हुआ कि सरकार ने माना कि जिन लोगों को पॉश लोकेशंस में सरकार ने बंगले दिए हैं, उसकी वजह सुरक्षा है। ये लोग बाजार दर के हिसाब से किराया नहीं दे सकते। बंगलों के लिए विशेष लाइसेंस फीस 24 जुलाई 2003 को रिवाइज्ड की गई थी। प्रियंका के लिए उस दौरान यह 8,888 रुपए हर महीने थी।

डायरेक्टर ऑफ एस्टेट्स के मुताबिक, 35 लोधी एस्टेट का बंगला प्रियंका को 21 फरवरी 1997 में 19000 रुपये महीने के हिसाब से किराये पर दिया गया था। इसके बाद किराए की समीक्षा की गई थी। विभाग के मुताबिक, बाजार दर को देखें तो अब इसका किराया 81,865 रुपये महीना है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को चिट्ठी लिखकर कम कराया था लोधी एस्टेट में टाइप-VI बंगले का किराया Read More

अच्छे कर्म करने से ही भगवन खुश होते हैं : नारायण पाल

12983781_992052077516428_7599406364175340078_oशक्तिफार्म: सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपना जन्मदिन बड़ी सादगी के साथ शक्तिफार्म में लोगो के बीच मनाया बहुरानी साड़ी नामक शोरुम पर अचानक पहुचे नारायण पाल को देखकर सभी लोग हैरान थे | उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि व्यक्ति को हमेशा अपने कर्मो पर ध्यान देना चाहिए| हमारा काम कर्म करना है फल देना ऊपर वाले का काम है| विपरीत परिस्थितियों में भी आदमी को अपने अच्छे कर्मो से पीछे नहीं हटना चाहिए| उपस्थित लोगो में फिल्म डायरेक्टर चन्दन मेहता, फिल्म टीवी कलाकार दिनेश सहगल, राजेश गुप्ता (खन्ना जी), नवल पांडे, जावेद मंसूरी, जगदीश मौर्या, नरेश कंसल, देवू मंडल, किशोर खान, छोटा खान, रजत खान, महानंद अधिकारी, प्रशांत मंडल, उत्तम आचार्य, तपन सरकार,विशाल मंडल, संजय गुप्ता, बिक्की मंडल  एवं विपिन डालमिया आदि  मौजूद थे|

News coverage :- Dinesh Sehgal

 

अच्छे कर्म करने से ही भगवन खुश होते हैं : नारायण पाल Read More

बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता : विपुल गोयल

IMG_6447-1फरीदाबाद 14 अप्रैल – सामाजिक समरसता मंच (फरीदाबाद) द्वारा इंद्रा कॉलोनी, यामाहा प्लांट के सामने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में विधायक विपुल गोयल ने शिरकत की । जबकि अध्यक्षता सामाजिक समरसता मंच के जिला अध्यक्ष कर्नल समर सिंह ने की। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद पूरन देवी, श्रीराम अग्रवाल, एसएस सैनी, ओपी धामा विशिष्ठ अतिथि थे।  विधायक विपुल गोयल ने सबसे पहले तो ले. कर्नल समर सिंह (जिला अध्यक्ष) , बी आर भाटी ( वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और राम अग्रवाल( संयोजक) का अभिनंदन किया । विधायक विपुल गोयल ने बाबा साहिब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थितजनों ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होने कहा कि बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता थे । हिंदुस्तान बाबा साहब का ऋण कभी नहीं उतार पाएगा । विधायक विपुल गोयल ने इंद्रा कॉलोनी को हरियाणा सरकार द्वारा स्थाई करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही कॉलोनी के लिए निगम डेवलपमेंट चार्ज लगाएगा। जिसके बाद यहां भी अन्य कॉलोनियों की भांति सीवर, पानी, सड़क की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कॉलोनी के जर्जर कम्यूनिटी सेंटर को डा. भीमराव अंबेडकर कम्यूनिटी सेंटर का नाम देकर उसके जीर्णोद्दार की मांग स्वीकार की। इसके अलावा कम्यूनिटीसेंटर में जन सुविधा केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी घोषणा की । सामाजिक समरसता मंच द्वारा विधवा पेंशन, वृद्वा पेंशन, सिनियर सिटिजन पेंशन, लाड़ली, आधार कार्ड नामांकन, वोटर कार्ड और शारीरिक रूप से विकलांग पेंशन के लिए करीब 500 फार्म भरवाए गए। इस मौके पर प्रतिभावान बच्चों कोविदायक विपुल गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख ऋषिपाल, रणधीर चौहान, मनोज भट्ट, प्रभुदयाल ठेकेदार, लक्ष्मण, प्रकाश पाठक, पिंकी शर्मा, रेखा शर्मा , इंद्रा देवी , हट्टी ठेकेदार , पूरन देवी , धर्मपाल , प्रवेश मेहता , विजय शर्मा , छत्रपाल (एडवोकेट) , राकेश सूरी (युवा मंडल अध्यक्ष) , मनोज (एडवोकेट), गोपाल शर्मा , मनोज कुमार , प्रवीण चौधरी , मनीष राघव, रघुवीर सिंह , प्रकाश पाठक , कैलाश शर्मा , रमन कपूर , संजीव सैनी , विपिन झां , अमित व अन्य लोग मौके पर मौजूद थे ।

बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता : विपुल गोयल Read More

मैरिटाइम समिट: PM मोदी ने बताया इंडिया का मास्टरप्लान

modi-at-meritime-submitमुंबई आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के पहले ‘मैरिटाइम इंडिया समिट-2016’ के उद्घाटन के मौके पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारतीय संविधान के साथ ही भारत की वॉटर ऐंड रिवर नैविगेशन पॉलिसी का वास्तुकार बताया। मोदी ने कहा, ‘आज इस महत्वपूर्ण समिट का आयोजन इसलिए किया गया है, क्योंकि आज बाबासाहब की 125वीं जयंती है, जो मुंबई में ही रहे और जिए।’ उन्होंने कहा, ‘कई लोग नहीं जानते होंगे कि बाबा साहब ने वॉटर नैविगेशन और ऐंड पावर के लिए दो महत्वपूर्ण संस्थान- ‘सेंट्रल वॉटरवेज इरिगेशन ऐंड नैविगेशन कमिशन’ और ‘सेंट्रल टेक्निकल पावर बोर्ड’ की स्थापना की।

उनके विज़न से ही देश के लाखों गरीबों के लिए समृद्धि का रास्ता खुला | मोदी जी ने मैरीटाइम सेक्टर पर इंडिया का ‘मास्टरप्लान’ पेश करते हुए निवेशकों से कहा की यह भारत आने का सही समय है और समुद्र के रस्ते आने का तो और बेहतर समय है |

Source: NVT

मैरिटाइम समिट: PM मोदी ने बताया इंडिया का मास्टरप्लान Read More

लातूर पर राजनीति: BJP ने वॉटर वैगन पर लहराया पोस्टर तो केजरीवाल ने की पानी भेजने की पेशकश

waterनई दिल्ली:  महाराष्ट्र का मराठवाड़ा इलाका भयंकर सूखे की चपेट में है. मराठवाड़ा के लातूर शहर में पानी की भारी किल्लत दूर करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें ट्रेन के जरिए वहां पानी पहुंचा रही है. 5 लाख लीटर पानी लेकर एक ट्रेन आज सुबह लातूर पहुंची है. इस बीच लातूर के प्यास बुझाने को लेकर राजनीति तेज़ हो गई है |

जहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लातूर की प्यास बुझाने के लिए रोजाना दस लाख पानी भेजने की पेशकश की है तो वहीं जैसे ही ट्रेन पानी लेकर लातूर पहुंची, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने वहां अपना राजनीतिक झंडा लहरा दिया |

अरविंद केजरीवाल ने भी लातूर के लिए पानी भेजने की पेशकश की है. केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी भेजकर रोजाना 10 लाख लीटर पानी भेजने की पेशकश की है, लेकिन भेजने का इंतजाम मोदी सरकार को करना होगा |

लेकिन सवाल ये है कि दिल्ली के कई इलाके खुद ही पानी की कमी की मार झेल रहे हैं. और दिल्ली में पानी हरियाणा से आता है. ऐसे में विरोधी ये सवाल उठा सकते हैं कि दिल्ली की प्यास बुझाने की बजाए केजरीवाल लातूर पानी भेजने की बात क्यों कह रहे हैं?

