नाराज अमेरिका ने पाकिस्तान से दो टूक कहा, ‘भारत की NSG सदस्यता का हथियारों से कोई लेना-देना नहीं’

agni-iii_650x400_81429169117‘India’s NSG membership has nothing to do with weapons’
वॉशिंगटन:
भारत के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के सदस्य बनने को लेकर पाकिस्तान की ओर से जताए जा रहे विरोध पर स्पष्ट तौर पर नाराजगी जाहिर करते हुए अमेरिका ने कहा है कि भारत का इस समूह का सदस्य बनना हथियारों की दौड़ से जुड़ा नहीं है। यह परमाणु उर्जा के असैन्य इस्तेमाल के बारे में है।

‘… यह उम्मीद करते हैं पाकिस्तान इसे समझेगा’
विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने अपने संवाददाता सम्मलेन में कहा, ‘यह हथियारों की दौड़ के बारे में और परमाणु हथियारों के बारे में नहीं है। यह परमाणु उर्जा का इस्तेमाल शांतिपूर्ण असैन्य कार्यों में करने के बारे में है। इसलिए हम निश्चित तौर पर यह उम्मीद करते हैं पाकिस्तान इसे समझेगा।’

टोनर दरअसल एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत के आवेदन और इसपर पाकिस्तान द्वारा जताए जा रहे विरोध से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे थे। पाकिस्तान इस आधार पर विरोध कर रहा है कि भारत को इस समूह की सदस्यता मिलने से क्षेत्र में परमाणु हथियारों की दौड़ को गति मिलेगी।

‘कोई भी देश कर सकता है इस ग्रुप में सदस्यता के लिए आवेदन’
हालांकि अमेरिका 48 देशों वाले एनएसजी की अहम बैठक से पहले सबकुछ अच्छा होने की कामना कर रहा है। टोनर ने कहा, ‘देखिए, मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि राष्ट्रपति बराक ओबामा की वर्ष 2015 में हुई भारत यात्रा के दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि अमेरिका मानता है कि भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था की अनिवार्यताओं को पूरा करता है और सदस्यता के लिए तैयार है। लेकिन यह एक सर्वसम्मति वाली संस्था है इसलिए हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि मत किस ओर जाते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘एनएसजी में नए सदस्यों के शामिल होने की संभावनाओं पर चर्चा मौजूदा सदस्यों का आंतरिक मसला है। मुझे लगता है कि वे नियमित रूप से बैठकें करते हैं और इससे आगे मुझे कुछ नहीं कहना है।’

एनएसजी की आगामी बैठक इस उद्देश्य के लिए नहीं रखी गई है। टोनर ने कहा, ‘यह कोई विशेष बैठक नहीं है। मेरा मानना है कि इसे प्रमुख तौर पर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया गया है।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तान ने अपनी दिलचस्पी को सार्वजनिक कर दिया है और निश्चित तौर पर कोई भी देश सदस्यता के लिए आवेदन कर सकता है। हम सर्वसम्मति से लिए फैसले के आधार पर गौर करेंगे।’

(इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

नाराज अमेरिका ने पाकिस्तान से दो टूक कहा, ‘भारत की NSG सदस्यता का हथियारों से कोई लेना-देना नहीं’ Read More

दीदी दूसरी बार CM: ईश्वर-अल्लाह के नाम पर शपथ ली, समारोह से हटे भतीजे के पोस्टर

mamta_1464333703कोलकाता. ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ले ली। उनकी यह सेरेमनी कई वजहों से चर्चा में हैं। इसमें न सिर्फ अमिताभ-शाहरुख जैसे स्टार्स और मुकेश अंबानी जैसी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं, बल्कि कई राज्यों के सीएम और गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेसी नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच, ममता के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी के पोस्टर को समारोह से कुछ देर पहले वहां से हटा दिया गया। ऐसा करने का कारण अभी क्लियर नहीं हुआ है। इन 6 वजहों सुर्खियों में है सेरेमनी…

