काफी शानदार है रितिक रोशन की ‘काबिल’ का ट्रेलर, देखिए

msid-55063446width-400resizemode-4nbt-imageऐक्टर रितिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ एक ऐसी फिल्म है, जिसका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। और हो भी क्यों नहीं? यह फिल्म रितिक को उनके ऐक्शन अवतार में वापस जो ला रही है। ‘काबिल’ का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और यह बिल्कुल उम्मीद पर खरा है। ट्रेलर देख आप यह मान सकते हैं कि फिल्म एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है, जिसमें थ्रिल है, ऐक्शन है और रोमांस भी है।

इस फिल्म में रितिक एक अंधे व्यक्ति रोहन भटनागर के किरदार में नज़र आ रहे हैं, जो लाइफ के प्रति एक पॉज़िटिव सोच रखने वाला इंसान है। रितिक की मुलाकात यामी गौतम से होती है, जिनका जिंदगी के प्रति ठीक वैसी हो सोच है, जैसा रितिक सोचते हैं। यामी भी इस फिल्म में एक अंधी लड़की के किरदार में हैं, लेकिन जब दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं तो उनकी जिंदगी और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। लेकिन, ज्यादा वक्त नहीं गुजरता है कि उनकी जिंदगी तब अचानक एक दिन तहस-नहस हो जाती है, जब यामी के किरदार को किडनैप कर लिया जाता है। पुलिस कुछ नहीं कर पाती, जिसके बाद रोहन खुद ही इससे लड़ने का फैसला लेता है। रोहन सिस्टम के बारे में कहता है कि अंधों की दुनिया से ज्यादा अंधेरी आपकी दुनिया है।

कुल मिलाकर, ट्रेलर काफी शानदार है और फिल्म में रितिक के साथ यामी की काफी प्यारी केमिस्ट्री नज़र आ रही है। संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2017 को शाहरुख की ‘रईस’ के साथ ही रिलीज़ हो रही है|

 

 

Source: नवभारत टाइम्स

काफी शानदार है रितिक रोशन की ‘काबिल’ का ट्रेलर, देखिए Read More

हैप्‍पी बर्थडे ‘मस्‍त मस्‍त’ गर्ल रवीना टंडन, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें…

2016_10largeimg26_oct_2016_101414360‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री रवीना टंडन का आज 39वां जन्मदिन है. अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली रवीना का जन्‍म 26 अक्टूबर 1974 को हुआ था. रवीना अपने लव-अफेयर की चर्चा भी जोरों पर रही थी. करियर की शुरूआत में रवीना टंडन, अजय देवगन के प्यार में पागल थीं लेकिन करिश्मा कपूर के कारण रवीना और अजय देवगन का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया हालांकि रवीना-अजय ने ‘दिलवाले’ जैसी सिल्वर जुबली फिल्म दी थी|
इसके बाद रवीना की जिंदगी में अक्षय कुमार की इंट्री हुई. अक्षय के साथ रवीना ने पर्दे पर जमकर रोमांस किया. वहीं दोनों के अफेयर की चर्चा रीयल लाईफ में भी होने लगी. कहा तो यह भी जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले थे लेकिन बाद में किसी तीसरे के कारण यह रिश्ता टूट गया. वो तीसरा इंसान शिल्पा शेट्टी थीं. वैसे रवीना ने कभी अजय देवगन और अक्षय कुमार को लेकर पब्लिक प्लेटफार्म पर कोई खुलासा नहीं किया|
बॉलीवुड में तो रवीना को देर से सफलता मिली लेकिन कोई अवार्ड नहीं मिला लेकिन अचानक से कल्पना लाजिमी की ऑफ बीट फिल्म ‘दमन’ के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड जीतकर उन्होंने सबको चौंका दिया. हालांकि लोगों को उनका अवार्ड पाना पच नहीं रहा था. कई लोगों ने रवीना ने आरोप भी लगाया था कि उन्होंने ज्‍यूरी को पैसे दिये थे. लेकिन रवीना ने सारी बातों खंडन करके सबको चुप करा दिया|
रवीना ने 22 फरवरी 2004 को फिल्ममेकर अनिल थंडानी से शादी कर ली थी. रवीना की पहली लेकिन अनिल की यह दूसरी शादी थी. दोनों के दो बच्‍चे हैं बेटी राशा और बेटा रणबीर. इसके अलावा शादी से पहले ही उन्‍होंने दो बेटियों को गोद भी लिया था. इस तरह रवीना इस समय चार बच्चों का मां है|
रवीना ने ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘पत्‍थर के फूल’, ‘सत्‍ता’, ‘लाडला’, ‘जिद्दी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘दूल्हे राजा’, ‘परदेसी बाबू’ जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय करके वाहवाही बटोरी. रवीना की जोड़ी अजय देवगन, अक्षय कुमार, सनी देओल और गोविंदा के साथ पर्दे पर खूब सराही गई.  फिलहाल रवीना के आगामी किसी नये प्रोजेक्‍ट से जुड़ने की कोई जानकारी नहीं हैं|

