स्मॉग पर दिल्ली समेत 5 राज्यों को एनजीटी की फटकार, पूछा- हेलिकॉप्टर से क्यों नहीं छिड़का पानी?

msid-55310584width-400resizemode-4smogनई दिल्ली
दिल्ली में स्मॉग के मुद्दे पर नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (NGT) ने मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगाई। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान सरकार को भी एनजीटी ने खूब लताड़ा। एनजीटी ने दिल्ली सरकार से पूछा कि क्या उसके पास स्मॉग कम होने से संबंधित कोई भी आंकड़ा मौजूद है? साथ ही ट्राइब्यूनल ने यह सवाल भी किया कि पानी का छिड़काव क्रेन के बजाए हेलिकॉप्टर से क्यों नहीं किया जा रहा है? ट्राइब्यूनल ने दिल्ली में 7 दिनों तक किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी है।
दिल्ली सरकार को फटकार
प्रदूषण से निपटने के लिए ढुलमुल रवैया अपनाने के लिए दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए एनजीटी ने कहा, ‘दिवाली और क्रॉप बर्निंग से होने वाले प्रदूषण के बारे में तो सब जानते ही हैं, पर क्या सराकर ने अगस्त और सितंबर में प्रदूषण से निपटने को लेकर कोई बैठक की थी? आपने प्रदूषण कम करने के लिए कौन से बड़े कदम उठाए हैं।’ साथ ही एनजीटी ने स्मॉग के चलते स्कूलों को बंद करने के फैसले पर भी यह कहते हुए सवाल उठाया कि क्या इसके लिए कोई वैज्ञानिक अध्ययन किया गया है? ट्राइब्यूनल ने सख्त लहजे में कहा कि यह जिंदगी और मौत का सवाल है, आपने बच्चों को अपने घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। एनजीटी ने कहा कि प्रदूषण से बचाव के लिए पहने जाने वाले मास्क की भी अपनी सीमाएं हैं, एक हद के बाद शायद ये भी नुकसान ही पहुंचाए।

पंजाब सरकार से सवाल

वहीं पंजाब सरकार से एनजीटी ने पूछा, ‘आपने किसानों को क्रॉप बर्निंग के लिए कितनी मशीनें उपलब्ध करवाई हैं? साथ ही क्रॉप बर्निंग को कम करने के लिए क्या अहम कदम उठाए गए हैं?’ पंजाब सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए एनजीटी ने कहा कि अगर आपने 1000 रुपये भी किसानों को दिए होते, तो वे कृषि से संबंधित कूड़ा इस तरह नहीं जलाते।’ एनजीटी ने क्रॉप बर्निंग पर नियंत्रण के लिए पहले से कदम न उठाने को लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की आलोचना की।

हरियाणा सरकार को भी लिया आड़े हाथ
सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार भी एनजीटी की फटकार से बच नहीं पाई। एनजीटी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने स्मॉग और प्रदूषण से पैदा हुए हालात को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं किया है।

मंगलवार को स्मॉग से राहत
इस बीच दिल्ली में मुसीबत बन चुके स्मॉग से मंगलवार को थोड़ी राहत मिलती दिखी। हवा में बिखरा धुआं और कोहरा बेहद कम दिखाई दिया। इतनी उजली तस्वीर दिल्ली के लोगों को करीब 8 दिन बाद नसीब हुई। हालांकि प्रदूषण अब भी बरकरार है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, स्मॉग के साथ-साथ राजधानी दिल्ली के औसत प्रदूषण में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन खतरा टला नहीं है। सोमवार की तुलना में भले ही मंगलवार सुबह 10 बजे तक प्रदूषण कम दर्ज किया गया, लेकिन यह अब भी खतरे के निशान से ऊपर है।