1#सबसे ज्यादा चर्चा में ये गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेसी दलों के नेता, तीसरे मोर्चे की अटकलें

– बिहार के सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी चीफ लालू यादव, यूपी के सीएम अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, एनडीए में शामिल टीडीपी के चीफ और आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू, तमिलनाडु की सीएम जे. जयललिता इस सेरेमनी के खास मेहमान हैं।
– इससे इन अटकलों को हवा मिली है कि 2019 के आम चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस के खिलाफ तीसरा मोर्चा बन सकता है, जिसकी कोशिशें पहले भी हो चुकी हैं।
– इस बारे में पूछे जान पर तृणमूल नेता डेरेक ओ’ब्रायन का कहना है- कोई तीसरा या दूसरा मोर्चा नहीं, यहां पहला मोर्चा बनेगा। जो लाेग आ रहे हैं वो कोई एनजीओ नहीं हैं। वे पॉलिटिकल पार्टियां हैं और यहां पॉलिटिकल रियलिटी आपको नजर आएगी।
2# अब तक का सबसे बड़ा और भव्य शपथ समारोह
– कोलकाता के रेड रोड पर होने वाले समारोह में गवर्नर केएन त्रिपाठी ने ममता को शपथ दिलाई।
– इसमें 140 VVIPs, 3000 VIPs और कुल 35 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे।
– इसे बंगाल में अब तक का सबसे बड़ा शपथ समारोह माना जा रहा है।
– स्टेज का साइज किसी टेनिस कोर्ट जितना है।
– VVIPs की मेहमाननवाजी के लिए वहां एयर कंडिशंड लाउंज बनाया गया है। स्टेज के आसपास 34 एयर कंडिशनर लगाए गए हैं।
– वहां छोटा लैंडस्कैप्ड गार्डन डेवलप किया गया है। स्टेज के ठीक सामने फाउंटेन लगाया गया है।
– सेक्रेटरिएट से समारोह स्थल की दूरी 8 किमी है। यह इलाका रेड रोड कहलाता है। इस रोड को ब्लू और व्हाइट बना दिया गया है। पांच दिन से यह रोड आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।
– टैक्सपेयर्स का ज्यादा पैसा इसमें खर्च होने का आरोप लगाते हुए अपोजिशन ने विरोध करने का एलान किया है।
3# ये बड़ी हस्तियां पहुंची
– मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सौरव गांगुली दिखे।
– बांग्ला फिल्मों के कई स्टार्स भी पहुंचे।
4# ये विदेशी मेहमान पहुंचे
– ममता के शपथ ग्रहण में भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे, बांग्लादेश के इंडस्ट्री मिनिस्टर आमिर हुसैन अमू पहुंचे।
– बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने तोहफे के तौर पर ममता के लिए 20 किलो की हिल्सा मछली भेजी है।
5# केंद्र के ये मंत्री मौजूद
– केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, एम वेंकैया नायडू, बाबुल सुप्रियो सेरेमनी में पहुंचे।
– दिलचस्प बात यह है कि स्टेट बीजेपी इस सेरेमनी के बायकॉट का एलान कर चुकी है।
– कांग्रेस से अंबिका सोनी, सीपी जोशी भी मौजूद रहे।
6# रूपा को हराने वाले क्रिकेटर लेंगे शपथ
– दीदी के साथ उनके 41 विधायक शपथ ली। पुराने सीनियर मंत्रियों के साथ इसमें क्रिकेटर रहे लक्ष्मी रतन शुक्ला का भी नाम है। 18 चेहरे नए हैं।
– उन्होंने हावड़ा में बीजेपी की रूपा गांगुली को हराया था।
बंगाल में हुई है दीदी की धमाकेदार जीत…
– 19 मई को आए राज्य के विधानसभा चुनाव रिजल्ट में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई थी।
– 2011 में 34 साल बाद लेफ्ट को राज्य से उखाड़ फेंकने वाली ममता बनर्जी ने अपनी सत्ता कायम रखी।
– 200 से ज्यादा सीटें लाकर उन्होंने सभी विरोधियों को पीछे छोड़ दिया।
– ‘मां, माटी और मानुष’ के नारे के साथ आईं ममता का इस बार नारा था ‘ठंडा-ठंडा कूल-कूल-घोरे-घोरे तृणमूल’ यानी ठंडा-ठंडा कूल-कूल, घर-घर में तृणमूल।
– शारदा, नारदा स्टिंग जैसे ऑपरेशन के कारण करप्शन का मुद्दा अपोजिशन ने उठाने की कोशिश की। पर जनता ने दीदी पर भरोसा किया है।
प. बंगाल में ये रहे थे आंकड़े
(कुल सीट-294)
– टीएमसी:211 (+27)
– कांग्रेस: 44 (+2)
– लेफ्टः 33 (-28)
– बीजेपी: 6 (+3)
दीदी दूसरी बार CM: ईश्वर-अल्लाह के नाम पर शपथ ली, समारोह से हटे भतीजे के पोस्टर Read More

