नेपाल के पीएम नें मंत्रियों के साथ देखा टिहरी बांध

kp-sharma-oli-tehri-visit-56c9d8d247166_exlstनेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के साथ एशिया के सबसे बड़े टिहरी बांध का दौरा किया। उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के संयुक्त सहयोग से काली नदी पर बनने वाले पंचेश्वर बांध के निर्माण के मद्देनजर ने टिहरी बांध के पावर हाउस के निर्माण, विद्युत उत्पादन की तकनीकी जानकारी के साथ ही प्रभावित हुए गांवों के पुनर्वास के संबंध में जानकारी ली।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नेपाल के प्रधानमंत्री ओली रविवार सुबह साढ़े दस बजे सेना के हेलीकॉप्टर से कोटी कालोनी पहुंचे। वहां केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने नेपाल के प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री वहां से सीधे व्यू प्वाइंट पर पहुंचे, जहां टीएचडीसी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यहां पर भागीरथी और भिलंगना नदी का संगम था। वर्तमान में यहां पर टी वन और टी टू सुरंग है। यहीं से पानी अब पावर हाउस में जाता है। झील 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है। पावर हाउस पहुंचने पर उन्होंने विद्युत उत्पादन और निर्माण की तकनीक के बारे में जानकारी ली।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि टिहरी बांध की झील में एक शहर और 125 गांव समाए हुए है, जिनका पुनर्वास नई टिहरी, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में किया गया है। टीएचडीसी के निदेशक (तकनीकी) डीपी सिंह ने बताया कि 1978 में शुरू हुई यह परियोजना 1988 में टीएचडीसी को हस्तगत की गई।
परियोजना की शुरूआती लागत 600 करोड़ आंकी गई थी लेकिन लोगों के पुनर्वास के बाद इस परियोजना पर कुल 19 हजार करोड़ खर्च हुए। वर्तमान में परियोजना से 10 से 15 करोड़ की आय प्रतिदिन हो रही है।
नेपाल के प्रधानमंत्री के इस दौरे में उनकी पत्नी सधिका साकिया, उपप्रधानमंत्री कमल थापा, गृह मंत्री शक्ति बहादुर, वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद, टिहरी सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, राज्य सभा सांसद तरूण विजय, भारत में नेपाल के राजदूत रणजी राय, नेपाल मामले देख रहे केंद्रीय संयुक्त सचिव अभय ठाकुर, डीआईजी गढ़वाल संजय गुंज्याल,  टीएचडीसी के सीएमडी आरटीएस साई शामिल थे।

नेपाल के पीएम नें मंत्रियों के साथ देखा टिहरी बांध Read More

मुरादनगर-हरिद्वार मेट्रो के लिए साथ आए यूपी-उत्तराखंड

kochi_metro_759उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकार ने मंगलवार को मुरादनगर-हरिद्वार के मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा की है.
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में मुलाकात की. शिवपाल ने कहा कि स्पेशल पर्पज व्हीकल के इस मेट्रो प्रोजेक्ट में दो राज्यों की सरकारें मिलकर काम करेंगी.
सिंचाई विभाग देगा मेट्रो के लिए जमीन
यादव ने कहा कि मेट्रो रेल के लिए जमीन सिंचाई विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी. एक बयान में राज्य सरकार ने दावा किया है कि मुरादनगर और हरिद्वार के बीच नहर के पास खाली पड़ी जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए दी जाएगी. राज्य सरकार ने कहा कि एक जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर इस परियोजना को शुरू करने के लिए फिजि‍बिलिटी स्टडी की जाएगी.
दोनों राज्यों के बीच बनी सहमति
शिवपाल ने कहा कि दोनों राज्य सरकारें कई क्षेत्रों में एक दूसरे के काम आ रही हैं. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच मेट्रो ट्रेन के संचालन, बांध एवं नहरों और परिसंपत्तियों के बंटवारे के संबंध में भी दोनों राज्यों के बीच सहमति हो गई है.

source : Anukool Mistri

मुरादनगर-हरिद्वार मेट्रो के लिए साथ आए यूपी-उत्तराखंड Read More

पति पत्नी और वोः एक सेल्फी ने खोला कत्ल का राज

selfi_murder_650_021116123450गुरप्रीत बेहद खूबसूरत थी. उसकी शादी को केवल 6 साल हुए थे. उसका एक पांच साल का बेटा भी था. लेकिन इसके बावजूद उसके कदम बहक गए. उसने अपने पति से बेवफाई की और वो किसी और के इश्क में सब कुछ लुटा बैठी. यहां तक कि अपनी जान भी. लेकिन उसकी मौत का राज एक सेल्फी ने खोल दिया.