दिवाली के बाद से पहली बार आनंद विहार इलाके में प्रदूषण का स्तर 500 से नीचे दर्ज किया गया है। दिल्ली में सबसे ज्यादा इसी इलाके में प्रदूषण का स्तर 1400 तक जा पहुंचा था। आनंद विहार में मंगलवार को PM-2.5 का न्यूनतम स्तर 196 और अधिकतम 757 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया। यहां PM-10 का न्यूनतम स्तर 405 और अधिकतम 999 माइक्रोग्राम रहा है। आईटीओ पर PM-2.5 का न्यूनतम 157 और अधिकतम 707 माइक्रोग्राम रेकॉर्ड किया है। यहां PM-10 का न्यूनतम स्तर 81 और अधिकतम 314 माइक्रोग्राम रहा है। आरके पुरम इलाके में सुबह PM-2.5 का न्यूनतम स्तर 198 और PM-10 का न्यूनतम 148 रेकॉर्ड किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आनंद विहार और पंजाबी बाग के बाद आरकेपुरम तीसरा सबसे ज्यादा प्रदूषण वाला इलाका है। पंजाबी बाग इलाके में आज PM-2.5 का न्यूनतम स्तर 173 और PM-10 का न्यूनतम 132 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया है।

 

 

Source: Navbharat Times

स्मॉग पर दिल्ली समेत 5 राज्यों को एनजीटी की फटकार, पूछा- हेलिकॉप्टर से क्यों नहीं छिड़का पानी? Read More

घाटी में अब तक 32 स्कूल जले, बच्चे ने कहा – स्कूल मसजिद के समान

2016_11largeimg05_nov_2016_125133457श्रीनगर: कश्मीर घाटी में चल रही अशांति के दौरान जलाये गये स्कूलों की संख्या बढकर 32 हो गयी है. इस बीच घाटी में स्कूल जाने वाले छात्रों ने  प्रदर्शन के दौरान स्कूलों को निशाना बनाने वाली घटना पर रोष जताया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत के दौरान एक छात्र ने कहा कि हमें स्कूलों में ज्यादा सुरक्षा की जरूरत है. हमारे लिए स्कूल किसी मसजिद से कम नहीं है.

घाटी में बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद भड़की हिंसा के बाद स्कूलों को क्षतिग्रस्त करने की घटना बदस्तूर जारी है. पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि कल रात बांदीपोरा जिले के सैदनगर के  एक गवर्नमेंट हाई स्कूल की पुरानी इमारत (जिसमें प्राथमिक स्कूल है) में आग लग गई. उन्होंने कहा कि दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे लेकिन इमारत को नष्ट होने से नहीं बचाया जा सका.

पुलिस ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है. बीती आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को सुरक्षा बलों द्वारा एक मुठभेड में मार गिराने के बाद से कश्मीर में हुई अशांति में 32 स्कूलों को निशाना बनाया गया है. जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते घटना का स्वत: संज्ञान लिया था और राज्य सरकार को स्कूलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था|

 

 

Source: प्रभात खबर

घाटी में अब तक 32 स्कूल जले, बच्चे ने कहा – स्कूल मसजिद के समान Read More

LIVE: पूर्व सैनिक के सुसाइड पर सियासत, हिरासत में लिए गए राहुल, थाने में पुलिस अफसरों से हुई बहस

rahul_110216020527राजधानी में वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर एक पूर्व सैनिक के जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक पूर्व सैनिक वन रैंक-वन पेंशन मुद्दे पर सरकार के फैसले से संतुष्ट नहीं था. जिसके चलते मृतक और उनके कुछ साथी सोमवार से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे. इस बीच मृतक के परिवार से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सिसोदिया के साथ कमांडो सुरेंद्र भी हैं. राहुल गांधी भी आरएमएल अस्पताल पहुंच लेकिन उन्हें भी अंदर जाने से रोका गया और बाद में उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया है. राहुल गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया. केजरीवाल को भी अस्पताल में नहीं जाने दिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद थाने में पुलिस अफसर के साथ राहुल गांधी की बहस हुई.

मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिए जाने पर केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर अपने राज्य में किसी की मौत पर उप मुख्यमंत्री परिवार को सांत्वना देने जाए तो क्या उसे गिरफ्तार किया जाएगा? गुंडागर्दी की हद है मोदी जी. पुलिस ने मृतक पूर्व सैनिक के बेटे को भी हिरासत में ले लिया है. सभी को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में ले जाया गया है.

