अनुपम खेर ने हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के घर लंच किया

robert-anupam-kher_650x400_81465467934न्यूयॉर्क: बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अनुपम खेर ने हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के घर पर उनके साथ लंच किया। यह जानकारी खेर ने ट्विटर पर साझा की और लिखा कि डी नीरो के साथ लंच करके वह ‘धन्य’ हो गए। अनुपम ने एक फोटो भी शेयर की जिसमें वह डी नीरो के साथ नजर आ रहे हैं । गौरतलब है कि डी नीरो और खेर ने 2012 की हॉलीवुड फिल्म ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ फिल्म में काम कर चुके हैं। अनुपम ने लिखा ‘जिंदगी खूबसूरत है। आप धन्य हो जाते हैं जब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो आपको न्यूयॉर्क स्थित अपने घर पर लंच के लिए आमंत्रित करते हैं। जय हो।’
लंच पर दोनों दिग्गज अभिनेता नीले परिधान में नजर आए। रोमांटिक-कॉमेडी ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ 2012 में रिलीज हुई थी जिसकी पटकथा और निर्देशन डेविड ओ. रसेल ने किया है। फिल्म की अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीता था। वैसे सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक में अनुपम खेर ने मुख्य कलाकार ब्रैडले कूपर के थेरेपिस्ट का रोल निभाया था जो अपने मरीज़ को दवा लेते रहने की सलाह देते थे।

Source :- NDTV

अनुपम खेर ने हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के घर लंच किया Read More

‘प्रोड्यूसर’ पर अभिनेत्री ने लगाया नशा देकर कई बार रेप करने का आरोप

bollywood_rep32 वर्षीय अभिनेत्री ने एक क‌थित प्रोड्यूसर पर कई बार रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने कहा कि है खुद को एक फिल्म प्रोड्सर बताकर आरोपी ने उसे नशे की लत लगाई और फिर उससे रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके रेप की सीडी भी बना ली है।

आरोपी शख्स अलताफ मर्चेंट के खिलाफ पुलिस में एफआईआर देते हुए पीड़िता अभिनेत्री ने कहा कि आरोपी ने उसे बॉलीवुड में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया।

श‌िकायत के अनुसार, 55 वर्षीय आरोपी ने शुरुआत में ड्रग देकर उसे नशे का आदी बना दिया था जो एक नशा मुक्ति केंद्र में काफी दिन रहने के बाद उसकी नशे की लत छूटी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 2013 में पहली बार आरोपी से मिली थी। उसके एक दोस्त अशरफ मर्चेंट के जरिए मिली थी। इसके बाद 2014 में वह मुंबई के बांद्रा स्थित आरोपी के घर गई थी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के घर में कई युवक युतियां नशा कर रह रहे थे। मुझे यह सब देखकर अच्छा नहीं लगा लेकिन मर्चेंट ने मुझे भी नशा करने के लिए कहा। अभिनेत्री ने नशा करने से मना किया तो आरोपी ने कहा कि बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए नशा करना जरूरी है।

लेकिन वह लगातार मना करती रही। तभी आरोपी ने हाथपकड़ कर उसे अपने कमरे में ले गया और जबरदस्ती उसके बाल पकड़कर सफेद पाउडर सूंघने के लिए मजबूर किया। ऐसा करने से उसकी नाक से खून निकलने लगा और वह अचेत हो गई।

इसके बाद आरोपी ने अपना कमरा बंद कर लिया और उसका रेप किया। पीड़िता ने बताया कि जब वह सुबह सोकर जगी तो पाया कि उसका सिर भारी है और उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है। उसने बताया कि उसे यह भी रात में होश नहीं था कि उसके साथ मर्चेंट ने अकेले रेप किया था या किसी और ने भी।

