जिया हो बिहार के लाला के बाद मनोज तिवारी ने शाहरुख़ की फ़िल्म फैन के लिए गाया गाना

manoj-tiwaryशाहरुख़ और यशराज फिल्म्स ने ट्वीट  कर मनोज तिवारी के फैन्स को बाटी ख़ुशी,फ़िल्म गैंग ऑफ़ वास्सेपुर  के सुपरहिट गाने जिया हो बिहार के लाला  जिया  तू हजार साला के बाद भोजपुरी फिल्मो के मेगास्टार और  लोकप्रिय गायक तथा उत्तर पूर्व दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी को आप सुन सकेंगे हिंदी फिल्मो के किंग खान शाहरुख़ खान की नई फ़िल्म फैन के नए गाने में।इस फ़िल्म का निर्माण जानी मानी कंपनी यशराज फिल्म्स की ओर से किया जा रहा है।इस गाने को कम्पोज किया है म्यूजिक डायरेक्टर विशाल शेखर ने।इस गाने को लेकर शाहरुख़ खान खुद काफी उत्साहित हैं। शाहरुख़ खान ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि खाइके पान बनारस वाला  । सुनो  मनोज तिवारी एमपी की आवाज में फैन का  गाना।वही यशराजफिल्मस की ओर से ट्वीट किया गया है कि तू सोडवा के बोतल हम ढक्कन तोहार वाओ मनोज तिवारी। शोशल मीडिया पर  मिल रही बधाई पर मनोज तिवारी भी काफी खुश हैं।मनोज तिवारी ने अपने दुनिया भर में मौजूद करोडो चाहने वालो को धन्यवाद् दिया और कहा है कि एक सिंगर के रूप में बहुत खुश हु।मनोज तिवारी द्वारा गाया ये गाना शाहरुख़ खान के ऊपर फिल्माया  गया है जिसमे शाहरुख़ खान का मस्त मौला रूप दिख रहा है। शाहरुख़ मनोज तिवारी के गाने पर पूरी तरह मस्त होकर डांस करते नजर आरहे है इस गाने में। फैन जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है

News Coverage : Chandan Mehta

जिया हो बिहार के लाला के बाद मनोज तिवारी ने शाहरुख़ की फ़िल्म फैन के लिए गाया गाना Read More

राष्ट्रपति अभिभाषण: लक्ष्य, लाभ और लब्‍बोलुआब

India's Finance Minister Pranab Mukherjee speaks to the media outside his office before submitting his resignation from his post to contest in the Indian presidential election in New Delhi June 26, 2012. REUTERS/Adnan Abidi (INDIA - Tags: POLITICS ELECTIONS)

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के साथ मंगलवार को बजट सत्र शुरू हो गया. बजट सत्र में राष्ट्रपति ने मोदी सरकार के नारे सबका साथ, सबका विकास को दोहराते हुए भविष्य में सरकार के लक्ष्यों से पर्दा उठाया. महामहिम ने इस दौरान सरकार की नीतियों से हुए लाभ की भी चर्चा की. पढ़ें राष्ट्रपति मुखर्जी के बजट अभिभाषण का लब्बो-लुआब.

लक्ष्‍य…..

1. दो लाख आंगनवाड़ी का किया जाएगा निर्माण, हर सगह साफ-सफाई पर रहेगा जोर.

2. योग, आयुर्वेद, होम्‍योपैथी और यूनानी पर सरकार का रहेगा जोर.

3. सरकार भ्रष्‍टाचार खत्‍म करने के लिए प्रतिबद्ध. बख्‍शे नहीं जाएंगे दोषी.

4. वन नेशन, वन ग्रिड, वन प्राइस पर करेंगे काम.

5. 2018 तक हर गांव में बिजली पहुंचाने का लक्ष्‍य.

6. हर मौसम में चार धाम यात्रा सफल कराने का लक्ष्‍य.

लाभ….

1. एक साल में सबसे ज्‍यादा टीकाकरण का रिकॉर्ड 2015 में.

2. सरकार ने बिजली की कमी को कम किया.

3. महंगाई, राजकोषीय घाटे में कमी आई.

4. 2015 में सर्वाधिक गाड़ियों का निर्माण किया गया.

5. 2015 में सबसे अधिक सॉफ्टवेयर का निर्यात हुआ.

