यादव परिवार में टूट और सपा में बिखराव को रोकने के लिए मुलायम के पास हैं ये 5 विकल्प

mulayam_147038556116_650x425_080516020024_091616015907बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल यादव के बीच खटास से पैदा हुए सियासी बवंडर को थामने की जिम्मेदारी अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने खुद संभाल ली है. मुलायम ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी और परिवार में कोई झगड़ा नहीं है लेकिन उन्होंने एक बार फिर अखि‍लेश का फैसला पलटते हुए गायत्री प्रजापति को मंत्री बनाए जाने का ऐलान कर दिया. मुलायम ने कुछ दिन पहले ही अखिलेश को चेताया था कि शिवपाल सपा से अलग हुए तो पार्टी टूट जाएगी. बेटे अखिलेश को सीएम बनाने के बाद भी मुलायम भाई शिवपाल यादव को अहमियत दे रहे हैं|

शि‍वपाल ने सरकार और संगठन में सभी पदों से इस्तीफा दिया तो उनके परिवार में पत्नी और बेटे ने भी अपने-अपने पद त्याग दिए. हालांकि, इनके इस्तीफे अभी तक स्वीकार नहीं किए गए हैं. अब ऐसे समय में जब चाचा और भतीजा में से कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं दिख रहा है तो नेताजी के पास कुछ सीमित विकल्प बचे हैं|

1. बीते 24 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि यादव परिवार के किसी सदस्य ने रूठकर इस तरह इस्तीफा दिया है. अब चूंकि टकराव चरम पर हैं, ऐसे में संभव है कि बिखराव रोकने के लिए मुलायम अखिलेश को हटाकर खुद सीएम पद संभाल लें. यही कदम परिवार में टूट को रोक सकता है. क्योंकि ज्यादातर सीनियर नेता और विधायक अखिलेश के एजेंडे से नाखुश बताए जा रहे हैं|

2. मुलायम सिंह यादव सीएम अखि‍लेश यादव से शिवपाल को उनके वो विभाग लौटाने को कह सकते हैं जो अखिलेश ने नेताजी को बिना बताए ही अपने चाचा से छीन लिए थे. शि‍वपाल को पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग लौटाने से उनकी नाराजगी दूर होने की उम्मीद है. मुलायम शिवपाल से छीने विभागों के साथ ही आबकारी विभाग भी सौंपने को कह सकते हैं|

3. इस वक्त मुलायम सिर्फ सपा का चेहरा हैं जबकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से तालमेल शि‍वपाल ही रखते हैं. 57 में से करीब 30 वरिष्ठ मंत्री शि‍वपाल के वफादार हैं. करीब 100 विधायक भी शि‍वपाल के वफादार हैं. ऐसे में शि‍वपाल की नाराजगी पार्टी में टूट का कारण बनी सकती है. अब छह महीने बाद चुनाव भी होने हैं, इसलिए मुलायम शि‍वपाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर संगठन को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे.

4. शिवपाल यादव के इस्तीफे के बाद से उनके समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा है. शिवपाल के समर्थक सांसद और नेताजी के चचेरे भाई राम गोपाल यादव को बाहर किए जाने की मांग कर रहे हैं. इससे ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि जिस राम गोपाल को नेताजी ने अखि‍लेश और शि‍वपाल के बीच सुलह कराने के लिए दिल्ली से लखनऊ भेजा, वो अपने टास्क को सही तरीके से पूरा करने कामयाब नहीं रहे. ऐसे में पार्टी में विद्रोह की चिंगारी को शांत करने के लिए मुलायम सिंह यादव के पास राम गोपाल को सपा से निकालने का भी विकल्प है.