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे सैनिक के परिवार से नहीं मिलने दिया गया. ये कैसा हिंदुस्तान बन रहा है? ये कैसा लोकतंत्र है. वहीं सिसोदिया ने ट्वीट किए कि दिल्ली का उप मुख्यमंत्री अगर शोकग्रस्त सैनिक परिवार से मिले तो आपकी कानून व्यवस्था खतरे में पड़ जाती है? ये कौन सी व्यवस्था हैं मोदी जी? मुझे बताया गया है कि धारा 65 के तहत पुलिस बिना कोई कागज बनाए 23 घंटे तक हिरासत में रख सकती है. मैं अस्पताल आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने गया था, धरना देने नहीं. इसमें कौन सा अपराध है?

मृतक पूर्व सैनिक का नाम रामकिशन ग्रेवाल था. रामकिशन हरियाणा के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक, रामकिशन वन रैंक-वन पेंशन मुद्दे पर सरकार के फैसले से असहमत थे. जिसकी वजह से वह अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे|

परिजनों की माने तो मंगलवार दोपहर रामकिशन अपने साथियों के साथ अपनी मांगों को लेकर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर से मिलने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रामकिशन ने जहर खा लिया. आनन-फानन में रामकिशन को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रामकिशन की मौत हो गई|
बता दें कि रामकिशन ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था. रामकिशन ग्रेवाल ने नोट में लिखा कि,’मैं अपने देश, मातृभूमि और जवानों के लिए अपने प्राण न्योछावर कर रहा हूँ.’ वहीं रामकिशन के छोटे बेटे ने बताया कि उसके पिता ने खुद इस बात की सूचना उसे फोन पर दी थी. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मृतक सैनिक के परिवार से मिलेंगे|

 

 

Source: AAJ TAK

LIVE: पूर्व सैनिक के सुसाइड पर सियासत, हिरासत में लिए गए राहुल, थाने में पुलिस अफसरों से हुई बहस Read More

भुवनेश्वर: SUM हॉस्पिटल में आग से 23 की मौत, ICU में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

fire-s_650_101816085826भुवनेश्वर में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड एसयूएम हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में सोमवार शाम आग लगने से अब 23 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 50 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. ज्यादातर मरीजों की मौत दम घुटने से हुई है. हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. सीएम नवीन पटनायक ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन चैंबर में शॉर्ट सर्किट के चलते ये आग लगी. ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से बताई जा रही है|

पीएम मोदी ने नड्डा से कहा- घायलों को एम्स शिफ्ट करें
इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से फोन पर बात की. नड्डा ने पूरी घटना के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी. पीएम मोदी ने सभी घायलों को तुरंत दिल्ली के एम्स में लाने के लिए कहा है. साथ ही पीएम ने ट्वीट कर घटना पर गहरा दुख जताया है. मोदी ने ट्वीट किया, ‘ओडि‍शा के अस्पताल में लगी आग में लोगों की जान जाने से काफी दुखी हूं. यह त्रासदी दिमाग को झकझोर देने वाली है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं.’ उन्होंने कहा, ‘स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात की है और उन्हें घायलों को एम्स में भर्ती कराने की व्यवस्था करने को कहा है. उम्मीद है कि घायल लोग जल्द स्वस्थ होंगे|

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी हरकत में आए
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र इस मामले में ओड‍िशा को हर जरूरी मदद दे रहा है. नड्डा ने कहा कि वह पहले ही भुवनेश्वर स्थित एम्स के अधिकारियों से बात कर चुके हैं और उनसे मरीजों को हर जरूरी मदद करने को कहा है|

 

हेल्पलाइन नंबर
ओडिशा के स्वास्थ्य सचिव आरती आहूजा ने घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. AMRI का नंबर है- 0674-6666600, कैपिटल हॉस्पिटल का नंबर- 9439991226 है|

चश्मदीद ने बताया- कई मरीजों को खिड़कियां तोड़कर निकाला गया
एक चश्मदीद ने कहा कि कई मरीजों को खिड़कियों के शीशे तोड़कर निकाला गया. चश्मदीदों के मुताबिक आग सबसे पहले अस्पताल की पहली मंजिल पर लगी, जिसके बाद देखते ही देखते तेजी से फैल गई. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. इस बीच जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं कि आखिर आईसीयू वार्ड में ये आग कैसे लगी. आग की खबर लगते ही अस्पताल के बाहर के लोगों की भीड़ लग गई थी|

