नेचरल शुगर एक्सट्रा फैट कम करने में होगी असरदार

natural-sugar_650x488_61456546962न्यूयार्क: प्राकृतिक शक्कर का एक रूप ‘ट्रीहलोज’ लीवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त वसा घटाने में असरदार है, जो भविष्य में नॉनअल्कोहलिक फैटी लिवर रोग (एनएफएलडी) के उपचार में मददगार हो सकता है।

इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने चूहों पर परीक्षण किया। उन्होंने देखा कि आहार में फ्रक्टोज की ज़्यादा मात्रा और भरपूर पानी के सेवन के साथ तीन प्रतिशत ट्रीहलोज (नेचरल शुगर के एक स्वरूप) की मौजूदगी से चूहों में फैटी लिवर का विकास रुक गया।

शोध के अनुसार, ट्रीहलोस लीवर में फ्रक्टोस (नॉनअल्कोहलिक फैटी लिवर रोग का प्रमुख कारण) को घुसने से रोकता है। ट्रीहलोज एक प्राकृतिक शक्कर है, जो पौधों और कीड़ों में पाई जाती है। इसमें दो ग्लूकोज के दो अणु एक साथ बंधे होते हैं।

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन से इस अध्ययन के पहले लेखक ब्रायन जे डीबॉश ने बताया, “सामान्य तौर पर अगर आप किसी चूहे को उच्च-शर्करा वाला आहार दे दें, तो उसे फैटी लीवर की शिकायत हो जाएगी।”

कई चिकित्सीय रिसर्च के बाद ही मानवों पर इसकी जांच की जा सकती है।

डीबॉश कहते हैं, “मैं अपने मरीजों से ट्रीहलोज के सेवन की सिफारिश नहीं कर रहा हूं, लेकिन मेरी सलाह है कि वह फ्रक्टोज वाले आहार और शक्कर वाले पदार्थों के सेवन से बचने की कोशिश करें।”

यह शोध पत्रिका ‘साइंस सिग्नलिंग’ में प्रकाशित हुआ है। 

source : NDTV india                                         (Anukool Mistri)

नेचरल शुगर एक्सट्रा फैट कम करने में होगी असरदार Read More

भारत को 5 अरब डॉलर क्यों भेजता है पाकिस्तान?

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल ने विश्व बैंक के हवाले से कहा है कि जिन देशों से भारत को सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भेजी जाती है, उनमें पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। विश्व बैंक के अनुसार पिछले साल पाकिस्तान से लगभग पांच अरब डॉलर भारत भेजे गए। अखबार के अनुसार दोनों देशों के बीच विदेशी मुद्रा के सीधे आदान-प्रदान पर प्रतिबंधों के कारण यह ताज्जुब की बात है। विश्व बैंक के अनुमान के मुताबिक हर साल संयुक्त अरब अमीरात से 13 अरब 20 करोड़ डॉलर भारत जाते हैं, जबकि अमेरिका से साढ़े 11 अरब डॉलर और सऊदी अरब से 11 अरब डॉलर भारत को मिलते हैं। इस तरह भारत के लिए पाकिस्तान विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का चौथा बड़ा माध्यम बन जाता है।

यह बात और भी आश्चर्यजनक इसलिए है क्योंकि विश्व बैंक का कहना है कि यह कोई असामान्य बात नहीं है और पाकिस्तान से भारत विदेशी मुद्रा हर साल भेजी जाती है और यह बढ़ रही है। पाकिस्तान में रहने वालों ने पिछले साल चार अरब 90 करोड़ डॉलर भारत भेजे। इससे पिछले साल यह राशि चार अरब 79 करोड़ डॉलर थी और इससे पहले चार अरब 67 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा भारत भेजी गई थी।

उधर भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 2015 में केवल दस लाख डॉलर सरकारी माध्यमों से पाकिस्तान से भारत भेजे गए थे। अमेरिकी अखबार के अनुसार ऐसा नहीं कि बहुत अधिक संख्या में भारतीय नागरिक पाकिस्तान में नौकरी या व्यवसाय करने के लिए जा रहे हैं। वास्तव में हर साल कुछ हजार भारतीय ही काम करने पाकिस्तान जाते हैं। विश्व बैंक के एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री दिलीप रीथा के अनुसार ऐसा कुछ तो दोनों देशों के इतिहास की वजह से होता है, कुछ अज्ञात कारणों से। दुनिया भर में इधर से उधर ले जाने वाले पैसे का स्रोत पता नहीं किया जा सकता। किसी अन्य देश में भेजा जाने वाला पैसा कई देशों से होता हुआ अपने गंतव्य पर पहुँचता है। उदाहरण के लिए सिटीग्रुप बैंक के जरिए इटली से मुंबई भेजने जाने वाला पैसा रिकॉर्ड में अमेरिका से भारत स्थानांतरित होता हुआ दिखेगा क्योंकि सिटीग्रुप का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। हर साल भारत भेजे जाने वाले 72 अरब डॉलर का स्रोत खोजना संभव नहीं है और विश्व बैंक के अनुसार इस बारे में जानकारी के आधार पर अनुमान ही लगाए जा सकते हैं।