‘पति पत्नी और वो’ की ये खूनी वारदात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की है. यहां रहने वाले गुरजीत की शादी करीब 6 साल पहले गुरप्रीत के साथ हुई थी. दोनों की जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था. उनका एक 5 साल का बेटा भी है. घर में सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं.

बिजनेस के सिलसिले में गुरजीत को अक्सर बाहर जाना पड़ता था. इसी दौरान पति की गैरमौजूदगी में गुरप्रीत की जिंदगी में ‘वो’ आ गया. वह उनके मकान मालिक का बेटा आशीष था. वह कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र था. गुरप्रीत और आशीष बेहद करीब आ गए थे. लिहाजा उनके बीच सारी हदें टूट चुकी थी.

दोनों साथ घूमने जाते थे. साथ खाते थे. साथ में फिल्म देखते थे. इसी तरह से दोनों इश्क के समंदर में गोते लगा रहे थे. गुरप्रीत के पति गुरजीत को किसी काम से चंडीगढ़ जाना पड़ा. मौके के फायदा उठाकर गुरप्रीत और आशीष ने मिलने का प्रोग्राम बनाया. दोनों स्कूटी पर साथ घूमने निकल गए.

कुछ देर बाद ही दोनों टी स्टेट के जंगल में सड़क किनारे खड़े होकर बातें कर रहे थे. तभी किसी बात पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई. और थोड़ी देर बाद उनके बीच विवाद इतना बढ़ा कि वहीं सड़क पर आशीष ने गुरप्रीत का गला रेत दिया. गुरप्रीत वहीं सड़क के किनारे नीचे गिर पड़ी. वो खून से पूरी तरह सन चुकी थी.

उसके गले पर वार करने के फौरन बाद आशीष मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गया. आस-पास के लोग लड़की की चीख पुकार सुनकर उसकी तरफ दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसने सड़क पर ही लोगों के सामने दम तोड़ दिया. लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुरप्रीत की लाश को कब्जे में ले लिया. कई लोगों ने गुरप्रीत को आशीष के साथ स्कूटी से वहां आते देखा था. लिहाजा पुलिस समझ चुकी थी कि हत्या उसी ने की है जो गुरप्रीत को वहां लेकर गया था. पुलिस को इस मामले में आशीष का हाथ होने का पूरा शक था.

लेकिन ये साबित करना बाकी था कि खून आशीष ने ही किया है. लिहाजा पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. आशीष के फेसबुक अकाउंट पर गुरप्रीत के साथ पोस्ट की गई उसकी एक सेल्फी दिखाई दी. जो ठीक कत्ल से कुछ देर पहले ही पोस्ट की गई थी. पुलिस का शक अब हकीकत में बदल चुका था.

पुलिस ने इसी सेल्फी की वजह से हत्या की इस वारदात का खुलासा चंद घंटों में ही कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशीष के भाई और एक दोस्त को हिरासत में ले लिया. जबकि आशीष की गिरफ्तारी के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई. हत्या के दूसरे दिन आशीष को मसूरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के हाथ आने से पहले उसने आत्महत्या की कोशिश भी की.

इस वारदात से गुरजीत गहरे सदमे में है. वह इस घटना के बारे में कुछ भी बोल नहीं पा रहा है. उसका पांच साल का बेटा भी अपनी उस मां का इंतजार कर रहा है, जो अब कभी लौट कर नहीं आएगी.

source : Anukool Mistri

पति पत्नी और वोः एक सेल्फी ने खोला कत्ल का राज Read More

जिया हो बिहार के लाला के बाद मनोज तिवारी ने शाहरुख़ की फ़िल्म फैन के लिए गाया गाना