Source: AMAR UJALA

‘प्रोड्यूसर’ पर अभिनेत्री ने लगाया नशा देकर कई बार रेप करने का आरोप Read More

ISIS के खिलाफ बॉलीवुड गाने नया हथियार, आतंकियों को खदेड़ने के आ रहे हैं काम

isis4_1464796926लंदन. लीबिया में आईएसआईएस के खिलाफ बॉलीवुड म्यूजिक एक नया साइकोलॉजिकल वेपन बन गया है। ब्रिटिश स्पेशल फोर्स बॉलीवुड के गाने बजाकर आतंकियों को खदेड़ने में लगी है। बता दें कि लीबिया के सिर्ते आैर कोस्टल इलाकों में अभी भी आतंकी अपना गढ़ बनाए हुए हैं। इस कारण से दी ऐसा करने की सलाह…
– बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में जन्मे एक इंटेलिजेंस अफसर ने ब्रिटिश फोर्स को ऐसा करने की सलाह दी है।
– ब्रिटिश आर्मी को बताया गया कि आईएसआईएस के आतंकी बॉलीवुड गाने से परेशान होंगे क्योंकि वे उसे गैर-इस्लामिक मानते हैं।
– डेली मिरर की खबर के मुताबिक, ”एक अफसर ने कहा कि हमें किसी भी हाल में आतंकियों को दबाना है और इलाके में उनके खिलाफ लगातार अपने कैम्पेन को मजबूत करना है, ताकि उनकी स्ट्रेंथ कमजोर हो।”
कैसे बॉलीवुड गानों को इस्तेमाल कर रही है आर्मी?
– ज्वाॅइंट स्पेशल ऑपरेशन कमांड (JSOC), ब्रिटिश फोर्स लीबियन ट्रूप को ट्रेनिंग दे रही है कि सिर्ते और 185 किमी लंबे कोस्टल एरिया से आईएसआईएस के आतंकियों को कैसे खदेड़ा जाए।
– साइकोलॉजिकल ऑपरेशंस के तहत ज्वाॅइंट फोर्स आईएसआईएस के कम्युनिकेशन सिस्टम को इंटरसेप्ट कर ले रही है और उसमें बॉलीवुड के गाने भर दे रही है।
– माना जा रहा है कि इससे परेशान होकर आतंकी इसे शरिया कानून की बेइज्जती के तौर पर देखेंगे।
ठिकानों का भी चल रहा है पता?
– ब्रिटिश आर्मी इस तरीके को यूज कर आतंकियों के छिपने का ठिकाना भी पता कर रही है।
– जब आईएसआईएस के मेंबर अपने रेडियो पर म्यूजिक को लेकर शिकायत करते हैं तो उनके लोकेशन का भी पता चल जाता है।
– लीबिया में ब्रिटिश फोर्स डायरेक्ट फाइट नहीं कर रही है। वहां लीबियन ट्रूप को लड़ने की ट्रेनिंग दे रही है।
Source: DainikBhaskar.com
ISIS के खिलाफ बॉलीवुड गाने नया हथियार, आतंकियों को खदेड़ने के आ रहे हैं काम Read More

म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक अस्पताल में भर्ती

anu-malik_sm_650_053016114307मशहूर संगीत निर्देशक अनु मलिक अभी इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में हैं. उनकी इस हफ्ते की शुरुआत में लीलावती हॉस्पिटल में सर्जरी हुई थी.

उनकी बेटी अनमोल मलिक का कहना है कि उन्हें गुरुवार तक छुट्टी मिल सकती है. अनमोल ने बताया, ‘मेरे डैड को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को उनकी पैन्क्रीअटाइटिस (अग्नाशयकोप) की सर्जरी हुई. वह बहुत दर्द में थे और आईसीयू में हैं. फिलहाल उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है. चिंता की कोई बात नहीं है. उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. उम्मीद है कि उन्हें गुरुवार तक छुट्टी मिल जाएगी|

उन्होंने कहा कि वह और उनकी मां फिल्म जगत के उनके करीबी दोस्तों की शुक्रगुजार हैं, जो उनके पिता के साथ खड़े रहे और उनके स्वस्थ होने की दुआएं की|

अनमोल ने कहा, ‘मैं उन लोगों की बहुत एहसानमंद हूं, जिन्हें उनकी सेहत की फिक्र है. आशा भोसले, महेश भट्ट और फिल्मजगत से कई लोग उनसे मिलने आए और उनके जल्द भले-चंगे होने की प्रार्थनाएं कर रहे हैं|