 

 

 

 

Source: प्रभात खबर

हैप्‍पी बर्थडे ‘मस्‍त मस्‍त’ गर्ल रवीना टंडन, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें… Read More

फरहान और श्रद्धा की फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

rock-on2_sm_fb_650_102516084346फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिन पहले फिल्म का पोस्टर और टीजर भी रिलीज किया गया था. अब फिल्म का ट्रेलर भी आ गया है. यह फिल्म साल 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ की सीक्वल है. फिल्म को नेश्नल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था|

ट्रेलर में फरहान और श्रद्धा कपूर की खूबसूरत आवाज के साथ इनकी जोड़ी भी कमाल की लग रही है. ट्रेलर में दोस्तों की मस्ती के साथ इमोशनल ड्रामा भी दिखाया गया है. श्रद्धा कपूर का रोल भी दमदार नजर आ रहा है. इसमें फरहान, श्रद्धा को गाने के लिए मोटिवेट करते दिख रहे हैं. 2 मिनट 20 सेकेंड का यह ट्रेलर आपको खुद से बांधे रखता है|

फरहान अख्तर ने अपनी इस फिल्म का ट्रेलर ट्व‍िटर पर शेयर किया. फरहान ने ट्वीट किया , ‘आपके साथ फिल्म का ट्रेलर शेयर करके खुश हूं, मुझे बताएं कि ट्रेलर के बारे में आप क्या सोचते हैं’|

इस फिल्म का निर्देशन शुजात सौदागार ने किया है. ‘रॉक ऑन 2’ 11 नवंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग शिलांग में हुई है|

बता दें कि ‘रॉक ऑन 2‘ में पहले पार्ट के लगभग सारे किरदार है बस श्रद्धा कपूर इसके सीक्वल में नई हैं. उनके अलावा फिल्म में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और प्राची देसाई सभी लगभग मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. नए चेहरों में ‘तितली’ फेम शशांक अरोड़ा हैं|

 

Source: आज तक

फरहान और श्रद्धा की फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज Read More

आखिरकार मान गये ‘सिंघम’ अजय देवगन, भंसाली संग कर सकते हैं काम !

2016_10largeimg13_oct_2016_105137199

सिंघम अजय देवगन जल्‍द ही फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली के साथ फिर काम करते नजर आ सकते हैं. इससे पहले दोनों वर्ष 1999 में फिल्‍म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम कर चुके थे| अजय ने अपनी छोटी सी भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया था|

इस फिल्‍म के बाद दोनों ने फिर साथ काम नहीं किया. पिछले दिनों ऐसी खबरें थी कि भंसाली अपनी पिछली फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में सिंघम अजय देवगन को कास्‍ट करनेवाले थे, लेकिन बात बन नहीं पाई. लेकिन अब कहा जा रहा है कि भंसाली ने सिंघम को मना लिया है और जल्‍द ही दोनों साथ होंगे.

खबरों की मानें तो भंसाली बतौर निर्माता एक फिल्‍म शुरू करने जा रहे हैं जिसमें सिंघम अजय देवगन मुख्‍य भूमिका में होंगे. भंसाली सिर्फ इस फिल्‍म के निर्माता होंगे, निर्देशन की कमान किसी और के हाथ में होगी. फिलहाल फिल्‍म को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

भंसाली फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्‍य भूमिका में है. फिल्‍म का सेट तैयार हो चुका है और जल्‍द ही फिल्‍म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है.

