yoga poster sarvangasana

बालों के सफेद होने की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये खास आसन

हमारी सुंदरता में हमारे बालों का भी अहम रोल होता है। खासकर महिलाओं को उनके बाल बहुत प्यारे होते हैं। जिदंगी की भागदौड़ और खराब लाइफस्टाइल के चलते हमारे स्वास्थ्य, त्वचा और बालों पर बुरा असर पड़ता है। इसी वजह से आज के समय में अधिकतर लोग बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या में एक आम समस्या है बालों का सफेद होना। बढ़ती उम्र के अलावा खानपान, अनुवांशिक रोग या पाबाल पकने के कई कारण हो सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे आसन के बारे में, जो इस समस्या में कारगर उपाय है:

सर्वांगासन
सर्वांगासन न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि बाल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। अगर आपके भी बाल सफेद हो गए हैं तो इसके लिए आपको सर्वांगासन करना चाहिए। बालों की सफेदी दूर करने के लिए सर्वागासन एक अच्छा विकल्प है। सर्वांगासन के नियमित अभ्यास से आपके सफेद बाल जल्द ही काले होने लगेंगे। इस आसन से थायरॉइड ग्लैंड भी नियंत्रित होता है और शरीर के पाचन से लेकर रीढ़ की हड्डी तक की क्रियाएं सुचारू होती हैं।

  1. जमीन पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। 
  2. इसके बाद अपने दोनों पैरों को आपस में जोड़कर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। 
  3. अब कोहनियों को जमीन पर टिकाकर दोनों हाथों से कमर को पकड़ते हुए सहारा दें। 
  4. ध्यान रहें कि  कमर के ऊपर वाला पैरों का भाग सीधा होना चाहिए। 
  5. इसके बाद सिर को जमीन पर ही टिका कर रखें। 
  6. इस अवस्था में आप करीब एक मिनट तक रहें। 
  7. धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए, इस आसन की समयावधि बढ़ा सकते हैं।

बालों के असमय सफेद हो जाने की वजह से हम परेशान हो जाते हैं और इससे बचाव या इसके उपाय के लिए आप तरह-तरह के घरेलू-नुस्खे अपनाएं होंगे लेकिन अपेक्षाकृत परिणाम नहीं आने के कारण आप असंतुष्ट होंगे। ऐसे में योग का दामन थामें और इस आसन को आजमाकर देखें।

 

 

बालों के सफेद होने की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये खास आसन Read More
faridabad corona virus

Health advisoryreleased in Haryana for prevention and safeguard against Corona Virus

In view of the spreading threat of Corona virus, all the districts of Haryana have been sent an advisory by the health department. The advisory, made by way of video conferencing by Prabhjot Singh, mission director of National Health Mission and head of health department haryana, underlined clear instructions to deal with the suspicious cases of corona virus. The advisory made it clear that any passenger arriving from china needs to be put under observation and his blood samples to be sent to Pune laboratory.

Prabhjot Singh said that there is no need to panic on the virus alert but in order to prevent the spread, safeguard is must. He informed that as far as the spread of virus in Haryana is concerned, it is totally under control till now. He said that a vigil has to be kept on any person coming from china. In case of any symptom being found in the person, civil surgeon or the directorate of health services has to be informed immediately. Also, the samples of the affected person need to be sent to Pune laboratory immediately. He said that the person, suspicious of being affected by the corona virus must be advised to keep away from mixing with public. It is advised that the affected person should neither shake hands with others, nor should travel. Singh said that as a preventive measure everyone should wash hands using warm water and soap.

health advisory haryana discussion on Corona Virus

Prabhjot Singh instructed the health department to maintain isolation wards in different hospitals and keep the affected person, if any, for 28 days in this isolation ward only. The patient of corona virus should be provided with mask kit. He informed that 19 airports of the country have been put on alert to identify any case suspicious of being affected with corona virus. A helpline number 01123978046 for information on corona virus alone is set up.

Educating the participants in the video conference, it was informed that the initial symptoms of corona virus are pain in throat, sneezing, cold, cough coupled with fever. In addition to the above continuous headache, running nose, severe cough, pain in chest and respiratory problems are also the symptoms of corona virus.