5. इस हफ्ते शुरू हुए इस सियासी ड्रामे के पीछे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का हाथ बताया जा रहा है. छह साल के संन्यास के बाद अमर सिंह की जब सपा में वापसी हुई तो अखिलेश सहित पार्टी का एक बड़ा धड़ा नेताजी के इस कदम से नाराज था. ऐसे में मुलायम सिंह यादव परिवार और पार्टी में संभावित फूट को रोकने के लिए अपने दोस्त को पार्टी से निकाल भी सकते हैं|

Source: AAj Tak

यादव परिवार में टूट और सपा में बिखराव को रोकने के लिए मुलायम के पास हैं ये 5 विकल्प Read More

साल 2018 के क्रिसमस पर होगा शाहरुख की फिल्म और ऋतिक की ‘कृष 4’ में मुकाबला

hrithik-roshan_640x480_71473922428मुंबई: बॉलीवुड में जहां बॉक्स-ऑफिस पर ‘रईस’ और ‘काबिल’ के आगामी मुकाबले की चर्चा गर्म है, वहीं शाहरुख खान और ऋतिक रोशन पहले से ही बॉक्स-ऑफिस पर एक और लड़ाई के लिए तैयार हो रहे हैं. शाहरुख की एक नई फिल्म और रितिक की ‘कृष 4’ वर्ष 2018 में क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी|

फिल्मकार राकेश रोशन अपनी सुपरहीरो सीरीज की चौथी कड़ी बनाने के लिए तैयार हैं. शाहरुख की फिल्म का नाम अभी बताया नहीं गया है. इसके निर्देशक आनंद एल राय हैं. एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि रोशन के मन में पहले से फिल्म बनाने का विचार था. वह इस पर काम करेंगे. फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और यह वर्ष 2018 में क्रिसमस पर प्रदर्शित होगी|

हालांकि शाहरुख की निर्माण कंपनी रेड चिलीज ने पहले ट्वीट किया था, ‘‘आनंद एल राय और शाहरुख के साथ हमारी फिल्म की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं. रिलीज की तिथि 21 दिसंबर 2018. नाम जल्दी ही बताया जाएगा.’’ राकेश रोशन को ‘कृष 4’ का ख्याल उस समय आया जब उनकी पत्नी ने उन्हें भगवान गणेश की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें भगवान गणेश के चेहरे पर कृष का चेहरा लगा था|

 राकेश रोशन ने कहा, ‘‘जब मेरी पत्नी ने बप्पा (भगवान गणेश) की कृष के रूप में तस्वीर दिखाई तो इससे मेरा यह विश्वास पक्का हो गया कि हमारा असली सुपरहीरो कृष ही है. इससे चौथी कड़ी बनाने के प्रति मेरा विश्वास बढ़ा और मुझे प्रेरणा मिली.’’ उन्होंने कहा, ‘‘गणेश को शुभ शुरुआतों का भगवान भी कहा जाता है. मुझे लगता है कि यह घटना उनका यह कहने का तरीका था कि ‘कृष 4’ के लिए हमारे पास उनका आशीर्वाद है.’’

बुधवार को ऋतिक ने ट्विटर पर घोषणा की, ‘‘कृष 4 के लिए गणपति का आशीर्वाद. उम्मीद है कि सभी लोग त्योहार का आनंद उठा रहे हैं. आप सभी को प्यार.’’ ऋतिक की ‘काबिल’ और शाहरुख की ‘रईस’ अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर आ रही हैं|

 

 

Source: NDTV इंडिया

साल 2018 के क्रिसमस पर होगा शाहरुख की फिल्म और ऋतिक की ‘कृष 4’ में मुकाबला Read More

“विवादों में घिरे कॉमेडियन कपिल शर्मा के बचाव में अब उनकी कथित प्रेमिका प्रीति सिमोस भी उतर आई है”

phpthumb_generated_thumbnailमुंबई। भ्रष्टाचार के खिलाफ ट्वीट करके विवादों में घिरे कॉमेडियन कपिल शर्मा के बचाव में अब उनकी कथित प्रेमिका प्रीति सिमोस भी उतर आई है। प्रीति ‘द कपिल शर्मा शो’ की क्रिएटिव डायरेक्टर है और उनके कपिल शर्मा के साथ अफेयर की भी चर्चा की जाती है। प्रीति से पहले अरबाज खान, सोहेल खान तथा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी कपिल के सपोर्ट में आ चुके हैं। गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने बीते सप्ताह बीएमसी में भ्रष्टाचार को लेकर एक ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से भी सवाल किया था कि क्या यही हैं अच्छे दिन? इसके बाद वह बीएमसी तथा शिवसेना के निशाने पर आ गए। इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक ओर जहां बीएमसी ने जहां उनके खिलाफ अतिक्रमण की शिकायत की है वहीं दूसरी ओर राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर प्रीति ने कपिल शर्मा के समर्थन में आते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए और उनके चाहने वालों से कपिल के खिलाफ आने वाली खबरों पर भरोसा न करने और उन्हें तूल न देने की अपील की।