इन अस्पतालों में भर्ती हैं घायल
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अतनु एस नायक ने कहा कि यदि अस्पताल अधिकारियों को लापरवाही का दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. कैपिटल अस्पताल के निदेशक बी बी पटनायक ने कहा कि कई पीड़ित सम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे और जीवन रक्षक प्रणाली पर रह रहे थे. ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुई. उन्होंने कहा कि नाजुक तौर पर घायल हुए दो मरीजों को कैपिटल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. डॉ. पटनायक ने बताया कि कैपिटल अस्पताल के अलावा मरीजों को पास के अमरी अस्पताल, अपोलो अस्पताल, कलिंग अस्पताल, कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और राज्य राजधानी क्षेत्र के कुछ अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया|

बिल्ड‍िंग में फंसे थे 500 से ज्यादा मरीज
पुलिस आयुक्त कार्यालय और दमकल कर्मियों ने स्वयंसेवकों एवं अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया, क्योंकि 500 से ज्यादा मरीज इमारत में फंसे हुए थे. आग पर काबू पाने के लिए कम से कम सात अग्निशमन वाहनों को लगाया गया और नाजुक हालत वाले मरीजों को अन्य अस्पतालों में भेजने के लिए एक दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस लगाई गईं|

5 साल पहले कोलकाता के अस्पताल में आग से 89 की मौत हुई थी
साल 2011 में कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भीषण आग लगी थी जिसकी चपेट में आने से 89 लोग मारे गए थे जिनमें 85 मरीज थे|

 

 

Source: AAJ TAK

भुवनेश्वर: SUM हॉस्पिटल में आग से 23 की मौत, ICU में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा Read More

पत्नी के शव को कंधे पर लादकर 10 किमी तक चला पैदल, नहीं मिली एंबुलेंस की सेवा

odisha_650_082516105352भुवनेश्वर के पिछड़े जिले कालाहांडी से दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई है. यहां एक आदिवासी व्यक्ति को अपनी पत्नी के शव को कंधे पर लेकर करीब 10 किलोमीटर तक चलना पड़ा. उसे अस्पताल से शव को घर तक ले जाने के लिए कोई एंबुलेंस नहीं मिली. व्यक्ति के साथ उसकी 12 साल की बेटी भी थी|

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने दाना माझी को अपनी पत्नी अमंग देई के शव को कंधे पर लादकर ले जाते हुए देखा. 42 वर्षीय अमंग की मंगलवार रात को भवानीपटना में जिला मुख्यालय अस्पताल में टीबी से मौत हो गई थी.

खास बात यह है कि ऐसी स्थिति के लिए ही नवीन पटनायक की सरकार ने फरवरी में ‘महापरायण’ योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत शव को सरकारी अस्तपताल से मृतक के घर तक पहुंचाने के लिए मुफ्त परिवहन की सुविधा दी जाती है. जबकि माझी ने बताया कि बहुत कोशिशों के बावजूद भी उसे अस्पताल के अधिकारियों से किसी तरह की मदद नहीं मिली.

अस्पताल से 60 किमी दूर था गांव
माझी ने कहा, ‘तमाम कोशि‍शों के बाद जब मदद नहीं मिली, तो मैंने पत्नी के शव को एक कपड़े में लपेटा और उसे कंधे पर लादकर भवानीपटना से करीब 60 किलोमीटर दूर रामपुर ब्लॉक के मेलघारा गांव के लिए पैदल चलना शुरू कर दिया.

स्थानीय पत्रकारों की पहल पर मिला एंबुलेंस
बताया जाता है कि कुछ स्थानीय पत्रकारों ने माझी को शव लेकर जाते देखा और फिर जिला कलेक्टर से संपर्क किया. इसके बाद माझी को बाकी के 50 किमी की यात्रा के लिए एंबुलेंस मुहैया करवाई गई. कालाहांडी के कलेक्टर ब्रुंदा डी ने कहा, ‘जैसे ही हमें घटना की जानकारी मिली, हमने सीडीएमओ से बात की और तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की.’