manoj-tiwaryशाहरुख़ और यशराज फिल्म्स ने ट्वीट  कर मनोज तिवारी के फैन्स को बाटी ख़ुशी,फ़िल्म गैंग ऑफ़ वास्सेपुर  के सुपरहिट गाने जिया हो बिहार के लाला  जिया  तू हजार साला के बाद भोजपुरी फिल्मो के मेगास्टार और  लोकप्रिय गायक तथा उत्तर पूर्व दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी को आप सुन सकेंगे हिंदी फिल्मो के किंग खान शाहरुख़ खान की नई फ़िल्म फैन के नए गाने में।इस फ़िल्म का निर्माण जानी मानी कंपनी यशराज फिल्म्स की ओर से किया जा रहा है।इस गाने को कम्पोज किया है म्यूजिक डायरेक्टर विशाल शेखर ने।इस गाने को लेकर शाहरुख़ खान खुद काफी उत्साहित हैं। शाहरुख़ खान ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि खाइके पान बनारस वाला  । सुनो  मनोज तिवारी एमपी की आवाज में फैन का  गाना।वही यशराजफिल्मस की ओर से ट्वीट किया गया है कि तू सोडवा के बोतल हम ढक्कन तोहार वाओ मनोज तिवारी। शोशल मीडिया पर  मिल रही बधाई पर मनोज तिवारी भी काफी खुश हैं।मनोज तिवारी ने अपने दुनिया भर में मौजूद करोडो चाहने वालो को धन्यवाद् दिया और कहा है कि एक सिंगर के रूप में बहुत खुश हु।मनोज तिवारी द्वारा गाया ये गाना शाहरुख़ खान के ऊपर फिल्माया  गया है जिसमे शाहरुख़ खान का मस्त मौला रूप दिख रहा है। शाहरुख़ मनोज तिवारी के गाने पर पूरी तरह मस्त होकर डांस करते नजर आरहे है इस गाने में। फैन जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है

News Coverage : Chandan Mehta

जिया हो बिहार के लाला के बाद मनोज तिवारी ने शाहरुख़ की फ़िल्म फैन के लिए गाया गाना Read More

राष्ट्रपति अभिभाषण: लक्ष्य, लाभ और लब्‍बोलुआब

India's Finance Minister Pranab Mukherjee speaks to the media outside his office before submitting his resignation from his post to contest in the Indian presidential election in New Delhi June 26, 2012. REUTERS/Adnan Abidi (INDIA - Tags: POLITICS ELECTIONS)

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के साथ मंगलवार को बजट सत्र शुरू हो गया. बजट सत्र में राष्ट्रपति ने मोदी सरकार के नारे सबका साथ, सबका विकास को दोहराते हुए भविष्य में सरकार के लक्ष्यों से पर्दा उठाया. महामहिम ने इस दौरान सरकार की नीतियों से हुए लाभ की भी चर्चा की. पढ़ें राष्ट्रपति मुखर्जी के बजट अभिभाषण का लब्बो-लुआब.

लक्ष्‍य…..

1. दो लाख आंगनवाड़ी का किया जाएगा निर्माण, हर सगह साफ-सफाई पर रहेगा जोर.

2. योग, आयुर्वेद, होम्‍योपैथी और यूनानी पर सरकार का रहेगा जोर.

3. सरकार भ्रष्‍टाचार खत्‍म करने के लिए प्रतिबद्ध. बख्‍शे नहीं जाएंगे दोषी.

4. वन नेशन, वन ग्रिड, वन प्राइस पर करेंगे काम.

5. 2018 तक हर गांव में बिजली पहुंचाने का लक्ष्‍य.

6. हर मौसम में चार धाम यात्रा सफल कराने का लक्ष्‍य.

लाभ….

1. एक साल में सबसे ज्‍यादा टीकाकरण का रिकॉर्ड 2015 में.

2. सरकार ने बिजली की कमी को कम किया.

3. महंगाई, राजकोषीय घाटे में कमी आई.

4. 2015 में सर्वाधिक गाड़ियों का निर्माण किया गया.

5. 2015 में सबसे अधिक सॉफ्टवेयर का निर्यात हुआ.

6. 7200 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हुआ. 1.55 हजार पोस्‍ट ऑफिस ऑनलाइन हुए.

…और लब्‍बोलुआब

1. काला धन कानून पर अच्‍छे नतीजे सामने आ रहे हैं.

2. ग्रीन हाईवे प्रोजेक्‍ट भी किया गया लॉन्‍च.

3. दस साल बाद 23 बैंकिंग लाइसेंस जारी किए गए.

4. डिजिटल इंडिया हमारी सरकार की बड़ी प्राथमिकता .

5. स्किल इंडिया ने पकड़ ली है रफ्तार. 76 लाख को मिली ट्रेनिंग.

6. आतंकवाद है वैश्विक चुनौती. इससे हम निपटेंगे.

राष्ट्रपति अभिभाषण: लक्ष्य, लाभ और लब्‍बोलुआब Read More

‘Oh My God 2’ में एक बार फिर साथ होंगे अक्षय और परेश रावल

akshay_paresh_अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी ने 2012 में आई फिल्‍म ‘ओ माय गॉड’ में बेहतरीन एक्‍टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. एक बार फिर ये जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है.