2013 से है कपिल की टीम में है शामिल प्रीति सिमोस वर्ष 2013 से ही कपिल शर्मा की टीम में शामिल है। प्रीति काफी समय से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है और एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने 2013 में कलर्स चैनल पर ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की टीम को क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर ज्वाइन किया था और तब से टीम के साथ हैं। दोनों ने ही कभी भी अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा लेकिन दोनों के अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर है।

 

 

 

Source By: पत्रिका

“विवादों में घिरे कॉमेडियन कपिल शर्मा के बचाव में अब उनकी कथित प्रेमिका प्रीति सिमोस भी उतर आई है” Read More

2.50 करोड़ के 900 iphone बरामद, 48 घंटे में हुआ लूट का खुलासा

15_09_2016-iphoneदिल्ली पुलिस ने महंगे फोन की लूट की एक बड़ी वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली पुलिस ने महंगे फोन की लूट की एक बड़ी वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 900 आइफोन सीरीज के महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। यह कामयाबी वसंतकुज पुलिस को मिली है।

2.50 करोड़ रुपये की कीमत के हैं मोबाइल फोन

पुलिस अधिकारियों की मानें तो इन महंगे मोबाइल फोन की कीमत तकरीबन 2.50 करोड़ रुपये हैं। पुलिस के मुताबिक, लूट के बाद ये महंगे मोबाइल फोन दिल्ली की विभिन्न मार्केट में कम दामों पर बेच देते थे। इससे इन्हें काफी मुनाफा होता था।

 

 

Source By: जागरण

2.50 करोड़ के 900 iphone बरामद, 48 घंटे में हुआ लूट का खुलासा Read More

आतंकवाद पर पाकिस्तान को मिलकर घेरेंगे भारत-अफगानिस्तान, मोदी और गनी ने सुनाई खरी-खरी

ashraf-modi-s_650_091516102117आतंकवादियों का खुलकर समर्थन करने वाले पाकिस्तान को भारत और अफगानिस्तान ने कड़ा संदेश दिया है. प्रधानमंत्री मोदी और अफगा‍न राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मुलाकात के दौरान दोनों देशों के रक्षा और कारोबारी संबंध और मजबूत करने का फैसला किया और ऐलान किया कि अगली हार्ट ऑफ एश‍िया कॉन्फ्रेंस अमृतसर में आयोजित की जाएगी|

अपनी बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने क्षेत्र में राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर आतंकवाद के इस्तेमाल पर चिंता जताई. दोनों नेताओं के बीच बुधवार को क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई. संप्रभु, लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध अफगानिस्तान के लिए भारत के स्थायी समर्थन को दोहराते हुए पीएम मोदी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, ऊर्जा, आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में क्षमता निर्माण और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए आगे जरूरतों पर देश के तैयार रहने के बारे में अवगत कराया|

भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन समझौते
प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान को एक अरब डॉलर की मदद की पेशकश भी की. दोनों देशों प्रत्यर्पण समझौता, नागरिक और वाणिज्यिक मामलों में सहयोग तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए. विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा, ‘‘दनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की और क्षेत्र में राजनीतिक लक्ष्यों के लिए आतंकवाद तथा हिंसा के निरंतर इस्तेमाल पर गंभीर चिंता जताई.’ उन्होंने कहा, ‘‘वे इस बात पर सहमत हुए कि यह घटनाक्रम क्षेत्र तथा इससे आगे शांति, स्थिरता और प्रगति के लिए सबसे बड़ा खतरा है|