आर. एस. विद्या मंदिर स्कूल,फरीदाबाद के सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक लेकर किया स्कूल का नाम रौशन.

rs-vidya-mandirहरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं परीक्षा में आर. एस. विद्या मंदिर स्कूल, खेड़ी रोड, फरीदाबाद के सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक लेकर स्कूल सहित अपना व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं का आज स्कूल प्रांगण में सम्मान समारोह किया गया।

जिसमें स्कूल के चेयरमैन राजेश ठाकुर  ने बताया कि 10वीं कक्षा में दिवाकर  ने 89.2 %, सिमरन ने 89 प्रतिशत, अंजलि ने 88.4 प्रतिशत, चंचल  ने 88 प्रतिशत, नरवीर ने 84 प्रतिशत, दिव्या  ने 83  प्रतिशत व शिवानी ने 80.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल के परीक्षा परिणाम में चार चांद लगाये हैं।

श्री राजेश ठाकुर ने बताया कि इन सभी छात्र छात्राओं ने इस अच्छे परिणाम को लेकर स्कूल सहित अपने अभिभावकों व अध्यापकों का नाम रोशन किया है जिसके लिए हम अभिभावकों का भी आभार जताते है जिन्होंने हमारे हर कदम पर हमारा सहयोग किया है।

आर. एस. विद्या मंदिर स्कूल,फरीदाबाद के सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक लेकर किया स्कूल का नाम रौशन. Read More

मोदी सरकार के दो सालः इंडिया गेट पर अमिताभ और विद्या बालन गिनाएंगे उपलब्धियां

bigbandmodi_146408764516_650x425_052416044342केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न 28 मई को राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर होगा. यह पूरा कार्यक्रम पांच घटे तक चलेगा. दावा किया जा रहा है कि शाम पांच बजे से रात दस बजे तक आयोजित होनेवाला यह रंगारंग कार्यक्रम आपका मन मोह लेगा.

पीएम मोदी ने दी कार्यक्रम की मंजूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौड के साथ लंबी बैठक के बाद इस कार्यक्रम को मंजूरी दे दी. इस कार्यक्रम का सबसे बडा आकर्षण होंगे मेगा स्टार अमिताभ बच्चन . वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. अमिताभ के अलावा अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, प्रसून जोशी जैसे कलाकार भी इसमें शामिल होंगे. स्वच्छ भारत अभियान के लिए अभिनेत्री विद्या बालन से बात हो रही है.

सरकार के थीम सॉन्ग से शुरू होगा कार्यक्रम
पूरे कार्यक्रम के लिए एक प्राइवेट इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी को हायर किया गया है. इस बड़े कार्यक्रम के लिए इंडिया गेट के सामने एक विशाल मंच बनाया जाएगा. इसी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरकार के थीम सॉन्ग ‘बढ़ रहा है मेरा देश’ गाया जाएगा. इसके अलावा अलग-अलग मंत्रालयों की योजनाओं पर लाभ पाने वालों के इंटरव्यू और शार्ट फिल्म दिखाई जाएगी.