विश्व बैंक ने एक प्रणाली विकसित कर ली है जिसके तहत किसी देश में प्रवासियों के मूल देश, उनकी औसत आय और जीवन स्तर को सामने रखकर इस बारे में अनुमान लगाए जाते हैं। पाकिस्तान में 14 लाख लोग ऐसे हैं जो भारत में पैदा हुए। हालांकि ये वो पारंपरिक भारतीय नागरिक नहीं हैं जो विदेशों में बसे हैं। यह भारत के विभाजन के बाद बचे-खुचे लोग हैं जिन्होंने विभाजन के समय एक देश से दूसरे देश में जाने का फैसला किया या हिंसा के आधार पर देश छोड़ने को मजबूर हुए। विश्व बैंक का कहना है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा वही लोग भेज रहे हैं जिनके परिवार दोनों देशों में बँट गए हैं। बैंक के अनुसार भारत से भी लगभग दो अरब डॉलर वार्षिक पाकिस्तान भेजे जाते हैं क्योंकि भारत में 11 लाख ऐसे लोग हैं, जो पाकिस्तान में पैदा हुए।

source by-dailyhunt

भारत को 5 अरब डॉलर क्यों भेजता है पाकिस्तान? Read More

एक घंटे की चार्जिंग में 75 किमी की सैर कराएगा पहला ‘मेक इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक स्कूटर और भी…

ather-electric-scooter-2बंगलुरु के स्टार्टअप, Ather Energy ने भारत का पहला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है. इस दुपहिया वाहन को Ather e-Scooter S340 नाम से लॉन्च किया गया है. बता दें कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत IIT मद्रास में की गई थी.

एक घंटे में चार्ज
इस नई गाड़ी को 3 साल की रिसर्च के बाद तैयार किया गया है. Li-ion बैट्री पैक फीचर होने के चलते स्कूटर को एक घंटे से भी कम के समय में चार्ज किया जा सकेगा.

डिजिटल टचस्क्रीन डैशबोर्ड
इसकी सबसे बड़ी यूएसपी डिजिटल टचस्क्रीन डैशबोर्ड है. इस एंड्रायड बेस्ड टचस्क्रीन से यूजर्स राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए स्कूटर की प्रोफाइल को अपने मुताबिक सेट भी कर सकते हैं. इन फीचर्स में मल्टीपल राइडिंग मोड्स और चोरी से सुरक्षा शामिल हैं.

मेक इन इंडिया प्रोडक्ट
Ather e-Scooter S340 देश का पहला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसके डिजाइन से लेकर बनाने तक का सारा काम भारत में ही किया गया है. PM मोदी के मेक इन इंडिया कैम्पेन के चलते पूरी तरह स्वदेशी इस स्कूटर को और लोकप्रियता मिलने की उम्मीद है.
जानिए क्या है स्पीड
स्कूटर को 25-40 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है वहीं, हाई स्पीड में यह एक घंटे में 75 किलो मीटर का सफर तय कर सकती है. कंपनी ने बताया है कि इसकी कीमत एक लाख रुपये से कम ही रखी जाएगी.

source : Anukool Mistri

एक घंटे की चार्जिंग में 75 किमी की सैर कराएगा पहला ‘मेक इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक स्कूटर और भी… Read More

ज्योतिष गणना कितना सत्य कितना असत्य

pandit-h-r-shastriआज दी संडे हेडलाइंस ने ढेर सारे तथ्यों को उजागर करेगी इसी दौरान हमने साक्षात्कार किया प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित एच आर  शास्त्री से

क्या है ज्योतिष विज्ञान ?