नाम लिए बिना पाकिस्तान पर साधा निशाना
इस बात पर जोर देते हुए कि बिना भेदभाव के सभी तरह के आतंकवाद का खात्मा जरूरी है, दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान और भारत को निशाना बनाने वालों सहित आतंकवाद के सभी प्रायोजकों, समर्थकों, सुरक्षित पनाहगाह और ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की बात की. हालांकि पाकिस्तान का नाम नहीं लिया गया. यह पूछे जाने पर कि रक्षा आपूर्ति बढ़ाने के अफगानिस्तान की लंबित मांग को क्या भारत ने मान लिया, जयशंकर ने कहा, ‘दोनों नेताओं ने आतंकवाद से मुकाबले और सुरक्षा तथा रक्षा सहयोग मजबूत करने के प्रति अपना संकल्प जताया जैसा कि भारत-अफगानिस्तान रणनीतिक साझेदारी समझौते में परिकल्पना की गई है|

अफगानिस्तान को 1.75 लाख टन गेहूं देने की पेशकश
जयशंकर ने किल्लत झेल रहे अफगानिस्तान को 1.75 लाख टन गेहूं आपूर्ति करने की भारत की पेशकश पर भी बात की. उन्होंने कहा कि भारत गेहूं की आपूर्ति करना चाहता है और उसने महीनों पहले पाकिस्तान से ट्रांजिट के लिए अनुरोध किया था, लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला|

 

 

Source By:  आज तक

आतंकवाद पर पाकिस्तान को मिलकर घेरेंगे भारत-अफगानिस्तान, मोदी और गनी ने सुनाई खरी-खरी Read More

अखिलेश का नाम लेने से बचते रहे पूरी PC में शिवपाल यादव, बोले- जो नेताजी कहेंगे वही करूंगा

shivpal_650_091316080346समाजवादी पार्टी में  जारी अंदरूनी कलह को सुलझाने के लिए पार्टी चीफ मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को दिल्ली बुलाया है. पिछले कुछ दिनों से जारी खिंचतान खुलकर सामने आ गई है. सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव दिल्ली नहीं आ रहे हैं. जबकि शिवपाल यादव सैफई में थे वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. मुलायम सिंह यादव ने परिवार में जारी गतिरोध को सुलझाने के लिए दोनों को दिल्ली बुलाया था|

सोमवार को मुलायम सिंह और शि‍वपाल के करीबी दो मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर करने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री अखि‍लेश यादव ने चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल की भी छुट्टी कर दी गई. जबकि इस उठा-पटक में शाम ढलते-ढलते अखि‍लेश यादव को यूपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया. मुलायम‍ ने उनकी जगह शि‍वपाल यादव को यूपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. जबकि पलटवार करते हुए सीएम ने देर शाम शि‍वपाल को तीन मंत्रालयों से बाहर का रास्ता दिखा दिया|

नेताजी के आदेश का पालन करूंगा: शिवपाल
यूपी में सत्तरूढ़ सियासी परिवार में छेड़ी पावर पॉलिटिक्स के बीच शिवपाल यादव बुधवार सुबह मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि हम सब नेताजी के साथ हैं और उनके निर्देशों का पालन करेंगे. शिवपाल ने कहा मंत्री पद बदलने या देने का पूरा अधिकार मुख्यमंत्री के पास है और उन्हीं का फैसला अंतिम होगा. शिवपाल ने कहा कि नेताजी ने मुझे जो जिम्मा सौंपा है मैं उसके अनुसार काम करूंगा और संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान दूंगा. शिवपाल ने कहा कि नेताजी से बात कर फैसला लूंगा. परिवार में ठनी इस सियासी लडा़ई के बीच सैफई में बुधवार को शिवपाल के समर्थन में नारेबाजी भी हुई. इस बीच, अखिलेश मंत्रिमंडल से हटाए गए मंत्री गायत्री प्रजापति बुधवार को नई दिल्ली में मुलायम सिंह से मिले.