जी हां, बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ओ माय गॉड’ के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं. सूत्रों की माने तो इस फिल्‍म का निर्देशन फिल्‍म ‘एयरलिफ्ट’ के प्रोड्यूसर अश्‍विनी यार्डी ही करेंगे. लेकिन अभी फिलहाल फिल्‍म के डायरेक्‍टर का नाम सामने नहीं आया है. ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्‍म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी.

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने साल 2012 में अश्विनी यार्डी और परेश रावल के साथ मिलकर ‘ओ माय गॉड’ बनाई थी. फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था. फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी जबकि अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था.

source : Anukool Mistri

‘Oh My God 2’ में एक बार फिर साथ होंगे अक्षय और परेश रावल Read More

एक घंटे की चार्जिंग में 75 किमी की सैर कराएगा पहला ‘मेक इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक स्कूटर और भी…

ather-electric-scooter-2बंगलुरु के स्टार्टअप, Ather Energy ने भारत का पहला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है. इस दुपहिया वाहन को Ather e-Scooter S340 नाम से लॉन्च किया गया है. बता दें कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत IIT मद्रास में की गई थी.

एक घंटे में चार्ज
इस नई गाड़ी को 3 साल की रिसर्च के बाद तैयार किया गया है. Li-ion बैट्री पैक फीचर होने के चलते स्कूटर को एक घंटे से भी कम के समय में चार्ज किया जा सकेगा.

डिजिटल टचस्क्रीन डैशबोर्ड
इसकी सबसे बड़ी यूएसपी डिजिटल टचस्क्रीन डैशबोर्ड है. इस एंड्रायड बेस्ड टचस्क्रीन से यूजर्स राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए स्कूटर की प्रोफाइल को अपने मुताबिक सेट भी कर सकते हैं. इन फीचर्स में मल्टीपल राइडिंग मोड्स और चोरी से सुरक्षा शामिल हैं.

मेक इन इंडिया प्रोडक्ट
Ather e-Scooter S340 देश का पहला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसके डिजाइन से लेकर बनाने तक का सारा काम भारत में ही किया गया है. PM मोदी के मेक इन इंडिया कैम्पेन के चलते पूरी तरह स्वदेशी इस स्कूटर को और लोकप्रियता मिलने की उम्मीद है.
जानिए क्या है स्पीड
स्कूटर को 25-40 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है वहीं, हाई स्पीड में यह एक घंटे में 75 किलो मीटर का सफर तय कर सकती है. कंपनी ने बताया है कि इसकी कीमत एक लाख रुपये से कम ही रखी जाएगी.

source : Anukool Mistri

एक घंटे की चार्जिंग में 75 किमी की सैर कराएगा पहला ‘मेक इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक स्कूटर और भी… Read More

लैपटॉप या डेस्कटॉप से एसएमएस भेजने का आसान तरीका

mobile and laptop msgअगर आप टेक्स्ट मैसेजिंग या एसएमएस के अब भी दीवाने हैं तो पुशबुलेट के बारे में सुना होगा। पुशबुलेट का इस्तेमाल करके लोग डेस्कटॉप या लैपटॉप से किसी को भी एसएमएस भेज सकते थे।
डेस्कटॉप से किसी को भी एसएमएस भेजना कहीं आसान है, क्योंकि आपकी टाइपिंग की रफ़्तार, स्मार्टफ़ोन के मुकाबले, काफी तेज़ हो जाती है।
इसी वजह से पुशबुलेट लोगों में काफी पसंद किया जा रहा था, लेकिन कुछ समय से पुशबुलेट ने अपनी सर्विस की कीमतें काफी बढ़ा दीं जिसकी वजह से लोगों ने दूसरे विकल्प ढूंढना शुरू कर दिया है।

‘Join’ नाम का एक नया ऐप पुशबुलेट जैसे फीचर ही लेकर आया है। अगर आप चाहें तो इसके बीटा वर्जन में शामिल हो सकते हैं।