 

 

 

Source: e paper

आखिरकार मान गये ‘सिंघम’ अजय देवगन, भंसाली संग कर सकते हैं काम ! Read More

बंदूक के दम पर किम करदाशियां के साथ हुआ ये बड़ा हादसा

03_10_2016-kimgunmanनई दिल्ली। रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। पेरिस के एक होटल में कुछ हमलावरों ने उन्हें बंदूक के दम पर बंधक बना लिया। नकली पुलिस की वर्दी में पहुंचे इन हमलावरों का उद्देश्य क्या था इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं आ रही है, लेकिन सूत्रों की माने तो लूटपाट के इरादे हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

बता दें किम, पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने अपनी मां क्रिस जेनर और बहन कोर्टनी कर्दशियन-केंडेल जेनर के साथ पहुंची हैं। रविवार को उनके होटल के रुम में दो नकाबपोश पुलिस की वर्दी में पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक किम पूरी तरह से सुरक्षित हैं लेकिन इस घटना के बाद से वो काफी डरी हुई हैं। फ्रांस पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस के अनुसार इस घटना में लाखों रुपए के गहने चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। किम के पति केन्ये वेस्ट को जैसे ही इस घटना के बारे में सूचना मिली, वो न्यूयार्क में अपना लाइव शो आधे में ही छोड़ कर वहां से निकल गए।

वैसे को किम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने रविवार को अपने हाथ हुई इस घटना की जानकारी नहीं दी है। बता दें की पेरिस में ही बुधवार को उनके साथ एक अंजान शख्स से गलत हरकत करने की कोशिश की थी, जिसके बाद किम के सिक्योरिटी गार्डर्स ने उसकी जमकर पिटाई की।

 

Source: Jagran

बंदूक के दम पर किम करदाशियां के साथ हुआ ये बड़ा हादसा Read More

शिवसेना और राज ठाकरे का सलमान पर वार, कहा- पाकिस्तान चले जाएं

raj-thackeray_650_082616054447_100116114405-1पाकिस्तानी कलाकारों :- के समर्थन में बोलने के बाद सलमान खान एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. एक तरफ राज ठाकरे ने कहा है कि सलमान खान पाकिस्तान में वर्क परमिट लेकर दिखाएं, तो दूसरी ओर शिवसेना नेता संजय राउत ने सलीम खान को सलाह दी है कि वे अपने बेटे को घर में बंद कर के रखें.

राज ठाकरे ने कहा कि सलमान को भारत सरकार ने काम करने का अधिकार दिया है. अगर उन्हें पाकिस्तानी कलाकारों की ही तारीफ करनी है तो वे पाकिस्तान जाकर वर्क परमिट लेकर दिखाएं. उधर संजय राउत ने कहा है कि सलमान बेवजह विवादों को बढ़ा रहे हैं. सलीम खान को चाहिए कि वे सलमान को घर में बंद कर दें ताकि वे ज्यादा बोले नहीं.

सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करते हुए कहा था कि वे कोई आतंकवादी नहीं है, बल्कि वीजा लेकर भारत में आते हैं.सलमान पर भड़के राज ठाकरे ने कहा कि ‘हमारे देश में कलाकारों की कमी है क्या? मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि हमारी फिल्मों में काम करने के लिए पाकिस्तानी कलाकारों की जरूरत क्यों पड़ती है?

एक अंग्रेजी टीवी चैनल से बातचीत में राज ठाकरे ने कहा- ‘कलाकार कोई आकाश से नहीं टपकते. मैं भी एक कलाकार हूं.’ एमएनएस लगातार पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करता रहा है. इसी हफ्ते एमएनएस ने सभीपाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने की धमकी दी थी. एमएनएस ने करन जौहर के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म से पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को बाहर करने की मांग की थी.

क्या सैनिक हमारे नौकर हैं- ठाकरे
हालांकि, राज ठाकरे ने दावा कि जिन कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने को कहा गया था, उन्हें पहले उरी अटैक की निंदा करने को कहा गया था. राज ठाकरे ने कहा कि उरी अटैक की निंदा नहीं करने पर ही उन्हें भारत छोड़ने की धमकी दी गई. राज ठाकरे ने कहा कि क्या होगा अगर कल सैनिक बंदूक रखकर कहें कि वे भी गुलाम अली को सुनना चाहते हैं? क्या सैनिक हमारे नौकर हैं?