मंत्रियों के विभाग में फेरबदल
गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाचा श‍िवपाल यादव से पीडब्लूडी, सिंचाई और राजस्व विभाग छीन लिया था. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही थी कि नाराज शि‍वपाल सरकार से इस्तीफा दे सकते हैं. बता दें कि अखिलेश सरकार में शिवपाल के पास अब सिर्फ समाज कल्याण और परती भूमि विभाग है|

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्ताव पर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है. राज्यपाल ने लोक निर्माण विभाग का कार्यप्रभार मुख्यमंत्री को आवंटित कर दिया है. राज्यपाल ने मंत्री अवधेश प्रसाद को उनके वर्तमान कार्य प्रभार के साथ सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का अतिरिक्त कार्यप्रभार आवंटित किया है. मंत्री बलराम यादव को उनके वर्तमान कार्य प्रभार के साथ राजस्व, अभाव, सहायता एवं पुनर्वासन तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग एवं सहकारिता विभाग का अतिरिक्त कार्यप्रभार आवंटित किया है. मंत्री शिवपाल यादव को उनके कार्य प्रभार के साथ समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त कार्यप्रभार आवंटित किया है|

सपा में ‘बॉस’ की लड़ाई
जाहिर तौर यूपी चुनाव से ठीक पहले सत्तासीन पार्टी के अंदर यह घमासान चुनावी गणि‍त पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, लेकिन एक बात साफ है कि सपा में अब यह दिखाने की कवायद शुरू हो गई है कि आखि‍र असली बॅास कौन है. क्योंकि चीफ सेक्रेटरी सिंघल, खनन मंत्री पद से हटाए गए गायत्री प्रजापति और पंचायती राज मंत्री पद से बर्खास्त किए गए राजकिशोर सिंह शिवपाल के करीबी माने जाते हैं.

सीएम को सरकार की छवि की चिंता
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि असल में यह पूरी लड़ाई इमेज की है. अखि‍लेश बतौर सूबे के मुखि‍या अपनी सरकार की छवि को लेकर अचानक से बेहद संजीदा हो गए हैं. यही कारण है कि चुनाव से पूर्व वह भ्रष्ट और दागदार चेहरों पर नकेल कसने की तैयारी में हैं. लेकिन जब कभी पार्टी की राजनीति उनके निर्णयों पर हावी होती दिखती है, अंदरूनी घमासान बाहर दिखने लगता है.

हमेशा विवादों में रहने वाले IAS ऑफिसर दीपक सिंघल को दो महीने पहले ही चीफ सेक्रेटरी बनाया गया था. यह बात जगजाहिर है कि अखिलेश यादव दीपक सिंघल को पसंद नहीं करते थे और उन्हें मुख्य सचिव बनाए जाने के खिलाफ थे. लेकिन मुलायम सिंह यादव के दबाव में उन्हें दीपक सिंघल को मुख्य सचिव बनाना पड़ा था|

राहुल भटनागर बने मुख्य सचिव
वित्त विभाग के प्रमुख सचिव राहुल प्रसाद भटनागर को नया मुख्य सचिव बनाया गया है. राहुल भटनागर 1983 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं और गन्ना आयुक्त समेत तमाम महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. कहा जाता है कि अखिलेश यादव से उनका अच्छा तालमेल है.

दीपक सिंघल को फिलहाल प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. मुख्य सचिव बनने के बाद दीपक सिंघल के तौर तरीके से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुश नहीं थे. कई सार्वजनिक समारोह में दीपक सिंघल मंच से जिस बेअंदाज तरीके से बोलते थे वह लगातार अखिलेश यादव को खटक रहा था|

जब मंच पर अख‍िलेश से कहा- बातचीत बाद में करें, पहले मेरी बात सुनें
पिछले महीने कन्या विद्याधन बांटने के एक समारोह में लोग उस समय दंग रह गए जब दीपक सिंघल ने मंच पर माइक से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा था कि वह बातचीत बाद में करें, पहले उनकी बात ध्यान से सुनें. मुख्यमंत्री उस समय मंच पर मौजूद अपने सलाहकार आलोक रंजन से कुछ मशवरा कर रहे थे. दीपक सिंघल ने आलोक रंजन जो उनसे पहले मुख्य सचिव थे, उन्हें भी टोकते हुए कहा था कि सलाहकार महोदय सलाह बाद में दें. एक अन्य समारोह में दीपक सिंघल ने यह कह दिया था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल और दिमाग दोनों से बच्चे हैं|