‘Join’ के लिए आपको अपने गूगल अकाउंट से लॉगइन करके इस कम्युनिटी में शामिल होना पड़ेगा। लॉगइन करने के बाद ‘बिकम ए टेस्टर’ बटन पर क्लिक करके स्क्रीन पर लिखे निर्देश के मुताबिक़ डिटेल्स दें।
अपने कंप्यूटर के क्रोम ब्राउज़र पर आप जिस गूगल अकाउंट से लॉगइन करेंगे उसी अकाउंट से आपको यहां रजिस्टर करना होगा। इस क्रोम एक्सटेंशन को इनस्टॉल कर लें तो अच्छा रहेगा।
सेट अप करते समय आपको ‘ज्वाइन एसएमएस फीचर’ को चुनना होगा। एक बार सेटअप पूरा हो जाएगा उसके बाद आप अपने पर्सनल एसएमएस वेबसाइट को देख सकते हैं।
उसके बाद आप किसी भी ब्राउज़र से अपने दोस्तों को एसएमएस भेज सकते हैं। अगर आप किसी दूसरी डिवाइस से ये एसएमएस भेजना चाहते हैं तो इस लिंक को उस डिवाइस पर इस्तेमाल कर लीजिए।

लैपटॉप या डेस्कटॉप से एसएमएस भेजने का आसान तरीका Read More

भारत-नेपाल रिश्तों में फिर आएगी गर्माहट

oli with modiनेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपने छह दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।ओली के इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में फिर से सुधारने आने की संभावना है। संयुक्त वार्ता को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि नेपाल ने भरोसा दियाला है कि आतंकवाद के लिए नेपाली सरजमीं का इस्तेमाल नहीं होगा। साथ ही नेपाल के विकास में भारत पूरी मदद भी करेगा। इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने 400 केवी के ठालकेबर-मुजफ्फरपुर ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन भी किया। ओली के भारत यात्रा के दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। ओली के भारत आगमन पर राष्ट्रपति भवन में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था

source: Amar Ujala

भारत-नेपाल रिश्तों में फिर आएगी गर्माहट Read More

बालों के लिए वरदान है तिल का तेल

oilअपने बेहतरीन पोषक गुण के कारण तिल का तेल पूरी दुनिया में प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है. इसमें न केवल त्वचा और बालों को पोषित करने की खूबी होती है बल्क‍ि हीलिंग क्वालिटी भी होती है. ये बात वैज्ञानिक तौर पर साबित हो चुकी है कि तिल के तेल से बालों को संपूर्ण पोषण मिलता है.

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम, फॉस्फोरस और प्रोटीन पाया जाता है.

तिल का तेल बालों से जुड़ी हर समस्या का समाधान है. ये बालों को भीतर से पोषित करके उनकी जड़ों को मजबूती देने का काम करता है. अगर आपको रूसी की समस्या है या फिर आपके सिर में जुंएं हैं तो भी तिल के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा.

आप चाहें तो तिल के तेल को सामान्य तेल की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसे रातभर लगाकर छोड़ दें और अगली सुबह बाल धो लें.

तिल का तेल इस्तेमाल करने के फायदे:

1. बालों को भीतर से पोषण देने के लिए
तिल का तेल बालों को भीतर से पोषण देने का काम करता है. तिल के तेल को हल्का गर्म कर लीजिए और इसके बाद हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज कीजिए. कुछ देर के लिए तेल को बालों में लगा रहने दें और फिर सामान्य पानी से धो लें.

2. बेजान बालों में नई चमक लाने के लिए
अगर आपके बाल बेजान और रूखे हो चुके हैं तो भी तिल के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा. ये स्कैल्प से लेकर बालों के अंतिम छोर तक उन्हें पोषित करता है. तिल के तेल के इस्तेमाल से बालों का रुखापन दूर हो जाता है और उनकी खोई हुई चमक वापस आ जाती है.

3. बालों का झड़ना कम करे
अगर आपके बाल बहुत अधिक गिर रहे हैं तो तिल का तेल आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा. इसमें बालों को मजबूती देने का गुण है. इसके साथ ही तिल के तेल से मसाज करने पर तनाव दूर होता है और नींद भी अच्छी आती है.

4. बालों को बढ़ने में करता है मदद
तिल के तेल से मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं. अगर आपको लगता है कि आपके बाल पूरी ग्रोथ आने से पहले से ही टूट जाते हैं तो भी तिल के तेल का इस्तेमाल करें.

5. रूसी दूर करने में मददगार
तिल के तेल के इस्तेमाल से रूसी की समस्या दूर हो जाती है. अगर आपके सिर में जुंएं हो गए हों तो भी तिल का तेल फायदेमंद साबित होगा.

source : Anukool Mistri

बालों के लिए वरदान है तिल का तेल Read More