ठाकरे ने कहा- ‘मैंने कई बार कहा है कि पाकिस्तानी अच्छे लोग होते हैं. लेकिन इससे क्या बदलता है? एक अरब लोगों के देश में क्या टैलेंट की कमी है कि हम किसी दूसरे देश से टैलेंट उधार लें.’

शिवसेना भी भड़की
सलमान के बयान के बाद शिवसेना भी भड़क गई है. शिवसेना की मनीषा कयांडे ने कहा कि ‘सलमान को सबक सिखाना चाहिए. अगर उन्हें पाकिस्तानी कलाकारों से ज्यादा प्यार है तो वे खुद पाकिस्तान चले जाएं.

 

 

Source: Aaj Tak

शिवसेना और राज ठाकरे का सलमान पर वार, कहा- पाकिस्तान चले जाएं Read More

करण की सलाह पर सोनाक्षी ने नहीं देखी पुरानी ‘इत्तेफाक’

sonakshi1-580x395मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा 60 के दशक की मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘इत्तेफाक’ के रीमेक में काम करेंगी लेकिन उन्होंने फिल्म निर्माता करण जौहर की सलाह पर मूल फिल्म नहीं देखी.

29 वर्षीय सोनाक्षी अगले साल जनवरी में शूटिंग शुरू करेंगी और 1969 की इस फिल्म के रीमेक में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई दे सकते हैं, हालांकि अभिनेता का नाम अभी तय नहीं हुआ है. पुरानी ‘इत्तेफाक’ में दिवंगत राजेश खन्ना और नंदा शीर्ष भूमिकाओं में थे.

सोनाक्षी ने पीटीआई से कहा, ‘‘पहली फिल्म में और रीमेक में तुलना की जाएगी. हमारी पीढ़ी के लोगों ने मूल फिल्म नहीं देखी है, इसलिए उनके लिए यह नयी फिल्म होगी. आज की पीढ़ी को ध्यान में रखकर पटकथा में कई बदलाव किये जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहली फिल्म नहीं देखी है. इसलिए मेरे लिए यह नया अनुभव है. करण जौहर ने मुझसे पुरानी फिल्म नहीं देखने को कहा था.’’

रीमेक फिल्म रेड चिलीज, धर्मा प्रोडक्शन्स और बीआर फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है.

हाल ही में आई फिल्म ‘अकीरा’ में काम कर चुकीं सोनाक्षी ने कहा कि यह हिंदी फिल्म उद्योग में काम करने का सबसे अच्छा वक्त है. इस समय अभिनेत्रियों को न केवल महत्वपूर्ण किरदार मिल रहे हैं, बल्कि पारिश्रमिक भी अच्छा मिल रहा है और पैसों को लेकर असमानता कम हो रही है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अच्छे किरदार लिखे जा रहे हैं. उनके लिए ‘अकीरा’ जैसी महिला केंद्रित फिल्में बनाई जा रहीं हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘यह कहानी हमारे अंदर के नायक की कहानी है. यह बहुत प्रेरक कहानी है. यह किसी की भी हो सकती है. एमएस धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है. इससे आपके सवालों का जवाब मिल गया होगा.’’

फिल्म में शीर्ष किरदार अदा कर रहे सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि कहानी कहने लायक है या नहीं. फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी.

 

 

 

soruce: ABP

करण की सलाह पर सोनाक्षी ने नहीं देखी पुरानी ‘इत्तेफाक’ Read More

बॉक्स ऑफिस: नहीं डरा पाई ‘राज रीबूट, भारी पड़ी ‘पिंक’

collage_650_091916030138शुक्रवार को रिलीज हुई दो बड़ी फिल्म ‘राज रीबूट’ और ‘पिंक’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. लेकिन महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पिंक’ के आगे इमरान हाशमी की फिल्म ‘राज रीबूट’ फीकी पड़ गई है.

