नोटबंदी पर दोनों सदनों में आज भी हंगामे के आसार, संसद का घेराव करेगी AAP

AAP will encircle Parliament in the hope of demonetization in both houses even todayनोटबंदी पर मचा सियासी घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है. संसद में मंगलवार को भी नोटबंदी पर गतिरोध बरकरार रहने की आशंका है. सरकार को घेरने की कोशिशों में जुटा विपक्ष संसद शुरू होने से पहले लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बैठक के बाद आगे की रणनीति तय करेगा. वहीं, विपक्ष को जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक बुलाई है|

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली सांसदों को नोटबंदी से जुड़ी जानकारियां देंगे. साथ ही ये भी तय किया जाएगा की इस फैसले पर विपक्ष को करार जवाब कैसे दिया जाए. इधर, तृणमूल कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ लगातार मंगलवार को भी संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. नोटबंदी पर सियासी भूचाल आया हुआ है. जनता को हो रही परेशानी का सहारा लेकर विपक्ष लगातार नोटबंदी के फैसले को वापस लेने की मांग कर रहा है|

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन विपक्ष के हंगामे और सरकार प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी के चलते संसद का काम ठप्प पड़ा है. सड़कों पर भी विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. सोमवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि विपक्ष बहस के लिए तैयार नहीं है. इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे को लेकर विपक्ष के हंगामे पर उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्षी सांसद रोज संसद की कार्यवाही को बाधित करने का नया पैंतरा ढ़ूंढ़ लेते हैं|

वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी के विरोध में आम आदमी पार्टी मंगलवार को संसद का घेराव करेगी| आप ने आरोप लगाया है कि सरकार ने यह कदम काले धन को निकालने के लिए नहीं, बल्कि कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए उठाया है. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में जंतर मंतर से संसद तक मार्च निकाली जाएगी. बताया जा रहा है कि ये मार्च सुबह 11.30 बजे शुरू होगी|

Source: Aaj Tak

नोटबंदी पर दोनों सदनों में आज भी हंगामे के आसार, संसद का घेराव करेगी AAP Read More

राहत : 50 हजार रु प्रति सप्ताह निकालने की छूट अब करंट अकाउंट वालों के अलावा इन खाताधारकों को भी…

note-ban_650x400_61479461586नई दिल्ली: 500 रुपए और 1000 रुपए की नोटबंदी के बाद से मची अफरातफरी से राहत दिलाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक नया ऐलान किया गया है. केंद्रीय बैंक आरबीआई ने कहा है कि यदि आपका कैश क्रेडिट (सीसी) अकाउंट है या फिर आप ओवरड्राफ्ट अकाउंट होल्डर हैं तो एक हफ्ते में 50,000 रुपए तक नकदी निकाल सकते हैं. कारोबारियों और व्यापारियों के लिए यह घोषणा राहत की बात है.

आऱबीआई ने अपनी वेबसाइट पर इस बाबत सूचना जारी की है. हालांकि यह साफ कर दें कि यह विदड्रॉल लिमिट पर्सनल ओवरड्राफ्ट खाताधारकों पर नहीं है. यह नकदी मुख्य रूप से 2000 रुपए के नोटों में होगी.बता दें कि14 नवंबर को केंद्रीय बैंक ने यह राहत करंट अकाउंट होल्डर्स को दी थी.
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि सरकार कम से कम तीन महीने पुराने करंट अकाउंट्स में से कैश विदड्राल की लिमिट प्रति सप्ताह 50 हजार रुपए कर रही है. करंट अकाउंट दरअसल बैंक अकाउंट का वह प्रकार है जो कारोबारियों की प्रतिदिन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाजनक होता है. इसमें एक दिन में किए जाने वाले ट्रांजैक्शन्स की संख्या सीमित नहीं होती.

यहां एक बात डिपॉजिट से संबंधित बताते चलें- जिस बैंक में आपका खाता है, वहां आप जितना चाहे उतना नकद जमा करवा लें लेकिन इन नोटों को जमा करवाने की 50 दिन की छूट की अवधि है. इसमें आप यदि 2.5 लाख रुपये तक की नकदी जमा करवाते हैं तो पेनल्टी नहीं लगेगी. लेकिन यदि आप इस राशि से अधिक की नकद जमा करवाते हैं तो आपको स्पष्ट तौर पर इस धन का सोर्स बताना होगा. यदि इस आय घोषणा में विसंगति पाई गई तो न सिर्फ इस अमाउंट पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा बल्कि इस पर 100 फीसदी से लेकर 300 प्रतिशत का जुर्माना भी लग सकता है. अशोक महेश्वरी एंड असोससिएट्स एलएलपी के निदेशक टैक्स और नियामक संदीप सहगल ने यह जानकारी दी|