6. 7200 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हुआ. 1.55 हजार पोस्‍ट ऑफिस ऑनलाइन हुए.

…और लब्‍बोलुआब

1. काला धन कानून पर अच्‍छे नतीजे सामने आ रहे हैं.

2. ग्रीन हाईवे प्रोजेक्‍ट भी किया गया लॉन्‍च.

3. दस साल बाद 23 बैंकिंग लाइसेंस जारी किए गए.

4. डिजिटल इंडिया हमारी सरकार की बड़ी प्राथमिकता .

5. स्किल इंडिया ने पकड़ ली है रफ्तार. 76 लाख को मिली ट्रेनिंग.

6. आतंकवाद है वैश्विक चुनौती. इससे हम निपटेंगे.

राष्ट्रपति अभिभाषण: लक्ष्य, लाभ और लब्‍बोलुआब Read More

‘Oh My God 2’ में एक बार फिर साथ होंगे अक्षय और परेश रावल

akshay_paresh_अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी ने 2012 में आई फिल्‍म ‘ओ माय गॉड’ में बेहतरीन एक्‍टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. एक बार फिर ये जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है.

जी हां, बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ओ माय गॉड’ के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं. सूत्रों की माने तो इस फिल्‍म का निर्देशन फिल्‍म ‘एयरलिफ्ट’ के प्रोड्यूसर अश्‍विनी यार्डी ही करेंगे. लेकिन अभी फिलहाल फिल्‍म के डायरेक्‍टर का नाम सामने नहीं आया है. ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्‍म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी.

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने साल 2012 में अश्विनी यार्डी और परेश रावल के साथ मिलकर ‘ओ माय गॉड’ बनाई थी. फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था. फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी जबकि अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था.

source : Anukool Mistri

‘Oh My God 2’ में एक बार फिर साथ होंगे अक्षय और परेश रावल Read More

एक घंटे की चार्जिंग में 75 किमी की सैर कराएगा पहला ‘मेक इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक स्कूटर और भी…

ather-electric-scooter-2बंगलुरु के स्टार्टअप, Ather Energy ने भारत का पहला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है. इस दुपहिया वाहन को Ather e-Scooter S340 नाम से लॉन्च किया गया है. बता दें कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत IIT मद्रास में की गई थी.

एक घंटे में चार्ज
इस नई गाड़ी को 3 साल की रिसर्च के बाद तैयार किया गया है. Li-ion बैट्री पैक फीचर होने के चलते स्कूटर को एक घंटे से भी कम के समय में चार्ज किया जा सकेगा.

डिजिटल टचस्क्रीन डैशबोर्ड
इसकी सबसे बड़ी यूएसपी डिजिटल टचस्क्रीन डैशबोर्ड है. इस एंड्रायड बेस्ड टचस्क्रीन से यूजर्स राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए स्कूटर की प्रोफाइल को अपने मुताबिक सेट भी कर सकते हैं. इन फीचर्स में मल्टीपल राइडिंग मोड्स और चोरी से सुरक्षा शामिल हैं.

मेक इन इंडिया प्रोडक्ट
Ather e-Scooter S340 देश का पहला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसके डिजाइन से लेकर बनाने तक का सारा काम भारत में ही किया गया है. PM मोदी के मेक इन इंडिया कैम्पेन के चलते पूरी तरह स्वदेशी इस स्कूटर को और लोकप्रियता मिलने की उम्मीद है.
जानिए क्या है स्पीड
स्कूटर को 25-40 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है वहीं, हाई स्पीड में यह एक घंटे में 75 किलो मीटर का सफर तय कर सकती है. कंपनी ने बताया है कि इसकी कीमत एक लाख रुपये से कम ही रखी जाएगी.

source : Anukool Mistri

एक घंटे की चार्जिंग में 75 किमी की सैर कराएगा पहला ‘मेक इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक स्कूटर और भी… Read More