पत्नी के शव को कंधे पर लादकर 10 किमी तक चला पैदल, नहीं मिली एंबुलेंस की सेवा Read More

मुझसे मेरा सपना बेरहमी से छीन लिया: नरसिंह

160802031250_narsingh_yadav_640x360_epa_nocredit

भारतीय पहलवान नरसिंह का कहना है कि उनका सपना ओलंपिक पदक हासिल कर देश का सम्मान बढ़ाने का था, जिसे छीन लिया गया है.

नरसिंह को डोपिंग मामले में भारत की डोपिंगरोधी एजेंसी नाडा ने क्लीन चिट दी थी, लेकिन विश्व डोपिंगरोधी एजेंसी वाडा ने इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ कोर्ट ऑफ़ ऑर्बिट्रेशन (सीएएस) में अपील की थी.

गुरुवार को सीएएस ने चार घंटे चली सुनवाई के बाद वाडा की अपील स्वीकार कर ली और नरसिंह पर चार साल का प्रतिबंध भी लगा दिया था.

नरसिंह यादव पर लगा चार साल का बैन

सीएएस के फ़ैसले के बाद नरसिंह ने कहा, ”मेरा सपना था कि मैं ओलंपिक पदक हासिल कर देश का मान बढ़ा सकूं, लेकिन मुझसे इस सपने को बड़ी बेरहमी से छीन लिया गया.”

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार नरसिंह का मानना है कि उन्हें साज़िशन फंसाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरोधियों ने उनके खाने-पीने में कुछ ‘मिलाया’ था.

नरसिंह ने कहा कि वो इस फैसले से हार नहीं मानेंगे और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे.

उधर, भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) का मानना है कि नरसिंह को उनके साथियों ने ‘हराया’ है.

‘नरसिंह का असली दंगल अब शुरू हुआ’

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ”यादव पर ये बैन सीएएस के ज़रिए लगाया गया है. नरसिंह को उनके विरोधियों ने नहीं बल्कि उनके सहयोगियों ने हराया है.”

मेहता ने कहा,’ अभी तो साजिशकर्ता अपनी चाल में सफल हो गए हैं, लेकिन हम कोर्ट के आदेश को चुनौती देंगे. इस पूरे प्रकरण में देश का काफी नुकसान हुआ है. अगर थोड़ा पीछे जाकर इस मामले को देखेंगे तो मामला आइने की तरह पूरी तरह से साफ नज़र आ जाएगा. साफ पता चलेगा कि किसने ये ‘खेल’ खेला है.’

नरसिंह यादव को शुक्रवार को रियो ओलंपिक में पुरुष फ़्री स्टाइल कुश्ती के 74 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेना था.

नरसिंह यादव पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक के अलावा 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं.

इसके अलावा वह साल 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में 74 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीत चुके हैं

मुझसे मेरा सपना बेरहमी से छीन लिया: नरसिंह Read More

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए आजमाए ये TIPS

108508-395943-foodनई दिल्ली: गर्मी के मौसम में हेल्थ को लेकर ज्यादा ही सावधान रहने की जरूरत होती है। इनदिनों बड़ी आसानी से आपकी तबियत खराब हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको यह बता रहे हैं कि गर्मी के मौसम में आप अपनी सेहत को कैसे ठीक रख सकते हैं।

पानी

गर्मी के मौसम में इंसान के शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में सुबह उठने के साथ ही आपको भरपूर पानी पीना चाहिए। गर्मी के दिन में कोशिश करें की आप चाय का सेवन ना करें। इससे अपच बढ़ती है।
गर्मी के मौसम में आप रोज नारियल पानी पी सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नारियल पानी आपके शरीर में गर्मी के दिनों में अमृत की तरह काम करता है। नारियल पानी के साथ ही गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा दही का सेवन करना चाहिए। दही में कई तरह के एंटीबायोटिक होते हैं। दही से अपच दूर होती है और शरीर में ठंडक बनी रहती है।

फल

गर्मी में नाश्ते के वक्त फलों का सेवन करें। फल आपको ताजगी और फुर्ती देंगे। गर्मी से बचने के लिए फल रामबाण उपाय है। वहीं इस मौसम में चने का सेवन भी आपके शरीर को देगा ठंडक। चने के सेवन से ज्यादा धुप में रहने से भी पको अधिक प्यास नहीं लगती है।