Also present in the video conferencing were CMO Doctor Savita and Deputy CMO Faridabad Ram Bhagat along with other officials.

By: Sanjay Chaturvedi
 9811074823
Health advisoryreleased in Haryana for prevention and safeguard against Corona Virus Read More
prostitution

देह व्यापार पर कोरोना वायरस की मार, पहचान छिपा रहीं चीनी लड़कियां

चीन में कोरोना वायरस ने बड़ी संख्या में लोगों की जान ले ली है और हजारों लोग इससे पीड़ित हैं. बुधवार सुबह तक के आंकड़े के मुताबिक, चीन में 490 लोगों की जान जा चुकी है. दुनिया के कई अन्य देशों में भी वायरस से संक्रमित लोग सामने आए हैं. कई देशों ने चीन ने आने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी है. वहीं, कोरोना वायरस का बुरा असर देह व्यापार में शामिल चीनी लड़कियों पर भी पड़ रहा है.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में देह व्यापार करने वालीं चीनी लड़कियां अपनी नेशनलिटी छुपा रही हैं या फिर खुद को किसी और देश का बताने लगी हैं. लड़कियों का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से उनके साथ भेदभाव हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ऑनलाइन पोर्टल पर भी चीनी लड़कियों ने खुद के प्रोफाइल में चीन शब्द छिपा दिया है. एक सेक्स वर्कर ने बताया कि उन्होंने खुद का रेट आधा कर दिया है और नेशनलिटी हाइड कर दी है.

चीनी सेक्स वर्कर का कहना है कि जब से कोरोना वायरस सामने आया है तब से उनकी आय में काफी कमी हो गई है. एक अन्य लड़की ने बताया कि उनका बिजनेस इतना खराब पहले कभी नहीं हुआ.

 

कई सेक्स वर्कर सालों से अपने देश चीन नहीं गई हैं, बावजूद इसके लोग डर रहे हैं कि इन लड़कियों के संपर्क में आने से शायद वे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं.

बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब तक कोई वैक्सीन की खोज नहीं की जा सकी है. कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर लोगों को आइसोलेट रहने और तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलाह दी जाती है.

Sex worker china

समझा जा रहा है कि कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई. शहर में मरीजों के इलाज के लिए चीन ने वुहान में 10 दिनों में एक हजार बेड का हॉस्पिटल बनाया है. शहर में आने जाने पर भी कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं.

 

देह व्यापार पर कोरोना वायरस की मार, पहचान छिपा रहीं चीनी लड़कियां Read More
Corona Virus in words

Coronavirus: कोरोना वायरस के लक्षण छुपा रही थी चीनी महिला, पुलिस ने हिरासत में लिया

कोरोना वायरस वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ा खतरा बन चुका है। चीन में इससे मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन में पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने कोरोनो वायरस से प्रभावित क्षेत्र के व्यक्ति को छूने की बात को छुपाया।

हिरासत में ली गई महिला की पहचान 36 वर्षीय लियू के रूप में हुई है। लियू पर आरोप है कि उसने कोरोना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों को चोट पहुंचाई है। तिआनजिन के उत्तरी नगरपालिका में सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया। राज्य की समाचार एजेंसी ने इस बात का कोई ब्योरा नहीं दिया कि महिला ने क्या किया या फिर उसे कब रिहा किया जाएगा।

Lab Photo

वायरस फैलाने वालों को मौत की सजा

अधिकारियों ने कुछ स्थानों पर वायरस से लड़ाई के प्रयासों के संबंध में कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को सख्त सजा की बात कही है। वहीं, पूर्वोत्तर प्रांत हेइलोंगजियांग के एक उच्च न्यायालय द्वारा 31 जनवरी को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि जान-बूझकर वायरस फैलाने वाले लोग मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