सिंघल के बर्ताव से CM थे खफा
मुख्य सचिव बनने के बाद दीपक सिंघल जिस तरह दूसरे अधिकारियों से बर्ताव कर रहे थे और उन्हें धमका रहे थे, उसकी भी शिकायतें लगातार मुख्यमंत्री को मिल रही थीं. यह भी कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में खनन को लेकर हाईकोर्ट ने जिस तरह सीबीआई जांच का आदेश दे दिया और सरकार उसकी कोर्ट में ठीक से पैरवी नहीं कर सकी. उससे भी मुख्यमंत्री खफा हुए|

अमर सिंह की पार्टी में जाना पड़ा भारी
सूत्रों के मुताबिक असली कारण बना रविवार को दिल्ली में अमर सिंह की पार्टी में दीपक सिंघल का शामिल होना. इस पार्टी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं गए थे. कुछ समय पहले अमर सिंह ने अखिलेश यादव के खिलाफ कई बातें कही थीं. उसके बावजूद अपने मुख्य सचिव का अमर सिंह की पार्टी में जाना मुख्यमंत्री को बिल्कुल पसंद नहीं आया होगा|

श‍िवपाल के खास माने जाते हैं सिंघल
अपनी सरकार की इमेज सुधारने में लगे अखिलेश यादव ने सोमवार को ही अपने दो कैबिनेट मंत्रियों गायत्री प्रजापति और राज किशोर सिंह को बर्खास्त कर दिया था क्योंकि उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप थे .मुख्य सचिव बनने के लिए दीपक सिंघल ने मुलायम सिंह और शिवपाल यादव के दरबार में कई चक्कर लगाए थे. दीपक सिंघल को शिवपाल यादव का खास माना जाता है. कौमी एकता दल को लेकर शिवपाल यादव से अखिलेश यादव की खींचतान पहले से ही चल रही है. ऐसे में बकरीद के दिन शिवपाल यादव के करीबी ऑफिसर की कुर्बानी समाजवादी पार्टी और यूपी सरकार में क्या गुल खिलाती है इस पर सबकी नजर होगी|

अखिलेश का नाम लेने से बचते रहे पूरी PC में शिवपाल यादव, बोले- जो नेताजी कहेंगे वही करूंगा Read More

डैड अनिल से नहीं, आमिर खान और रणबीर कपूर से प्रभावित हैं हर्षवर्धन कपूर

harshvardhan-kapoor-650_650x488_51451845653मुंबई: ‘मिर्ज़या’ से हिन्दी फिल्म जगत में पर्दापण करने जा रहे अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन का कहना है कि जब पटकथा चुनने की बात आती है तो वह सुपरस्टार आमिर खान से प्रेरणा लेते हैं और उन्हें रणबीर कपूर का सहज अभिनय पसंद है|

हर्षवर्धन अभिनीत ‘मिर्ज़या’ का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है. इस फिल्म की कहानी पंजाबी लोककथा ‘मिर्जा-साहिबा’ पर आधारित है|

यह पूछे जाने पर कि हिन्दी फिल्म जगत के किस अभिनेता से वह प्रेरित हैं तो हर्षवर्धन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आमिर से बहुत ज्यादा प्रभावित हूं। जब मेरी पीढ़ी बड़ी हो रही थी, उस समय 2001 में ‘दिल चाहता है’ आई थी, उसके बाद ‘लगान’ और उसके बाद ‘रंग दे बसंती’ आई थी. यह हमारे लिए, हमारी पीढ़ी के लिए नया मापदंड पेश करने वाली फिल्म थीं|

25 वर्षीय नवोदित अभिनेता ने बताया, ऐसे समय में जब अभिनेता एक ही समय में कई फिल्में करते थे, उन्होंने (आमिर) अलग तरह से काम करने का निर्णय लिया और एक समय में एक ही चीज पर ध्यान केन्द्रित किया. आमिर का फिल्म चयन एवं उनकी प्रतिबद्धता और रणबीर (कपूर) का सहज अभिनय मुझे प्रेरणा देते हैं.. अभिनेता फिल्म का संगीत जारी करने के अवसर पर बोल रहे थे।

गुलजार ‘मिर्ज़या’ से 17 वर्ष बाद पटकथा लेखन में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार तब्बू और सुनील शेट्टी अभिनीत ‘हु तू तू’ के लिए पटकथा लेखन किया था.