दिल्ली के बाहर 6 शहरों में होगा कार्यक्रम
यह पूरा प्रोग्राम सिर्फ दिल्ली में नहीं बल्कि देश के अन्य छह बड़े शहरों में भी होगा. दिल्ली के साथ शिलॉन्ग, मुंबई, विजयवाड़ा, जयपुर, करनाल, अहमदाबाद में भी होगा. हर जगह केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. दूरदर्शन पर लगातार पांच घंटे तक इसका प्रसारण किया जाएगा. कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन, संगीतमय कार्यक्रम , लेजर शो, शॉर्ट फिल्म और लाभार्थियों के अनुभव भी दिखाए जाएंगे|

 

Source : Aaj Tak

मोदी सरकार के दो सालः इंडिया गेट पर अमिताभ और विद्या बालन गिनाएंगे उपलब्धियां Read More

मिशन यूपी के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ यूं हाईटेक कर दिया कार्यकर्ताओं को

amit-shah_650x400_51463717652नई दिल्‍ली: पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विभिन्न दफ्तरों में काफी गहमागहमी है और इसका पूरा श्रेय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को जाता है। देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में लंबे समय से सत्ता से दूर रही बीजेपी के पार्टी दफ्तरों में अब एक नई कार्य संस्कृति देखी जा रही है। फरवरी में अमित शाह ने राज्य में पार्टी के नए मुख्यालय की आधारशिला रखी थी। शाह उस वक्त पान की पीक से रंगी दीवारों और हो-हल्ले वाले माहौल को देखकर काफी खफा हुए थे।

कार्यकर्ताओं को मिलेंगे रेडियो फ्रिक्‍वेंसी वाले अटेंडेंस कार्ड
लेकिन यह अब बीते दिनों की बात हो गई। बीजेपी अब लखनऊ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रेडियो फ्रि‍क्वेंसी वाले अटेंडेंस कार्ड देने की योजना बना रही है, जिसे उपस्थिति दर्ज कराने के लिए स्वाइप करना होगा। इसके जरिये पार्टी के वरिष्ठ नेता यह जान सकेंगे कि कोई नेता दफ्तर में कितनी जल्दी आता है और कितना समय व्यतीत करता है। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों को 2019 के आम चुनावों के पूर्व संकेत के रूप में निश्चित रूप से देखा जाएगा।

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता जो कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री बनने के दौरान पार्टी के उत्थान और साल 2001 में राजनाथ सिंह के शासनकाल के दौरान पार्टी के पतन के गवाह रहे हैं, उन्होंने एनडीटीवी से कहा, हम करीब 15 साल से सत्ता से दूर हैं। लगभग सभी नेता पार्टी दफ्तर तभी आते हैं, जब इसके लिए उन पर दबाव डाला जाता है। उनके लिए लंच के लिए वापस घर जाना और दोपहर में आराम करना भी जरूरी होता है। अब हमें बदलाव करने के लिए कहा जा रहा है।

नए इलेक्ट्रॉनिक कार्ड में यूनिक नंबर हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न दस्तावेजों, पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारियों और ऑनलाइन लाइब्रेरी के इस्तेमाल में काफी सहूलियत मिलेगी।

जमा करनी होगी बैठकों की ऑनलाइन रिपोर्ट
वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न बैठकों और चर्चाओं के बारे में ऑनलाइन रिपोर्ट भी जमा करनी होगी। इन रिपोर्टों की केंद्रीय नेताओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा समीक्षा की जाएगी। यह ऑनलाइन सुविधा जुलाई से चालू हो जाएगी और पहले फेज में मंडल स्तर के 1800 पदधारी इससे जुड़ेंगे। बाद में करीब 1.5 लाख कार्यकर्ताओं को राज्य मुख्यालय से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा, जो मतदान के दौरान बूथ लेवल पर काम करेंगे।