425 की मौत, 20 हजार संक्रमित

चीनी वायरस की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा चार सौ को पार कर चुका है। अभी तक मौतों का आंकड़ा सिर्फ चीन तक सीमित था। हालांकि अब दुनिया के दूसरे हिस्सों से भी कोरोना वायरस से मौतों की पुष्टि हो रही है। भारत में भी इसके तीन मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 425 तक पहुंच गई है। जबकि 20 हजार लगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

वायरस को रोकने के लिए उपाय

चीन ने वायरस को रोकने के लिए व्यापक उपाय किए हैं। इसमें कोरोना वायरस के केंद्र माने जा रहे हुबेई के केंद्रीय प्रांत को बंद करना शामिल है। बता दें कि दिसंबर में वायरस यही से फैला था। इसके अलावा उन लोगों को भी 14 दिनों के लिए खुद को अलग करने के लिए कहा गया है जो वहां गए थे।

Coronavirus: कोरोना वायरस के लक्षण छुपा रही थी चीनी महिला, पुलिस ने हिरासत में लिया Read More

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय

world games athlete of the year
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। वे यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्हें 1994 77 वोट मिले, जबकि कुल 705,610 वोट पड़े। द वर्ल्ड गेम्स ने गुरुवार को विजेता की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘भारतीय हाकी की सुपरस्टार रानी ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019′ हैं।’’ हॉकी इंडिया ने इस पुरस्कार के लिए रानी को बधाई दी। यूक्रेन की कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर, जबकि कनाडा की पावरलिफ्टर रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले साल एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने वालीं मारिया चर्नोवा-जियोर्जी पटारिया की रूसी जोड़ी को यह पुरस्कार मिला था। इन्हें कुल 159,348 वोट मिले थे।
  • रानी रामपाल ने कहा- यह देखकर अच्छा लगता है, जब  देश के साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है
  • इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश का चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला है

इस पुरस्कार के लिए वोटिंग जनता करती है। यह अवॉर्ड खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन, सामाजिक प्रतिबद्धता और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है। शुरुआत में 25 खेलों से 25 खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) को नामित किया गया था। वोटिंग के अंतिम राउंड में खिलाड़ियों की संख्या घटकर दस रह गई थी।

world games athlete of the year

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

world games athlete of the year

रानी ने कहा- हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे

न्यूजीलैंड दौर पर गई रानी ने यह सम्मान हासिल करने के बाद कहा, ‘‘यह पुरस्कार पाना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है। यह पुरस्कार मेरी टीम और देश को जाता है। यह देखकर अच्छा लगता है, जब देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है। मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। हमारी टीम के लिए 2019 शानदार साल रहा, क्योंकि हमने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया और हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे।’’

रानी भारत के लिए 240 मैच खेल चुकी हैं

इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला। रानी भारत के 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं। रानी की अगुआई में ही भारत ने तीसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय Read More

24वें हफ्ते में भी गर्भपात करा सकेंगी महिलाएं, केबिनेट ने दी मंजूरी

जबकि डेनमार्क, घाना, कनाडा, जर्मनी, विएतनाम, और जाम्बिया सहित 23 देशों में किसी भी समय गर्भपात की अनुमति है.

इन देशों में गर्भपात की अनुमति

इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल एथिक्स के लेख के अनुसार नेपाल, फ्रांस, इंग्लैंड, ऑस्ट्रिया, इथोपिया, इटली, स्पेन, आइसलैंड, नार्वे, फिनलैंड, स्वीडन और स्विट्जरलैंड समेत 52 फीसदी देशों में बच्चे में विसंगतियां पाए जाने पर 20 हफ्ते से ज्यादा होने पर गर्भपात की इजाजत है.

कैबिनेट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (अमेंडमेंट) बिल, 2020 को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के साथ ही मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट, 1971 में संशोधन का रास्ता साफ हो गया है. अब इस बिल को संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा. इस बिल के जरिए अब महिलाएं 24वें हफ्ते भी गर्भपात करा सकेंगी.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज बुधवार को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (अमेंडमेंट) बिल, 2020 को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट, 1971 में संशोधन के लिए मंजूरी दे दी है. इस बिल को संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा.