धनिया, पुदीना और प्याज

खाना खाते समय गर्मी के मौसम में अपना पाचन ठीक रखने के लिए खाने के साथ धनिया, पुदीना और प्याज जरूर खाएं। इसकी चटनी बना कर खाने से गर्मी के दिन में आपकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं इस आसान तरीके से आप अपने पेट के तकलीफ से बचे हुए रहेंगे।

source -zee news

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए आजमाए ये TIPS Read More

बूढ़े मां-बाप को शिव का जलाभिषेक कराने कांवड़ में लेकर निकला नौजवान

b2~26~07~2016~1469542252_storyimageआज के युग में जहां युवा अपने वृद्ध-मां बाप को वृद्धाश्रम छोड़ देते हैं वहीं धौरहरा के रहने वाले अच्छेलाल अपने माता-पिता के लिए श्रवण कुमार से कम नहीं हैं। आपने श्रवण कुमार की पौराणिक कथा सुनी होगी। इसमें श्रवण अपने वृद्ध और अंधे माता-पिता को कांवर में बिठाकर तीर्थयात्रा कराई थी। अब हम कलियुग के श्रवण कुमार से मिलाते हैं। अच्छेलाल अपने वृद्ध मां-बाप को शिवका जलाभिषेक कराने के लिए कंधे पर उठाकर निकले हैं।

धौरहरा तहसील रेहुआ गांव में रहने वाले युवक अच्छेलाल हर साल सावन महीने में कांवड़ लेकर छोटीकाशी गोला जाते हैं। इस साल उनके वृद्ध माता-पिता ने भी भोलेनाथ का जलाभिषेक करने की इच्छा जाहिर की। अच्छे लाल ने माता-पिता को कंधे पर उठाकर शिवजी का जलाभिषेक करने के लिए चल पडे़। माता-पिता की सेवा और शिवभक्ति में लीन रहने वाले अच्छेलाल ने बांस का एक मजबूत डंडा लिया। दोनों सिरों पर कांवड़ बांधी और एक तरफ मां को दूसरी तरफ पिता को बिठाकर चल दिए।

श्रवण की इस भक्ति को देखकर गांव के तमाम लोग इस यात्रा में शामिल हो गए। जालिमनगर पुल के पास से पवित्र सरयू नदी के तटपर पूजा अर्चना कर कांवड़ भरी और चल दिए। जहां से कांवड़यात्रा शुरू हुई है वहां से छोटीकाशी गोला की दूरी 100 किलोमीटर है। पीलीभीत-बस्ती रोड पर सड़क किनारे कंधे पर माता-पिता को शिवजी के दर्शन कराने ले जाते हुए अच्छेलाल को देखकर लोगों को श्रवण कुमार की याद आ जाती है।
अच्छेलाल ने बताया कि माता-पिता की सेवा करना कर्तव्य है। श्रवण कुमार की कथा सुनने के बाद उन्होंने माता-पिता को उन्हीं की तरह तीर्थ कराने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करेंगे। रास्ते में रात हो जाने पर सड़क किनारे माता-पिता के साथ सो जाते हैं। सुबह उठकर फिर आगे के लिए चल देते हैं।

बूढ़े मां-बाप को शिव का जलाभिषेक कराने कांवड़ में लेकर निकला नौजवान Read More

अब भारत बना 20 का बॉस, ISRO ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 26 मिनट में श्रीहरिकोटा से स्पेस पहुंचेंगे सैटेलाइट

“Satellite will reach space from Sriharikota in 26 minutes”
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने बुधवार श्री‍ हरिकोटा से एक ही उड़ान में एक साथ 20 सैटेलाइट अंतरिक्ष में लॉन्च कर नया कीर्तिमान रचा है. इसरो के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान की ये उड़ान सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर लॉन्च की गई. इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर वैज्ञानिकों को बधाई दी है|

अपनी 36वीं उड़ान में पीएसएलवी-C34 कार्टोसैट-2 श्रृंखला के 727.5 किलो के सैटेलाइट के साथ 19 दूसरे सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में लॉन्च किया. इसरो ने 20 सैटेलाइटों को एक साथ लॉन्च करके अपने पहले 10 सैटेलाइटों के लॉन्चिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है|