भारत-नेपाल रिश्तों में फिर आएगी गर्माहट

oli with modiनेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपने छह दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।ओली के इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में फिर से सुधारने आने की संभावना है। संयुक्त वार्ता को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि नेपाल ने भरोसा दियाला है कि आतंकवाद के लिए नेपाली सरजमीं का इस्तेमाल नहीं होगा। साथ ही नेपाल के विकास में भारत पूरी मदद भी करेगा। इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने 400 केवी के ठालकेबर-मुजफ्फरपुर ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन भी किया। ओली के भारत यात्रा के दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। ओली के भारत आगमन पर राष्ट्रपति भवन में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था

source: Amar Ujala

भारत-नेपाल रिश्तों में फिर आएगी गर्माहट Read More

बालों के लिए वरदान है तिल का तेल

oilअपने बेहतरीन पोषक गुण के कारण तिल का तेल पूरी दुनिया में प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है. इसमें न केवल त्वचा और बालों को पोषित करने की खूबी होती है बल्क‍ि हीलिंग क्वालिटी भी होती है. ये बात वैज्ञानिक तौर पर साबित हो चुकी है कि तिल के तेल से बालों को संपूर्ण पोषण मिलता है.

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम, फॉस्फोरस और प्रोटीन पाया जाता है.

तिल का तेल बालों से जुड़ी हर समस्या का समाधान है. ये बालों को भीतर से पोषित करके उनकी जड़ों को मजबूती देने का काम करता है. अगर आपको रूसी की समस्या है या फिर आपके सिर में जुंएं हैं तो भी तिल के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा.

आप चाहें तो तिल के तेल को सामान्य तेल की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसे रातभर लगाकर छोड़ दें और अगली सुबह बाल धो लें.

तिल का तेल इस्तेमाल करने के फायदे:

1. बालों को भीतर से पोषण देने के लिए
तिल का तेल बालों को भीतर से पोषण देने का काम करता है. तिल के तेल को हल्का गर्म कर लीजिए और इसके बाद हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज कीजिए. कुछ देर के लिए तेल को बालों में लगा रहने दें और फिर सामान्य पानी से धो लें.

2. बेजान बालों में नई चमक लाने के लिए
अगर आपके बाल बेजान और रूखे हो चुके हैं तो भी तिल के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा. ये स्कैल्प से लेकर बालों के अंतिम छोर तक उन्हें पोषित करता है. तिल के तेल के इस्तेमाल से बालों का रुखापन दूर हो जाता है और उनकी खोई हुई चमक वापस आ जाती है.

3. बालों का झड़ना कम करे
अगर आपके बाल बहुत अधिक गिर रहे हैं तो तिल का तेल आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा. इसमें बालों को मजबूती देने का गुण है. इसके साथ ही तिल के तेल से मसाज करने पर तनाव दूर होता है और नींद भी अच्छी आती है.

4. बालों को बढ़ने में करता है मदद
तिल के तेल से मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं. अगर आपको लगता है कि आपके बाल पूरी ग्रोथ आने से पहले से ही टूट जाते हैं तो भी तिल के तेल का इस्तेमाल करें.

5. रूसी दूर करने में मददगार
तिल के तेल के इस्तेमाल से रूसी की समस्या दूर हो जाती है. अगर आपके सिर में जुंएं हो गए हों तो भी तिल का तेल फायदेमंद साबित होगा.

source : Anukool Mistri

बालों के लिए वरदान है तिल का तेल Read More

कैसे रखें आवाज के जादू को बरकरार

active-voiceआपका व्‍यक्तित्‍व कई चीजों से मिलकर बनता है. और इस सबमें अहम किरदार निभाती है आवाज. मधुर आवाज खुद-ब-खुद आपको खींच लेती है अपनी ओर. आप चाहकर भी उससे अपना ध्यान नहीं हटा पाते. आपकी नजरें उस आवाज के मालिक को तलाशने लगती हैं. चाह होती है, तो बस उसके दीदार की, जिसने आपके कदमों को बांध लिया है किसी मीठी जंजीर की तरह.

कई बार हमें ऐसे लोग मिल जाते हैं, जिनकी वाणी हमें किसी मोहपाश की तरह जकड़ लेती है. और शायद यही वजह है कि हम उनकी बातों ज्‍यादा तवज्जो देते हैं. ये उनकी आवाज का जादू नहीं, तो फिर और क्या है.

कुदरत की इस नायाब नियामत को बनाये रखना आपकी जि‍म्मेजदारी है. अगर आप आवाज के सहारे अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए इसकी रखवाली करना और भी जरूरी हो जाता है और कहीं अगर आप ऐसा नहीं भी चाहते, फिर भी आपका फर्ज है कि अपनी आवाज का पूरा खयाल रखें.