‘गर्भपात का अधिकार महिलाओं के पास हो’

मंत्रालय ने यह हलफनामा याचिकाकर्ता और वकील अमित साहनी की जनहित याचिका के मामले में दाखिल किया. अमित साहनी ने अपनी याचिका में कहा था कि महिला और उसके भ्रूण के स्वास्थ्य के खतरे को देखते हुए गर्भपात कराने की अवधि 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 से 26 हफ्ते कर दी जाए. इसके अलावा अविवाहित महिला और विधवाओं को भी कानूनी रूप से गर्भपात कराने की अनुमति दी जाए. अमित साहनी ने अपनी इस जनहित याचिका में कई व्यावहारिक दिक्कतों का भी जिक्र किया था जो समाज में गर्भधारण के बाद महिलाओं को झेलनी पड़ती है. याचिका में यह भी कहा गया कि जिस तरह से गर्भधारण का अधिकार महिला के पास है उसी तरह से गर्भपात कराने का भी अधिकार महिला के पास होना चाहिए.

सरकार ने कहा था-कर रहे विचार-विमर्श

पिछले साल गर्भपात कराने की अवधि बढ़ाने को लेकर कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी. इस याचिका पर सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले साल अगस्त में दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि गर्भवती महिला के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसके गर्भपात की समयसीमा 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 से 26 हफ्ते करने को लेकर मंत्रालय ने विचार-विमर्श शुरू कर दिया है.

सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया कि संबंधित मंत्रालय और नीति आयोग की राय लेने के बाद गर्भपात संबंधी कानून में संशोधन के मसौदे को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा जिसके बाद उसे कानून मंत्रालय के पास भेज दिया जाएगा ताकि गर्भपात संबंधी कानून पर जरूरी संशोधन हो सके.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाई कोर्ट को यह भी बताया कि उसने गर्भपात संबंधी मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेन्सी (एमटीपी) कानून, 1971 में संशोधन को लेकर अपना मसौदा कानून मंत्रालय के पास भेज दिया है.

इसके बाद, कानून मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय को कहा था कि अभी संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है. ऐसे में नई सरकार बनने के बाद इस मुद्दे पर गौर करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने तत्कालीन चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस सी. हरिशंकर की बेंच के सामने हलफनामा दाखिल किया था.

 

24वें हफ्ते में भी गर्भपात करा सकेंगी महिलाएं, केबिनेट ने दी मंजूरी Read More

जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की लहरें फुकुशिमा प्लांट से टकराईं

imagesटोक्यो
जापान के उत्तरी हिस्से में 6.9 मैग्निट्यूड क्षमता का भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी हुई। यह भूकंप भारतीय समय के मुताबिक, रात करीब ढाई बजे आया। मंगलवार को आए इस भूकंप के कारण समुद्र में करीब एक मीटर ऊंची सुनामी की लहरें उठीं। ये लहरें किनारे पर स्थित फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट से भी टकराईं। फुकुशिमा से करीब 70 किलोमीटर दूर सेंदाई में 1.4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें देखी गईं। चेतावनी जारी करते हुए बताया गया था कि समुद्र में करीब 10 फुट ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती हैं, लेकिन यह चेतावनी अब वापस ले ली गई है। हवाई स्थित प्रशांत महासागर के सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है कि अब सुनामी का खतरा करीब-करीब खत्म हो चुका है।

भूकंप की खबर दिखाते हुए जापान के न्यूज चैनल NHK ने यहां रहने वाले लोगों को तुरंत इलाका खाली कर ऊंचे इलाकों में चले जाने की सलाह दी। इससे पहले मार्च 2011 में भी जापान सुनामी के कहर का सामना कर चुका है। उस समय 18,500 से ज्यादा लोग या तो मारे गए या फिर लापता हो गए। इसके अलावा, फुकुशिमा डायची पावर प्लांट के 3 रिऐक्टर भी सुनामी के कारण पिघल गए थे। यह दुनिया के सबसे बड़े न्यूक्लियर हादसों में से एक था।