‘पिंक’ ने भारत में पहले दिन 4.32 करोड़ और ‘राज रीबूट‘ ने 6.30 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन ‘राज रीबूट’ की कमाई में गिरावट आई, फिल्म ने 5.49 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ‘पिंक’ ने दूसरे दिन 7.65 करोड़ की कमाई की. ‘पिंक’ का रविवार कलेक्शन 9.54 करोड़ रुपये रहा और फिल्म ‘राज रीबूट’ का रविवार की कमाई 6.30 करोड़ रही.

दोनों फिल्मों की कुल कमाई की अगर बात करें तो इंडियन मार्केट में ‘पिंक’ की कुल कमाई 21.51 करोड़ रुपये रही. इमरान की फिल्म ‘राज रीबूट’ की कमाई की रफ्तार धीमी रही, भारतीय बाजार में फिल्म ने 18.09 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ‘ ‘पिंक’ की कमाई शुक्रवार 4.32 करोड़, शनिवार 7.7.65 करोड़, रविवार 9.54 करोड़, कुल 21.51 करोड़ रुपये |

 

source : Aaj Tak

बॉक्स ऑफिस: नहीं डरा पाई ‘राज रीबूट, भारी पड़ी ‘पिंक’ Read More
Radhika Apte Parched

क्‍यों करूं अपने शरीर को लेकर शर्म, न्‍यूड सीन पर राधिका आप्‍टे का बोल्‍ड जवाब

नई दिल्ली। राधिका आप्टे कम समय में ही बॉलीवुड की हीरोइनों से अलग अपनी छवि बनाने में कामयाब रही हैं और इसका श्रेय जाता है उनके अलग-अलग किरदारों के चयन को, जिनमें दर्शकों को विविधताएं देखने को मिलती हैं। इनको जीवंत बनाने के लिए वो किसी भी हद तक गुजर जाती हैं, यही वजह है कि उन्हें बोल्ड एक्ट्रेस का टैग भी मिल चुका है और अब उनकी एक और बोल्ड फिल्म आ रही है जिसका टाइटल है ‘पार्च्ड’ और यह फिल्म पहले से ही लीक हुए न्यूड सीन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। ये सीन इतने बोल्ड हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इन्हें पॉर्न फिल्म के तौर पर बेचा जा रहा है। ऐसी खबर सामने आई थी।

हेमा मालिनी ने इस एक्ट्रेस को बताया बॉलीवुड की नई ‘ड्रीम गर्ल’, क्या आप हैं सहमत?

लीना यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म राधिका आप्टे ने कई बोल्ड सीन किए हैं और उनका कहना है कि उन्हें फिल्मों में बोल्ड सीन करने से कोई परहेज नहीं है। ‘आइएएनएस’ से बातचीत में राधिका ने कहा, ‘मुझे बोल्ड सीन करने में कोई परेशानी नहीं है। मैं वर्ल्ड सिनेमा देखते हुए बड़ी हुई हूं, इसलिए मुझे इन सबको लेकर कोई झिझक नहीं है। मैंंने भारत और विदेशों में स्टेज पर लोगों को बोल्ड सीन करते हुए देखा है।’ राधिका ने यह भी कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि मुझे अपने शरीर को लेकर शर्म क्यों करनी चाहिए। यह ही एक ऐसा माध्यम है जिसे मैं एक कलाकार के रुप में उपयोग कर सकती हूं।’

वहीं न्यूड सीन लीक होने पर राधिका का कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, ‘मैं अपना काम करती हूं और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करती हूं।’ आपको बता दें कि फिल्म ‘पार्च्ड’ में राधिका आप्टे के साथ तनिष्ठा चटर्जी, सुरवीन चावला और आदिल हुसैन लीड रोल में हैं और अजय देवगन द्वारा प्रोड्यूस यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होगी। यह पूरी फिल्म तीन महिलाओं की कहानी है। ये महिलाएं गुजरात के एक रिमोट गांव में रहती हैं। ये महिलाएं सदियों पुरानी परम्पराएं तोड़ देती हैं, जो कि उन्हें गुलामी में जिंदगी जीने को मजबूर करती हैं।

 

क्‍यों करूं अपने शरीर को लेकर शर्म, न्‍यूड सीन पर राधिका आप्‍टे का बोल्‍ड जवाब Read More