कैसे बनाए रखें आवाज का नशा
मधुर आवाज का सुरूर चढ़ता रहता है. लेकिन, आपकी आवाज में यह नशा बरकरार रहे इसके लिए जरूरी है कि इसे तकलीफों से बचाकर रखें.

श्वास से जुड़ी समस्याओं से बचें:
सबसे पहले सांस की कोई भी तकलीफ या साइनस होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं. सांस की लय पर ही तो थिरकती है अच्छी आवाज. अगर आपकी चाहत है कि आपकी आवाज का अंदाज सही रहे, तो अपनी सांसों की आवाजाही को भी सामान्य रखिए.

वातानुकूलित वातावरण में रहने की कोशिश करें. ये अच्छी आवाज़ के लिए फायदेमंद होता है. ठंडे वातावरण से गरम वातावरण में कुछ समय रुक कर जाएं.

आवाज को सही रखने के लिए मुंह से श्वास ना लें, तेज पंखे के सीधे नीचे या सामने कभी ना सोएं.

ठंडी और गरम हवा से जरूर बचें. दोनों ही नाक और गले को प्रभावित करती हैं और आवाज सही तरह से नहीं निकलती. इससे खांसी की भी शिकायत हो सकती है.

खानपान का रखें ध्यान
आपकी आवाज सही रहे, इसके लिए जरूरी है कि आपका खानपान सही हो. अनियमित दिनचर्या और खान-पान की गलत आदतों से रिप्लक्स या अम्ल की समस्या हो सकती है. इससे गले में कुछ अटकना, खांसी, बार-बार गला साफ करना, जीभ पर जमाव, ब्रोंकाइटिस जैसी शिकायतें हो सकती हैं.

अगर आप आवाज की दुनिया से जुड़ हुए है तो कोशिश करें की सादा भोजन ही करें. अधिक मिर्च-मसाले, तेलयुक्त खाना, अधिक चाय, कॉफी, शीतल पेय या शराब ना पिएं. साथ ही भोजन से पहले चॉकलेट, सूखे मेवे आदि ना लें. इसके अलावा पान, पान मसाला, गुटखा, तंबाकू जैसी चीजों से दूर रहें.

इन बातों का भी रखें पूरा ध्‍यान:
तेज सर्दी, एक्यूट एलर्जी, नाक-गले के संक्रमण के दौरान आवाज से जुड़ा कोई अभ्यास ना करें. कोशिश करें कि लगातार 45 मिनट से ज्यादा ना बोलें. ऊंचा बोलने, चीखने-चिल्लाने और तनावपूर्ण ढंग से आवाज निकालने से बचें.

धूल, मिट्टी से बचें. खासकर, नाक की एलर्जी से ग्रसित लोग धूल, धुएं, माइट्स, फफू़द आदि से बचने की कोशिश करें. बार-बार गला साफ करने की आदत ना डालें. समस्या होने पर उपयुक्त इलाज करवाएं.

अधिक मेकअप, बालों के या किसी भी प्रकार के स्प्रे का बहुत साधवानी से और कम उपयोग करें.

गायन, भजन, भाषण या बातचीत के दौरान गला न सूखने दें. बीच-बीच में पानी के घूंट पिएं. हल्का, गुनगुना, शहदयुक्त पानी कार्यक्रम के दौरान निरंतर पीते रहें.

तनाव से बचें क्योंकि शारीरिक और मानसिक दोनों ही तनाव आवाज पर दुष्प्रभाव डालते हैं. इसलिए पूरी नींद लें और आराम जरूर करें.

अगर आप आवाज की दुनिया से जुड़े हुए हैं, तो भीड़ भरी, शोरगुल वाली पार्टियों से बचें, क्योंकि ऐसी जगहों पर जोर-जोर से बात करनी पड़ती है, जिससे स्वर यंत्र पर तनाव आ सकता है.