प्लांट ऑपरेटर TEPCO के एक अधिकारी ने बताया कि पावर प्लांट के पास समुद्र की लहरें करीब एक मीटर तक ऊपर उठीं। हालांकि कंपनी के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। TEPCO ने पहले बताया था कि फुकुशिमा डायची प्लांट में एक रिऐक्टर के अंदर पानी ठंडा रखने का सिस्टम कुछ देर के लिए बंद हो गया था, लेकिन इसे दोबारा शुरू किया जा चुका है। फुकुशिमा ऑपरेटर ने बताया कि वॉटर कूलिंग सिस्टम का बंद होना ऑटोमैटिक प्रक्रिया का हिस्सा था। NHK के मुताबिक, सुनामी के कारण उठीं कई और लहरें उत्तरपश्चिमी किनारे से टकराईं। इनमें सबसे ऊंची लहर करीब 1.4 मीटर (4.6 फुट) की थीं।

NHK ने इस भूकंप की खबर जारी करते हुए लिखा, ‘सुनामी! भागो!’ लोगों को स्थिति की गंभीरता के बारे में बताने के लिए यह संदेश चटख लाल रंग के बैंड पर सफेद अक्षरों में लिखा गया था। हालांकि NHK द्वारा जारी की गई तस्वीरों से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान का संकेत नहीं मिला है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे फिलहाल अर्जेंटीना के दौरे पर हैं। भूकंप की खबरों के बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने केंद्र सरकार को स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्य करने का निर्देश दिया है।

भूकंप का केंद्र फुकुशिमा के पास समुद्र के अंदर करीब 11.3 किलोमीटर की गहराई में था…

अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि 6.9 मैग्निट्यूड क्षमता का यह भूकंप समुद्र में करीब 11.3 किलोमीटर की गहराई में पैदा हुआ। फुकुशिमा के पास प्रशांत महासागर में आया यह भूकंप जापान के समय के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6 बजे आया। उधर न्यूजी लैंड में भी मंगलवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Source: Navbharat Times

जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की लहरें फुकुशिमा प्लांट से टकराईं Read More

इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसा: एनईआर ने रद्द की 3 ट्रेनें, जाने किन ट्रेनों का बदला गया रूट

g1_1479633233गोरखपुर. यहां पुखरायां स्टेशन के पास रविवार सुबह करीब 3.15 बजे 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अभी तक 95 पैसेंजर्स की मौत की पुष्टि और करीब 150 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके चलते एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव के मुताबिक, कुछ रेल गाड़ियों का रूट बदला गया और कुछ को कैनसेल किया गया है।इनको किया गया रद्द …
– 20 नवंबर 2016 को लखनऊ से चलने वाली 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
– 20 नवंबर 2016 को झांसी से चलने वाली 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
– वहीं 51813/51814 झांसी-लखनऊ-झांसी पैसेन्जर 20 नवंबर को निरस्त रहेगी।

रूट परिवर्तन

– 18 नवंबर को एर्नाकुलम से चलाने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-भीमसेन-बादा-ओहन-इटारसी के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को छत्रपति षिवाजी टर्मिनस से चलने वाली 12534 छत्रपति षिवाजी टर्मिनस-लखनऊ पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झॉसी-ग्वालियर-इटावा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झॉसी-आगरा कैंट-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी गयी।
– 19 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुषीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली 11016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुषीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-मानिकपुर-बांदा-झांसी के रास्ते चलाई गई।