17 सैटेलाइट विदेशी, तीन देसी
पीएसएलवी-C34 की लॉन्चिंग सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से श्रीहरिकोटा में की गई. भारतीय समय के अनुसार पीएसएलवी C-34 की लॉन्चिंग 22 जून को सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर की गई. पीएसएलवी सी-34 के 20 सैटेलाइटों में से 17 टकमर्शियल सैटेलाइट हैं, यानी 17 सैटेलाइट दूसरे देशों के हैं जिन्हें भेजने के लिए इसरो ने उन देशों से फीस ली है. इसके अलावा दो सैटेलाइट देश के दो शिक्षा संस्थानों के हैं. इस लॉन्चिंग में एक सैटेलाइट कॉर्टोसैट 2 सीरीज का इसरो का अपना है|

PM ने दी बधाई, छात्रों के उत्साह पर खुशी
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर इसरो की इस सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने पुणे और चेन्नई के उन छात्रों के उत्साह की भी चर्चा की है, जिन्होंने सैटेलाइट के निर्माण में भूमिका निभाई है. पीएम ने लिखा है कि छात्रों का उत्साह देखकर वह बहुत खुश हैं|

 

 

 

 

Source: आज तक

अब भारत बना 20 का बॉस, ISRO ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 26 मिनट में श्रीहरिकोटा से स्पेस पहुंचेंगे सैटेलाइट Read More

ISIS के खिलाफ बॉलीवुड गाने नया हथियार, आतंकियों को खदेड़ने के आ रहे हैं काम

isis4_1464796926लंदन. लीबिया में आईएसआईएस के खिलाफ बॉलीवुड म्यूजिक एक नया साइकोलॉजिकल वेपन बन गया है। ब्रिटिश स्पेशल फोर्स बॉलीवुड के गाने बजाकर आतंकियों को खदेड़ने में लगी है। बता दें कि लीबिया के सिर्ते आैर कोस्टल इलाकों में अभी भी आतंकी अपना गढ़ बनाए हुए हैं। इस कारण से दी ऐसा करने की सलाह…
– बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में जन्मे एक इंटेलिजेंस अफसर ने ब्रिटिश फोर्स को ऐसा करने की सलाह दी है।
– ब्रिटिश आर्मी को बताया गया कि आईएसआईएस के आतंकी बॉलीवुड गाने से परेशान होंगे क्योंकि वे उसे गैर-इस्लामिक मानते हैं।
– डेली मिरर की खबर के मुताबिक, ”एक अफसर ने कहा कि हमें किसी भी हाल में आतंकियों को दबाना है और इलाके में उनके खिलाफ लगातार अपने कैम्पेन को मजबूत करना है, ताकि उनकी स्ट्रेंथ कमजोर हो।”
कैसे बॉलीवुड गानों को इस्तेमाल कर रही है आर्मी?
– ज्वाॅइंट स्पेशल ऑपरेशन कमांड (JSOC), ब्रिटिश फोर्स लीबियन ट्रूप को ट्रेनिंग दे रही है कि सिर्ते और 185 किमी लंबे कोस्टल एरिया से आईएसआईएस के आतंकियों को कैसे खदेड़ा जाए।
– साइकोलॉजिकल ऑपरेशंस के तहत ज्वाॅइंट फोर्स आईएसआईएस के कम्युनिकेशन सिस्टम को इंटरसेप्ट कर ले रही है और उसमें बॉलीवुड के गाने भर दे रही है।
– माना जा रहा है कि इससे परेशान होकर आतंकी इसे शरिया कानून की बेइज्जती के तौर पर देखेंगे।
ठिकानों का भी चल रहा है पता?
– ब्रिटिश आर्मी इस तरीके को यूज कर आतंकियों के छिपने का ठिकाना भी पता कर रही है।
– जब आईएसआईएस के मेंबर अपने रेडियो पर म्यूजिक को लेकर शिकायत करते हैं तो उनके लोकेशन का भी पता चल जाता है।
– लीबिया में ब्रिटिश फोर्स डायरेक्ट फाइट नहीं कर रही है। वहां लीबियन ट्रूप को लड़ने की ट्रेनिंग दे रही है।
Source: DainikBhaskar.com
ISIS के खिलाफ बॉलीवुड गाने नया हथियार, आतंकियों को खदेड़ने के आ रहे हैं काम Read More