 

Source: आज तक

म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक अस्पताल में भर्ती Read More

सनराइजर्स बना IPL-9 का ‘सुल्तान’, फाइनल मुकाबले में बैंगलोर ने तीसरी बार चखा हार का कड़वा स्वाद

ipl_146455681320_650x425_053016025137बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को करारी शि‍कस्त दी है. आईपीएल-9 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 8 रनों से हरा दिया. इस रोमांचक मुकाबले में अपनी धुआंधार बैटिंग के लिए पहचानी जाने वाली कोहली सेना वार्नर की टीम के गेंदबाजों की लाइन लेंथ के आगे पस्त दिखी|

हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा. हालांकि इसके जवाब में बैंगलोर ने पारी की शानदार शुरुआत की, लेकिन फिर रॉयल चैलेंजर्स के दिग्गज एक के बाद एक पवेलियन लौटते चले गए और लगातार झटकों से टीम ने लड़खड़ाकर जीत के मुकाम से पहले 200 रनों पर ही घुटने टेक दिए|

दिलचस्प बात यह है कि इस हार के साथ ही बैंगलोर की टीम तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचकर हार का स्वाद चख चुकी है|

सस्ते में निपट गए आरसीबी के सारे दिग्गज
बैंगलोर की टीम से इकबाल अब्दुल्ला 4 रन बनाकर नॉट आउट रहे, जबकि टीम को सातवां झटका जोर्डन के रूप में लगा. वह 3 रन ही जोड़ सके. छठा विकेट स्टुअर्ट बिन्नी का गिरा. वह महज 9 के स्कोर पर रनआउट हो गए. इससे पहले शेन वाटसन और केएल राहुल 11-11 रन बनाकर पवेलियन चले गए. वाटसन रहमान की गेंद पर हेनरिक्स को कैच थमा बैठे|

टीम का तीसरा विकेट विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के रूप में गिरा. वह फाइनल मुकाबले में सस्ते में निपट गए. महज 5 रनों के निजी स्कोर पर बिपुल शर्मा की गेंद पर हेनरिक्स ने ही उनका भी कैच लपक लिया. इससे पहले कप्तान विराट कोहली 54 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे. वह सरन की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने 35 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौके जड़े|

हैदराबाद की ओर से कटिंग ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि बिपुल शर्मा, सरन और रहमना को एक-एक विकेट मिला|

कोहली की धीमी शुरुआत, गेल की धुआंधार पारी
कप्तान कोहली ने अन्य दिनों के मुकाबले धीमी शुरुआत की, वहीं दूसरे छोड़ से क्रिस गेल धुआंधार बैटिंग करते रहे. अपनी तूफानी पारी में क्रिस गेल ने 38 गेंदों में 76 रन बनाए. वह कटिंग की गेंद पर बिपुल शर्मा को कैच थमा बैठे. गेल ने 8 छक्के और चार चौके लगाए|

बैंगलोर की टीम ने 9 ओवर में ही 100 का आंकड़ा छू लिया, जबकि 8 ओवर में स्कोर 79 रन था. 11वें ओवर में गेल का विकेट गिरा.13वें ओवर की आखि‍री गेंद पर कोहली का विकेट गिरा. जबकि 14वें ओवर में डिविलियर्स का विकेट गिरा. टीम ने 14 ओवर में 145 रन बना लिए. लगातार झटकों के बीच 16 ओवर की समाप्ति‍ पर बैंगलौर ने 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए. 20 ओवर में टीम 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी|

हैदराबाद ने 7 विकेट खोकर बनाए 208 रन
सनराइजर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 208 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से कप्तान डेविड वार्नर से सबसे अधि‍क 69 रन जोड़े, जबकि बेन कटिंग 39 रन और भुवनेश्वर कुमार 1 रन बनाकर नाबाद रहे. टीम के लिए तीसरा सर्वाध‍िक स्कोर युवराज सिंह ने बनाया. वह 38 रन बनाकर आउट हुए.