इन सब तरीकों को आजमाकर आप अपनी आवाज को सही रख सकते हैं. याद रखिए ईश्वर ने जो आपको आवाज का उपहार दिया है उसकी कद्र करना और उसे बचाए रखना ना सिर्फ आपके लिए फायदेमंद है, बल्कि ऐसा करना आपकी जिम्‍मेदारी भी है.

source : Anukool Mistri

कैसे रखें आवाज के जादू को बरकरार Read More

Rahul Gandhi should apologies to the nation for his support to forces inimical to India’s interests.

rahul-gandhi-jnu-campusDisappointed and frustrated over the success of the Narendra Modi government at the centre, the Congress party has now entered a phase of deep depression. The despondency in the grand old party is so acute that the Congress party has failed to discharge its role of a responsible opposition in the country.

 

Given the rising frustration levels, Congress Vice President Rahul Gandhi is unable to draw the distinction between pro-national and anti national activities. The unfortunate incident at Jawaharlal National University (JNU) cannot be condoned and considered pro nation by any stretch of imagination.  The anti-India sloganeering and open support for terrorists at India’s premier university cannot be accepted by any citizen of this country. To top it, the statements given by Rahul Gandhi and other Congress leaders in JNU amply demonstrates yet again that they have no regard and love for the nation and its interests.

 

Just to recap, the following slogans were raised by a bunch of left leaning students at the JNU Campus:

 

  • “Pakistan Zindabad“ (पाकिस्तान जिंदाबाद)
  • “Go India Go Back (गो इंडिया गो बैक)
  • “Bharat Ki Barbadi Tak Jang Rahegi Jari” (भारत की बरबादी तक जंग रहेगी जारी)
  • “Kashmir Ki Azadi Tak Jang Rahegi Jari” (कश्मीर की आजादी तक जंग रहेगी जारी)
  • “Afzal Ham Sharminda Hae Tere Qatil Zinda Hae” (अफ़ज़ल हम शर्मिन्दा है तेरे कातिल ज़िंदा हैं)
  • “Tum Kitane Afzal Maroge, Har Ghar Se Afzal Nikalega” (तुम कितने अफजल मरोगे, हर घर से अफ़ज़ल निकलेगा)
  • Afzal Tere Khoon Se Inqalab Ayega” (अफ़ज़ल तेरे खून से इन्कलाब आयेगा)

 

It is indeed sad that Rahul Gandhi has been defending such students in the name of democracy. Is this Rahul Gandhi’s idea of nationalism and patriotism where a motley group of students aggressively talks about breaking the nation? By terming sedition as merely students’ revolution and the action taken by authorities against such anti national stance as a harsh step to curb freedom of expression, Rahul Gandhi has shown his lack of compassion and commitment towards India’s unity and integrity. I want to ask him if his support for such slogans means that he has joined hands with the separatists. Does he want to give a free hand to separatists in the name of freedom of expression and want another division of the country?

 

This incident at the JNU is nothing but a conspiracy to turn this premier institution of country into a hotbed for separatism and terrorism and bring it a bad name. I want to ask Rahul Gandhi that given the seditious activities at the JNU campus, should the central government have remained a mute spectator? Should such a stance by the central government been in the interest of the nation? Are you not encouraging anti national forces by supporting such shameful acts of anti-national activities?

 

During his visit to the JNU campus, Rahul Gandhi compared the current government at the centre with Hitler’s Germany. Before leveling such ridiculous charge, Rahul Gandhi perhaps forgot that the only period in post independent India when a comparison can be drawn with Hitler’s rule was during Mrs. Indira Gandhi’s imposition of emergency in 1975. The emergency not only crushed freedom of expression but the political opponents of Indira Gandhi were simply thrown into prison. It is rather ironical that left leaders, who are today finding support from Rahul Gandhi, were also victims of emergency’s assault on freedom and democratic rights. The traits of Hitler’s persona are in Congress party’s DNA and BJP does not need the Congress to lecture it on value of nationalism and democracy. Our political conduct and morals are inspired by India’s rich culture, heritage and centuries of values & ethos while India’s constitution is our guide for governance. I want to know from Rahul Gandhi if the 1975 emergency defines Congress party’s democratic values and doesn’t he find a parallel between Smt. Indira Gandhi and Hitler?

 

A number of Indian soldiers have been martyred over the years in their untiring effort and display of utmost courage to defend the country’s borders and keep a check on terrorists in Kashmir. During the 2001 terrorist attack on the country’s Parliament, six Delhi Police personnel, two personnel from Parliament’s security and one gardener were martyred. Is this Rahul Gandhi’s example of nationalism and patriotism where he defends those, who raise slogans in favour of Parliament attack mastermind Afzal Guru and support separatism in Kashmir? I want to ask Rahul Gandhi if this is how he has offered his tribute to the 10 soldiers including Lance Naik Hanumanthappa, who lost their lives while defending the nation at the icy heights of Siachen Glacier, by openly supporting to anti national activities at JNU?