बीजेपी अध्यक्ष की नई योजनाएं उनके खुद के शुरुआती और कड़वे अनुभवों के आधार पर तैयार किए गए हैं। 2013 में अमित शाह उस वक्त पीएम पद के घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए यूपी में चुनावी आधार तैयार करने के वास्ते गए थे। बीजेपी के एक नेता ने एनडीटीवी को बताया, ‘उन्होंने (अमित शाह ने) पाया कि स्थानीय नेता तभी दफ्तर में झांकते थे, जब किसी केंद्रीय नेता का दौरा होता था। उन्हें नेताओं के पैर छूने की आदत भी नागवार गुजरी, जिनका यूपी के वोटरों से वास्तव में कोई संपर्क नहीं था। अब जो नई पहल की जा रही है, उससे लगता है कि उन्हें यहां के शुरुआती दिन याद हैं।’

2014 के लोकसभा चुनावें में बीजेपी का यूपी में रहा था शानदार प्रदर्शन
2014 के आम चुनावों में बीजेपी ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 70 पर कब्जा जमाया था और पार्टी की इस शानदार कामयाबी से सिद्ध हुआ कि अमित शाह ने यहां वोटरों के नब्ज पकड़ने में कोई चूक नहीं की थी। जब उन्हें यूपी का जिम्मा सौंपा गया था, तब ऐसी स्थिति थी जैसे बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को घुन लगा हो। इनमें अधिकतर वैसे कार्यकर्ता थे, जो नेताओं के सगे-संबंधी थे और जिन्होंने कभी भी जमीनी स्तर पर काम नहीं किया था। यही नहीं कार्यकर्ताओं की सूची में कुछ ऐसे भी नाम थे, जो मर चुके थे। ऐसी स्थिति में आनन-फानन में कार्यकर्ताओं की पूरी फौज खड़ी की गई। अब एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है और उनके रिकॉर्ड, प्रमाण पत्र तथा उनकी क्षमताओं का विश्लेषण कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वोटरों से उनके कितने मजबूत संबंध हैं।

 

Source : NDTV

मिशन यूपी के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ यूं हाईटेक कर दिया कार्यकर्ताओं को Read More

केजरीवाल को अगर अनुकूल लगे तो वह मोदी से भी हाथ मिला सकते हैं : प्रशांत भूषण

prashant-bhushan_650x400_71463073911वाशिंगटन: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘पूरी तरह बेइमान’ होने का आरोप लगाते हुए उनके मित्र से विरोधी बने प्रशांत भूषण ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के नेता व्यक्तिगत हित के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी हाथ मिला सकते हैं।

अमेरिका के निजी दौरे पर आए भूषण ने भारतीय-अमेरीकियों और भारतीयों के एक समूह को सोमवार रात संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वह (केजरीवाल) पूरे बेइमान हैं, जिस दिन उन्हें रास आए, वह मोदी से हाथ मिला लेंगे। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है।’’ भूषण की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के बीच पिछले एक साल से अधिक समय में कई मुद्दों पर टकराव देखने को मिला है।

मेरे और योगेन्द्र जैसे लोगों का इस्तेमाल विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए किया
पिछले साल आम आदमी पार्टी (आप) से निकाले जाने के बाद योगेन्द्र यादव के साथ स्वराज अभियान की नींव रखने वाले भूषण ने कहा कि केजरीवाल की इस फितरत के बारे में उन्हें पहले पता नहीं चल पाया इसका उन्हें अफसोस है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मेरे और योगेन्द्र जैसे लोगों का इस्तेमाल विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए किया और इस दौरान उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि आप के निर्णय लेने वाले निकायों में उनका बहुमत हो, ताकि वह अपने एजेंडे के साथ आगे बढ़ सकें।’’ एक सवाल के जवाब में भूषण ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की दिलचस्पी भ्रष्टाचार से लड़ने में नहीं है।