दूसरी ओर, बैंगलोर की ओर से जोर्डन को तीन सफलता मिली, जबकि अरविंद को 2 और चहल को एक विकेट हासिल हुआ|

सात में छह खि‍लाड़ी कैच आउट
यह दिलचस्प है कि हैदराबाद को लगे सात झटकों में से छह खि‍लाड़ी कैच आउट हुए. टीम को सातवां झटका बिपुल शर्मा के रूप में लगा. वह महज 5 रन बनाकर कैच आउट हुए. जबकि इससे पहले छठा विकेट नमन ओझा का गिरा. वह 7 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए. टीम के लिए शानदार पारी खेलते हुए कप्तान वार्नर तीसरे विकेट के रूप में 14वें ओवर में 69 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए|

वार्नर ने अरविंद की गेंद पर अब्दुल्ला को कैच दे दिया. टीम को पहला झटका शि‍खर धवन के रूप में लगा. वह 28 रनों के निजी स्कोर पर चहल की गेंद पर जोर्डन को कैच थमा बैठे. आठवें ओवर में शि‍खर धवन के आउट होने के बाद मोइजेस हेनरिक्स क्रिज पर कप्तान डेविड वार्नर का साथ देने आए. लेकिन वह भी 4 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. वह जोर्डन की गेंद पर चहल को कैच थमा बैठे|

तीसरे विकेट के रूप में वार्नर के आउट होने के बाद मैदान में उतरे दीपक हुड्डा महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अरविंद की गेंद पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने उनका कैच लपका. इसके बाद 16वें ओवर में युवराज सिंह भी 38 रन बनाकर आउट हो गए. वह भी कैच आउट हुए और जोर्डन की गेंद पर वाटसन को अपना कैच थमा दिया|

ऐसे बढ़ा हैदराबाद के स्कोर का ग्राफ
शुरुआती दो ओवरों में हैदराबाद की टीम ने जहां छह रनों की औसत से 12 रन बनाए, वहीं 6 ओवर की समाप्ति‍ पर यह आंकड़ा बढ़कर 59 रनों पर जा पहुंचा. हालांकि इसके बाद टीम को दो झटके भी लगे, लेकिन रनों के औसत में कोई खास कमी नहीं आई. सनराजर्स की ओर से कप्तान वार्नर ने सधी हुई पारी खेली. टीम ने 13 ओवर में 120 रनों के आंकड़े को छू लिया. 16 ओवर में टीम का स्कोर 148 रन पहुंचा. 18वें ओवर की समाप्ति‍ पर टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन था. 20 ओवर में टीम ने 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए|

दोनों टीमों की निगाहें अपने पहले टी-20 खिताब पर है. हालांकि बैंगलोर की टीम इससे पहले दो बार फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन कभी जीत का स्वाद नहीं चख पाई है|

दूसरी ओर, डेविड वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को इस पूरे टूर्नामेंट में बल्क में जीत मिली. इस टीम ने शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 45 रनों से और केकेआर से आठ विकेटों से हारने के बाद मुंबई इंडियंस को सात विकेटों से हराया. इसके बाद गुजरात लायंस को 10 विकेटों से और किंग्स इलेवन पुणे को पांच विकेटों से हराने के बाद जीत का हैट्रि‍क भी बनाया. हालांकि इसके बाद टीम को एक हार भी मिली है, लेकिन सनराइजर्स ने उसके बाद लगातार चार मैच जीतकर जबरदस्त वापसी की|

बैंगलोर के लिए उतार-चढ़ाव वाला सफर
उधर,विराट कोहली की अगुवाई में बंगलौर का अभियान शुरुआत में थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रहा. उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अंतिम चार मैच जीतने की दरकार थी और उन्होंने सिर्फ इतना ही हासिल नहीं किया, बल्कि क्वालीफायर में अपनी जीत से तीसरी बार सीधे फाइनल में जगह सुनिश्चित की|

 

Source: आज तक

 

सनराइजर्स बना IPL-9 का ‘सुल्तान’, फाइनल मुकाबले में बैंगलोर ने तीसरी बार चखा हार का कड़वा स्वाद Read More