ज्योतिष विज्ञान चन्द्र और सूर्य की फलित गणना है जिससे हम भविस्य में होने वाले घटना का आकलन करते हैं यह ऐसा विज्ञान है जसके कारण ही हम ब्रह्माण्ड में होने वाले परिवर्तन को देख पाते हैं । इसी विज्ञान के आधार पर रात और दिन, वर्ष, वायु, ताप, ग्रह एवं नक्षत्र की स्थिति का ज्ञान होता है ।

ग्रह और नक्षत्र का मनुस्य जीवन पर क्या असर है ?

जब किसी भी व्यक्ति का जन्म होता है तो जन्म का समय, स्थान, के आधार पर एक कुंडली बनाई जाती है जिसमे उस व्यक्ति का भविष्य की ज्योतिष फल निहित होती है । कुंडली के आधार पर हर ग्रह और नक्षत्र  एक स्थान होता है जिससे हमें पता चलता है कौन राशि स्वामी है कौन सा ग्रह का प्रभाव सकारात्मक है और सा नाकारात्मक है । ग्रह और नक्षत्र की स्थिति भी समय के साथ परिवर्तित होते रहती है ।

जैसे उदाहरण के लिए हमलोग बराक ओबामा की जन्म कुंडली देखें जिसकी भविस्यवाणी मैंने फरीदाबाद से प्रकाशित अखवार दी इम्प्रेसिव टाइम्स के 19 – 25 अक्टूबर में   की थी । “बराक हुशैन ओबामा को शनि बनाएगा अमेरिका का राष्ट्रपति”। इस कुंडली में जन्म 05 अगस्त 1961 रोहिणी नक्षत्र मकर लग्न में हुआ कुंडली  अनुसार लग्नेश शनि भाग्येश बुध  साथ दृष्टि सम्बन्ध बनाता है जो की ओबामा को प्रबल भाग्यशाली बनाता है । लग्नेश व् धनेश शनि अपनी दसवीं उच्च दृष्टि से दसम घर को देखता है और वर्तमान में भी शनि सिंह राशि में बैठकर अपनी तीसरी उच्च दृष्टि से दसम घर  देखता है । हमारे ज्योतिष गणना के हिसाब से लग्नेश का भाग्येश  सम्बन्ध होना पराक्रमेश द्वादशेश का सप्तमेष  सम्बन्ध होना, व् पराक्रमेश द्वादशेश का खसतेश भाग्येश  अस्टमेश से सम्बन्ध होना तीव्र बुद्धि योग्य स्त्री के द्वारा भाग्य को प्रबल बनाना व् उच्च पद पर आसीन होना,  बुद्ध  शनि  का फल है ।

इस भविस्य वाणी के साथ मैंने कई बड़े नेताओं की भविस्यवाणी की जो शत प्रतिशत प्रमाणित हुई ।

क्या ज्योतिष विज्ञान से प्रेम सम्बन्ध का भी ज्ञात होता है ?

ज्योतिष विज्ञान से प्रेम सम्बन्ध, रोग, ब्याधि, धन की स्थिति, पारिवारिक वातावरण और भी काफी चीजों का पता चलता है यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप क्या जानना चाहते हैं। अगर आपको ज्योतिष गणना नहीं आती है तो आप सही फल कदापि प्राप्त नहीं कर सकते। ऐसे ही कई ज्योतिष शास्त्री इस विज्ञान का सही उपयोग नहीं जानते हैं और इस ज्योतिष विद्या को बदनाम करते हैं हमें ऐसे ढोंगी लोगों से बचना चाहिये ।

क्या हमें संतान प्राप्ति का भी पता चल सकता है ?

निसंदेह मैंने अपनी वेवसाइट  के ब्लॉग में  इसकी चर्चा भी की है किस कारन गर्भधारण नहीं होता है क्या और कब गर्भधारण चाहिए।

कोई भी व्यक्ति इसका लाभ कैसे उठा सकता है ?

वो अपनी किसी भी तरह की परेशानी हमें फ़ोन(09312386630 या 09711292269) पर बतायें, ई मेल (info@pandithrshastri.com) करें या ज्यादा उचित रहेगा की वो मेरे पास आकर अपनी समस्या बताएं मैं उनकी समस्या का शर्तिया समाधान बताऊंगा ।

अगर आप किसी समस्या से जूझ रहें है, कार्य में कोई बाधा आ रही या आप चाहतें हैं की आपका कैसे तरक्की हो तो निसंकोच पंडित एच आर शास्त्री जी से मिले अपने समस्या को विस्तार से बताएं । पंडित जी आपको समाधान बताएँगे इस क्षेत्र में उन्नत कार्य करने की वजह से ही इनको गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है ।

ज्योतिष गणना कितना सत्य कितना असत्य Read More