अरविंद का हाल मनमोहन सिंह जैसा ही है
आप विधायकों को लेकर भ्रष्टाचार के कई मामलों के बारे में सुने जाने का आरोप लगाते हुए भूषण ने कहा, ‘‘वह खुद के लिए जवाबदेही नहीं चाहते हैं।’’ आप के पूर्व नेता ने आरोप लगाया, ‘‘अरविंद का हाल मनमोहन सिंह जैसा ही है जिन्होंने खुद कभी रुपया नहीं लिया लेकिन अपने इर्द-गिर्द के लोगों को रुपया लेने की अनुमति दी।’’ पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए भूषण ने बताया कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार कांग्रेस की तुलना में कहीं ज्यादा बुरी होगी।

पंजाब में आप को एक विश्वसनीय विकल्प मानने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह सिद्धांतविहीन और अराजक होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल पंजाब में कांग्रेस कहीं अच्छी पसंद साबित होगी। मेरे विचार में वह आप से बेहतर होगी। वे (कांग्रेस) अनुभवी हैं। आप में कोई सिद्धांत नहीं रह गया है।’’ उन्होंने कहा कि स्वराज अभियान राजनीति में कूदने के लिए तैयार नहीं है।

केजरीवाल ने मेरे जैसे लोगों का इस्तेमाल किया
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘इसमें एक साल का समय लगेगा।’’ उन्होंने बताया कि चुनावी राजनीति में शामिल होने से पहले स्वराज अभियान खुद के भीतर पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतंत्र के सिद्धांत स्थापित करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘आप के मामले में हमने जो गलतियां की हैं हम उन्हें दोहराना नहीं चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मेरे जैसे लोगों का इस्तेमाल किया।

(इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स  टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

केजरीवाल को अगर अनुकूल लगे तो वह मोदी से भी हाथ मिला सकते हैं : प्रशांत भूषण Read More

दिल्ली में हरीश रावत, ‘स्टिंग वीडियो’ मामले में सीबीआई के सवालों का जवाब देने पहुंचे

harish-rawat_650x400_81463586202देहरादून: सीबीआई ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन की जांच के सिलसिले में आज उनसे पूछताछ की। रावत कुछ समर्थकों और एक विधायक के साथ आज 11 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। सीबीआई ने पिछले सप्ताह राज्य सरकार की उस अधिसूचना को खारिज कर दिया था जिसमें उसने राष्ट्रपति शासन के दौरान मामले की जांच को दी गई मंजूरी वापस लेने की बात कही थी।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने भी सीबीआई जांच पर रोक नहीं लगाई। रावत ने सीबीआई जांच पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। सीबीआई ने कहा था कि कानूनी सलाह लेने के बाद अधिसूचना को खारिज कर दिया गया। इस सलाह में कहा गया कि मंजूरी को वापस लेने का कोई आधार नहीं है और यह ‘‘कानूनी तौर पर मान्य’’ नहीं है।

स्टिंग में कथित रूप से रिश्वत लेते दिखाई दिए
सीबीआई ने ‘स्टिंग ऑपरेशन’ की जांच के लिए 29 अप्रैल को प्रारंभिक जांच दर्ज की थी। इस स्टिंग ऑपरेशन में रावत बागी कांग्रेसी विधायकों को कथित रूप से रिश्वत की पेशकश करते दिखाए गए हैं, ताकि वे विधायक उत्तराखंड विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान उनका समर्थन करें।

रावत का आरोपों से इनकार
सीबीआई ने 9 मई को रावत को पूछताछ के लिए तलब किया था लेकिन उन्होंने एजेंसी से और अधिक समय मांगा। इसके बाद वह शक्ति परीक्षण जीत गए और सत्ता में लौट आए। बागी कांग्रेसी विधायकों द्वारा वीडियो जारी किए जाने पर रावत ने आरोपों से इंकार किया था और वीडियो को फर्जी बताया था, लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार कर लिया कि स्टिंग ऑपरेशन के कैमरे में वही दिखाई दे रहे हैं।