इस फिल्म से सैयामी खेर भी फिल्म जगत में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं. वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री तन्वी आजमी की रिश्तेदार हैं. यह फिल्म 7 अक्तूबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी|

 

 

Source By: NDTV इंडिया

डैड अनिल से नहीं, आमिर खान और रणबीर कपूर से प्रभावित हैं हर्षवर्धन कपूर Read More

कटरीना कैफ से हुई बेवफाई का बदला लेंगे ‘सुल्तान’ सलमान

phpthumb_generated_thumbnail जैसे बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया जाता है कि अगर किसी हीरोइन के साथ कोई बेवफाई करता है तो दूसरा हीरो या तो उसे सहारा देता या फिर उस बंदे को बर्बाद करने के लिए जी-जान लगा देता है। ठीक ऐसा ही आने वाले दिनों में बॉलीवुड में नजर आएगा’सुल्तान’ सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ से हुई बेवफाई का बदला बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर से लेते नजर आएंगे। बता दें कि रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का बे्रकअप हो गया है। ये जोड़ी 6 साल तक डेटिंग करने के बाद एक-दूसरे अलग हो चुकी हैकुछ समय पहले तक दोनों के प्रेम-प्रसंग की खबरों से अखबार, मैगजीन्स के पन्ने गुलजार थे और वेबसाइट्स पर इन खबरों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा था। लेकिन प्रेम की इस जन्नत में फिल्मों से जुड़ी नाकामी रूप सांप ने जगह बना ली और दोनों प्रेमियों की राहें जुदा हो गईं। दोनों ने लगभग 6 साल डेटिंग की इस दौरान ना तो कटरीना और ना ही रणबीर का करियर बूम कर पाया। इस दौरान उनकी एक बाद एक फिल्में फ्लॉप हुईं हो सकता है ब्रेकअप की असली वजह भी यहीं होरणबीर से अलग होने के बाद एक बार फिर कटरीना को अपने एक्स की याद आई और दोस्त सलमान ने भी आगे बढ़कर उन्हें सहारा दिया और दिल खोलकर दोस्ती का इजहार किया। सलमान ने कटरीना को सहारा ही नहीं दिया, बल्कि ‘एक था टाइगर’ के सीक्वल ‘टाइगर जिंदा है’ में उन्हें रोल भी दिला दिया इस बार क्रिसमस पर धमाका कर सकते हैं सलमान अक्सर त्योंहारों पर धमाका करने वाले सलमान खान ने अगले साल क्रिसमस वाले हफ्ते को अपनी फिल्म की रिलीज के लिए चुना है। मजे की बात ये है कि इसी हफ्ते में रणबीर कपूर की संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित बायोपिक को रिलीज किया जाना है। आपको बता दें कि जब से रणबीर कपूर के पर्दे पर संजय दत्त का किरदार निभाने की बात चल रही है तब से संजय से भी सलमान दूरी बनाए हुए हैं। पहले दोनों ही कलाकारों में जबरदस्त ब्रोमांस देखने को मिलता था जो संजय के जेल से आने के बाद एकदम हवा है सलमान करना चाहेंगे एक तीर से दो शिकार अब सलमान का एक तीर से दो निशाने लगाने का इरादा हो सकता है क्योंकि बॉलीवुड में वह कईयों को ठिकाने लगाते आए हैं, और इस बार वह अपनी फिल्म के जरिए दो लोगों को ठिकाने लगाने का इरादा रखते हों। कहते हैं सलमान खान एक बार जो सोच लेते हैं वह करके ही दिखाते हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि खराब समय के शिकार हुए रणबीर कितने होशियार निकलते है। क्योंकि सलमान खान अपने दोस्त शाहरुख खान की ‘रईस’ को पहले ही दर-बदर कर चुकें रणबीर को अभी से होशियार होना जाना चाहिए क्योंकि सलमान खान का इरादा उन्हें बॉक्स ऑफिस पर धोबी पछाड़ के जरिए कटरीना वाले प्रसंग का हिसाब बराबर करने का भी हो सकता है।