 

After the BJP government came to power and with Prime Minister Narendra Modi’s efforts, we are finally achieving success in controlling the anti-India sentiment in the Kashmir valley. But instead of supporting the government in this crucial task, the Congress party is not only defending but encouraging such shameful activities at JNU. The support of anti-national sloganeering at JNU by those who subscribe to the leftist ideology cannot be accepted at any cost in the name of freedom of expression and progressive thought process.

 

On behalf of 1.25 billion Indian citizens, I seek responses to my questions from Congress President Smt. Sonia Gandhi and Congress Vice President Rahul Gandhi and demand that Rahul Gandhi should apologies to the nation for his support to forces inimical to India’s interests. 

 

Rahul Gandhi should apologies to the nation for his support to forces inimical to India’s interests. Read More

वर्ल्ड टी20 2016 में टीम इंडिया प्रबल दावेदार: महेंद्र सिंह धोनी

team_india_2011_world_cup-HDटी20 सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से हराने के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम अगले महीने से शुरू हो रहे वर्ल्ड टी20 2016 की प्रबल दावेदार होगी. हालांकि टीम के कई टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने क्रीज पर अधिक समय नहीं बिताया है और बैटिंग डेप्थ होने की वजह से सभी बैट्समेन को खेलने के लिए अधिक ओवर्स नहीं मिल सके हैं. खुद कप्तान धोनी, अजिंक्य रहाणे और युवराज सिंह सरीखे बल्लेबाजों को श्रीलंका या फिर ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान टी20 मैचों में क्रीज पर अधिक समय बिताने का मौका नहीं मिल सका और इससे उनके फॉर्म का सही पता नहीं चल सका है|
महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरे टी20 मैच में नौ विकेट से मिली जीत के बाद कहा, ‘हर किसी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है लेकिन हमारी बल्लेबाजी की गहराई के कारण यह समस्या आती रहेगी. हमें उन प्लेयर्स को मौका देना होगा जो छठे, सातवें या आठवें नंबर पर उतरते हैं|’

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, ‘उस समय यह मायने नहीं रखता कि आप कितने रन बना रहे हैं लेकिन तीन चार गेंद में 10 या 15 रन बनाना भी काफी उपयोगी होगा.’ महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि आठ मार्च से शुरू हो रहे वर्ल्ड टी20 2016 में घरेलू हालात में खेलना है जिससे टीम को फायदा मिलेगा|

उन्होंने कहा, ‘छोटे फॉर्मेट्स में हम हमेशा प्रबल दावेदारों में रहते हैं. वर्ल्ड टी20 2016 भारत में हो रहा है लिहाजा स्पिनरों की भूमिका अहम होगी जिससे हमें फायदा मिलेगा. इसके अलावा हमने आईपीएल के आठ में से सात सत्र भारत में ही खेले हैं जिसका अनुभव निश्चित ही फायदेमंद साबित होगा.’ उन्होंने कहा कि विरोधी टीम के बड़े और खतरनाक बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना इस टूर्नामेंट में बड़ा अहम होगा|

‘टी20 टीमों में ज्यादा फर्क नहीं’
धोनी ने कहा, ‘छोटे फॉर्मेट में टीमों के भीतर ज्यादा फर्क नहीं रहता. आपको विरोधी टीम के बिग हिटर्स को जल्दी आउट करना होता है. नॉकआउट मैच में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है क्योंकि इसके बाद यह लॉटरी क्रिकेट हो जाता है. लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है.’ उन्होंने कहा, ‘टीम में जसप्रीत बुमरा जैसे गेंदबाज का होना बहुत अच्छा है जो डेथ ओवर्स में लगातार यॉर्कर गेंद फेंक सकता है. इससे टीम को रविचंद्रन अश्विन जैसे गेंदबाज को जल्दी गेंद सौंपने का विकल्प मिल जाता है.’ भारतीय कप्तान ने खुशी जताई कि सभी प्रमुख गेंदबाजों को वर्ल्ड टी20 2016 से पहले गेंदबाजी का मौका मिल गया है. उन्होंने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि सभी को गेंदबाजी का मौका मिल गया है. पिछले कुछ मैचों में सभी ने रन दिए हैं जिसका मतलब है कि वे दबाव में थे. कुल मिलाकर गेंदबाजी अच्छी रही है|’
गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए चार विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन के बारे में उन्होंने कहा, ‘वह नई गेंद को बखूबी फ्लाइट कराके बल्लेबाज को आगे आकर बड़े शॉट खेलने के लिए मजबूर करता है. इस फॉर्मेट में यह जरूरी है. अश्विन के होने से आप तेज गेंदबाजों को बीच के ओवरों में इस्तेमाल कर सकते हैं|’