 

Source: NDTV India

राहत : 50 हजार रु प्रति सप्ताह निकालने की छूट अब करंट अकाउंट वालों के अलावा इन खाताधारकों को भी… Read More

आत्महत्या करने वाले ‘चोर’ को नोटबंदी का शिकार बताकर फंसे केजरीवाल

msid-55534085width-400resizemode-4kejriwalदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले 24 घंटे में दो भ्रामक ट्वीट को रीट्वीट करके फंस गए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के सतना में बैंक के भीतर एक कथित चोर द्वारा पुलिस से घिर जाने के बाद खुदकुशी किए जाने के मामले में अपनी पार्टी के कार्यकर्ता के एक ऐसे ट्वीट को रीट्वीट कर दिया, जिसमें बताया गया था कि उसने नोटबंदी की वजह से खुदकुशी कर ली है।

दूसरा मामला कानपुर के पास रविवार तड़के हुए ट्रेन हादसे से जुड़ा हुआ है। घायल सीरियाई बच्चों की तस्वीर को केजरीवाल ने रविवार तड़के हुई ट्रेन दुर्घटना में घायल बताने वाले ट्वीट को शेयर कर दिया।

खुद को आरटीआई ऐक्टिविस्ट बताने वाले अभिषेक मिश्रा ने एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश के सतना में एक युवक ने बैंक में फांसी लगा ली क्योंकि वह तीन 3-4 दिन से लगातार पैसे ना मिलने के कारण परेशान था।

Source: Navbharat Times

आत्महत्या करने वाले ‘चोर’ को नोटबंदी का शिकार बताकर फंसे केजरीवाल Read More

सरकार का ऐलान- ‘सी’ और ‘डी’ क्लास के कर्मचारी सैलरी से 10,000 रुपये निकाल सकेंगे कैश

indian-rupees_147962691532_650x425_112016010414नोटबंदी के बाद एक तरफ जहां पूरा देश कैश लेने के लिए बैंकों और एटीएम के आगे लंबी कतारों में लगा है, वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने अपने सी और डी क्लास के कर्मचारियों को राहत दी है. सरकार ने ऐलान किया है कि सी और डी क्लास के कर्मचारी को इस बार 10,000 रुपये कैश एडवांस दिया जाएगा|

नवंबर की सैलरी में होगा एडजस्ट
ये ऑफर संसद के स्टाफ के लिए भी है. सरकार ने कर्मचारियों के सामने ये पेशकश की है कि वो चाहें तो नए नोटों के 10,000 रुपये एडवांस कैश निकाल सकते हैं, जिसे उनकी नवंबर की सैलरी से काट लिया जाएगा.

सरकार के सामने उठी थी एडवांस कैश की मांग
आपको बता दें कि कई विभागों ने सरकार के सामने ये मांग रखी थी कि नोटबंदी की वजह से नोटबंदी की वजह से कर्मचारियों को कई समस्याएं आ रही हैं, ऐसे में इस बार सैलरी से कुछ हिस्सा कैश में दिया जाना चाहिए. सरकार ने विचार करने के बाद इस मांग को स्वीकार कर लिया है|

 

Source: Aaj Tak

सरकार का ऐलान- ‘सी’ और ‘डी’ क्लास के कर्मचारी सैलरी से 10,000 रुपये निकाल सकेंगे कैश Read More

नोटबंदी: पेट्रोल पंप पर भी निकाल सकेंगे कैश, बैंकों से नहीं मिल रहा शादी के लिए कैश

bank-atm-3-min_147916483152_650x425_111516043949_111816082724देश में नोटबंदी के फैसले के बाद आज 10वां दिन है. कैश को लेकर लोगों की समस्याएं जस की तस है. एटीएम और बैंक की ब्रांचों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और कैश की कमी के चलते कारोबार से लेकर तमाम जरूरी काम बाधित दिख रहे हैं. लोगों को राहत देने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठा रही है. सरकार के एक ताजा फैसले के अनुसार अब आपको पेट्रोल पंप से तेल ही नहीं कैश भी मिलेगा. नए आदेश के मुताबिक, आप पेट्रोल पंप पर अपना डेबिट कार्ड स्वाइप करके 2000 रुपये प्राप्त निकाल सकते हैं.

