बारामुला में एक फिदायीन आतंकी गिरफ्तार

arrested_terroristसुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार को जम्‍मू कश्‍मीर के बारामूला जिले में एक फिदायीन आतंकी को गिरफ्तार किया है। 25 नवंबर को तंगधार के आर्मी कैंप पर आंतकी हमले में ये शामिल था।

सुरक्षा एजेंसियों ने कल जम्‍मू कश्‍मीर के बारामूला जिले में एक फिदायीन आतंकी को गिरफ्तार किया। इस आतंकी के जिंदा पकड़े जाने को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
आर्मी कैंप पर हुए हमले में शामिल इस आतंकी की पहचान मोहम्‍मद सादिक गुज्‍जर के तौर पर हुई है। इसकी उम्र 17 वर्ष है और यह उस टीम का हिस्‍सा था जिसने 25 नवंबर को कुपवाड़ा के तंगधार में स्थित आर्मी कैंप पर हमला किया था।
जहां सादिक के बाकी तीनों साथियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था तो वहीं सादिक भागने में कामयाब हो गया था। पाकिस्‍तान के सियालकोट का सादिक सादिक को इंडियन आर्मी की एक ज्‍वाइंट टीम ने पकड़ा है।

Source: DD News

बारामुला में एक फिदायीन आतंकी गिरफ्तार Read More

Arjun calls Kareena past midnight, Saif goes wild

kareena-arjun-saif24 February 2016
Saif Ali Khan is every bit the protective husband to Kareena Kapoor. And Arjun Kapoor experienced it first-hand recently. SpotboyE has it that Saif gave a piece of his mind to Arjun after the Ishaqzaade actor called Kareena at an ungodly hour.
The story goes, Arjun and Kareena shot for the scene in Ki & Ka where the actor is seen bashing up a few eve-teasers after they harass Bebo. Having wrapped up the day’s shoot, Arjun, for some reason, called Kareena that night.

And by night, we mean – well after 12.  When Saif saw Arjun’s name flashing on the phone, the Nawab of Pataudi obviously wasn’t too happy.  You see, this wasn’t the first time that the actor was calling Bebo at such a late hour.
Annoyed by Arjun’s calls, Saif decided to pick up the phone and give a lesson in social etiquette to the young actor.

We hear, the Nawab of Pataudi told him in no uncertain terms that this was not a decent hour to call up a woman. The actor added that he understood that this must be work-related, but it could surely wait till morning.  The Phantom actor even told Arjun that Kareena was his senior and he should respect her.

Hmmm…let’s hope Arjun keeps this in mind next time onwards.

Source : Manish Shukla
Spotboye

24 February 2016
Arjun calls Kareena past midnight, Saif goes wild Read More

ब्रॉडी के षड़यंत्र में फंसे खली, रेसलरों के ‘ट्रिपल अटैक’ में लहूलुहान

great-khali-injuredहल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में आयोजित भारत के पहले रेसलिंग शो में द ग्रेट खली पर तीन रेसलरों ने एक साथ हमला कर लहूलुहान कर दिया। मालूम हो कि तीन दिन पहले ब्रॉडी स्टील ने डेथ वारंट साइन करने की चुनौती दी थी जिसे खली ने कबूला था। ऐसे में बुधवार को हुए मैच के दौरान दोनों एक दूसरे को मारने के इरादे से ही रिंग में उतरे थे।

लेकिन रिंग में खली और ब्रॉडी की फाइट में ब्रॉडी को पिटता देख माइक नॉक्स और अपोलो भी रिंग में उतर गए। तीनों ने मिलकर रिंग में खली पर कुर्सी और लात से सिर, सीने, गर्दन और पीठ पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। लहूलुहान खली को रिंग से स्ट्रेचर में ग्रीन रूम ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बृजलाल अस्पताल ले जाया गया।

इस फाइट पर रेफरी ने कोई फैसला नहीं दिया है। इस फाइट का फैसला देहरादून में 28 फरवरी को होगा। डॉक्टरों ने देर रात बताया कि बेहतर इलाज के लिए खली को बृहस्पतिवार सुबह दून एयर लिफ्ट किया जाएगा। वहीं एक अन्य फाइट में कनाडा की महिला रेसलर चेल्सिया का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। उन्हें भी खली के साथ्‍ा एयर लिफ्ट किया जाएगा।

 

Source : Munnajeet Mandal

ब्रॉडी के षड़यंत्र में फंसे खली, रेसलरों के ‘ट्रिपल अटैक’ में लहूलुहान Read More

जेएनयू मामलाः छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो दिन की रिमांड पर

कन्हयाजेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी पर बढते विवाद के बीच इस मामले में गिरफ्तार छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट ने दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है|
शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए कन्हैया की तीन दिन की पुलिस हिरासत सोमवार को खत्म हो रही थी और अदालत ने उसे फिर से पुलिस हिरासत में भेज दिया।

संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी के विरोध में जेएनयू परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत विरोधी नारे लगाने के मामले में कन्हैया पर देशद्रोह और आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

कन्हैया कुमार की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान आज वकीलों और जेएनयू छात्रों के बीच झडप हो गयी। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पूछताछ और जांच से साबित हो रहा है कि कन्हैया ने उस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भारत विरोधी नारेबाजी की।

वहीं जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आए और कहा कि जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय कमेटी 25 फरवरी तक विश्वविद्यालय की अपनी रिपोर्ट सौंपेगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

जगदीश कुमार ने साफ किया कि उन्होंने पुलिस को कैंपस में आने के लिए नहीं कहा था उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से शिक्षण कार्य फिर से शुरु करने की अपील की।

जेएनयू की विशेष जांच कमेटी ने पूरी घटना की वीडियो फुटेज के आधार पर कई चश्मदीदों के बयान लिए हैं। इस मामले में कुल 8 छात्रों को निलंबित किया गया है और वो जांच पूरी होने तक क्लास अटेंड नहीं कर पाएंगे।

पुलिस ने भारत-विरोधी नारेबाजी में कथित तौर पर शामिल 13 छात्रों का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की है। मामले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस ने इस केस को आतंकी मामलों की जानकार एजेंसी एनआईए को सौंपने का आग्रह किया है। ये मामला अदालत में भी है जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

इस बीच सरकार ने साफ कहा है कि मामले की जांच पुलिस कर रही है और जल्द ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और किसी निर्दोष को सजा नहीं होने दी जाएगी।

सोर्स : अनुकूल मिस्त्री

जेएनयू मामलाः छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो दिन की रिमांड पर Read More

रेल मंत्री ने पेश किया रेल बजट, किराए में कोई बढ़ोत्तरी नहीं

Rail-Budgetरेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज लोकसभा में रेल बजट पेश किया । बजट में यात्री सुविधाएं, बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और रेलगाड़ियों में बोगियां बढ़ाने पर ख़ास ज़ोर दिया गया है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज संसद में वित्त वर्ष 2016-17 का रेल बजट पेश किया। इस बार बजट में यात्री किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
रेल बजट में लंबी दूरी की पूरी तरह से अनारक्षित सुपर फास्ट अंत्योदय रेल गाड़ी सेवा और कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों में दीन दयालु अनारक्षित डिब्बे जोड़ने का प्रस्ताव है।
साथ ही रेल बजट में तीन चुनिंदा रेल गाड़ी सेवाओं की घोषणा गई है। सबसे पहले है हमसफर सेवा जो कि पूरी तरह से वातानूकूलित तृतीय एसी ट्रेन है। इसके बाद 130 किमी प्रति घंटे और उससे अधिक गति पर चलने वाली तेजस रेलगाड़ी का भी ऐलान किया गया है।
साथ ही बजट में रात्रिकालीन डब्ल-डेकर एसी ‘उदय’ यात्री सेवा भी शुरु करने का प्रस्ताव है। रेल मंत्री ने ऐलान किया कि 2020 तक हर यात्री को कन्फर्म टिकट मिलेगा।

 

Source: DD News

रेल मंत्री ने पेश किया रेल बजट, किराए में कोई बढ़ोत्तरी नहीं Read More

सितारगंज खटीमा फोरलेन राजमार्ग निर्माण कार्य जोरो पर

vlcsnap-2016-02-24-17h54m38s216सितारगंज खटीमा फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कार्य जोरो पर है, पुराने खराब रास्ते के वजह से सितारगंज से खटीमा जाने में लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था| लेकिन सितारगंज खटीमा फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कार्य अब विधिवत तरीके से किया जा रहा है |

फोरलेन राजमार्ग का निर्माण में बड़ी बड़ी मशीनों का सहारा लिया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य जल्दी हो रहा है|

सितारगंज से खटीमा के बीच में कई किलो मीटर रास्ते का निर्माण हो चुका है,जिसके चलते गाड़ी चालको को गाड़ी चलने में आराम हो गया है| तथा यात्रियों को भी बड़ा आराम हो गया है|

Source Charanjeet Singh

सितारगंज खटीमा फोरलेन राजमार्ग निर्माण कार्य जोरो पर Read More

Semi high-speed Gatiman Express will be started with Train Hostesses…

Train-HostessesTraveling from Delhi to Agra is just about to get faster and much more comfortable. One of the announcements to be made during the Railway Budget to be held on February 25, would be the launch of the country’s first semi high-speed train – Gatiman Express – which will run between the two cities.