Source By: पत्रिका

कटरीना कैफ से हुई बेवफाई का बदला लेंगे ‘सुल्तान’ सलमान Read More

इस शर्त पर बिग बॉस के घर जाएंगी तृप्ति देसाई

Indian activist Trupti Desai (C) walks with officials and fellow activists near The Haji Ali Dargah in Mumbai on April 28, 2016. / AFP / STR (Photo credit should read STR/AFP/Getty Images)सूत्रों के मुताबिक तृप्ति ने शर्त रखी है कि बिग बॉस की आवाज एक महिला की आवाज होनी चाहिए। बिग बॉस के अब तक के नौ सीजन में एक पुरुष की भारी भरकम आवाज बिग बॉस का किरदार निभाती आई है।

तृप्ति देसाई ने कहा है कि में महिलाओं के अधिकार की बात करती हूं, इसलिए मैंने शो के प्रोडयूसर से मांग की है कि अगर बिग बॉस की आवाज महिला की होगी, तभी मैं उसमें हिस्सा लूंगी।

 

 

 

इस शर्त पर बिग बॉस के घर जाएंगी तृप्ति देसाई Read More

रियो पैरालंपिक: भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने जीता गोल्ड, तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड

devendra_147380942316_650x425_091416050416ब्राजील के रियो से भारत के लिए अच्छी खबर आई है. पैरालंपिक में भारत ने एक और पदक हासिल कर लिया है. भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने गोल्ड जीत लिया है. पैरालंपिक में यह उनका दूसरा गोल्ड है|

एथेंस में भी जीता था गोल्ड
12 साल पहले 2004 एथेंस पैरालंपिक में भी उन्होंने गोल्ड जीता था. इस पदक के साथ ही रियो पैरालंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 4 हो गई है, जिसमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है.

बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
देवेंद्र ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ ये पदक हासिल किया. देवेंद्र ने 63.97 मीटर दूर जेवलिन फेंक कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. एथेंस पैरालंपिक में उन्होंने 62.15 मीटर जेवलिन फेंका था, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था. 35 वर्षीय देवेंद्र राजस्थान के चुरू के रहने वाले हैं. झाझरिया ने 2002 में साउथ कोरिया में हुए FESPIC गेम्स और 2013 में आईपीसी ऐथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. इसके अलावा उन्होंने इसी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था. वहीं 2014 के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था. उन्हें 2012 में पद्म श्री मिला था.

आर्थिक मुश्किलें भी नहीं रोक सकी रास्ता
झाझरिया की राह में आर्थिक मुश्किलें खड़ी हुईं लेकिन वह लगातार आगे बढ़ते रहे. इसी साल एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैं आठ या नौ साल का था जब मुझे बिजली का करंट लगा. मैं गांव में एक पेड़ पर चढ़ रहा था तभी मेरा हाथ बिजली की तार से टकरा गया. शायद यह 11000 वॉल्ट की तार थी. इस दुर्घटना की वजह से मेरा दायां हाथ खराब हो गया.’

द्रोणाचार्य अवॉर्डी आरडी सिंह कोच
रेलवे के पूर्व कर्मचारी झाझरिया अब स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ काम करते हैं. झाझरिया को देते हैं|

भारत के तीन एथलीटों ने जैवेलिन में लिया हिस्सा
इस साल पैरालंपिक में भारत की ओर से जैवेलिन में हिस्‍सा लेने तीन एथलीट गए थे. देवेंद्र के अलावा रिंकू सिंह जैवेलिन थ्रो में पांचवें स्‍थान पर रहे. तीसरे पैराएथलीट सुंदर सिंह गुर्जर से भी मेडल की बड़ी उम्‍मीदें थीं लेकिन वे इवेंट के लिए वक्त पर स्‍टेडियम ही नहीं पहुंच पाए|

 

रियो पैरालंपिक: भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने जीता गोल्ड, तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड Read More