कैसे मिलेगा पेट्रोल पंप पर कैश
इसके लिए आपको सरकारी कंपनी के पेट्रोल पंप पर जाकर अपना डेबिट कार्ड स्वाइप करना होगा और 2,000 रुपये आपको मिल जाएंगे. शुरुआती दौर में यह सुविधा देश भर के 2,500 पेट्रोल पंपों पर दी गई है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्वाइप मशीनें उपलब्ध हैं. अगले तीन दिनों में यह सुविधा देश के 20,000 पेट्रोल पंपों पर मिलने लगेगी, जिनके पास एचडीएफसी, सिटीबैंक और आईसीआईसीआई बैंक की कार्ड स्वाइप मशीनें उपलब्ध होंगी.

भीड़ कम करने के लिए कदम
500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद किए जाने के बाद देश भर में एटीएम और बैंकों पर नकद निकासी को लेकर भीड़ लगी हुई है. इसी वजह से ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार को इस तरह का सुझाव दिया था. इससे भीड़ कुछ हद तक कम हो सकेगी.

नोट बदलने की लिमिट घटी
गुरुवार को सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया. शुक्रवार से बैंकों में लोग 2000 तक ही पुराने नोट बदल सकेंगे. पहले ये लिमिट 4500 रुपये थी. इसके अलावा शादी वाले घरों और किसानों को राहत देने के लिए भी सरकार ने कई फैसले किए हैं.

ये हैं नोटबंदी पर सरकार के ताजा फैसले-
-नोट बदलवाने की घटी लिमिट, अब 2000 रुपए तक के पुराने नोट बदलवाए जा सकेंगे.
-30 दिसंबर तक एक शख्स सिर्फ एक बार ही नोट बदलवा सकेगा.
-शादी वाले घरों में लोग ढाई लाख तक कैश बैंक से निकाल सकेंगे. हालांकि, इसके लिए खाते का केवाईसी अपडेट होना जरूरी होगा.
-कृषि उपज से हुई कमाई में से किसान एक हफ्ते में 25,000 रुपए चेक से निकाल सकेंगे.
-कृषि मंडी के रजिस्टर्ड ट्रेडर्स एक हफ्ते में 50,000 रुपए निकाल सकते हैं.
-ग्रुप सी के सरकारी कर्मचारियों को भी राहत देने का फैसला हुआ है. वे 10,000 रुपए की एडवांस सैलरी कैश में निकाल सकते हैं.

जेटली बोले- रोलबैक का सवाल ही नहीं
इस बीच, विपक्ष के हमलों के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ किया है कि नोटबंदी का फैसला वापस नहीं लिया जाएगा. नोटबंदी की जानकारी चुनिंदा लोगों के लिए लीक किए जाने के आरोप को गलत बताते हुए जेटली ने संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग को भी नकार दिया. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी के फैसले पर हो रहे काम की समीक्षा के लिए बैठक भी बुलाई है.

‘बैंकों के पास पर्याप्त करंसी’
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि रिजर्व बैंक के पास पर्याप्त पैसा है और एटीएम मशीनों में युद्ध स्तर पर बदलाव किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘थोड़े दिनों में सभी एटीएम में पैसा होगा और लोगों की दिक्कतें खत्म हो जाएंगी.’ अरुण जेटली ने ये भी कहा कि सरकार फिलहाल 1000 के नए नोट जारी करने नहीं जा रही है. वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि गुरुवार को 22,500 एटीएम अपडेट कर लिए जाएंगे. देश में 2 लाख एटीएम हैं.

Source: AAj tak

नोटबंदी: पेट्रोल पंप पर भी निकाल सकेंगे कैश, बैंकों से नहीं मिल रहा शादी के लिए कैश Read More

नोटबंदी: हालात नॉर्मल करने के लिए सरकार ने छेड़ी ‘जंग’

msid-55428777width-400resizemode-4helicoptercashनई दिल्ली
नोटबंदी से लोगों को हो रही भारी परेशानी को देखते हुए सरकार राहत दिलाने के लिए ‘युद्ध स्तर’ पर काम कर रही है। एक दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को जब बैंक खुलेंगे तो लोगों को कई सहूलियतें मिलेंगी। आज से एटीएम से 2000 का नोट मिलना शुरू हो जाएगा, साथ ही देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने ऐलान किया है कि बहुत जल्द उसके एटीएम से 50 रुपये और 20 रुपये के नोट मिलने शुरू हो जाएंगे। आइये आपको बताते हैं उन दस बड़े कदमों के बारे में, जो आम लोगों की परेशानी कम करने के लिए सरकार ने उठाए हैं :