शक्ति परीक्षण में रावत की जीत के बाद राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 15 मई को हुई और इस बैठक में उस अधिसूचना को वापस ले लिया गया, जिसमें रावत की संलिप्तता वाले स्टिंग ऑपरेशन की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी। राज्य मंत्रिमंडल ने तय किया कि इसके बजाय विशेष जांच दल गठित किया जाए क्योंकि यह राज्य से जुड़ा मुद्दा है।

(इस खबर को दी सन्डे  हेड लाइंस टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

दिल्ली में हरीश रावत, ‘स्टिंग वीडियो’ मामले में सीबीआई के सवालों का जवाब देने पहुंचे Read More

चीन नेपाल के रास्ते बिहार तक बनाएगा रेल नेटवर्क? इसलिए कर रहा है ऐसी प्लानिंग

china2_1464081392बीजिंग. चीन बिहार तक रेल नेटवर्क डेवलप करने की तैयारी में है। इंडिया और साउथ एशिया से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए चीन ऐसी कोशिश करने की सोच रहा है। नेपाल में तिब्बत के जरिए चीन पहले ही रेल नेटवर्क बना चुका है। चीन की सरकारी मीडिया में छपी एक रिपोर्ट में इसका जिक्र है।

कैसे नेपाल और बिहार को जोड़ने की सोच रहा है चीन…
– नेपाल के रासुवागधि इलाके में क्रास-बॉर्डर रेलरोड लिंक को लेकर दोनों देशों के बीच पहले ही चर्चा हो चुकी है।
– सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, नेपाल बॉर्डर तक चीन का रेलरोड नेटवर्क 2020 तक पहुंच जाएगा।
– यह रेल लाइन चीन को भारत से रासुवागधि से बीरगंज के जरिए कनेक्ट करेगी, जहां से बिहार का बार्डर केवल 240 किलोमीटर है।

ट्रेड को होगा फायदा?
– आर्टिकल के मुताबिक, अगर ऐसा होता है तो बिहार के जरिए कोलकाता से ट्रेड तेजी से बढ़ेगा।
– इससे वक्त के साथ कास्ट और दूरी भी घटेगी।
– ”चीन से रेलरोड कनेक्शन न केवल नेपाल के लिए अहम है बल्कि नेपालियों के डेवलपमेंट के लिए भी जरूरी है। इससे पूरे साउथ एशिया में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। नेपाल सरकार के पास इतिहास बनाने का मौका है।”

– बता दें कि भारत और चीन के बीच करीब 70 बिलियन डॉलर का ट्रेड होता है।
चीन की हो सकती है स्ट्रैटजी
– नेपाल के साथ रेल-रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने के पीछे भारत को कमजोर करना भी है।
– नेपाल में भारत के रोल को कम कम करने के लिए चीन इस तरह की प्लानिंग पहले भी कर चुका है।
– इस प्रोजेक्ट पर बात नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीजिंग दौरे के बाद शुरू हुई।
– वहां दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रास्‍ते बनाने पर राय बनी।
– नेपाली अफसरों का कहना है कि चीन के साथ बनने वाला नया रूट भारत पर उसकी निर्भरता को कम करेगा।
– भारत फिलहाल नेपाल को माल सप्‍लाई करने वाला इकलौता देश है।
Source : Dainik Bhaskar
चीन नेपाल के रास्ते बिहार तक बनाएगा रेल नेटवर्क? इसलिए कर रहा है ऐसी प्लानिंग Read More

दिल्ली: नजफगढ़ में एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग, दो घायल, विमान में सवार थे 7 लोग

plane_146408432940_650x425_052416033543दिल्ली के नजफगढ़ में मंगलवार को एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. इसमें 7 लोग सवार थे, जिसमें दो के घायल होने की खबर हैं.

हादसा नजफगढ़ के कैर गांव में मंगलवार दोपहर को हुआ. त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद है. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के डीएम मधु तेवतिया ने बताया कि यह मेडिकल एंबुलेंस की एक इमरजेंसी लैंडिंग है.

ये मेडिकल एंबुलेंस पटना से दिल्ली आ रही थी. एक-एक कर विमान के दोनों इंजन फेल हो गए. इसकी सूचना पायलट ने दी थी. हादसे में घायल हुए लोगों को राव तुलाराम अस्पताल ले जाया गया है.