The train is slated to be operational from March, this year, and according to Railway Minister Suresh Prabhu, the services offered on board the train will match those of airlines’.

So, while the Minister is expected to announce the salient features of the train during his Budget speech, here is what you can expect while traveling on the semi high-speed Gatiman Express.

News Coverage : Chandan Mehta

Semi high-speed Gatiman Express will be started with Train Hostesses… Read More

नेपाल की पहाड़ियों में लापता हुआ छोटा विमान, 23 लोग हैं सवार

 

काठमांडू: नेपाल के पर्tara airवतीय क्षेत्र में उड़ान भरते समय आज एक छोटा विमान लापता हो गया, जिसमें दो विदेशी नागरिकों समेत 23 लोग सवार हैं।

तारा एयर के विमान ने राजधानी काठमांडो के 200 किलोमीटर पश्चिम में स्थित एक पर्यटन स्थल पोखरा से जोमसोम के 20 मिनट के रास्ते के लिए उड़ान भरी, लेकिन पोखरा से उड़ान भरने के बाद विमान से संपर्क टूट गया।

मुस्तांग पुलिस प्रमुख डीएसपी हरिहर योगी ने पुष्टि की कि ट्विन ओट्टर लापता है। विमान में दो विदेशियों और दो बच्चों समेत 20 यात्री सवार हैं। विमान में चालक दल के तीन सदस्य सवार हैं।

 

नेपाल की पहाड़ियों में लापता हुआ छोटा विमान, 23 लोग हैं सवार Read More

राहुल गांधी ने कहा- डरपोक सरकार मुझे संसद में बोलने नहीं देगी

rahul-s_650_022416123743बजट सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘सरकार बार-बार कह रही है कि वह जेएनयू के मुद्दे पर चर्चा के लिए राजी है लेकिन जब मैं संसद में बोलूंगा तो वे मुझे बोलने नहीं देंगे. क्योंकि वे डरते हैं.’

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को इस बात का डर सता रहा है कि मेरे बोलने से उनकी पोल खुल जाएगी.

http://twitter.com/ANI_news/status/702383932734644224/photo/1

source : Anukool Mistri

राहुल गांधी ने कहा- डरपोक सरकार मुझे संसद में बोलने नहीं देगी Read More

बड़े छक्के नहीं लगा सकता इसलिए चौकों से काम चलाता हूं: विराट कोहली

Virat-Kohli-India-vs-South-Africa-2015अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली का कहना है कि वो छक्के नहीं लगा सकते इसलिए चौके से काम चलाते हैं.

ये है विराट की कमजोरी
विराट ने कहा, ‘मैंने अपने खेल की एक कमजोरी के साथ समझौता किया है. मैं बड़े छक्के नहीं लगा सकता इसलिए चौकों से काम चलाता हूं.’कोहली ने अभी तक 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में केवल 27 छक्के लगाए हैं जबकि उनके नाम पर 127 चौके दर्ज हैं.

जल्दी हुआ अपनी कमजोरी का अहसास
इस बल्लेबाज ने बुधवार से शुरू हो रहे एशिया कप की पूर्व संध्या पर कहा, ‘टी20 में मेरी शुरुआती दिनों में दस गेंदों पर दस रन बनाने की रणनीति थी और फिर उसके बाद तेजी दिखाना. लेकिन मुझे अहसास हुआ कि मैं मेरे पास ऐसे शॉट नहीं हैं कि मैं बड़े छक्के जड़ पाउं. मैं इस सच से वाकिफ हुआ कि मैं बड़े छक्के नहीं लगा सकता हूं और इसलिए मैंने चौकों पर ध्यान केंद्रित किया.’

हर प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करेंगे
उन्होंने कहा, ‘एशिया कप से पहले हमारी टीम अच्छी लय में है. हम अति आत्मविश्वासी नहीं हो सकते हैं और हमें प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करना होगा.’ भारतीय उप कप्तान ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जमकर तारीफ की जिन्होंने भारत के पिछले दौर में बेहतरीन गेंदबाजी की थी.

अच्छा कर रहा है मुस्तफिजुर
उन्होंने कहा, ‘मुस्ताफिजुर पिछले एक साल से वास्तव में अच्छा कर रहा है. खेल के लिए महत्वपूर्ण है कि उसके पास अच्छे गेंदबाज हों जो बल्लेबाजों को परेशान कर सकें. इससे खेल अधिक प्रतिस्पर्धी बनता है. इससे बल्लेबाजों के लिए यह रोमांचक बनता है क्योंकि आप जानते हो कि आपको एक गेंदबाज के लिए अलग तरह से तैयारी करनी है.’

source : Anukool Mistri

बड़े छक्के नहीं लगा सकता इसलिए चौकों से काम चलाता हूं: विराट कोहली Read More