source : Aajtak

वर्ल्ड टी20 2016 में टीम इंडिया प्रबल दावेदार: महेंद्र सिंह धोनी Read More

मेक इन इंडिया वीक: PM मोदी बोले- FDI के लिए भारत सबसे आदर्श देश

CbGeMobWEAAXuM8प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई में ‘मेक इन इंडिया वीक’ का आगाज किया. इस दौरान अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि एफडीआई के लिए भारत दुनिया में सबसे आदर्श जगह है. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश में कारोबार को सरल बनाने की दिशा में काम रही है|वर्ली स्थित नेशनल स्‍पोर्ट्स क्‍लब ऑफ इंडिया में ‘मेक इन इंडिया वीक’ का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं आप सभी का खासकर जो लोग विदेश से आए हैं उनका मुंबई में स्वागत करता हूं. जब जब हमने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी, तो देश का युवा हमारे साथ था, जो देश में 65 फीसदी है| इस योजना से बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी|

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम मेक इन इंडिया को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम यहां कारोबार को सरल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. यह एक मौका है जो दर्शाता है कि इस क्षेत्र में हमारा कदम कैसा है. इस तरह का आयोजन भारत में पहले नहीं हुआ. मेक इन इंडिया अब तक का सबसे बड़ा ब्रांड है, जिसका निर्माण भारत ने किया है. हमारे देश में मैन्यूफैक्चरिंग का जीडीपी में 25 फीसदी योगदान है. हम एफडीआई को प्रोत्साहित कर रहे हैं. भारत एफडीआई के लिए सबसे बेहतर देश है|

’61 फीसदी बढ़ा विदेशी निवेश’
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘दिसंबर 2015 में एफडीआई का निवेश अब तक का सबसे ज्यादा निवेश है. बीजेपी की सरकार आने के बाद एफडीआई में निवेश 61 फीसदी बढ़ा है. हमने निवेश के लिए भारत को बेहतर स्थान बनाने की कोशिश की है. हमें दूसरे राज्यों का भी बेहतर सहयोग मिला है. 2014-15 में ग्लोबल ग्रोथ में भारत का हिस्सा 12 फीसदी है. भारत में तीन चीजें हैं जिसे ‘थ्रीडी’ कहा जा सकता है- डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डिमांड इसलिए यहां कारोबार के लिए एक शानदार माहौल है|

10 महीने में लगीं 15 मोबाइल फैक्ट्री
मोदी ने कहा कि भारत अपने विकास के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखता है| देश में घरेलू कारोबार में भी विकास हो रहा है. देश में पिछले 10 महीने में 15 मोबाइल फैक्ट्र‍ियां लगी हैं. उन्होंने कहा, ‘हमने अपनी टैक्स प्रणाली को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में काम किया है, ताकि व्यापार के लिए यह अच्छा मौका साबित हो. हमने लाइसेंस राज को खत्म करने की कोशिश की है और एक ही जगह पर आपके व्यापार के लिए सारी सुविधाएं मिल जाए इसका प्रयास किया है|

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस साल देश में कोयले का उत्पादन ज्यादा हुआ है. भारत तेजी के साथ आगे बढ़ता हुआ देश है. कार्यक्रम में स्‍वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन और फिनलैंड के प्रधानमंत्री जुहा सिपिला भी मौजूद रहे. इसके अलावा 49 देशों से सरकारी प्रतिनिधि और 68 देशों के व्‍यापारिक प्रतिनिधि भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं|

source : Aajtak

मेक इन इंडिया वीक: PM मोदी बोले- FDI के लिए भारत सबसे आदर्श देश Read More