आज से ATM से 2000 के नोट
आज से कई एटीएम से 2000 के नोट मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि सभी एटीएम से 2000 के नोट नहीं निकलेंगे, जिन एटीएम को नए नोटों के हिसाब से एडजस्ट किया जा चुका है उनमें से आज नए नोट मिल पाएंगे, ऐसे एटीएम की संख्या तेजी से बढ़ाई जा रही है। छुट्टे की समस्या से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि एसबीआई के एटीएम से बहुत जल्द 50 और 20 रुपये के नोट मिलने भी शुरू हो जाएंगे।

आज से बढ़ी विद्ड्रॉल लिमिट
विभिन्न कैटिगरी की विद्ड्रॉल लिमिट को बढ़ा दिया गया है। अब लोग एटीएम से 2500 रुपये निकाल सकेंगे, हालांकि उन्हीं एटीएम से जिन्हें नए नोटों के मुताबिक तैयार कर दिया गया है। पुराने नोट बदलने की सीमा भी 4000 से बढ़ाकर 4500 कर दी गई है। वहीं बैंक से एक सप्ताह में 24 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं। पहले यह सीमा 20,000 रुपये की थी। 3 महीने से पुराने करंट अकाउंट्स वाली कारोबारी इकाइयों के लिए विद्ड्रॉल लिमिट बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है ताकि वे वेतन दे सकें। पुराने नोटों को कुछ जगहों पर यूज करने की डेडलाइन बढ़ाकर 24 नवंबर कर दी गई है। अस्पतालों, पेट्रोल पंपों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर भी 24 नंवबर तक पुराने नोट चलेंगे।

बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए अलग लाइन
बैंकों और एटीएम के बाहर जुट रही भारी भीड़ में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और दिव्यांगों को हो रही है। इसे कम करने के लिए मंगलवार से बैंकों में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग लाइन होगी। पेंशनर्स को भी सरकार ने राहत दी है। पहले ऐनुअल लाइफ सर्टिफिकेट नवंबर महीने में जमा करना होता था, अब इसे 15 जनवरी 2017 तक जमा किया जा सकता है।

हेलिकॉप्टर पहुंचा रहे कैश
ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी इलाकों में कैश की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार वायुसेना की मदद ले रही है। शहरी इलाकों में तो कैश तुरंत पहुंच जाता है पर ग्रामीण इलाकों में सड़क के रास्ते कैश पहुंचाने में काफी वक्त लग जाता है इसलिए वायुसेना के हेलिकॉप्टरों को इस काम में लगाया गया है।

2 लाख माइक्रो-ATM होंगे एक्टिवेट
देश भर में करीब 2 लाख माइक्रो एटीएम लोगों को राहत पहुंचाने का काम करेंगे। ग्रामीण इलाकों में करीब 1.1 लाख माइक्रो एटीएम और शहरी, अर्द्ध शहरी इलाकों में करीब 90,000 माइक्रो एटीएम एक्टिवेट किए जाएंगे। आधार इनेबल्ड माइक्रो एटीएम से हर हफ्ते करीब 70,000 ट्रांजैक्शंस होते हैं और सरकार को उम्मीद है कि इससे बैंक ब्रांच और एटीएम नेटवर्क पर कुछ दबाव कम होगा।

RBI का टास्क फोर्स ऐक्शन में
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी एटीएम और कैश निकालने वाली मशीनों को 500 और 2000 के नए नोटों के हिसाब से एडजस्ट करने के लिए डिप्टी गवर्नर एस एस मूंदड़ा की अगुवाई में एक टास्क फोर्स बनाया है। यह टास्क फोर्स सुनियोजित तरीके से सभी एटीएम के री-एक्टिवेशन का काम तेज करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि उससे नए नोट निकलें।

बैंकिंग कॉरसपॉन्डेंट्स करेंगे मदद
ग्रामीण इलाकों में कैश की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बैंकिंग कॉरसपॉन्डेंट्स की कैश होल्डिंग लिमिट बढ़ा दी गई है। उनकी बैंक से पैसा लेने की लिमिट बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है। साथ ही एक बार लिया गया पैसा खत्म हो जाने पर बैंकिंग कॉरसपॉन्डेंट्स उसी दिन बैंक से फिर पैसा ले सकेंगे। ग्रामीण इलाकों में नोटबंदी के चलते हो रही दिक्कत दूर करने के लिए ब्रांच पोस्ट ऑफिस में भी कैश की सप्लाई बढ़ाई जाएगी।

कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं
आरबीआई ने एटीएम धारकों को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने 30 दिसंबर तक एटीएम ट्रांजैक्शन पर किसी तरह का चार्ज नहीं लेने का आदेश दिया है। इसके लिए सभी बैंकों को सूचित कर दिया गया है।

नेशनल हाइवे पर टोल नहीं
सरकार ने तय किया है कि नैशनल हाइवेज के टोल प्लाजा पर 18 नवंबर तक कोई शुल्क नहीं देना होगा। सरकार ने इस चार्ज में छूट की सीमा को चार दिन के लिए बढ़ा दिया है। वाहनों की आवाजाही आसान रखने और नोटबंदी के कारण परेशान लोगों को राहत देने के लिए उठाया है। इस दौरान होने वाले नुकसान का बोझ सरकार उठाएगी।

सभी एयरपोर्ट्स पर 21 नवंबर तक पार्किंग फ्री
सरकार ने देश के सभी एयरपोर्ट्स पर कार पार्किंग 21 नवंबर की आधी रात तक फ्री कर दी है। यात्रियों की आवाजाही आसान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस तरह की शिकायतें आई थीं कि एयरपोर्ट्स पर पार्किंग अटेंडेंट्स पार्किंग फी के लिए 500 और 1,000 रुपये के नोट नहीं ले रहे थे। इससे पैसेंजर्स को दिक्कत हो रही थी।

 

Source: Navbharat Times

नोटबंदी: हालात नॉर्मल करने के लिए सरकार ने छेड़ी ‘जंग’ Read More

नए नोट के लिए चौथे दिन सुबह 4 बजे से लाइन, नासिक प्रेस ने RBI को भेजी 500 के नए नोटों की पहली खेप

mumbai_147900593882_650x425_111316083523देशभर में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद बैंक खुलने का रविवार को चौथा दिन है. आम लोगों की सहूलियत के लिए सरकार ने रविवार को भी बैंक खोलने का फैसला किया था. इस दिन दफ्तरों की छुट्टी होने के कारण बैंकों में ज्यादा भीड़ उमड़ सकती है|

नासिक प्रेस ने RBI को भेजी नोटों की पहली खेप
सूत्रों से जानकारी मिली है कि दो दिन पहले ही नासिक प्रेस ने आरबीआई को 500 के 50 लाख नए नोट की पहली खेप भेज दी है. नासिक स्थित प्रेस आरबीआई की उन 9 यूनिट्स में से एक है, जो जो करंसी नोट छापने का काम करती है.

चूंकि देश के कुछ हिस्सों में कल बैंकों में अवकाश है इसलिए बेचैन लोग बैंक शाखाओं में उमड़ रहे हैं. ज्यादातर एटीएम में नकदी खत्म होने के कारण भी समस्या बढ़ी है. लोगों का कहना है कि ज्यादातर एटीएम में नकदी नहीं है. जिन एटीएम में नकदी आती है वह भी जल्द ही समाप्त हो जाती है. इस कारण लोगों को ज्यादा दिक्कत है. वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कल कहा था कि एटीएम का परिचालन सामान्य होने में अभी कुछ सप्ताह लग सकते हैं|

आधी रात से लाइनों में लगे लोग
नोटबंदी के बाद से एटीएम से पैसे निकालने में लोगों का भारी दिक्कतों का सामना तो करना पड़ ही रहा है, दूसरी तरफ शनिवार को सरकार ने संकेत दिए हैं कि इसे ठीक होने में 2 से 3 हफ्तों का समय लग सकता है. ऐसे में नोटों को लेकर लोगों के बीच हलचल और तेज हो गई है. दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के कई बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों ने आधी रात से ही लाइनों में लगना शुरू कर दिया है|

 

Source: Aaj Tak

नए नोट के लिए चौथे दिन सुबह 4 बजे से लाइन, नासिक प्रेस ने RBI को भेजी 500 के नए नोटों की पहली खेप Read More

अस्पताल ने नहीं लिया 1000 का नोट, डिलीवरी में देरी से बच्ची की मौत!