दूसरी बात ये है कि जैसे ही लातूर में ट्रेन से पानी पहुंचा, बीजेपी के समर्थकों ने श्रेय लेने की होड़ में पानी के वैगन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर चिपका डाले|

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बड़े शहरों में से एक औरंगाबाद से करीब ढाई सौ किलोमीटर दूर लातूर में पानी की भारती किल्लत है. वहां ट्रेन से पानी पहुंचाने का काम शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जल्दी ही जरूरत मंद लोगों तक पानी पहुंचाने का काम शुरू होगा |

लातूर पर राजनीति: BJP ने वॉटर वैगन पर लहराया पोस्टर तो केजरीवाल ने की पानी भेजने की पेशकश Read More

बाबा तारक नाथ धाम में काँटों पर चले श्रद्धालु

tarak-nath-dham-picआज शक्तिफार्म 5 नंबर में बाबा तारक नाथ धाम में चैत्र मेले की धूम मची हुई है आज मेले के पहले दिन ही काफी भीड़ जुटी हुई थी| बंगाली समुदाय से आये विभिन्न संयासियो ने भगवान भोले नाथ के जयकारों  के बीच हैरत अंगेज तरीको से पूजा पाठ की| बबूल के काँटों की सेज बना कर उसके चारो ओर भोले नाथ के जयकारों एवं ढोल, नगाड़ो के साथ चक्कर लगाये फिर बाबा ने सभी भक्तो के बीच आकर जय भोले का जयकारा लगाकर सभी भक्तो को बबूल की कांटेदार झाड़ियो पर लेटने की इजाजत दे दी इसी के साथ सभी भक्त उन काँटों पर लेट लेट कर भोलेनाथ के जयकारे लगाने लगे, किसी भी भक्त को काँटों से कोई भी नुकसान नहीं पहुँच रहा था|
दरअसल चैत्र का महिना लगते ही शक्तिफार्म शिवमय हो जाता है भक्त जन हरिद्वार से गंगा जल कावड के रूप में लेकर आते है जो की डाक कावड व पैदल चलकर शक्तिफार्म 5 नंबर बाबा तारक नाथ धाम आते है व कुछ भक्त घर-घर से अन्न मांगकर एक समय भोजन करते है उसमे भी यदि कोई टोक दे तो खाना निषेध हो जाता है यह पूजा चैत्र महीने के अंत तक चलती है जिससे पूरा शक्तिफार्म चैत्र के महिने में शिवमय हो जाता है|

[vsw id=”q-roXlHS0g8″ source=”youtube” width=”425″ height=”344″ autoplay=”no”]

बाबा तारक नाथ धाम में काँटों पर चले श्रद्धालु Read More

केरल के मंदिर में लगी आग; अब तक 102 की मौत, पीएम ने स्थिति का लिया जायजा

modi-at-hospital-at-kollamकोल्लम: केरल के परवूर स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर में एक उत्सव के दौरान आज तड़के 3 बजे हुए आतिशबाजी के दौरान विस्फोट में अब तक 102 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पीएम मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया और केरल के सीएम से बात की, पीड़ितों को हर संभव मदद करने को कहा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

समीपवर्ती परवूर के पुत्तिंगल देवी मंदिर परिसर में चल रहे उत्सव के दौरान आज आतिशबाजी के कारण निकली चिंगारियां पटाखों और आतिशबाजी जैसे अन्य सामान से भरे गोदाम पर गिरने से भीषण आग लगी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गोदाम ‘कंबपुरा’ में चिंगारियां गिरने से हुई। इसके कारण तड़के साढ़े 3 बजे भारी आवाज के साथ भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर के दायरे तक सुनी जा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति के ठप्प हो जाने के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया और लोग घबराहट में इधर-उधर दौड़ने लगे।

Source: Zee News

केरल के मंदिर में लगी आग; अब तक 102 की मौत, पीएम ने स्थिति का लिया जायजा Read More
nitish kumar