Movie Review: ‘राज रीबूट’ में ‘राज’ जैसा कुछ नहीं

raaz_sm_650_091616021438फिल्म का नाम: ‘राज रीबूट’
डायरेक्टर: विक्रम भट्ट
स्टार कास्ट: इमरान हाशमी, कृति खरबंदा, गौरव अरोड़ा
अवधि: 2 घंटा 07 मिनट
सर्टिफिकेट: A
रेटिंग: 2 स्टार

विक्रम भट्ट का नाम आते ही आपके जहन में एक सवाल तुरंत दिमाग में चलने लगता है कि‍ आखिरकार अब किस तरह से वो डराने वाले हैं, और इस बार विक्रम भट्ट अपनी सफल फिल्म ‘राज’ की चौथी किश्त लेकर आए हैं, वैसे तो पिछले सालों में विशेष फिल्म्स की तरफ से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करतब नहीं दिखा पाई है, क्या ‘राज रीबूट’  कामयाब फिल्म साबित हो पाएगी? आइए फिल्म की समीक्षा कerरते हैं|

कहानी
यह कहानी शादीशुदा कपल शायना खन्ना (कृति खरबंदा) और रेहान खन्ना (गौरव अरोड़ा) की है, जिन्होंने रोमानिया में ही एक दूसरे से प्यार किया और शादी की, फिर मुम्बई चले गए, लेकिन कुछ सालों के बाद शायना की जिद पर रेहान फिर से रोमानिया आकर नौकरी करता है, इसी बीच कुछ ऐसे राज खुलते हैं, जिन्हें रेहान और शायना एक दूसरे से छुपाते रहते हैं. रोमानिया आकर जिस घर में शायना और रेहान रहते हैं उस में बार-बार शायना को किसी की आहट सुनाई और दिखाई देती है. और जब भी वो ये बात रेहान से शेयर करती है, रेहान उसकी बात को अनसुना ही करता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आदित्य श्रीवास्तव (इमरान हाशमी ) की एंट्री होती है. कई सारे राज खुलने लगते हैं और आखिरकार फिल्म को अंजाम मिलता है|

स्क्रिप्ट
फिल्म की स्क्रिप्ट भी खुद विक्रम भट्ट ने लिखी है और फिल्मांकन के दौरान उनके अंदाज को आप भली भांति स्क्रीन पर देख भी सकते हैं. गिरीश धमीजा के लिखे हुए कुछ संवाद अच्छे भी लगते हैं. लोकेशंस कमाल की हैं, लेकिन फर्स्ट हाफ काफी धीमा है, और वहीं सेकंड हाफ में भी काफी लंबे सीन हैं जो एक हॉरर फिल्म को बोर फिल्म बनाने लगता है. मनोज सोनी की सिनेमैटोग्राफी लाजवाब है. पिछली 2-3 फिल्मों की ही तरह इस बार भी विक्रम भट्ट, कहानी से एक बार फिर मात खा गए. एक दो सीन ऐसे हैं जहां डर भी लगता है लेकिन पूर्ण रूप से यह फिल्म डरावनी कम और इमोशनल ज्यादा नजर आती है|

अभिनय
फिल्म में कृति खरबंदा का अभिनय काफी अच्छा है वहीं इमरान हाशमी अपने अहम किरदार को बखूबी निभाते नजर आते हैं.गौरव अरोड़ा की ये दूसरी फिल्म है लेकिन पिछली फिल्म के बाद उनके भीतर के अच्छे बदलाव पर्दे पर जरूर नजर आते हैं. बाकी सह-कलाकारों का काम भी सहज है|

कमजोर कड़ी
फिल्म की कमजोर कड़ी इसकी कहानी है. फर्स्ट हाफ खींचा हुआ है और इंटरवल के बाद का हिस्सा काफी हिला डुला है|

संगीत
फिल्म का संगीत रिलीज से पहले ही हिट है, फिल्म के गानों को जीत गांगुली ने बखूबी सजाया है और अरिजीत सिंह की आवाज में सुनने में ये गाने और भी मजेदार लगते हैं|

क्यों देखें
अगर विक्रम भट्ट की फिल्मों को पसंद करते हैं, तो ही थिएटर तक जाएं|

 

 

Source: Aaj Tak

Movie Review: ‘राज रीबूट’ में ‘राज’ जैसा कुछ नहीं Read More