– 20 नवंबर को ग्वालियर से चलने वाली 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद के रास्ते चलेगी।
– 20 नवंबर को लखनऊ जं. से चलने वाली 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बादा-झांसी के रास्ते चलेगी।
– 20 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली 12511 गोरखपुर-त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बांदा-झांसी के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को बरौनी से चलने वाली 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-मानिकपुर-बांदा- झांसी के रास्ते चलाई गई।
– 20 नवंबर को भोपाल से चलने वाली 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-बांदा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
– 20 नवंबर को लखनऊ जं. से चलने वाली 12533 लखनऊ जं.-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पुष्पक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बांदा-झांसी के रास्ते चलाई जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा खोले गए हेल्प लाईन नम्बर
– लखनऊ जं0 (पूर्वोत्तर रेलवे) – 0522-2635639, 2233042
– कंट्रोल रूम, इज्जतनगर – 0581-2411402
– फर्रूखाबाद – 0569-2223371
– कासगंज – 07300740901
– कन्नौज – 07300740901
– छपरा – 09771443941
– मंडुवाडीह – 0542-2550973
– वाराणसी, कंट्रोल रूम – 0542-2224742, 2226778, 9794843966
– इलाहाबाद सिटी – 0532-2557660
– गोरखपुर – 0551-2204893
– गोरखपुर (कंट्रोल रूम) – 0551-2202964
– गोण्डा – 05262-221576, 229634, 299707
– बस्ती – 05542-285575
– खलीलाबाद – 05547-290604, 7521001228
Source: DainikBhaskar.com
इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसा: एनईआर ने रद्द की 3 ट्रेनें, जाने किन ट्रेनों का बदला गया रूट Read More

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल, AIIMS में चल रहा है इलाज

sushma_raises_masood_2नई दिल्ली (पीटीआई)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में भर्ती हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि किडनी फेल होने की वजह से वह यहां पर भर्ती हुई हैं और फिलहाल डायलिसिस पर हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि किडनी ट्रांसप्लांट से पहले उनके टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि भगवान कृष्ण उनकी मदद करेंगे।

गौरतलब है कि सुषमा पिछले करीब बीस वर्षों से डायबिटीज से ग्रसित हैं। उन्हें दिल्ली के एम्स में सात नवंबर को भर्ती किया गया था। 64 वर्षीय सुषमा को इससे पहले अप्रेल में तेज निमोनिया होने के चलते यहां पर भर्ती किया गया था।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुषमा स्वराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है|

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके जल्द स्वस्थ्ा होने की कामना की है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल, AIIMS में चल रहा है इलाज Read More

अस्पताल ने नहीं लिया 1000 का नोट, डिलीवरी में देरी से बच्ची की मौत!

ban-up-10-11-2016-1478746826_storyimageमंगलवार आधी रात से मोदी सरकार ने अपने एक ऐतिहासिक फैसले में 500 और 1000 के नोट को बैन कर दिया है। इसे कालाधन और आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी और ज़रूरी कार्रवाई माना जा रहा है। उधर मार्केट में 500 और 1000 के नोट बैन होने से और बैंक- ATM भी बंद होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में यूपी के खुर्जा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ने आरोप लगाया है कि एक निजी अस्पताल ने 1000 के नोट लेने से इनकार कर दिया जिससे नवजात की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला
खुर्जा के रहने वाले अभिषेक का कहना है कि वो अपनी पत्नी एकता की डिलीवरी के लिए निजी अस्पताल कैलाश गया था। अस्पताल वालों ने उससे 10,000 रुपए जमा कराने के लिए कहा था। जब वो पैसे लेकर काउंटर पर पहुंचा तो अस्पताल वालों ने 1000 के नोट देखकर पैसे लेने से मना कर दिया। इस पर अभिषेक अस्पताल वालों से मिन्नतें करने लगा कि वो बाद में बदल कर ला देगा फिलहाल इसे जमा कर लिया जाए। अभिषेक के मुताबिक अस्पताल ने एक नहीं सुनी और पत्नी की डिलीवरी में देरी की वजह से उसकी बच्ची की मौत हो गई।

क्या कहा अस्पताल ने
उधर अस्पताल ने इस आरोप को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। अस्पताल का कहना है कि बच्ची पहले से ही मृत थी। अस्पताल ने इससे भी इनकार किया है कि अभिषेक से 1000 के नोट लेने से इनकार किया गाय था। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने अस्पताल में 500 और 1000 के नोट अभी भी मान्य रखे हैं लेकिन कई जगहों से ऐसी ख़बरें आई हैं कि निजी अस्पताल इन्हें लेने में आनकानी कर रहे हैं।

 

अस्पताल ने नहीं लिया 1000 का नोट, डिलीवरी में देरी से बच्ची की मौत! Read More