71 साल बाद हिरोशिमा में अमेरिकी राष्ट्रपति, कहा- आसमान से गिरी मौत और सबकुछ बदल गया

japanobama_146434585950_650x425_052716041551अमेरिकी राष्ट्रपति बराब ओबामा ने हिरोशिमा की यात्रा कर इतिहास रच दिया है. ओबामा ने इस दौरान उन 1 लाख 40 हजार लोगों को श्रद्धांजलि दी जिनकी जान हिरोशिमा पर गिरे अमेरिकी एटमिक बम की वजह से गई थी. इस बमवर्षा के 7 दशक से ज्यादा बीत जाने के बाद किसी पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल में जापान के हिरोशिमा शहर की यात्रा की है|

छह अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा में ‘लिटिल ब्वॉय’ नाम का पेलोड गिराया था. इसके तीन दिन बाद ही 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने नागासाकी पर बम गिराया था. ओबामा ने ‘हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क’ में सभी मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. बम गिरने के बाद भी कई लोग विकिरण की वजह से बीमार होकर सालों बाद भी मरे|

ओबामा ने मेमोरियल पर फूल अर्पित करते हुए कहा, 71 वर्ष पहले आसमान से मौत गिरी थी और दुनिया बदल गई थी. ओबामा जब पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तब वह उदास लग रहे थे. उन्होंने अपना सिर झुकाया हुआ था और पीछे हटने से पहले वह थोड़ा रुके और अपनी आंखें बंद की ओबामा ने कहा कि बम ने यह दिखाया कि मानव जाति के पास स्वयं को नष्ट करने का जरिया है|

ओबामा ने मेमोरियल पर फूल अर्पित करते हुए कहा, 71 वर्ष पहले आसमान से मौत गिरी थी और दुनिया बदल गई थी. ओबामा जब पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तब वह उदास लग रहे थे. उन्होंने अपना सिर झुकाया हुआ था और पीछे हटने से पहले वह थोड़ा रुके और अपनी आंखें बंद की. ओबामा ने कहा कि बम ने यह दिखाया कि मानव जाति के पास स्वयं को नष्ट करने का जरिया है|

 

 

Source: आज तक

 

71 साल बाद हिरोशिमा में अमेरिकी राष्ट्रपति, कहा- आसमान से गिरी मौत और सबकुछ बदल गया Read More

मोदी सरकार के दो सालः इंडिया गेट पर अमिताभ और विद्या बालन गिनाएंगे उपलब्धियां

bigbandmodi_146408764516_650x425_052416044342केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न 28 मई को राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर होगा. यह पूरा कार्यक्रम पांच घटे तक चलेगा. दावा किया जा रहा है कि शाम पांच बजे से रात दस बजे तक आयोजित होनेवाला यह रंगारंग कार्यक्रम आपका मन मोह लेगा.

पीएम मोदी ने दी कार्यक्रम की मंजूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौड के साथ लंबी बैठक के बाद इस कार्यक्रम को मंजूरी दे दी. इस कार्यक्रम का सबसे बडा आकर्षण होंगे मेगा स्टार अमिताभ बच्चन . वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. अमिताभ के अलावा अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, प्रसून जोशी जैसे कलाकार भी इसमें शामिल होंगे. स्वच्छ भारत अभियान के लिए अभिनेत्री विद्या बालन से बात हो रही है.

सरकार के थीम सॉन्ग से शुरू होगा कार्यक्रम
पूरे कार्यक्रम के लिए एक प्राइवेट इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी को हायर किया गया है. इस बड़े कार्यक्रम के लिए इंडिया गेट के सामने एक विशाल मंच बनाया जाएगा. इसी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरकार के थीम सॉन्ग ‘बढ़ रहा है मेरा देश’ गाया जाएगा. इसके अलावा अलग-अलग मंत्रालयों की योजनाओं पर लाभ पाने वालों के इंटरव्यू और शार्ट फिल्म दिखाई जाएगी.