नीतीश कुमार पहली बार बने JDU प्रेसिडेंट, पहले क्यों कर दिया था इनकार

पटना. नीतीश कुमार जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) के पहली बार प्रेसिडेंट बन गए हैं। रविवार को दिल्ली में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया। जानकारी के मुताबिक, पहले नीतीश ने पार्टी की कमान संभालने से इनकार कर दिया था। वशिष्ठ नारायण सिंह और केसी त्यागी के नाम भी इस पोस्ट के लिए दौड़ में थे। हालांकि अाखिरी मुहर नीतीश के नाम पर लगी। शरद ने रखा नीतीश के नाम का प्रपोजल…
– जेडीयू के नए नेशनल प्रेसिडेंट के लिए नीतीश के नाम का प्रपोजल शरद यादव ने रखा।
– जेडीयू लीडर केसी त्यागी ने उनके नाम का अनुमोदन किया।
– इसके बाद कार्यकारिणी के मेंबर्स ने नीतीश के नाम पर अपनी मुहर लगा दी।
आखिर क्यों नहीं बनना चाहते थे प्रेसिडेंट?
– सूत्रों के मुताबिक, नीतीश सीएम के साथ पार्टी प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी भी नहीं लेना चाहते थे।
– उनका मानना था कि इससे पार्टी की इमेज को लेकर जनता में गलत मैसेज जा सकता है।
– उनको लगता था कि लोग यह सोचेंगे कि जेडीयू भी अब वन-मैन पार्टी बन गई है।
त्यागी बोले- नीतीश पीएम मैटीरियल
– उन्होंने कहा था कि हमारे पास एक्सपीरियंस वाले कई लोग हैं। लेकिन नीतीश के नाम पर सभी रजामंद हैं।
– त्यागी ने ये भी कहा था कि नीतीश पीएम कैंडिडेट नहीं हैं लेकिन उनमें पीएम बनने की तमाम काबिलियत है।
– सीएम के साथ-साथ नीतीश राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहेंगे।

– जदयू में ढोंग नहीं किया जाता है। इससे पहले भी दो पद एक आदमी संभाल चुके है।

23 अप्रैल को पटना में राष्ट्रीय परिषद की बैठक

– त्यागी ने कहा कि 23 अप्रैल को पटना में राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है।
– देश के सभी जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक, विधान पार्षद बैठक में शामिल होंगे।
– बैठक में ही अध्यक्ष बनाने के फैसले पर मुहर लगेगी।यूपी चुनाव में ही 2019 का भविष्य
– त्यागी ने कहा कि यूपी चुनाव को लेकर आरएलडी, जेवीएम और जदयू की विलय होने वाली है।
– यूपी विधानसभा चुनाव 2017 से ही 2019 लोकसभा चुनाव का भविष्य तय होने वाला है।
– मुलायम खुद ही अलग हो गए। मायावती ने पहले ही किसी गठबंधन से परहेज किया है।
नीतीश कुमार पहली बार बने JDU प्रेसिडेंट, पहले क्यों कर दिया था इनकार Read More