यह एंबुलेंस दवा कंपनी अलकेमिस्ट का है. इमरजेंसी लैंडिंग से पहले पायलट ने अधिकारियों से संपर्क किया, जब वह दिल्ली से 6 समुद्री मील की दूरी पर था.

डीसीपी, साउथ वेस्ट सुरिंदर कुमार ने बताया कि एयर एंबुलेंस में ब्रेन हेमरेज के मरीज को दिल्ली लाया जा रहा था, जिसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरीज की हालत खतरे से बाहर है. एंबुलेंस में सवार मरीज के भाई भगवान राय का कहना है कि उनके माथे में चोट लगी है.

पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह ने कहा कि पायलट कमांडर अमित ने लैंडिंग से पहले सूचना दी. विमान के दोनों इंजन एक-एक कर बंद हुए.

Source : Aaj Tak

दिल्ली: नजफगढ़ में एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग, दो घायल, विमान में सवार थे 7 लोग Read More

RJD नेता ने नीतीश से मांगा इस्तीफा, खफा JDU ने की पार्टी से बाहर किए जाने की मांग

lalu-nitish_146381607042_650x425_052116010912बिहार में सत्तारुढ़ महागठबंधन सरकार में शामिल आरजेडी और जेडीयू की आपसी लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. दोनों दलों में एक-दूसरे के नेताओं पर जुबानी हमले बढ़ गए हैं. शनिवार को आरजेडी सांसद तस्लीमुद्दीन ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ते हालत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार करार देते हुए उनसे इस्तीफा मांगा|

मुखिया बनने लायक भी नहीं हैं नीतीश
तस्लीमुद्दीन ने कहा कि बिहार में कहीं लॉ एंड ऑर्डर नहीं है. नीतीश कुमार मुखिया बनने के लायक भी नहीं हैं. पीएम बनने की बात तो भूल ही जाएं. महागठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन अभी टूट जाए, लेकिन यह तो लालूजी का ही फैसला होगा|

इसके बाद जेडीयू नेता प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि तस्लीमुद्दीन को आरजेडी से इस्तीफा दे देनी चाहिए और फिर खुलकर बीजेपी के इशारों पर काम करना चाहिए|

आरजेडी संसदीय बोर्ड की मीटिंग में नीतीश का विरोध
जेडीयू और सीएम नीतीश पर आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि शहाबुद्दीन जब जेल में लोगों से मिल रहे थे तब अफसर क्या कर रहे थे. तस्लीमुद्दीन और प्रभुनाथ सिंह आरजेडी संसदीय बोर्ड की मीटिंग में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे थे. इसके पहले आरजेडी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भी नीतीश कुमार पर हमलावर हो चुके हैं|

तस्लीमुद्दीन और रघुवंश को निकाले आरजेडी
जेडीयू नेता संजय सिंह ने आरजेडी से मांग की है कि तस्लीमुद्दीन और रघुवंश सिंह को फौरन पार्टी से निकाल दिया जाए. संजय सिंह ने कहा कि अब पानी सिर के ऊपर जा रहा है. लालू यादव इन दोनों नेताओं पर कार्रवाई करें, नहीं तो जेडीयू और आरजेडी के बीच दरार गहराती जाएगी.

आरजेडी मतलब लालू, राबड़ी और तेजस्वी
वहीं जेडीयू महासचिव श्याम रजक ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी के लिए आरजेडी का मतलब लालू, राबड़ी और तेजस्वी है, रघुवंश सिंह या तस्लीमुद्दीन नहीं है. रजक ने कहा कि नीतीश पर हमला हताश और कुंठित नेताओं का बयान है. लालू यादव को इस पर लगाम लगाना चाहिए.

Source : Aaj Tak

RJD नेता ने नीतीश से मांगा इस्तीफा, खफा JDU ने की पार्टी से बाहर किए जाने की मांग Read More