दिल्ली के बाहर 6 शहरों में होगा कार्यक्रम
यह पूरा प्रोग्राम सिर्फ दिल्ली में नहीं बल्कि देश के अन्य छह बड़े शहरों में भी होगा. दिल्ली के साथ शिलॉन्ग, मुंबई, विजयवाड़ा, जयपुर, करनाल, अहमदाबाद में भी होगा. हर जगह केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. दूरदर्शन पर लगातार पांच घंटे तक इसका प्रसारण किया जाएगा. कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन, संगीतमय कार्यक्रम , लेजर शो, शॉर्ट फिल्म और लाभार्थियों के अनुभव भी दिखाए जाएंगे|

 

Source : Aaj Tak

मोदी सरकार के दो सालः इंडिया गेट पर अमिताभ और विद्या बालन गिनाएंगे उपलब्धियां Read More
IMPPA office at ahmedabad

IMPPA opens 1st branch office in Ahmedabad-Gujrat

Ahmedabad-Branch-Office1Ahmedabad: IMPPA (Indian Motion Picture Producers Association) has opened a new branch in Ahmedabad for providing its services to all producers in Gujrat. The branch office was inaugrated by IMPPA President Shri T.P.Agarwal in the ppresence of Sr. Vice President Shri Abhay Kumar Sinha, Shri Babubhai Thiba, Shri manoj Chaturvedi, Shri Raju Bhatt, Shri Haresh G. Patel, Shri Vinod Chhabra, Shri Mehul Kumar, Shri Vicky Ranawat, Shri Bhavan Bhai Bharward MLA, Shri Ashok Gadvi Chairman of Gujrat Music and Cultural Department, Government of Gujrat and other dignitaries of Gujrat, The office is fully functioning from 11th May 2016 itself and is located at IMPPA, Office No. 323, Ellora Commercial Centre, Salapas Road, Sahpur Ward, Ahmedabad-380001 and all members as well as producers wanting to become members or avail services are requested to contact IMPPA Ahmedabad office on +91 8980699541 / +91 8879031147 for any queries.

News Coverage : Chandan Mehta

IMPPA opens 1st branch office in Ahmedabad-Gujrat Read More

पहले से शादीशुदा है सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया! पूर्व पति के साथ वायरल हुई तस्वीरें

salman khanनई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर और उनके पूर्व पति मारियस मोगा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मिसमालिनीडॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीति जिंटा की रिसेप्शन पार्टी में सलमान ने लूलिया वंतूर के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि दोनों कपल धीरे-धीरे अब अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर रहे हैं क्योंकि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

शादी के कुछ सालों बाद लूलिया और मारियस का अलगाव हो गया। हालांकि, उनके तलाक के बारे में कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। मारियस मोगा ग्रैमी नोमिनेटिड प्रड्यूसर और कंपोजर हैं। मिसमालिनीडॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, मारियस और लूलिया चार साल तक रिलेशनशिप में रहे और उसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह मारियस का किसी और महिला के साथ इनवोलमेंट बताया जा रहा है। साल 2011 में मारियस से अलग होने के बाद लूलिया वंतूर सलमान खान की जिंदगी में आई। गौर हो कि लूलिया ने 2014 में फिल्म ‘ओ तेरी’ में एक आइटम नंबर भी किया था |

 

Source: Z News

पहले से शादीशुदा है सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया! पूर्व पति के साथ वायरल हुई तस्वीरें Read More

रावत ने किया थराली दौरा, बोले चमोली की वजह से दोबारा बनी सरकार

harish-rawat_1463211488राष्ट्रपति शासन हटने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पहली बार चमोली के दौरे पर पहुंचे। सुबह दस बजे हरीश रावत थराली पहुंचे। यहां आईटीआई में सीएम ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इसी के साथ हरीश रावत ने कई घोषणाएं भी की।

चमोली की जनता को धन्यवाद देते हुए सीएम ने कहा कि चमोली की वजह से ही प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनी है। कहा चमोली ने दोबारा मेरी सरकार बनवाई है। रावत ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि देवाल को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

इसके साथ ही गौचर में गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली का संस्थान बनाने की घोषणा की। इसी के साथ सीएम ने चमोली को पर्वतीय विकास का मॉडल बनाने का एलान किया। दौरा खत्म करने के बाद हरीश रावत गौचर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हो गए।

 

Source: अमर उजाला

रावत ने किया थराली दौरा, बोले चमोली की वजह से दोबारा बनी सरकार Read More