हरीश रावत ने लगाया बीजेपी पर लोकतन्त्र से खेलवाड़ करने का आरोप

harish rawatसितारगंज: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जो की 11 बजे दिन में होना था | जनता भारी संख्या में अपने नेता को देखने पहुंचे थे, लगातार आसमान की तरफ निगाहें गडाये हेलीकाप्टर को देखने का प्रयास कर रहे थे, देर ही सही लेकिन दुरुस्त रूप से लोक तन्त्र बचाओं कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमन्त्री हरीश रावत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय राजस्व मन्त्री यशपाल  आर्या पहुंचे । इससे पूर्व निवर्तमान मुख्यमन्त्री श्री रावत का विरोध करने वाले भाजपाईयों एंव क्षेत्रिय विधायक समर्थकों को गिरफतार कर पुलिस अभिरक्षा मे नगर से बाहर भेजा इधर राजकिय इन्टर कालेज परिसर मे नगर क्षेत्र समेत आस पास के जनपदों के कड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे। हरीष रावत ने सभी का अभिवादन स्वीकारते हुये जुलूस के रूप मे आगे बढ़ना शुरू किया। बड़ी संख्या मे हांथों मे झण्डे प्रत्याषियों के नाम की तख्तियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ चल पड़े। प्रदेष अध्यक्ष किषोर उपाध्याय निवर्तमान मुख्यमन्त्री हरीष रावत एंव राजस्व मन्त्री यषपाल आर्या के नेर्तत्व मे राजकिय इंटर कालेज परिसर से प्रारम्भ भव्य जन जागरण यात्रा सिडकुल मार्ग नगर के मुख्य चैराहा से किच्छा मार्ग होते हुये महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट मे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह विश्ट के संचालन मे वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त कर भाजपा को कोषा।
सभा को सम्बोधित करते हुये प्रदेष के निर्वतमान मुख्यमन्त्री हरीष रावत ने कहा कि प्रदेष मे अस्थिरता पैदा कर भाजपा ने लोक तन्त्र की जो हत्या की है उसे किसी भी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि तय समय मे बहुमत साबित करते इससे पूर्व ही राश्ट्रपति षासन लगा दिया गया। उन्होंने जनता का अहवान किया कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार का गला घोंट कर हत्या करने वालों को जनता करारा जवाब देगी।
उन्होंने अपने अल्प समय के मुख्यमन्त्रित्वकाल मे बनाई गई कल्याणकारी दर्जनों जनहित की योजनाओं को अपनी अंगुलिओं पर गिनाते हुये कहा कि कांग्रेस की बढ़ती साख से बौखलाकर भाजपा के प्रमुख नरेंन्द्र मोदी की शह  पर जनता की चुनी हुई सरकार का गला घोट दिया है। इसे प्रदेश की जनता किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। साथ ही कहा कि कांग्रेस के क्षेत्रिय विधायक विजय बहुगुंणा के नेतृत्व मे विद्रोही विधायकों की अलोकतान्त्रिक कार्यप्रणाली से जनता वाकिफ हो चुकी है। ऐसे विधायकों को मतदाता कतई बर्दास्त नहीं करेगा। उन्हानें क्षेत्र की जनता से गददारों से सावधान रहने का अहवान किया। इससे पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किषोर उपाध्याय ने कहा कि 18 मार्च के बाद प्रदेष मे जो परिस्थितियां बनीं उसके लिये सीधे तौर पर देष के प्रधान मन्त्री नरेंन्द्र मोदी व भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह दोषी हैं। इन लोगों ने मिलकर उत्तराखण्ड मे जो लोक तन्त्र की हत्या की राज्य के गौरव व गरिमा को शर्मशार किया है। इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठित रहकर भाजपा की जन विरोधी नितियों को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करने का अहवान किया।
इस वीच श्रम मन्त्री हरीश दुार्गा पाल राजस्व मन्त्री यशपाल आर्या ने सयुंक्त रूप से भाजपा पर उत्तराखण्ड की सरकार गिराकर राष्ट्रपति शाशन  का आरोप लगाते हुये कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से वे किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने क्षेत्रिय विधायक विजय बहुगुंणा पर भाजपा के साथ मिलकर जनता की चुनी सरकार की पीठ मे छुरा घोंपने की कड़े शब्दों मे निंदा की। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एंव दर्जा राज्य मन्त्री प्रयाग दत्त भटट पूर्व दर्जा राज्य मन्त्री खटीमा के पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा उत्तर प्रदेश के बड़हज विधान सभा सपा के विधायक ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह कांग्रेस के प्रदेश सचिव एंव सितारगंज विधान सभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रत्याषी सुरेश गंगवार कांग्रेस के वरिष्ट नेता एंव सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल आदि ने भाजपा पर प्रदेश मे राष्ट्रपति  शाशन लगाकर जो अराजकता का माहौल पैदा किया है इसे पार्टी कार्यकर्ताओं समेत आम मतदाता किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगा। भाजपा की यही नीति उसके लिये प्रदेश मे दुखदायी सावित होगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेष उपाध्यक्ष शिव कुमार मित्तल, पूर्व दर्जा राज्य मन्त्री हाजी अनवार अहमद, सहकारी गन्ना विकास परिषद् के चैयरमैन लक्खा सिंह ढिल्लन, जिला पंचायत अध्यक्ष ईष्वरी प्रसाद गंगवार, इंक नेता एंव सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चैयरमैन कुंवर शिव वर्धन सिंह, कांग्रेस के वरिश्ठ नेता रामनगीना प्रसाद कांग्रेस के प्रदेश सचिव षमषुलहक मलिक नगर पालिका परिषद् के चैयरमैन कांता प्रंसाद सागर भुवन भटट, युसुफ मलिक, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बलवन्त सिंह वोरा, सरदार गुरप्रीत सिंह दिओल, आन सिंह रावत, युनुस मलिक, आदि बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे।
इससे पूर्व लोक तन्त्र बचाओं कार्यकम के तहत प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री हरीष रावत समेत अन्य मन्त्रियों के कार्यक्रम मे शिरकत  करने हेतु सितारगंज आगमन के दौरान क्षेत्रिय विधायक विजय बहुगुंणा समर्थकों द्वारा पुतला फूंके जाने विरोध करने तथा भाजपाईयों द्वारा काले झण्डे दिखाने विरोध प्रदर्षन कर मुख्य चैराहे पर श्री रावत का पुतला फूंके जाने की सूचना पर पुलिस के हांथ पांव फूल गये। पुलिस ने इधर उधर भाग दौड़ कर विरोधियों को पकड़ने का प्रयास किया इस वीच भाजपा मंडल अध्यक्ष डालचन्द्र राजपूत, के नेर्तत्व मे भाजपा मानवाधिकार प्रकोश्ठ के प्रदेष सयोंजक कमल जिंदल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेष त्यागी चमन लाल षर्मा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पूरन चैहान आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नारेवाजी करते हुये नगर के मुख्य चैराहे पर पहुंचकर जैसे ही प्रदेष के पूर्व मुख्यमन्त्री हरीष रावत के पुतले का दहन किया आनन फानन पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुतले को लेकर पुलिस एंव भाजपा कार्यकर्ताओं मे हुई छीना झपटी के दौरान कई भाजपाई चोटिल हो गये। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को ब समे बैठाकर षहर से बाहर सिडकुल पुलिस चैकी मे भेज दिया। इस वीच क्षेतिय विधायक विजय बहुगुंणा के समर्थकों को रामलीला मैदान से घेर कर पुलिस द्वारा थाने मे ले जाते समय नगर के मुख्य चैराहे पर पहुंचते ही पूर्व मुख्यमन्त्री श्री रावत पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुये उनके खिलाफ जमक र नारेवाजी की तथा श्री रावत का पुतला आग के हवाले किया। इस वीच पुलिस द्वारा उन्हें वाहन मे बैठाकर नगर के बाहर ले गई इसके साथ ही भाजपा महिला की पूर्व प्रदेष उपाध्यक्ष गीता सक्सेना कल्याण सिंह, आदि कार्यकर्ता श्री रामलीला मैदान मे अन्य कार्यकर्ताओं की आने की प्रतिक्षा के चलते पुलिस ने उन्हें दवोच कर साथ ही एक होटल से विजय बहुगुंणा समर्थक संजय गोयल समेत दर्जनों लोगों को दवोच कर पुलिस ने सिडकुल चैकी पहुंचाया। उस समय रोमंचाक स्थिति उत्पन्न हो गई जब प्रदेष के पूर्व मुखिया हरीष रावत का काफिला कार्यक्रम स्थल अग्रसेन ट्रस्ट को जा रहा था। इस वीच राजकिय इंटर कालेज स्थित प्राचीन भूमिया मन्दिर के पास भीड़ मे पुलिस का वाहन फंस गया। यह देखते ही बहुगुंणा समर्थकों ने जहां हरीष रावत के विरोध मे जमकर नारेवाजी की। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताआंे ने भी हरीष रावत जिंदाबाद के जोर जोर से नारे लगाने षुरू कर दिये। हालात बिगड़ते इससे पूर्व ही पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे पीछे कर वन्दी प्रदर्षन कारियों के वाहन को निकाला। कोतवाली प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा वंदी बनाये गये बहुगुंणा समर्थकों एंव भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या लगभग सौ के करीब थी जिन्हें कार्यक्रम के बाद छोंड़ दिया गया।

हरीश रावत ने लगाया बीजेपी पर लोकतन्त्र से खेलवाड़ करने का आरोप Read More