ban-up-10-11-2016-1478746826_storyimageमंगलवार आधी रात से मोदी सरकार ने अपने एक ऐतिहासिक फैसले में 500 और 1000 के नोट को बैन कर दिया है। इसे कालाधन और आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी और ज़रूरी कार्रवाई माना जा रहा है। उधर मार्केट में 500 और 1000 के नोट बैन होने से और बैंक- ATM भी बंद होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में यूपी के खुर्जा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ने आरोप लगाया है कि एक निजी अस्पताल ने 1000 के नोट लेने से इनकार कर दिया जिससे नवजात की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला
खुर्जा के रहने वाले अभिषेक का कहना है कि वो अपनी पत्नी एकता की डिलीवरी के लिए निजी अस्पताल कैलाश गया था। अस्पताल वालों ने उससे 10,000 रुपए जमा कराने के लिए कहा था। जब वो पैसे लेकर काउंटर पर पहुंचा तो अस्पताल वालों ने 1000 के नोट देखकर पैसे लेने से मना कर दिया। इस पर अभिषेक अस्पताल वालों से मिन्नतें करने लगा कि वो बाद में बदल कर ला देगा फिलहाल इसे जमा कर लिया जाए। अभिषेक के मुताबिक अस्पताल ने एक नहीं सुनी और पत्नी की डिलीवरी में देरी की वजह से उसकी बच्ची की मौत हो गई।

क्या कहा अस्पताल ने
उधर अस्पताल ने इस आरोप को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। अस्पताल का कहना है कि बच्ची पहले से ही मृत थी। अस्पताल ने इससे भी इनकार किया है कि अभिषेक से 1000 के नोट लेने से इनकार किया गाय था। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने अस्पताल में 500 और 1000 के नोट अभी भी मान्य रखे हैं लेकिन कई जगहों से ऐसी ख़बरें आई हैं कि निजी अस्पताल इन्हें लेने में आनकानी कर रहे हैं।

 

अस्पताल ने नहीं लिया 1000 का नोट, डिलीवरी में देरी से बच्ची की मौत! Read More

मर्सिडीज़-बेंज ने E400 कैब्रियोलेट के दाम 2.5 लाख रुपए घटाए

car1478747686_bigमर्सिडीज़-बेंज ने सी300 और एस500 कैब्रियोलेट को लॉन्च करने के बाद ई400 कैब्रियोलेट के दामों में 2.5 लाख रूपए तक की कटौती कर दी है। cardekho.com के मुताबिक इस कटौती के बाद कार की कीमत भारत में करीब 76 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है।

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ई400 कैब्रियोलेट में 3.0 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी पावर 333 पीएस और टॉर्क 480 एनएम है। इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स से जुड़ा है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 5.3 सेकंड का समय लगता है। यह एक सॉफ्ट टॉप वर्जन है। इसकी छत को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर खोला और बंद किया जा सकता है। छत को खुलने और बंद होने में 20 सेकंड का समय लगता है।

 

Source: LiveHindustan.com

मर्सिडीज़-बेंज ने E400 कैब्रियोलेट के दाम 2.5 लाख रुपए घटाए Read More

500-1000 के नोट बदलने के लिए बैंकों में लगी लाइनें, लोग परेशान, कई जगह कैश नहीं

cw3u5utveaa9zi3_147875067793_647x404_111016093733500 और 1 हजार रुपये के नोट बदलने का काम बैंकों और डाकघरों में शुरू हो गया है. बैंकों और पोस्ट ऑफिसों में लंबी लाइनें लगी हुई हैं, लेकिन कई जगह बैंक ही नहीं खुले हैं. दिल्ली के गोल डाकखाना में पोस्ट ऑफिस खुल चुका है, लेकिन लोगों को कहा जा रहा है कि अभी उनके पास कैश नहीं है|

राजधानी दिल्ली में पुराने नोट बदलने के लिए लोग सुबह-सुबह ही बैंक पहुंच गए. बैंकों के बाहर लंबी लाइन लगी है. लोगों का कहना है कि बैंक खुलने का समय सुबह 8 बजे बताया गया है, लेकिन अभी तक बैंक नहीं खुले हैं. जहां बैंक खुले हैं, वहां कैश नहीं होने की बात कही जा रही है. दिल्ली के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, मुंबई, राजस्थान, हरियाणा में भी लोग सुबह 7 बजे से ही बैंक में लाइन लगाकर खड़े हैं|

 

 

 

Source : Aaj Tak

 

500-1000 के नोट बदलने के लिए बैंकों में लगी लाइनें, लोग परेशान, कई जगह कैश नहीं Read More